Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: झारखंडधाम में 108 दिनों का अखंड कीर्तन शुरू

कीर्तन 51 फीट ऊंची बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में हो रही है. उपेंद्र 11 महीने की दंडवत यात्रा कर झारखंडधाम पहुंचे हैं. इसके लिए दिव्य ज्योत जलाये गये हैं. कीर्तन में आचार्य अनिल पंडा, कृष्णा पंडा सहित यहां के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में ये लोग रहे सक्रिय सफल बनाने में पुजारी नरेश पंडा, राहुल पंडा, अनिल पंडा, मालती देवी, किशुन पंडा, नकुल पंडा, नंदकिशोर पंडा, इतवारी महतो, मोती पंडा आदि सक्रिय हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: झारखंडधाम में 108 दिनों का अखंड कीर्तन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बिहार में निवेश करने आ रहा है : सुमित

फुसरो. बिहार प्रशासन के विज्ञान सह प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह बिहार जाने के क्रम में शनिवार को फुसरो के व्यवसायी स्व कैलाश सिंह के आवास पहुंचे. यहां लोगों ने उनका स्वागत किया. मंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में बिहार में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. बिहार हर मामले में आगे है, लेकिन उद्योग के मामले में कुछ पीछे था. लेकिन अब स्थिति बदलेगी. औद्योगिक घराने निवेश करने आ रहे हैं. हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक कंपनी 3200 करोड़ रुपया निवेश करने जा रही है. मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों का सपना पूरा होगा. सभी जिलों में इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज है. हर मामले में हमलोगों आगे बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में जितना विकास हुआ है, उतना अन्य किसी राज्य में नहीं हुआ है. केंद्र प्रशासन का काफी सहयोग मिल रहा है. हमलोगों ने 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है. हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. उन्हीं के निर्णय के अनुसार हम काम कर रहे हैं. उनके ही मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मौके पर जयप्रकाश सिंह, निमाई सिंह, भरत सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बिहार में निवेश करने आ रहा है : सुमित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: राजा परीक्षित का प्रसंग सुन कर धन्य हुए लोग

Dhanbad News: सिंदरी के शहरपुरा के मीरा मोहन धाम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा की कथावाचिका अमृता कर्णेश्वरी ने राजा परीक्षित प्रसंग सुना कर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया. आयोजन गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने किया है. अमृता कर्णेश्वरी ने श्री सुकदेव जी और राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुनायी. माता कुंती का चरित्र एवं अन्य प्रसंग सुनाया. कथा वाचिका ने सुकदेव परीक्षित संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार महाराज परीक्षित वन चले गए. इस दौरान उन्हें प्यास लगी, तो समीक ऋषि से पानी मांगा. ऋषि समाधि में थे. इसलिए पानी नहीं पिला पाये. राजा परीक्षित ने इसे अपना अपमान समझा. समीक ऋषि को पुत्र ने शाप की जानकारी दी. उन्होंने दिव्य दृष्टि से देखा कि यह तो महान धर्मात्मा राजा परीक्षित हैं और उन्होंने यह अपराध कलियुग से वशीभूत होकर किया है. तो वह अपना राज्य अपने पुत्र को सौंपकर नदी तट पर पहुंचे. वहां ऋषि, महात्मा मुनी देवता आ पहुंचे थे. अंत में व्यास नंदन सुकदेव वहां पहुंचे और राजा परीक्षित जी को भागवत कथा सुनाना प्रारंभ किया. कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: राजा परीक्षित का प्रसंग सुन कर धन्य हुए लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : विद्यार्थियों की मूलभूत अवस्था में उनकी देखरेख और उनकी दबाव रहित शिक्षा की मिली जानकारी

बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में मूलभूत चरण की राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशनल स्टेज) विषय पर शनिवार को सीबीएसइ पटना उत्कृष्टता केंद्र (सीओइ) की ओर से शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गयी. रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएवी सेक्टर छह की प्राचार्या अनुराधा सिंह और होलीक्रॉस स्कूल, बोकारो की वरिष्ठ शिक्षिका पूजा सिंह मौजूद थी. मुख्य प्रशिक्षक अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों की मूलभूत अवस्था में उनकी देखरेख और उनकी दबाव रहित शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया. शिक्षकों से कक्षाओं में अमल में लाने का संदेश इससे पहले प्राचार्य डॉ एएस गंगवार व द्वय प्रशिक्षक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्य ने कार्यशाला के विषय को हिंदुस्तानीय शिक्षण-व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव, 21वीं सदी के अनुरूप कौशल-विकास व विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में काफी महत्वपूर्ण बताया. शिक्षकों से इसे अपनी कक्षाओं में अमल में लाने का संदेश भी दिया. शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लिया. क्षमता निर्माण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) में विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए. होली क्रॉस विद्यालय में अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन चंदनकियारी, होली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी में शनिवार को अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर कमला पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता, दायित्वबोध, जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास होता है. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जीवन मूल्यों का संचार भी अत्यंत आवश्यक है. हेड ऑफ द ब्वॉय सचिन प्रमाणिक व हेड ऑफ द गर्ल सोमा गोप को चुना गया. इसके अलावा दृमिराज सदन, हंटर सदन, हल्कान सदन व हरियर सदन के हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन का गठन कर उन्हें भी जिम्मेदारी दी गयी. वहीं विद्यार्थियों को विभिन्न क्लबों के नेतृत्व का अवसर दिया गया. इसमें स्पोर्ट्स क्लब, साइंस क्लब, लिटरेरी क्लब, इको क्लब, कल्चर क्लब व अनुशासन क्लब, आइटी क्लब, सेफ्टी व श्रमदान क्लब के गठन किया गया. इसके बाद सभी नव चयनित मंच पर शपथ दिलायी गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : विद्यार्थियों की मूलभूत अवस्था में उनकी देखरेख और उनकी दबाव रहित शिक्षा की मिली जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अपराधियों ने जमाडा के रिटायर्डकर्मी से 50 हजार रुपये छीने

Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रमजानपुर मोड़ के निकट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जमाडा के के रिटायर्ड कर्मी आफताब आलम से करीब 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये. पीड़ित ने इस संबंध में जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. आफताब आलम ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया एना इस्लामपुर झरिया शाखा से शनिवार को 50 हजार रुपये की निकासी कर जामाडोबा बाजार टेंपो से उतर कर अपने घर रमजानपुर घर जा रहा था. तभी मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झोला में छीन लिया. झोला में 50 हजार रुपये रखे थे. अपराधी घटना के बाद जामाडोबा बाजार की तरफ फरार हो गये. छिनतई की घटना के दौरान उनके हाथ में मोच आ गयी. पीड़ित की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अपराधियों ने जमाडा के रिटायर्डकर्मी से 50 हजार रुपये छीने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मोदीभीठा से 15 टन कोयला जब्त

Dhanbad News: लोदना क्षेत्र में कोयला चोरी पर रोकथाम को लेकर शनिवार को जयरामपुर कोलियरी प्रबंधन और सीआईएसएफ ने मोदी भिट्ठा में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान करीब 15 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले को बागडिगी कोलियरी में गिरा दिया गया है. कोयला तस्कर फरार हो गये. प्रबंधन का कहना है कि जहां भी सूचना मिलती है. छापेमारी की जाती है. किसी भी हाल में कोयला चोरी नहीं होने देंगे. जगह-जगह सीआइएसएफ जवानों का पेट्रोलिंग प्वाइंट बनाया गया है. झरिया बालू गद्दा में सीआईएसएफ व कुजामा कोलियरी प्रबंधक ने कई अवैध मुहानों की डोजरिंग करा दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मोदीभीठा से 15 टन कोयला जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : दांतों से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेने की जरूरत : डॉ निकेत

बोकारो, सेक्टर पांच स्थित बोकारो क्लब में शनिवार से इंडियन डेंटल एसोसिएशन बोकारो ब्रांच की दो दिवसीय दंत कार्यशाला की शुरुआत हुई. उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आइडीए) के स्टेट प्रतिनिधि डॉ निकेत चौधरी व आइडीए जिलाध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने किया. डॉ चौधरी ने कहा कि बदलते समय के साथ दांतों की देखभाल के प्रति लोग लापरवाह होते जा रहे है. दांतों को ब्रश करने तक ही सीमित रहते है. ऐसे में आगे चलकर दांत की परेशानी गंभीर हो सकती है. दांत से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. तभी स्वस्थ दांत के साथ मनमोहक मुस्कुराहट पा सकते है. डॉ प्रशांत ने कहा कि दांतों के घिस जाना एक आम समस्या है. किसी भी उम्र में हो सकती है. परेशानी दांतों की इनेमल सतह का कुछ हिस्सा एसिड के संपर्क में आने से घुलने के बाद होती है. कार्यशाला का संचालन डॉ इशा ने किया. दी गयी कई जानकारियां डॉ शिवम त्रिपाठी (ऑर्थोडॉन्टिस्ट व विधि विशेषज्ञ) ने चिकित्सकीय प्रैक्टिस में विधिक ज्ञान, रोगियों के अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, अस्वीकृति और समझौता, दस्तावेजीकरण, प्रैक्टिस की सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी. सिंगल सिटिंग आरसीटी की प्रक्रिया के तहत संक्रमण का पता लगाना, अस्थिरता, दांत को खोलना, नली को साफ करना, नली को आकार देना, भराई, अंतिम जांच, क्राउन या फिलिंग पर चर्चा हुई. क्या कहते हैं चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि दांत की बीमारी मुख्यतः प्लाक नामक बैक्टीरिया की परत के कारण होती है. जो दांतों पर जम जाती है. इससे एसिड बनती है. जो एसिड दांतों की सतह (इनेमल) को घिस देता है. इससे कैविटी (दांतों में छेद) बनते हैं. अगर कैविटी का इलाज नहीं किया जाता है, तो दांतों को नुकसान पहुंचता है. इससे मसूड़ों की बीमारी (पेरियोडोंटाइटिस) भी पैदा होती है. डॉ ईशा सिंह ने कहा कि दांत की बीमारी के मुख्य कारणों में चीनी व स्टार्च युक्त भोजन, खराब मौखिक स्वच्छता, अम्लीय खाद्य पदार्थ व पेय, दांतों को पीसना या चबाना, परिवार का इतिहास प्रमुख है. दांतों की बीमारी के लक्षण में कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, सड़न, संक्रमण, मुंह में छाले या अल्सर प्रमुख है. दांतों की बीमारी से बचाव के लिए नियमित रूप से ब्रश व फ्लॉस करें. ये थे मौजूद मौके पर डॉ रंजीत कुमार, डॉ अभिषेक कुमार (चास), डॉ अमरेश कुमार, डॉ अभिषेक शेखर, डॉ शांतनु, डॉ सुमित, डॉ ऋचा चौरसिया, डॉ तुलिका सिंह, डॉ तान्या, डॉ एसआर महतो, डॉ स्नेह लता, डॉ मलय समीर, डॉ निहारिका झा, डॉ जॉन ल्यू के अलावा दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, कनार्टक, उतराखंड, मणिपुर, मिजोरम सहित अन्य राज्यों के दंत चिकित्सक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : दांतों से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेने की जरूरत : डॉ निकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: झरिया में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों व दुकानों में घुसा पानी, ब्लैक आउट

Dhanbad News: शनिवार की शाम झरिया व आसपास में बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश से झरिया धर्मशाला रोड, मानबाद, बकरीहाट मोड़ व फुसबंगला यूको बैंक बिल्डिंग के नीचे तल्ले के सभी दुकानों में पानी घुस गया है. धर्मशाला रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया. आसपास की दुकानों व घरों में नाला का गंदा पानी घुस गया. इससे लोग काफी परेशान रहे. घरों में सामान्य नष्ट हो गये. फूसबंगला के दुकानदारों का कहना है कि दुकान के अंदर करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया है. एरीना ड्राई क्लीनर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. दुकान के अंदर तक पानी घुसने से हज़ारों के कपड़े खराब हो गये. नगर निगन के वार्ड 42 अंतर्गत फुसबंगला बाजार में यूको बैंक के सामने जमा नाला का पानी सड़क नीचे से दूसरे छोर में अंडरग्राउंड पाइप जाम हो गया. इसको लेकर स्थानीय व्यवसायियों द्वारा कई वर्षों से नगर निगम गुहार लगाते आ रहे हैं. नगर निगम द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है. इससे दुकानदारों में निगम के प्रति आक्रोश है. झरिया शहर में बिजली गुल : आंधी-पानी के बाद झरिया में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. डीवीसी पुटकी द्वारा लाइन काट दी गयी है. फिलहाल पेट्रोलिंग कर टूटे तार की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है. शाम पांच बजे से बिजली गुल है. झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि डीवीसी द्वारा पता लगाया जा रहा है. कहां कहां बिजली तार टूटा है. जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन द्वारा भी पेट्रोलिंग कर तार में आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है. यथाशीघ्र बिजली बहाल की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: झरिया में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों व दुकानों में घुसा पानी, ब्लैक आउट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 20 मई को बीएसएल में दिया हड़ताल का नोटिस

बोकारो, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो ने शनिवार को इस्पात भवन के पास सेक्शन पर सेल प्रबंधन को 20 मई अखिल हिंदुस्तानीय औद्योगिक हड़ताल का नोटिस दिया. मोर्चा के नेताओं ने कहा कि इस्पात मजदूरों का 39 माह का वेज रिवीजन का एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है. मजदूरों की ग्रेच्युटी पर कैंपिंग लगा दिया गया है. पिछले दो साल से बोनस का उचित भुगतान मजदूरों को नहीं हो रहा हैं. सेल प्रबंधन पर तानाशाही का लगाया आरोप नेताओं ने सेल प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया. ठेका मजदूरों का शोषण, मनी कट व काम से बैठा देना रूटीन बना हुआ है. ऐसे में हड़ताल ही एकमात्र सहारा हैं. दूसरी तरफ, लाभ और अधिक लाभ कमाने की होड़ लगी हुई हैं. परिणामस्वरूप सस्ते दर पर श्रम को हासिल करने में श्रम कानूनों में बदलाव कर उसे काॅरपाेरेट व मालिक पक्ष के अनुसार बनाया जा रहा है. मजदूरों को शोषण जारी है. चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ 25 सूत्री मांग हिंदुस्तान में मजदूर आंदोलन के इतिहास में अर्जित सारे श्रम अधिकार वाले 44 श्रम कानूनों को खत्म कर व विधायी प्रक्रिया को भी ठेंगा दिखाकर कोरोना महामारी काल में बनाया गया चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ 25 सूत्री मांगों पर केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस सेल, बोकारो इस्पात को दिया. एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया सभी ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, अबू नसर, सीटू के एनसिंह, आरएन सिंह, एचएमएस के राजेंद्र सिंह, रमेश राय, बोकारो कर्मचारी पंचायत एचएमएस के आरके वर्मा, एक्टू के लोकनाथ सिंह, भीम रजक, एआइयूटीयूसी के मोहन चौधरी, आर एस शर्मा सहित दर्जनों बीएसएल कर्मी व ठेका मजदूर उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 20 मई को बीएसएल में दिया हड़ताल का नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए बेगूसराय पहुंची विभिन्न राज्यों की टीमें

बेगूसराय. चार मई से बिहार में होगा स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम का आगाज किया जायेगा. जिसमें बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है. पहली बार बिहार स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम में मेहमान नहीं मेजबान की तरह शामिल होगा. बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यालय से यमुना भगत स्टेडियम तेघरा एवं रिफाइनरी बरौनी स्टेडियम बेगूसराय तक व्यापक रूप से हॉडिंग, फलैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग, रास्तों पर पेंटिंग किया जा रहा है. युवाओं को स्पोर्ट्स के प्रति प्रेरित करने और हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह स्पोर्ट्स प्रतियोगिता इस बार और भी भव्य रूप में प्रदर्शित हो रहा है. स्पोर्ट्स प्रेमियों और युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा. जब वे देश के भविष्य के सितारों को मैदान पर चमकते हुए देख पायेंगे. बेगूसराय जिले में फुटबॉल मैच आयोजन पांच मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा. जिसमें देश भर से आये कुल 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. जिला प्रशासन द्वारा दोनों मैदानों में स्पोर्ट्स प्रेमियों को मैच देखने के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रखा है. जिला प्रशासन द्वारा खिलड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गयी है. तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरुष टीम रूकेगी. होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरुष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरुष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरुष टीम रूकेगी. स्त्रीओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाइल बरौनी में व्यवस्था की गयी है. जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु की टीम रूकेगी. बिहार की स्त्री टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टुरेंट सुशील नगर सिंघौल, बेगूसराय में व्यवस्था की गयी है. वहीं ऑफिसियल्स के लिए तहेती रिजॉल्ट प्राइवेट लिमिटेड सिंघौल बेगूसराय में व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन द्वारा सभी होटलों में खिलाड़ियों एवं ऑफिसिल्य के लिए अच्छी व्यवस्था की गयी है, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो. स्त्रीओं की आठ टीमें लेंगी भाग : जिला प्रशासन द्वारा स्त्रीओं के कुल आठ टीमों को फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है. जिसमें ग्रुप ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान एवं बिहार को रखा गया है एवं ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश, हरियाण, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है. इसी प्रकार पुरुषों के टीम को लेकर ग्रुप ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ एवं ग्रुप बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है. मैच का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है. पहला मुकाबला पांच मई को यमुना भगत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जहां झारखंड की स्त्री टीम राजस्थान से भिड़ेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम के लिए बेगूसराय पहुंची विभिन्न राज्यों की टीमें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top