Hot News

May 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामलीला में ताड़का वध का दृश्य देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

थावे. थावे प्रखंड के लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सहस्त्रचंडी नव दिवसीय महायज्ञ एवं पाठ के अवसर पर अयोध्या से आये निराला जी महाराज की रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. मंगलवार की देर रात मंच पर भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का का वध किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. रामलीला की शुरुआत मुनि विश्वामित्र के अयोध्या दरबार आगमन से हुई. उन्होंने राजा दशरथ को बताया कि जंगलों में साधु-संतों पर राक्षसों के अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने राक्षसों के विनाश के लिए भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में चलने की अनुमति मांगी. राजा दशरथ पहले तो संकोच में पड़े रहे, लेकिन मुनि विश्वामित्र ने उन्हें समझाया कि “भगवान राम का जन्म ही राक्षसों के संहार और अधर्म के नाश के लिए हुआ है. “इस पर राजा दशरथ ने अपने दोनों पुत्रों राम और लक्ष्मण को मुनि के साथ भेज दिया. राम और लक्ष्मण के मुनि आश्रम पहुंचने के बाद राक्षसी ताड़का का वध किया गया. यह दृश्य मंच पर इतने सजीव ढंग से प्रस्तुत हुआ कि उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा और भाव से भर आयी. रामलीला को देखने के लिए इटवा, चनावे, विशंभरपुर सहित कई गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और शांति का वातावरण बना रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामलीला में ताड़का वध का दृश्य देख भावविभोर हुए श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिठनपुरा में कारोबारी को चलती स्कूटी पर गोली मारी

माधव 2 से 11 प्लाईवुड कारोबारी को बनाया निशाना, प्रोफेशनल शूटर ने की वारदात बीएमपी सिक्स से हिंदुस्तान माता चौक के बीच में दिया घटना को अंजाम लाल रंग की बाइक से आये थे शूटर, ब्रह्मपुरा में भर्ती कराये गये वीरेश संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी सिक्स से मालीघाट हिंदुस्तान माता चौक के बीच ; अपराधियों ने प्लाईवुड कारोबारी वीरेश पोद्दार (24) को चलती स्कूटी पर गोली मार दी.घटना सुबह 9: 45 बजे की है. लाल रंग की बाइक से आये दो अपराधियों यह वारदात की है. कारोबारी मक्खन साह चौक से मिठाई व नाश्ता लेकर बीएमपी 6 स्थित प्रिस्टाइन स्कूल के समीप घर के लिए लौट रहे थे. उन्हें चार गोली मारी गयी है.चारों गोली शरीर के आर-पार हो गयी है. गोली लगने के बाद वीरेश ने कुछ दूर तक स्कूटी चलायी फिर, सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गये. इधर, बाइक सवार दोनों अपराधी मुसहरी की ओर भाग गये. फायरिंग देख अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी. स्थानीय लोगों ने कारोबारी को उठाकर इ-रिक्शा से जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया. उनकी हालत नाजुक है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी, थानेदार राम इकबाल प्रसाद भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौकर मुआयना करने के बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे. परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली. सीसीटीवी में गोलीबारी की फुटेज आयी है. अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. इधर, वीरेश को देखने मां, बहन समेत परिवार के सदस्य जूरन छपरा पहुंचे. हॉस्पिटल में मां बार- बार बेहोश हो रही थीं. शूटर ने रुकने का इशारा किया, स्पीड तेज की तो मार दी गोली कारोबारी घर से स्कूटी पर सोनारपट्टी स्थित माखन साह चौक पहुंचे. वहां से नाश्ता व मिठाई पैक करवायी. इसके बाद घर जाने के लिए निकले. मालीघाट चौक से निकलते ही हेलमेट लगाये अपराधियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया. कारोबारी ने रुकने की बजाय गति और तेज कर दी. जब वह भागने लगे तो अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की. चार गोलियां वीरेश के पीठ से लेकर सीने के आर-पार हो गयीं. पटना में छह दोस्तों संग की थी पार्टी पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि वीरेश पोद्दार छह दोस्तों के साथ पटना गये थे. वहां एक दोस्त की बर्थडे पार्टी को इंज्वाय किया. फिर सभी घर लौटे थे. नगर डीएसपी वन ने वीरेश के सभी छह दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की है. पुलिस का कहना है कि दोस्तों ने किसी भी विवाद से इनकार किया है. पुलिस मोबाइल से जुटा रही सुराग पुलिस कारोबारी को गोली मारने की वजह को तलाश रही है. वीरेश का किसी से हाल में कोई विवाद तो नहीं हुआ. वह प्लाईवुड के साथ- साथ साइकिल के पार्ट्स भी बेचता था कहीं किसी ने व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में तो गोली नहीं चलवायी है. पुलिस जमीन समेत अन्य विवाद को लेकर भी जांच कर रही है. पूर्व में किसी ने कारोबारी को धमकी तो नहीं दी थी. इस बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल प्लाईवुड कारोबारी वीरेश पोद्दार को गोली मारने का 17 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें सुबह 9:45 मिनट की फुटेज में पहले गोली का आवाज सुनाई देती है. कुछ ही सेकेंड में गोली से जख्मी स्कूटी सवार कारोबारी व गोली मारने वाले बाइक सवार दोनों बदमाश भी दिख रहे हैं. गोली लगने के बाद कारोबारी ने चलती स्कूटी को कंट्रोल कर साइड में कर लिया. इसके बाद वह स्कूटी का स्टैंड लगाए बिना सीना पकड़ कर छटपटाते हुए जमीन पर गिर पड़े. घटना जब हुई तो वहीं से गुजर रही छात्रा ने इसे देखा. वह डरकर बालू- सीमेंट की दुकान के पास भागते हुए दिख रही है. =============== प्लाईवुड कारोबारी की हत्या की नीयत चार गोलियां मारी गयी हैं. सीसीटीवी में दो अपराधियों की तस्वीर आयी है. परिजन से घटना के संबंध में जानकारी ली गयी है. विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस वैज्ञानिक रूप से साक्ष्य जुटा रही है. -सीमा देवी, नगर डीएसपी वन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिठनपुरा में कारोबारी को चलती स्कूटी पर गोली मारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 को : डीसी

जामताड़ा. व्यवहार न्यायालय में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसे लेकर डीसी कुमुद सहाय ने अधिकारियों संग बैठक की. डीसी ने कहा कि डालसा की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में 10 मई (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सुलह समझौते के आधार पर बैंक ऋण, बिजली, रेलवे, मोटर एक्सिडेंट, 138 एनआइएक्ट (चेक बॉउस), बीएसएनएल, फौजदारी (क्रिमिनल), रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया जायेगा. इसके अलावा उत्पाद वाद, उपभोक्ता विवाद, फॉरेस्ट वाद, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से संबंधित मामले सुलझाया जा सकता है. डीसी ने सुलझाने लायक वादों की सूची विधि शाखा को देने का निर्देश दिया. मौके पर आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, डीटीओ मनोज कुमार, प्रभारी विधि शाखा के सुजीत कुमार सिंह मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 को : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : युवती की अश्लील तस्वीर भेज कर किया वायरल, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ले के एक युवक ने अश्लील तस्वीर भेजकर युवती की शादी तोड़ने का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के अभिभावक साइबर थाना पहुंचे व आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. जानकारी के अनुसार, युवक-युवती की पूर्व से जान-पहचान थी. इस बीच लड़की के घरवाले उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिये. इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो वह आक्रोशित हो उठा. उसने युवती की कुछ अंतरंग तस्वीरों को वायरल कर दिया, जब यह तस्वीर शादी की बात चलाने वाले अगुवा के पास पहुंची तो वह नाराज हो उठा. वह लड़की वाले के घर पहुंचा. इधर घरवाले पूरी कहानी को सुन कर अवाक हो गये. फिर आपसी विचार -विमर्श के बाद बुधवार को लड़की के माता-पिता अपनी पुत्री को साथ लेकर साइबर थाना पहुंचे, जहां घटना के संदर्भ में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवक नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ले का रहने वाला है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : युवती की अश्लील तस्वीर भेज कर किया वायरल, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : लोयाबाद में बनेगा स्मार्ट थाना, एसएसपी ने मांगी जमीन की रिपोर्ट

Dhanbad News : लोयाबाद थाना बहुत जल्द स्मार्ट थाना बनेगा. इसको लेकर एसएसपी एचपी जनार्दनन ने भवन निर्माण के लिए लोयाबाद पुलिस को पत्र देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है. पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट थाना के भवन बनाने के लिए वर्तमान में कम से कम 100 फीट लंबाई और 100 फीट चौड़ाई जमीन की के अलावा एक एकड जमीन की आवश्यकता है. यदि थाना के पास इतनी जमीन उपलब्ध है, तो ठीक है और यदि नहीं है तो अंचलाधिकारी से संपर्क कर इतनी जमीन उपलब्ध कराया जाए. अभी जो थाना भवन है, उसका निर्माण बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कराया गया है. इसका उदघाटन 22 मार्च 1982 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल पिंगल नाथ शाहदेव द्वारा किया गया था. इस संबंध में थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा कि वरीय अधिकारी का पत्र आया है. सीओ और बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र देकर किस की जमीन पर थाना भवन का निर्माण करना है, इसका पता किया जायेगा. जल्द रिपोर्ट भेजी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : लोयाबाद में बनेगा स्मार्ट थाना, एसएसपी ने मांगी जमीन की रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल

कोंच. गया-गोह मुख्य मार्ग के कौड़िया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान विष्णुपद के रहने वाले विजय कुमार और उसके दोस्त की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गया रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर मोड़ के समीप घटी. इसमे दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. घायलों में सोनडीहा के लक्ष्मी दास आंती के पवन कुमार खैरा के अजय कुमार और आंती के कुंदन कुमार हैं. खैरा के अजय कुमार को गया रेफर कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली चोरी के मामले पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

पीरो. दक्षिण बिहार पावर होल्डिंग कार्पोरेशन की ओर से की गयी छापेमारी के क्रम में पीरो नगर के अलग-अलग स्थानों पर पांच आवासीय परिसरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग किये जाने का मामला पकड़ में आया है. इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता द्वारा संबंधित आवासीय परिसरों के मालिकों के विरुद्ध बिहार राज्य विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता के अनुसार पीरो नगर के वार्ड नंबर 16 के तीन आवासीय परिसरों में छापेमारी की गयी, जहां पहले से विद्युत बिल बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेदन के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने का मामला सामने आया. इसी तरह पीरो नगर के बिहिया रोड स्थित भागलपुर मोड के समीप दो आवासीय परिसरों में छापेमारी की गयी. यहां दोनों परिसरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने का मामला पकड़ में आया. विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आर्थिक दंड अध्यारोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीरो थाना में आवेदन दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिजली चोरी के मामले पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विस चुनाव में पूर्ण बहुमत को लेकर बैठक में विमर्श

शेरघाटी. शेरघाटी के कृष्णा मैरेज हॉल में बुधवार को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी गया जिला पश्चिमी की ओर से एक दिवसीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत से पुनः प्रशासन बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने चुनाव पर प्रकाश डालने से पहले हिंदुस्तानीय सेना को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी संगठनों के ठिकाने को बर्बाद किया है और मिशन सिंदूर को सफल बनाया है. यह देश के लिए गौरव की बात है. इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. तत्पश्चात उन्होंने जिला के सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के गुर भी बताये. इस बैठक में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित दांगी, क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, महामंत्री संजीव पाठक, गजेंद्र दास, कौशल वर्मा, संतोष गुप्ता, जिला मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं उनके सभी महामंत्री शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विस चुनाव में पूर्ण बहुमत को लेकर बैठक में विमर्श appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“आपका शहर-आपकी बात ” के तहत पकड़ी में लगा शिविर

आरा. नगर निगम के द्वारा “आपका शहर-आपकी बात ” के तहत बुधवार को शहर के वार्ड नंबर-15 पकड़ी में शिविर लगाया गया, जिसमें मुहल्लावासियों ने अपनी समस्याओं से महापौर इंदु देवी और उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी को अवगत कराया. क्षेत्र वासियों ने अपनी सड़क, नाला, राशन कार्ड, लाइट तथा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित, सुझाव व आवेदन प्रस्तुत किया. महापौर इंदु देवी ने कहा कि मुहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, जो विगत 22 अप्रैल से शुरू है. लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-15 पकड़ी में चार योजना का टेंडर जाने वाला है, जिनका नाम शिवनारायण के घर से परशुराम सिंह के घर तक पीसीसी एवं नाली निर्माण कार्य, कश्यप नगर पानी टंकी, दूसरी योजना है यज्ञानंद ठाकुर के घर से रामबाबू पासवान के घर तक पीसीसी नाली निर्माण, तीसरी न्यू कॉलोनी में सुडडु बाबा के घर से श्लोक के दुकान तक पीसीसी नाली निर्माण कार्य और चौथी योजना है अवधपुरी केडी कान्वेंट स्कूल से सिद्धनाथ वर्मा के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य है. उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है. इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आयीं. उन समस्याओं काे प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान भी किया जा रहा. उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षदों से बातचीत करके समस्या का निदान किया जायेगा. इस मौके पर सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, टाउन प्लानर नीतीश चौधरी, सफाई प्रभारी विकास कुमार, वार्ड-15 की पार्षद रीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि ललन पासवान, निगम कर्मी प्रेम मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, मोहित कुमार एवं स्थानीय लोगों उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post “आपका शहर-आपकी बात ” के तहत पकड़ी में लगा शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अभाविप ने निकाली तिरंगा यात्रा

गोपालगंज. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि यह यात्रा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब है. उन्होंने कहा, यह आतंकवादी संगठनों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश है कि हिंदुस्तान किसी भी आतंकी हमले का जवाब देना जानता है. अभाविप के कार्यकर्ता अनीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा हिंदुस्तानीय सेना के साथ खड़ी है और हर मोर्चे पर देश के लिए तैयार है. इस तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, डॉ. विशाल गुप्ता, सन्नी सिंह, विकास, राजन तिवारी, अभिषेक पांडेय, रोहित जायसवाल, मोहित पटेल, रवि चौहान, आदित्य, डिफेंस ट्रेनर मुकुल सर, बिट्टू सर, अर्जुन सर, अरविंद सर, अमित सर, तेजस्वी कुशवाहा, आर्यन पांडेय और रितिक पंडित जैसे गणमान्य लोग भी शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अभाविप ने निकाली तिरंगा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top