Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : डीएनबी कोर्स के लिए गायनेकोलॉजी की तीन सीटों पर मिली मान्यता

छपरा. सदर अस्पताल में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की टीम शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. जहां सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा के साथ बैठक कर मान्यता के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाये. विदित हो कि जांच रिपोर्ट के आधार पर गायनेकोलॉजी की तीन सीटों पर मान्यता मिली है. पहले चरण में यहां पीडियाट्रिक्स कोर्स, एनेस्थीसिया, मेडिसिन विभाग के लिए पिछले साल 2024 में अप्लाइ किया गया था. वहीं, दूसरे चरण में गायनेकोलॉजी (स्त्री रोग विज्ञान) कोर्स की मान्यता मिली है. सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया कोर्स समेत अन्य कोर्स की पढ़ाई के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट में आवेदन किया गया है. मेडिकल साइंस टीम की असेसमेंट के बाद इस कोर्स की मान्यता मिल सकती है. छपरा में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने खुशी जाहिर की है. शनिवार को बिहार प्रशासन के डीएनबी कार्यक्रम के सहयोगी प्रतिनिधि राहुल कुमार ने सिविल सर्जन से मान्यता के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाये. क्या है डीएनबी की डिग्री डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) में डिग्री तीन साल, जबकि डिप्लोमा दो साल का होता है. मान्यता मिलने से बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के एमबीबीएस नीट पीजी क्वालीफाइ छात्र पढ़ने के लिए आयेंगे. प्रशासन की ओर से उन्हें कोर्स करने पर हर महीने अतिरिक्त भत्ता दिया जाता है. स्नातकोत्तर डिग्री सभी उद्देश्यों (मेडिकल शिक्षण पदों पर नियुक्ति सहित) में मास्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (डीएम) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमसीएच) के बराबर है. मेडिकल साइंस टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर मान्यता मिली है. सदर अस्पताल मे मॉडल अस्पताल के लिए नयी बिल्डिंग भी बन रही है, ऐसे में कई नये कोर्स की मंजूरी मिलने की संभावना और अधिक जतायी जा रही है.इस दौरान उपाधीक्षक डॉ आरएन तिवारी, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, लिपिक बंटी रजक भी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : डीएनबी कोर्स के लिए गायनेकोलॉजी की तीन सीटों पर मिली मान्यता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

गढ़पुरा. गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसों वार्ड छह निवासी 50 वर्षीय रामरतन सिंह की मौत बाद उनका शव गांव पहुंचते ही घर में मातम पसर गया. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक राम रतन सिंह अपने भतीजा सौरभ का जेनऊ संस्कार करवाने के लिए लखीसराय के अशोक धाम मंदिर गये थे. वहां हर्षोल्लास जेनऊ कार्यक्रम संपन्न हुआ. उसके बाद कई गाड़ी पर सवार रिश्तेदार के साथ सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस क्रम में एनएच 31 पर सुभाष चौक से कुछ ही दूर पहले एक ट्रक की चपेट में आकर रामरतन सिंह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई शंभू सिंह ने बताया कि सब लोग अलग-अलग गाड़ी से थे. रामरतन भैया एवं अन्य लोग एक टेंपो से लौट रहे थे. बेगूसराय सुभाष चौक पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक में टेंपो में ठोकर मार दिया. इस क्रम में टेंपो चालक गाड़ी ब्रेक किया. इतना में ही मृतक राम रतन सिंह ट्रक चालक को रोक कर सही तरीके से गाड़ी चलाने की नसीहत दे रहे थे. परिवार के लोगों ने बताया कि इसी क्रम में ट्रक चालक एवं रामरतन सिंह में बकझक भी हुआ. इसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें रौंद डाला. इसी वजह से घटनास्थल पर ही राम रतन सिंह की मौत हो गई. इधर पोस्टमार्टम बाद मृतक का शव कुम्हारसों पहुंचते ही गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया था. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भतीजा सौरभ की मुंडन संस्कार में गए थे. सौरभ के माता-पिता पहले ही स्वर्गवास हो चुके हैं. इसके वजह से ये पिता की साया की तरह उसका सारा देखभाल राम रतन सिंह ही किया करते थे. चुंकि रामरतन सिंह का भी अपना कोई औलाद नहीं था. ऐसे में उनकी मौत से अचानक परिवार के ऊपर इतनी बड़ी आफत आ गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी, भतीजा सौरभ एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. स्थानीय मुखिया सौरभ कुमार ने बताया कि अचानक हुए इतनी बड़ी घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE Results 2025 on Digilocker: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर? जल्द करें चेक

CBSE Results 2025 on Digilocker in Hindi: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कभी भी जारी कर सकता है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि कई बार ऑफिशियल वेबसाइट डाउन या क्रैश होने की स्थिति होने पर रिजल्ट देखने के लिए अन्य माध्यम होते हैं. सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर भी देखा जा सकता है. अगर आप भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख में सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर देखने (CBSE Results 2025 on Digilocker) के बारे में बताया गया है. सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे देखें? (CBSE Results 2025 on Digilocker) डिजिलॉकर से CBSE रिजल्ट (CBSE Results 2025 on Digilocker) ऐसे चेक करें: सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं वहां आपको CBSE Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: सीबीएसई का ये नोटिस देख लें छात्र, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कर दिया बड़ा बदलाव CBSE 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें? (CBSE Results 2025 on Digilocker) कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें. रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें. सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE 12th Result Date and Time) जब सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12 का रिजल्ट (CBSE 10th, 12th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं: results.cbse.nic.in cbse.gov.in इसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025 OUT Soon: क्या आज आ रहा है रिजल्ट? सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र cbseresults.nic.in पर करें चेक The post CBSE Results 2025 on Digilocker: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर? जल्द करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया…’, CSK की 2 रन से हार के बाद बोले धोनी, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 CSK vs RCB, MS Dhoni Statement Post Match: बंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा.आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी और क्रीज पर मौजूद थे धोनी और रविंद्र जडेजा. लेकिन यश दयाल की सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. धोनी की मैच फिनिश करने की कोशिश एक लो फुल टॉस पर एलबीडब्ल्यू होकर समाप्त हो गई. अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने एक नो-बॉल पर छक्का लगाकर समीकरण को 3 गेंदों में 6 रन पर ला दिया था. लेकिन अंत में चेन्नई एक चौके से जीत से चूक गई. डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ यश दयाल ने आखिरी गेंद पर लो फुल टॉस डालकर मेजबानों को 2 रन से जीत दिला दी. कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की हार की जिम्मेदारी ली. मैच के बाद धोनी ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि उन्हें कुछ शॉट्स को बाउंड्री में तब्दील करना चाहिए था ताकि दबाव कम होता. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी ने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो जिस तरह की गेंदबाजी हो रही थी और जितने रन चाहिए थे, मुझे लगा कि मुझे कुछ शॉट्स को बाउंड्री में बदलना चाहिए था. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.” धोनी ने शेफर्ड की इस पारी को शानदार बताते हुए कहा कि अगर उनकी टीम ने अधिक यॉर्कर गेंदें डाली होतीं, तो बाउंड्री लगने की संभावना काफी कम हो जाती. धोनी ने कहा, “उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी, फिर हमने वापसी की, लेकिन रोमारीयो शेफर्ड ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. हमारे गेंदबाजों ने जो भी फेंका, उसने ज्यादातर मौकों पर रन बटोरे. हमें यॉर्कर पर ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है. जब बल्लेबाज लय में आ जाता है, तो यॉर्कर ही एकमात्र विकल्प रह जाता है.” उन्होंने आगे कहा, “यॉर्कर में अगर चूक होती है, तो लो फुल टॉस अगला सबसे अच्छा विकल्प होता है. यह बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल गेंदों में से एक होती है. किसी जैसे पथिराना के पास अगर यॉर्कर नहीं हो रही हो, तो वह अपनी तेज गेंदबाजी से बाउंसर फेंक सकता है और बल्लेबाज को चौंका सकता है.” ಸಿಂಹ 🤝 singham. 🤌 pic.twitter.com/Bcdwh44kIg — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 3, 2025 चेन्नई की हार का एक बड़ा कारण था कि वो डेथ ओवर्स में यॉर्कर और लो फुल टॉस जैसी गेंदों को बाउंड्री में नहीं बदल सके. धोनी ने नए दौर में पैडल शॉट और अन्य तकनीकी विविधताओं को अपनाने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा, “अगर गेंदबाज यॉर्कर डाल रहा है, तो बल्लेबाज उसे लाइन करने की कोशिश करता है. अगर गेंदबाज चूकता है, तो बल्लेबाज को मौका मिल सकता है. लेकिन हर बल्लेबाज के लिए स्कूप शॉट आसान नहीं होता. अगर यह स्वाभाविक तौर पर आता है, तभी ठीक है. नहीं तो मुश्किल होता है. यह ऐसी चीज है जिसे इस नए युग में अभ्यास की जरूरत है. हमारे ज्यादातर बल्लेबाज पैडल शॉट नहीं स्पोर्ट्सते. जड्डू इसे स्पोर्ट्सते हैं, लेकिन वह डाउन द ग्राउंड स्पोर्ट्सने में सहज हैं, इसलिए वह अपनी ताकत पर भरोसा कर रहे थे.” भले ही अंत में जीत नहीं मिली, लेकिन धोनी ने 17 साल के अयुष म्हात्रे की 94(48) रन की पारी की तारीफ की, जिसने सीएसके की उम्मीदों को जिंदा रखा. धोनी ने कहा, “उसने शानदार बल्लेबाजी की. बल्लेबाजी एक ऐसा विभाग था जहां हम थोड़े पीछे थे. लेकिन आज, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.” Fought strong and hard!🦁💛#RCBvCSK #WhistlePodu pic.twitter.com/vzv3hGDz7o — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 3, 2025 वहीं मैच की बात करें तो पहली पारी में विराट कोहली (62) और जैकब बेथेल (55) की धमाकेदार शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स की रन गति धीमी हो गई थी. 18वें ओवर तक टीम 159/5 के स्कोर पर थी, लेकिन रोमारीयो शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 53 रन ठोककर बाज़ी पलट दी और टीम को 213/5 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को आयुष म्हात्रे ने शानदार शुरुआत दी. उन्होंने पारी के लगभग अंत तक संघर्ष किया और 9 चौके और 5 छक्के की सहायता से 94 रन बनाए, उनके अलावा जडेजा ने भी गजब का स्पोर्ट्स दिखाते हुए 45 गेंद पर 77 रन बनाए, लेकिन यश दयाल के अंतिम ओवर में सारी बाजी पलट गई और सीएसके 211 रन ही बना सकी.  इन्हें भी पढ़ें:- कगिसो रबाडा ने लिया था ड्रग्स, मौज मस्ती के चक्कर में हुए IPL से बाहर, अब किया खुलासा विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, IPL में 300 छक्के से लेकर CSK के खिलाफ सबसे अधिक रन तक The post ‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया…’, CSK की 2 रन से हार के बाद बोले धोनी, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top