Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : द्वितीय अपील में 365 दिन में 266 मामले हुए दर्ज, 245 में हो गया जजमेंट

छपरा. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का असर सारण जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है. वर्षों से लंबित शिकायतें अब महज 60 कार्य दिवसों में निपटायी जा रही हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों को थाने, अंचल, प्रखंड या अनुमंडल स्तर पर न्याय नहीं मिला, लेकिन जब उन्होंने जिलाधिकारी कोर्ट में द्वितीय अपील दायर की, तो उन्हें संतोषजनक समाधान मिला. पिछले एक वर्ष में जिलाधिकारी सारण के समक्ष 266 द्वितीय अपीलें दर्ज की गयीं. इनमें से 245 मामलों में दोनों पक्षों ने फैसले पर संतोष व्यक्त किया. कई मामलों में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी और 7500 रुपये से अधिक की राशि की वसूली भी की गयी. इन विभागों से जुड़े रहे अधिकतर मामले जिलाधिकारी के यहां आये द्वितीय अपील में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद, अतिक्रमण, राशन और किरासन, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित आए थे. इन सभी मामलों पर सुनवाई हुई और महज 30 से 45 दिन के अंदर इन पर जजमेंट दे दिया गया. क्यों होता है द्वितीय अपील लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत, जिलाधिकारी के पास द्वितीय अपील दायर करने का प्रावधान है, यदि कोई व्यक्ति लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रथम अपीलीय प्राधिकार के निर्णय से संतुष्ट नहीं है. इस स्थिति में, व्यक्ति द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के पास अपील कर सकता है, जो जिलाधिकारी होते हैं. अपील में, व्यक्ति को अपने मामले का संक्षिप्त विवरण, प्रथम अपील का निर्णय, और द्वितीय अपील का कारण स्पष्ट रूप से लिखना होता है. द्वितीय अपील दायर करने की समय सीमा प्रथम अपील के निर्णय के प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर है. क्या कहते हैं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आम लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं या विवाद को निपटाने का यह बहुत ही बेहतर माध्यम है. यदि कोई निचले स्तर के अधिकारी के फैसले से नाराज है तो द्वितीय अपील में जाकर जिलाधिकारी के यहां मामला दर्ज कर सकता है. एक तय समय सीमा के अंदर मामले में निर्णय दिया जाता है. रविंद्र कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सारण डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : द्वितीय अपील में 365 दिन में 266 मामले हुए दर्ज, 245 में हो गया जजमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : वक्फ संशोधन नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन : मंच

गया. चेरकी बाजार में स्थित आरए पैलेस में अल्पसंख्यक अधिकार मंच के तत्वावधान में एक दिवसीय वक्फ कन्वेंशन का आयोजन किया गया. कन्वेंशन की अध्यक्षता चेरकी के सुल्तान अंसारी व रामवृक्ष प्रसाद ने किया. साथ ही संचालन शमीम अहमद ने किया. कन्वेंशन के आरंभ में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी और उनके परिवार के प्रति संवेदना एवं एकजुटता का इजहार किया गया. वक्फ कन्वेंशन में आधार पत्र डॉ अली इमाम खां ने पेश किया और इसके माध्यम से वक्फ के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य, धार्मिक पक्ष, कानूनी स्वरूप, सामाजिक-सांस्कृतिक, कल्याणकारी व आर्थिक पक्ष को स्पष्ट करते हुए कहा कि नये कानून का नामकरण उम्मीद किया गया है. इससे वक्फ शब्द गायब है और यह प्रशासन की मंशा को दर्शाता है. साथ ही यह नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन, अल्पसंख्यक विरोधी विशेष कर मुस्लिम विरोधी और भेदभाव करने वाला है. कन्वेंशन में मोहम्मद सुलेमान, कारू पासवान, सुल्तान अंसारी, रामवृक्ष प्रसाद, फरीद खां और हैदर खां ने भी अपने विचार साझा किये और इस बात को दोहराया कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में प्रक्रिया अधीन है, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करने की जरूरत है और जनसंवाद एवं जन विमर्श के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. धन्यवाद ज्ञापन चेरकी के मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : वक्फ संशोधन नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन : मंच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : भाजपा के बुथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारीयों की हुई बैठक

मशरक. मशरक प्रखंड के सिसई पोखरा मंदिर परिसर मे रविवार को मशरक भाजपा उत्तरी मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई. जिसमें संगठन के विस्तार, नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य, जिला उपाध्यक्ष तिभुवन तिवारी सहित अन्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव-गांव, टोले-टोले जाकर भाजपा की विचारधारा, केंद्र और राज्य प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है. उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्ममंथन करना चाहिए कि वह संगठन को क्या दे रहा है, क्योंकि सिर्फ पदों से नहीं, सेवा और समर्पण से संगठन मजबूत होता है. भाजपा का हर कार्यकता चाहे वो पदधारक हो या नहीं सभी संगठन के लिए रीढ़ के सम्मान है. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर राय, भूषण सिंह मंडल प्रभारी, विजय मिश्रा, राजन सिंह, जटा शम्भू सिंह, रमेश सिंह, विकेश सिंह, पृथ्वी नाथ तिवारी, ब्रजेन्द्र मिश्रा, नवल सिंह, मणि सिंह, चन्द मणि सिंह, राजू मांझी, सुरेंद्र राय, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, स्त्री मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : भाजपा के बुथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारीयों की हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : बाराचट्टी और डोभी इलाके से अवैध कोयला लदे 10 ट्रक जब्त

बाराचट्टी. शेरघाटी की एसडीओ सारा अशरफ व शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात के नेतृत्व में रविवार को चलाये गये अभियान के दौरान बाराचट्टी और डोभी इलाके से अवैध कोयला लदे 10 ट्रक जब्त किये गये. सभी ट्रक पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से बिना कागजात के कोयला लेकर आ रहे थे. शेरघाटी के एसडीओ को जानकारी मिली थी कि पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से बड़ी संख्या में बिना कागजात के कोयला लदे ट्रक आते हैं, जिसे दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है. इसी आधार पर सुरक्षा बलों की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान सारे ट्रकों को जब्त किया गया. सुरक्षा बलों की टीम रविवार की सुबह जब सभी गाड़ियों की जांच कर रही थी. इस दौरान चालक से कागजात का मांग की, तो चालक कोई भी कागज दिखाने में असफल रहा. इसके बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की गयी और सभी गाड़ियों को जब्त कर लाया गया. संबंधित मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है. इस क्रम में बताते चलें कि पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से बड़े पैमाने पर बिना कागजात के कोयला और पत्थर लदे ट्रक आ रहे हैं. जिस कारण प्रतिदिन प्रशासनी राजस्व को लाखों का चूना लग रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि यदाकदा सुरक्षा बलों की ओर से अभियान चलाया जाता है. कुछ दिनों बाद फिर सब कुछ पुराने हाल पर ही गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : बाराचट्टी और डोभी इलाके से अवैध कोयला लदे 10 ट्रक जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : दलित बस्ती में कॉपी-कलम व पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण

गड़खा. अनुसूचित जाति समुदाय के बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा दलित बस्ती के वार्ड संख्या नौ में ऑनलाईन केंद्र के समीप कैंप लगाकर कॉपी, कलम, पाठ्य सामग्री पौष्टिक आहार आदि का वितरण किया. इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र राम ने बच्चों को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि शिक्षा से सांस्कृतिक, मानसिक विकास होता है और समाज में समानता व्याप्त होती है. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को शपथ दिलाई कि आधी रोटी खायेगे, अपने बच्चों को शिक्षित बनायेगे. कहा कि पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं. शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन को सही दिशा देने वाली वह शक्ति है, जो मानव को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है. कार्यक्रम का संयोजन सिंह शंकर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. जहां दलित बस्ती के सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पाठ्य सामग्री पौष्टिक आहार आदि वितरण किया गया. शिशुं कॉपी, कलम आदि पाकर काफी खुश थे. ग्रामीणों ने विधायक के इस कार्य की काफी सराहना किया. वहीं ग्रामीणों के मांग पर विधायक सुरेन्द्र राम ने गांव में भ्रमण किया तथा गांव में सड़क, गली- नाली कुंआ जीर्णोद्धार व अन्य विकास कार्य को करने के लिए आश्वासन दिया. इस मौके पर रमेश राम, वार्ड सदस्य सुरेन्द्र राम, जैकी कुमार, धीरज कुमार, जगदीश राम, दशरथ राम, शर्मा राम, कर्मा राम, सतीश कुमार, नीतेश कुमार, राजेन्द्र राम, योगेन्द्र राम, जलेश्वर मांझी, सुरेश मांझी, हरेंद्र राम, अर्जुन मांझी, महेश्वर मांझी, हरिचरण राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : दलित बस्ती में कॉपी-कलम व पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएफ जवान के घर से 40 हजार नकद व लाखों के गहनों की चाेरी

मटिहानी. नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव निवासी बीएसएफ के जवान मन्नू कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज से नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर की चोरी कर ली. इस बाबत मन्नू कुमार की पत्नी मोनी कुमारी ने नयागांव थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मोनी कुमारी शुक्रवार को अपने बहन की शादी में भाग लेने हेतु घर में ताला लगा कर मायके गयी थी. इसी बीच शुक्रवार की रात्रि को ही अज्ञात चोरों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर गोदरेज का लॉकर तोड़कर उसने रखें लगभग छह भरी सोने की जेवरात, आठ भरी चांदी के जेवर एवं 40 हजार नकद राशि चोरी कर ली. नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव की घटना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. बताते चले की घटना नयागांव थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर घटित हुई है. इससे पूर्व भी बागडोव बाजार में दुकान सहित कई घरों में चोरी की घटना का अंजाम चोरों ने दे चुका है. परंतु नयागांव थाना के द्वारा एक भी चोरी के मामलों का उद्भेदन नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीण हताश और निराश हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएफ जवान के घर से 40 हजार नकद व लाखों के गहनों की चाेरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : ट्रक और कार में भिड़ंत, जहानाबाद के चालक और बच्चे की मौत, तीन घायल

बैकुंठपुर. गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने के दिघवा दुबौली के पास शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं मृत शिशु की दादी, मां और मौसी तीनों घायल हो गये. घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. मृतकों की पहचान जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के शर्मा गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा उर्फ सोनू शर्मा (35 वर्ष) और जहानाबाद के सकाेराबाद थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव निवासी गौरव राज के पुत्र चेतन नारायण (13 माह) के रूप में की गयी है. वहीं, घायलों में गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनुरुद्ध शर्मा की पत्नी मंजू देवी (50 वर्ष), आकांक्षा कुमारी (20 वर्ष) और गौरव राज की पत्नी कोमल कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं. तीनों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है. कार में सवार सभी लोग थे एक ही परिवार के परिजनों के अनुसार सभी एक ही परिवार के हैं और दिल्ली में एम्स में भर्ती अनुरुद्ध शर्मा से मिलकर पडरौना बस से आये हुए थे. पडरौना से नंदकिशोर शर्मा उर्फ सोनू शर्मा अपनी कार में सास, दो साली और एक मासूम शिशु को बिठाकर गया जिले के निकले हुए थे. रास्ते में दिघवा-दुबौली के पास सड़क पर खड़ी कार में जोरदार टक्कर हो गयी. कार के उड़ गये थे परखचे हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखचे उड़ गये. कार में सवार शिशु की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ड्राइवर नंदकिशोर शर्मा उर्फ सोनू शर्मा ने सदर अस्पताल में आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हादसा की वजह क्या रही, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. उधर, हादसे की समाचार पाकर यूपी के पडरौना थाने में कार्यरत गौरव राज अस्पताल में पहुंचे और सभी घायलों को अपने साथ एंबुलेंस से गोरखपुर लेकर गये. गौरव ने बताया कि मृतकों में उनका बेटा और साढ़ू शामिल हैं, जबकि उनकी पत्नी, साली व सास घायल हैं. बहन की शादी में शामिल होना था, मौत से कोहराम परिजनों ने बताया कि कार चला रहे जहानाबाद के नंदकिशोर शर्मा उर्फ सोनू शर्मा को सोमवार को ममेरी बहन की शादी में शामिल होना था. रविवार को गया में ससुराल पहुंचकर साली व सास को छाेड़ देना था और वहां से जहानाबाद के लिए निकल जाना था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. हादसे में नंदकिशोर शर्मा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अवैध पार्किंग की वजह से हादसा, ट्रकचालक फरार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर ट्रकों की अवैध पार्किंग हादसे की मुख्य वजह रही. उनका कहना है कि ट्रक बीच सड़क पर खड़ा था, जिससे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : ट्रक और कार में भिड़ंत, जहानाबाद के चालक और शिशु की मौत, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर युवाओं ने किया जागरूक

चौसा . गंगा युवा समिति चौसा बक्सर के तत्वावधान में गंगा सफाई महाअभियान के संयोजक गंगा पुत्र भरत पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने 280 वां (सप्ताह) नगर पंचायत चौसा के बाजार घाट पर रविवार को श्रमदान किया. और घाट के रास्ते और किनारे फैली गन्दगी और कचरे की सफाई की गई. युवाओ ने गंगा स्नान करने आए हुए माता बहनों एवं युवा साथियों को भी गंगा स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया गया और संकल्प के साथ सभी को मां गंगा के प्रति आस्था बनाए रखने को भी आग्रह भी किया गया. भरत पांडेय ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र अंतर्गत जीतने भी घाट है स्थानीय लोगों के श्रमदान से सभी गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाए. इस अभियान में नीरज चौरसिया , पप्पु चौरसिया, श्री राम चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रविश जयसवाल आदि शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर युवाओं ने किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : चोरी की बाइक के साथ पकड़ाये डुमरिया के दो युवक, भेजा जेल

शेरघाटी/आमस. आमस थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों की पहचान डुमरिया थाना क्षेत्र के पिपरेहट गांव के रहनेवाले आसिफ रजा व शिवा कुमार के रूप में की गयी है. रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को शेरघाटी-इमामगंज पथ पर हरिदासपुर गांव के समीप पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने दोनों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया. तत्पश्चात बाइक के कागजात की मांगी की. लेकिन, उन्होंने पुलिस के समक्ष कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर आमस थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. जिसका कांड संख्या 128/25 है. इधर पुलिस पता लगाने में जुटी है कि पकड़ी गयी बाइक किसकी और कहां से चोरी की गयी है. वहीं दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : चोरी की बाइक के साथ पकड़ाये डुमरिया के दो युवक, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला, हालत गंभीर

बखरी. मॉर्निंग वॉक के दौरान एक स्त्री 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी. कड़ी मशक्कत के बाद उसे सीढ़ी और रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया. उक्त स्त्री की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड नंबर-7 की है. पीड़िता की पहचान संतोष पोद्दार की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. घर से थोड़ी दूर जाने पर अंधेरा रहने के कारण शौचालय बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. स्त्री के द्वारा शोर सुनकर आसपास के लोग सीढ़ी और रस्सी लेकर पहुंचे. गड्ढे में नीचे उतरने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. इलाज के लिए बखरी पीएचसी में की गयी भर्ती गांव के मनीष कुमार साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी की सहायता से नीचे उतरे और स्त्री को सुरक्षित बाहर निकाला. इस बाबत स्थानीय लोगों ने कि शौचालय बनाने के लिए गड्ढे में शनिवार को सीमेंट का पाट लगाया गया था. रविवार को मिस्त्री के आने पर उसे ढंका जाता, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया. वहीं,जिला पार्षद अमित देव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मनीष कुमार ने स्त्री को सुरक्षित बाहर निकाला है. घटना की सूचना एसडीएम सन्नी कुमार सौरव को दी गयी है. साथ ही इलाज के लिए स्त्री को पीएचसी भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्त्री, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top