Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज फिर बिगड़ेगा मौसम, रांची समेत इन जगहों पर होगी बारिश, कल से चढ़ेगा तापमान

Jharkhand Weather : झारखंड के विभिन्न जिलों में आज मंगलवार को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद से राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं भी चलेंगी. कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कल से बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और दुमका में आज मौसम बिगड़ेगा. हालांकि कल बुधवार से मौसम साफ होने की आशंका है. 7 अप्रैल के बाद से तापमान चढ़ेगा, जिससे राज्य में एक बार फिर से गर्मी बढ़ेगी. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेसी से कम इधर बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. हालांकि राजधानी रांची में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई. फिलहाल राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेसी से कम है. पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर जिले का का तापमान सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें चाईबासा में बनने वाला है जियोलॉजिकल म्यूजियम, विदेशों से भी मिलेगा निर्माण में सहयोग रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे सहित ये बड़े नेता होंगे शामिल एचईसी कर्मियों की सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती, यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी The post आज फिर बिगड़ेगा मौसम, रांची समेत इन जगहों पर होगी बारिश, कल से चढ़ेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: ‘L’ अक्षर वाले लोग होते हैं खुशमिजाज और हर दिल अजीज, जानिए उनका व्यक्तित्व

Name Personality: नाम केवल पहचान का हिस्सा नहीं होता, बल्कि यह हमारे स्वभाव और व्यक्तित्व को भी दर्शाता है. नाम का पहला अक्षर हमारे सोचने और जीने के तरीके पर गहरा असर डालता है. आज हम बात करेंगे उन लोगों की जिनका नाम “L” अक्षर से शुरू होता है. ये लोग आमतौर पर खुशमिजाज, मिलनसार और सबके प्रिय होते हैं. तो, आइए जानें, L नाम वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व के बारे में और क्यों ये हमेशा सबका दिल जीतते हैं. मिलनसार और हंसमुख स्वभाव L अक्षर से नाम वाले लोग बहुत ही मिलनसार होते हैं. ये हर किसी से आसानी से घुल-मिल जाते हैं. इनकी हंसी और बातचीत का तरीका लोगों को पसंद आता है. ये जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल खुशनुमा बना देते हैं. दूसरों की मदद करने वाले इन लोगों का दिल बहुत बड़ा होता है. ये बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करना पसंद करते हैं. चाहे कोई दोस्त हो या अजनबी, ये हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. इन्हें दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी मिलती है. ये भी पढ़ें: Happy Life Tips: जिंदगी को बनाएं बेफिक्र और खुशहाल, इन 8 आदतों से बदलें अपना नजरिया ये भी पढ़ें: Mindfulness Benefits: हर दिन 10 मिनट, और बदल जाएगी जिंदगी, जानिए माइंडफुलनेस के कमाल रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं L नाम वाले लोग अपने रिश्तों को दिल से निभाते हैं. ये अपने परिवार और दोस्तों के बहुत करीब होते हैं. एक बार किसी से रिश्ता बना लें, तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. भरोसेमंद और वफादार होना इनकी पहचान है. रचनात्मक सोच वाले होते हैं इन लोगों की सोच बहुत क्रिएटिव होती है. ये कला, म्यूजिक या किसी भी रचनात्मक काम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. नई चीजें सीखने और बनाने में इनकी दिलचस्पी होती है. इनके आइडिया अलग और असरदार होते हैं. सरल लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व L अक्षर वाले लोग दिखने में भी आकर्षक होते हैं और स्वभाव में भी सीधे-सादे. ये किसी पर धौंस नहीं जमाते, बल्कि हर किसी से प्यार से पेश आते हैं. इनकी सादगी और विनम्रता लोगों को बहुत पसंद आती है. यही वजह है कि ये हर दिल अजीज होते हैं. ये भी पढ़ें: Name Personality: शातिर स्वभाव के होते हैं इस 4 नाम अक्षर के लोग ये भी पढ़ें: Name Personality: दिल के बहुत साफ और ईमानदार होते हैं इन 3 नाम अक्षर के लोग Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: ‘L’ अक्षर वाले लोग होते हैं खुशमिजाज और हर दिल अजीज, जानिए उनका व्यक्तित्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: तिलक से एक दिन पहले युवक की रहस्यमयी हत्या, शादी की खुशियों मातम में बदली

Bihar: बिहार के गया जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक युवक का शव पोखर के पास संदिग्ध हालत में मिला. शव पर कई चोटों के निशान थे और युवक सोमवार शाम से लापता था. मृतक की पहचान 24 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था. परिवार के अनुसार, अशोक की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और 7 मई को उसका तिलक समारोह था, जबकि 10 मई को उसकी शादी होनी थी. गायब हुआ युवक, परिवार में छाई शोक की लहर अशोक यादव सोमवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था और परिवार को लगा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा या किसी दोस्त के पास गया होगा. लेकिन देर रात तक उसकी कोई समाचार नहीं मिली और फिर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. मंगलवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि पोखर के पास शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटनास्थल पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है. Also Read: बिहार में सड़क खुदाई से पहले देनी होगी ऑनलाइन सूचना, नहीं तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना युवक की मौत से परिवार में गहरा सदमा ग्रामीणों का कहना है कि अशोक यादव एक मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था. लेकिन इस अचानक हुई घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया. अशोक की बारात सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव जाने वाली थी. परिवार और गांव में मातम का माहौल है और परिवार के सदस्य इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं. The post Bihar: तिलक से एक दिन पहले युवक की रहस्यमयी हत्या, शादी की खुशियों मातम में बदली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : बिहार में गायब हुई चीनी की 500 बोरियां, ट्रक चालक समेत अब तक तीन अरेस्ट

Bihar News : पटना. बिहार में रास्ते से चीनी की 500 से अधिक बोरियां गायब हो गयी. 26 अप्रैल को बिहारशरीफ जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास एक लावारिस हालत में ट्रक मिला था. चालक भी गायब था. बाद में जानकारी हुई कि ट्रक पर लदी 600 बोरा चीनी गायब थी, वो सब गायब है. पुलिस ने अब इसका खुलासा किया है. इस मामले में ट्रक चालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर 55 बोरा चीनी बरामद की गयी है. सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि इसमें चालक की भी संलिप्तता थी. अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर बाकी बची चीनी को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. गोपालगंज से चला था ट्रक सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बिचली खंदक मोहल्ला निवासी व्यवसायी सत्येन्द्र कुमार ने दीपनगर थाने में प्राथमिकी करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने गोपालगंज से ट्रक पर 600 बोरा चीनी मंगवाया था. इसकी कीमत करीब 12 लाख 88 हजार रुपये थी. ट्रक 24 अप्रैल को गोपालगंज से रवाना हुआ था. 25 अप्रैल को चालक ने फतुहा पहुंचने की सूचना दी. इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया. खाली ट्रक हुआ था बरामद अगली सुबह मामू-भगीना मोड़ के पास खाली ट्रक बरामद हुआ. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. तीन मई को पटना से तीनों को पकड़ा गया. खाजेकला थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट निवासी सत्यप्रकाश राय, आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड निवासी प्रदीप कुमार व गुलजारबाग, चैलीटांड निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. राकेश पटना के गल्ला व्यवसायी गोलू कुमार का भाई है. उसी ने इसकी साजिश रची थी. पूछताछ में पता चला कि फतुहा से चीनी को अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया गया था. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar News : बिहार में गायब हुई चीनी की 500 बोरियां, ट्रक चालक समेत अब तक तीन अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jahaan Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की नई शॉर्ट फिल्म का टीजर रिलीज, पानी की बोतल के पीछे भागते दिखे एक्टर

Jahaan Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म ‘जहां’ को लेकर चर्चा में है. 2024 की सिंघम अगेन के बाद वह इस शॉर्ट फिल्म में दिखाई देंगे, जो एक्शन से भरी हुई है. राहुल शेट्टी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है. 5 मई को फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है. टाइगर ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी अंत ही नई शुरुआत होती है. मेरे भाई राहुल शेट्टी की ओर से निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बन कर मैं बहुत खुश हूं, जिसमें पावरफुल मेसेज दिया गया है.’ View this post on Instagram A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) ‘बताया था न? जान है तो जहान है…’ प्रोड्यूसर रेमो डिसूजा ने इस फिल्म को आरडी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड आरएस स्टूडियो के तहत बनाया है. फिल्म का टीजर बहुत ही जबरदस्त और एक्शन से भरा है. फिल्म की टीजर की शुरुआत में टाइगर पानी का ग्लास लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाते है, तो पानी की बोतल अचानक किसी जंगल की तरफ जाती है. तब एक आवाज से होती है कि ‘बताया था न? जान है तो जहान है.’ टाइगर उस बोतल को लेने के लिए जंगल में दौड़ते हुए जाते है. फिर वह रुक जाते है, उसके बाद अंत में एक श्लोक सुनाई देती है, ‘यथा त्वम् करासि, तथा त्वम् भोगसि’. फिर टाइगर की आंखे खुल जाती है. View this post on Instagram A post shared by Rahul Shetty (@rahuldid) निर्देशक राहुल शेट्टी ने सभी का किया धन्यवाद आपको बता दें, मुंबई में हुए वेव्स 2025 में टाइगर श्रॉफ की इस शॉर्ट फिल्म को दिखाया गया था. फिल्म के निर्देशक राहुल शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है. यह फिल्म राहुल की पहली फिल्म है, जिसके टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी एक और फिल्म में नजर आने वाले है. यह फिल्म उनकी हिट फिल्म बागी की चौथी किस्त है, जिसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और खलनायक के रूप में संजय दत्त नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: Panchayat 4: ‘सचिव जी’ का किरदार नहीं करना चाहते थे जितेंद्र कुमार, कहानी में नहीं लगा था कोई भी दम The post Jahaan Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की नई शॉर्ट फिल्म का टीजर रिलीज, पानी की बोतल के पीछे भागते दिखे एक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP Board 10th 12th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल को 100%, 12वीं में प्रियल टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

MP Board 10th 12th Toppers List 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी हो गया है. MP Board 10th 12th Result 2025 राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाले प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. वहीं, कक्षा 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल ने रैंक 1 हासिल की है. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करें. MP Board 10th 12th Result 2025: इन स्टेप्स से पाएं मार्कशीट एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर (HSC) – 10th Class Result 2025 या (HSSC) – 12th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें. अब रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें. The post MP Board 10th 12th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल को 100%, 12वीं में प्रियल टॉपर, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चाईबासा में बनने वाला है जियोलॉजिकल म्यूजियम, विदेशों से भी मिलेगा निर्माण में सहयोग

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में स्पेन और स्वीडन की यात्रा से लौटे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बार्सिलोना में गावा संग्रहालय का दौरा किया. इस संग्रहालय का निर्माण एक पुराने खनन स्थल को जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदलकर किया गया है. ऐसे में संग्रहालय के दौरे के बाद चाईबासा में भी जियोलॉजिकल म्यूजियम बनाने पर विचार किया जा रहा है. इसकी जानकारी उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें कोल्हान में है करोड़ों साल पुराने पत्थर और जीवाश्म जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिकों के रिसर्च में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि करोड़ों साल पहले समुद्र के पानी से बाहर आने वाला धरती का सबसे पहला हिस्सा झारखंड के कोल्हान क्षेत्र की भूमि है. इस कारण कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों साल पुराने कई पत्थर और जीवश्म मिले हैं, जिसे संरक्षित कर रखना आवश्यक है. ऐसे में जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश यात्रा पर गये, तो इस संबंध में उन्होंने वहां के वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ चर्चा की. इसे भी पढ़ें हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रहा सत्यापन पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा इसे लेकर रांची में उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने जानकारी दी कि चाईबासा और कोल्हान के इलाके में खनन के दौरान मिलने वाले सालों पुराने पत्थर और जीवाश्म इस बात का प्रमाण है कि कोल्हान समुद्र से बाहर आने वाला धरती का पहला क्षेत्र है. ऐसे में राज्य प्रशासन अब चाईबासा में जियोलॉजिकल म्यूजियम बनाकर इन अवशेषों को संरक्षित करने पर विचार कर रही है. इसे लेकर राज्य को विदेशों से भी सहयोग मिलने की संभावना है. जियोलॉजिकल म्यूजियम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा. इससे न केवल पुराने पत्थर और जीवाश्मों को संरक्षण मिलेगा, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे सहित ये बड़े नेता होंगे शामिल एचईसी कर्मियों की सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती, यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी Palamu: पलामू में 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने जब्त किया फोन The post चाईबासा में बनने वाला है जियोलॉजिकल म्यूजियम, विदेशों से भी मिलेगा निर्माण में सहयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection Day 26: 26वें दिन ‘जाट’ की हालत पंचर, सनी देओल की बादशाहत खत्म

Jaat Box Office Collection Day 26: गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित ‘जाट’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते कई रिकार्ड्स अपने नाम कर चुकी है. हालांकि, इसके बावजूद यह 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा टच भी नहीं कर पाई है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. जबकि, कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, प्रशांत बजाज, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. अब डे 26 के कलेक्शन जारी हो चुके हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने अबतक कितना कलेक्शन किया है. जाट के 26वें दिन की कमाई इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने 26वें दिन महज 0.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. सनी देओल की जाट के लिए यह काफी निराशाजनक आंकड़े हैं क्योंकि फिल्म अबतक 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 117.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जाट का डे वाइज कलेक्शन Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 18- 2 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 20- 0.68 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 21- 0.49 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 22- 0.22 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 23- 0.08 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 24- 0.13 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 25- 0.22 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 26- 0.11 करोड़ रुपये जाट की कुल कमाई- 87.6 करोड़ रुपये यह भी पढ़े: Jaat की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर से खुश हैं फिल्म के विलेन, बोले- देओल परिवार को… The post Jaat Box Office Collection Day 26: 26वें दिन ‘जाट’ की हालत पंचर, सनी देओल की बादशाहत खत्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर क्या है कांग्रेस की तीन मांग?

Caste Census : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सभी नेतृत्वक दलों से जल्द बातचीत करने का आग्रह किया है. उन्होंने सुझाव दिया कि इस मामले में तेलंगाना मॉडल अपनाया जाए. खरगे ने यह भी मांग की कि राज्यों द्वारा पारित आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए, 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा समाप्त हो और निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू किया जाए. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खरगे का पांच मई की तारीख वाला यह पत्र अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया. इसके बाद इसे खरगे ने भी रमेश ने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति की दो मई को हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखा. देश पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर आक्रोश और पीड़ा से गुजर रहा था, और इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने जातिगत जनगणना पर अचानक और हताशाजनक ‘यू-टर्न’ लिया. खरगे जी ने अपने पत्र में तीन बेहद महत्वपूर्ण और स्पष्ट सुझाव दिए हैं.” जातिगत जनगणना पर प्रधानमंत्री @narendramodi जी को मेरा पत्र पत्र के कुछ अंश साझा कर रहा हूँ, पूरा पत्र संलग्न है — मैंने 16 अप्रैल 2023 को आपको पत्र लिखकर हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना कराने की मांग आपके समक्ष रखी थी। अफ़सोस की बात है कि मुझे उस पत्र का कोई… pic.twitter.com/FAeZ0jkAfY — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 6, 2025 मुझे उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला : खरगे पत्र में खरगे ने कहा, “मैंने 16 अप्रैल, 2023 को आपको पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना कराने की मांग आपके समक्ष रखी थी. अफसोस की बात है कि मुझे उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला. दुर्भाग्य से, उसके बाद आपके पार्टी के नेताओं और स्वयं आपने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व पर इस जायज मांग को उठाने के लिए लगातार हमले किए.” उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि यह मांग गहन सामाजिक न्याय और सामाजिक सशक्तीकरण के हित में है. पत्र में कहा गया है, “आपने बिना किसी स्पष्ट विवरण के यह घोषणा की है कि अगली जनगणना (जो वास्तव में 2021 में होनी थी) में जाति को भी एक अलग श्रेणी के रूप में शामिल किया जाएगा.” जाति जनगणना के संदर्भ में तीन सुझाव कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को जाति जनगणना के संदर्भ में तीन सुझाव दिए. खरगे ने कांग्रेस शासित तेलंगाना में हुए जातिगत सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, “जनगणना से सम्बंधित प्रश्नावली का डिजाइन अत्यंत महत्वपूर्ण है. जाति संबंधी जानकारी केवल गिनती के लिए नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकत्र की जानी चाहिए. गृह मंत्रालय को जनगणना में पूछे जानेवाले प्रश्नों के लिए तेलंगाना मॉडल का उपयोग करना चाहिए. “ रिपोर्ट में कुछ भी छिपाया नहीं जाना चाहिए उनके अनुसार, प्रक्रिया के अंत में होने वाली रिपोर्ट में कुछ भी छिपाया नहीं जाना चाहिए ताकि प्रत्येक जाति के पूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकडे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हों, जिससे एक जनगणना से दूसरी जनगणना तक उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मापा जा सके और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिए जा सकें. कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, “इसके अलावा जाति जनगणना के जो भी नतीजे आएं, यह स्पष्ट है कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षण पर मनमाने ढंग से लगाई गई 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को संविधान संशोधन के माध्यम से हटाना होगा.” अनुच्छेद 15(5) को लेकर क्या कहा खरगे ने पत्र में खरगे ने कहा, “अनुच्छेद 15(5) को हिंदुस्तानीय संविधान में 20 जनवरी 2006 से लागू किया गया था. इसके बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. लंबे विचार-विमर्श के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2014 को इसे बरकरार रखा. यह फैसला 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आया.” उनके मुताबिक, यह निजी शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है. उन्होंने कहा कि संसद की एक स्थायी समिति ने गत 25 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग के लिए अनुदान की मांग पर अपनी 364वीं रिपोर्ट में भी अनुच्छेद 15 (5) को लागू करने के लिए नया कानून बनाने की सिफारिश की थी. खरगे ने कहा, “जाति जनगणना जैसी किसी भी प्रक्रिया को किसी भी रूप में विभाजनकारी नहीं माना जाना चाहिए. सामाजिक और आर्थिक न्याय तथा स्थिति और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए इसे उपरोक्त सुझाए गए समग्र तरीके से कराना अत्यंत आवश्यक है.’’ The post Caste Census : जाति जनगणना को लेकर क्या है कांग्रेस की तीन मांग? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yes Bnak Share Price: Yes Bank के शेयरों में जबरदस्त उछाल, SBI की हिस्सेदारी खरीदने जापानी दिग्गज SMBC की दिलचस्पी

Yes Bnak Share Price: मंगलवार को निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता Yes Bank के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली. सुबह के सत्र में बैंक का शेयर 8.5% तक उछल कर ₹19.24 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. यह उछाल उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिला, जिसमें दावा किया गया कि जापान की बड़ी वित्तीय संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC), Yes Bank में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, SMBC और हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI) के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में मुंबई में मिले थे. बैठक का मकसद SBI की हिस्सेदारी को SMBC को बेचने के संभावित सौदे की शर्तों को अंतिम रूप देना था. SBI फिलहाल Yes Bank में 24% हिस्सेदारी का मालिक है, जो उसने 2020 में Yes Bank संकट के दौरान बचाव योजना के तहत ली थी. सूत्रों के मुताबिक, SMBC की दिलचस्पी रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने में है और वह Yes Bank में लंबी अवधि के निवेशक के रूप में देखी जा रही है. यह कदम न सिर्फ Yes Bank के लिए फायदेमंद हो सकता है, बल्कि हिंदुस्तान में SMBC की मौजूदगी को भी मजबूत कर सकता है. SBI बेच सकता है आंशिक हिस्सेदारी SBI पहले ही संकेत दे चुका है कि वह समय आने पर Yes Bank से धीरे-धीरे बाहर निकलने की योजना बना रहा है. बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने पहले कहा था कि SBI, नियामकीय प्रतिबद्धताओं के अनुसार, समय के साथ अपनी हिस्सेदारी कम करेगा. SMBC से डील इस दिशा में पहला बड़ा कदम हो सकता है. निवेशकों में बढ़ा भरोसा SMBC जैसे वैश्विक खिलाड़ी की दिलचस्पी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह सौदा तय होता है, तो इससे Yes Bank की वित्तीय स्थिति और ब्रांड छवि दोनों को मजबूती मिलेगी. साथ ही, बैंक को नए तकनीकी और प्रबंधन दृष्टिकोण भी मिल सकते हैं. फिलहाल, सौदे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बाजार में हलचल और बढ़ते शेयर भाव इस बात का संकेत हैं कि निवेशक संभावित डील को लेकर उत्साहित हैं. Also Read : सेन्सेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजरें The post Yes Bnak Share Price: Yes Bank के शेयरों में जबरदस्त उछाल, SBI की हिस्सेदारी खरीदने जापानी दिग्गज SMBC की दिलचस्पी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top