Hot News

May 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लडुइया के जंगल से पांच केन आइइडी बरामद

सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना का अंजाम देने की रची गयी थी नक्सली साजिश प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित मदनपुर के लडुइया जंगल में सुरक्षा बलों को उड़ाने की नक्सली साजिश एक बार फिर विफल हो गयी है. सर्च अभियान पर रहे सुरक्षा बलों ने साजिश को नाकाम करते हुए प्लांट किये गये पांच केन आइइडी को बरामद कर लिया है. पुलिस कार्यालय से दी गयी जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 47 बटालियन, पलामू पुलिस, झारखंड पुलिस, एसटीएफ, बिहार-झारखंड द्वारा संयुक्त रुप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत लडुइया पहाड़ के शिकारी नाले के समीप सुरक्षा बलों ने नक्सली हरकतों को भांपा और सर्च अभियान शुरू कर दिया. इस क्रम में दो-दो किलो का पांच केन आइइडी बरामद किया गया. हालांकि, बरामद आइइडी को सुरक्षित स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया. पुलिस कार्यालय द्वारा बताया गया है कि बरामद आइइडी बेहद विनाशकारी था. आसूचना संकलन के कम में पाया गया कि नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए लडुईया पहाड़ के जंगलों में आइइडी को छिपा कर रखा गया था. सूचना के आधार पर एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया. एसटीएफ का नेतृत्व एएसपी रामाकांत प्रसाद ने किया. इसमें एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार शामिल थे. पलामू पुलिस का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान राकेश सिंह, सीआरपीएफ का नेतृत्व सहायक समादेष्ठा धर्मेन्द्र कुमार ने किया. औरंगाबाद पुलिस की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया सिंह, रोहित कुमार आदि शामिल थे. लगभग 10 घंटे तक अभियान चला और अंतत: पुलिस को सफलता मिली. ज्ञात हो कि लडुईया का जंगल नक्सलियों के लिए सेफ जोन माना जाता था. घटना का अंजाम देने के बाद नक्सली उसी जंगल में छिप जाया करते थे. यह भी ज्ञात हो कि हाल के दिनों में उक्त जंगल से भारी मात्रा में आइइडी व नक्सलियों के अन्य सामान बरामद किये गये है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लडुइया के जंगल से पांच केन आइइडी बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसडीएम ने गंडक बराज का किया औचक निरीक्षण, अभियंताओं व कर्मियों को दिया निर्देश

बगहा. समय से पूर्व हर हाल में सभी काम संपन्न हो जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उक्त बातें एसडीएम गौरव कुमार ने कही. वे अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. बुधवार की दोपहर एसडीएम ने कार्यपालक अभियंता गंडक बराज के साथ गंडक बराज का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में गंडक बराज का जायजा लिया गया है. जिस क्रम में बराज के फाटकों के संचालन के बाबत भी स्थानीय अभियंताओं से जानकारी ली गयी तथा निरीक्षण के क्रम में मिली गड़बड़ियों को समय से पहले दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया. ताकि बरसात के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. एसडीएम ने कहा कि गंडक बराज सहित पीपी तटबंध व अन्य सभी तटबंधों की सुरक्षा का जायजा क्रमवार लिया जा रहा है. ताकि बाढ़ पूर्व उनके कमजोर बिंदुओं को दुरुस्त किया जा सके. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व रायबारी में बांध का जायजा लिया गया था. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकिनगर, बगहा दो के बीडीओ व सीओ उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसडीएम ने गंडक बराज का किया औचक निरीक्षण, अभियंताओं व कर्मियों को दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर के आंगन में किंग कोबरा को देख मची हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सेट रिहायशी इलाकों में गर्मी के बढ़ते ही वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है. इसी क्रम में बुधवार की दोपहर एक विषैला किंग कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर जल संसाधन विभाग के ई टाइप कॉलोनी निवासी शिक्षक सतीश कुमार सिंह के निवास के आंगन में आ पहुंचा. सांप की फुफकार सुन घर वालों में हड़कंप मच गयी. तत्काल इसकी सूचना शिक्षक द्वारा वन कार्यालय को दी गयी. सूचना पर स्नेक कैचरों की टीम मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है. साथ ही ग्रामीणों से अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर के आंगन में किंग कोबरा को देख मची हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : कार व ट्रक की टक्कर में शिक्षिका घायल

Motihari : कोटवा. थाना क्षेत्र के कोटवा कदम चौक के समीप बुधवार की सुबह एन एच 27 पर कार व ट्रक की टक्कर में हो गई. कार पर सवार शिक्षिका साक्षी व चालक घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घायल शिक्षिका और चालक को कोटवा के निजी नर्सिंग होम में ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया, जहां पर उनलोगों की प्राथमिक उपचार की गई. शिक्षिका तेतरिया से कार से शिक्षिका जा रही थी स्कूल. हरसिद्धि के रमपुरवा स्कूल की शिक्षिका है साक्षी कुमारी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ठोकर लगने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त कार को वहां से हटाकर सुरक्षित जगह लगा दिया गया है. वही घायलों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : कार व ट्रक की टक्कर में शिक्षिका घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चूल्हे की आग से लगी आग में दो घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे चूल्हे की आग की चपेट में आने से दो घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं लोगों की सक्रियता से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी, ग्रामीण राजकुमार राम, बीरबल चौहान आदि ने बताया कि मंगलवार की रात को सभी गांव वाले भोजन आदि कर सो गए थे. वही शादी विवाह का समय होने के कारण अधिकांश लोग न्योता गए हुए थे. इसी बीच अलगू राय के घर से एकाएक आग की लपटें निकलने लगी. यह देख के चिल्लाने लगे. उनके चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए. वहीं इनके पड़ोस के रंभू साहनी के घर को भी आग की लपटें अपनी चपेट में ले लिया. लेकिन लोगों की सक्रियता से उनके घर को बचाया जा सका. वहीं अलगू राय के घर में रखे चालीस हजार रुपये नकद, कपड़ा, अनाज सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी सूचना सीओ को दे दी गयी है. वहीं सीओ नंदलाल राम ने बताया कि अंचल नाजिर को तिरपाल सहित अन्य सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चूल्हे की आग से लगी आग में दो घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में तीन नामजद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने विद्युत कार्यालय के जेई वेद प्रकाश ओझा के लिखित शिकायत पर तीन लोगों को विद्युत ऊर्जा का गलत उपयोग करने मामले में नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि विद्युत कार्यालय रामनगर के कनीय अभियंता के शिकायत पर 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें आरोप है कि वे सभी बाईपास विधि से विद्युत ऊर्जा का प्रयोग कर रहे थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपियों में हरिनगर स्थित भुवनेश्वर चौक गफूर बस्ती निवासी नूरजहां खातून पर 22651, बेला गोला हरिजन टोली निवासी सुभाष प्रसाद और बेला गोला निवासी राजू विश्वकर्मा पर 5412 रुपये का जुर्माना लगा है. स्त्री से मारपीट मामले में नौ नामजद रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सबुनी चौक की एक स्त्री की शिकायत पर 9 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सबुनी निवासी नूरजहां जिया ने लिखित सूचना देकर बताया है कि साजिश के तहत डैनमरवा निवासी एजाजुल अंसारी, शाहिद जमाल, जमील अहमद, राशिद जमाल डडरौल निवासी मैनुद्दीन अंसारी, अलीफतरा खातून, मेहनाज खातून, अमीना खातून ने घर में घुसकर उससे मारपीट किया. साथ ही 45 हजार का गहना, नकद 50 हजार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है. 12.5 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार बगहा. चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव में मंगलवार की देर शाम हुई छापेमारी में 12.5 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है. वही पुलिस की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहा है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब बनाकर बेचने का कारोबार हो रहा है. जिसका सूचना एएलटीएफ के नेतृत्व कर रहे मुकेश कुमार सिंह को दी गयी. वही गश्ती दल मौके पर पहुंची. जहां घर में तलाशी के दौरान 12.5 लीटर देसी शराब जब्त किया गया. जबकि तस्कर संदीप राय घर छोड़ भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. छापेमारी में दो कुर्की अभियुक्त गिरफ्तार बगहा. चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत में मंगलवार की रात की गयी छापेमारी में दो कुर्की अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि राजू पासी व रामचंद्र राम को गिरफ्तार किया गया. जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत हुआ था. गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया. मधुबनी प्रखंड के पांच पंचायतों में लगा विशेष शिविर बगहा. बिहार प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को मधुबनी प्रखंड के पांच पंचायतों की पांच महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दलितों से आवेदन लिया गया. साथ ही आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गयी. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सौरभ कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड के मधुबनी, खोतहवा, सिसही, चिउरही आदि पंचायत के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों की जानकारी देते हुए प्रशासन से मिलने वाले लाभों को दलितों को बताया. वहीं दलितों के लिए प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में तीन नामजद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहयोग अध्यक्ष ने दिया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

पूर्णिया. सहयोग प्रांगण आकाशवाणी रोड पूर्णिया में सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए प्रशासन के एडवाइजरी के अंतर्गत लोगों को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इस अवसर पर सहयोग सदस्य एवं एपीएलएल के छात्रों एवं स्थानीय लोगों को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया. अपने प्रशिक्षण संबोधन में डॉ अजीत ने वालंटियर को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वर्तमान समय युद्ध की स्थिति बनी हुई है. हम सबको मिलकर एक-दूसरे की मदद करना है. युद्ध सायरन बजते ही घर की बत्ती बंद करें. आवश्यक जीवनरक्षक दवाई, सूखा राशन, मोबाइल, रेडियो, टॉर्च आवश्यक कागजात छोटे बैग या किट में तैयार रखें. कार्यक्रम में 80 लोगों ने भाग लिया. डॉ अजीत ने लोगों को विशेष परिस्थिति में किस प्रकार से स्वास्थ्य सहायता पहुंचायी जाए, इसके प्रति लोगों को जागरुक किया.लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया ताकि विशेष परिस्थिति में लोगों को रक्त मिल सके. सहयोग के प्रशिक्षक डॉ के के चौधरी,डॉ संजय कुमार, डॉ इमदाद आलम, लैब टेक्नीशियन प्रीतम कुमार, सतीश कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार गांधी, रंजीत कुमार रमन आदि ने सहयोग किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहयोग अध्यक्ष ने दिया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत, घर में कोहराम

आरा. तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत किशोर सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी स्व. विजय पासवान का 13 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है. वह वर्ग आठवीं का छात्र था. इधर, मृतक के चाचा रूपेश पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम वह साइकिल से अपने गांव से देव बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था. उसी दौरान देव गांव स्थित चाचर पुल के समीप बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद में मौजूद लोगों द्वारा उक्त बाइक सवार को पकड़ लिया गया. परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. हालांकि परिजन उसे पटना नहीं ले जाकर उसका इलाज धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे. बुधवार की दोपहर जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो निजी अस्पताल द्वारा उसे पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उसे पटना ले जाने की तैयारी में थे. तभी उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र के बड़े भाई अभिषेक कुमार का 8 मई को तिलक था. उसके घर में उसके भाई के तिलक व बारात की तैयारी कर रहे थे. पूरे घर में उसकी शादी को लेकर शादी के खुशियों का माहौल था. तभी उसकी मौत की समाचार मिलते ही घर के शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया. उसका तिलक भी कैंसिल हो गया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने पांच भाई व बहन एक बहन में पांचवें स्थान पर था. मृत कि छात्र के परिवार में मां मीरा कुंअर व चार भाई अभिषेक, रजनीश, चुनचुन, उदय एवं एक बहन सरिता कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां मीरा कुंअर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत, घर में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री ने लोगों को दिया न्योता

महनार. पटना के बापू सभागार में नौ मई को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित राणा भामा सम्मेलन का आमंत्रण देने को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार प्रशासन के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार बबलू महनार पहुंचे. महनार नगर के टांड़ा चौरी में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह के आवास पर एवं मजलिसपुर में स्व बिट्टू सिंह के आवास पर मंत्री ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदि सहित अन्य नेता शामिल होंगे. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि मनाती है. महाराणा के साथ भामा शाह को भी याद करते है. मंत्री ने कहा कि भामा शाह ने मुगलों के विरुद्ध युद्ध में महाराणा को अपना सहयोग एवं समर्थन दिया था. उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से राणा भामा सम्मेलन में शामिल होने की अपील किया. कार्यक्रम का संचालन जैविक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिलीप कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर भाजपा नेता बीके सिंह, अखिल हिंदुस्तानीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौर, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विशाल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विक्रम जायसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू, हरेश कुमार सिंह, आनन्द जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, सतेन्द्र ठाकुर, विवेक कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, जय शर्मा, सुनील कुमार सिंह, विजय शर्मा, रामचन्द्र राय, रविन्द्र झा, मितराम सिंह, डॉ प्रेमनाथ सिंह, राकेश सिंह , टूटू सिंह, किस्मत कुशवाहा, सुमन राय, अनमोल शर्मा, राजा कुमार, आरजे राजा, आनन्द कुमार, नीरज कुमार, हरिश्चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री ने लोगों को दिया न्योता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के मौसा की मौत

Patna: शादी समारोह में फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही. इसी शौक ने एक और व्यक्ति की जान ले ली. बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के ईशानगर गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसा की ही मौत हो गई. मृतक का नाम उमेश पासवान उर्फ कारू पासवान बताया गया है. चेहरे में लगी गोली मिली जानकारी के अनुसार घटना इन्दल पासवान की बेटी की शादी के दौरान हुई. सुबह चार बजे समधी मिलन समारोह चल रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई. गोली सीधे उमेश पासवान के चेहरे पर जा लगी. उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नालंदा से आई थी बारात थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि बारात नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के नौमा गांव से आई थी. फोरेंसिक टीम मौके पर जाकर घटना की जांच कर रही है. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला है. फायरिंग करने वाले की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें यहां आम है हथियारों का प्रदर्शन सूत्रों के अनुसार, मोकामा टाल क्षेत्र के ईसानगर गांव में लोग अपना दबदबा बनाए रखने के लिए हथियार रखते हैं. विभिन्न तरह के कार्यक्रमों में इनका प्रदर्शन करते हैं. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: गौरव भाटिया बोले- आतंकवाद का नेस्तनाबूद होना निश्चित The post Patna: समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के मौसा की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top