Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दोपहर तक सूरज ने दिखाये तल्ख तेवर शाम होते-होते बरस गये बादल

पूर्णिया. पिछले दो दिनों में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए. शनिवार को बारिश की संभावना जतायी गयी जबकि उमस भरी गर्मी पूरे दिन सताती रही. रात भी गर्म रही. रविवार को सुबह से दोपहर तक सूरज का तेवर तल्ख बना रहा पर शाम होने से पहले आसमान में काले-काले बादल छा गये और देखते-देखते हवा के झोंकों के साथ बादल बरस भी गये. हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई पर इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली. इधर, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को देर शाम तक आंधी, बारिश और ठनका का खतरा बना हुआ है तो मौसम का मिजाज अब अगले छह मई तक बदला-बदला रहेगा. रविवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 35.0 एवं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दरअसल, रविवार को आसमान में बादलों की गतिविधि सुबह से ही बनी रही. रविवार की शुरुआत सुबह धूप-छांव के बीच हुई पर देखते-देखते सूरज के तेवर तल्ख हो गये. इसके साथ ही उमस ने भी लोगों के बेचैन किया. हालांकि हवा में बहुत गरमाहट नहीं थी जिससे लोगों को राहत मिली. अपराह्न तीन बजे के बाद मौसम ने अचानक यू करवट लिया. सुबह से अपनी तल्खी दिखाने वाला सूरज गायब हो गया. उसकी जगह आसमान पर चादलों ने कब्जा जमा लिया. शाम होने से पहले दिन में ही रात के अंधेरे वाला नजारा दिखने लगा. फिर देखते-देखते बादलों की गड़गड़ाहट भी शुरू हो गयी. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स के अनुसार, रविवार का दिन भले ही मौसम के नजरिये से मिला-जुला रहा पर सोमवार से बुधवार यानी 6 मई तक झमाझम बारिश झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान तेज हवा और धूल भरी आंधी की भी संभावना के संकेत इडेंक्स में दिए हुए हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वैसे, आईएमडी की ओर से इस जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है जबकि गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दोपहर तक सूरज ने दिखाये तल्ख तेवर शाम होते-होते बरस गये बादल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साधुपुर गांव में करंट लगने से बच्चे की मौत

रूपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के भौवा प्रबल पंचायत के साधुपुर गांव में बिजली का करंट लगने से 10 वर्ष के शुभाकर कुमार की मौत हो गयी. घटना से मृतक की माता रूपा देवी व पिता लालो मंडल रो रोकर सदमे में हैं. सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि शुभम अपने चाचा के साथ खेत जा रहा था. इसी दौरान बिजली के खम्भे से स्पर्श हो जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साधुपुर गांव में करंट लगने से शिशु की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

गड़हनी. थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में कट्टा लहरा रहे एक युवक को गड़हनी पुलिस ने दो कारतूस के साथ धर दबोच और जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सिकटी गांव निवासी बिनोद कुमार पांडेय का पुत्र अमृतेश कुमार पांडेय कट्टा लेकर घूम रहा और तरह-तरह की बातें कह रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ एसआइ अजय कुमार ने जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. कांड संख्या 64/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: औरंगाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: औरंगाबाद में एक नवविवाहिता की मौत हो गयी है, जिस नवविवाहिता की मौत हुई है, उसकी शादी 20 अप्रैल को ही आकाश से हुई थी. रविवार की शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता सिमरा थाना क्षेत्र के बसडीहा टोले दुखी बिगहा गांव निवासी महेश चौहान ने बताया कि इसी वर्ष 20 अप्रैल को ससुराल वालों की सारी डिमांड पूरी करते हुए रघुनंदन बिगहा निवासी विजय चौहान के पुत्र आकाश कुमार चौहान के साथ शादी की थी. शादी के कुछ दिन बाद आकाश अपने घर से अंकिता को लेकर मायके आया था. एक रात रुकने के बाद वह अगले दिन अंकिता को भी अपने साथ ले गया. हालांकि, उस समय भी आकाश के साथ कुछ बातों को लेकर बहसबाजी हुई थी. इसके बाद अंकिता द्वारा जानकारी दी गयी की उसके ससुराल वाले दहेज स्वरूप सोने की चेन और एक बुलेट बाइक की मांग कर रहे है. हालांकि, शादी के दौरान कुछ नकद रुपये व एक बाइक दी गयी थी. दहेज हत्या का आरोप शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक ससुराल वालों का कॉल आया कि अंकिता की मौत हो गयी. सूचना पर मायके वाले अंकिता के घर रघुनंदन बिगहा पहुंचे, तो देखा कि उसका शव कमरे में पड़ा है और मुंह से झाग निकल रहा है. घटना का कारण पूछने पर ससुराल वालों से बहसबाजी हुई. मायके वालों का आरोप है कि उसी पंचायत के मुखिया द्वारा सभी को बंधक बना लिया गया और जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाया जा रहा था. कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति की डांट फटकार कर हम सभी को छोड़ दिया गया. इसके बाद मायके वाले भागते फिरते मुफस्सिल थाना पहुंचे. हालांकि, उसके पहले ही सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी थी. इधर, ससुराल वालों का कहना है कि अंकिता का कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. शनिवार को अचानक उसकी तबीयत अधिक खराब हो गयी तो अस्पताल लेकर गये, जहां उसकी मौत हो गयी. शव लेकर घर पहुंचे परिजन परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की सूचना मायके वालों को दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंकिता और आकाश दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों की रजामंदी पर दोनों का विवाह कराया गया था. शादी के पहले से ही अंकिता की तबीयत खराब चल रही थी. जानकारी मिली कि घटना की सूचना पर जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, तो दोनों के बीच समझौता कराने को कहा गया. वैसे दोनों के बीच समझौता हो भी गया था. इधर, मायके वालों का कहना था कि शादी में दिये गये कुछ रुपये व सामान को लौटा दिया जाये. ससुराल वाले भी इसी बात पर मान गये. वैसे दोनों के बीच समझौता फाइनल होने के बाद लिखा पढ़ी की जा रही थी. इसी दौरान समझौता को लेकर मायके वालों ने अपनी डिमांड बढ़ा दी तो बात नहीं बन पायी. इसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और परिजनों को सौंप दिया. घटना की जांच में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रघुनंदन बिगहा में एक स्त्री की संदेहास्पद मौत हुई है. ससुरालवालों द्वारा बीमारी से मौत होने की बात बताई जा रही है तो मायके वालों द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. मृतका के पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि नवविवाहिता की हत्या है या बीमारी से मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा. Also Read: Road Accident: सीतामढ़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, दो लोगों की दर्दनाक मौत The post Bihar News: औरंगाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सासाराम: अंधेरे में हुई नीट की परीक्षा, जनरेटर की व्यवस्था रही नदारद

सासाराम, राजकमल: बिहार में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति सामने आई है. रविवार को सासाराम में आयोजित नीट (NEET) परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो जाने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी. बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के कारण करीब 3:30 बजे जिले की बिजली गुल हो गई, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं थी. छात्रों का समय हुआ बर्बाद  रोहतास जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया था. लेकिन मौसम खराब होने के कारण बिजली बाधित हो गई, जिससे परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों को गहरे अंधेरे में लिखने को मजबूर होना पड़ा. कई केंद्रों पर छात्रों को कमरे बदल-बदल कर बैठाया गया, जिसमें करीब 20-25 मिनट का समय बर्बाद हुआ.एसपी जैन कॉलेज में परीक्षा दे रही रांची की छात्रा संस्कृति वशिष्ठ ने बताया कि बिजली गुल होते ही उन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया, जिससे उनके समय की बर्बादी हुई.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जन सुराज करेगी आंदोलन  वहीं, इस पूरे मामले पर जन सुराज के जिला प्रवक्ता विनोद तिवारी ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की गंभीरता को दर्शाने में बिहार की विफलता है. जन सुराज की टीम अन्य केंद्रों से भी जानकारी जुटा रही है और यदि आवश्यक हुआ तो इस लापरवाही के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है और जब तक प्रशासनिक उदासीनता दूर नहीं होती, जन सुराज का संघर्ष जारी रहेगा.   इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट The post सासाराम: अंधेरे में हुई नीट की परीक्षा, जनरेटर की व्यवस्था रही नदारद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दामोदर में नहाने के दौरान 2 भाई समेत 3 बच्चे डूबे, एक लापता

Children Drowned in Damodar| फुसरो (बोकारो), आकाश कर्मकार: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के 5 नंबर धौड़ा निवासी भोला निषाद के 2 पुत्र गोलू कुमार और श्याम कुमार ओडिशा के बिलासपुर निवासी अपने फूफा विलास जयसवाल के पुत्र आयुष कुमार के साथ बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी खास के समीप दामोदर में दोपहर बाद नहाने आया था. नहाने के दौरान तीनों शिशु गहरे पानी में चले गये. बच्चों को डूबता देख एक मछुआरे ने 2 बच्चों गोलू कुमार और श्याम कुमार को बचा लिया. आयुष कुमार पानी की गहराई में डूब गया. डूब रहे इन दोनों बच्चों को एक मछुआरे ने बचा लिया. फोटो : नया विचार ओडिशा के बिलासपुर से फूआ के यहां आया था आयुष आयुष ओडिशा के बिलासपुर से एक दिन पूर्व अपने मामा भोला निषाद के घर 5 नंबर धौड़ा आया हुआ था. वह अपनी फूआ के दो बेटों के साथ दामोदर में नहाने चला गया. घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में स्थानी लोग, परिजन और बेरमो पुलिस पहुंची है. डूबे हुए शिशु की खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमें हुए हैं. इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 4 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर Transfer-Posting: रांची के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कांके थाना प्रभारी हटाये गये रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज में कैसा रहेगा कल का मौसम, कहां होगी बारिश, कहां गिरेगा ठनका? कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में जोर-शोर से उठेगा जातिगत जनगणना का मुद्दा आईआईटी खड़गपुर में बिहार के छात्र की मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शिवहर का आसिफ The post दामोदर में नहाने के दौरान 2 भाई समेत 3 शिशु डूबे, एक लापता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राकेश टिकैत प्रकरण: भारतीय किसान यूनियन ने भरी हुंकार,एक साथ कई पार्टियों ने दिया समर्थन

Rakesh tikait: सिलसिला शुरू हुआ पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बयानबाजी से लेकिन अपमान और पंचायत तक पहुंचा. भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सम्मान को देखते हुए पश्चिम यूपी और हरियाणा की पंचायतें अपनी-अपनी पगड़ी लेकर और लाठी डंडों सहित पहुंच गईं.किसान-मजदूर एकसाथ जुटे तो नेताओं ने भी मौके को देखते हुए सियासी हलचल में भागीदारी की कोशिश की. सपा के दिग्गज नेताओं ने भाजपा पर काफी निशाना भी साधा और घेराबंदी की. रालोद के विधायक ने किसानों के इस प्रदर्शन में साथ होने का समर्थन किया. करीब दो साल बाद सपा और रालोद के नेता एकसाथ मंच साझा करते हुए दिखे. कई नेतृत्वक पार्टियों ने पहुंचकर दिया एकजुटता का संदेश किसान के कई मुद्दों पर भाकियू प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ नज़र आ रही है.जन आक्रोश यात्रा में भाकियू प्रवक्ता के अपमान के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भाकियू के साथ समर्थन में होने की बात कही. शनिवार की पंचायत में सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पहलवान शोकेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत पश्चिम यूपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी समर्थन देने के लिए पहुंचे और एकजुटता का संदेश दिया. पंचायत में भारी भीड़ जुटी तो मंच साझा करते हुए सपा नेताओं ने प्रशासन पर सीधा हमला बोला और पुलिस-प्रशासन को भी खरी-खोटी सुनाई. कानून व्यवस्था ध्वस्त होने पर सवाल खड़े किए बोले देश में कही शांति का माहौल नहीं है.भाजपा प्रशासन की घेराबंदी की गई. यहां तक की पैदल मार्च करते हुए अतुल प्रधान भाकियू के अध्यक्ष के साथ टाउनहॉल तक साथ गए. सपा और रालोद एकसाथ साझा किया मंच लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद रालोद नेताओं का यह पहला बड़ा मौका था, जब रालोद ने सपा के साथ मंच साझा किया. टिकैत के अपमान के मुद्दे पर गठबंधन से अलग जनप्रतिनिधि एकसाथ मंच साझा करते नजर आ रहे.यह कही न कही भाजपा की वोट पर चोट लगाने की ओर इशारा करते नज़र आ रहे. The post राकेश टिकैत प्रकरण: हिंदुस्तानीय किसान यूनियन ने भरी हुंकार,एक साथ कई पार्टियों ने दिया समर्थन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ramayana First Review: रणबीर कपूर की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

Ramayana First Review: रणबीर कपूर ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद एक बार फिर फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार हैं. इसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी और यश भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. अब, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें प्रोडक्शन की क्वालिटी की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है. रामायण का पहला रिव्यू आउट Honourable Prime Minister Narendra Modi and Maharashtra CM Devendra Fadnavis Saw #Ramayana Glimpse and they were amazed to see the quality of the visuals of the movie.#RanbirKapoor pic.twitter.com/eiSYaCjQim — A̾𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍🕊️ (@jija001_) May 3, 2025 मुंबई में चल रहे वेव्स समिट 2025 के दौरान महाराष्ट्र के सीएम ने लेखक-निर्माता नमित मल्होत्रा ​​से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है, जैसा कि आपने सही कहा, हम दुनिया के सबसे पुराने कहानीकार हैं. हमारी कला, नाटक और संगीत बहुत पुराने हैं, और हम बस इसे नवीनतम तकनीक के साथ जोड़ना चाहते थे – और मुझे लगता है कि आप यही कर रहे हैं. इसलिए, कल, जब मैं प्रधानमंत्री के साथ आपके मंडप में गया, तो मैं आपके द्वारा बनाई जा रही रामायण की गुणवत्ता को देखकर चकित रह गया. मुझे लगता है कि हमें अपनी कहानियों को नई पीढ़ी को बताने का यही तरीका अपनाना चाहिए, और मुझे विश्वास है कि आप जो स्थापित कर रहे हैं वह दुनिया में सबसे अच्छा होगा.” रामायण के बारे में… नितेश तिवारी की रामायण में सीता के रूप में साई पल्लवी, भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश नजर आएंगे. वहीं, फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें से पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. यह भी पढ़े: Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात… The post Ramayana First Review: रणबीर कपूर की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Ticket Lottery: एक बटन से 57 करोड़ की लॉटरी, जानें कैसे?  

Big Ticket Lottery: बिग टिकट लॉटरी में तिरुवनंतपुरम ( केरल) के निवासी ताजुद्दीनकुञ्ज को 2.5 करोड़ दिरहम (57.53 करोड़ रुपये) का इनाम मिला. यह सौभाग्य उन्हें अबूधाबी में शुक्रवार को हुए बिग टिकट सीरीज 274 की लाइव लॉटरी ड्रॉ में प्राप्त हुआ. ताजुद्दीन ने हिंदुस्तान से ऑनलाइन यह टिकट खरीदा था, जिसने उन्हें यह इनाम दिलाया. उन्होंने 18 अप्रैल को 306638 नंबर वाला विजेता टिकट खरीदा था. लेकिन लॉटरी ड्रॉ के बाद आयोजकों ने जब उन्हें फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की, तो वे सफल नहीं हो सके. इसे भी पढ़ें: देश-विदेश जाना हुआ महंगा, फ्लाइट का किराया बढ़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!  इस ड्रॉ के साथ ही हुए अन्य इनामों में भी कई मलयालम भाषी विजेता रहे — मीन कोशि को ₹20,000, सैफुद्दीन कुनारी को ₹80,000, अब्दुल मन्नान को ₹1.2 लाख और अक्विलिन वेरिट को ₹1.5 लाख का इनाम मिला. ताजुद्दीन के बारे में अभी तक आयोजकों ने अधिक जानकारी साझा नहीं की है. इसे भी पढ़ें: जेल में इमरान खान के साथ दुष्कर्म! पाकिस्तान में हड़कंप The post Big Ticket Lottery: एक बटन से 57 करोड़ की लॉटरी, जानें कैसे?   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार: बेतिया में महिला की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक स्त्री का शव बरामद किया. आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मझरिया शेख गांव में एक स्त्री का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.  6 साल पहले हुई थी स्त्री की शादी बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव की रहने वाली प्रमिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था. इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था.  इनका एक पुत्र भी है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को तड़के प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर सूचना दी थी कि वह दो दिनों से गायब है. इसके बाद मायके के लोग मझरिया शेख गांव पहुंचे. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब इन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया  पुलिस ने स्त्री के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या की बात सामने आ गई. मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने एक बोरे में बंधा हुआ शव बरामद किया है, जिसकी शिनाख्त मृत विवाहिता के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार हो गए थे. दो दिन पूर्व ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी, जो अब सही साबित हुई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी.  इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट The post बिहार: बेतिया में स्त्री की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top