Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में मौसम की तबाही फिर शुरू, पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदला है. कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात ने दस्तक दी. पूर्णिया में ठनके की चपेट में आकर दो स्त्रीओं की मौत हो गयी. दो मवेशियों का भी नुकसान हुआ. वहीं कटिहार के बल्थी महादलित टोला में शनिवार की रात को आयी आंधी-बारिश में एक काफी पुराने घर का छत ही ढह गया. पूर्णिया में ठनका गिरने से दो स्त्री की मौत, दो मवेशी का भी हुआ नुकसान पूर्णिया जिले में अलग-अगल स्थानों पर ठनका गिरने से दो स्त्री की मौत हो गयी. जबकि दो मवेशी का भी नुकसान हुआ. डगरूआ थानाक्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में एक स्त्री और बड़हराकोठी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत लक्ष्मीपुर भित्ता के वार्ड संख्या 10 निवासी एक स्त्री की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. जबकि केनगर थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 स्थित करुवा रहिका बहियार में ठनका से दो मवेशी मर गये. ALSO READ: Photos: स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ आगाज, पटना में रंगारंग कार्यक्रम की देखिए तस्वीरें मकई सुखा रही स्त्री पर गिरा ठनका, मौत डगरूआ थानाक्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के दौरान वज्रपात में एक 40 वर्षीय स्त्री की मौत हो गई. बताया गया कि बेलगच्छी गांव वार्ड संख्या सात के मो अंसर की 40 वर्षीय पत्नी शकीला खातून बेलगच्छी चौक के समीप मकई सुखा रही थी .तेज हवा व मेघ गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से शकीला खातून बुरी तरह झुलस गई. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.डगरूआ थाना के पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. मकई देखने खेत गयी स्त्री पर गिरी बिजली, मौत बड़हराकोठी प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत लक्ष्मीपुर भित्ता के वार्ड संख्या 10 निवासी 61 वर्षीय शमिया देवी पति टुनटुन मंडल की मौत ठनका की चपेट में आने से रविवार दोपहर 3 बजे के करीब हो गई. जानकारी केअनुसार, स्त्री बहियार अपने खेत मे लगे मकई को देखने गई थी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लिया .रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वज्रपात से दो मवेशियों की भी मौत केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 17 स्थित करुवा रहिका बहियार में रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे दो मवेशी की मौत बारिश के दौरान वज्रपात से हो गई. पशुपालक मंटू पासवान ने बताया कि ठनका गिरने से मेरी एक दुधारू गाय एवं एक बछड़ा समेत दो मवेशी की मौत हुई है. प्रखंड पशु चिकित्सक डा. राजकिशोर राज ने बताया कि वज्रपात से हुई दो मवेशी की मौत पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि मवेशी मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वज्रपात से मौत की पुष्टि होगी तो प्रशासनी नियमानुसार मवेशी पालक को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. The post बिहार में मौसम की तबाही फिर शुरू, पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो स्त्रीओं की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों की बयार, 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अमले बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक तबादला हुआ है. राज्य प्रशासन ने 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है. प्रशासन की तरफ से यह कदम अधिकारियों के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के मकसद से उठाया है. इन अधिकारियों का हुआ तबादला योगी प्रशासन की तरफ से IAS अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. IAS दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, IAS अधिकारी बृजराज सिंह यादव को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया है. इन्हें यहां की मिली जिम्मेदारी IAS विनोद कुमार को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, IAS प्रेम प्रकाश मीणा को नगर आयुक्त, अलीगढ़ और IAS कृति राज को मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये है लिस्ट Up ias transfer The post UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों की बयार, 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लखीसराय: भूमि विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

लखीसराय: जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड नंबर 11 में शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे आठ की संख्या में अपराधियों के द्वारा एक अधेड़ की मवेशी बांधने वाले खुटा से पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया. बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर निवासी स्व. जमुना यादव के 57 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव उर्फ सुरो यादव की रात में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया. घर से 30 गज दूर सोया था मृतक मृतक के भतीजे मंटू यादव के पुत्र प्रवीण कुमार के मुताबिक घटना की रात बूंदाबांदी शुरु होने पर वह मवेशी को खुली आकाश से हटाकर शेड में बांधने के लिए जब वह बथान पर आया तो उसके चाचा सुरेश यादव वहां लहूलुहान पड़े थे. उसने 7-8 लोगों को बथान से भागते देखा. जिस पर उसने भाग कर घर वालों को घटना की सूचना दी. उसने बताया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे लोगों में चार-पांच लोगों को वह पहचानता है. उन लोगों के साथ जमीन विवाद भी चल रहा है. उसने बताया कि रात सवा एक बजे चौकीदार को सूचना दिया. वहीं पुलिस सुबह पांच बजे के आसपास घटनास्थल पहुंची. प्रवीण ने बताया की उसके चाचा की मवेशी को बांधने वाले खूंटा से पीट पीट कर हत्या कर दिया गया. उसने बताया कि उसके चाचा बथान पर ही सोया करते थे. परिवार के अन्य लोग बथान से लगभग 30 गज दूर घर में सोये थे. दशहरा के समय भी हुआ था विवाद  वहीं रविवार की सुबह घटनास्थल पहुंच जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि हत्या भूमि विवाद को लेकर किये जाने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि विगत दशहरा के समय भी विवाद हुआ था. हालांकि उस वक्त मामला पुलिस के समक्ष नहीं पहुंचा था. उन्होंने ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम को सूचना दे दी गयी थी, जिसने घटनास्थल पहुंच कर जांच की. घटनास्थल पर खून लगे खूंटे को बरामद किया गया है. वहीं घटनास्थल पर अन्य जगह मौजूद खून का सैंपल भी संग्रह किया गया है. परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. जिसमें पांच नामजद सहित तीन अन्य लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही गयी है. पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने रात तकरीबन एक बजे घटना को अंजाम दिया. उसने रात 1.20 बजे स्थानीय चौकीदार को घटना की सूचना दी थी. वहीं रविवार की सुबह पांच बजे पुलिस घटनास्थल पहुंची. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की तड़के के चार बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई. अविलंब पुलिस बल घटनास्थल पहुंची. मामले की प्राथमिकी दर्ज, पांच लोगों को किया गया नामजद  मामले को लेकर मृतक के पुत्र मनोज यादव के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 135/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें शिकायतकर्ता ने अपने पड़ोसी राजाराम यादव के पुत्र बिटू कुमार कोई अलावा गांव के ही चंदन कुमार, वकील यादव, नंदन यादव एवं अभी कुमार को नामजद किया है. प्राथमिकी में तीन अज्ञात के भी घटना में शामिल होने की बात कही गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि विरोधी पक्ष से वर्ष 2015-16 से ही जमीन का विवाद चल रहा था. वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्र के मौके पर इस जमीन को लेकर इन लोगों से झगड़ा भी हुआ था. उन्हें द्वारा धमकी दिया गया था. शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में बताया है कि वे एवं उनके भाई मारने वाले उक्त लोगों को देखे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें परिजनों में दिखा आक्रोश, कार्रवाई की मांग लक्ष्मीपुर गांव में अधेड़ की हत्या के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश देखा गया. परिजन पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं अविलंब कार्रवाई की मांग करने पर अड़े थे. इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना के बाद सीडीपीओ शिवम कुमार एवं मेदनीचौकी थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार घटनास्थल पहुंचे और मृतक की परिजनों को समझा बुझाकर घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद रविवार की अपराह्न करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट The post लखीसराय: भूमि विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज व कल तेज हवा संग बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर. पूर्वानुमान के अनुसार रविवार देर शाम मौसम में बदलाव शुरू हो गया. मुजफ्फरपुर सहित आसपास के वैशाली व समस्तीपुर के इलाके में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई.मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ एके सत्तार ने बताया कि 5 व 6 मई, यानी दो दिन उत्तर बिहार के जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा चली दो दिन सतही हवा की गति तेज होगी. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. किसानों को भी सलाह दी गयी है कि वे अपनी फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उचित उपाय करें. दूसरी ओर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा चली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज व कल तेज हवा संग बारिश के आसार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : कार व बाइक की सीधी टक्कर में पिता-पुत्री की मौत

बैरगनिया/रौतहट(नेपाल). सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले अंतर्गत चंद्रपुर नगरपालिका में कार व बाइक की सीधी टक्कर में रविवार को पिता-पुत्री की मौत हो गयी. रौतहट जिला पुलिस द्वारा कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी दीपक कुमार राय ने नेपाली मीडिया को बताया कि जिले के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत रौतहट के चंद्रपुर नपा-4 के पश्चिम में स्थित लचका के समीप पूरब की तरफ से आ रही कार (बा 6 च-3526) अपने विपरीत दिशा से आ रही बाइक (ना 3 प-9512) से टक्कर गयी. इस घटना में बाइक चालक व उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दोनों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मृत्यु हो गयी. दोनों मृतकों की पहचान स्थानीय जिले के गरुडा नपा-3 मलाही टोला निवासी बलिराम सहनी(60 वर्ष) तथा पुत्री उर्मिला देवी के रुप में की गयी है. घटनास्थल से पुलिस ने कार चालक हेथौड़ा उप महानगरपालिका वार्ड-12 निवासी कुमार पोखरैल (43 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर अस्पताल में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : कार व बाइक की सीधी टक्कर में पिता-पुत्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक से घास लेकर आर रही महिला की गिरने से मौत

कुमारखंड. थाना क्षेत्र की सिहपुर गढ़िया पंचायत में बाइक से घास लेकर घर लौट रही स्त्री की बाइक से गिर जाने के कारण मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर बाद पंचायत के सिहपुर वार्ड संख्या चार निवासी स्व गणेश यादव की 55 वर्षीय पत्नी कैली देवी पोते के साथ गुडिया बहियार में घास काट रही थी. घास काटने के बाद पुत्र राहुल कुमार के साथ बाइक पर घास व शिशु के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान केरोसिन डिपो के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गयी. इस दौरान घास समेत शिशु को लेकर कुमारखंड-इसरायण पथ पर गिर पड़ी. इस दौरान उनके सर में गंभीर चोट लगी. इससे वह वहीं बेहोश हो गयी. सड़क पर गिरता देख खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी द्वारा इलाज शुरू करते ही उन्होंने दम तोड़ दिया. चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृत्यु बाद परिजनों द्वारा शव को घर लाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक से घास लेकर आर रही स्त्री की गिरने से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा संपन्न, 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सुपौल. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को एक पाली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त वातावरण में नीट परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. दोपहर 02 बजे से शुरू परीक्षा में निर्धारित 1312 में 1261 परीक्षार्थी शामिल हुए. बीएसएस कॉलेज, टीसी हाई स्कूल और सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. बीएसएस कॉलेज में 444, सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में 356 एवं टीसी हाई स्कूल में 461 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. परीक्षा को लेकर 11 बजे से 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी. इसके बाद प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया. परीक्षा के लिए सुबह 09 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भी जुटने लगी थी. परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा थी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दो चरण में परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही थी. पहले केंद्र पर तैनात पुलिस जवान परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा परीक्षार्थियों की जांच की गई. परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही थी. परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी. उधर, परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर पूरे दिन अभिभावकों की भीड़ लगी रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा संपन्न, 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी

लखीसराय . यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते गाड़ी संख्या 14223/14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रैक द्वारा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को राजगीर और किऊल के मध्य गाड़ी संख्या 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है. जिसे अब 06.05.2025 से 31.05.2025 तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जायेगा. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03266 राजगीर-किऊल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते हुए 10.10 बजे किऊल पहुंचेगी तथा किउल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रुकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03265 खगड़िया-किऊल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रूकते हुए 16.53 बजे किउल पहुंचेगी तथा किऊल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रूकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भव्य रूप से मनाया जायेगा रेडक्रॉस डे : अरुण

मधुपुर. शहर के पनाहकोला स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा द्वारा आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई, जिसमें भव्य कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया. बताया गया कि रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के रूप में विश्व रेडक्राॅस दिवास मनाया जाता है. इसकी तैयारियों को लेकर चेयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखें. कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार व कार्यक्रम पदाधिकारी कन्हैया लाल कन्नू को प्रमुख भूमिका दिया गया. इसके अलावा आठ सदस्यीय समिति को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी. वहीं, कार्यक्रम की रूपरेखा और बजट पर भी चर्चा हुई. चेयरमैन डॉ गुटगुटिया ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से हम इस कार्यक्रम को यादगार बना सकते है. सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में ही कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. साथ ही समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सभी आजीवन सदस्यों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी. बताया कि रेडक्रॉस के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करेगा. मौके पर वाइस चेयरमैन अरविंद यादव, मोती सिंह, फैयाज केशर, कन्हैया लाल कन्नू, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, रंजीत डालमिया, महेश बथवाल, अरविंद कुमार, रामसेवक पासवान, मालती देवी, सुचिता घोष, प्रेम पाठक, राजेश राम, सुल्तान अहमद, अमित मोदी, एनुल होदा, अनिल कुमार, विवेक बथवाल, गौरव जायसवाल, राजेश कुमार दुबे, दीपक मिश्रा, मो. शाहिद उर्फ फेकू, रवि शंकर सिंह, अजय पाठक, राजेश कुमार, मिठु दत्ता और कमरान आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भव्य रूप से मनाया जायेगा रेडक्रॉस डे : अरुण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय यज्ञ शुरू

फतेहपुर. प्रखंड के गोपी मोड़ में सात दिवसीय यज्ञ रविवार को शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर बाराटांड़ स्थित ढाढ़र नदी से कलश में पवित्र जल भरकर जलभरी यात्रा निकाली गयी. जलभरी यात्रा केतरा, गोपी मोड़ सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर यज्ञस्थल पहुंची. वहीं, यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गयी. बाराटांड़ निवासी उपेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि गोपी मोड़ पर हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी. वहीं, सात दिवसीय यज्ञ के साथ-साथ रात्रि में हनुमान कथा अयोध्या से आये कथावाचक करेंगे. वहीं, यज्ञ बाबा कृष्ण स्वामी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में विनोद यादव, दिनेश कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुमार, सुरेश प्रसाद व महेश प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हनुमान प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय यज्ञ शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top