Hot News

May 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

भभुआ नगर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीएलओ का क्या योगदान है, इसके लिए शनिवार को समाहरणालय के समीप स्थित लिच्छवी भवन में भभुआ व चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत बीएलओ को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. इस दौरान प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची का शुद्धिकरण, नये मतदाताओं का नामांकन, वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग व इआरओ नेट प्रणाली की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गयी. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारीगण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्यस्तरीय टीम ने पाकुड़िया सीएचसी का किया मूल्यांकन

पाकुड़िया. हिंदुस्तान प्रशासन की कायाकल्प योजना के तहत सीएचसी पाकुड़िया का शनिवार को राज्यस्तरीय दो सदस्य टीम ने मूल्यांकन किया. टीम ने सीएचसी में प्रयोगशाला, दवा भंडार कक्ष, ओपीडी, डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर, प्रतीक्षा स्थल और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) रूम आदि का निरीक्षण किया. मूल्यांकन टीम में फूलोझानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका के मैनेजर सुदीप किस्कू और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेश कुमार सिन्हा शामिल थे. बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना है. कायाकल्प योजना के तहत उन सीएचसी की पहचान की जाती है जो स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हैं. इसके माध्यम से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जाता है. बताया कि मूल्यांकन के उपरांत तैयार रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, डॉ मंजर आलम, डॉ गंगा शंकर साह, बीपीएम प्रभात दास आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्यस्तरीय टीम ने पाकुड़िया सीएचसी का किया मूल्यांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6177 मामलों का निष्पादन

प्रतिनिधि, खूंटी़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अदालत में कुल 6177 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं एक करोड़, 63 लाख, 75 हजार, 997 रुपये की राशि का समायोजन किया गया. निष्पादित मामलों में कुल 421 वाद न्यायालय में लंबित मामले निष्पादित हुए. इससे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने कहा कि यह वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत है. लोक अदालत में लंबित वादों के दोनों पक्षों के बीच जीत होती है. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ माध्यम है. जिसमें लोग अपना सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकते हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था. प्रथम बेच में अपर जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा, अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक और शशि कला कुमारी, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अधिवक्ता मदन मोहन राम और कविता कुमारी, तृतीय बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, अधिवक्ता आशीष कुमार और सुमित कुमार कश्यप, चतुर्थ बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिन्हा, अधिवक्ता मिलन कुमार दास और जुनूल होरो, पंचम बेंच में अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी रजक और रूबी कुमारी उपस्थित रहे. छठा बेंच में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्षा रीता मिश्रा, सदस्य सुरेश कुमार राय और सदस्य राधा रानी उपस्थित रहे. लोक अदालत में दीवानी और फौजदारी न्यायालय के सभी सुलहनीय प्रकृति के मामले, बैंक ऋण, मोटरयान दुर्घटना, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग और उत्पाद विभागों के मामले, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए. जिसमें बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्तागण व पीएलवी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 6177 मामलों का निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शॉर्ट सर्किट से मुख्य डाकघर में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जला

पाकुड़. शहर के भगत पाड़ा स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार की सुबह आग लग गयी. आग इतनी भयानक थी कि डाकघर के सभी रूम में धुआं फैल गया था. आसपास के लोगों को आग की भनक तब लगी जब डाकघर की छत से जोरदार धुआं निकलने लगा. लोगों ने इसकी सूचना उप डाकपाल को दी. उप डाकपाल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. तब तक डाकघर में लगे इलेक्ट्रिक पैनल सहित कुछ कागजात जल चुके थे. गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने देख लिया, नहीं तो महत्वपूर्ण दस्तावेज जल सकता था. मामले को लेकर उप डाकपाल अनाथ दास ने बताया कि आसपास के लोगों से सुबह करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही डाकघर आया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. इलेक्ट्रिक पैनल जल गया है और क्या कुछ नुकसान है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि डाकघर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. आग पर काबू पा लिया गया है. इलेक्ट्रिक पैनल जल गया है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. क्योंकि इलेक्ट्रिक पैनल के पास ही आग की लपटें ज्यादा थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शॉर्ट सर्किट से मुख्य डाकघर में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीइओ की जांच में कई स्कूलों में शिक्षक पाये गये गायब, स्पष्टीकरण

अधौरा…. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा शनिवार को सबसे पहले प्रखंड की दुमरावा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खोनधर का निरीक्षण किया गया, तो वहां के ग्रामीण स्कूल पर पहुंच कर अधिकारी को जानकारी देते हुए बताये कि यहां चार शिक्षक पदस्थापित हैं. लेकिन, मनोज कुमार व अनूप कुमार दोनों शिक्षक महीने में एक दो दिन ही आते हैं और हाजिरी बना कर चले जाते हैं. जबकि, विद्यालय में लगा चापाकल भी बंद पाया गया. इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा की जांच की गयी, जहां विद्यालय से एक साथ नौ शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये. वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकटा से दो शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये, तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चफना में पांच भी शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले. साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारोदाग में तीन शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये. वहीं, न्यू प्राथमिक विद्यालय पडवनीया में जब अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो वहां प्रधानाध्यापक बिश्राम सिंह द्वारा एक माह से हाजिरी ही नहीं बनायी गयी थी. इसे लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि पठन पाठन अवधी में विद्यालय से गायब पाये सभी शिक्षकों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा से एक साथ नौ शिक्षक मिले गायब विद्यालयों में मिली कई खामियां, चापाकल भी पाया गया बंद डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीइओ की जांच में कई स्कूलों में शिक्षक पाये गये गायब, स्पष्टीकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Twist: परिवार के खिलाफ जाकर माही-आर्यन ने की शादी, ये शख्स लेगा तलाक

Anupama Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा पिछले कुछ समय से टीआरपी में सबसे ऊपर है. शो का मौजूदा ट्रैक माही के इर्द-गिर्द घूमता है, जो प्रेम के करीब रहने के लिए आर्यन से शादी करने की साजिश रचती है. जबकि आर्यन और बाकी लोग इस बात से पूरी तरह अनजान हैं. राही कहीं न कहीं माही के इरादों को भांप चुकी है. पूरा कोठारी परिवार इस लवस्टोरी के खिलाफ है. परिवार वालों के विरोध के बावजूद आर्यन से शादी करती है माही अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक एक महत्वपूर्ण मोड़ देखेंगे, जब माही (स्प्रेहा चटर्जी) अनुपमा (रूपाली गांगुली) के विरोध को दरकिनार करते हुए आर्यन से शादी कर लेती है. अनुपमा की अस्वीकृति के बावजूद, माही शादी के लिए आगे बढ़ती है और दुल्हन के रूप में अनु के पास जाती है. राही (अद्रिजा रॉय) सहित कोठारी परिवार भी माही और आर्यन के रिश्ते को अस्वीकार करता है. उन्हें संदेह है कि माही के इरादे प्रेम के करीब रहने की है. प्रार्थना लेगी तलाक अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, प्रार्थना अपनी जिंदगी बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाती है. वह एडवोकेट सुलभा सेठ से संपर्क करती है और एक सीक्रेट मीटिंग का रिक्वेस्ट करती है. वह नहीं चाहती कि कोई भी यह जाने कि वह क्या प्लानिंग कर रही है. बैठक के दौरान, प्रार्थना बताती है कि वह तलाक चाहती है. वह कहती है कि हालात ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वह अब और शादी में नहीं रह सकती. उसके शब्दों में उसका दर्द तो दिखता है, लेकिन साथ ही उसकी हिम्मत भी. ऐसा लगता है कि समय बीत रहा है, और वह जानती है कि हालात और खराब होने से पहले उसे कुछ करना होगा. शो के आज के एपिसोड में, वसुंधरा और राघव के बीच कड़ी टक्कर हुई. दूसरी ओर, प्रार्थना गौतम के खिलाफ अनुपमा की मदद लेने की कोशिश करती है. जबकि शाह को अंश के साथ प्रार्थना की नजदिकियां पसंद नहीं आ रही है. यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर The post Anupama Twist: परिवार के खिलाफ जाकर माही-आर्यन ने की शादी, ये शख्स लेगा तलाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan Conflict: अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध मानेगा भारत, सरकार ने किया बड़ा फैसला

India Pakistan Conflict: हिंदुस्तान प्रशासन ने फैसला किया है कि हिंदुस्तान की जमीन पर किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को हिंदुस्तान युद्ध मानेगा. हिंदुस्तान उसी के अनुसार जवाब भी देगा. शनिवार को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बड़ी बैठक की. मीटिंग में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और हिंदुस्तानीय सेना के तीनों शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. यह बैठक पाकिस्तान के चार एयरबेस पर हिंदुस्तान पलटवार के बाद हुई.   हिंदुस्तान ने किया पलटवार हिंदुस्तानीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि हिंदुस्तानीय लड़ाकू विमानों से हवाई हथियारों का उपयोग करके रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों के रडार स्थलों पर सटीक पलटवार किया है. मीडिया से बात करने के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि हिंदुस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई उसकाने वाली है. विदेश सचिव ने कहा ‘पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे वाली और तनाव बढ़ाने वाली थी. लेकिन, हिंदुस्तान ने जवाबी कार्रवाई में संयम दिखाई. हिंदुस्तान ने संतुलित तरीके से बचाव और प्रतिक्रिया की.’ पाकिस्तान ने किया 26 स्थानों पर हमला इससे पहले शुक्रवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से हिंदुस्तान के 26 इलाकों पर हमला किया गया था. पाकिस्तान ने उधमपुर , पठानकोट , आदमपुर, भुज और बठिंडा के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया. हमले में कई कर्मचारियों को चोटें लगी है. पंजाब के एयरबेस स्टेशन को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने देर रात हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उसने  श्रीनगर, अवंतीपोरा और उधमपुर के एयरबेस में अस्पतालों और स्कूलों को गैर-पेशेवर तरीके से निशाना बनाने की कोशिश की. हिंदुस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया.  Also Read: Drone Attack Rajasthan: जैसलमेर में पाकिस्तान का हमला, प्रोजेक्टाइल का मलबा बरामद, सेना ने जारी किया वीडियो The post India Pakistan Conflict: अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध मानेगा हिंदुस्तान, प्रशासन ने किया बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Twin Baby Names: आपके घर भी आने वाले हैं जुड़वा मेहमान तो B अक्षर से दें प्यार नाम

Twin Baby Names: घर में आने वाला है नन्हा मेहमान और आप उनके लिये ढूंढ रहे हो प्यारे और यूनिक नाम.तो हम आपके लिये लेकर आये हैं कुछ ट्रेडिंग नाम. आज हम आपको “B” अक्षर से जुड़े कुछ खूबसूरत और यूनिक नाम बताएंगे जो न सिर्फ सुनने में प्यारे हैं बल्कि उनके अर्थ भी बहुत खास हैं. इन नामों से आपके जुड़वा मेहमानों को न केवल एक सुंदर पहचान मिलेगी बल्कि वे हर किसी का दिल भी जीत लेंगे.तो चलिए इस प्यारी सी नामकरण की यात्रा शुरू करते हैं. लड़कों के नाम भव्य: इसका अर्थ है शानदार, वैभवशाली, सुंदर. यह नाम किसी ऐसे व्यक्ति के लिए उपयुक्त है जो प्रभावशाली और आकर्षक व्यक्तित्व वाला हो. भविन: इस नाम का अर्थ है विजेता जो संसार को जीतने की क्षमता रखता हो. यह महत्वाकांक्षी और नेतृत्व करने वाले व्यक्ति के लिए अच्छा है. बृजेश: यह भगवान कृष्ण के नामों में से एक है जिसका अर्थ है ‘ब्रज का स्वामी’ या ‘ब्रज का राजा’. यह नाम धार्मिक और प्यारे शिशु के लिए चुना जा सकता है. बसव: यह हिंदुस्तानीय मूल का नाम है और इसका एक अर्थ ‘बैल’ होता है. जो शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक है. यह मजबूत और स्थिर व्यक्तित्व वाले शिशु के लिए अच्छा हो सकता है. लड़कियों के नाम बानी: बानी का अर्थ है ‘वाणी’. यह नाम रचनात्मक और अभिव्यक्तिशील लड़की के लिए सुंदर है. बिंदिया: बिंदिया माथे पर लगाई जाने वाली एक छोटी सी बिंदी होती है जो सुंदरता और शुभता का प्रतीक है. यह नाम पारंपरिक और प्यारी बच्ची के लिए अच्छा है. बीनू: यह एक प्यारा और छोटा नाम है. बियांका: यह एक इतालवी नाम है जिसका अर्थ है ‘सफेद’ या ‘शुद्ध’. यह नाम मासूमियत और सुंदरता का प्रतीक है. बर्षा: बर्षा का अर्थ है ‘बारिश’. बारिश जीवनदायिनी होती है इसलिए यह नाम ताजगी और नई शुरुआत का प्रतीक हो सकता है. Also Read : Baby Names: अपने शिशु का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर शिशु का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Twin Baby Names: आपके घर भी आने वाले हैं जुड़वा मेहमान तो B अक्षर से दें प्यार नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raxaul News: सम्राट अशोक भवन के निर्माण का रास्ता साफ, शहर में महिलाओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट

Raxaul News: रक्सौल में शनिवार को बजट पर चर्चा के लिए नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें एकमात्र बजट के एजेंडे पर चर्चा होनी थी. तय समय, सुबह 11 बजे बैठक की कार्रवाई शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद रक्सौल की सभापति धुरपति देवी ने की जबकि संचालन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया. उनके साथ, इस बैठक में नगर उपसभापति पुष्पा देवी व अन्य पार्षद भी शामिल थे. बैठक के एक मात्र एजेंडा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 134 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव सभापति धुरपति देवी के द्वारा लाया गया, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया. इसके बाद, सामान्य चर्चा के बाद बैठक की कार्रवाई समाप्त हो गयी. बैठक में नगर प्रबंधक अविनाश कुमार राव, पार्षद ओम कुमार, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, रवि कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, डिंपल चौरसिया, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, निलाक्षी श्रीवास्तव सहित नप कर्मी चंदेश्वर बैठा, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव उर्फ गूड्डू कुमार, रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, सोनू मंडल सहित अन्य मौजूद थे. विकास के ढांचे को मजबूत करने वाला बजट नगर परिषद के द्वारा जो बजट पास किया गया है. उसमें मुख्य रूप से शहर में सम्राट अशोक भवन का निर्माण, मेन रोड में डिवाइडर का सौंर्दयीकरण, ओपेन जीम, पुस्तकालय, एंबुलेंस की खरीद, शव वाहन की खरीद, अज्ञात शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर मशीन की खरीद, पिंक टॉयलेट का निर्माण के साथ-साथ बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य को पूरा करने का भी प्रावधान किया गया है. इसके अलावे, पूरे शहर में नए स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन के अलावे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर एटीएम आदि लगाने का भी प्रस्ताव किया गया है. वहीं आवश्यकता के अनुसार सड़क, नाला निर्माण आदि योजनाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है. एक करोड़ 39 लाख की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन रक्सौल के ब्लॉक परिसर में प्रशासन के द्वारा सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन किया गया है. इसपर सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा. इसके लिए तकनीकी स्वीकृति विभाग से प्राप्त हो गयी है. जल्द ही टेंडर कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पास होने के साथ ही लंबित पड़े विकासात्मक कार्य के जल्द से जल्द शुरू होने की संभावना है. बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने सिटीजन फ्रेंडली बजट पास हुआ है. शहर के विकास को लेकर कई योजनाओं का चयन किया गया है. जिसके परिणाम आने वाले कुछ दिनों में दिखने लगेगा. रक्सौल नगर परिषद के सभापति धुरपति देवी ने बजट सबकी मंजूरी से पास हुआ है. शहर के विकास को लेकर हमलोग ने एक बेहतर बजट बनाया गया है. सम्राट अशोक भवन से एक अलग पहचान मिलेगी. रक्सौल नगर परिषद के उपसभापति पुष्पा देवी ने 34 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है. जिसमें मुख्य रूप से स्त्रीओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट आदि बनाने का प्रस्ताव किया गया है. Also Read: Gopalganj News: सोशल मीडिया के पोस्ट पर भड़का गुस्सा, हरवे-हथियार के साथ सैकड़ों लोगों ने किया हमला The post Raxaul News: सम्राट अशोक भवन के निर्माण का रास्ता साफ, शहर में स्त्रीओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में भर्तियां, सैलरी 1.2 लाख, जल्द करें अप्लाई

Indian Army Recruitment 2025: हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच हिंदुस्तानीय सेना ने रिमाउंट एंड वेटनरी कोर (RVC) में नई भर्तियां निकाली हैं. सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत ऑफिसर पदों के लिए पुरुष और स्त्री उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो सेना में ऑफिसर रैंक पर शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं. RVC में यह मौका पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों को दिया जा रहा है. सेना के इस कोर में जानवरों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है. गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इस बीच हिंदुस्तानीय सेना ने एक ओर जहां सीमा पर अपनी ताकत दिखाई है, वहीं युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका भी दिया है. क्या है योग्यता ? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वेटरनरी साइंस में स्नातक डिग्री (B.V.Sc या B.V.Sc & AH) होना अनिवार्य है. हिंदुस्तानीय नागरिकों के अलावा नेपाली नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं. इसके साथ ही वे लोग भी आवेदन कर सकते हैं जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जाईरे, इथियोपिया और वियतनाम से स्थायी रूप से हिंदुस्तान में बसने के इरादे से आए हों. हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों के पास हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा जारी वैध पात्रता प्रमाणपत्र होना जरूरी है. कितनी है आयु सीमा ? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 26 मई 2025 तक 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को प्रशासनी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. कैसे करें अप्लाई ? इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले हिंदुस्तानीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. फॉर्म को सही ढंग से भरें और मांगे गए डाक्युमेंट्स अटैच करें. भरे हुए फॉर्म को साधारण डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेजें: महानिदेशालय रिमाउंट पशु चिकित्सा सेवा (RVC-1)क्यूएमजी शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना)पश्चिम ब्लॉक 3, ग्राउंड फ्लोर, विंग-4आर.के.पुरम, नई दिल्ली – 110066 कितनी होगी सैलरी ? इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 80 हजार से 1.20 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसमें शामिल हैं: लेवल-10बी वेतन मैट्रिक्स के तहत 61,300 रुपये का मूल वेतन 15,500 रुपये सैन्य सेवा वेतन (MSP) इसके अलावा किट रखरखाव भत्ता (KMA), महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. Also Read: Operation Sindoor: तीन दोस्तों ने लिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट, 1984 NDA बैच में थें एकसाथ Also Read: General Knowledge: अगर गिरे परमाणु बम, तो कैसे बचाएं जान? रेडिएशन से बचने के तरीके The post Indian Army Recruitment 2025: हिंदुस्तानीय सेना में भर्तियां, सैलरी 1.2 लाख, जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top