Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

बीहट. सिमरिया घाट में डूबने की घटना रु 8कने का नाम नहीं ले रहा है. विगत दस दिनों के भीतर डूबने की चौथी घटना से लोग हतप्रभ हैं. रविवार की सुबह भी स्नान के क्रम में एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. स्थानीय गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से युवक का शव बरामद कर लिया गया. मृतक की पहचान बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैमरा वार्ड -10 निवासी स्व रामपदारथ पासवान के करीब 22 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में की गयी है. बीहट में सिमरिया घाट पर हुआ हादसा सूचना पर पहुंची चकिया थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार निशांत कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया आया हुआ था. स्नान के दौरान ही दो लोग गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. वहां स्नान कर रहे लोगों द्वारा उसके एक दोस्त को डूबने से बचा लिया गया लेकिन निशांत को नहीं बचा सके. देखते ही देखते ही वह डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सिमरिया घाट पहुंचे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सवारी गाड़ी पलटी, 11 बाराती घायल

नवादा न्यूज : वंशाटांड़ आहर के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, कौआकोल. स्थानीय थाना क्षेत्र के कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर वंशाटांड़ आहर के समीप रविवार को बाराती को लेकर जा रहा एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ इसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का स्थानीय लोगों के सहयोग से कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नवादा रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान जमुई जिले के गड़ही थाना के रजौन गांव निवासी अमन कुमार, पिता पोखम रविदास, चंद्रिका कुमार, पिता केदार रविदास, राजू रविदास-पिता शिव रविदास, चंदन रविदा-पिता अर्जुन रविदास, हिरा रविदास-पिता लखन रविदास, पंकज कुमार-पिता कैलाश रविदास व अमित कुमार-पिता पोखन रविदास आदि के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बाराती जमुई जिले के खैरा प्रखंड के रजौन गांव से कौआकोल थाना के इटपकवा गांव तिलक समारोह में जा रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सवारी गाड़ी पलटी, 11 बाराती घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए मजबूत होना होगा

टिकारी. भामाशाह की जयंती रविवार को मनायी गयी. तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत भामाशाह की पूजा- अर्चना से की गयी. तैलिक साहू सभा के सुनील साहू व बेबी देवी ने बतौर यजमान बन पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर व भामाशाह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. तैलिक साहू सभा की टिकारी इकाई द्वारा सभी आगत अतिथियों व समाज के विशिष्ट लोगों को माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक डॉ अनिल कुमार ने भामाशाह के जीवनी पर प्रकाश डाला. तैलिक साहू सभा के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय साहू ने मंच से कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें सामाजिक व नेतृत्वक रूप से मजबूत होना होगा. साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए समाज से अपील की. इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व प्रकाश डालते हुए अपने पूर्वज भामाशाह की तरह कम से कम एक परिवार को सहयोग करने की अपील की, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर भी रहने वाले लोग की मदद मिल सके. साथ ही साथ समाज को एकजुट होने की अपील भी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय साव ने की. कार्यक्रम में रमेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, सचिव प्रभास आनंद, रंजीत मुखिया, जितेंद्र कुमार, मनीष साव, निक्की, धीरज, कमलेश साहू, विजय गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता सहित समाज से जुड़े विभिन्न गांवों के स्त्री पुरुष शिशु काफी संख्या में मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए मजबूत होना होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं करने पर दारोगा निलंबित

सीतामढ़ी. कार्य में लापरवाही व अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित नही करने के आरोप में एसपी अमित रंजन ने सोनबरसा थाने के स्त्री पीएसआइ भवानी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, निलंबन अवधि में स्त्री पीएसआइ का मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है. जानकारी के अनुसार, सोनबरसा थाना के दहेज अधिनियम के कांड में आवेदिका ने कांड की अनुसंधानकर्ता पर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी. इसके बाद एसपी कार्यालय से भी स्त्री पीएसआइ को न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने की बावत कॉल किया गया, किंतु स्त्री पीएसआइ द्वारा इस संबंध में गोल-मटोल जवाब दिया गया. लेकिन, न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित नही किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांड की अनुसंधानकर्ता स्त्री पीएसआइ भवानी कुमारी ने सोनबरसा कांड 264/24 में आरोप पत्र संख्या 398/24 दिनांक 30 नवंबर 2024 को न्यायालय में समर्पित करने की जानकारी दी गयी है. मगर, उनके समर्पित आरोप पत्र की रिसिविंग नही दिया गया. एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पांच माह बीत जाने के बाद भी इनके द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित नही कर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो कार्य में घोर लापरवाही, मनमानेपन, कर्तव्यहीनता, आदेश उल्लघंन, अनुशासनहीन और एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का दर्शाता है. एसपी ने पत्र के माध्यम से कड़े लहजे मे सभी पुलिस पदाधिकारियों को चेतवानी भी दिया कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान व आरोप पत्र जमा करने मे लापरवाही करेगें तो उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं करने पर दारोगा निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के छह केंद्रों पर नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शामिल हुए 2818 परीक्षार्थी

डुमरा. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) रविवार को प्रशासनिक व्यवस्था के बीच जिले के छह केंद्रों पर आयोजित की गयी. दोपहर दो बजे से शाम बजे तक संचालित उक्त परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के तत्वाधान में आयोजित इस परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 2901 था, जिसमे 2818 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान डीएम रिची पांडेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. इस संबंध में सिटी को-र्डिनेटर पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्ना करा लिया गया. बताते चले कि निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, पारदर्शी व त्रुटिरहित परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था. वहीं सभी केंद्रों पर एक पुलिस पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. उक्त परीक्षा को लेकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर, सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी हाई स्कूल डुमरा, आरएसआर हाई स्कूल बरियारपुर, कमला गर्ल्स हाई स्कूल डुमरा व एमआरडी गर्ल्स हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के छह केंद्रों पर नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शामिल हुए 2818 परीक्षार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : महिलाओं को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

शिवहर: जिले के पांचों प्रखंडों में रविवार को दस पंचायत में स्त्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें पिपराही प्रखंड के धनकौल पंचायत स्थित आज़ाद जीविका ग्राम संगठन में स्त्री संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम संगठन की लीडर प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीश कुमार, प्रखंड कृषि प्राधिकारी गोपाल शंकर पाठक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम में स्त्रीओं को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि कृषि विभाग के तहत स्त्रीओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.जिसमें गाय, बकरी, मुर्गा पालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं.कहा कि इसके अलावा धान, गेहूं, मक्का, मूंग, उड़द और चना जैसी फसलों के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.साथ ही कृषि यंत्रों पर भी किसानों को विशेष छूट दी जा रही है.जिसमें 92 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है.साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पक्का वर्मी कम्पोस्ट और कीट नियंत्रण की तकनीकों की जानकारी भी दी गई.साथ ही कार्यक्रम में सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई व स्प्रिंकलर सिस्टम को भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है.जो फलदार पौधों जैसे आम, केला, लीची और अमरूद की बागवानी के लिए भी विशेष अनुदान की व्यवस्था है.वही प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीश कुमार ने कहा संवाद से स्त्रीओं को प्रशासनी योजनाओं की जानकारी सीधे मिलती है.जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं.मौके पर कई मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : स्त्रीओं को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : पांच से 15 मई तक प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर

सीतामढ़ी. जिले के सभी प्रखंडों में पांच से 15 मई तक दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर डीएम रिची पांडेय ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है. शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीईओ एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जिला स्तर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग उक्त शिविरों के सफल आयोजन हेतु नोडल पदाधिकारी होंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ एवं समाज कल्याण विभाग के अधीन जिले में कार्यरत सभी अधिकारी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. सीएस को निर्देशित किया गया है कि संबंधित तिथि को शिविर में चिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे. सभी बीईओ को अपने प्रखंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के दी दिव्यांग बच्चों को कैंप में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे लगेगी. डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि मेजरगंज, सुप्पी व बैरगनिया में पांच मई को, परसौनी व बेलसंड में सात मई को, रीगा व बथनाहा में आठ मई को, सोनबरसा व परिहार में नौ मई को, बाजपट्टी, सुरसंड व चोरौत में 10 मई को, पुपरी, नानपुर व बोखड़ा में 13 मई को, डुमरा में 14 मई को और रुन्नीसैदपुर में 15 मई 2025 को शिविर लगेगी. बताया है कि यह शिविर रेफरल अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी में लगेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : पांच से 15 मई तक प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : युवक की मौत मामले में मामा ने दर्ज करायी प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के गंगवाराबुजुर्ग पंचायत के गंगवारा गांव निवासी स्व जयनंदन मंडल के पुत्र आकाश कुमार की हुई मौत को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक आकाश कुमार के मामा व डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर गांव निवासी किशोरी मंडल के पुत्र राकेश मंडल के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत 30 अप्रैल की रात्रि 12 बजे उनका भांजा आकाश कुमार अपने चचेरा भाई सजीवन मंडल के पुत्र फुल मंडल के साथ बलिगढ़ से बाइक से अपने घर लौट रहा था. अचानक बलिगढ़ लचका पुल के समीप गांव के ही दो युवक जगन्नाथ राय के पुत्र मुन्ना कुमार व मनोज महतो के पुत्र अमर कुमार ने अपने हाथ में कांटी लगे बांस के बेंत से अचानक मेरे भांजा के ऊपर वार कर दिया. जिससे मेरा भांजा आकाश कुमार जख्मी हो गया तथा बाइक से वह और उसका चचेरा भाई फूल मंडल नीचे गिर पड़ा. फुल मंडल के शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से फरार हो गये. मेरा भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इलाज के क्रम में विगत तीन मई को उसकी मृत्यु हो गयी. शव को परिजनों के द्वारा घर लाया गया जिसे स्थानीय पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने दोनों आरोपित जगन्नाथ राय के पुत्र मुन्ना कुमार एवं मनोज महतो के पुत्र अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : युवक की मौत मामले में मामा ने दर्ज करायी प्राथमिकी, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : डुमरा में पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस शनिवार की रात हरिछपरा गांव में छापेमारी कर पत्नी की हत्या मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगन्नाथ मुखिया के रुप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना के मलाही गांव निवासी अवधी देवी ने डुमरा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बताया था कि पुत्री अमृता कुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व हरिछपरा गांव निवासी बालदेव मुखिया के पुत्र जगन्नाथ मुखिया के साथ किया था. एक मई को जगरनाथ मुखिया अपने परिवार वाले के सहयोग से मारपीट कर पुत्री की हत्या कर दी. गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : डुमरा में पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहयोग ने गरीब बच्चों के लिए भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर

पूर्णिया. सहयोग अध्यक्ष डॉक्टर अजीत प्रसाद सिंह ने स्थानीय रेडियो स्टेशन रोड स्थित केदार कोचिंग संस्थान को मैन्युअल वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया. इस कोचिंग संस्थान द्वारा पिछले 30 वर्षों से निम्न वर्ग के बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कोचिंग संचालक केदार ने अब तक एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं के जीवन को सफल बना चुके हैं. उनकी प्रतिबद्धता को देखकर सहयोग अध्यक्ष इससे प्रेरित होकर मिले और इन्हें सम्मानित करते हुए वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया. इनके जज्बे को सलाम किया. इस मौके पर सहयोग सदस्य राजा कुमार, रेखा कुमारी, नंदनी कुमारी, मुकेश कुमार वकील आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहयोग ने गरीब बच्चों के लिए भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top