Hot News

May 7, 2025

समस्तीपुर

डेढ़ माह से बंद पड़ा है उदापट्टी का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड अंतर्गत उदापट्टी स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कर्मियों की लापरवाही की वजह से विगत डेढ़ माह से ताला लटका पड़ा है। यह सेंटर पहले भी महीना में एक-दो दिन ही खुला मिलता था। यह केंद्र खुलता भी था,तब भी पहुंचने वाले मरीजों को किसी तरह की दवा या कोई अन्य सुविधा नहीं दी जाती थी। कहा जाता कि यहां कोई भी दवा यहां उपलब्ध नहीं है। कारण यह है कि इस उप केंद्र में कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचते थे। इसका परिणाम है कि यहां के लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर, सीएचसी सरायरंजन या मेडिकल कॉलेज नरघोघी जाना पड़ता है। यहां पर जितनी सुविधायें दीवार पर विभाग के द्वारा लिखी गई हैं, वही मानें तो सीएचओ ,एक एनएनएम को प्रत्येक दिन ओपीडी संचालित करना है। जिसमें दावा का वितरण करना है ।बीपी ,शुगर की जांच एवं कैंसर का स्कैनिंग करना है। एनसीडी प्रोग्राम चलाना है। स्त्रीओं का एएनसी एवं पीएनसी और बच्चों को नियमित टीकाकरण करना है। यह सारी सुविधायें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र उदापट्टी में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मिलनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्यकर्मी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करना है । जबकि एक भी सुविधा नहीं मिल रही है। आखिर दवा आती है तो कहां चली जाती है। यह तो जांच का विषय है। पंचायत के लोगों के अनुसार यहां बराबर ताला ही लटका रहता है। इसमें कार्यरत ड्यूटी पर तभी पहुंचते हैं जब कोई पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलती है या कहीं कोई आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम होता है। बता दें कि 2013 में यहां भवन का निर्माण करवाया गया। यहां के स्थानीय लोगों ने जमीन दान कर अपने जमीन में अस्पताल बनवाया ।लेकिन इससे ग्रामीणों का कोई लाभ नहीं हो रहा है। समुचित इलाज के लिए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है। इस केंद्र के उद्घाटन के बाद से आज तक अधिकांशत: बंद ही देखा जाता है। इससे गांव के लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ .सूरज कुमार ने बताया कि छुट्टी के दिन छोड़कर प्रत्येक दिन स्वास्थ्य उपकेंद्र को खोलना है। ऐसा नहीं किया जा रहा है तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

अपना किसान पार्टी की बैठक में हुई किसान की समस्याओं पर चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर में उमेश पंडित के आवास पर बुधवार को अपना किसान पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निवास मिश्रा ने की । बैठक में मुख्य अतिथि रंजीत कुमार की उपस्थिति में कोर कमिटी बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों व आम अवाम के बेहतर व्यवस्था के लिए अपना किसान पार्टी का गठन किया है। किसान भाईयों को अपना किसान पार्टी की विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। अब तक हिन्दुस्तान में पशुपालक व किसानों की कोई नेतृत्वक पार्टी नहीं थी। अब पशुपालक व किसानों के लिए अपना किसान पार्टी सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए बचन बद्ध है। अब पशुपालक व किसानों को दूसरी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। अब तक प्रशासन के द्वारा लगातार वादाखिलाफी कार्य पशुपालक व किसानों के लिए। जब पशुपालक व किसान सत्ता में जायेगी तब सभी व्यवस्थायें दुरूस्थ होंगी। वर्तमान में देश के 70% लोग किसान हैं। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। किसानों के लिए कृषि कानून बनाकर उनका हक अपना किसान पार्टी दिलायेगी। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मजबूती से तैयारी में लगी हुई है। कार्यक्रम का संचालन राम सागर राय ने किया।मौके पर उमेश पंडित,दया शंकर उर्फ पिंटू,नरेश राय,मनोज राय,सुरेन्द्र कुमार महतो आदि थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी जल्द लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, DIOS से लेकर UP Board के अधिकारी भी रख सकेंगे नजर

Up board: सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में भी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी जल्द लगने लगेगी. फिलहाल जुलाई से यह व्यवस्था लागू होने की संभावना है. इस ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के माध्यम से शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी नज़र रख सकेंगे कि शिक्षक और छात्र-छात्राएं पूरे वर्ष में कितने दिन उपस्थित और अनुपस्थित रहे. सीबीएसई के स्कूल-कालेजों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था कुछ वर्ष पहले ही लागू कर दी गई थी लेकिन यूपी बोर्ड के विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज करने की पुरानी व्यवस्था ही काफी समय से चली आ रही है. तमाम शिक्षक ऐसे भी होते हैं जो लेटलटीफ से विद्यालयों में आकर हाजिरी लगा देते हैं. जिनमें कुछ तो ऐसे भी अध्यापक होते हैं जो अनुपस्थित रहने के अगले दिन आकर रजिस्टर पंजिका पर पुराने दिन के भी हस्ताक्षर कर देते हैं. ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने की हो रही व्यवस्था हालत यह है कि डर न होने के कारण इंटर कालेजों के ज्यादातर छात्र-छात्राएं 12 बजे के बाद से ही गायब होने लगते हैं. इन सारी स्थितियों में निपटने के लिए ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था करवाई जा रही है.इससे शिक्षा की स्थिति और गुणवत्ता दोनों में ही सुधार की उम्मीद होगी.ऑनलाइन हाजिरी की सीधी निगरानी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर अधिकारी कर सकेंगे. यूपी बोर्ड मुख्यालय की भी ऑनलाइन उपस्थिति पर बराबर नजर रहेगी. डीआइओएस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑनलाइन हाजिरी का साफ्टवेयर इस तरह का होगा कि विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी की जानकारी सुबह 11 बजे तक सभी अधिकारियों को मिल जाया करेगी. इससे यह भी पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक व छात्र-छात्राएं किस समय पर उपस्थित हुए. विद्यालय के प्रधानाचार्यों को लागिन आइडी व पासवर्ड प्रदान किया जाएगा. The post अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी जल्द लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, DIOS से लेकर UP Board के अधिकारी भी रख सकेंगे नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: दोस्त के साथ बाइक पर परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल

Road Accident: बिहार के कैमूर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. घटना भभुआ-भगवानपुर सड़क पर पलका गांव के मोड़ के पास हुई, जहां बाइक पर सवार दो छात्रों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये. दोनों घायल छात्रों को सदर अस्पताल लाया गया , जहां एक छात्र की इलाज के दौरान ही मौत हो गई. वहीं दूसरे घायल छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मृतक छात्र की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी प्रिंस कुमार के रुप में हुई है. वहीं घायल छात्र की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के पियां गांव निवासी रितेश कुमार के रुप में हुई है. इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जा रहे थे दोनों छात्र बाइक पर सवार जिन दो छात्रों के साथ सड़क हादसा हुआ, वे शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, खरारी में प्रथम वर्ष के छात्र थे और दोनों बुधवार को इंजीनियरिंग फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ने जा रहे दंपती को बदमाशों ने हमला कर लूटा, जान से मारने की दी धमकी परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की पड़ी नजर टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे. थोड़ी ही देर बाद जब इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवानपुर से थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर कुछ छात्र लौट रहे थे, तब उनकी नजर घायल दोनों छात्रों पर पड़ी. जिसके बाद उन छात्रों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. पुलिस कर रही है जांच घटना के बाद सूचना मिलने पर भभुआ थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में पहुंचकर शव की और घायल छात्र की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया है. इसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. The post Road Accident: दोस्त के साथ बाइक पर परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीसी से मिलकर बतायीं कोर्स की खामियां

माधव 27 एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने की भेंट प्रैक्टिकल का सिलेबस ही नहीं है उपलब्ध वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के एकेडमिक काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों ने कुलपति प्रो डीसी राय से शिष्टाचार मुलाकात की. विवि की शैक्षणिक प्रणाली को प्रभावशाली व समकालीन बनाने के बाबत वीसी से बात की. सामाजिक विज्ञान संकाय से डॉ सौरभ राज, विज्ञान संकाय से डॉ राजेश, वाणिज्य संकाय से डॉ चौधरी साकेत कुमार, मानविकी संकाय से डॉ सुशांत के साथ ही विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ आलोक उपस्थित रहे. शिक्षा की गुणवत्ता पर असर सदस्यों ने सीबीसीएस प्रणाली से तृतीय सेमेस्टर के एमआइसी में व्याप्त खामियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. बताया कि रसायन विज्ञान व मनोविज्ञान जैसे विषयों में थ्योरी की परीक्षा कराई जा रही है. प्रयोगात्मक विषय होने के बावजूद प्रैक्टिकल परीक्षा का सिलेबस ही मौजूद नहीं है. यह न केवल छात्रों की अकादमिक प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है. कोर्स का कंटेंट भी अपडेट हो एमडीसी, एसइसी, एइसी और वीएसी के विषयों के संदर्भ में भी विस्तृत चर्चा की गयी. सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि विवि के कई कोर्स में संशोधन किया जाना चाहिये. बदलते शैक्षणिक व औद्योगिक परिदृश्य को देखते हुए कोर्स कंटेंट को अपडेट करना जरूरी है. वीसी ने कोर्स को प्रभावशाली व व्यावहारिक बनाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. डीएसडब्ल्यू डॉ आलोक प्रताप सिंह ने हर संभव सहयाेग का भरोसा दिलाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीसी से मिलकर बतायीं कोर्स की खामियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. जातीय जनगणना के विरोध में झामुमो का जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कल

Jamshedpur news. कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में बुधवार को जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड लागू किये बिना झारखंड में जातीय गणना नहीं होने दिया जायेगा. सरना धर्म कोड को विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र प्रशासन को भेज दिया गया है. पांच साल बीत जाने के बाद भी विधेयक पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. पिछले दिनों केंद्र की भाजपा प्रशासन ने जातीय गणना कराने का निर्णय लिया है. इसका झामुमो पार्टी पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने कहा कि झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार जातीय गणना का विरोध पुरजोर विरोध किया जायेगा. नौ मई को झामुमो नेता, मंत्री व कार्यकर्ता 10 हजार से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसे लेकर साकची गोलचक्कर (बिरसा मुंडा चौक), कीनन स्टेडियम रोड बागे जमशेदपुर चौक, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक, मरीन ड्राइव चौक व जुबिली पार्क गोलचक्कर में पार्टी झंडा से पाट दिया जायेगा. बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के भगिना कपूर बागी के निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, लक्ष्मण टुडू, बारी मुर्मू, आदित्य प्रधान आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. जातीय जनगणना के विरोध में झामुमो का जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news :सदर अस्पताल में विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पाताल में मरीजों को बुधवार से विशेषज्ञ/अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने लगी है. बुधवार काे विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ और अति विशेषज्ञ चिकित्सकों को आयुष्मान हिंदुस्तान ,मुख्यमंत्री मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयी राशि का भुगतान कर मरीजों को सुविधा दिलाना था. इसे लेकर सिविल सर्जन ने जिले में पांच विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर सप्ताह में एक दिन सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा लेने शुरू कर दी है. इसमें हर सोमवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अभिनव कुमार, मंगलवार को कार्डियोलॉजी डॉ बिपिन सिन्हा, बुधवार को न्यूरोलॉजी डॉ शिवांगी, गुरुवार को यूरोलॉजी डॉ मृगांक कुमार सिंह, ओर शनिवार को न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सेवा देंगे. वहीं उद्घाटन के दिन न्यूरोलॉजी की डॉ शिवांगी ने ओपीडी सेवा दी. उन्होंने बताया संताल परगना में सबसे पहले देवघर में इसकी शुरुआत की गयी है. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, डॉ पीएन दर्वे, डॉ अम्बरीश ठाकुर, चितरंजन विश्वकर्मा, तरुण तिवारी, विजय प्रसाद समेत अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news :सदर अस्पताल में विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा पुस्तिका संधारण में नजायज राशि मांगे जाने का विरोध

कौआकोल में शिक्षक संघ की बैठक आयोजित फोटो कैप्शन – बैठक में भाग लेते प्रखंड इकाई के शिक्षक. प्रतिनिधि, कौआकोल प्रखंडके कौआकोल बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में बुधवार को बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन, गोप गुट की प्रखंड इकाई ने बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में की. बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बैठक में कौआकोल संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वैसे शिक्षक जो नियोजित से विशिष्ठ शिक्षक बनाये गए हैं उनका वेतन संरक्षण के संधारण हेतु अपनी सेवा पुस्तिका बीआरसी कार्यालय से संधारण कराना सुनिश्चित करें. शिक्षकों ने कहा कि बीआरसी कार्यालय में कुछ तथाकथित बिचौलिए द्वारा सेवा पुस्तिका संधारण में यदि नाजायज राशि की मांग की जाती है, तो उसकी सूचना अनिवार्य रूप से संघ को दिया जाये. इसके अलावा वैसे शिक्षक एवं शिक्षिका जिनका बेतन बकाया है एवं मातृत्व अवकाश की समस्या है उसे तुरंत निष्पादन किया जाये. संघ की तरफ से सभी कोटि के शिक्षकों एवं नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालय ससमय पहुंचकर अपने कर्तव्यों का पालन कर छात्र, छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य करें. बैठक में संघ के सचिव मो. फिरोज, संयोजक पंचम लाल, शिक्षक शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र सक्सेना, जमील अनवर, प्रभात कुमार निराला आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा पुस्तिका संधारण में नजायज राशि मांगे जाने का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौआकोल पुलिस ने अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

फोटो कैप्शन – गांव में इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस. – अभियुक्तों के घरों में इश्तेहार चिपकाती पुलिस. प्रतिनिधि, कौआकोल कौआकोल थाना कांड संख्या-456/24 के तहत हत्या मामले में फरार चल रहे छह अभियुक्तों के विरुद्ध कौआकोल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार नोटिस तामिला कराकर एक-एक प्रति अभियुक्तों के घर पर चिपकाया. इसकी जानकारी कौआकोल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी व हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों में से सत्येन्द्र यादव, सोनू यादव, गौतम यादव, छोटू रजक, रामाशीष यादव एवं नरेश यादव के घर पर कौआकोल पुलिस की मौजूदगी में ढोल नगाड़ा बजाकर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार नोटिस तामिला कराया गया है. उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. मौके पर एसआइ सुजाता कुमारी, एएसआई अर्जुन राम समेत अन्य पुलिस बल व स्थानीय चौकीदार आदि मौजूद थे. बता दें कि 24 दिसम्बर 2024 को खड़सारी पंचायत के करमाटांड़ गांव में पंचायत प्रशासन भवन बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था. इसके बाद दोनों पक्षों में हुई झड़प के बाद एक पक्ष के सज्जाद अली नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी. जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस समय 9 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि इस मामले में कई अभियुक्त अब तक फरार चल रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कौआकोल पुलिस ने अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीसीइसीइबी : पॉलिटेक्निक, जीएनएम, एएनएम, फार्मेसी व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए 12 तक भरें परीक्षा फॉर्म

संवाददाता, पटना बीसीइसीइबी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2025 का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आवेदन 12 मई तक कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में 12 से 14 मई तक सुधार कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जायेगा. सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी-एसटी, दिव्यांग कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 480 रुपये देना होगा. दो पाठ्यक्रम समूहों के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये और एससी-एसटी, विकलांग कोटि के अभ्यर्थियों को 530 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. जो तीनों पाठ्यक्रम समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वैसे सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 950 रुपये और एससी-एसटी व दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को 630 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. डीसीइसीइ के तहत पॉलिटेक्निक ( अभियंत्रण), पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में एडमिशन होगा. पॉलिटेक्निक अभियंत्रण (पीइ) की परीक्षा 31 मई और एक जून को होगी. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.————————– कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय) पाठ्यक्रम में डिप्लोमा इन फार्मेसी, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक व प्रौस्थेटिक सहायक, जीएनएम, एएनएम, डेंटल मेकैनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में एडमिशन होगा. वहीं, एएनएम के 73 प्रशासनी संस्थानों में 4530 सीट व 129 प्राइवेट संस्थानों की 2997 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, जीएनएम के 26 प्रशासनी संस्थानों में 1538 व 69 प्राइवेट जीएनएम संस्थानों में 1968 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) के तहत ड्रेसर कोर्स में 690 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके साथ ही कुल 46 प्रशासनी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की 16170 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, 16 प्राइवेट पॉलिटेक्निक की 5340 सीटों पर एडमिशन होगा. यानी प्रशासनी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक मिला कर कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा. डिप्लोमा इन फार्मेसी की 300 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके बाद सैनिटरी इंस्पेक्टर, ऑफ्थैल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक एवं प्रौस्थेटिक सहायक, डेंटल मैकेनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में 2795 सीटों पर एडमिशन होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीसीइसीइबी : पॉलिटेक्निक, जीएनएम, एएनएम, फार्मेसी व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए 12 तक भरें परीक्षा फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top