Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुमका के युवाओं ने आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में बाजी मारी

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ दुमका जिला के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग, नयी दिल्ली के आदेशानुसार झारखंड प्रशासन ने ओड़िशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को अपने आपदा मित्र को ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (इंस्ट्रक्टर) के लिए ओड़िशा भेजा गया था. दुमका जिले से पांच मास्टर ट्रेनर का चयन ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के लिए हुआ है, जिनमें इंद्र कुमार रजक, प्रीतम कुमार, अजीत कुमार सिंह, कुमार सौरभ, स्टेनशीला मुर्मू शामिल हैं. यह ट्रेनिंग विगत 15 अप्रैल से 5 मई तक रेवेन्यू ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, गोठपटना, भुवनेश्वर, ओड़िशा में आयोजित किया गया था. ट्रेनिंग में झारखंड से 20 और छत्तीसगढ़ से 19 मास्टर ट्रेनरों ने हिस्सा लिया. दुमका जिला का प्रदर्शन ट्रेनिंग में बहुत अच्छा रहा. इनमें इंद्र कुमार रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दुमका जिले का नाम रोशन किया है. ओड़िशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दुमका जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया. ट्रेनिंग का उद्देश्य इंस्ट्रक्टर को अपने जिले और पूरे राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम कर सके. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सभी मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग देकर इंस्ट्रक्टर की उपाधि दी. ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ये अपने जिलों में जाकर स्कूली बच्चों, ग्राम पंचायत, मोहल्ला और सभी कार्यालयों में जाकर आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुमका के युवाओं ने आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में बाजी मारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : डोभा योजना में कार्य से अधिक राशि की निकासी, मुखिया, जेइ, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव से शो-कॉज

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर की जमुनिया पंचायत के रामपुर गांव में बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान टोरेलाल का 80 गुणा 80 डोभा निर्माण में पाया गया कि कार्य से अधिक रुपये की निकासी की गयी है. इस डोभा को पूर्व से निर्मित गड्ढे में बनाया जा रहा था, जिसमें कार्य एक फीट भी गड्ढा नहीं किया गया था और उस योजना में एक लाख रुपये से अधिक निकासी की गयी थी. इस मामले को लेकर बीडीओ ने मुखिया अनीता टुडू, जेइ दीपेंद्र कुमार, रोजगार सेवक भूदेव राव व पंचायत सचिव नीलू कुमारी को शो-कॉज किया है. साथ ही दो दिनों के अंदर शो-कॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है. इसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियम संगत कार्रवाई करने की बात कही गयी है. साथ ही बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किसी भी पंचायत में मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर संबंधित कर्मी व लाभुक पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : डोभा योजना में कार्य से अधिक राशि की निकासी, मुखिया, जेइ, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव से शो-कॉज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारगोमुंडा में पांच आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के निर्देश पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर बैठक की. बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया. इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 आवेदन आये, जिनमें से पांच आवेदनों को ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया. जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को भेजा गया. अबू तालिब अंसारी ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन से सीधे जनता से जुड़ने और जनसंवाद करने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि मंत्री का निर्देश है कि सीधे जनता से जुड़कर उनके समस्याओं हल करने का प्रयास करें. मौके पर प्रखंड सचिव नाग्रेंद्र अली, छोटू किस्कू, मौरीफ खान, सोहराब अंसारी, बिहुलाल हांसदा, अनाउल अंसारी, नेमूल प्रधान, जैकी खान, मोबिन अंसारी, नदीम आलम आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारगोमुंडा में पांच आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीपीयू : वोकेशनल यूजी कोर्स में एडमिशन पर संशय, कई कॉलेजों को नहीं मिली स्वीकृति

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में स्नातक रेगुलर कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. लेकिन अभी वोकेशनल कोर्स के लिए स्टूडेंट्स को इंतजार करना पड़ेगा. अभी तक वोकेशनल कोर्स में नामांकन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. पीपीयू के केवल पांच कॉलेजों को छोड़ कर ज्यादातर कॉलेजों को नामांकन की स्वीकृति प्रशासन से नहीं मिली है. इसमें चार प्रशासनी और एक प्राइवेट कॉलेज हैं. इन कॉलेजों को एआइसीटीइ से नामांकन की मान्यता भी मिल चुकी है. पीपीयू के अंतर्गत कॉलेजों में 5555 सीटें विभिन्न कोर्स में हैं. सत्र देरी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लसमेंट की वजह से इनमें बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं. इधर पटना यूनिवर्सिटी में जनरल के साथ ही वोकेशनल कोर्स की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पीपीयू में हर वर्ष सभी कॉलेजों को वोकेशनल कोर्स के लिए नामांकन की स्वीकृति लेनी होती है. अब तक उक्त स्वीकृति नहीं मिली है. साथ ही तकनीकी कोर्स में एआइसीटीइ से स्वीकृति भी अनिवार्य कर दी गयी है. उसके बिना नामांकन की स्वीकृति नहीं मिलेगी. इन्हीं वजहों से नामांकन प्रक्रिया में देरी हो रही है. अभी और देर होने के आसार हैं. अधिक देर हुई तो सत्र में भी देरी हो सकती है. डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने बताया कि सिर्फ पांच काॅलेज एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त हैं. बाकी का अब भी इंतजार है. लेकिन जल्द ही वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इन कॉलेजों को मिली है मान्यता एएन कॉलेज एसयू कॉलेज जेडी वीमेंस कॉलेज आरएलएसवाइ कॉलेज ऑक्सफोर्ड कॉलेज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीपीयू : वोकेशनल यूजी कोर्स में एडमिशन पर संशय, कई कॉलेजों को नहीं मिली स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट यूजी के कटऑफ पर पड़ेगा कठिन प्रश्नपत्र का असर

-पिछली बार की तुलना में परफेक्ट स्कोर वालों की संख्या होगी कम संवाददाता, पटना नीट यूजी 2025 का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन माना जा रहा है, जिसके चलते इस बार कटऑफ स्कोर में गिरावट आ सकती है. परीक्षा रविवार चार मई को देशभर में आयोजित की गयी, जिसमें 22.8 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया. परीक्षा के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि पेपर का स्तर पिछले सालों की तुलना में अधिक कठिन था. खासतौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुए. इस कारण इस बार 720 में 720 स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या घट सकती है. पिछली बार 720 में से 720 अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 67 थी, बाद में ग्रेस मार्क्स हटाने के बाद 61 स्टूडेंट्स को 720 में 720 प्राप्त हुए. इस बार परीक्षार्थियों की संख्या भी कम रही. गोल इंस्टीट्यूट के एमडी बिपिन सिंह ने कहा कि 720 में 720 अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम होने की उम्मीद है. इससे कटऑफ अंक पर भी असर पड़ेगा. प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों का कटऑफ पिछले साल के मुकाबले 30 से 35 अंक कम रहने का अनुमान है. रंजय सिंह ने कहा कि 2024 में प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों में कटऑफ जनरल कैटेगरी में पहले राउंड में 720 में से 660 नंबर तक लाने वालों को एडमिशन मिला था. दूसरे राउंड में 655 और तीसरे राउंड में 652 के आसपास किसी-न-किसी स्टूडेंट्स को प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिला था. लेकिन इस बर प्रश्न कठिन होने के कारण 620 से 630 तक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को प्रशासनी मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद है. नीट यूजी का रिजल्ट 13 जून को जारी होने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीट यूजी के कटऑफ पर पड़ेगा कठिन प्रश्नपत्र का असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है.वहीं गरमा धान की फसल को फायदे पहुंच रही है.लोग गर्मी के मौसम की इंतजार कर रहे थे. लेकिन लगातार हो रही बारिश ने गर्मी की छुट्टी कर दी है. इस मौसम बारिश के साथ साथ में ठंडी हवाएं भी चल रही है.हवा और बारिश की वजह से लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हो रही है.ऐसे किसान जो धान की रोपाई कर एक बार भी सिंचाई नही किए हैं,वैसे धान भी लहलहा रहे हैं.किसानों की माने तो इस बारिश से धान के पौधों को भी फायदा पहुंच रहा है. बीते वर्ष बेहतर पैदावार के बाद इस वर्ष काफी संख्या में किसानों द्वारा गरमा धान की खेती की हैं.हेसापीढ़ी,लावागाई,पतगेच्छा के दर्जनों किसानों द्वारा भारी मात्रा में गरमा धान की खेती की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश से लोगों को गर्मी से राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

कुड़ू. पुलिस अधीक्षक हारिष बिन जमां के निर्देश पर मंगलवार को कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, नाबालिग के वाहन चलाने तथा अन्य कागजात की जांच की गयी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच की गया. सड़क हादसे रोकने को लेकर परिवहन विभाग के नियम को जो भी बाइक चालक अमल नहीं करते पकड़े जा रहे लोगों पर कार्र क जा रह है,वाई किया जा रहा है. जो नाबालिग बाइक चलाते पकड़े जा रहे .हैं उस बाइक के मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को पत्राचार किया जायेगा. दोपहिया वाहन जांच अभियान के बाद बगैर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों पर खलबली मच गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वन विभाग ने जब्त किये यूकिलिप्टस के बोटे

कुड़ू. थाना क्षेत्र के टाटी-कैरो मुख्य पथ पर टाटी स्थायी पौधशाला के समीप सड़क किनारे से काटे गये यकिलिप्टस के दोनों पेड़ के बचे हुए डाली को वन विभाग कुड़ू ने जब्त करते हुए वन परिसर में जमा किया. पेड़ काटने के मामले पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि दो दिन पहले टाटी – कैरो मुख्य पथ पर टाटी स्थाई पौधशाला के समीप दिन के उजाले में लकड़ी तस्करों ने यूकिलिप्टस के दो पेड़ को बारिश के बीच काट दिया था साथ ही रात में मोटा डाली को चुरा कर ले गये थे. मामले की जानकारी वन विभाग को दी गयी. वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा कटे हुए यूकिलिप्टस के अवशेष को जब्त करते हुए वन विभाग में जमा कर लिए. कुड़ू वन विभाग के प्रभारी वनपाल विपिन टोप्पो ने बताया कि यूकिलिप्टस के दो पेड़ काटने की सूचना मिली थी. पेड़ काटने के बाद जो अवशेष बचा था उसे जब्त कर लिया गया है. वन विभाग ने जांच शुरू कर दिया है. जांच के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजा जायेगा. वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिले निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वन विभाग ने जब्त किये यूकिलिप्टस के बोटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आतंकवाद को पनाह देनेवालों पहचानने की जरूरत

लोहरदगा. पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या कर देश में आतंक फैलाने का कुत्सित प्रयास करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की इच्छा लोहरदगा के लोगों ने जतायी है. लोगों का कहना है कि आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है और अब वक्त है कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा उसके घर में घुसकर दी जाए. इस मौके पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि यहां नरेंद्र मोदी की प्रशासन है और छेड़ने वाले को कभी छोड़ेगी नहीं. पाकिस्तान का जो हश्र होगा वह किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया जाए. समाजसेवी सह होटल व्यवसाई मनोज जायसवाल का कहना है कि पाकिस्तान अपनी दोगली नीति से बाज नहीं आ रहा है और हमारे देश में अशांति फैलाने में हमेशा लगा रहता है. लेकिन पाकिस्तान यह भूल गया है कि अभी देश में नरेंद्र मोदी की प्रशासन है और यह प्रशासन इस तरहे के करने हरकतों को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी. वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में उसके ही घर में घुसकर सबक सिखाई जाए. ताकि आने वाली उनके सात पुश्तों की हिम्मत ना हो कि हिंदुस्तान की तरफ नजर उठाकर देख सके. अविराम एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर इंद्रजीत हिंदुस्तानी का कहना है कि हिंदुस्तान एक शांतिप्रिय देश है. लेकिन अशांति फैलाने वालों को यह देश कभी बख़्शती नहीं है. वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर ही जवाब दिया जाए. ताकि दोबारा ऐसा दुस्साहस वह नहीं कर सके. हिंदुस्तान के धैर्य की परीक्षा पाकिस्तान ना ले अब पाकिस्तान को अपने किए की सजा भुगतने के लिए तैयार रहने की जरूरत है. युवा व्यवसाई रवि खत्री का कहना है कि विश्व में आतंकवाद का खत्म करने की शुरुआत हिंदुस्तान प्रशासन ही करेगी और प्रशासन पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से निपटने का मन बना चुकी है. आने वाले दिनों में पाकिस्तान को वह सजा मिलेगी जिसकी कल्पना सपने में भी पाकिस्तान ने नहीं की होगी. आतंकवादियों को पालने वाला देश पाकिस्तान आज कटोरा लेकर भीख मांग रहा है. लेकिन अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है. मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार का कहना है कि पाकिस्तान अपनी नापाक इरादों से हमेशा हिंदुस्तान को परेशान करने की मंशा रखता है. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है और पाकिस्तान को उसके करतूत की सजा मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आतंकवाद को पनाह देनेवालों पहचानने की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

भंडरा. आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और ऑनलाइन बैंकिंग ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं और अक्सर हमारी छोटी सी असावधानी भी उनके जाल में फंसा सकती है. भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय में नया विचार द्वारा आयोजित साइबर अपराध से बचाव विषयक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इसी बात पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन कठोर कदम उठा रही है, लेकिन जब तक लोग स्वयं जागरूक और सतर्क नहीं होंगे, तब तक इन अपराधियों को रोकना मुश्किल है. ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों के साथ-साथ पढ़े-लिखे लोग भी आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, जिसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी और जल्दबाजी में लिए गए गलत निर्णय हैं. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानी को सबसे महत्वपूर्ण बतायाय उन्होंने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय और ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी काम को हड़बड़ी में नहीं करना चाहिए और कोई भी ऑनलाइन गतिविधि करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए. उन्होंने बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैंक कभी भी फोन पर खाता संख्या, आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है. इसलिए, यदि कोई अनजान व्यक्ति फोन करके इस तरह की जानकारी मांगने का प्रयास करे, तो उसके झांसे में बिल्कुल नहीं आना चाहिए. ऐसे संदिग्ध कॉल्स की सूचना तुरंत बैंक और स्थानीय पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए. श्री सिंह ने यह भी बताया कि प्रशासन ने साइबर ठगी के शिकार लोगों की मदद के लिए भी कई कदम उठाए हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि यदि वे या उनका कोई परिचित साइबर ठगी का शिकार होता है, तो इसकी सूचना तुरंत साइबर थाने में दर्ज कराएं। ऐसा करने से ठगों के बैंक खातों को सील किया जा सकता है और ठगी गयी रकम को वापस पाने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. नया विचार द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की एक सराहनीय पहल है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और गांव के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं. थाना प्रभारी ने साइबर अपराध के साथ-साथ इंटरनेट के अन्य नकारात्मक पहलुओं पर भी छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से कई बार छात्र-छात्राएं दिग्भ्रमित हो जाते हैं या गलत रास्ते पर चलने लगते हैं. उन्होंने छात्रों को ऐसे दुष्प्रभावी मामलों से अपना बचाव करने की सलाह दी. छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने नया विचार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि आजकल साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्लस टू के शिक्षक सुधांशु कुमार सिंह ने भी छात्रों को साइबर अपराध से बचने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया और कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराधी समय-समय पर ठगी के नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. उन्होंने छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर न देने की सलाह दी. नया विचार के प्रतिनिधि राजेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। छात्रों ने इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बिमला बाड़ा, दुर्गा कुमार, सीमा साहू, बसंती कुजूर, एनिमा मुखर्जी, जुड़ी प्रियंका टोपनो, बिंदिया कुमारी, धर्मदेव प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी कुजुर, रोशनी कुजूर, मेरी पुष्पा तिर्की, मणिमाला बाखला, सौरभ टोप्पो, ईलबीड केरकेट्टा, आनंद कुमार, सुमन कुमारी, संजीता कुमारी और आकाश कुमार साहू सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top