Hot News

May 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पक्की सड़क पर गंदा पानी व कचरा से स्थिति नारकीय, ग्रामीणों ने की समस्या के निदान की मांग

ग्रामीणों की शिकायत पर जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों ने स्थिति का किया मुआयना छातापुर. प्रखंड की लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत वार्ड संख्या नौ स्थित करवाना गांव में पक्की सड़क पर गंदे पानी व कचरा के कारण स्थिति नारकीय बनी हुई है. इस कारण आमलोगों को सड़क से होकर गुजरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व कई प्रबुद्ध लोग स्थल पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. सूचना के बाद स्वच्छता समन्वयक संजय कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और समस्या से अवगत हुए. जिसके बाद सड़क पर शौचालय का गंदा पानी बहाने और कचरा फैलाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गयी. इस दौरान ग्रामीणों के बीच तीखी बहस के बाद आपस में मारपीट भी होने लगी. आसपास के ग्रामीणों ने एक लिखित आवेदन मुखिया, सरपंच, उपमुखिया व वार्ड सदस्य को दिया है. आवेदन में समस्या से अवगत कराते इसके निवारण को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है. लोगों ने बताया कि सड़क पर फैले गंदे व बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है. यह सड़क मध्य विद्यालय करहवाना, आंगनबाड़ी केंद्र तथा शिवालय जाने का प्रमुख रास्ता है. यहां के कुछ ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी जोर जबरदस्ती पक्की सड़क पर बहाया जाता है और सालों भर नारकीय स्थिति बनी रहती है. इस कारण आम मुसाफिर, छात्र-छात्राओं तथा मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. इस संदर्भ में प्रखंड समन्वयक ने बताया कि उक्त स्थल पर सार्वजनिक सोख्ता पूर्व से बना हुआ है. सड़क पर गंदा पानी फैलाने वाले लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है. मामले को बीडीओ के संज्ञान में दे रहे हैं. अन्यथा गंदा पानी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सरपंच शिवनंदन साह, उपमुखिया तेजनारायण मंडल, पैक्स अध्यक्ष रंजीत साह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि फुलेश्वर साह, प्रवेश शर्मा, कृष्णदेव साह, मिट्ठू साह, महेश्वरी ठाकुर, नथुनी साह, हेमंत कुमार, चंदन मोदी, पवन मोदी, सदानंद शर्मा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पक्की सड़क पर गंदा पानी व कचरा से स्थिति नारकीय, ग्रामीणों ने की समस्या के निदान की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news.बदमाशों ने शराब दुकानदार को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटकर बाइक से भागे

Jamshedpur news. रायरंगपुर. गोरुमहिषानी बाजार में दोपहर के व्यस्त समय के दौरान एक शराब दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा लगभग 1.5 लाख रुपये लूटकर बाइक पर भाग गये. जानकारी के अनुसार गोरुमहिसानी थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर विदेशी शराब की दुकान है. मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार करीब पांच बदमाश विदेशी शराब की दुकान पर पहुंचे और और एक राउंड गोली चलायी. इसके बाद तीन बदमाश बंदूक की नोक पर शराब की दुकान में घुस गये बदमाशों ने दुकान में घुसकर अंदर बैठे शराब दुकान के मालिक सब्यसाची मोहंती पर दूसरा राउंड गोली चला दी. गोली उनकी जांघ में लगी. इसके बाद बदमाशों ने दुकान के अंदर कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सब्यसाची मोहंती को गोरुमहिसानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया. गोली उसकी जांघ में लगी थी. वहां चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें बारीपदा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी और लूटपाट के बाद दो बदमाश दौड़कर फरार हो गये. वहीं तीन अन्य बदमाशों ने अपनी पल्सर बाइक छोड़ दी और पिस्टल की नोक पर एक अन्य व्यक्ति की बाइक लेकर सीमावर्ती पोटका क्षेत्र की ओर भाग गये. सूचना मिलने के बाद रायरंगपुर एसडीपीओ और गोरुमहिसानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी. पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news.बदमाशों ने शराब दुकानदार को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटकर बाइक से भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेरूआ-कसबा मार्ग समेत प्रखंड में कई सड़क जर्जर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड में कई ग्रामीण सड़कें जर्जर हैं. इससे प्रखंड के 24 पंचायतों की लगभग तीन लाख की आबादी आवागमन की समस्याओं से जूझ रही है .जगह-जगह गड्ढे में तब्दील इन सड़कों पर आये दिन दुर्घटना भी होती रहती है. गेरूआ से रसेली मार्ग, खरहिया से शहनगांव मार्ग, बरबट्टा से सिहालो मार्ग, विष्णुपूर से बनगामा मार्ग, विष्णुपूर काशीबाड़ी से बरबट्टा मार्ग, हलालपूर से सिहालो मार्ग, हलालपूर से नंगड़ाटोला मार्ग, बीलूगंज से बलवाटोली मार्ग, बालूगंज से रैली मार्ग, अमौर से ज्ञानडोव मार्ग, एसएच 99 से रंगरैया लालटोली मार्ग आदि सड़के जर्जर हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेरूआ-कसबा मार्ग समेत प्रखंड में कई सड़क जर्जर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर जिले के 357 सिपाही का हुआ स्थानांतरण, 15 दिनों में विरमित करने का आदेश

मुंगेर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर सिपाहियोंं का स्थानांतरण किया गया है. जिसमें मुंगेर जिले के 357 सिपाही भी शामिल है. इसे लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने स्थानांतरण सूची भी जारी कर दिया है. जिसमें संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित सिपाही को जिला में योगदान देने के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया गया है. बताया जाता है कि स्थानांतरण सूची में मुंगेर के 357 सिपाही शामिल है. जिनको पटना, औरंगाबाद, रोहतास, कटिहार, नालंदा, नबादा, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय सहित राज्य के विभिन्न जिलों सहित रेल जिला में स्थानांतरण किया गया है. एडीजी मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि 28 अप्रैल 2025 को क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में सिपाहियों को अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया जाता है. प्रावधान के अनुरूप प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है. परंतु अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहने तक स्थानांतरण स्थगित रहेगा. अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही स्थानांतरित जिला के लिए उन्हें विरमित कर दिया जायेगा. स्थानांतरित सिपाही जिला में योगदान देने के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित कर दिये जायेंगे. जिन सिपाही का उच्चतर पद प्रभार के तहत उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रभार पुलिस मुख्यालय के आदेश द्वारा प्राप्त हो चुका है. उनका भी स्थानांतरण किया गया है. सभी स्थानांतरित जिला में पदस्थापित जिला से उच्चतर प्रभार प्राप्त करते हुए प्रस्थान करेंगे. आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण के पश्चात यदि कोई त्रुटि परिलक्षित होती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षण. बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय से उनका निराकरण किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुंगेर जिले के 357 सिपाही का हुआ स्थानांतरण, 15 दिनों में विरमित करने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश ने बढ़ायी मक्का किसानों की परेशानी

बैसा . प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है. बीती रात्रि बारिश से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है .लेकिन मक्का की फसल उगाने वाले किसान परेशान हैं क्योंकि बारिश से फसलें सूखने में बाधा आ रही है. कई किसानों ने अपनी फसल काटकर सुखाने के लिए रख दी है. अब बारिश से फसलें गीली हो रही हैं और खराब होने का डर है. देर रात्रि अचानक तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई. वहीं बारिश शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. कई घंटे तक बिजली बाधित रही. मक्का तोड़कर खेत व खलिहान में रखी उपज को अधिक नुकसान हुआ है. वहीं आम की को भी काफी क्षति हुई है. थोड़ी देर की बारिश में ही प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश ने बढ़ायी मक्का किसानों की परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला शुरू

दुहभी सुहभी में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला का बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया उद्घाटन पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरदह पंचायत में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने किया. विधायक ने कहा कि जहां भी यज्ञ का आयोजन होता है वहां वेद ध्वनि, मंत्रों का उच्चारण, इसके अलावा ईश्वर के नाम सुनने से मन को शांति की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में आध्यात्म एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. अध्यात्म का अनुसरण कर हम अपने दैनिक कार्यों को करते हुए अगर ईश्वर की भक्ति करते हैं, तो जीवन स्वयं सफलता के मार्ग प्रशस्त करता है और उस पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है. मौके पर इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से ऐसे भक्ति भावना के कार्यक्रम करवाता आ रहा है. ईश्वर की भक्ति से हमें आनंद प्राप्त होता है. मौके पर आशुतोष मुखर्जी, उमेश यादव, अवधेश यादव, युगल किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, रविश कुमार, अखिलेश यादव, शिवकुमार यादव, संजय यादव, सोनू यादव, निलेश कुमार, सरवन कुमार, मनीष , मनीष कुमार, राहुल कुमार, बबलू दास आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घबरायें नहीं, आज शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरा शहर रहेगा ब्लैकआउट

आपात स्थिति से निबटने को लेकर सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल आज डीएम-एसपी ने आम नागरिकों से की तय समय पर बत्ती बुझाने की अपील पूर्णिया. राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार को पूर्णिया में मॉक ड्रील की जायेगी. इसके तहत बुधवार की शाम ठीक सात बजे पूरे शहर की बिजली दस मिनट के लिए बंद कर दी जायेगी. इससे पहले सभी चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर एकसाथ सायरन बजेगी. इसके बाद शहरी क्षेत्र के सभी घरों, कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों की बत्तियां बंद रखी जायेंगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. यह जानकारी पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस मौके पर एसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद थे. डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सभी का सहयोग जरूरी है. यह अभ्यास न केवल आपातकालीन सेवाओं और शहर प्रशासन की तत्परता का परीक्षण करता है, बल्कि लोगों में इस बात के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है कि ऐसी गंभीर परिस्थितियों में कैसे काम करना है. सायरन बजने के बाद बुझ जायेगी बत्ती डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को शहरी क्षेत्र में सायरन बजते ही 10 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा. यह ब्लैकआउट शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक रहेगा. समय शुरू होते ही शहरी क्षेत्र में सायरन बजते ही आम लोग अपने-अपने घरों के लाइट बुझा देंगे. उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट की अवधि में जिन घरों में इनवर्टर या जनरेटर रहेंगे,वे भी अपने-अपने घरों के लाइट बुझा देंगे. उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट के मॉक ड्रिल से जीएमसीएच को अलग रखा गया है. उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के 10 मिनट की अवधि के दौरान सड़क पर चल रहे चालक भी अपने वाहन के हेड लाइट बंद कर देंगे. डीएम ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की है. यह सिविल डिफेंस का एक्सरसाइज मात्र है एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह सिविल डिफेंस का एक्सरसाइज है. शहरी क्षेत्र के आम लोग इसे अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें, हमारी कितनी तैयारी है, इसका पता चलेगा. उन्होंने बताया कि सायरन बजाने के लिए पुलिस वाहन और अग्निशमन विभाग के दमकलों को शहरी क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं घनी आबादी वाले जगह पर तैनात किया जा रहा है. मॉक ड्रिल की अवधि में फिलहाल इन्हीं वाहनों से सायरन बजाया जायेगा. आम लोगों को जागरूक करना मुख्य मकसद डीएम ने बताया कि आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन का उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना है. आगे के दिनों में अन्य तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल एक्सरसाइज किया जाएगा. पूछे गये सवाल पर डीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल का एक्सरसाइज किस वजह से किया जा रहा है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. राज्य प्रशासन के आदेश पर यह एक्सरसाइज किया जा रहा है. इसके बाद आकस्मिक स्थिति से निपटने को लेकर जिले के सभी अनुमंडल एवं ग्रामीण स्तर पर भी ऐसे मॉक ड्रिल किये जायेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सात मई को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इसके तहत बिहार के पांच जिलों में बुधवार सात मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जायेगी. इनमें पूर्णिया भी शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घबरायें नहीं, आज शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरा शहर रहेगा ब्लैकआउट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब तस्कर की फायरिंग से तिलक से लौट रहे मेट्रो रेलवे के जेइ जख्मी

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला में सोमवार की रात शराब तस्कर द्वारा की जा फायरिंग में तिलक समारोह से लौट रहे मेट्रो रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर को गोली लग गयी. गोली जेइ प्रकाश राय की बायीं साइड पंजरी में लगी है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है.घटना रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार जख्मी हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी अखिलेश राय का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश राय है. वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में रहते हैं एवं वह पटना में मेट्रो रेलवे के निर्माण में लगी मोंटे कार्लो कंस्ट्रक्शन कंपनी में जूनियर इंजीनियर हैं. उनके पिता एमएलसी राधा चरण साह के निजी बॉडीगार्ड बताये जा रहे हैं. घटना के समय प्रकाश राय अपने पिता और भतीजे के साथ चंदवा स्थित रिश्ते के मामा के घर तिलक समारोह से लौट रहे थे. हालांकि पुलिस द्वारा आठ घंटे के अंदर फायरिंग करनेवाले शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शीतल टोला निवासी राजू शर्मा का पुत्र अंकित कुमार है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल और दो गोली भी बरामद की गयी है. घटनास्थल से भी पुलिस ने दो खोखे बरामद किये हैं. एसपी मिस्टर राज ने बताया कि फायरिंग करनेवाले शराब तस्कर को मंगलवार की सुबह मठिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल और दो गोली भी बरामद की गयी है. पूछताछ में उसके द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की गयी है. उसी क्रम में रास्ते से जा रहे बाइक सवार इंजीनियर को गोली लग गयी. उसके बाद वह भाग गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अंकित कुमार पूर्व में शराब तस्करी में जेल जा चुका है. अन्य थानों से भी संपर्क कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. इस मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गोली लगने के बाद खुद बाइक चला कर पिता के साथ अस्पताल पहुंचे जेइ जूनियर इंजीनियर प्रकाश राय ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने पिता अखिलेश राय और भतीजे के साथ नवादा थाने के चंदवा स्थित रिश्ते के मामा के घर तिलक समारोह में शामिल होने गये थे. रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. सदर अस्पताल से आगे शिवगंज शीतल टोला पहुंचे, तो एक जगह कुछ लोगों की ओर से फायरिंग की जा रही थी. वह कुछ समझ पाते, तबतक उन्हें गोली लग गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके बाद वह पिता और भतीजे के साथ बाइक से सदर अस्पताल पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. तब परिजनों द्वारा उन्हें शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. उनके द्वारा अपने मुहल्ले में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद या दुश्मनी से इनकार किया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जख्मी से घटना की पूरी जानकारी ली. अधिक खून बह जाने से स्थिति गंभीरइधर इलाज कर रहे सर्जन डाॅ विकास सिंह ने बताया कि गोली जेइ के बाएं साइड सीने में लगी है. गोली उनकी पीठ में फंस गयी थी. गोली लगने के कारण खून काफी बह गया है. ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है. हालांकि उसे निगरानी में रखा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब तस्कर की फायरिंग से तिलक से लौट रहे मेट्रो रेलवे के जेइ जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइवे पर गाड़ी पकड़ने के लिए छात्र-छात्राएं कर रहे आपाधापी, ये लापरवाही पड़ न जाये भारी

औरंगाबाद शहर. शहर के क्षत्रिय नगर मुहल्ले में देव हॉस्पिटल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज एक भयावह दृश्य देखने को मिलता है. सुबह कोचिंग के लिए आने वाले छात्र-छात्राएं जब घर लौटते हैं, तो वे हाईवे पर तेजी से गुजरते वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं. घर जल्दी पहुंचने की हड़बड़ी में वे यातायात नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं और दौड़ते हुए वाहनों को रोकने की आपाधापी करते दिखते हैं. साथ ही एनएच किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार करते हैं. छात्र-छात्राओं की यह लापरवाही भारी भी पड़ सकती है. क्योंकि, अनहोनी कब हो जाये, यह कोई नहीं जानता. कई बार ऐसे क्षण आते हैं जब हादसा होते-होते टल जाता है. आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन और कोचिंग संस्थान दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं. न तो वहां कोई सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग है, न ही कोई यातायात नियंत्रण की व्यवस्था. जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य प्रखंडों से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं कोचिंग करने के लिए औरंगाबाद आते हैं. कोचिंग के बाद सभी छात्र एक साथ बाहर निकलते हैं और तुरंत सड़क पार कर वाहनों को पकड़ने की कोशिश करते हैं. इन छात्रों में ज्यादातर हाईस्कूल से स्नातक स्तर के होते हैं, जो अभी भी पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग नहीं हैं. कोचिंग संस्थान भी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष कदम नहीं उठा रहे. ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हों. स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों की मांग है कि प्रशासन अविलंब इस स्थिति का संज्ञान ले. यहां ज़ेब्रा क्रॉसिंग, आवश्यकता अनुसार एक स्पीड ब्रेकर आदि की व्यवस्था की जाए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइवे पर गाड़ी पकड़ने के लिए छात्र-छात्राएं कर रहे आपाधापी, ये लापरवाही पड़ न जाये भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में आज होगा मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को दी जायेगी जानकारी

मुंगेर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र प्रशासन ने सभी राज्यों को युद्ध की स्थिति में बचाव व राहत से संबंधित तैयारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही अलर्ट सिस्टम को भी लागू करने को कहा है. इसे लेकर बुधवार काे मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी काॅलेजों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं, विद्यार्थी व शिक्षक शामिल होंगे. इस पूर्वाभ्यास में शामिल सभी विद्यार्थी व शिक्षक हवाई हमले की स्थिति में जानमाल की क्षति को कम करने तथा पीड़ित जनसमूह को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने से संबंधित हर बिंदुओं पर अभ्यास करेंगे. इसे लेकर एमयू के कुलसचिव तथा 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि देशहित में समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट रहना चाहिए. साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए. वर्तमान समय में देश की सेना बहुत संगठित तथा अत्याधुनिक संसाधन से लैस है. वहीं दूसरी ओर वर्तमान नेतृत्व ने भी सेना को आपरेशन के लिए खुली छूट दिया है. ऐसे में हमलोग अभी बेहतर स्थिति में हैं, पर इसके बावजूद हमें विवेकपूर्ण निर्णय लेना चाहिए तथा हर संभावित स्थिति का आंकलन करते हुए खुद को तैयार रखना चाहिए. इसके लिए सभी कालेजों में बुधवार को पूर्वाभ्यास किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में आज होगा मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को दी जायेगी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top