Hot News

May 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाये जौहर

बरही. प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही में गुरुवार को हुआ. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया. अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही की सीमा कुमारी और अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में उत्क्रमित उवि खोड़ाहर की शीतल कुमारी विजेता बनीं. अंडर-19 बालक वर्ग में पीएमश्री उवि विजैया के सचिन कुमार और अंडर-17 बालक वर्ग एकल मुकाबले में प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के शक्ति कुमार विजेता बने. इसके अलावा, युगल मुकाबला भी हुआ. अंडर-19 बालक वर्ग मुकाबले में पीएमश्री उच्च विद्यालय विजैया के सचिन कुमार व शनि कुमार, अंडर-17 बालक वर्ग मुकाबले में पीएम श्री उवि विजैया के प्रमोद कुमार व राजन कुमार, और अंडर-17 बालिका वर्ग मुकाबले में परियोजना बालिका उवि बरही की नैना कुमारी व सृष्टि कुमारी विजेता बनीं. प्रतियोगिता के आयोजन में प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के शारीरिक शिक्षक अश्विनी श्रीवास्तव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोड़ाहर के शारीरिक शिक्षक विजय कुमार दास, प्रधानाध्यापक डॉ सुनील यादव, सहायक शिक्षक सज्जाद अहमद, संजय पासवान, कमलेश कुमार सिन्हा, पीएमश्री उच्च विद्यालय विजैया के शारीरिक शिक्षक रोशन कुमार, उत्क्रमित प्लस टू उवि करियातपुर के शारीरिक शिक्षक किशोर कुमार, परियोजना बालिका उवि बरही के प्रधानाध्यापक रविकांत ओम, और बीआरसी के प्रतिनिधि बीआरपी रवि शंकर ने योगदान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाये जौहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छिनतई

तिलैया में स्त्री से बाइक सवारों ने छीना सोने का चेन झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के सोनापट्टी गली में गुरुवार की सुबह एक स्त्री के साथ चेन छिनतई की हुई घटना ने लोगों को चौंका दिया. मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही स्त्री के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गये. पीड़िता अनिता देवी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब वह सैर कर घर लौट रही थी, तभी दो युवक बाइक से आये. उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था, दूसरे युवक ने धारदार औजार से उनके गले से सोने का चेन काटा और दोनों भाग निकले. अनिता देवी ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया, लेकिन उस समय गली में कोई मौजूद नहीं था. सोने का चेन छीनने के दौरान उनके गले पर खरोंचें भी आ गयी है. उन्होंने इस घटना की शिकायत तिलैया थाना में की है. पीड़िता के अनुसार छीना गया हार करीब 12 ग्राम का था, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. इधर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जांच तेजी से की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मॉर्निंग वॉक पर निकली स्त्री के साथ छिनतई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan War: पाकिस्तान ने जम्मू में किया हमला, पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट, भारत का मुंहतोड़ जवाब

India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों की मौत से बौखलाए पाकिस्तान ने हिंदुस्तान पर हमला किया है. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक हुआ है. पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को जम्मू, सांबा और कठुआ के इलाकों पर हमला कर दिया. पाकिस्तान के हमलों के बाद पूरे जम्मू में ब्लैक आउट कर दिया है. इधर, पाकिस्तान के हमलों को हिंदुस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के आठ मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया है. पूरे इलाके में सायरन की आवाज गूंज रही है. जम्मू के सांबा में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. #WATCH जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं। pic.twitter.com/i6ntX8wT60 — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025 विस्फोटों की सुनी जा रही है आवाज जैसलमेर में हिंदुस्तानीय वायु रक्षा की ओर से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है. इलाके से विस्फोटों की आवाज साफ सुनी जा रही है. आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी जा सकती है. #WATCH जैसलमेर में हिंदुस्तानीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती है, और आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी जा सकती है। (संपादकीय नोट: पृष्ठभूमि में चल रही बातचीत ANI के रिपोर्टर की है, जो हिंदुस्तानीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोनों को लाइव… pic.twitter.com/lWy2pAPwzb — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025 पंजाब समेत कई और इलाकों में पूर्ण ब्लैक आउट पाकिस्तान के हमले को देखते हुए हिंदुस्तान के पंजाब के जालंधर समेत कई इलाकों में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में भी पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. लोगों से अपने घरों की ओर जाने की अपील की जा रही है. #WATCH राजस्थान के बीकानेर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। लोगों से अपने घरों की ओर जाने की अपील की जा रही है। pic.twitter.com/ujZZUT9BPM — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025 हिंदुस्तानीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान के हमले का हिंदुस्तानीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है. उनके दागे गए मिसाइल को हिंदुस्तान की S-400 ने मार गिराया है. जम्मू एयरपोर्ट और सांबा की ओर आ रही मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया है. ड्रोन को भी हिंदुस्तानीय सेना ने गिरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर प्लेन को भी मार गिराया है. Also Read: Pakistan Attack On India: पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब The post India Pakistan War: पाकिस्तान ने जम्मू में किया हमला, पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट, हिंदुस्तान का मुंहतोड़ जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates: पाकिस्तानी हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, F16 और JF 17 जेट को मार गिराया

Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates जैसलमेर में हिंदुस्तानीय… Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates जैसलमेर में हिंदुस्तानीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया. विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती है, और आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी जा सकती है.watch | Pakistani drones intercepted by Indian air defence in Jaisalmer. Explosions can be heard, and flashes in the sky can be seen. (Editors note: Background conversation is of ANI reporters witnessing live interception of Pakistani drones by Indian Air Defence ) pic.twitter.com/Ca1vpmNtjV— ANI (@ANI) May 8, 2025 Published on: 2025-05-08T21:58:06+05:30 Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates पंजाब के जालंधर… Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates पंजाब के जालंधर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.watch | A complete blackout has been enforced in Jalandhar, Punjab pic.twitter.com/VbQFHB4en6— ANI (@ANI) May 8, 2025 Published on: 2025-05-08T21:56:34+05:30 Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates पाकिस्तान ने सतवारी,… Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को हिंदुस्तानीय वायु रक्षा इकाइयों ने रोक लिया: रक्षा सूत्रPakistan launched 8 missiles at Satwari, Samba, RS Pura and Arnia sector, All intercepted by Indian Air Defence units: Defence Sources pic.twitter.com/Tkc6wGazIp— ANI (@ANI) May 8, 2025 Published on: 2025-05-08T21:55:26+05:30 The post Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates: पाकिस्तानी हमले का हिंदुस्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, F16 और JF 17 जेट को मार गिराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rabindranath Tagore: रवींद्रनाथ टैगोर ने मुजफ्फरपुर में की थी बेटी की शादी, बंग समाज ने किया था नागरिक अभिनंदन

विनय कुमार/ Rabindranath Tagore: मुजफ्फरपुर. रवींद्रनाथ टैगोर ने मुजफ्फरपुर में अपनी बेटी की शादी की थी. जवाहर लाल रोड निवासी वकील बिहारी लाल चक्रवर्ती के बेटे शरतचंद्र चक्रवती के साथ माधुरीलता का विवाह तय हुआ. जवाहर लाल रोड के निवासी प्रिय नाथ सेन के माध्यम से ही विवाह की बातचीत हुई थी. हालांकि बिहारी लाल चक्रवर्ती दहेज में बीस हजार मांग रहे थे. कवि गुरु इतने रुपये देने में समर्थ नहीं थे. काफी लंबी बातचीत के बाद दस हजार दहेज पर बात बनी थी. इसका जिक्र प्रशांत कुमार पॉल ने अपनी पुस्तक ”रबीजीबानी” में किया है. जब कवि गुरु बेटी की शादी की बातचीत करने आये थे. उसी दौरान प्रवासी बंग समाज के कमला चरण मुखोपाध्याय, रमेश चंद्र राय, केशवचंद्र बसु, प्यारी मोहन मुखोपाध्याय, प्रभाषचंद्र बंद्योपाध्याय, बेनीमाधव भट्टाचार्य और ज्ञानेंद्र नाथ देव ने संयुक्त रूप से कवि गुरु का मुखर्जी सेमिनरी स्कूल में नागरिक अभिनंदन किया था और उन्हें सम्मान पत्र सौंपा था. यह सम्मान पत्र बांग्ला में हाथ से लिखा हुआ था. इसके बाद रवींद्रनाथ टैगोर वापस चले गये. माधुरीलता की शादी 17 जून, 1901 को हुई थी. रवींद्रनाथ ने मुजफ्फरपुर में लिखा नौका डूबि उपन्यास बेटी के बीमार होने पर उसे देखने रवींद्रनाथ टैगोार जुलाई, 1917 में मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. वह यहां एक महीने तक रुके थे. माधुरी लता तपेदिक से पीड़ित थी. रवींद्रनाथ बेटी के पास बैठे रहते और किताबें पढ़कर सुनाया करते. रवींद्रनाथ टैगोर ने ”नौका डूबि” उपन्यास मुजफ्फरपुर में लिखा. जिस पर प्रदीप कुमार, वीणा राय, हिंदुस्तान भूषण और आशा पारिख अभिनीत ”घूंघट” फिल्म बनी थी. ”पागल” और ”सामयिक निबंध” नामक दो गद्य रचनाएं भी यहीं लिखी गयी, जिसके एक गीत ”कि सुर बाजे आमार प्राणे”, ”तुमि जे आमार चाओ से आमि जानि” आज भी मुजफ्फरपुर को गौरवान्वित कर रहा है. एक महीने रह कर वह वापस कोलकाता लौट गये थे. माधुरी लता की मृत्यु 16 मई, 1918 को हो गयी. इसका जिक्र 1918 में प्रकाशित फ्यूजिटिव पत्रिका में मिलता है. माधुरीलता ने की थी चैपमैन स्कूल की स्थापना शादी के बाद रवींद्रनाथ टैगोर की पुत्री माधुरी लता का यहां की बांग्ला लेखिका अनुरूपा देवी से गहरी मित्रता हो गयी. दोनों सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी लेने लगी थी. उस वक्त लड़कियों का कोई अलग स्कूल यहां नहीं था. लड़कों के स्कूल में ही वह पढ़ सकती थी, जिस कारण लोग अपने घरों की लड़कियों को स्कूल भेजने से डरते थे्. इस ओर माधुरीलता का ध्यान गया तो वह अपरूपा देवी से बात की. दोनों की सहमति बनी तब उन्होंने यहां के कलक्टर से बात की. कलक्टर इसके लिए न केवल राजी हुए, बल्कि इसकी स्थापना में महती भूमिका निभायी. कलक्टर की पत्नी के नाम पर इस स्कूल का नाम ”चैपमैन स्त्री विद्यालय” रखा गया. इस तरह मुजफ्फरपुर मे लड़कियों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुत्री माधुरी लता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. Also Read: Bihar News: मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए डिजाइन एजेंसी नि:शुल्क करेगी काम, पुनौराधाम के संचालन के लिए बनेगा ट्रस्ट The post Rabindranath Tagore: रवींद्रनाथ टैगोर ने मुजफ्फरपुर में की थी बेटी की शादी, बंग समाज ने किया था नागरिक अभिनंदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा, RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन किये बरामद

AGARTALA: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया. त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा, rpf ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन किये बरामद 2 गहन निगरानी अभियान चलाने के दौरान मिले थे दो बैग RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर छोड़े गए दो बैगों की जांच की गई। बैगों में भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हथियार पाए गए.बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है.मामले की जांच GRPS/अगरतला ने शुरू कर दी है, और अधिकारियों के अनुसार, इस पर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. The post त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा, RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन किये बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आतंकवाद के सामने कभी चुप नहीं रहेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुकेश अंबानी

Operation Sindoor: हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Force) की ओर से ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत 6 और 7 मई 2025 की दम्यानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिंदुस्तानीय सेना की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को हिंदुस्तान की एकता, संकल्प और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया है. आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान एकजुट रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमें अपने हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है.” उन्होंने कहा कि आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ हिंदुस्तान पूरे संकल्प और अटूट विश्वास के साथ एकजुट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व के तहत हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से हर उकसावे के लिए सटीकता और पूरी ताकत के साथ जवाब दिया है. आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा हिंदुस्तान मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व ने प्रदर्शित किया है कि हिंदुस्तान आतंकवाद के सामने कभी भी चुप नहीं रहेगा और हम अपनी जमीन पर, अपने नागरिकों पर या हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और स्त्रीओं पर एक भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पिछले कुछ दिनों से पता चला है कि हमारी शांति के लिए हर खतरा फर्म और निर्णायक कार्रवाई के साथ पूरा होगा.” हिंदुस्तान शांति चाहता है, मगर संप्रभुता की कीमत पर नहीं मुकेश अंबानी ने कहा, ”रिलायंस परिवार हमारे देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी उपाय का समर्थन करने के लिए तैयार है. हम अपने साथ ही पूरे देशवासियों का मानना ​​है कि हिंदुस्तान शांति चाहता है, लेकिन अपने गौरव, सुरक्षा या संप्रभुता की कीमत पर नहीं. हम साथ खड़े होंगे, हम लड़ेंगे और हम प्रबल होंगे.” इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी पीएम के पास अरबों की दौलत! लंदन में प्रॉपर्टी, करोड़ों का निवेश हिंदुस्तान का ऑपरेशन सिंदूर जारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों के मारे जाने के दो सप्ताह बाद हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की. इस मिशन को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया. मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को किए गए इस हमले में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख केंद्र मुरीदके भी शामिल थे. हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता बिना सर्टिफिकेट के आधार में कैसे बदलेगी जन्मतिथि, जानने पर खोल लेगा प्रज्ञा केंद्र The post आतंकवाद के सामने कभी चुप नहीं रहेगा हिंदुस्तान, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुकेश अंबानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गधे की वो 11 आदतें जो हर इंसान को अपनानी चाहिए | World Donkey Day 2025

World Donkey Day 2025: हर साल 8 मई को ‘वर्ल्ड डोंकी डे’ यानी ‘अंतरराष्ट्रीय गधा दिवस’ मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य इस विनम्र, मेहनती और अक्सर उपेक्षित जानवर के महत्व को समझना और इसके प्रति सम्मान प्रकट करना है. समाज में गधे को अक्सर मूर्खता का प्रतीक समझा जाता है, लेकिन अगर हम ध्यान से देखें तो गधे में कई ऐसी आदतें और गुण हैं, जो इंसानों को भी सीखने चाहिए. जहां आज की दुनिया में लोग एक-दूसरे को पीछे छोड़ने में लगे हैं, वहीं गधा निःस्वार्थ सेवा और धैर्य का प्रतीक बन चुका है. World Donkey Day 2025 | Donkey Traits to Learn: गधे की ये 11 आदतें हैं अपनाने लायक World donkey day 2025 1. सहनशीलता की मिसाल गधा अपने मालिक का कितना भी भार क्यों न उठाए, कभी शिकायत नहीं करता. चाहे गर्मी हो या ठंड, वह चुपचाप अपना काम करता है. हमें भी जीवन में सहनशील बनना चाहिए. 2. मेहनत में विश्वास गधा दिखने में भले साधारण लगे, लेकिन वह बेहद मेहनती होता है. वह दिनभर बिना थके काम करता है. यही आदत इंसान को भी अपने जीवन में अपनानी चाहिए. 3. वफादारी का प्रतीक गधा अपने मालिक के प्रति हमेशा वफादार रहता है. चाहे कोई परिस्थिति हो, वह उसे धोखा नहीं देता. इंसानों को भी रिश्तों में ऐसी ही निष्ठा रखनी चाहिए. 4. धैर्य का पुतला गधा शांत रहता है, उसे कोई जल्दी नहीं होती. वह आराम से चलता है, लेकिन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचता है. यह सिखाता है कि जीवन में जल्दबाजी की जगह धैर्य रखें. 5. सादगी में सुंदरता गधा ना तो दिखावा करता है, ना ही अधिक मांग रखता है. उसकी सादगी उसे और खूबसूरत बनाती है. आज की दुनिया में जहां दिखावे का बोलबाला है, गधे से सादगी सीखनी चाहिए. 6. निःस्वार्थ सेवा गधा बिना किसी स्वार्थ के काम करता है. उसे किसी इनाम की परवाह नहीं होती, बस वह अपना काम करता है. हमें भी बिना किसी अपेक्षा के काम करने की आदत डालनी चाहिए. 7. आदर सहने की ताकत गधे को लोग तानों और अपमान से नवाजते हैं, फिर भी वह कुछ नहीं कहता. वह हर अपमान को शांति से सह लेता है. यह सिखाता है कि हमें भी दूसरों की बातों से विचलित नहीं होना चाहिए. 8. संतोष की भावना गधा जो मिल जाए उसमें खुश रहता है. वह कम में भी संतुष्ट रहता है. इंसानों को भी संतोषी स्वभाव अपनाना चाहिए, तभी सच्चा सुख मिलेगा. 9. कर्मप्रधान जीवन गधा सिर्फ कर्म करता है, फल की चिंता नहीं करता. यह हमें भगवद्गीता की शिक्षा की याद दिलाता है – “कर्म करो, फल की चिंता मत करो.” 10. पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली गधा बिना किसी प्रदूषण या ऊर्जा की खपत के कार्य करता है. वह एक पर्यावरण मित्र प्राणी है. इंसानों को भी ऐसी जीवनशैली अपनानी चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हो. 11. मूक जीवन में संदेश गधा कुछ नहीं कहता, लेकिन उसका जीवन खुद एक संदेश है – “शांति, सेवा और समर्पण.” वह बिना बोले सिखा जाता है कि शब्दों से ज़्यादा ज़रूरी होता है कर्म. गधा भले ही समाज में एक मजाक का पात्र बना दिया गया हो, लेकिन उसके गुण जीवन जीने की सच्ची प्रेरणा हैं. World Donkey Day 2025 पर आइए हम यह प्रण लें कि गधे जैसी सहनशीलता, मेहनत और सादगी को अपनाकर हम अपने जीवन को और समाज को बेहतर बनाएं. असली समझदारी तो उसी में है, जो हर हाल में सच्चा, सरल और सेवा भावी बना रहे. The post गधे की वो 11 आदतें जो हर इंसान को अपनानी चाहिए | World Donkey Day 2025 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए डिजाइन एजेंसी नि:शुल्क करेगी काम, पुनौराधाम के संचालन के लिए बनेगा ट्रस्ट

Bihar News: मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम का विकास धार्मिक महत्व और पर्यटकीय संभावनाओं को देखते हुए रखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तर्ज पर किया जायेगा.इस कार्य के लिए अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विकास में शामिल डिजाइन एजेंसी, मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (नोएडा) को निःशुल्क (प्रो बोनो) आधार पर डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में चयनित किया गया है. एजेंसी के प्रतिनिधियों के यात्रा व्यय की अधिकतम 25 लाख रुपये तक या वास्तविक व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी. एजेंसी के कार्यों में मास्टर प्लानिंग, आर्किटेक्चरल डिजाइन,एमइपी सर्विसेस,डिजाइन बेसिस रिपोर्ट और लागत अनुमान आदि शामिल हैं. दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन और मंदिर निर्माण समिति ने भी पर्यटन विभाग को मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (नोएडा) के कार्य को संतोषप्रद, समयबद्ध, पेशेवर और सक्षम तरीके से करने वाला बताया था. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तर्ज पर पुनौराधाम के संचालन के लिए भी बनेगा ट्रस्ट मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम के विकास के बाद उसके संचालन एवं प्रबंधन के लिए ट्रस्ट का गठन किया जाना है.यह ट्रस्ट भी आयोध्या के तर्ज पर ही बनाया जायेगा.ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चेयरमैन और मंदिर निर्माण समिति अयोध्या से पत्राचार किया गया है. अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा पुनौराधाम वर्तमान में मंदिर परिसर में 17 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि इसके व्यापक विकास के लिए अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है.इस परियोजना की लागत 120.58 करोड़ आंकी गई है, जिसे नवंबर 2024 में प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. Also Read: दरभंगा- दिल्ली रूट पर पहली बार आठ विमानों की हुई आवाजाही, स्पाइसजेट कंपनी के उड़े सर्वाधिक फ्लाइट The post Bihar News: मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए डिजाइन एजेंसी नि:शुल्क करेगी काम, पुनौराधाम के संचालन के लिए बनेगा ट्रस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, S-400 ने पाक के 8 मिसाइलों को मार गिराया

India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. एलओसी पर भारी गोलीबारी के बाद अब पाकिस्तान ने जम्मू पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की. हिंदुस्तान की S-400 ने 8 मिसाइलों को मार गिराया है. जम्मू एयरपोर्ट और सांबा में मार गिराए गए पाक मिसाइल पाकिस्तान की ओर से दागे गए मिसाइल को हिंदुस्तान की S-400 ने मार गिराया है. जम्मू एयरपोर्ट और सांबा में मिसाइल को मार गिराया गया है. पाकिस्तान ने पठानकोर्ट एयरबेस में हवाई हमला करने की कोशिश की. समाचार है कि पाकिस्तानी हमले का जवाब देने के लिए जम्मू एयरपोर्ट से हिंदुस्तान के फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी है. हिंदुस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया हिंदुस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के तीन ड्रोन को मार गिराया है. साथ पाकिस्तान के एफ 16 फाइटर जेट को भी मार गिराया है. जैसलमेर में भी हिंदुस्तानीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर ब्लैकआउट, बज रहे सायरन पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल अटैक के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट हो गया है. सायरन भी बजने शुरू हो गए हैं. जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सायरन बज रहे हैं. The post India Pakistan War: हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, S-400 ने पाक के 8 मिसाइलों को मार गिराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top