Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आज हिसुआ आयेंगे बिहार के राज्यपाल

नवादा न्यूज : सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, तैयारी पूरी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित टीएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जो आज यानी सोमवार और मंगलवार तक होगी. हिसुआ नगर परिषद स्थित टीएस कॉलेज में पांच मई को महाविद्यालय के नेतृत्व विज्ञान विभाग तथा आइक्यूएसी (IQAC) की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां शामिल होंगे. राज्यपाल के आगमन की सूचना पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश और अन्य अधिकारी हिसुआ दौरा करते रहे. जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि युद्ध स्तर से महामहिम राज्यपाल के आगमन की तैयारी चल रही है. इसमें मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है. साथ ही प्राचार्य ने बताया कि राज्यपाल महोदय के आगमन के लिए इंटर विद्यालय हिसुआ में हेलीपैड बनाया जा रहा है. यहां सुबह 11 बजे राज्यपाल हिसुआ पहुंचेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. सेमिनार आयोजन समिति के सचिव डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होंगे. महाविद्यालय राजदूत डॉ स्वर्गेश कुमार ने बताया कि टीएस कॉलेज हिसुआ के लिए गर्व की बात है कि कॉलेज में महामहिम राज्यपाल का आगमन हो रहा है. महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही, कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय प्रताप सिंह, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक नीतू कुमारी, एमएलसी नीरज कुमार, एमपीसी श्री अशोक कुमार आदि मौजूद रहेंगे. सेमिनार आयोजन की तैयारी में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लगे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आज हिसुआ आयेंगे बिहार के राज्यपाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : कैंपस प्लेसमेंट में छह स्टूडेंट्स का हुआ चयन

गया. सीयूएसबी में दिल्ली व एनसीआर स्थित बहुराष्ट्रीय आइबी ग्लोबल एकेडमी (गुरुग्राम) ने विभिन्न पोस्टग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों के फाइनल सेमेस्टर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में प्लेसमेंट ड्राइव इस वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले स्नातकोत्तर (पीजी) फाइनल ईयर के छात्रों के लिए आयोजित किया गया. सीयूएसबी के पीआरओ सह प्लेसमेंट अधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स, डेटा साइंस एंड एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस एवं एनवायर्नमेंटल साइंस के करीब 100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. आइपी ग्लोबल एकेडमी की हायरिंग टीम में शाहबाज शिराजी (संस्थापक पार्टनर), साहिर खान (संस्थापक निदेशक), मोहम्मद सोहराब खान (एचआर सलाहकार) और इमरान अहमद (शैक्षणिक समन्वयक) शामिल थे. टेस्ट और इंटरव्यू के बाद छह छात्रों, कल्याणी सिंह (बायोटेक्नोलॉजी), गोविंदा शर्मा (अर्थशास्त्र), धनश्री एस (अंग्रेजी), सुरभि कुमारी (अंग्रेजी), तृप्ति सुमन (पर्यावरण विज्ञान) और विकास कुमार पंडित (सांख्यिकी) को नौकरी की पेशकश की गयी है, जबकि छह अन्य छात्र प्रतीक्षा सूची में हैं जिनमें नैन्सी प्रिया (रसायन विज्ञान), सत्यजीत साहू (रसायन विज्ञान), सौरव रंजन सेठ (रसायन विज्ञान), अनंत्य आनंद (अर्थशास्त्र), मुस्कान गुप्ता (अंग्रेजी) और मनिता महतो (अंग्रेजी) शामिल हैं. अगर अंतिम रूप से चयनित सूची में से कोई भी छात्र प्रस्ताव वापस ले लेता है तो प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को नौकरी की पेशकश की जायेगी. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष करीब चार लाख रुपये के शुरुआती पैकेज के साथ अन्य अतिरिक्त लाभों के साथ फैकल्टी के पद पर नौकरी की पेशकश की जायेगी. चयनित छात्रों को संभवतः जुलाई-अगस्त तक गुरुग्राम स्थित हेड ऑफिस में ज्वाइन करना होगा, जहां उन्हें ट्रेनिंग देकर संबंधित विषय के फैकल्टी के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा. परिचयात्मक वार्ता के साथ हुई लिखित परीक्षा भी प्लेसमेंट ड्राइव सीयूएसबी की कंप्यूटर प्रयोगशाला में प्री-प्लेसमेंट परिचयात्मक वार्ता के साथ शुरू हुई, जिसके बाद लिखित परीक्षा हुई. मोहम्मद सोहराब खान ने कहा कि हम सीयूएसबी के कुलपति प्रो के एन सिंह और विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं जिन्होंने हमें सीयूएसबी में अपना पहला कैंपस ड्राइव आयोजित करने की अनुमति दी. हम उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में छात्र हमारे साथ जुड़ेंगे और हमें सीयूएसबी में फिर से आने के लिए प्रेरित करेंगे. हम आइबी ग्लोबल एकेडमी की तरफ से सीयूएसबी के अर्थशास्त्र विभाग के सभी शोध छात्र वालंटियर्स अंकित राज, शत्रुघ्न बेहरा, अमित कुमार सिन्हा और विक्रांत कुमार को प्लेसमेंट अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : कैंपस प्लेसमेंट में छह स्टूडेंट्स का हुआ चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से बुलाकर अपराधियों ने युवक को मारीं दो गोलियां, हालत नाजुक

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभाइन गांव में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसके ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. वही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना शनिवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग छह की संख्या बतायी जा रही है. उन्होंने पहले किसी माध्यम से युवक को घर से बाहर बुलवाया. इसके बाद पास में ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में युवक को एक गोली सिर को छुटे हुए बाहर निकल गया एवं दूसरी जांघ में लगी है. घायल युवक की पहचान बभाइन गांव निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पौत्र तथा राजो पासवान के पुत्र 28 वर्षीय नीतीश कुमार पासवान के रूप में हुई है. बखरी थाना क्षेत्र के बभाइन गांव की घटना, लोगों में दहशत का माहौल परिजनों ने आनन-फानन में घायल नीतीश को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है. जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, गोलीबारी के पीछे के कारणों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है. इधर, पीड़ित के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए भाकपा नेता जितेंद्र जीतू, राटन पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि बाला पासवान, वार्ड संख्या 12 के पंच प्रतिनिधि प्रवीण चक्रवर्ती तथा वार्ड 08 के सदस्य प्रतिनिधि रामविनय पासवान पहुंचे. गोलीकांड में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, छापेमारी में जुटी पुलिस इन जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पीड़ित परिवार और गांव के भयभीत लोगों को प्रशासन सुरक्षा एवं भरोसा प्रदान करें. पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों की मांग है कि इस घटना की गहराई से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. इधर थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिये गये आवेदन के आलोक में छह लोगों को के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर से बुलाकर अपराधियों ने युवक को मारीं दो गोलियां, हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रसोइया की पाक कला को परखेंगे बच्चे

प्रतिनिधि, सीवान. एमडीएम की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार आयेगा. एमडीएम बनवाने वाली रसोइयों के पाक कला की गुणवत्ता को अब शिशु खुद परखेंगे. इसके लिए रसोइया पाक कला प्रतियोगिता होगी. स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को जज बनाकर प्रेरित किया जायेगा. मिड डे मिल योजना के तहत जिले में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के प्रशासनी स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोइया व सह सहायक शामिल होंगी. इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने एमडीएम डीपीओ को निर्देश दिया है. एमडीएम डीपीओ जय कुमार ने बताया कि जिला व प्रखंड स्तर पर रसोइया व उनके सहायकों के बीच समूह बनाकर पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसकी शुरूआत जिले में आगामी 15 मई से होगी. प्रदर्शन के आधार पर रसोइया व सह सहायक को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जायेगा. डीपीओ ने बताया कि पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा स्कूलों में प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार बनने वाले भोजन को ही बनाया जायेगा. प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों का समूह बनाकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करायी जायेगी. प्रखंडों में आयोजित प्रतियोगिता में बीडीओ, बीइओ व अन्य अधिकारी शामिल होंगे.वही जिला स्तर पर एमडीएम डीपीओ की अध्यक्षता में प्रतियोगिता होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रसोइया की पाक कला को परखेंगे शिशु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : मशीन छोड़ बाहर हो रहे शवदाह, वसूले जा रहे रुपये भी

गया. नगर निगम की रसीद पर 500 रुपये जमा कर विष्णुपद स्थित श्मशानघाट में प्रदूषण रहित शवदाह करने की सुविधा है. करोड़ों रुपये खर्च कर क्रिमिएशन मशीनें लगायी गयी हैं और आसपास के एरिया को डेवलप किया गया है. इसके तहत एसी वेटिंग हॉल व दुकानें बनायी गयी हैं. फिर भी सारी व्यवस्था ढाक के तीन पात साबित हो रही है और खुले में शवदाह किया जा रहा है. साथ ही जहां-तहां दुकानें भी लगायी जाती हैं. कई बार नगर निगम की ओर से घोषणा की गयी कि आवंटित दुकानों में यहां के दुकानदारों को शिफ्ट कर दिया जायेगा, लेकिन नगर निगम की ओर से सर्वे तक नहीं हो सका है. लोगों का कहना है कि खुले में शवदाह का भी टैक्स निगम की ओर से लिया जा रहा है. निगम की ओर से बताया गया था कि इस मशीन में रीति-रिवाज के साथ कम खर्च में प्रदूषण रहित शवदाह किया जा सकेगा, पर लोगों में इस मशीन को लेकर विश्वास नहीं पैदा किया जा सका. हालात यह हैं कि करोड़ों रुपये की मशीन अब शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. नगर आयुक्त बदले, स्थिति नहीं मंदिर के आसपास इलाकाें को सुरक्षित के साथ प्रदूषण मुक्त रखने के लिए क्रिमिएशन मशीनें लगाने की स्वीकृति दी गयी थी. उस वक्त के नगर आयुक्त सावन कुमार ने इस काम को लगभग पूरा करवा दिया था. उनके तबादले के बाद संतोष कुमार को नगर आयुक्त बनाया गया. उनके कार्यकाल में इस योजना का उद्घाटन किया गया, पर इनके रहते इस मशीन में निर्बाध रूप से शवदाह नहीं शुरू कराया जा सका. इसके बाद अभिलाषा शर्मा नगर आयुक्त बनकर यहां आयीं. उन्होंने आते ही कहा कि शवदाह को हर हाल में मशीन से करवाया जायेगा. लेकिन, उनसे भी यह काम संभव नहीं हो सका. अब कुमार अनुराग यहां नगर आयुक्त बनकर आये हैं. इन्होंने भी शवदाह को मशीन में करवाने की बात कही. क्या कहते हैं सहायक स्वच्छता पदाधिकारी विष्णुपद स्थित श्मशानघाट में पॉल्यूशन को रोकने के लिए ही शवदाह गृह बनाया गया है. ठेकेदार को मशीन में शवदाह के लिए 500 रुपये वसूलने की अनुमति दी गयी है. बाहर में शवदाह करवाकर 500 रुपये वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में जांच की जा रही है. मोनू कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर निगमB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : मशीन छोड़ बाहर हो रहे शवदाह, वसूले जा रहे रुपये भी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

किशनपुर में करंट लगने से युवक की हुई मौत 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड 13 में बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जागवली महतो के पुत्र बतोही महतो (33) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है की उक्त युवक बिजली के ताड़ ठीक कर रहा था इसी दौरान ताड़ में अचानक करंट आ गया। करंट लगने से मौत हो गई। युवक के मौत से परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के मौत पर पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा ने निजी कोष से तत्काल चार हजार रूपया दिया है।

समस्तीपुर

विभूतिपुर में ठनका गिरने से वृद्ध की मौत 

नया विचार विभूतिपुर-  थाना क्षेत्र पतैलिया वार्ड 5 निवासी उदगार चौरसिया (65) का मौत ठनका गिरने से हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मुखिया राजकुमार महतो ने बताया कि वह खेत वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज ब्रजपात के साथ बारिश शुरू हुई। इसी के चपेट में आने से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा घर लाया गया है

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कॉलरशिप के नाम पर 600 स्कूली बच्चों से ठगी, एक हिरासत में

Scholarship Quiz Fraud in Dhanbad: स्कॉलरशिप के क्विज के नाम पर धनबाद के छह सौ स्कूली बच्चों से लाखों रुपये की ठगी की गयी है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब करीब पांच सौ शिशु रविवार को धनबाद पॉलिटेक्निक में क्विज में हिस्सा लेने पहुंचे. यहां उन्हें पता चला कि यहां किसी तरह की स्कॉलरशिप के लिए क्विज नहीं है. इसके बाद एक दर्जन से अधिक शिशु धनबाद थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है क्या है मामला खरखरी नावागढ़ निवासी प्रिया चटर्जी, तेतुलमारी के दीपक कुमार व तन्नु चौबे ने बताया कि दो माह पहले उनकी कोचिंग में एक सर आये. कहा कि स्कॉलरशिप के लिए फर्स्ट माइंड रिजनल टैलेंट सर्च क्विज होना है. इसमें प्रथम आने वाले को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके अलावा कई तरह प्राइज का प्रलोभन दिया गया है. यह भी बताया गया कि यह परीक्षा देने से आगे की पढ़ाई में स्कॉलर भी मिलेगी. इसके बाद हम लोगों से 250-250 रुपये फॉर्म के नाम पर लिया गया. लगभग 600 से ज्यादा स्टूडेंट्स दो साल पहले फॉर्म भर चुके थे. सभी को परीक्षा के लिए रविवार को बुलाया गया था. यहां आने पर पता चला कि हमलोगों के साथ ठगी हुई है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एडमिट कार्ड लेकर पहुंचे थे शिशु स्कॉलरशिप के लिए होने वाली क्विज के लिए धनबाद पॉलिटेक्निक में 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स रविवार को एडमिट कार्ड लेकर पहुंचे थे. सुबह से ही धनबाद पॉलिटेक्निक में भीड़ लग गयी. किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था. इस दौरान कुछ छात्रों ने कॉलेज में मौजूद लोगों से स्कॉलरशिप के लिए क्विज के बारे में पूछा, तो बताया गया कि इस तरह का कोई क्विज नहीं है. इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 4 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर Transfer-Posting: रांची के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कांके थाना प्रभारी हटाये गये रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज में कैसा रहेगा कल का मौसम, कहां होगी बारिश, कहां गिरेगा ठनका? आईआईटी खड़गपुर में बिहार के छात्र की मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शिवहर का आसिफ The post स्कॉलरशिप के नाम पर 600 स्कूली बच्चों से ठगी, एक हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ढाबा स्टाइल में ऐसे तैयार करे मटन करी, स्वाद ऐसा कि घर वाले चाट जाएंगे थाली

Mutton Curry Recipe: नॉनवेज लवर्स के लिए मटन सबसे पसंदीदा मीट होता है. इस खाने के कई फायदे हैं. दरअसल मटन में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामीन बी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के साथ साथ उर्जा को बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन लोगों की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि इस मटन को स्वादिष्ट तरीके से कैसे बनाया जाए. अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. हम आपको ऐसी रेसिपी बतायेंगे जो बिना किसी झंझट के आसानी से बन जाए. सामग्री 750 ग्राम मटनतेज पत्ता 2 से 3हरी मिर्च 8 से 104 बड़े आकार का प्याज बरीक कटा हुआ2 टमाटर बारीक कटा हुआ3 से 4 दाल चीनी2 से 4 लौंग1 से 2 जावित्री2 से 3 इलायचीसरसों का तेलआधा चम्मच गर्म मसाला पाउडरआधा चम्मच चाट मसाला पाउडरथोड़ा सा काला नमक1 से 2 सूखी लाल मिर्चथोड़ा सा हल्दी पाउडरएक चम्मच मीट मसाला पाउडरएक चम्मच भूना जीरा हुआ पाउडरथोड़ी देगी मिर्च का मसाला2 चम्मच अदरक लहसून का पेस्टनमक स्वाद अनुसार कैसे करे तैयार सबसे पहले मीडियम आंच में तेल को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, दाल चीनी, लौंग, जावित्री, इलायची को डालकर तड़का लगा दें. उसके उसमें कटी हुई प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूने. जब प्याज अच्छे से भून जाए तब उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फिर उसे अच्छे से भूने. इसके बाद आवश्यकता अनुसार नमक डाले. जब मसाले अच्छे से भून जाए तब मटन को अच्छे से धोकर डाल दें. फिर कुछ देर तक उसे भूनते रहे. इसके बाद उसमें अपने सारे मसाले डाल लें. फिर मसाले को अच्छे से भून लें. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल लें और उसमें अच्छे से उबाल आने दें. मटन को गलने में कम से 1 घंटे का वक्त लगता है. आपका मटन बिल्कुल तैयार है. Also Read: लड़कियों की यह 5 साइन जान लें और करें प्यार का इजहार, तुरंत कहेगी- I Love You Too The post ढाबा स्टाइल में ऐसे तैयार करे मटन करी, स्वाद ऐसा कि घर वाले चाट जाएंगे थाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio-Airtel की छुट्टी! BSNL का ₹299 वाला प्लान बना डेटा यूजर्स का हीरो

BSNL Recharge Plan: अगर आप मोबाइल पर ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और हर महीने भारी रिचार्ज से परेशान हैं, तो BSNL ने आपके लिए जबरदस्त तोहफा पेश किया है. प्रशासनी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपना नया ₹299 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन जैसे बेहतरीन फायदे मिल रहे हैं, वो भी पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ. BSNL ₹299 Plan – क्या मिलेगा? वैलिडिटी: 30 दिन कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा: हर दिन 3GB हाई-स्पीड (टोटल 90GB) SMS: रोजाना 100 फ्री SMS FUP के बाद: स्पीड कम होकर जारी रहेगी. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो दिनभर इंटरनेट ब्राउजिंग, OTT स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की मौज, अब 5 रुपये से भी कम के डेली खर्च पर मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, साथ में 90 GB डेटा भी यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशसमाचारी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा Jio से तुलना – कौन सस्ता? जहां Jio का 3GB/दिन वाला प्लान ₹449 का है, जिसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की है, वहीं BSNL यही डेटा सिर्फ ₹299 में दे रहा है, यानी ₹150 से भी सस्ता. हालांकि, Jio प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन एक्स्ट्रा बेनिफिट के रूप में शामिल है, लेकिन कई यूजर्स के लिए सिर्फ डेटा और कॉलिंग मायने रखते हैं, और इसमें BSNL बाजी मार लेता है. क्यों है ये प्लान खास? BSNL का यह प्लान इंटरनेट की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. बढ़ती महंगाई में ₹299 में 3GB/दिन डेटा मिलना वाकई में बड़ी बात है. BSNL की यह पहल उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं. यह भी पढ़ें: खोज रहे हैं सस्ता रिचार्ज प्लान! BSNL कम दाम में दे रहा लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे फायदे, चेक करें डिटेल्स यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post Jio-Airtel की छुट्टी! BSNL का ₹299 वाला प्लान बना डेटा यूजर्स का हीरो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top