Hot News

May 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया विवि में यूजी, पीजी व पीएचडी में नामांकन शुरू होने का इंतजार

– वोकेशनल कोर्सेस कंप्यूटर, मैनेजमेंट और लॉ में भी होना है नामांकन पूर्णिया. पूर्णिया विवि में यूजी, पीजी और पीएचडी में नामांकन शुरू होने का छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासकर कोसी-सीमांचल के छात्र-छात्राएं पूर्णिया में पढ़ाई को प्राथमिकता देते हैं. इस लिहाज से पूर्णिया विवि को हरेक साल समय पर सत्र प्रारंभ करने की चुनौती रहती है. जानकारी के अनुसार, यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 में तीन दर्जन से अधिक कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा सीटों पर नामांकन को लेकर पूर्णिया विवि तकनीकी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है. प्रारंभ में 7 मई से पूर्णिया विवि ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना निर्धारित किया था. हालांकि अब इसके लिए अगली तारीख शीघ्र घोषित किये जाने की बात विवि ने की है. इधर, पैट 2023 में परीक्षाफल, कॉपियों का पुन: मूल्यांकन के बाद नामांकन की तिथि जारी होने की अभ्यर्थी प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसी प्रकार से पैट 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करने की विशेष तिथि भी विवि को देनी है. जबकि पीजी में भी नये सत्र का नामांकन होना शेष है. स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा अगले हफ्ते समाप्त होगी. उसके मूल्यांकन और परीक्षाफल के बाद पीजी में नामांकन के लिए विवि की ओर से प्रक्रिया किये जाने की संभावना है. वहीं वोकेशनल कोर्सेस बीसीए, बीबीए और सीएनडी में हरेक बार नामांकन की प्रक्रिया में काफी विलंब हो जाता है. इस बार देखना है कि इस दिशा में विवि प्रशासन की ओर से कितना सुधार किया जाता है. एमबीए कोर्स में भी पूर्णिया विवि नामांकन लेता है. जबकि एमसीए कोर्स शुरू करने का भी विवि ने प्रस्ताव लिया है. इस बार विधि संकाय को भी शून्य सत्र से मुक्त कराने की जवाबदेही विवि की है. बीसीआइ से हरी झंडी मिलने के बाद विधि महाविद्यालयों में भी त्रिवर्षीय और पंचवर्षीय कोर्सेस में नामांकन प्रारंभ होने की सभी को प्रतीक्षा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्णिया विवि में यूजी, पीजी व पीएचडी में नामांकन शुरू होने का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

पाकुड़ नगर. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित तकनीकी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें स्वास्थ्य, खनन सुरक्षा, हरित ऊर्जा और मस्तिष्क-संचालित तकनीकों से जुड़े नवाचार शामिल है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने संयुक्त रूप से किया. संस्थान के निदेशक अमिया रंजन ने ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को संबोधित किया. पर्यावरण-मित्र तकनीकों को अपनाने और नवाचार में सक्रिय बने रहने की अपील की. छात्रों की ओर से प्रस्तुत तीन प्रमुख प्रोजेक्टों में नैनोक्योर एआई, स्मार्ट आश्रय और ब्रह्मालिंक-डायमंड बैटरी शामिल रही. इन प्रस्तुतियों ने आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ समाज और पर्यावरण से जुड़े जिम्मेदारियों को भी उजागर किया. कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेशों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को तकनीकी खोज और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. संस्थान ने इस अवसर पर छात्रों के भीतर वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: जेबकतरे ने बैंक परिसर से उड़ाया 90 हजार रुपये

नावानगर. स्थानीय पीएनबी बैंक से पैसा निकाल कर खुदरा करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया. खुदरा कराने के लिए लगे लाइन में जेबकतरे ने एक ग्राहक के जेब से 90 हजार निकाल लिया गया. ग्राहक 10 हजार का खुदरा कराने के लिए लाइन में लगे थे. इसको लेकर बुढाईला निवासी रामशंकर सिंह द्वारा अज्ञात जेबकतरे के खिलाफ नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन में पीड़ित ग्राहक ने लिखा है कि अपने निजी खाता से दो लाख रुपये का निकासी किये. एक एक लाख दो जगह रख कर कुछ काम के लिए 10 हजार का खुदरा कराने के लिए फिर से लाइन में लगे. इसी दौरान एक पैकेट में रखा गया 90 हजार जेबकतरे द्वारा निकाल लिया गया. पीड़ित ग्राहक द्वारा पीछे लगे एक लड़के पर शंका व्यक्त किया गया. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नन्दू कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा गया. फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: जेबकतरे ने बैंक परिसर से उड़ाया 90 हजार रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: चोरी की स्कॉर्पियो से यूपी से आ रही शराब की खेप जब्त, तस्करों की नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना पुलिस ने एक चोरी की स्कॉर्पियो जब्त करते हुए 2430 पैकेट शराब बरामद किया है. जब्त शराब की कीमत 12 लाख 15 हजार रूपये बतायी जा रही है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक गाड़ी चालक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए स्कॉर्पियो जब्त कर ली है. गिरफ्तार तस्कर विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव का असलम बताया जा रहा है. कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस सारण नहर पर गश्त कर रही थी. इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में छिपाकर रखे गये 54 कॉर्टनों में रखी गयी 2430 पीस यूपी निर्मित बंटी-बबली देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर लिया. पूछताछ के दौरान चालक ने स्कॉर्पियो के चोरी की होने की बात स्वीकार की. उसके नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है. पुलिस ने गिरफ्तार स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. नया भोजपुर में भारी मात्रा में शराब जब्त बक्सर: डुमरांव के नया भोजपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एनएच-922 पर शनिवार की सुबह लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सूचना के अनुसार शराब से लदी कार उत्तर प्रदेश से बक्सर-भोजपुर के रास्ते आरा जा रही थी. इसी बीच नया भोजपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि शराब से लदी एक कार उत्तर प्रदेश से आरा के तरफ जा रही है. सूचना मिलते ही आनन-फानन में नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा अपने दलबल के साथ एनएच 922 पुराना भोजपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंच कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार को जब रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया. कार में शराब के साथ दो तस्कर भी मौजूद थे, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ़्तार कर लिया और शराब व कार को जब्त कर लिया गया. एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि शनिवार की सुबह-सुबह एक गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक क्रेटा लग्जरी कार से दो तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर आरा के तरफ जा रहे हैं. सूचना मिलते ही भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने दलबल के साथ पुराना भोजपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर गाड़ी की तलाशी लेने के बाद देखा गया कि एक सफेद कलर की क्रेटा लग्जरी कर आ रही है. जिसे रोका गया रोक कर जब कार की तलाशी ली गई तो कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके बाद दोनों तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. Also Read: Raxaul News: सम्राट अशोक भवन के निर्माण का रास्ता साफ, शहर में स्त्रीओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट The post Bihar News: चोरी की स्कॉर्पियो से यूपी से आ रही शराब की खेप जब्त, तस्करों की नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Airport: अब सीआईएसएफ कार्गो और बैगेज की भी करेगी जांच

Airport: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए केंद्र प्रशासन ने उत्तरी और पूर्वी हिंदुस्तान के 32 एयरपोर्ट को 14 मई तक के लिए अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि 31 एयरपोर्ट से सिविल उड़ान को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है. इस बीच देश के प्रमुख हवाई अड्डों की सुरक्षा को और पुख्ता करने का निर्देश केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) को दिया गया है. शनिवार को सीआईएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश के 69 हवाई अड्डों पर कार्गो परिचालन और बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम को आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत और सख्त बनाया गया है. अब कार्गो स्क्रीनिंग और बैगेज स्क्रीनिंग बेहद सख्त तरीके से होगी.  यह कदम नागर उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी निर्देश को देखते हुए उठाया गया है. पहलगाम में आतंकवादी हमले और उसके बाद देश में उत्पन्न सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सीआईएसएफ का कवर अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया है. जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच आतंकी संगठन एयरपोर्ट पर हमला कर सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा के लेयर को बढ़ाने का निर्णय प्रशासन ने लिया है. ताकि किसी संभावित आतंकी हमले को समय रहते विफल किया जा सके.  अब कार्गो की निगरानी भी करेगी सीआईएसएफ नयी व्यवस्था 18 मई तक लागू रहेगी. मौजूदा समय में सीआईएसएफ यात्रियों और विमान में ले जाने वाले उनके सामान की तलाशी लेती है.  कार्गो और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम की जांच एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर द्वारा नियुक्त निजी सुरक्षा कर्मी करते हैं. नयी व्यवस्था के तहत अब सभी नागरिक हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ को अधिकार दिया गया है और इसकी निगरानी शुरू कर दी गयी है. गौरतलब है कि देश के प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ करती है. मौजूदा हालात में सीआईएसएफ को अतिरिक्त अधिकार दिया गया है. इसका मकसद एयरपोर्ट की सुरक्षा को फुल-प्रूफ करना है. पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय हर स्तर पर सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटा हुआ है.    The post Airport: अब सीआईएसएफ कार्गो और बैगेज की भी करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News Ranchi: रांची में सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Crime News Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया है कि यह घटना 7 मई की रात को करीब 11 बजे राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. प्रेमी ही दोस्तों के साथ लड़की को ले गया सुनसान जगह पुलिस ने एक बयान में कहा है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया. उसी सुनसान जगह पर सभी लड़कों ने बारी-बारी से उससे सामूहिक बलात्कार किया. लड़की की शिकायत पर 8 मई को दर्ज हुई प्राथमिकी पुलिस ने कहा है कि लड़की की शिकायत के आधार पर 8 मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. बयान में कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गयी है और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 3 नाबालिगों को किशोर सुधार गृह भेजा गया पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. पुलिस ने कहा है कि 5 आरोपियों में से 2 को जेल भेज दिया गया है, जबकि 3 नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में रखा गया है. इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत झरिया कोयलांचल में 1.53 वर्ग किलोमीटर में सिमटा आग का दायरा 7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल The post Crime News Ranchi: रांची में सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’, आर्म्ड फोर्सेज की तारीफ में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

Operation Sindoor: कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हिंदुस्तानीय सेना लगातार अपने शौर्य कौशल का परिचय दे रही है. पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाए जाने और हिंदुस्तानीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद पाकिस्तान लगातार हिंदुस्तानीय नागरिकों को टारगेट कर रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. हिंदुस्तानीय सेना भी मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर रही है. हिंदुस्तानीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं कांग्रेस के एक कार्यकर्ता राजेश राम ने कहा कि हमारी सेना जय हिंद की ताकत के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान की कमर तोड़ेगी. जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है उसे मुंह की खानी पड़ी है. 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था. कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था. हमारी सेना सक्षम है. हर व्यक्ति सेना और प्रशासन के साथ खड़ा है. कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता हिंदुस्तानीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें संयम की भी एक सीमा होती है- राजेश राम कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरीके से हिंदुस्तानीय सेना कार्रवाई कर रही है, पूरा देश उनके साथ है. किस्तान लगातार उकसावे का काम कर रहा है लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दे रही है. संयम की भी एक सीमा होती है. उन्होंने प्रशासन और सेना की कार्रवाई की भी प्रशंसा की. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना मजबूत है और आगे भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका The post ‘हिंदुस्तानीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’, आर्म्ड फोर्सेज की तारीफ में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़

Hand Pump Repair: रांची-झारखंड के योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेयजल संकट के निबटने के लिए बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत को लेकर 259 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. राज्य के अतिसंवेदनशील गिरिडीह जिले के लिए 15 करोड़ 70 लाख रुपए, पलामू जिले के लिए 14 करोड़ 7 लाख रुपए और गढ़वा जिले के लिए 12 करोड़ 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड में कुल 74,500 चापाकल खराब हैं. सभी जिलों के डीसी को तेजी से खराब चापाकलों को मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है. चापाकलों की मरम्मत के लिए 259 करोड़ की स्वीकृति झारखंड के योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना एवं विकास विभाग द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए 259 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी है. राज्य के सामान्य क्षेत्र तथा जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना के लिए कुल 259 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है. जिला योजना अनाबद्ध की राशि से पूर्व की स्वीकृत योजनाओं में दायित्वों का भुगतान करने तथा शेष बची राशि से जिलों के महत्वपूर्ण अन्तराल (Critical Gap) की योजनाओं पर व्यय करने का निर्देश दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना अनाबद्ध की राशि से ली जाने वाली योजनाओं का अनुश्रवण संबंधित जिलों के उपायुक्त को जिला योजना पदाधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. पिछले दिनों हुई बैठक में लिया गया था निर्णय मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि झारखंड में व्याप्त पेयजल संकट को देखते हुए तत्काल अनाबद्ध की राशि से विभिन्न कारणों से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने पर नीतिगत फैसला लेने के लिए 02 मई 2025 को एक विभागीय बैठक की गई थी. बैठक में योजना विभाग के सचिव मुकेश कुमार, अपर सचिव गरिमा सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसमें योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने का निर्देश दिया था. ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा सभी जिलों के डीसी को चापाकलों की मरम्मत का निर्देश मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सूचना के अनुसार 01 अप्रैल 2025 तक विभिन्न कारणों से बंद पड़े चापाकलों की संख्या लगभग 74,500 है. सभी जिलों के उपायुक्त युद्धस्तर पर उन्हें उपलब्ध अनाबद्ध की राशि से बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत कराएं, ताकि पेयजल संकट को दूर किया जा सके. ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल The post Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता इंडियन स्टूडेंट ट्रेवल इंश्योरेंस, जान जाएगा तो वीजा लेने के लिए लगा देगा लाइन

Indian Student Travel Insurance: विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी समाचार है. वह यह है कि अगर आपका बेटा, बेटी या कोई संगे-संबंधी का सदस्य विदेश में पढ़ाई कर रहा है, तो उसके लिए इंडियन स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान काफी फायदेमंद होता है. खासकर, जब वह हवाई जहाज से विदेश जाता है, तब उसे इस योजना का फायदा मिलता है. आइए, इस इंश्योरेंस प्लान के बारे में जानते हैं. क्या है इंडियन स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंडियन स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान केवल मेडिकल खर्चों तक ही सीमित नहीं है. यह योजना सामान की हानि, पासपोर्ट के खोने, पढ़ाई में किसी भी तरह की रुकावट और लैपटॉप या टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की चोरी या नुकसान जैसे जोखिमों से भी सुरक्षा प्रदान करती है. जहां यूनिवर्सिटी-विशेष हेल्थ इंश्योरेंस केवल यूनिवर्सिटी के दायरे में चिकित्सा सेवाओं को कवर करता है, वहीं इंडियन स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस आमतौर पर पूरे देश में कवरेज प्रदान करता है। यह छात्रों को व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करता है. इंडियन स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस को क्यों चुनें? इंडियन ट्रैवल इंश्योरेंस योजनाएं न केवल किफायती हैं, बल्कि यह कई तरह की कवरेज भी प्रदान करती हैं. यदि छात्र का स्टडी पीरियड बढ़ जाता है, तो इंडियन पॉलिसी को आगे बढ़ाया जा सकता है, जो कई विदेशी इंश्योरेंस कंपनियां नहीं करतीं. डिजिट इंश्योरेंस के सीएमओ और डायरेक्ट सेल्स हेड विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, हिंदुस्तानीय इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा ली जाने वाली प्रीमियम राशि विदेशी स्टूडेंट पॉलिसी की तुलना में लगभग 1.5 गुना कम होती है. इसे भी पढ़ें: Swiggy: इंस्टामार्ट लॉन्च करने के बाद स्विगी को नुकसान, मगर रेवेन्यू में आयी तेजी विदेशी हेल्थ इंश्योरेंस की सीमाएं क्या हैं? विदेशी हेल्थ इंश्योरेंस की लागत 65,000 रुपये से 1.65 लाख रुपये तक हो सकती है, जो इसे हिंदुस्तानीय ट्रैवल इंश्योरेंस की तुलना में काफी महंगा बनाती है. इतना खर्च करने के बावजूद ये पॉलिसी अक्सर सामान, पासपोर्ट, लैपटॉप की हानि, पढ़ाई में व्यवधान या स्पॉन्सर प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं नहीं देतीं. साथ ही, ये योजनाएं पहले से मौजूद बीमारियों, डेंटल केयर या यूनिवर्सिटी क्षेत्र के बाहर उपचार को भी कवर नहीं करती हैं. यदि छात्र पर्सनल ट्रिप के लिए किसी अन्य देश की यात्रा करते हैं, तो ये पॉलिसी आमतौर पर कवरेज नहीं देती, क्योंकि इनका दायरा केवल यूनिवर्सिटी के देश तक ही सीमित रहता है. रिपोर्ट: साक्षी सिन्हा इसे भी पढ़ें: आटा-चावल और तेल-साबुन की जमाखोरी की तो दर्ज होगा मुकदमा, सोशल मीडिया पर न फैलाएं अफवाह The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता इंडियन स्टूडेंट ट्रेवल इंश्योरेंस, जान जाएगा तो वीजा लेने के लिए लगा देगा लाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Motihari: रामगढ़वा. स्थानीय पुलिस ने एक कार्टून ब्लैक ओक अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक हरैया थानाक्षेत्र के डंकन अस्पताल रोड वार्ड नंबर 4 रक्सौल निवासी स्वर्गीय कैलाश पटेल का पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है. वह मोटरसाइकिल से 180 एमएल की 25 बोतल नेपाली ब्लैक ओक अंग्रेजी शराब लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा था. जिसकी मात्रा 4.5 लीटर है. जिसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top