Hot News

May 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : डीसी कॉलेज में कम्युनिकेशन एंड राइटिंग स्किल्स विषय पर कार्यशाला

हाजीपुर. देवचंद महाविद्यालय, हाजीपुर में गुरुवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा “कम्युनिकेशन एंड राइटिंग स्किल्स ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा में संचार क्षमता और लेखन दक्षता को विकसित करना था, जिससे वे शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अबुल्लैस ने स्वागत भाषण के साथ की. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. तारकेश्वर पंडित ने उद्घाटन भाषण में आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में प्रभावी संचार और लेखन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने छात्रों को कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. कार्यशाला में आमंत्रित विषय विशेषज्ञ सहायक प्राध्यापक रवि कुमार और बीएमडी कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ने संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को संचार में आने वाली सामान्य बाधाओं, औपचारिक एवं अनौपचारिक लेखन, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लेखन के प्रारूप, व्याकरण, भाषा की शैली और स्पष्ट अभिव्यक्ति जैसे विषयों की जानकारी दी. प्रतिभागियों के लिए व्यावहारिक अभ्यास, समूह सहभागिता और वास्तविक लेखन गतिविधियों का आयोजन भी किया गया. छात्रों ने विशेष विषयों पर लेखन अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये और विशेषज्ञों से संदेहों का समाधान प्राप्त किया. कुल 56 छात्रों ने इस कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की. अंत में डॉ. मो. अबुल्लैस ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यशाला ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे छात्रों में मौखिक और लेखन संचार को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : डीसी कॉलेज में कम्युनिकेशन एंड राइटिंग स्किल्स विषय पर कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : गन्ना उत्पादक किसानों को दी गयी नयी तकनीक की जानकारी

Samastipur : हसनपुर . स्थानीय चीनी मिल के प्रांगण में एक दिवसीय कृषक कार्यशाला की गयी. संचालन गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने किया. डॉ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ नवनीत कुमार एवं डॉ बलवंत कुमार ने गन्ना की खेती के नवीनतम तकनीक एवं फसल में लगने वाले रोग की पहचान को समझाया. साथ ही उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी. संयुक्त ईखा आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह एवं सहायक ईख पदाधिकारी कैलाश नाथ व ईख पदाधिकारी पुष्कर राज ने गन्ना उद्योग विभाग से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को दी. संबोधित करते हुए चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने किसान को गन्ना की खेती में यंत्रीकरण एवं नई तकनीक को शामिल करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक आमदनी हो सके. मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, शोभित शुक्ला, प्रमोद मणि त्रिपाठी, शंभू चौधरी, रामकृष्ण प्रसाद, मनोज महतो, श्रवण चौबे, अनिल कुमार, सुधीर शाही, हरेराम प्रसाद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : गन्ना उत्पादक किसानों को दी गयी नयी तकनीक की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखबार नहीं आंदोलन है प्रभात खबर, साइबर अपराध कार्यक्रम की रामनगर में चौतरफा हो रही सराहना

रामनगर. नया विचार द्वारा आयोजित साइबर अपराध रोक थाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत इकरा पब्लिक स्कूल नरैनापुर रामनगर में मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ललन कुमार की उपस्थिति साइबर अपराध पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सगीर अहमद ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा क्या है? परिभाषा, प्रकार, खतरे और सुझाव साइबर सुरक्षा कंप्यूटर, सर्वर, मोबाइल डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, नेटवर्क और डेटा को दुर्भावनापूर्ण हमलों से बचाने का अभ्यास है. इसे सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा या इलेक्ट्रॉनिक सूचना…साइबर सुरक्षा क्या है. परिवारों के लिए सलाह साइबर सुरक्षा क्या है. परिवारों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञ सलाह साइबर सुरक्षा दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, चाहे आप सार्वजनिक वाईफाई से कनेक्ट हो रहे हों या घर पर ब्राउजिंग कर रहे हों. त्वरित सुझाव इन 3 सुझावों से अपने शिशु को ऑनलाइन स्थानों पर सुरक्षित रखने में मदद करें. मजबूत पासवर्ड बनाए, अपने परिवार के लिए सभी खातों में अलग-अलग मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना आसान बनाने के लिए पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें. सॉफ्टवेयर अधिष्ठापित करो जब आपका बच्चा ऑनलाइन एप और डिवाइस ब्राउज करता है. उन्होंने कहा कि क्राइम से बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा 1930 नंबर डायल कर आप अपना शिकायत दर्ज करा सकते है और दर्ज कराने के बाद कार्रवाई अवश्य होगी. उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील किया कि अपने-अपने घर जाने के बाद अगल-बगल और परिवार के लोगों के साथ साझा करें. ताकि अपराध क्राइम पर रोक लगाया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखबार नहीं आंदोलन है नया विचार, साइबर अपराध कार्यक्रम की रामनगर में चौतरफा हो रही सराहना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीरपुर अनुमंडल में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित

वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, मापी वाद, भू-लगान वसूली, एवं अतिक्रमण वाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने नीलामपत्र वादों की स्थिति की पड़ताल करते हुए इनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. इसके साथ ही लोक अदालतों के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने पर विशेष बल दिया गया. आगामी बाढ़ सीजन की पूर्व तैयारी को लेकर भी समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने प्लास्टिक शीट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नावों की समुचित व्यवस्था करने तथा पूर्व में खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. बैठक में वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी उदय कुमार, राघोपुर की अंचल अधिकारी रश्मि प्रिया, बसंतपुर के अंचल अधिकारी हेमंत अंकुर सहित अंचल अमीन एवं अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीरपुर अनुमंडल में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीजी सेमेस्टर-3 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके लिए परीक्षा विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 147 परीक्षार्थियों में 124 उत्तीर्ण, 20 प्रमोटेड तथा 3 परीक्षार्थी फेल हुए. विश्वविद्यालय के पीजी विज्ञान विभाग में कुल 88 परीक्षार्थियों में 68 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 19 प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. कोसी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 9 परीक्षार्थियों में 5 उत्तीर्ण तथा 4 परीक्षार्थी प्रमोटेड हुए हैं. केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 30 परीक्षार्थियों में 28 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, एक प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. वहीं वाणिज्य संकाय में आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 37 परीक्षार्थियों में 33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 4 प्रमोटेड हुए.हैं जबकि विश्वविद्यालय के वाणिज्य पीजी विभाग में कुल 8 परीक्षार्थियों में 7 उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए. वहीं एसकेआर कॉलेज, बरबीधा पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी संकायों का टीआर संबंधित पीजी सेंटर व पीजी विभाग को भेज दिया गया है. जबकि रिजल्ट के वेब कॉपी को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीजी सेमेस्टर-3 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

– राधे श्याम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर लहराया परचम सुपौल रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनांट की जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन परिसर में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं रेड क्रॉस सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस वर्ष का थीम मानवता की ओर था, जिस पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा. कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव राम कुमार चौधरी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने रेड क्रॉस के उद्देश्यों, इतिहास एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह, वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, पूर्व सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर सहित खुर्शीद आलम एवं जॉली खान ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को मानवता की सेवा में अग्रसर होने का आह्वान किया. भाषण प्रतियोगिता के विजेता रेडक्रॉस द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परिधि कुमारी एवं अमरेन्द्र कुमार राधे श्याम पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान सुकृति सिंह सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, तृतीय स्थान ऐश्वर्य आरएसएम पब्लिक स्कूल एवं सांत्वना पुरस्कार अदिति सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एवं मो शमशेर आलम सुपौल उच्च विद्यालय को दिया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. मंच संचालन व आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस टीम की सक्रिय भूमिका रही. इस अवसर पर रेड क्रॉस के पेट्रोन सदस्य विजय शंकर चौधरी एवं जगन्नाथ चौधरी, गोविंद पासवान, रामजी प्रसाद, प्रमोद यादव, अमरनाथ साह, मोहित, पंकज मेहता आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारतीय सैन्य बल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम : प्रो.बलिराज

आरा. भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता वीकेएसयू के सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने की, जिसमें पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अध्यक्ष प्रो.ठाकुर ने पाकिस्तान की हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ””लात के पात्र बात से नहीं समझते””. प्रो.ठाकुर ने हिंदुस्तानीय सैन्य बल की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुस्तानीय सेना ने आतंकियों के अड्डे पर प्रहार कर पहलगाम के नरसंहार का बदला ले लिया है. हिंदुस्तानीय सैन्य बल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगी. प्रो ठाकुर ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पूंछ के एलओसी पर 15 व्यक्तियों की हत्या की और 44 लोगों से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पाकिस्तानी सेना के कायराना हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुस्तानीय सैन्य बल ने सिविलियन को बचाते हुए आतंकी अड्डों पर प्रचंड प्रहार किया. अब हिंदुस्तानीय सेना इसका भी मुंहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान को सबक सिखा दे. बैठक का संचालन सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ.नंदजी दूबे और डॉ.दिवाकर पांडेय ने शोक प्रस्ताव पढ़ा.अन्य लोगों में शिवदास सिंह, कवि समीक्षक जितेंद्रकुमार, सत्यनारायण उपाध्याय,शशिकांत तिवारी,पिटू सिंह,मधु मिश्र ,रंगजी सिंह,पंकज कुमार, डॉ.रवीन्द्र कुमार ठाकुर थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंदुस्तानीय सैन्य बल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम : प्रो.बलिराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोक अदालत में निबटारे के लिए कोर्ट में सुलह योग्य वाद चिह्नित

फोटो-21- न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक करतीं प्राधिकार की सचिव औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल द्वारा 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों तथा अद्यतन स्थिति को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी. इसमें अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप चंद्रा, न्यायकर्ता शोभित सौरभ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शुभांकर शुक्ला के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित हुए. सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों से कहा कि अपने न्यायालय से संबंधित सुलहनीय वादों को जिसे आपके न्यायालय द्वारा निस्तारित कराने के लिए चिह्नित किया गया है उसपर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करें. साथ ही साथ अगर आवश्यकता हो तो समय रहते संबंधित पक्षकारों से प्री-काउंसेलिंग कर ज्यादा से ज्यादा वादों के निबटारे के लिए तत्पर रहें. न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा भरोसा दिया गया कि अपने न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों जिसे चिह्नित किया गया है, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किया जा रहा है. 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृहद तैयारी की जा रही है. सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम है जिसमें संबंधित व्यक्ति को त्वरित न्याय प्राप्त होता है. सचिव द्वारा आमलोगों से भी अपील की गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. कोई भी व्यक्ति अपने सुलहनीय वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं, तो किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोक अदालत में निबटारे के लिए कोर्ट में सुलह योग्य वाद चिह्नित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क पर जमा पानी से स्कूली छात्राओं को हो रही परेशानी

पूसा . प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पूसा के वार्ड 10 एवं 14 की मुख्य सड़क से छात्र- छात्राएं मध्य विद्यालय हरपुर में पढने जाते हैं. सड़क पर जमा पानी से इन्हें परेशानी हो रही है. इस बाबत ग्रामीणों ने कई बार प्रखंड से लेकर जिलास्तर के आलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर सूचित किया. सड़क पर पानी रुकने के कारण ग्रामीणों को घर से निकलना एवं दुर्गन्धित वातावरण में रहना परेशानी का सबब बना हुआ है. बावजूद सड़क निर्माण विभाग के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है. प्रभावित ग्रामीण विष्णुदेव राम, लक्ष्मी राम, सीताराम, रीना देवी, रामजी राम, सुन्देश्वर राम, दीपक महतो, अमरजीत राम, रिंकू देवी आदि सड़क पर जमा पानी में खड़े होकर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क पर जमा पानी से स्कूली छात्राओं को हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: अल्लाह हमें बचाओ, डर के मारे संसद में रोने लगा पाकिस्तानी सांसद, देखें वीडियो

Operation Sindoor: पाकिस्तान की संसद में सांसद ताहिर इकबाल भावुक होकर रोने लगे. उन्होंने गहरे भावनात्मक स्वर में कहा, “या खुदा आज बचा लो. अल्लाह हमारे मुल्क की हिफाजत करे और हमें एकजुट रखे.” इस घटनाक्रम से यह साफ है कि हिंदुस्तान के सख्त रवैये ने पाकिस्तान के सियासी गलियारों तक को हिला दिया है. यह स्थिति पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और भी गंभीर हो गई है. इस हमले के जवाब में हिंदुस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को उसकी आतंकी हरकतों का करारा जवाब दिया. हिंदुस्तानीय सेना ने बेहद रणनीतिक ढंग से पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसकी वायु रक्षा प्रणालियों और रडार ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें लाहौर का एक बड़ा एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है. पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से हमले की कोशिश की. बीती रात करीब 1 बजे पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हिंदुस्तान के 15 शहरों को निशाना बनाने का प्रयास किया. इनमें अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, चंडीगढ़, पठानकोट, श्रीनगर, अवंतीपोरा, आदमपुर, फलौदी और भुज जैसे शहर शामिल हैं. हालांकि, हिंदुस्तानीय रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान की इन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया और किसी भी हमले को सफल नहीं होने दिया. UNIMAGINABLE PUNISHMENT: They’re broken. Pak MP begs General Munir, “save Pak from India”. The MP is a former Army major. pic.twitter.com/wNROjhsOmJ — Rahul Shivshankar (@RShivshankar) May 8, 2025 हिंदुस्तान के इस जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में हलचल मच गई है. पहले परमाणु हमले की धमकियां देने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अब नरम तेवर अपनाते दिख रहे हैं. एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध से बचना चाहता है और अगर हिंदुस्तान कदम पीछे हटाता है, तो वे भी तनाव कम करने के लिए तैयार हैं. यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि हिंदुस्तान ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है और उसके सैन्य ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है. वहीं पाकिस्तान अब कूटनीतिक भाषा में समाधान की बात कर रहा है, जिससे उसकी हताशा और दबाव साफ झलकता है. इसे भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद’ औवैसी के नारे का वीडियो वायरल  The post Operation Sindoor: अल्लाह हमें बचाओ, डर के मारे संसद में रोने लगा पाकिस्तानी सांसद, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top