Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: शादी से लौट रही बारातियों की ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे ने दो मासूमों की ली जान

Bihar: बिहार के जमुई जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. हरदीमोह गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल सभी बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान, एक गांव के पांच किशोर थे ऑटो में सवार हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान सोनेल डहुआ गांव निवासी चंदन मांझी के 10 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार और जोधन मांझी के 11 वर्षीय पुत्र गल्लु कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल बच्चों में उसी गांव के गौतम मांझी (12), दीपक कुमार (12) और मोदी कुमार (12) शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. शादी से लौटते समय हुआ हादसा, पेड़ के कारण रुकी थी ऑटो परिजनों के मुताबिक, सभी किशोर सोमवार रात टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव में संतोष मांझी की बारात में शामिल होने गए थे. मंगलवार सुबह वे ऑटो से गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज आंधी से गिरे पेड़ को देखकर चालक ने ऑटो रोक दी. उसी समय पीछे से तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ऑटो में सीधी टक्कर मार दी. मौके पर ही दो की मौत, गांव में पसरा मातम टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया. लेकिन इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. खुशी का माहौल एक ही पल में मातम में बदल गया. Also Read: बिहार में सड़क खुदाई से पहले देनी होगी ऑनलाइन सूचना, नहीं तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना पुलिस जांच में जुटी, फरार है पिकअप चालक खैरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पिकअप वाहन चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार है. The post Bihar: शादी से लौट रही बारातियों की ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे ने दो मासूमों की ली जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: जिस जमीन पर लगा रहता था कूड़े-कचरे का अंबार, अब वहीं बनेगा शॉपिंग मॉल

Patna News: पटनावासियों को एक और नया शॉपिंग मॉल मिल सकता है. पिछले कई सालों से राजधानी पटना के अटल पथ से सटे पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास नगर निगम की ओर से कचरा डंप किया जाता था. जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. दरअसल, लोग बदबू से परेशान हो जाते थे. इतना ही नहीं, उस इलाके के घरों में रहे रहे लोग अपने घर की खिड़की तक नहीं खोल पाते थे. स्थिती पूरी तरह से गंभीर बनी हुई थी. अब लोग ले रहे राहत भरी सांस लेकिन, आज वहां का दृश्य बदल गया है. दरअसल, उस परेशानी को लेकर लोगों ने शिकायत की. अटल पथ से सटे और रेजिडेंशियल एरिया में कचरा प्वाइंट को हटाने के लिए लोगों ने आवाज उठाई और जरूरत पड़ने पर धरना भी दिया. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने ठोस कदम उठाया और वहां पर कूड़ा डंप करना बंद कर दिया. इसके साथ ही उस जगह से पूरे कचरे को भी साफ कर दिया गया. जिसके बाद अब लोग राहत भरी सांस लेते हैं. उन्हें कचरे की बदबू की जगह शुद्ध हवा मिल रही है. शॉपिंग मॉल बनाने की है योजना वहीं, इन तमाम गतिविधियों के बीच यह कहा जा रहा है कि, खाली किए गए उस जगह पर अब शॉपिंग मॉल भी बनाया जा सकता है. इसी के साथ पटना के लोगों को एक नया शॉपिंग मॉल मिल सकता है. समाचार की माने तो, एकता मॉल बनाने की योजना बनाई जा रही है. इस मॉल में देश के सभी राज्यों के स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरधा ओडीओपी और जीआई उत्पाद रहेगा. नगर निगम इस जमीन को उद्योग विभाग को सौंप सकती है. वहीं, शॉपिंग मॉल बन जाने से मनोरंजन के साथ-साथ लोग लजीज व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे. यह भी बता दें कि, पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास वाले कचरा प्वाइंट को दीघा स्थित सूर्य मंदिर के आगे 93 नंबर अंडरपास के पास ट्रांसफर किया गया है. वहीं, इसे लेकर प्रक्रिया भी तेज हो गई है.  Also Read: लखीसराय में खुदाई के दौरान जमीन से निकलने लगी मूर्तियां, हजारों साल पुराना होने का अनुमान The post Patna News: जिस जमीन पर लगा रहता था कूड़े-कचरे का अंबार, अब वहीं बनेगा शॉपिंग मॉल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: सेन्सेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजरें

Share Market: मंगलवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजारों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, लेकिन बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक पर है, जो आज से शुरू हो रही है. इस बीच हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार की चाल पर असर डाला है. हालांकि विदेशी निवेशकों (FPI) की ओर से लगातार हो रहा निवेश बाजार को सहारा दे रहा है. NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,500.75 पर खुला, जो कि 0.16% की बढ़त है. वहीं BSE सेंसेक्स 80,907.24 पर खुला, जो कि 0.14% की तेजी दिखाता है. विदेशी निवेश बना सहारा, ब्याज दरों पर नजर बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा, “हिंदुस्तान में FPI निवेश मजबूत बना हुआ है, जो बाजार को जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद स्थिर बनाए हुए है. अमेरिका में फेड की बैठक के पहले बाजार सीमित दायरे में रहेंगे. हमें इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा, लेकिन जून में कटौती की उम्मीद है. फेड का फैसला और बयान दोनों ही बाजार की दिशा तय करेंगे.” इस बीच हांगकांग मॉनिटरी अथॉरिटी द्वारा अपनी मुद्रा को अत्यधिक मजबूत होने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया गया, जिससे वैश्विक मुद्रा बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है. कंपनियों के नतीजों पर भी टिकी हैं निगाहें घरेलू बाजार में निवेशकों का ध्यान अब कॉरपोरेट अर्निंग सीजन की ओर मुड़ा है. आज कई बड़ी कंपनियां अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी. इसमें शामिल हैं – गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, सीजी पावर, बीएसई लिमिटेड, एचपीसीएल, पॉलिकैब इंडिया, पेटीएम, रैडिको खेतान, केईआई इंडस्ट्रीज, पॉली मेडिक्योर और पिरामल एंटरप्राइजेज. एशियाई बाजारों में आज मिले-जुले रुख देखने को मिले. जापान का बाजार छुट्टी की वजह से बंद रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.52%, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.21% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.12% ऊपर खुले. Also Read: वेतन में 50% तक इजाफा, केंद्र कर्मचारियों के लिए खुशसमाचारी, जल्द बनेगा 8वां वेतन आयोग The post Share Market: सेन्सेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजरें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, अभीरा बोलीं- रोहित और शिवानी के जाने का…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, गर्विता सिधवानी और रोहित पुरोहित नजर आते हैं. शो में एक बड़ा ट्विस्ट मेकर्स लेकर आए, जिसमें रोहित की मौत हो गई. रूही ने अभीरा और अरमान के शिशु के लिए सरोगेसी मदर बनने का फैसला किया. अरमान और अभीरा शिशु का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रूही की फीलिंग्स अरमान के लिए बदल गए, लेकिन जल्द ही उसे ये अहसास हो गया कि वह गलत कर रही. दूसरी तरफ अरमान और कृष के बीच नयी परेशानियां आ गई. अभीर, चारु और कियारा की लाइफ में भी काफी उथल-पुथल देखने मिला. अब रोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है. समृद्धि शुक्ला ने शो के स्टोरी लाइन को लेकर कहा- अरमान ने अपना पहला… ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान रूही को लेकर कुछ ज्यादा ही सुरक्षात्मक हो गया है. रूही को वह अपने मन से कुछ भी नहीं करने दे रहा. दूसरी तरफ अभीरा को वह गैर-जिम्मेदार कहता है. बॉलीवुड स्पाई से बात करते हुए रोहित पुरोहित ने स्टोरीलाइन के बारे में बात करते हुए कहा, अरमान ने अपना पहला बेबी खो दिया और उसे अपने शिशु को दफनाना पड़ा. उसके लिए ये एक बड़ा ट्रामा है. समृद्धि शुक्ला ने बताया अभीरा भी इससे गुजरी हां और अरमान ने अपने न्यूबॉर्न बेबी का अंतिम संस्कार किया है. तो उसके लिए बहुत ज्यादा पेनफुल है. अरमान को अपने परिवार से बुरा व्यवहार झेलना पड़ रहा है और रोहित और शिवानी के जाने का उसपर असर पड़ रहा है. अपकमिंग ट्विस्ट से हटा पर्दा समृद्धि शुक्ला ने आगे बताया कि अरमान थोड़ा टॉक्सिक हो गया है और ये बहुत ज्यादा हो गया है. रोहित पुरोहित ने आगे बताया, अरमान ने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है और वह इस बात से दुखी है कि उसका परिवार उसे अच्छे से ट्रीट नहीं कर रही है. अरमान अब सिर्फ अपने शिशु और अभीरा पर फोकस करना चाहता है. गौरतलब है कि रोहित और रूही ने मिलकर फैसला लिया था कि वह अभीरा और अरमान की मदद करेंगे. इस वजह से रूही ने सरोगेसी के लिए हां कहा था. अब रोहित के जाने के बाद रूही होने वाले शिशु का बहुत ख्याल रख रही है. यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी… The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, अभीरा बोलीं- रोहित और शिवानी के जाने का… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

100 घंटे, एक जवाब, 5 टुकड़े और पाकिस्तान का विनाश… भारत ने दिखाई अपनी असली ताकत

India Pakistan Defence Comparison: हिंदुस्तान के आक्रामक रुख और सैन्य तैयारी से घबराए पाकिस्तान ने बीते दो दिनों में दो मिसाइलों का परीक्षण कर खोखला शक्ति प्रदर्शन किया है. 3 मई को पाकिस्तान ने ‘अब्दाली’ मिसाइल का टेस्ट किया. जबकि इसके बाद ‘फतह’ मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया. यह कदम हिंदुस्तान की ओर से एडवांस ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बाद उठाया गया है. हिंदुस्तान की चेतावनी और सैन्य तैयारी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने कड़ा रुख अपनाया है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद देश आक्रोश में है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान को इसका बहुत भारी मूल्य चुकाना होगा. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता से देश अच्छी तरह वाकिफ है। जैसी देश की भावना है, वैसी ही कार्रवाई होगी.” ब्रह्मोस NG तैनात, पाकिस्तान की हालत खराब हिंदुस्तान ने अपनी एडवांस्ड ब्रह्मोस-नेक्स्ट जेनरेशन (NG) सुपरसोनिक मिसाइल को वॉर ड्यूटी पर तैनात कर दिया है। यह मिसाइल 4320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है और 290 किमी तक सटीक हमला कर सकती है. इसका रडार सिग्नेचर बेहद कम है, जिससे इसे ट्रैक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है. इसे हवा (Su-30, तेजस, राफेल), जमीन, जल और पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है. हिंदुस्तान की निगरानी क्षमता भी होगी मजबूत हिंदुस्तान अब HAPS (High Altitude Platform Systems) तकनीक की तरफ भी कदम बढ़ा चुका है. ये सौर ऊर्जा से चलने वाले UAV हैं जो 16–20 किमी की ऊंचाई पर उड़ान भरकर दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकते हैं. रक्षा मंत्रालय ने तीन HAPS प्लेटफॉर्म्स के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी कर दी है. पाकिस्तान की कमजोरी सामने आई सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के पास अब केवल 100 घंटे का गोला-बारूद शेष है. ऐसे में अगर युद्ध छिड़ता है तो पाकिस्तान के सामने टिके रहना लगभग असंभव है. इसके बावजूद पाकिस्तान एक्सरसाइज इंडस के तहत मिसाइल परीक्षण कर केवल अपनी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है. The post 100 घंटे, एक जवाब, 5 टुकड़े और पाकिस्तान का विनाश… हिंदुस्तान ने दिखाई अपनी असली ताकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Papaya Ice Cream Recipe: घर में बनाएं पपीता आइस क्रीम – स्वादिष्ट, हेल्दी और ठंडी

Papaya Ice Cream Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी और स्वादिष्ट आइस क्रीम का मजा लेना कौन नहीं पसंद करता? अगर आप भी कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो पपीता आइस क्रीम बेस्ट ऑप्शन है. पपीते के पोषक तत्वों और स्वाद के साथ यह आइस क्रीम न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है. इस आसान सी रेसिपी के जरिए आप घर पर ही बिना किसी झंझट के स्वादिष्ट पपीता आइस क्रीम बना सकते है. तो आइए, जानते हैं स्वादिष्ट और हेल्दी पपीता से आइस क्रीम बनाने का आसान तरीका. सामग्री पपीते के टुकड़े – 1 कप उच्च वसा वाले दूध -1 लीटर कंडेंस्ड मिल्क -20 मिली कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच चीनी – 140 ग्राम ये भी पढ़ें: Mango Dal Recipe: कच्चे आम से बनाएं यह खास दाल, चावल के साथ लगेगी लाजवाब विधि सबसे पहले पपीता के टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें. फिर एक छोटे बाउल में कस्टर्ड पाउडर और 1/4 कप दूध मिलाकर अलग रख लें. अब बाकी का दूध एक बर्तन उबालें, जब तक वह आधे या एक तिहाई न रह जाए. इसके बाद कस्टर्ड पाउडर का मिश्रण उबाले गए दूध में डालें और अच्छे से मिला लें. फिर चीनी डालकर उसे घुलने तक मिलाएं. दूध को फिर से उबालने दें, कुछ सेकंड्स तक उबालने के बाद आंच धीमी कर दें. पपीते की प्यूरी मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें. आप बेहतर टेक्सचर के लिए 20ml कंडेन्स्ड मिल्क भी डाल सकते हैं. 2-3 मिनट बाद आंच बंद कर दें.मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में ब्लेंड करें. ब्लेंड करने के बाद आइस क्रीम मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीज में रख दें. 1-2 घंटे बाद, आइस क्रीम बेस को फिर से मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें. फिर से फ्रीज में रखें. लगभग 3 घंटे बाद, जब बेस लगभग सेट हो जाए, उसे बाहर निकालें ठंडा सर्व करें और ताजे पपीते के टुकड़ों से गार्निश करें. ये भी पढ़ें: Mixed Fruit Lassi Recipe: गर्मी में ठंडक और ताजगी का स्वाद, मिक्स फ्रूट लस्सी के साथ ये भी पढ़ें: Boondi Raita Recipe: ठंडक और स्वाद से भरपूर, बूंदी रायता की आसान रेसिपी The post Papaya Ice Cream Recipe: घर में बनाएं पपीता आइस क्रीम – स्वादिष्ट, हेल्दी और ठंडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेहरे की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में बनाएं ये टोनर

Skin Care Tips In Hindi: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी रहें. जिसके लिए वे कई तरह के फेस वॉश, क्रीम और सीरम और स्किन टोनर का इस्तेमाल करते हैं. स्किन टोनर हल्का पानी जैसा लिक्विड होता है जो चेहरे को साफ रखने और स्किन पोर्स कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, ये चेहरे की एक्स्ट्रा ऑयल को भी सही रखने में मदद करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में ही आसानी से स्किन टोनर बनाने के बारे में बताने जा रहें है, जो घर में रखी चीज और कम खर्च में बन सकती हैं. साथ ही आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद और लाभकारी है.  घर में स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make skin toner at home) बाजार में मिलने वाले टोनर बहुत महंगे होते हैं और केमिकल से भरे होते हैं. जो स्किन में एलर्जी या जलन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं घर पर स्किन टोनर बनाने के तरीके.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  गुलाब जल स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make rose water skin toner) गुलाब जल में ठंड गुण होता है जो स्किन को तरोताजा और सुकून देता है. इसके लिए आप  गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालें और ठंडा करें फिर इसे छानकर एक बोतल में भर दें. अब इसे आप रुई या स्प्रे की मदद से अपने चेहरे में अच्छी तरह से लगाएं.  ग्रीन टी स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make green tea skin toner)  ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन में होने वाली पिंपल और जलन से राहत दिलाते हैं. इसे बनाने के लिए कप ग्रीन टी बनाएं फिर इसे ठंडी करें और बोतल में भर दें. इसे आप दिन में 1 से 3 बार चेहरे पर हल्के हाथ या स्प्रे की तरह लगाएं.  एलोवेरा स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make aloe vera skin toner) एलोवेरा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और पिंपल्स और जलन कम करता है. इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस अच्छे से मिक्स कर लें. इसे इसे स्प्रे बोतल में भर लें. चेहरा धोने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें और इसका फायदा देखें.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज? Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post चेहरे की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में बनाएं ये टोनर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जातीय गणना से पहले जातीय सम्मेलन में जुटी भाजपा, 9 मई को पटना में जुटेंगे इस समाज के लोग

Bihar News: पटना: बिहार में चुनावी माहौल है. सभी पार्टी अपने-अपने चुनावी चक्र को जातीय समीकरण से साधने में जुटी है. जातीय गणना कराने की घोषणा के बाद अब बीजेपी बिहार में जातीय सम्मेलन करने जा रही है. पहले राजपूत और बनिया जाति को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा पटना महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. 9 मई को होनेवाले कार्यक्रम राणा-भामा नाम दिया गया है. पटना के ज्ञान भवन में राणा भामा सम्मेलन के तहत मनाएगी. केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल बिहार प्रशासन के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित रहेगी. उन्होंने बताया कि राणा भाभा सम्मेलन का आगाज सुबह 11.30 से होगा. यह कार्यक्रम केवल राजपूतों का नहीं मंत्री नीरज बबलू ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम किसी विशेष जाति के लिए नहीं है. इस कार्यक्रम में सिर्फ राजपूत जाति ही नहीं, बल्कि सभी जाति और समाज के लोग शामिल होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में राज्य के कोने-कोने से लोग आएंगे. महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर होगा. सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी मिलेगा. राणा भामा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंत्री नीरज कुमार जनता से सीधा संवाद भी कर रहे हैं. जातीय सम्मेलन वोट साधने के लिए नहीं महाराणा प्रताप के बहाने राजपूत वोट बैंक को साधने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह सोच गलत है. बीजेपी वोट बैंक को साधने के लिए जातीय सम्मेलन का आयोजन नहीं करती है. पार्टी की नीति को स्पष्ट करते हुए कि मंत्री ने कहा कि बीजेपी हमेशा से सवर्ण समाज की बात करती है और आगे भी करती रहेगी. लेकिन जयंती महाराणा प्रताप के सम्मान में मनाई जा रही है. मंत्री ने कहा कि बीजेपी जात पात से ऊपर उठकर सभी महापुरुषों की जयंती मनाती है. तेजस्वी और लालू ले जाएं क्रेडिट कार्यक्रम के प्रचार के लिए बाढ़ पहुंचे नीरज बबलू ने जातीय गणना के क्रेडिट को लेकर कहा कि लालू-तेजस्वी इसका क्रेडिट ले सकते हैं, लेकिन जनता जानती है कि जातीय गणना के लिए सही मायने में किसने काम किया. लालू यादव दस साल तक केंद्र में रहे. लेकिन, उन्होंने एक बार भी केंद्र से जातीय गणना कराने की मांग नहीं की. बिहार में जातीय गणना हुआ तो वह अकेले तेजस्वी यादव के कारण नहीं हुआ. सभी दलों की सहमति थी. इसलिए वह कुछ कहें, जनता चुनाव में हमलोगों पर ही विश्वास करेगी. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar News: जातीय गणना से पहले जातीय सम्मेलन में जुटी भाजपा, 9 मई को पटना में जुटेंगे इस समाज के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : युद्ध होने पर पाकिस्तान की जनता नहीं देगी सरकार का साथ? देखें आखिर क्यों

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का है. इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के एक विवादास्पद मौलवी मौलाना अब्दुल अजीज गाजी का यह वीडियो है. एक मंच से उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे हिंदुस्तान के साथ युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे. इस सवाल के बाद वहां एक भी हाथ नहीं उठा. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद हुई. इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी और तब से हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है. देखें क्या है वायरल वीडियो में. لال مسجد کے مولانا عبدالعزیز غازی کا خطاب سنئیے جس میں وہ کہتے ہیں کہ پاکستان کی لڑائی قومیت کی لڑائی ہے اسلام کی نہیں اور پاکستان میں بھارت سے زیادہ ظلم ہے وغیرہ وغیرہ۔ ریاست کے وہ کارندے غور سے سُنیں جو ان حضرات کی سرپرستی کرتے ہیں اور سیکولر پاکستانیوں کو خطرہ سمجھتے ہیں۔ pic.twitter.com/l9Or4OJWHl — Husain Haqqani (@husainhaqqani) May 4, 2025 मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने क्या किया सवाल इस्लामाबाद संभावित कूटनीतिक और सैन्य नतीजों के लिए तैयार है. इस बीच इ वीडियो से प्रतीत होता है कि पाकिस्तान के धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने में असंतोष है. लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित करते हुए गाजी ने कहा, “मेरे पास आपसे एक सवाल है. मुझे बताएं, अगर पाकिस्तान हिंदुस्तान के खिलाफ लड़ता है, तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे?” इसके जवाब में कोई हाथ नहीं उठाया गया. यह भी पढ़ें : India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे आज पाकिस्तान में अविश्वास : गाजी उन्होंने आगे कहा, “इसका मतलब है कि पर्याप्त समझ है.” गाजी ने पाकिस्तानी प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा, “आज पाकिस्तान में अविश्वास है. एक क्रूर, बेकार व्यवस्था यहां है. यह हिंदुस्तान से भी बदतर है.” मौलवी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अत्याचारों का भी हवाला दिया और पाकिस्तानी राज्य पर अपने ही लोगों पर बमबारी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान में जो हुआ, पाकिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में उन्होंने जो किया ये अत्याचार हैं. अपने ही नागरिकों पर बमबारी की गई.” The post Viral Video : युद्ध होने पर पाकिस्तान की जनता नहीं देगी प्रशासन का साथ? देखें आखिर क्यों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Punjab Haryana Water War: पानी रोका पाकिस्तान का, झगड़ा पंजाब और हरियाणा में, क्या है कारण

Table of Contents तीन राज्यों में बंटता है पानी हर साल तय होता है पानी का बंटवारा क्यों आ रही दिक्कत Punjab Haryana Water War: पंजाब और हरियाणा प्रशासन पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद में उलझे हैं. पंजाब की भगवंत मान प्रशासन भाखड़ा बांध से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार नहीं है. ये खींचतान लगभग एक सप्ताह से चल रही है. पंजाब प्रशासन ने भाखड़ा बांध से हरियाणा के लिए छोड़े जाने वाली पानी की मात्रा को पहले ही 8500 क्यूसेक से कम करके 4 हजार क्यूसेक कर दिया था. अब वो अतिरिक्त पानी देने को किसी भी हालत में तैयार नहीं है. इसको लेकर हरियाणा प्रशासन सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है. तीन राज्यों में बंटता है पानी रावी, ब्यास और सतलुज से हर साल पंजाब को 35 अरब घन मीटर पानी मिलता है. इस पानी का पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बंटवारा होता है.पंजाब को सिंचाई के लिए सबसे अधिक पानी की जरूरत है, जो लगभग 40 अरब घन मीटर से अधिक होती है. क्योंकि राज्य भूजल के दोहन ने जलस्तर को कम कर दिया है. इसी कारण पंजाब ने नहर के पानी से सिंचाई बढ़ा दिया और अन्य राज्यों को पानी देने से मना कर दिया. केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब 26.24 अरब घन मीटर भूजल का इस्तेमाल हर साल सिंचाई के लिए करता है. जबकि वार्षिक वाटर रिचार्ज 19.19 अरब घन मीटर है. नियमानुसार पंजाब वार्षिक 17.63 अरब घन मीटर भूजल ही इस्तेमाल कर सकता है. लेकिन ये लगभग डेढ़ गुना अधिक हो रहा है. इसी कारण पंजाब में भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है. इस संकट से निजात पाने के लिए पंजाब ने नहरों के पानी से सिंचाई को बढ़ा दिया है. हर साल तय होता है पानी का बंटवारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी का बंटवारा करता है. ये बंटवारा 21 मई से अगले साल 20 मई तक लागू रहता है. पंजाब प्रशासन का कहना है कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी 31 मार्च तक इस्तेमाल कर चुका है. लेकिन वह अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा है. क्यों आ रही दिक्कत हिंदुस्तान के पास पानी को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है, मानसून में जब नदियां उफान पर होती हैं, तो पानी पाकिस्तान चला जाता है. ऐसे में पाकिस्तान भी हिंदुस्तान पर अतिरिक्त पानी छोड़ने का आरोप लगाता है. हर साल, खास तौर पर रावी नदी से, काफी मात्रा में पानी बिना इस्तेमाल के पाकिस्तान चला जाता है. पंजाब की नदियों में 42.6 बीसीएम पानी में से राज्य सिर्फ 14.80 बीसीएम पानी का इस्तेमाल करता है. बचा हुआ पानी राजस्थान (लगभग 10.6 बीसीएम), हरियाणा और पाकिस्तान में जाता है. मानसून के मौसम में इन नदियों का अतिरिक्त पानी पाकिस्तान को छोड़ दिया जाता है. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, कहां से करते हैं हिंदुस्तान में प्रवेश पाकिस्तान के होंगे टुकड़े-टुकड़े, क्या है हिंदुस्तान की रणनीति India Pakistan War: क्या है चीनी मिसाइल पीएल-15 का सच, हिंदुस्तान को कितनी चुनौती राफेल मरीन विमान बढ़ाएंगे पाकिस्तान की टेंशन, जानें क्या है खास The post Punjab Haryana Water War: पानी रोका पाकिस्तान का, झगड़ा पंजाब और हरियाणा में, क्या है कारण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top