Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur : नोकालम्मा रूप में मां पहाड़ी ने श्रद्धालुओं को दिये दर्शन

जमशेदपुर. लोको कॉलोनी में शनिवार को नोकालम्मा मां के रूप में मां पहाड़ी पूजी गयीं. रात्रि आठ बजे के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए मां पहाड़ी नगर भ्रमण पर निकलीं. पद्मा बसु (त्रिवेणी) ने मां की जंगड़ी (मुख्य डलिया) को माथे पर उठाया. उनके साथ सात अन्य स्त्री श्रद्धालुओं ने मां की सात बहनों के डाली कलश को उठाया. इस प्रकार मां नगर भ्रमण पर निकलीं. श्रद्धालुओं ने रास्तेभर मोर्राटु (हल्दी और नीम पानी) से पांव पखारकर मां से आशीर्वाद लिया. इस प्रकार विभिन्न रास्तों से गुजरते, श्रद्धालुओं को दर्शन देते मां रात्रि करीब 12 बजे मंदिर पहुंचीं. नगर भ्रमण के दौरान खड़गपुर की डफली थी. दो किलोग्राम हल्दी से दिया गया मां को रूप इस पहले दोपहर में दो किलोग्राम हल्दी से मां को नोकालम्मा का रूप दिया गया. मां को रूप देने में करीब चार घंटे लग गये. नोकालम्मा रूप में जब मां दिखने लगी, तो मां की विधि-विधान के साथ पूजा की गयी. आरती के बाद संध्या 6:30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिये गये. संध्या में बारिश की वजह से थोड़ा व्यवधान जरूर हुआ, पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके. दोपहर में मां के साथ-साथ सातों बहनों को भोग अर्पित किया गया. डलिया उठाने वाली श्रद्धालुओं ने भी भोग ग्रहण किया. बनारस की तर्ज पर होगी मां की आरती चार मई को मां पहाड़ी की पूजा के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. स्थानीय गायन मंडली की ओर से प्रस्तुति दी जायेगी. इस दौरान भोले बाबा, मां काली और बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी. संध्या में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर मां पहाड़ी की आरती की जायेगी. साथ ही श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद वितरित किया जायेगा. चार मई को मां पहाड़ी काली रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur : नोकालम्मा रूप में मां पहाड़ी ने श्रद्धालुओं को दिये दर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में तीनों पीएसए प्लांट खराब, सांसत में मरीजों की जान

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सिंलिंडर पर आ गयी है. इससे मरीजों की जान सांसत में है. यहां स्थापित तीनों पीएसए प्लांट खराब होने की वजह से मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक और गायनी समेत प्रमुख वार्डों में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी है. यहां एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता दो व छह सौ एलपीएम क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट है. एक हजार एलपीएम क्षमता का एक प्लांट पिछले दो वर्षों से पूरी तरह बंद है. वहीं दूसरा एक हजार एलपीएम क्षमता का प्लांट फिलहाल आधे लोड पर चल रहा था. शुक्रवार को 600 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का कन्वर्टिबल अचानक खराब हो गया. वहीं एक हजार एलपीएम क्षमता वाले प्लांट में भी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी. इसके बाद पाइपलाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी सपोर्ट के तौर पर सिलिंडरों से ऑक्सीजन की व्यवस्था बहाल कर दी गयी है. इस व्यवस्था के भरोसे लंबे समय तक रहना मुश्किल है. पीएम केयर फंड से लगे थे तीनों ऑक्सीजन प्लांट : कोरोनाकाल में बढ़ती ऑक्सीजन मांग को देखते हुए केंद्र प्रशासन ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था. इसी क्रम में पीएम केयर फंड से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एसएनएमएमसीएच धनबाद में तीन पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में तीनों पीएसए प्लांट खराब, सांसत में मरीजों की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : भूली में 26 बकरों को चुराकर ले गये अपराधी, शक के आधार पर लोगों ने एक युवक को पकड़ा

भूली ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित सिटी स्कूल के सामने से बीती रात अज्ञात चोरों ने एक फार्म से 26 बकरे चुरा लिये. मामले में फिरोज कुरैशी ने भूली पुलिस से लिखित शिकायत की है. बताया दो मई को बाजार से वह 26 बकरे लाया था. इसकी कीमत तीन लाख छप्पन हजार दो सौ रुपये थी. शनिवार के सुबह देखा कि फार्म में ताला नहीं था. सभी 26 बकरे गायब थे. सीसीटीवी कैमरे में रात करीब सवा एक बजे अज्ञात युवक दिखा. चोर ने सामने का कैमरा भी चुरा लिया. सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले युवक के शक के आधार पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जो युवक कैमरे में दिखा है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : भूली में 26 बकरों को चुराकर ले गये अपराधी, शक के आधार पर लोगों ने एक युवक को पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : जिप सदस्य के पति ने डीडब्ल्यूएसडी के कार्यपालक अभियंता से किया अभद्र व्यवहार

न्यू टाउन हॉल में शनिवार को आयोजित जिला परिषद बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही. माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी के पति राजू महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमंडल टू मुकेश कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया. उस समय कार्यपालक अभियंता जिप सदस्य श्वेता कुमारी द्वारा बलियापुर प्रखंड की ‘घड़बड़ जलापूर्ति योजना’ के संबंध में पूछे गये सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजू महतो को संपर्क करने के लिए फोन किया था, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था. इस पर राजू महतो ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने अभियंता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनका फोन कभी बंद नहीं होता और इसके साथ ही उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. अभियंता भी उनके इस व्यवहार से आक्रोशित हो गये. विवाद बढ़ता देख जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए बैठक में मौजूद सभी स्त्री जिप सदस्यों के पतियों को सभागार से बाहर जाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड की बैठक में केवल जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद या उनके अधिकृत प्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी ही भाग ले सकते हैं. इसके बावजूद कुछ जिप सदस्यों के पति बैठक में मौजूद रहे. घटना के बाद उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) सादात अनवर ने सभी उपस्थित जनों से गरिमा बनाये रखने की अपील की. बैठक में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. विवाद की वजह : श्वेता कुमारी 2016 में बलियापुर प्रखंड में शुरू की गयी ‘घड़बड़ जलापूर्ति योजना’ के अंतर्गत शामिल पंचायतों में अब तक हर घर तक पेयजल नहीं पहुंचने का मुद्दा उठा रही थीं. कार्यपालक अभियंता शुरुआत में स्पष्ट उत्तर नहीं दे पा रहे थे. श्वेता कुमारी ने उनसे पूछा कि वे कितनी बार निरीक्षण के लिए गये हैं. इस पर अभियंता ने कहा कि वह हर बार जाने से पहले राजू महतो (श्वेता कुमारी के पति) को फोन करते थे, लेकिन एक बार उनका नंबर स्विच ऑफ मिला. इसलिए संपर्क नहीं हो पाया. इस बात पर सभागार में मौजूद राजू महतो ने आपत्ति जतायी और हंगामा करने लगे. बाद में मामला शांत होने पर कार्यपालक अभियंता ने योजना की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी दी. ‘घड़बड़ जलापूर्ति योजना’ की होगी जांच : कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह योजना 71 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गयी है. इसके अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के 41 पंचायतों में हर घर तक जल आपूर्ति का लक्ष्य था, लेकिन नौ वर्षों में योजना का लाभ केवल 21 पंचायतों तक ही पहुंच पाया है. शेष 20 पंचायतों में अभी भी कार्य लंबित है. इस परियोजना का टेंडर लेने वाली श्रीराम ईपीसी नामक एजेंसी को अब तक 62 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि योजना में देरी को लेकर उपायुक्त ने एक जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है और जल्द ही जांच शुरू होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : जिप सदस्य के पति ने डीडब्ल्यूएसडी के कार्यपालक अभियंता से किया अभद्र व्यवहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : वासेपुर से गिरफ्तार आरोपियों के नजदीकियों की कुंडली खंगाल रहा है एटीएस

आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में धनबाद से गिरफ्तार वाले तीन अपराधियों के नजदीकियों का एटीएस खंगाल रहा है. वासेपुर, पांडरपाला, भूली सहित कई इलाकों में खुफिया तंत्र जानकारी जुटा रही है. एटीएस ने 26 अप्रैल को बैंक मोड़ व भूली ओपी क्षेत्र में छापामारी कर गुलफाम हसन, अयान जावेद, मो शहजाद आलम और शबनम को गिरफ्तार किया था और उसके बाद एटीएस ने 30 अप्रैल को भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर में रहने वाले अम्मार याशर को गिरफ्तार की है और अब सभी से एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है. एटीएस की पैनी नजर : प्रतिबंधित संगठन के साथ काम करने और लोगों को जोड़ने का मामला सामने आने के बाद एटीएस ने अब पकड़े गये लोगों के नजदीकियों की कुंडली खंगाल रही है. एटीएस को लग रहा है कि इन लोगों के नजदीकी कई और भी युवक है जो आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे हैं ऐसे में एटीएस की टीम धनबाद में है और कोई लोगों को नजर बनाये हुए है. जबिक एटीएस की कार्रवाई होने के बाद कई लोग अंडर ग्राउंड हो चुके हैं और अपना मोबाइल से लेकर अन्य गतिविधि को बंद कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि स्त्री शबनम के मोबाइल से कई तरह की जानकारी मिली है और अब उसके संपर्क में रहने वाले लोगों पर एटीएस की नजर है और पता लगा रही है जिन जिन लोगों से शबनम की बात व सोशल साइट के माध्यम से चैट होता था वे कौन लोग है और अभी क्या कर रहे हैं. कई लोगों के संपर्क में था याशर : सूत्रों ने बताया कि अम्मार याशर इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था. वर्ष 2014 में जोधपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. करीब 10 वर्षों तक जेल में रहने के बाद मई-2024 में जमानत पर छूटा है. बताया जाता है कि जेल के रहते और बाहर निकलने के बाद धनबाद के कई लोगों के संपर्क में था और उसके लोग अभी भी धनबाद में हैं. अब पुलिस याशर को जब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी तो कई अन्य लोगों का नाम आयेगा. जबकि याशर का आयन और उसकी पत्नी शबनम से कई माह से संपर्क में था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : वासेपुर से गिरफ्तार आरोपियों के नजदीकियों की कुंडली खंगाल रहा है एटीएस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : दिन में धूप ने किया परेशान, शाम में बादलों की गरज के झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

धनबाद में दिन में धूप और शाम में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. दोपहर की धूप लोगों को सहन नहीं हो पा रही थी. बीच-बीच में हल्के बादल भी छाये. इससे राहत नहीं मिल पायी. शाम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया. शाम चार बजे से ही आसमान में बादल घने होने लगे. 4.40 बजे अंधेरा छा गया. इस दौरान सड़क पर चल रहे सभी वाहनों के हेडलाइट ऑन हो गये. इसके बाद तेज हवा व बादलों के गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. एक घंटे तक हुई बारिश के बाद, मौसम सुहाना हो गया. कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गयी. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. 32 डिग्री रहा तापमान : सुबह से धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान तीन डिग्री चढ़कर 32 डिग्री पहुंच गया है. वहीं शाम में बारिश होने के बाद हवाओं में नमी महसूस की गयी. तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहा है. जलजमाव से लोग परेशान : सरायढेला रोड, वनस्थली कॉलोनी के पास, पुलिस लाइन के पास, कला भवन के सामने, गया पुल, मनईटांड़ बस्ती, दुआटांड़, लोहबनी समेत अन्य जगहों पर जलजमाव ने लोगों को परेशान किया. वहीं इलाकों में जाम नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा. सड़क पर गंदगी फैल गयी. बारिश थमने के बाद भी इन रास्तों से चलना मुश्किल हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : दिन में धूप ने किया परेशान, शाम में बादलों की गरज के झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : डीएचएफएल मामले में तत्कालीन आयुक्त पर मेजर पेनाल्टी की कार्रवाई शुरू

कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोकसभा में उठाये गये एक मामले में कहा है कि डीएचएफएल मामले में सीएमपीएफ के तत्कालीन आयुक्त के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की सलाह के अनुसार मेजर पेनाल्टी (गंभीर सजा) की कार्रवाई आरंभ की गयी है. गौरतलब हो कि सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने 19 मार्च को लोकसभा में शून्य काल के दौरान सीएमपीएफओ द्वारा डीएचएफएल में निवेश राशि डूबने की जांच व दोषियों की सजा की मांग की थी. कोयला राज्य मंत्री श्री दुबे ने 23 अप्रैल को पत्र लिखकर इस मामले में जानकारी दी. इसमें मंत्री ने बताया कि सीएमपीएफ के फंड मैनेजर्स ने डीएचएफएल में 1390.25 करोड़ का निवेश किया था. इसमें से 315.35 करोड़ का नुकसान हुआ. इस मामले में जांच की गयी और पाया गया कि सीएमपीएफओ के अधिकारियों ने समय पर अर्ली रिडेम्पशन का विकल्प नहीं चुना. इससे नुकसान हुआ. उठाये गये है सुधारात्मक कदम : मंत्री श्री दुबे ने बताया है कि इस दिशा में कोयला मंत्रालय ने कई सुधारात्मक कदम भी उठाये हैं. इनमें प्रशासनी प्रतिभूतियों में निवेश की सीमा 50% से बढ़ाकर 60% कर दी गयी है. जबकि कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में निवेश की सीमा 20% पर सीमित कर दी गयी है. वहीं निवेश उप-समिति को त्वरित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है. इसके अलावा ‘एक्ज़िट पॉलिसी’ को इपीएफओ की नीति के अनुरूप बनाया गया है, ताकि घटती रेटिंग वाले निवेश से समय रहते निकासी हो सके. साथ ही निवेश की निगरानी के लिए एक तीसरे पक्ष की एजेंसी को नियुक्त किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : डीएचएफएल मामले में तत्कालीन आयुक्त पर मेजर पेनाल्टी की कार्रवाई शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम किसान सम्मान निधि के 4.84 लाख लाभुकों का होगा सत्यापन

संवाददाता, पटना पीएम किसान सम्मान निधि का हर साल छह हजार रुपये उठा रहे लाभुकों की शिनाख्त शुरू हुई है. इस कड़ी में यह पता चला है कि राज्यभर में 4 लाख 84 हजार 204 लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. ये 484204 लाभुक इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, इसकी जांच नहीं हो सकी है. इन 484204 लाभुकों में कितने इनकम टैक्स देने वाले, कितने एनआरआइ हैं, कितने नौकरी पेशा हैं, इसकी जांच नहीं हुई है. इनकी ओर से दिये गये दस्तावेजों की भी समीक्षा नहीं हुई है. वर्ष 2022-23 में 239877 तथा वर्ष 2023-24 में 244327 लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. कृषि निदेशक ने जिला कृषि पदाधिकारियों और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को इन लाभुकों का शीघ्र भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है. सेल्फ रजिस्ट्रेशन में जमाबंदी अनिवार्य पीएम किसान पोर्टल से प्राप्त हो रहे सेल्फ रजिस्ट्रेशन में जमाबंदी वाले आवेदनों की ही स्वीकृति देने का कृषि विभाग ने आदेश दिया है. सेल्फ रजिस्ट्रेशन के आवेदन में आवेदक के नाम से जमाबंदी होनी चाहिए. इस तरह से आवेदन होने से इसे स्वीकृत करने का आदेश कृषि विभाग ने दिया है. इस योजना में कई तरह की तकनीकी और लापरवाही उजागर हो रही है. इसे देखते हुए कृषि विभाग ने हर साल जिला स्तर पर चार बार शिकायत व अनुश्रवण निवारण समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है. डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी. राज्य के सभी कृषि व अनुमंडल पदाधिकारियों को इ-केवाइसी का भी सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन सभी लाभुकों के दस्तावेज का समीक्षा करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएम किसान सम्मान निधि के 4.84 लाख लाभुकों का होगा सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोल्ड लोन योजना व पेमेंट गेटवे का शुभारंभ कल

पटना. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार पांच मई को बिहार राज्य सहकारी बैंक में गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना सहित पेमेंट गेटवे का शुभारंभ करेंगे. गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को उनकी स्वर्ण आभूषणों के मूल्यांकन के आधार पर 20,000 से 5,00,000 रुपये तक का ऋण देगी. ऋण की अवधि एक माह से अधिकतम 12 माह होगी. ऋण की राशि स्वर्ण के मूल्यांकन के आधार पर तय की जायेगी. साथ ही गिरवी रखे आभूषणों के लिए समुचित बीमा व्यवस्था की गयी है. ऋण का ब्याज़ दर 9.5% से 10% होगा . समय पर ऋण चुकता करने पर ऋण अवधि विस्तारित की जा सकेगी. इसके साथ ही बैंक अब अपने पेमेंट गेटवे को अन्य संस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं के वित्तीय प्रयोग के लिए भी उपलब्ध करा पायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोल्ड लोन योजना व पेमेंट गेटवे का शुभारंभ कल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LoC Firing : लगातार 10वीं रात पाकिस्तान ने की फायरिंग, भारतीय जवानों ने उसी अंदाज में दिया जवाब

LoC Firing : पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार दसवीं रात भी नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर क्षेत्रों में अकारण गोलीबारी की गई, जिसका हिंदुस्तानीय सेना ने संतुलित और उचित तरीके से जवाब दिया. सेना के प्रवक्ता ने कहा, “3-4 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की.” हालांकि, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. During the night of 03–04 May 2025, Pakistan Army posts resorted to unprovoked small arms fire across the LoC in areas opposite Kupwara, Baramulla, Poonch, Rajauri, Mendhar, Naushera, Sunderbani, and Akhnoor in J&K. Indian Army responded promptly and proportionately: Indian Army — ANI (@ANI) May 4, 2025 दोनों देशों के बीच गोलीबारी ऐसे समय में जारी है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद तनाव बढ़ गया है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. पाकिस्तान की हर हरकत का हिंदुस्तान माकूल जवाब दे रहा है. The post LoC Firing : लगातार 10वीं रात पाकिस्तान ने की फायरिंग, हिंदुस्तानीय जवानों ने उसी अंदाज में दिया जवाब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top