Hot News

May 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Petrol की होने वाली चोरी से सावधान, जान लिजिए फ्यूल की चोरी से बचने का ये आसान तरीका

Petrol Theft Alerts: आजकल सोशल मीडिया के जरीए यह पता चल रहा की 100, 200, 500 रुपये या उससे अधिक के अमाउंट पर पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल चोरी करने के लिए मीटर से छेड़छाड़ करतें हैं. इन अमाउंट का पेट्रोल लेने पर तय है कि आपको कम पेट्रोल मिलेगा. इसलिए हमेशा 98, 130 या 515 रुपये जैसे ऑड फिगर में ही पेट्रोल लेना चाहिए. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है किसी को नही पता. जब 100 -200 के पेट्रोल में सेटिंग हो सकती है, तो ऑड फिगर के अमाउंट में क्यों नहीं. Maruti Suzuki की इस SUV पर 83000 रुपये का भारी डिस्काउंट, शोरूम में ग्राहकों की उमड़ी भीड़ ‘0’ देखकर भी आप खा सकतें हैं धोखा मशीन के अंदर कोई सेटींग होने से ग्राहक के लिए उसे पकड़ना मुश्किल है. अगर आपको लगता है कि आपको कम पेट्रोल मिला है, तो आप इन दो रास्ते से पता कर सकते हैं. पहला ये कि आप टंकी से पेट्रोल निकालकर उसे माप लें, नहीं तो पेट्रोल पंप वाले को लीटर की माप करने वाला मग लाने के लिए कहें. इन तरीके से पेट्रोल पंप वालों की चालाकी पकड़ी जा सकती है. नोजल पर भी ध्यान दें पेट्रोल लेते समय नोजल को बार-बार दबाते रहना पेट्रोल कम होने का कारण है. नोजल को एक बार दबाकर छोड़ देने पर पेट्रोल अपने आप भरने लगता है. मशीन पर डाले गए अमाउंट का सारा पेट्रोल जाने पर मशीन अपने आप बंद हो जाता है. ऐसा करने पर पाइप में पेट्रोल का फ्लो कम हो जाता है और लेकिन मीटर चलता रहता है. यही पेट्रोल चोरी करने की असली ट्रिक माना जाता है. यह भी पढ़ें: आज लॉन्च हुई, KIA Clavis ने मारुति सुजुकी और Toyota की 7-सीटर कारों को दिया टक्कर The post Petrol की होने वाली चोरी से सावधान, जान लिजिए फ्यूल की चोरी से बचने का ये आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1000 करोड़ के फर्जी GST बिल मामले में जमशेदपुर का कारोबारी विक्की भालोटिया गिरफ्तार, कैश बरामद

Jamshedpur Businessman Vicky Bhalotia Arrest| प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 1000 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जी बिल बनाने के मामले में जुगसलाई नया बाजार निवासी लोहा व कोयला व्यापारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की भालोटिया के आवास पर सुबह सात बजे से 12 घंटे तक लगातार चली छापामारी के बाद विक्की भालोटिया के खिलाफ मिले पुख्ता सबूतों के बाद उसे गिरफ्तार करने का फैसला इडी ने किया. छापामारी के दौरान इडी ने काफी मात्रा में कैश, काफी कागजात, कंप्यूटर हार्ड डिस्क व अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किये हैं. जब्ती के माध्यम से यह जानकारी मिल रही है कि जीएसटी घोटाला के तार पूरे देश तक फैले हुए हैं. विक्की भालोटिया को गिरफ्तार कर पांच अधिकारी, तीन बड़ी गाड़ियों में सीआरपीएफ के कई पुलिस जवानों के साथ मेडिकल जांच के लिए साकची स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया. इसके बाद प्रक्रिया पूरा कर उसे इडी की टीम अपने साथ रांची लेकर चली गयी, जहां उसे केंद्रीय कारा में भेजा जायेगा. 14325 करोड़ के फर्जी बिल मामले में 9 ठिकानों पर ईडी के छापे इडी की टीम ने गुरुवार को 14,325 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जी बिल बनाने के मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर छापेमारी की. इडी की टीम सुबह करीब सात बजे कुल नौ ठिकानों पर पहुंची और जीएसटी घोटाला मामले में जांच शुरू की. गुरुवार सुबह से इडी की टीमें जमशेदपुर, रांची, बोकारो और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. विक्की भालोटिया के आवास और दफ्तर पर इडी ने की छापेमारी. फोटो : बीके गोस्वामी फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाये व्यापारिक प्रतिष्ठान घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया. इसके बाद आइटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. झारखंड इडी द्वारा जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है. जीएसटी टीम ने जुगसलाई के लोहा कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार 11 दिसंबर 2023 को जेल भेजा था. 2 अप्रैल 2024 को झारखंड हाइकोर्ट से 48.19 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में जेल भेजे गये अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को जमानत मिल गयी थी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विक्की के आवास और कार्यालय में 2 जगह ईडी की दबिश जमशेदपुर में जुगसलाई नया बाजार के कारोबारी विक्की भालोटिया के आवास और कार्यालय में दो स्थानों पर इडी की टीम ने दबिश दी. इडी ने कोलकाता के शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है. इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाया और 2000 करोड़ का जीएसटी का घोटाला किया. इडी की कार्रवाई में डीजीसीआइ की टीम भी संयुक्त रूप से शामिल रहकर पूर्व में हुई संचालित गतिविधियों का विवरण एकत्र करने में सहयोग कर रही थी. आईटी, सेल्स टैक्स, सेंट्रल एक्साइज के भी पड़ चुके हैं छापे जुगसलाई के कारोबारी विक्की भालोटिया के ठिकानों पर आयकर विभाग, सेल्स टैक्स, सेंट्रल एक्साइज व डीजीसीआइ की टीम पहले भी कई बार छापामारी कर चुकी है. पहली बार इडी की टीम छापामारी करने पहुंची थी. जमशेदपुर डीजीसीआइ ने 29 अप्रैल 2024 को फर्जी शेल कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था. जमशेदपुर न्यायालय में उन्हें पेश कर जेल भेजा गया था. इसे भी पढ़ें : 8 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के क्या हैं रेट बंगाल में भी बना रखी है अच्छी-खासी प्रॉपर्टी फिलहाल दोनों भाई जमानत पर है. डीजीसीआइ की टीम ने उस वक्त बताया था कि अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता अब चीन भागने की तैयारी कर रहे थे. इससे पहले ही इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें धर दबोचा. पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों (कोलकाता न्यू टाउन, हावड़ा, राजारहाट, साल्टलेक) में भी इन्होंने अच्छी-खासी प्रॉपर्टी बना रखी है. 131 करोड़ की टैक्स चोरी में पकड़ा गया था शिवकुमार देवड़ा जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने 2024 में ही कोलकाता से ही कोलकाता से शिवकुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने फर्जी कंपनी बनाकर उसमें फर्जी डायरेक्टर नियुक्त किए और 131 करोड़ रुपए के टैक्स की चोरी की. इडी ने शिव कुमार देवड़ा के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापामारी की. इसे भी पढ़ें 7th Pay Commission: प्रशासनी कर्मचारियों-पेंशनर्स पर मेहरबान हेमंत सोरेन प्रशासन, अब 55 फीसदी मिलेगा DA-DR Jharkhand Ka Mausam: बदल रहा है मौसम का मिजाज, अगले 15 दिन ऐसा रहेगा झारखंड का वेदर, पड़ेगी भीषण गर्मी Dhanbad News: डॉ अली जैद अनवर ने रचा इतिहास, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित रांची की डॉ हिंदुस्तानी कश्यप ने अमेरिकन नेत्र सोसाइटी के कॉन्फ्रेंस में पेश किये 2 रिसर्च पेपर The post 1000 करोड़ के फर्जी GST बिल मामले में जमशेदपुर का कारोबारी विक्की भालोटिया गिरफ्तार, कैश बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर: कार पर फोटो लगा काट दिया बिना हेलमेट का चालान, छाता चौक के पास खड़ी थी बाइक

मुजफ्फरपुर, प्रेमांशु शेखर: छाता चौक सब्जी मंडी रोड के दवा कारोबारी संतोष कुमार को ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी बाइक सात मई 2025 की सुबह 8:32 बजे दुकान पर खड़ी थी. जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद है. लेकिन, बिना हेलमेट के लक्ष्मी चौक पर बाइक चलाने का चालान काट दिया गया. रोचक बात यह है चालान में जो वाहन का फोटो लगाया गया है उसमें बाइक की जगह कार के इमेज को फिट किया गया है. कार का नंबर बीआर 22 बीएच 1403 है. जबकि कारोबारी के बाइक का नंबर बीआर 06 सीवाई 6651 है. गलत चालान कटने का मैसेज जैसे ही कारोबारी के मोबाइल पर आया वह परेशान हो गए. उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी व डीटीओ को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है. Cctv फुटेज गलत चालान काट दिया गया  जानकारी के अनुसार, दरियापुर कफेन के रहने वाले संतोष कुमार की छाता चौक सब्जी मंडी रोड में दवा की दुकान है. उनका कहना है कि उनके बाइक का गलत चालान काट दिया गया है. बीते सात मई 2025 की सुबह 8:32 बजे दुकान पर खड़ी थी. वह कहीं गये भी नहीं थे. और उनके बाइक चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया. जबकि चालान में कार का फोटो लगा हुआ है. ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें आए दिन सामने आता है मामला  जानकारी हो कि आये दिन गलत चालान काटने का मामला प्रकाश में आ रहा है. कार व बाइक घर पर खड़ी होती है और उसका चालान काट दिया जाता है. फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भी वाहन मालिक चल रहे हैं. अब तक ट्रैफिक पुलिस के पास दर्जनों ऐसे मामले आ चुके हैं. इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर: 11 मई को होनी थी प्रेमी की शादी, प्रेमिका को लगी भनक और हो गया कांड The post मुजफ्फरपुर: कार पर फोटो लगा काट दिया बिना हेलमेट का चालान, छाता चौक के पास खड़ी थी बाइक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: जीएसटी ट्रिब्यूनल गठन होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा बिहार, चयन समिति ने केंद्र को भेजा दो नाम

कैलाशपति मिश्र/Patna News: देश में जीएसटी लागू हुए लगभग 7.5 वर्षों से अधिक हो गया है,लेकिन अभी तक ट्रिब्यूनल का गठन नहीं हुआ है. जिस कारण से हजारों कारोबारियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है. उन्हें विवाद निबटारे के लिए हाइकोर्ट में जाना पड़ता है. कईं वर्षों तक फैसले नहीं होने से कारोबारियों की पूंजी फंसी रहती है. ट्रिब्यूनल का गठन नहीं होने से हजारों राजस्व से संबंधित मामले अभी लंबित अभी कारोबारियों और व्यापारियों को जीएसटी संबंधित विवाद के निबटारे के लिए हाइकोर्ट के शरण में जाना पड़ता है. लेकिन वहां भी केवल अंतरिम राहत दी जाती है और उन्हें जीएसटी ट्रिब्यूनल में जाने का आदेश दिया जाता है. ट्रिब्यूनल का गठन नहीं होने से हजारों राजस्व से संबंधित मामले अभी लंबित हैं. हालांकि ,केंद्रीय जीएसटी ट्रिब्यूनल गठित होने के बाद स्टेट जीएसटी ट्रिब्यूनल गठित होने की संभावना बढ़ गयी है. राज्य जीएसटी कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि बिहार में जीएसटी ट्रिब्यूनल गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जीएसटी के तहत कारोबारी पर टैक्स व जुर्माना लगाने पर उसे अपील करने का अधिकार जीएसटी के तहत कारोबारी पर टैक्स व जुर्माना लगाने पर उसे अपील करने का अधिकार है.सर्कल के अधिकारियों के फैसले के विरुद्ध एडिशनल कमिश्नर और कमिश्नर के पास अपील की जाती है.यदि कारोबारी इन अधिकारियों के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं. राज्य जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन नहीं होने के कारण व्यापारियों को हाइकोर्ट में मामला में दर्ज करना पड़ता है. यह टाइम टेकिंग और खर्चीला प्रोसेस है. Also Read: एसटीएफ को 24 घंटे में मिली तीन बड़ी सफलता, खगड़िया जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश The post Patna News: जीएसटी ट्रिब्यूनल गठन होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा बिहार, चयन समिति ने केंद्र को भेजा दो नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारात गए किन्नर की डांस करने के दौरान करंट लगने से हुई मौत

UTTAR PRADESH: यूपी के बदायूं जिला स्थित इस्लामनगर क्षेत्र के नगला गांव चंदौली में बुधवार रात एक बरात आई थी जिसमें जश्न के माहौल में डांस कर रहे किन्नर की करंट लग जाने से मौत हो गई.जिससे बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर आई पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया. बृहस्पतिवार को किन्नर के साथी उसका शव लेकर वापस बिहार चले गए. तार के नीचे लटकने से करंट की चपेट में आया किन्नर ग्राम नगला चंदौली के निवासी यादराम की बेटी का विवाह बुधवार को था. लड़का पक्ष मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी अंतर्गत क्षेत्र के गांव मल्लपुर से आया था. लड़का पक्ष के लोग बरात में जश्न के लिए तीन किन्नरों को लेकर आए थे. रात तकरीबन 10 बजे बरात में किन्नर जश्न के दौरान डांस कर रहे थे. साथ में बराती भी डांस कर रहे थे.जहां से होकर बरात गुजर रही थी, उसके ऊपर से बिजली के तार दौड़े हुए थे. तार काफी नीचे लटक रहे थे. जश्न के दौरान अचानक मची अफरा तफरी बारात जश्न चल रहा था और इसी बीच डांस करने के दौरान किन्नर मुफराज का हाथ नीचे लटक रहे बिजली के तार से छू गया. जिससे वह करंट की चपेट में आगया.करंट लगते ही किन्नर छटपटा कर गिरा और अचेत हो गया.जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. साथी किन्नर वहां पास स्थित सीएचसी गए. वहां से डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया. बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम करा किन्नर साथियों को सौंप दिया. शव को लेकर साथी वापस बिहार चले गए. The post बारात गए किन्नर की डांस करने के दौरान करंट लगने से हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bajre Ka Chilla Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए, तो झटपट बनाएं ये बाजरे का चिला

Bajre Ka Chilla Recipe: बाजरे का चिला एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जो विशेष रूप से शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. बाजरा न सिर्फ फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. यदि आप कुछ पौष्टिक, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो बाजरे का चिला एक बेहतरीन विकल्प है. हालांकि, इसके अलावा भी कई तरह के चिला बनाए जाते हैं. आप बेसन, सूजी, मूंग के दाल, साबूत दाल आदि का भी चिला बना सकते हैं. लेकिन, आज मैं आपको फाइबर और आयरन से भरपूर बाजरे का चिला की रेसिपी बताने जा रहा हूं.  बाजरे का चिला बनाने की विधि: सामग्री : बाजरे का आटा – 1 कप दही – 2 टेबलस्पून कटी हुई प्याज – 1 मध्यम कटी हुई टमाटर – 1 छोटा कटी हुई हरी मिर्च – 1 हरा धनिया – 2 टेबलस्पून जीरा – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – आवश्यकता अनुसार तेल – चिलाआ सेंकने के लिए विधि: एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा लें. उसमें दही, कटी सब्जियां, हरी मिर्च, जीरा, नमक और हरा धनिया मिलाएं. अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें (डोसे के घोल जैसा) तवा गरम करें, हल्का सा तेल लगाएं. अब एक करछी घोल लेकर तवे पर फैलाएं और धीमी आंच पर सेंकें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. गरमा गरम चिला हरी चटनी या दही के साथ परोसें. बाजरे का चिला स्वाद और सेहत का बेहतरीन मिश्रण है. यह वजन घटाने वालों, मधुमेह रोगियों और बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे आप नाश्ते या हल्के खाने में शामिल कर अपने दिन की शानदार शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए भी चिला पहली पसंद का नाश्ता है. ALSO READ: Homemade Cheese Bread: ट्राय करें घर पर बना हेल्दी चीज स्प्रेड, स्वास्थ्य और टेस्ट में No कॉम्प्रोमाइज! The post Bajre Ka Chilla Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए, तो झटपट बनाएं ये बाजरे का चिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PBKS vs DC: बारिश की वजह से 1 घंटे देर से शुरू हुआ मैच, पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI

PBKS vs DC IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुरुवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला हो रहा है. धर्मशाला में भारी बारिश की वजह से मुकाबला एक घंटे देर से शुरू हुआ. जहां टॉस 7 बजे शाम में होनी थी, वहीं टॉस 8:15 बजे हुआ. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी तो उसका एक मात्र लक्ष्य पंजाब किंग्स को छोटे स्कोर पर रोकना होगा. हालांकि, यह बहुत आसान नहीं होने वाला है. प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है, ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के लिए जान लगा देंगे. श्रेयस अय्यर एक बार फिर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे, वहीं अक्षर पटेल पहली बार खुद को साबित करना चाहेंगे. श्रेयस अय्यर को अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘आउटफील्ड को देखते हुए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. प्रशंसक इस फैसले से खुश हैं. अगर आप आईपीएल में ट्रेंड देखें, तो जो खिलाड़ी फॉर्म में हैं और मैच जीतते हैं, वे चैंपियनशिप जीतते हैं. यह एक बेहतरीन प्रेरक कारक है. टीम का मनोबल ऊंचा है. यह महत्वपूर्ण है कि हम सही तरीके से काम करें. आपको अपनी दिनचर्या पर टिके रहना होगा. हम उसी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ जा रहे हैं.’ टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘मौसम के कारण हम पहले फील्डिंग करते. हमारी सोंच वही होगी. यह एक लंबा टूर्नामेंट है और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है. विप्रज निगम की जगह माधव तिवारी को टीम में शामिल किया गया है. 🚨 Toss 🚨@PunjabKingsIPL won the toss and elected to bat against @DelhiCapitals in Match 5⃣8⃣. Updates ▶️ https://t.co/R7eQDiYQI9 #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/xTJQwODUnL — IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2025 दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन. ये भी पढ़ें… Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कोच गंभीर ने एक दिन पहले दिया था ऐसा बयान तीसरी सबसे तेज सेंचुरी, जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, द. अफ्रीका के खिलाफ धुआंधार पारी से मचाया तहलका The post PBKS vs DC: बारिश की वजह से 1 घंटे देर से शुरू हुआ मैच, पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसटीएफ को 24 घंटे में मिली तीन बड़ी सफलता, खगड़िया जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

Patna News: भोजपुर जिले का पच्चीस हजार रुपये का ईनामी और कुख्यात अपराधी विकास कुमार सिंह को एसटीएफ की विशेष टीम ने आरा में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. वह ठेंगवा गांव, थाना चरपोखरी का रहने वाला है़ विकास 10 मार्च 2021 को सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस बल पर फायरिंग की एक घटना में शामिल था. इस मामले में उसके खिलाफ उसी दिन एफआईआर दर्ज हुई थी. उस पर पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या की कोशिश आदि गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा भोजपुर जिले के अन्य थानों में भी रंगदारी और हथियार कानून से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. एसटीएफ को 24 घंटे में मिली तीन बड़ी सफलता खगड़िया जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. 7 मई को बिहार एसटीएफ ने कोलकाता एसटीएफ और खगड़िया पुलिस के साथ मिलकर चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान हथियार तस्कर बिट्टू यादव को गिरफ्तार किया गया, जो बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी है. उसके साथ तीन हथियार बनाने वाले कारीगर भी पकड़े गए़ इनमें मोहम्मद शाहिद, सियाराम चौधरी और सोनू उर्फ सरफराज, ये सभी मुंगेर जिले के अलग-अलग इलाकों से हैं. इनके पास से 12 अधबने पिस्तौल, 12 बैरल, एक लेथ मशीन, ग्राइंडर, ड्रिल, चार मिलिंग मशीन, दो मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ. इस संबंध में चित्रगुप्त नगर थाने में उसी दिन केस दर्ज किया गया, जिसमें अवैध हथियार रखने और बनाने से संबंधित कई धाराएं लगाई गई हैं. मुजफ्फरपुर के टॉप-20 अपराधियों में शामिल अभिषेक गिरफ्तार इसी तरह मुजफ्फरपुर जिले में एसटीएफ ने टॉप-20 अपराधियों में शामिल अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. वह सरैया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बेहिलबारा का रहने वाला है. उस पर 8 जुलाई 2024 को तुर्की थाना में आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामलों की भी पुष्टि हुई है. Also Read: Bihar News: सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप से दुल्हा हुआ फरार, शादी खर्च लौटाने पर अड़े रहे लड़की पक्ष The post एसटीएफ को 24 घंटे में मिली तीन बड़ी सफलता, खगड़िया जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर: 11 मई को होनी थी प्रेमी की शादी, प्रेमिका को लगी भनक और हो गया कांड

समस्तीपुर, मोहिउद्दीननगर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका की वजह से प्रेमी की तयशुदा शादी टूट गई. इसका खुलासा तब हुआ जब प्रेमिका ने प्रेमी व उसके परिजन के खिलाफ मोहनपुर थाना में शारीरिक व मानसिक शोषण को लेकर मामला दर्ज कराया.  सात साल पहले हुई थी दिल्ली में दोनों की मुलाकात दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि सात साल पहले वह जब 14 साल की थी, तभी प्रिंस राय नामक युवक ने उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया था. युवती के अनुसार, “प्रिंस हमारे घर के बगल में रहता था. उसी दौरान वह मुझसे प्रेम करने लगा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. मैं जब गर्भवती हुई, तो उसने अर्चना हॉस्पिटल, महुआ में मेरा गर्भपात करा दिया.” यह मामला तब परिवार वालों तक पहुंचा, जब गर्भपात की जानकारी उसके माता-पिता को हुई. लड़की के परिवारवालों ने तब प्रिंस के घर जाकर इस पर आपत्ति जताई. उस वक्त लड़के के परिजनों ने कहा कि इज्जत का सवाल है, दोनों की शादी करवा देंगे. इसी आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया. लेकिन प्रेमिका का आरोप है कि इसके बाद भी प्रिंस उसके साथ पति की तरह व्यवहार करता रहा और बार-बार सम्बंध बनाता रहा.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ऐसे टूटी शादी इस पूरे मामले पर लड़के के पिता ने कहा कि हमारे बेटे की शादी 11 मई को पड़ोसी गांव में तय थी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी. तिलक हो चुका था और लड़की वालों ने शादी के सामान जैसे फर्नीचर और फ्रिज भी भिजवा दिया था. नरेश राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे बेटे पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. यह लड़की जानबूझकर हमारे बेटे की शादी तोड़ने आई है. हमें समाज में बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है. इसने न सिर्फ हमारे बेटे का रिश्ता तुड़वाया, बल्कि लड़की वाले भी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली एक और नेशनल हाईवे की सौगात, बक्सर से भागलपुर के बीच बनेगी 6 लेन की सड़क The post समस्तीपुर: 11 मई को होनी थी प्रेमी की शादी, प्रेमिका को लगी भनक और हो गया कांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर हो हाई अलर्ट पर रखा गया है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान (निजी और प्रशासनी) कल 9 मई को भी बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है. पंजाब के बॉर्डर से सटे जिलों में स्कूल में बंद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जबकि राज्य प्रशासन ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. मौजूदा हालात के मद्देनजर प्रशासन ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है.” राजस्थान में भी सभी स्कूल बंद राजस्थान प्रशासन ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों – श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी प्रशासनी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. The post India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top