Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care: घर या ऑफिस की AC में बैठने से त्वचा हो गई रूखी ? तो ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स 

Skin Care: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) शरीर को राहत पहुंचाने में बहुत मददगार होता है. ऑफिस हो या घर जब भी हम बाहर से आते है या रूम पर ही रहते हैं तो AC चालू करके ही रहते हैं. लेकिन क्या आपकी भी त्वचा लंबे समय तक एसी वाले कमरे में रहकर खिंची, बेजान और रूखी हो गई है? तो इसका मुख्य कारण है ज्यादा नमी की कमी. AC हवा को ठंडा और बॉडी को ठंडक तो देता है. लेकिन इससे त्वचा की नमी भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं, जिससे हमारा चेहरा अच्छा और खिला-खिला नहीं दिखता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताने जा रहें है, जिससे आप इस समस्या से बच सकते हैं.  ड्राई स्किन को कैसे ठीक करें? (How to cure dry skin) ज्यादा पानी पिएं त्वचा को अंदर से नमी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है ज्यादा पानी पीना. इसके लिए आप दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. इससे आपकी त्वचा पर नमी बनी रहती हैं.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  क्रीम लगाएं  AC वाले कमरे में जाने से पहले त्वचा पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके अलावा, बाहर निकलने के बाद भी त्वचा को फिर से मॉइस्चराइज करें.  गुलाब जल स्प्रे  चेहरे पर दिन में दो-तीन बार गुलाब जल स्प्रे लगाएं. ये करने से त्वचा को से तुरंत ताजगी को राहत मिलती हैं.  रात को त्वचा का ख्याल रखें रात में स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी है. इसके लिए  सोने से पहले अच्छे से चेहरा साफ करें और फिर एक पौष्टिक नाइट क्रीम लगाएं.   अच्छा आहार लें त्वचा का सीधा असर आपके खानपान से होता है. इसके लिए आपको ड्राई फ्रूट , बीज, हरी सब्जियां और फल खाना चाहिए.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज? Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care: घर या ऑफिस की AC में बैठने से त्वचा हो गई रूखी ? तो ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: करोड़पति बना बिहार, दोपहिया वाहनों की खरीद पर मचाया गर्दा, ये हैं आंकड़े… 

Bihar News: बिहार का नाम एक बार फिर से करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस बार मामला दोपहिया वाहनों की खरीद से जुड़ा हुआ है. दरअसल, 1 करोड़ 41 लाख गाड़ियों में से एक करोड़ गाड़ियां बिहार में ही हैं. यानी कि, 77 प्रतिशत गाड़ियां बिहार में है. बता दें कि, देश में इन दिनों कुल 27 करोड़ से अधिक वाहनों की संख्या है. देश में उपलब्ध कुल गाड़ियों में से 4 फीसदी बिहार में है. वहीं, परिवहन विभाग की माने तो, बिहार में साल 2024 में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीद हुई है.  पिछले कुछ सालों के आंकड़े पिछले कुछ सालों के जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो, चालू वर्ष 2025 के चार महीने की बात करें तो, शुरूआत के 4 महीने में तीन लाख 52 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की खरीद लोग कर चुके हैं. साल 2024 में 11 लाख 5 हजार 348 गाड़ियां बिकी. तो वहीं, साल 2023 में 10 लाख 13 हजार, 2022 में आठ लाख 93 हजार 2021 में आठ लाख 16 हजार, 2020 में आठ लाख 23 हजार गाड़ियां बिकी ती. क्यों बढ़ी है बिहार में दोपहिया वाहनों की बिक्री वहीं, बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश सबसे शीर्ष पर 3 करोड़ 87 लाख के आंकड़े के साथ कायम है. इसके बाद दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल है. वहीं, बिहार के करोड़पति की लिस्ट में शामिल होने को लेकर विशेषज्ञों की ओर से कहा जा रहा है कि, पिछले वर्षों में बिहार के लोगों की आय बढ़ी है और वे गरीबी रेखा से उबरे हैं. गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछा है, जिस कारण लोग दोपहिया वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं.   Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट The post Bihar News: करोड़पति बना बिहार, दोपहिया वाहनों की खरीद पर मचाया गर्दा, ये हैं आंकड़े…  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को इतना…

Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. एक्शन ड्रामा को लेकर कहा जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और तगड़ा कलेक्शन करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. मूवी ने महज 109 करोड़ रुपये कमाए. अब बजरंगी भाईजान और किक के सह कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टर के बचाव में आए हैं. सिकंदर के फ्लॉप होने पर सलमान खान के बचाव में आए नवाजुद्दीन हाल ही में लल्लनटॉप संग इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने सिकंदर नहीं देखी है, लेकिन अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि किसी फिल्म की असफलता के लिए सिर्फ उसके मुख्य कलाकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने सिकंदर नहीं देखी है, इसलिए मुझे नहीं पता कि कहानी किस बारे में थी, लेकिन एक सुपरस्टार की खूबी यह है कि वह एक सामान्य फिल्म को भी इतना बड़ा बना देता है, चाहे उसमें सार हो या न हो.” सिकंदर फ्लॉप होने के बाद सिर्फ सलमान को दोषी ठहराना गलत गैंग्स ऑफ वासेपुर अभिनेता ने आगे कहा कि सलमान की अपार लोकप्रियता अक्सर एक औसत फिल्म को भी ऊपर उठा देती है और यही एक सच्चे सुपरस्टार की पहचान है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सिकंदर दर्शकों को पसंद नहीं आई होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ सलमान को दोषी ठहराना उचित नहीं है. फिल्म फ्लॉप होने पर इन लोगों की भी होती है जिम्मेदारी नवाजुद्दीन का मानना ​​है कि जिम्मेदारी फिल्म के निर्माताओं, निर्देशकों और लेखकों की ज्यादा है. नवाज ने कहा, “अगर भाई कोई फिल्म करने के लिए राजी हो जाते हैं, तो यह निर्देशकों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है, क्योंकि वह आपको अपने फैंस एक थाली में परोसकर दे रहे हैं.” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सलमान की बिग फैन फॉलोइंग से फिल्म निर्माताओं को कितना फायदा होता है. उन्होंने क्रिटिक्स और फैंस से केवल सलमान खान पर उंगली न उठाने का आग्रह करते हुए कहा, “सिर्फ भाई पर ही उंगली नहीं उठनी चाहिए.” बजरंगी भाईजान और किक, दोनों में नवाजुद्दीन सलमान खान के साथ थे और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं. यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा The post Sikandar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को इतना… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Loan : बिहार के सहकारी बैंकों से भी अब ले सकेंगे गोल्ड लोन, इतना देना होगा ब्याज

Gold Loan : पटना. अब बिहार के सहकारी बैंकों में भी गोल्ड लोन मिलेगा. सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सहकारी सोमवार को बैंकों में गोल्ड लोन ज्वेलरी योजना और पेमेंट गेटवे का शुभारंभ करेंगे. गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना के अंतर्गत सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को उनके स्वर्ण आभूषणों के मूल्यांकन के आधार पर 20 हजार से पांच लाख रुपये तक का लोन देंगे. लोन पर ब्याज दर 9.5 फीसदी से 10 फीसदी होगा. अवधि एक माह से अधिकतम 12 माह होगी. आभूषणों के लिए समुचित बीमा व्यवस्था समय पर लोन चुकाने पर अवधि विस्तारित की जाएगी. सहकारिता मंत्री ने बताया कि लोन की राशि आभूषण के मूल्यांकन के आधार पर तय की जाएगी. साथ ही गिरवी रखे आभूषणों के लिए समुचित बीमा व्यवस्था की गई है. समय पर ऋण चुकता करने पर ऋण अवधि विस्तारित की जा सकेगी. इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बिहार राज्य सहकारी बैंक की शाखा से संपर्क स्थापित कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इससे घरों में रखे स्वर्ण आभूषण का प्रयोग सार्थक रूप व्यावसयिक और निजी वित्तीय कार्यों के लिए किया जा सकेगा. आभूषणों को सुरक्षित बैंक लाकर के समान रख कर उनकी सुरक्षा भी निःशुल्क हो जाएगी. डिजिटल लेनदेन की सुविधा मिलेगी इसके अलावा सोमवार को बीएससीबी के पेमेंट गेटवे सुविधा का भी शुभारंभ किया जाएगा. इसके जरिए ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से लेन-देन की सुविधा प्राप्त होगी. बैंकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगी. पेमेंट गेटवे एक डिजिटल सेवा है, जिसके द्वारा ग्राहक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसे तरीकों का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. बैंक का अपना पेमेंट गेटवे होने से बैंक को पूरी भुगतान प्रक्रिया पर नियंत्रण मिलता है. ग्राहकों को लेन-देन शुल्क भी कम लगता है. बैंक अब अपने पेमेंट गेटवे को अन्य संस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं के वित्तीय प्रयोग के लिए भी उपलब्ध करा पाएगा. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Gold Loan : बिहार के सहकारी बैंकों से भी अब ले सकेंगे गोल्ड लोन, इतना देना होगा ब्याज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी ने जीता जूनियर ए डिवीजन लीग का खिताब

Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी जूनियर ने शनिवार को ईस्ट कुमारधुबी क्रिकेट ग्राउंड में स्पोर्ट्से गये फाइनल मैच में सुरेश क्रिकेट अकादमी को 159 रनों से हरा कर ए डिवीजन लीग का खिताब जीत लिया. टास सुरेश क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले फील्डिंग ली. मलकेरा की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 274 रन बनायी. इसमें गौरव कुमार ने 71, अजय कुमार सिंह ने 53, रमेश कुमार ने 47 और सुधांशु पांडेय ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं सुरेश क्रिकेट अकादमी के लिए सुरेश कुमार ने 55 पर पांच और कुंदन कुमार सिंह ने 31 पर दो विकेट लिये. बाद में सुरेश क्रिकेट अकादमी की टीम 19.4 ओवर में 115 रनों पर ही सिमट गयी. मिंटू विश्वकर्मा ने 18, राजेश कुमार सिंह ने 14,अरुण कुमार वर्मा ने 13 और गौरव कांत ने 12 रन बनाये. वहीं उदित देशवाली ने 28 पर छह और आदित्य सिंह ने 28 पर तीन विकेट लिये. पुरस्कार वितरण समारोह में धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान की. इस अवसर पर डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार, मनीष वर्धन, जेएससीए के सदस्य अभिजीत घोष, संजय कुमार, भगीरथ रजवार, कुंदन कुमार व अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी ने जीता जूनियर ए डिवीजन लीग का खिताब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : सरोज महतो सहित चारों युवक रांची से बरामद, अपहरण की नहीं हुई घटना

Dhanbad News : मुनीडीह ओपी के आमडीह बस्ती निवासी मनोज कुमार महतो के बड़े भाई सरोज कुमार महतो व अन्य तीन को धनबाद पुलिस ने रांची से शनिवार को बरामद कर लिया है. सभी को पुटकी लाया गया. पुलिस ने बताया कि अपहरण का कोई मामला नहीं है. धनबाद आने के बाद इनसे पूछताछ की जायेगी. इसके बाद मामले का खुलासा होगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को मनोज कुमार महतो ने अपने बड़े भाई सहित चार लोगों के अपहरण की प्राथमिकी मुनीडीह ओपी में दर्ज करायी थी. बोकारो से मुंबई के लिए निकला : पुलिस ने बताया कि सरोज कुमार महतो बोकारो के मुखिया के साथ रांची निकला था और वहां से उसे मुंबई जाना था, लेकिन बीच में मोबाइल बंद होने के बाद लगा कि उसका अपहरण हो गया. भाई ने अपहरण का केस दर्ज करा दिया. सभी स्वेच्छा से साथ गये थे और एक कहानी रची थी. इन लोगों से किसी भी प्रकार की फिरौती नहीं मांगी गयी थी. बरामद एक व्यक्ति का विवादों से रहा है नाता : पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद लोगों में से एक एक व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता रहा है. इसके पहले भी नौकरी लगाने के नाम पर कुछ रुपया एक व्यक्ति ने लिया है. इस तरह की कई शिकायतें भी थाना में आयी हैं. हो सकता है कि इसी तरह के कुछ कार्य के कारण पूरी कहानी रची गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : सरोज महतो सहित चारों युवक रांची से बरामद, अपहरण की नहीं हुई घटना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : जिले के सात केंद्रों पर नीट की परीक्षा आज

Dhanbad News : चार मई(रविवार) को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित की जायेगी. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. सभी सात परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस केंद्र में ब्रिफिंग की गयी. इस दौरान सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी अर्चना खलको ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व समुचित विद्युत व्यवस्था की गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर डीएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय पुरुष व स्त्री सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की जायेगी. कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित करने व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में परीक्षा अवधि तक धारा – 163 बीएनएसएस. के तहत निषेधाज्ञा जारी की है. इस दौरान निषेधित क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगाना, अवैध रूप से भ्रमण करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं अनधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वस्तु का उपयोग आदि को प्रतिबंधित किया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : वहीं अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार, केंद्रीय विद्यालय-1, आइआइटी आइएसएम), बीआइटी सिंदरी तथा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अपराह्न छह बजे तक (विस्तारित समय) परीक्षा आयोजित की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : जिले के सात केंद्रों पर नीट की परीक्षा आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बिजली विभाग ने 344 जगहों पर की छापेमारी, 31 लोगों पर केस दर्ज

Dhanbad News : बिजली विभाग ने धनबाद सर्किल में विशेष छापेमारी अभियान चलाया है. शनिवार को कुल 344 जगहों पर हुई छापेमारी के बाद जहां 31 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है, वहीं चार लाख 83 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. धनबाद डिवीजन में 85 जगहों पर हुई छापेमारी में नौ पर एफआइआर और दो लाख 42 हजार रुपये जुर्माना, गोविंदपुर डिवीजन में 44 जगहों पर छापेमारी में सात पर केस दर्ज कराया गया है, वहीं 61 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा निरसा डिवीजन में 129 जगहों पर छापेमारी कर सात पर मामला दर्ज कराया गया और 71 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. झरिया डिवीजन में 86 जगहों पर छापेमारी कर आठ लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया गया है, जबकि एक लाख एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. चास सर्किल में 296 जगहों पर हुई छापेमारी : वहीं चास सर्किल में 296 जगहों पर छापेमारी की गयी है. 57 के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है. जबकि दस लाख दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. चास डिवीजन में 109 जगहों पर छापेमारी में 13 पर मामला दर्ज कराया गया, वहीं दो लाख 51 हजार रुपये जुर्माना किया गया है. लोयाबाद डिवीजन में 79 जगहों पर छापेमारी की गयी और 17 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है, जबकि दो लाख 28 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है, वहीं तेनुघाट डिवीजन में 108 जगहों पर छापेमारी की गयी और 27 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, पांच लाख 23 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बिजली विभाग ने 344 जगहों पर की छापेमारी, 31 लोगों पर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हथियार के साथ पकड़ाया युवक, बैंकमोड़ पुलिस कर रही पूछताछ

Dhanbad News : बैंकमोड़ पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को पकड़ा है. उसे थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि धनबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले रेल कर्मी का पुत्र अक्षय अपनी कार से शुक्रवार की रात बैंकमोड़ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक युवक हथियार के साथ जा रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया. इस संबंध में बैंकमोड़ पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है. पूछने पर पुलिस की ओर से कहा गया कि किसी को नहीं पकड़ा है. वहीं सूत्रों ने बताया कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था. कमर में एक पिस्टल रखे हुए था. इसके साथ दो अन्य युवकों के नाम का भी खुलासा किया है. पुलिस अब उन दोनों युवकों का पता लगा रही है. पुलिस ने बताया कि इसको हथियार कहां से मिली और कहां घटना को अंजाम देना था. उसके बारे में जानकारी ली जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हथियार के साथ पकड़ाया युवक, बैंकमोड़ पुलिस कर रही पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : वन्यजीव तस्कर की गला रेत कर हत्या, नाले में मिली लाश

Rourkela News : देवगढ़ जिले के बारकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत मरहा गांव में कुख्यात वन्य जीव तस्कर सुरेश सबर (59) की गला रेत कर हत्या कर दी गयी और लाश को जंगल में फेंक दिया गया. इस मामले में बारकोट पुलिस घटना की जांच कर रही है. परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. मजदूर ढूंढ़ने समीप के गांव औतल गया था : जानकारी के मुताबिक सुरेश बुधवार की रात 8 बजे घर के निर्माण कार्य के लिए मजदूर ढूंढने समीप के गांव औतल गया था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा. गुरुवार को सुबह परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सुरेश का पता नहीं चला. सुरेश की बाइक गांव के निकट नाले के पास मिली. बाइक में चाबी लगी हुई थी. सुरेश के नाम वन्यजीव शिकार के कई मामले दर्ज होने के कारण घरवाले सुरेश की जानकारी लेने बारकोट थाना गये लेकिन पुलिस ने सुरेश को थाने लाने से इनकार किया. उसी वक्त गांव के कुछ लड़कों ने थाने में आकर बताया कि गांव के तालाब के निकट नाले में सुरेश की लहूलुहान लाश पड़ी हुई है. सूचना पाकर पुलिस और सुरेश के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : वन्यजीव तस्कर की गला रेत कर हत्या, नाले में मिली लाश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top