Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देसी जुगाड़ से किसानों ने बनाया कोल्ड स्टोरेज

लोहरदगा. जिला कृषि प्रधान जिला है, यहां के 80 प्रतिशत लोग खेती किसानी पर आश्रित है. लेकिन सिंचाई की सुविधा के अभाव में को किसान मॉनसून पर आश्रित रहते हैं. कभी अत्यधिक वृष्टि तो कभी अल्प वृष्टि की मार जिले के किसानों को झेलना पड़ता है. अगर मानसून सामान्य रहा, तो यहां के किसानों को खेती बाड़ी में अच्छा मुनाफा होता है. बावजूद इसके क्षेत्र के किसान इतना मेहनती है कि कृषि कार्य को अपना कर ही अपना जीविकोपार्जन करने में लगे रहते हैं. जिले में किसानों के लिए ना तो कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था है और सिंचाई की. बाजार की व्यवस्था का भी अभाव है, जिसके कारण किसानों को अपना उपज बेचने में परेशानी होती है. ग्रामीण इलाके के किसान अपनी उपज को सालों भर रखना और उचित मूल्य मिलने की फिराक में देसी तकनीक अपनाकर अपने उपज को बचाते हैं. निंगनी ऊपर टोली निवासी किसान सुगन साहू ने बताया कि वे कई वर्षों से उत्पादित प्याज को बचाने की फिराक में अपने पाटन घर में रखते हैं. इससे प्याज सालों भर सूखता नहीं है. प्याज खोदने के बाद पत्ता सहित चोटी बांधकर प्याज को पाटन घर के छत में रख दिया जाता है. इससे प्याज सालों भर रहता है. जबकि प्याज को बोरा या एक जगह इकट्ठा कर कर रखने में प्याज सड़ने लगता है. सुगन साहू ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के अभाव में देसी तकनीक को अपनाया गया और यह तकनीक आज के समय में कारगर है. प्याज का मूल्य जैसे ही बाजार में बढ़ता है, प्याज को बाजार में बेचते हैं. जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है. सुगन साहू ने बताया कि सिर्फ वे ही इस तकनीक को नहीं अपनाते, बल्कि गांव के अधिकांश किसान इस तकनीक को अपनाकर अपने प्याज को सालों भर सड़ने से बचा कर रखते हैं और बाजार में कीमत बढ़ने के बाद बेचते हैं. सुगन साहू ने बताया कि प्याज के अलावा किसान आलू, लहसुन तथा महुआ को इसी तरह रखकर सालों भर बेचते हैं. सुगन साहू ने बताया कि सुगमता के साथ कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था हो जाये, तो किसानों को इस देसी तकनीक को अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि इस देसी तकनीक भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कारगर साबित होता है. क्योंकि उत्पादित सामान अपने घर में रहता है और इसके लिए किसी तरह का टैक्स या पैसा देने की जरूरत किसानों को नहीं पड़ता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देसी जुगाड़ से किसानों ने बनाया कोल्ड स्टोरेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शारदा देवी के निधन पर शोक

लोहरदगा. जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्य सह समाजसेवी मनीष राजगढ़िया की दादी, स्वर्गीय नंदू राजगढ़िया की माता शारदा देवी (पति स्वर्गीय हरिप्रसाद राजगढ़िया ) के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजन की गयी. जिसमें की समाज के लोग शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखे. श्रद्धांजलि देने वालों में लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रसाद राजगढ़िया, सीताराम सर्राफ, पवन पोद्दार, पवन सर्राफ,राम प्रकाश मोदी, राकेश शर्मा,निखिल सर्राफ, किशोर बंका,निशांत सर्राफ, अवधेश मित्तल, कन्हैया राजगढ़िया, जयप्रकाश शर्मा, अनुराग पोद्दार, शुभम शर्मा, अतुल सर्राफ आदि है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शारदा देवी के निधन पर शोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आम बागवानी लगाने के लिए कार्य करें शुरू

कुड़ू. प्रखंड परिसर के सभागार में मंगल दिवस पर मंगलवार को सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने बैठक करते हुए पंचायत वार संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप खुदाई कार्य तथा आम बागवानी पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि मनरेगा से होने वाले बिरसा मुंडा हरित क्रांति योजना के तहत आम बागवानी लगाने के लिए गड्ढा खोदने का कार्य तथा गड्ढा को तैयार करने का कार्य शुरू कर दें. गड्ढा खोदने के बाद गड्डा में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद मिट्टी में केंचुआ खाद मिलाकर मिट्टी को तैयार कर लें, जैसे ही मॉनसून का आगमन होता है आम बागवानी लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप खुदाई कार्य में प्रगति लायें. सिंचाई कूप खुदाई कार्य मॉनसून आगमन से पहले 15 जुन तक जमीन लेबल तक पटाई का कार्य पूरा कर लें. मनरेगा से संचालित विकास योजनाओं को पूरा करतें हुए अभिलेख बंद करें साथ ही नए विकास योजनाओं का संचालन करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें तथा मजदुरो को रोजगार उपलब्ध कराए. अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाते हुए आवास को ससमय पूरा कराना सुनिश्चित करें. बैठक में बीपीओ निलेन्द्र कुमार सहायक अभियंता विशाल मिंज कनीय अभियंता मो. आसिफ, अजय कच्छप सभी रोजगार सेवक तथा मनरेगा कर्मी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आम बागवानी लगाने के लिए कार्य करें शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री से मिला पंसस का प्रतिनिधिमंडल

चंदवा. प्रखंड के उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला और समस्याओं से अवगत कराया. उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. उपप्रमुख श्री मिश्रा ने मंत्री को बताया कि वार्ड, मुखिया व जिला परिषद को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि अब तक किसी भी पंचायत समिति सदस्य को प्रशिक्षण नहीं मिला. मनरेगा व अन्य विकास कार्य में भी पंसस की भूमिका नगण्य है. पंसस की मासिक बैठक नहीं होने से कई विकास कार्य बाधित है. शुक्र बाजार, अलौदिया, सरलाही होते कइलाखांड़ तक ग्रामीण सड़क की कालीकरण की मांग की, ताकि बंद रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से निजात मिल सके. मंत्री ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि जनहित के सभी कार्य जल्द कराये जायेंगे. मौके पर अशोक भुइंया, शंकर गंझू, बलकु मुंडा, अनिता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रामकिशन गंझू व करण लोहरा शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंत्री से मिला पंसस का प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी की किल्लत से मुक्ति के लिए शहर में लगेंगे हाइ-पावर बोरिंग

::: जलापूर्ति के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने का आदेश, आज होगा महामंथन ::: अखाड़ाघाट पंप के विकल्प पर भी हो रहा है विचार, गन्नीपुर, डीएन हाई स्कूल, मिठनपुरा और आमगोला में चिन्हित होंगे स्थान ::: ब्रह्मपुरा में भी उच्च क्षमता बोरिंग व वाटर टैंक स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश जारी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में बेतरतीब ढंग से लगाये जा रहे सबमर्सिबल पर महापौर निर्मला साहू ने तत्काल रोक लगा दी है. जलापूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए महापौर ने नगर निगम प्रशासन को दीर्घकालिक कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है. इसी सिलसिले में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलायी गयी है. महापौर ने शहर में चार से पांच ऐसी जगहों को चिन्हित करने का आदेश दिया है, जहां उच्च क्षमता वाले बोरिंग कराये जा सकें. इसका मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति से वंचित या प्रभावित शहर की बड़ी आबादी को लाभ पहुंचाना है. वर्तमान में जो विचार-विमर्श चल रहा है, उसके अनुसार अखाड़ाघाट पंप के विकल्प के तौर पर नयी जमीन तलाशी जा रही है. इसके अतिरिक्त, गन्नीपुर आईटीआई परिसर और उसके आसपास, गरीब स्थान मंदिर से सटे डीएन हाई स्कूल, मिठनपुरा और आमगोला इलाके में उच्च क्षमता के बोरिंग के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गये हैं. ब्रह्मपुरा क्षेत्र में भी ऐसे स्थानों की तलाश की जायेगी, जहां उच्च क्षमता का बोरिंग और वाटर टैंक बनाया जा सके. महापौर का यह कदम शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. उच्च क्षमता वाले बोरिंग लगने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शहर के लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानी की किल्लत से मुक्ति के लिए शहर में लगेंगे हाइ-पावर बोरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लौरिया को बौद्ध सर्किट एवं रेल से जोड़ना अतिआवश्यक : रण कौशल

लौरिया. विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप नंदनगढ़ सहित दो दर्जन ऐतिहासिक धरोहर रहने के बावजूद बौद्ध सर्किट से नहीं जुड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है. रेलवे से लौरिया को जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. रेल से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करुंगा. कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लौरिया हर मामले में उपेक्षित है. अपने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखे लौरिया को डबल इंजन की प्रशासन रेल से नहीं जोड़ना काफी दुखद है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हर ऐतिहासिक धरोहर रेल लाइन से जुड़ गया है, परंतु लौरिया को आज तक उपेक्षित रखा है. आज भी गरीब, असहाय व बेसहारों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. अफसरशाही हावी है. हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आम आदमी जाये तो जाये कहा. किसान व मजदूर सभी परेशान हैं. महंगाई बढ़ती जा रही है. लोगों को रोजगार नहीं है. लोग रोजी रोटी की तलाश में दूसरे जगह जा रहे हैं. डबल इंजन की प्रशासन की नीति गरीब-विरोधी व मजदूर विरोधी है. देश में धर्म व मजहब के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलायी जा रही है. ऐसे मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि लौरिया विधानसभा में जनता की समस्या व निदान के लिए हर संभव प्रयास करुंगा. वहीं उन्होंने कहा कि लौरिया विधानसभा में हर ज्वलंत समस्या के लिए आवाज उठाऊंगा. वहीं अपने कार्यकर्ताओं को भी मजबूती तन मन से जुटने की अपील की. वहीं रणकौशल ने बताया कि चंपारण के हृदय स्थली लौरिया आज भी अपेक्षित है. डबल इंजन की प्रशासन है फिर भी आज तक रेलवे से नहीं जुड़ सका है और ना ही बौद्ध सर्किट से जुड़ सका है. लौरिया की भौगोलिक स्थिति ऐसी है की नदी से कटाव निरंतर जारी है. लोग विस्थापित होकर जा रहे हैं. प्रशासन कोइ ठोस कदम नहीं उठा रही है. योगापट्टी प्रखंड में कोई कल कारखाने नहीं लगे हैं. जिससे कि वहां के लोगों को रोजगार मिल सके. रणकौशल ने लौरिया के मूलभूत सुविधा जैसे स्त्रीओं को डिग्री की पढ़ाई के लिए आज भी शहर पर निर्भर है. गरीबी के कारण मध्यम एवं गरीब घर की बच्ची या आगे नहीं पढ़ पा रही है. वहीं मौका मिलने पर विकास की नई खाका खींचने में सकारात्मक प्रयास करने की बात कही. वहीं रणकौशल ने समाज के सभी वर्गों को अपने बच्चों में भेदभाव नहीं बरतने समेत बिटिया को भी पढ़ाई में मौका देने तथा बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लौरिया को बौद्ध सर्किट एवं रेल से जोड़ना अतिआवश्यक : रण कौशल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: पटना में हाई अलर्ट, आतंकी हमले की आशंका, एयरपोर्ट से लेकर मंदिरों तक बढ़ी निगरानी

Patna: बिहार पुलिस मुख्यालय के आतंकी संगठनों के आतंक फैलाने और आतंरिक सुरक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने की आशंका जताने के बाद पटना जिला की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुबह से लेकर देर रात तक शहर और उससे सटे इलाकों में चेकिंग की जा रही है. एक-एक वाहनों की तलाशी ली जा रही है. पटना शहर में 35 से अधिक जगहों चेकिंग के लिए पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती कर दी गयी है. डीएसपी कर रहे हैं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग सोमवार और मंगलवार की देर रात तक पुलिस ने तमाम मुख्य मार्गों पर चेकिंग की. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल व संवेदनशील इलाके में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही होटलों में आंगतुक रजिस्टर की जांच की जा रही है. इसके अलावा गश्ती भी बढ़ा दी गयी है और सिटी एसपी, डीएसपी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. क्या निर्देश दिया गया सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने तमाम जिला पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. पटना जिला पुलिस को पटना जंक्शन, पटना एयरपोर्ट, महावीर मंदिर, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा, सिपारा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल, महत्वपूर्ण होटलों, मॉल, हॉस्पिटल आदि की निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें जिलाधिकारी को दिया गया इंटरनेट सेवा बंद करने की शक्ति कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा-वैसा न डाल दें, इसके लिए नजर रखने का निद्रेश पुलिस मुख्यालय ने दिया है. साथ ही किसी प्रकार की अफवाह होने पर जिलाधिकारी व एसपी को तुरंत प्रेस कांफ्रेंस कर अबिलंब खंडन करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी को धारा 163 बीएनएसएस के तहत सोशल मीडिया पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने की शक्ति प्रदान कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश The post Patna: पटना में हाई अलर्ट, आतंकी हमले की आशंका, एयरपोर्ट से लेकर मंदिरों तक बढ़ी निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CUET PG Result 2025 Declared: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET PG Result 2025 Declared: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है. बता दें कि रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की गई है. सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक हुआ था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CUET PG Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर CUET (PG) – 2025 : Score Card is live के लिंक पर जाएं. अब छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें. मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें. CUET PG 2025 Result यहां क्लिक करके पाएं रिजल्ट CUET PG Cut Off List जल्द होगी जारी सीयूईटी पीजी परीक्षा 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 01 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी. सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 कंप्यूटर बेस्ड थी. सीयूईटी पीजी 2025 में सफल उम्मीदवार देश की केंद्रीय, राज्य, प्राइवेट, डीम्ड समेत ज्यादातर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के पात्र माने जाएंगे. एनटीए ने वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट अपलोड कर दिया है. इस परीक्षा के स्कोर के माध्यम से कॉलेज में दाखिला होता है. इसके लिए कॉलेज वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी होगी. ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा The post CUET PG Result 2025 Declared: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनगणना में ‘सरना’ धर्म कोड के विकल्प की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की मांग

Sarna Dharma Code: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि अगली जनगणना में ‘सरना’ धर्म भी एक विकल्प होना चाहिए, ताकि इसमें विश्वास करने वाले लोग अपने धर्म के तौर पर इसका उल्लेख कर सकें. उन्होंने यहां ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सरना’ धर्म की रक्षा नहीं कर सकते. आदिवासियों का धर्म कोड है ‘सरना’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘सरना आदिवासियों का धर्म कोड है. इस धर्म की रक्षा नरेंद्र मोदी नहीं कर सकते. वह कहीं जाकर डुबकी मार सकते हैं, लेकिन आपकी हिफाजत नहीं कर सकते.’ उन्होंने कहा कि आने वाली जनगणना में ‘सरना’ का अलग कॉलम होना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आह्वान किया कि वह भी इसके लिए प्रयास करें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सरना को जनगणना में शामिल करने का दबाव बनायेंगे – खरगे बाद में उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हमने आदिवासी भाई-बहनों के लिए ‘सरना कोड’ लागू करने की बात की थी. अब जनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, तो आदिवासियों से उनका धर्म पूछ जायेगा, तो हम चाहते हैं कि अन्य धर्मों के साथ ‘सरना’ भी विकल्प के रूप में दिया जाये. इसके लिए हम भी केंद्र प्रशासन पर दवाब बनायेंगे. आप सब (जनता) को खासकर झारखंड की हमारी गठबंधन प्रशासन को इसके लिए मिलकर प्रयत्न करना है.’ इसे भी पढ़ें मल्लिकार्जुन खरगे पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी ले मोदी प्रशासन, रांची में बोले मल्लिकार्जुन खरगे Samvidhan Bachao Rally: रांची में मोदी प्रशासन पर बरसे खरगे, पूछा- आतंकी हमले की आशंका थी, तो अलर्ट क्यों नहीं किया? घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा The post जनगणना में ‘सरना’ धर्म कोड के विकल्प की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Registry News: मुजफ्फरपुर में फ्लैटों की अटकी रजिस्ट्री शुरू, दाखिल-खारिज पर रोक के बाद रुकी थी खरीद-बिक्री

देवेश कुमार, Bihar Registry News: मुजफ्फरपुर में अपार्टमेंट और फ्लैटों की दाखिल-खारिज पर लगी रोक के बाद ठप पड़ी खरीद-बिक्री की गतिविधियां एक बार फिर से शुरू हो गयी हैं. हालांकि, भूमि एवं राजस्व विभाग की ओर से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अभी भी शुरू नहीं की गयी है, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन तीन से चार फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है. इससे पहले दाखिल-खारिज पर लगी रोक के कारण अचानक रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुक गई थी, जिससे खरीदारों में निराशा छा गयी थी. दाखिल-खारिज पर रोक के बाद रुकी थी फ्लैटों की खरीद-बिक्री रजिस्ट्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, अब फ्लैटों की रजिस्ट्री की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है. हालांकि, रजिस्ट्री से पहले होने वाला एग्रीमेंट लगभग न के बराबर हो रहा है. पहले जब लोग फ्लैट बुक कराते थे, तब दो फीसदी स्टांप शुल्क जमा कर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराते थे. लेकिन, अब अनावश्यक खर्च से बचने के लिए ज्यादातर बिल्डर सीधे रजिस्ट्री ही करा रहे हैं. जानकारों का मानना है कि दाखिल-खारिज पर लगी रोक के कारण खरीदार सीधे रजिस्ट्री कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि उन्हें मालिकाना हक जल्द मिल सके. हालांकि, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू न होने से खरीदारों को भविष्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ी हलचल बहरहाल, फ्लैटों की रजिस्ट्री दोबारा शुरू होने से रियल एस्टेट सेक्टर में थोड़ी हलचल जरूर आयी है और खरीदारों में एक नयी उम्मीद जगी है. अब देखना यह है कि भूमि एवं राजस्व विभाग दाखिल-खारिज की प्रक्रिया कब शुरू करता है, जिससे खरीद-बिक्री की प्रक्रिया और सुगम हो सके. Also Read: बिहार के पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, मुंगेर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की चौकसी The post Bihar Registry News: मुजफ्फरपुर में फ्लैटों की अटकी रजिस्ट्री शुरू, दाखिल-खारिज पर रोक के बाद रुकी थी खरीद-बिक्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top