Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो घंटे की बारिश में ही गोल चौक से कोसी आइबी रोड जलमग्न

नाले के अभाव में बनी जलजमाव की गंभीर स्थिति वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के सबसे रिहायशी इलाकों में शामिल गोल चौक से कोसी आइबी तक की सड़क पर मंगलवार की अहले सुबह करीब दो घंटे की बारिश ने भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी. बारिश के कारण गोल चौक, थाना मार्ग, कौशिकी भवन से लेकर बॉर्डर रोड तक की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गयी, इससे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क बनी, लेकिन नाले का अभाव बना मुसीबत हाल के दिनों में इस मार्ग पर नई आरसीसी सड़क और दोनों ओर तीन-तीन फीट चौड़े पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य किया गया है, लेकिन सड़क के दोनों ओर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी, जिससे थोड़ी सी बारिश में ही पानी भरने लगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो माॅनसून में हालत और भी बदतर हो सकते हैं. सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया नाला : ईओ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने कहा कि पूरे नगर क्षेत्र से जलजमाव की समस्या खत्म करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है और अगले चार-पांच दिनों में काम शुरू कर दिया जायेगा. बताया कि गोल चौक से बॉर्डर रोड तक जिस सड़क पर जलजमाव हो रहा है, वहां पूर्व में मौजूद नाले को जल संसाधन विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया, जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गयी है. जल निकासी के लिए अस्थायी समाधान और जल्द होगा नया नाला : ईई जल संसाधन विभाग के शीर्ष कार्य प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बबन पांडेय ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है. जल निकासी की अस्थायी व्यवस्था के तहत जेसीबी से कौशिकी भवन की बाहरी दीवार के पास गड्ढा खोदकर पानी बहाने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने बताया कि नये नाले के निर्माण का प्रस्ताव तैयार है, आवंटन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो घंटे की बारिश में ही गोल चौक से कोसी आइबी रोड जलमग्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के तेलियारी गांव के वार्ड संख्या 10 में 14 लाख की राशि से बनने वाली पीसीसी ढलाई सड़क का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने किया . कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सावन कुमार ने की. वार्ड संख्या 10 के पार्षद राधा देवी ,उपमुख्य पार्षद शांति देवी कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया .मुख्य पार्षद सावन कुमार ने बताया कि 14 लाख की लागत राशि से त्रिवेणी साह के घर से बैजनाथ साह के घर तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि बरसात के समय लोगों को गांव से बाहर मुख्य सड़क पर आने में काफी परेशानी हो रही थी. कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए सड़कों के निर्माण के साथ-साथ अन्य कामों को भी प्राथमिकता के अनुसार किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंत्री ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्थमा के खिलाफ एपीआई ने भरी हुंकार

विश्व अस्थमा दिवस पर एपीआई ने चलाया जागरूकता अभियान पूर्णिया. विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर एसोसिएशन ऑफ फिशिजियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की ओर से अस्थमा मरीजों की जांच सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीआइ के अध्यक्ष डॉ आरके मोदी ने की जबकि संयोजक डॉ यूबी सिंह थे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में चीफ पेट्रोन डॉ देवी राम एवं डॉ ओपी साह उपस्थित रहे. इस मौके पर डॉ देवी राम ने कहा कि अस्थमा फेफड़ों पर असर डालती है. ये कंडीशन वायुमार्ग में सूजन का कारण बनती है और उन्हें संकीर्ण कर देती है जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है. डॉ देवी राम ने कहा कि यह खांसी, घरघराहट और सांस की तकलीफ को ट्रिगर करता है. अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके लक्षणों को प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सकता है जो अस्थमा के रोगियों को नॉर्मल लाइफ जीने में मदद कर सकता है. सांस की तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार खांसी या घरघराहट जो नींद में खलल डाल सकती है, अस्थमा के कुछ सामान्य लक्षण हैं. मरीजों को अस्थमा के दौरे भी आते हैं जो सांस की बीमारी के कारण और खराब हो सकते हैं. डॉ यू बी सिंह ने स्वच्छता अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि आप खुद को जितना साफ सुथरा रखेंगे तो उतना ही आप बीमारी से बच सकते हैं उन्होंने कहा कि कई लोग मुंडन के इन्तजार में अपने बच्चों के बाल नहीं कटवाते जिस वजह से उनकी सही देखभाल व साफ-सफाई नहीं हो पाती इसके अलावा विभिन्न प्रकार की बद्धियां और माला से भी इन्फेक्शन हो सकता है. अस्थमा पीड़ित करें इन्हेलर का इस्तेमाल डॉ यूबी सिंह ने अस्थमा ग्रसित लोगों से इन्हेलर का इस्तेमाल करने को कहा. इस अवसर पर एपीआई के अध्यक्ष डॉ आरके मोदी ने कहा कि सभी सांस फुलना दम्मा नहीं हो सकता है. इसलिए किसी भी तरह की परेशानी में डॉक्टर से सलाह जरुर लें. उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अस्थमा के ज्यादातर मरीज छोटे शिशु और युवावर्ग से आ रहे हैं. अस्थमा माता-पिता से बच्चों में आनुवांशिक रूप से भी होता है. प्रदूषण के कारण भी अस्थमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. विभिन्न प्रकार के चीजों से एलर्जी, अनियमित जीवन शैली और तनाव भी अस्थमा के कारण हैं. अस्थमा की शिकायत होने पर मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. पहले से जरूरी है सजगता मंच का संचालन कर रहे एपीआई के सचिव डॉ निशिकांत ने कहा कि मौसम बदलने के चार से छह सप्ताह पहले ही लोगों को सजग हो जाना चाहिए. अस्थमा की दवा हमेशा अपने पास रखें और कंट्रोलर इनहेलर हमेशा समय से लें. अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए सांस से संबंधित व्यायाम आवश्यक है. कार्यक्रम में डॉ आलोक कुमार, डॉ पीके सिंह, डॉ रवि, डॉ श्याम, डॉ अमर कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अस्थमा के खिलाफ एपीआई ने भरी हुंकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ एक गिरफ्तार

गम्हरिया. थाना क्षेत्र के दाम्हा वार्ड नंबर सात से पुलिस ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना पर शंकर सदा पिता गणेश सदा के घर पुलिस ने छापामेरी की. इस दौरन 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज व सुती में लोगों से मिलीं सीएम ममता

प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज एवं सूती इलाके का दौरा किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आवश्यक मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बरहमपुर जिला मुख्यालय में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सड़क मार्ग से शमशेरगंज एवं सूती इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंगाल बाड़ी योजना के तहत सभी के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिन पिता-पुत्र की हत्या हुई थी, उनसे मिलने जाना था लेकिन हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के लोगों ने उन पीड़ित परिवारों को क्षेत्र से बाहर हटा दिया है. यह एक सोची-समझी साजिश है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सभी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहें. प्रशासन आप लोगों के साथ न्याय करेगी. मुलाकात के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद खलीलुर रहमान, विधायक मनीरूल इस्लाम, वायरन विश्वास सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज व सुती में लोगों से मिलीं सीएम ममता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4500 शिक्षकों ने 12 मॉड्यूल पर प्राप्त किया 50-50 घंटे का प्रशिक्षण

संवाददाता, दुमका जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दुमका में सतत पेशेवर विकास (C-CPD) प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया. जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य आशीष कुमार हेंब्रम के निर्देशन में जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए गैर आवासीय प्रशिक्षण 25 मार्च से चल रहा था, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से हर दिन 200 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. पूरे प्रशिक्षण में जिले के लगभग 4500 शिक्षकों ने भाग लिया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार हर वर्ष हरेक शिक्षक को 50 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य होगा. प्रशिक्षक व संकाय सदस्यों ने 12 मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया. इसमें मुख्य रूप से कार्यशाला के उद्देश्य, डिजिटल साक्षरता, शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पेशेवर मानक, राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन, बस्ता रहित दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य प्रावधान, राष्ट्रीय व राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा के संदर्भ में क्रियाकलाप, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित गतिविधि, विद्या प्रवेश कार्यक्रम, आत्मा कौशल का विकास, आकलन और मूल्यांकन, शिक्षा शास्त्र, कक्षा कक्ष प्रबंधन, विद्यालय नेतृत्व, प्रेरणादायक सत्र, विद्यालय में उपलब्ध सीखने- सिखाने के संसाधनों का उपयोग, विशिष्ट अधिगम अक्षमता आदि पर चर्चा की गयी. प्रशिक्षक के रूप में डायट प्रभारी प्राचार्य मधु श्री कुमारी, संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश, किशोर कुमार मंडल, सुब्रत गोराई, रेखा साव, कृष्णा कुमारी एवं शिक्षक राजाराम, गोपेश शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 4500 शिक्षकों ने 12 मॉड्यूल पर प्राप्त किया 50-50 घंटे का प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेकॉन-2025 में एक हजार प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र

कार्यशाला, पोस्टर प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन के बाद संगीतमय संध्या ने बांधा समां फोटो-7- कार्यशाला में शामिल प्रशिक्षु. ए- कार्यक्रम प्रस्तुत करते व्यास भरत शर्मा. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय मेडिकल एजुकेशन सम्मेलन मेकॉन 2025 का समापन सोमवार देर शाम उत्साह के साथ हुआ. देश भर के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों से आए विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्यशाला, सीएमई, पैनल डिस्कशन और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ. इस सम्मेलन के दौरान चिकित्सा विज्ञान के छात्रों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को विभिन्न ग्रुप्स में बांटकर उन्नत शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया गया. मेंटर-मेंटी आधारित सत्रों में जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को गहन ज्ञानवर्धन का अवसर मिला. विशेषज्ञ वक्ताओं ने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे कल्पना से भी सुंदर अनुभव बताया. समापन अवसर पर लगभग एक हजार प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. देर रात में प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा व्यास की संगीतमय प्रस्तुति ने समां बांध दिया. उपस्थित जनसमूह ने सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद उठाया. सम्मेलन के समापन समारोह में संस्थान के कुलपति डॉ प्रो महेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्राचार्य सह कार्यक्रम संयोजक डॉ हीरालाल महतो, आयोजन समन्वयक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के साथ-साथ सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह, कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय, प्राचार्य कार्यालय के मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, पुष्कल रंजन, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेकॉन-2025 में एक हजार प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पनवारी में नीम के पेड़ से गिरकर किशोर जख्मी

आरा. सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी लालबुचन साह का 12 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार है. इधर, जख्मी किशोर के पिता लालबुचन साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी किशोर का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया एवं शरीर में कई जगहों पर काफी चोटें भी आयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पनवारी में नीम के पेड़ से गिरकर किशोर जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इसी महीने पैट 2023 में नामांकन व पैट 2024 में अप्लाइ होने के आसार

2023 का दाखिला, 2024 का फॉर्म तैयार पूर्णिया. बीते 25 अप्रैल को पूर्णिया विवि ने पैट 2023 की कॉपियों के फिर से मूल्यांकन का निर्णय लिया था. साथ ही तय किया था कि 10 दिन के अंदर मूल्यांकन का कार्य कर लिया जायेगा. अपने लक्ष्य के अनुरूप पूर्णिया विवि आगे बढ़ रहा है. पूर्णिया विवि की प्राथमिकताओं को देखते हुए यह लगभग तय हो गया है कि इसी महीने पैट 2023 में नामांकन लिया जायेगा. साथ ही पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी. पैट 2024 में जो परीक्षार्थी पहले परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं उन्हें फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. गौरतलब है कि पैट 2023 का परीक्षाफल 11 मार्च को प्रकाशित किया गया था. इसके बाद लगभग डेढ़ महीने तक नामांकन शुरू करने को लेकर पशोपेश की स्थिति रही. नामांकन की मांग को लेकर 24 अप्रैल को राजा कुमार, डी एम कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार, अंकुर कुमार यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार यादव, पियूष पुजारा आदि छात्रों ने अनशन कर दिया. 25 अप्रैल को छात्रों की ओर से राजेश यादव, आलोक राज तथा रवि गुप्ता के साथ विवि प्रशासन की वार्ता सकारात्मक रही. इसके बाद समझौते के बिंदुओं से सहमत होते हुए छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था. इसके बाद विवि प्रशासन ने फौरन पुन: मूल्यांकन की दिशा में कार्यवाही की. अब पैट 2023 में चयनित अभ्यर्थी नामांकन की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इसी महीने पैट 2023 में नामांकन व पैट 2024 में अप्लाइ होने के आसार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत के वार्ड नंबर आठ त्रिमूर्ति चौक कर्मिनिया में मंगलवार को बजरंग बली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. कलश यात्रा से पूरे गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. मौके पर दीपनारायण मेहता, शिकेंद्र दास, भरत दास, शंकर दास, शत्रुध्न दास, हरिनारायण ठाकुर, सत्यनारायण सरदार, मांगेलाल सरदार, सतेंद्र सरदार, देवनारायण राम, भरत राम, शिवशंकर राम आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top