Hot News

May 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सीवरेज प्लांट की जमीन को अपना बता रोका काम

Dhanbad News: रैयतों ने जमीन पर पोल गाड़ने का किया विरोध, हंगामा Dhanbad News: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की कंचनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर स्थित कतरी नदी को समीप करोडो रुपये की लागत से केंद्र प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तहत बनाये जाने वाली सिवरेज सिस्टम प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है . स्थानीय रैयत ग्रामीण जब से यहां कार्य प्रारंभ हुआ विरोध पर उतर गये हैं .कार्य प्रारम्भ होने के 15 वें दिन मंगलवार को भी रैयत ग्रामीणों ने इसका विरोध किया . विरोध कर रैयत एक स्वर मे प्रस्तावित कार्यस्थल का दो एकड़ जमीन निजी होने की बाते कह रहे है . प्रखंड स्तर पर जमीन प्रशासनी होने का दावा दुसरी तरफ जमीन प्रशासनी होने का दावा प्रखंड स्तर से किया जा रहा है. सनद हो कि विगत एक सप्ताह से यहां बंद काम चालू कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है . मंगलवार को भी कंपनी के लोग मजदूर अपने साथ लेकर कार्यस्थल पहुंचे थे .जहां घेराबंदी के लिए पोल गाड़ने का काम किया जा रहा था . तभी इसकी जानकारी मिलते ही रैयत मौके पर पहुंच गये और विरोध करने लगे . रैयतों ने पोल गाड़ने के काम को रोक दिया. मौके पर पहुंचे प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने रैयतों को समझा बुझाकर शांत करते हुए बैठकर बात करने को कहा. रैयतों ने साफ शब्दों में कहा दो एकड़ जमीन उनकी है . टाटा से कंपसेसन भी मिलता है . उनके पास 87 का रशीद भी है . वे लोग यहां काम करने नही देंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सीवरेज प्लांट की जमीन को अपना बता रोका काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : कन्हौली में बस स्टैंड निर्माण के लिए सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट का इंतजार

संवाददाता,पटना: बिहटा के कन्हौली में बस स्टैंड के निर्माण के लिए 50 एकड जमीन का अधिग्रहण होना है. बस स्टैंड के निर्माण के लिए एएन सिन्हा संस्थान की ओर से सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट कराया गया. जिला प्रशासन को सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. सूत्र ने बताया कि बस स्टैंड के निर्माण के लिए कन्हौली व परखोद्दीपुर पैनाठी में जमीन अधिग्रहण होना है. इसके लिए चार अप्रैल को कन्हौली व परेखाद्दीपुर पैनाठी में जनसुनवाई हुई. इसमें स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के निर्माण को लेकर अपने-अपने तर्क रखे. जानकारों के अनुसार स्थानीय लोगों ने चिह्नित जमीन पर घर होने से उसे हटाये जाने से परेशानी होने की बात कही. घर से बेघर होने का मसला उठाया. लोगों ने बस स्टैंड बनने से वाहनों के आवागमन से होनेवाले प्रदूषण की ओर ध्यान दिलाया. हालांकि, बस स्टैंड के निर्माण होने से बेहतर सुविधा होने की बात लोगों ने रखी. साथ ही आर्थिक स्रोत बढ़ने की बात कही गयी. दिये गये मंतव्य के आधार पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई होगी. जमीन अधिग्रहण के लिए 217 करोड़ रुपये उपलब्ध सूत्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के एवज में रैयतों के बीच 212.16 करोड़ मुआवजा वितरण होगा. स्थापना मद में 4.24 करोड़ व कार्यालय खर्च पर 1.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग ने जिला प्रशासन को राशि उपलब्ध करा दी है. कन्हौली में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण पटना रिंग रोड के बगल में होगा. इसके लिए कन्हौली में 13 एकड़ व परखोद्दीपुर पैनाठी में 37 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : कन्हौली में बस स्टैंड निर्माण के लिए सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: बढ़ायी गयी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में चली जांच

वरीय संवाददाता, भागलपुर हिंदुस्तान-पाक युद्ध की आशंका को देखते हुए रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. भागलपुर से खुलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ, अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मंगलवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने आरपीएफ जवानों के साथ आनंद बिहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के बोगी में चेकिंग अभियान चलाया. एसी बोगी में बैठे यात्री के सामान को हेंड मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया. पोस्ट के जवानों ने बोगी में बैठे यात्री जिनका रिजर्वेशन था उनके सामान को चेक किया गया. इतना ही प्लेटफॉर्म पर आये यात्रियों के सामान को भी चेक किया जा रहा है. नया हैंड मेटल डिटेक्टर पोस्ट को मिला भागलपुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के पास चेक करने के लिए पहले मिले हैंड मेटल डिटेक्टर की जगह नया आधुनिक डिटेक्टर मिला है. इसी मेटल डिटेक्टर से प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों के सामान को चेक किया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह से सामान को चेक करने वाले लगेज स्केनर खराब होने के कारण हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक किया जा रहा है. आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को मिले सात नये कांस्टेबल आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को सात नये कांस्टेबल मिले हैं. यहां से कई कर्मियों के तबादले के कारण इन कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति हुई है. ये कांस्टेबल आसनसोल आरपीएसएफ 16 बटालियन व बरौनी बटालियन से आये हैं. मंगलवार को इन सातों कांस्टेबल ने भागलपुर पोस्ट में ज्वाइन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: बढ़ायी गयी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में चली जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: किलकारी के दो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खो-खो में दिखाया दम

– राष्ट्रीय स्तर पर किया बिहार का प्रतिनिधित्व, किलकारी परिवार ने जताया गर्व संवाददाता, भागलपुर किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के दो खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पटना में आयोजित खो-खो के राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रौशन किया है. बरारी शाखा की अंशु कुमारी और कंपनीबाग शाखा के प्रीतम कुमार ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में दम दिखाया. यह आयोजन पांच मई को संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से चुने गये प्रतिभागी शामिल हुए थे. दोनों खिलाड़ियों का चयन गत 23 मार्च को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर, राजेन्द्र नगर में आयोजित ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था. इस ट्रायल में किलकारी की दो शाखाओं से कुल 14 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अंशु और प्रीतम ने अंतिम सूची में स्थान पाया. चयन के बाद दोनों को 20 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया. मैच में उन्होंने आत्मविश्वास और कौशल के साथ प्रदर्शन करते हुए बिहार के लिए स्पोर्ट्सा. प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि किलकारी के शिशु लगातार स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं. खो-खो जैसे पारंपरिक स्पोर्ट्स में यह उपलब्धि भागलपुर के लिए गर्व की बात है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: किलकारी के दो खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में खो-खो में दिखाया दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान करने की मांग

वरीय संवाददाता, भागलपुर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार द्वारा तैयार पांडुलिपि “बिहार में बापू ” पर चर्चा की गयी. यह माना गया कि भागलपुर में गांधी के विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है. इसलिए सर्व सम्मति से बिहार प्रशासन और भागलपुर प्रशासन से मांग की गयी कि महात्मा गांधी जिन-जिन जगहों पर गये हैं उस स्थल को संरक्षित किया जाये. यह बिहार प्रशासन के घोषणा में भी शामिल है. साथ ही मांग की गयी कि सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान किया जाये. गांधी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर स्मारक स्थल विकसित किया जाये. भागलपुर में बापू से जुड़े लोगों की बनेगी सूची सैंडिस कंपाउंड में अवस्थित जयप्रकाश उद्यान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थापित की जाये. आगामी कार्यक्रम के रूप में तय किया गया कि 12 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर “महात्मा बुद्ध का संदेश और वर्तमान संदर्भ, “विषय पर संगोष्ठी का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किया जायेगा. 10 मई को गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में “बिहार में बापू ” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. बिहार में बापू विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा रखी जायेगी. यह भी तय किया गया कि भागलपुर में गांधी से जुड़े लोगों की एक सूची बनायी जायेगी. बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ योगेंद्र, उदय, मनोज मीता, महबूब आलम, वासुदेव भाई, संजय कुमार, सुभाष कुमार प्रसाद, दिव्या गुप्ता, अनीता शर्मा, प्यारी देवी व अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासी कोस का हुआ शुभारंभ

वरीय संवाददाता, भागलपुर दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय एक होटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासीय कोर्स का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. इस तीन दिवसीय पाठ्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, सीए विवेक कुमार गुप्ता, सीए कमल किशोर, सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल, सीए सुमन ढांढनिया एवं दिल्ली से आये वक्ता डॉ सौरव माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.डॉ सौरव माहेश्वरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही है. हमारी जिंदगी का हर क्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी में है. हम जो भी करते हैं वह पूर्ण रूपेण कृत्रिम बुद्धिमता की निगरानी में है. उन्होंने कहा कि हर चार्टर्ड अकाउंटेंट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी रहनी चाहिए एवं इस पर आधारित ऑडिट रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए. संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने बिहार एवं झारखंड से आये लगभग 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्वागत किया. सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कोर्स तीन दिनों तक चलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासी कोस का हुआ शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: बैंक स्टाफ सदस्य ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करें : डीजीएम

– यूको बैंक की ओर से एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन ऋण वितरण शिविर का आयोजन वरीय संवाददाता, भागलपुर यूको बैंक अंचल कार्यालय भागलपुर की ओर से मंगलवार को स्थानीय होटल में एमएसएमई एवं कृषि विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रधान कार्यालय कोलकाता के उप महाप्रबंधक देवाशीष नायक ने कहा कि यूको बैंक के पास एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं है, जिसका लाभ उठा कर लोग अपने जीवन को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं. उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे बैंक की विभिन्न आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाएं. डिजिटल बैंकिंग का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने जीवन को समृद्ध बनायें. उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया. उप अंचल प्रमुख हेमंत कुमार ने कहा कि बैंक के पास विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत कई विशिष्ट योजनाएं हैं, इनका लाभ उठाएं. एमएसएमई हब प्रमुख सुनील पात्रो ने बैंक द्वारा आरंभ की गयी विभिन्न नयी योजनाओं यूको अभिनंदन, यूको जीएसटी स्मार्ट, यूको एमएसएमई स्मार्ट, यूको एमएसएमई ऑफिस व अन्य ऋण योजनाओं और यूको यूनिक, यूको रॉयल, यूको प्रिविलेज, यूको अपराजिता, यूको संचयिका, यूको बिजनेस, यूको बिजनेस प्लस आदि जमा योजनाओं से ग्राहकों को अवगत कराते हुए इससे लाभान्वित होने का अनुरोध किया.विभिन्न ग्राहकों ने यूको बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं उठाए गये कई पहल की सराहना की गयी. उप महाप्रबंधक देवाशीष नायक की ओर से ग्राहकों को ऋण संस्वीकृति पत्र प्रदान किये गये. ऋण वितरण शिविर में एमएसएमई एवं कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 529 ग्राहकों को ऋण संस्वीकृत किये गये हैं. कार्यक्रम का संचालन अंचल कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित वरिष्ठ प्रबंधक राकेश रंजन ने किया. मौके पर मुख्य प्रबंधक सचिन यादव व अन्य बैंकर्स के अलावा बड़ी संख्या में ग्राहक थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: बैंक स्टाफ सदस्य ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करें : डीजीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में नौ साइबर संदिग्धों को लिया हिरासत में

देवघर. जिले के अलग-अलग पुलिस टीम की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ साइबर संदिग्धों को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. इन संदिग्धों के पास से 10 से अधिक मोबाइल सहित फर्जी सिमकार्ड व प्रतिबिंब टारगेटेड सिमकार्ड मिले हैं, जिसमें पुलिस क्राइम लिंक खंगाल रही है. वहीं इन संदिग्धों को साइबर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से छह, मोहनपुर के घोरमारा इलाके से एक साइबर संदिग्ध को उठाया गया है. वहीं अन्य थाना क्षेत्र से जामताड़ा जिले के एक साइबर संदिग्ध समेत अन्य को भी उठाने की बात सुनने को मिल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर के घोरमारा इलाके से जिस साइबर संदिग्ध को उठाया गया है, उस पर यूपी के मजिस्ट्रेट का पैसा संदिग्धों के एकाउंट में ट्रांसफर करने की बात चर्चा में है. हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देवघर में नौ साइबर संदिग्धों को लिया हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: मौसी के घर शादी समारोह में आयी साली का जीजा ने किया अपहरण

Darbhanga News: जाले. देउरा-बंधौली गांव अपनी मौसी के घर आयी विवाहिता का जीजा द्वारा अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मामले में अपहृता के पति सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बोखरा प्रखंड के नयाटोल निवासी ने साढ़ू सह कमतौल थाना के ढढ़िया निवासी धर्मेंद्र साह पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गत 25 अप्रैल को पत्नी के साथ मौसी के घर शादी समारोह में भाग लेने आया था. 26 अप्रैल की सुबह नींद खुली तो मौसेरे भाई ने बताया कि धर्मेंद्र साह अपनी बाइक पर बैठाकर उसकी पत्नी को कहीं ले गया है. उसके घर ढढ़िया पहुंचा तो पता चला कि वह घर नहीं आकर दिल्ली चला गया है. इधर बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ लेनदेन का विवाद पूर्व से चल रहा था. मामले की तहकीकात एसआइ दिव्यांशु शेखर कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: मौसी के घर शादी समारोह में आयी साली का जीजा ने किया अपहरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime news from Samastipur:शौच के लिए गई महिला लीची गाछी में बेहोश मिली

Crime news from Samastipur:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी मनियार पुल के पास लीची गाछी में एक स्त्री बेहोशी हालत में मिली. स्त्री ने गांव के ही कुछ लोगों पर ओढ़नी से गला दबा कर हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाया है. वहीं ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने स्त्री को उठा कर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित स्त्री कि पहचान मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 16 निवासी तज्जू साहनी की पत्नी मंति देवी (32) के रूप में हुई है. स्वजनों ने बताया की परोसी से कुछ दिन पहले शिशु को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उनलोगों के द्वारा धमकी दी गई कि सभी को देख लेंगे. मंगलवार की सुबह मंति देवी शौच के लिए मनियार पुल के पास लीची गाछी में गई तो उनलोगों के द्वारा गर्दन में ओढ़नी लपेट कर जान लेने कि कोशिश की गयी. जब मंति देवी बेहोश हो गई तो सभी छोड़ कर भाग गये. अन्य ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना घरवालों को दी. पीड़ित स्त्री अस्पताल में इलाजरत है. रेवाड़ी की स्वीटी हत्या कांड में सास व पति नामजद उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी में स्वीटी हत्याकांड में सास आशा देवी व पति राहुल कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. मृतका स्वीटी के भाई बछवाड़ा थाना के अहियापुर निवासी राहुल कुमार द्वारा एफआईआर के लिए दिये गये आवेदन में बताया गया है कि आरोपियों द्वारा बार-बार उसके बहन की पिटाई किया करता था. आवेदन में पिटाई का कारण बताया गया है कि पारिवारिक समस्या को लेकर जब-जब स्वीटी अपने पति व सास से जब चर्चा करती थी तो वो लोग उसकी पिटाई करते थे. इसी दौरान 4 मई की रात आरोपी मां-पुत्र ने पिटाई करना शुरू की. इसमें स्वीटी की नाक से खून निकलने लगा. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. आवेदक का दावा है कि इस संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ में भी यह बातें सामने आई. थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि आरोपी पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Crime news from Samastipur:शौच के लिए गई स्त्री लीची गाछी में बेहोश मिली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top