Hot News

May 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुपौल: कोसी नदी की धारा को साधने के लिए पहली बार इस्तेमाल हो रहा टेट्रापॉड, पुल्टेगौड़ा में 1600 मीटर में हो रहा है प्रयोग

सुपौल: कोसी नदी की तेज धारा और तटबंधों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए अब तकनीकी समाधान की दिशा में एक नयी पहल की जा रही है. नेपाल प्रभाग के अंतर्गत पुल्टेगौड़ा और चतरा इलाके में पहली बार 4000 किलोग्राम वजनी टेट्रापॉड लगाये जा रहे हैं. यह टेट्रापॉड विशेष रूप से नदी की धारा को तोड़ने और तटबंध की मजबूती सुनिश्चित करने में सक्षम माने जाते हैं. पुल्टेगौड़ा में लगभग 1600 मीटर की लंबाई में इन टेट्रापॉड्स को स्थापित किया जा रहा है. इंजीनियरों का मानना है कि यह तकनीक पारंपरिक पत्थर या ईंट-जड़ाई की तुलना में अधिक कारगर साबित होगी. टेट्रापॉड की अनूठी आकृति पानी की दिशा को तोड़कर ऊर्जा को कम करती है, जिससे कटाव को रोका जा सकता है. कोसी को बिहार का शोक कहा जाता है, लेकिन ऐसे आधुनिक तकनीकी उपायों से अब उसकी दिशा मोड़ने और नुकसान कम करने की उम्मीद बंधी है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अपनाया जायेगा. गौरतलब है कि कोसी नदी के 61 वर्षों के इतिहास में पहली बार इस वर्ष टेट्रापॉड का उपयोग तटबंधों और स्परों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है. पिछले वर्ष 2024 में कोसी नदी में जलस्तर 6.61 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था, जिसके चलते कोसी बराज के ऊपर से पानी बहने लगा था. इसके बाद जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कोसी बराज समेत तटबंधों और स्परों का व्यापक निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण के बाद कोसी हाई लेवल कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ पूर्व सुरक्षा उपायों को लेकर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी. कटाव नियंत्रण टेट्रापॉड्स का उपयोग करके, तटीय इंजीनियर ज्वारीय बलों और तूफानी लहरों के कारण होनेवाले कटाव से तटरेखाओं की रक्षा कर सकते हैं. वे अवरोधों के रूप में कार्य करते हैं, जो लहर ऊर्जा को अवशोषित करती है और नदी तट से दूर ले जाती है. क्या है टेट्रापॉड और क्यों है खास ? जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अभियंता और ‘बिन पानी क्या जिंदगानी’ पुस्तक के लेखक बबन पांडेय ने बताया कि टेट्रापॉड एक चार पैरों वाला विशेष संरचनात्मक ब्लॉक होता है, जो जलधारा के वेग को तोड़कर कटाव को रोकने में कारगर होता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गिरने के बाद भी इसका आकार और संतुलन नहीं बदलता, जिससे यह अधिक स्थायित्व प्रदान करता है. प्रयोगशाला स्तर पर होगी शुरुआत पूर्वी कोसी तटबंध के कुसहा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सहनी ने बताया कि नेपाल स्थित पुल्टेगौड़ा के स्पर संख्या 12 में टेट्रापॉड का प्रयोगशाला स्तर पर उपयोग प्रस्तावित है. यह स्थान दो धाराओं के संगम स्थल पर स्थित है, जहां जल वेग अत्यंत तीव्र होता है. ऐसे में टेट्रापॉड के माध्यम से बाढ़ के समय उत्पन्न दबाव को कम किया जा सकेगा. तकनीकी विस्तार और लागत विभाग ने पुल्टेगौड़ा के स्पर संख्या 10 के पास 170 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी पट्टी पर दो लेन में टेट्रापॉड लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है. एक टेट्रापॉड की ऊंचाई 1.8 मीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 30 हजार प्रति यूनिट है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पूर्व प्रयोग रहा सफल पूर्वी कोसी तटबंध के कुसहा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सहनी ने बताया कि वर्ष 2023 में गंडक नदी परियोजना (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) में टेट्रापॉड का सफल उपयोग किया गया था. उस सफलता को देखते हुए अब इसे कोसी नदी में भी लागू किया जा रहा है. यह तकनीक भले ही खर्चीली हो, लेकिन यह बार-बार होने वाले मरम्मत कार्यों से राहत दिला सकती है. इसके चलते संभावित बाढ़ और कटाव से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर खुशी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें: असुर के नाम पर बसा है बिहार का ये शहर, दो बड़े धर्मों के आस्था का है केंद्र The post सुपौल: कोसी नदी की धारा को साधने के लिए पहली बार इस्तेमाल हो रहा टेट्रापॉड, पुल्टेगौड़ा में 1600 मीटर में हो रहा है प्रयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: फुसरो शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं, नीलामी से लाखों कमाता है नगर परिषद

‍Bokaro News| फुसरो (बोकारो), आकाश कर्मकार : बोकारो जिले के फुसरो शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं है. फिर भी नगर परिषद की ओर से हर साल इसकी नीलामी की जाती है. बस स्टैंड के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों रुपए के राजस्व की वसूली करने के बाद भी यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिलती है. सड़क को ही स्टैंड का नाम देकर प्रतिवर्ष नगर परिषद राजस्व की वसूली कर रहा है. मुख्य सड़क के किनारे 20 से 25 बसें रुकतीं हैं. यहां से झारखंड के कई जिलों के अलावा बिहार के बक्सर, दाऊदनगर, बलिया, औरंगाबाद, डेहरी, छपरा, सीवान आदि जगहों के लिए बसें जाती हैं. निर्मल महतो चौक के पास से खुलती हैं लंबी दूरी की बसें निर्मल महतो चौक के पास सड़क के किनारे में विभिन्न जगहों के लिए लंबी दूरी की बसें लगती हैं. धनबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को फुसरो सब्जी मंडी के पास ही मुख्य सड़क के किनारे बस का इंतजार करना पड़ता है. सड़क के किनारे बसें व अन्य छोटे वाहन लगते हैं. इसके कारण यहां अक्सर सड़क जाम हो जाती है. गोमिया-हजारीबाग की ओर जाने के लिए यूको बैंक फुसरो के नजदीक तथा टाटा की ओर जाने के लिए भुवनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप की दूसरी ओर बसें लगती हैं. जहां-तहां सड़क पर बस का इंतजार करते हैं यात्री इस स्थिति में जहां-तहां यात्रियों को खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है. वर्ष 2023 में फुसरो निर्मल महतो चौक के पास बस में चढ़ने के लिए सड़क पार करने के दौरान हाइवा की चपेट में आने से विक्रमगंज थाना के धारुपुर पोखरा निवासी मंजीत सिंह (30) की मौत हो गयी थी. मालूम हो कि फुसरो बाजार स्थित बस स्टैंड को कोरोना काल से फुसरो नगर परिषद की ओर से सब्जी बाजार बना दिया गया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें प्रतिवर्ष लाखों का मिलता है राजस्व फुसरो नगर परिषद प्रशासन की ओर से वर्ष 2018-19 में 10.51 लाख रुपए, 2019-20 में 11.56 लाख रुपए, 2020-21 में 17.50 लाख रुपए, 2022-23 में 19.41 लाख रुपए, 2023-24 में 25.15 लाख रुपए, 20224-25 में 27 लाख रुपए, 2025-26 में 30.06 लाख रुपए में बस स्टैंड की नीलामी की गयी थी. वर्ष 2021-22 में कोरोना काल के दौरान 2 पार्ट में स्टैंड की नीलामी की गयी थी. बस स्टैंड बनाने के लिए सीसीएल ने दी है जमीन फुसरो नगर परिषद को बस स्टैंड बनाने के लिए ढोरी खास के समीप सीसीएल ने वर्ष 2017 में ही जमीन उपलब्ध कराते हुए एनओसी दिया है. 8 साल बाद भी बस स्टैंड नहीं बन पाया है. बस स्टैंड के निर्माण के लिए नगर परिषद ने विभाग को प्रपोजल भेजा है, लेकिन आवंटन के अभाव में बस स्टैंड बन नहीं बना पाया है. टेंपो स्टैंड भी नहीं है शहर में फुसरो ओवरब्रिज के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर, फल मंडी के पास तथा सब्जी मंडी के पास अलग-अलग टेंपों स्टैंड हैं. इससे भी यात्रियों को परेशानी होती है. सड़क किनारे पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण सड़कों पर ही सभी टेंपो खड़े रहते हैं. इससे यात्रियों के जान-माल का खतरा बना रहता है. इसे भी पढ़ें Indian Railways News: ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से ये ट्रेन 15 दिन के लिए रद्द, तारीख यहां चेक करें डालसा ने स्त्री को दिलाया 99 लाख मुआवजा, राष्ट्रीय लोक अदालत में 115.14 करोड़ रुपए की रिकवरी Road Accident in Giridih: अहिल्यापुर में डीजे साउंड लदे वाहन और मैजिक की टक्कर में एक चालक की मौत LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत The post Bokaro News: फुसरो शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं, नीलामी से लाखों कमाता है नगर परिषद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Munger: जमालपुर-किऊल रेल लाइन पर इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन ठप, कई ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल्ड

Munger: मालदा रेल मंडल के जमालपुर-किऊल रेल लाइन पर मसुदन और अभयपुर स्टेशनों के बीच एक लेवल क्रॉसिंग (गेट नंबर 23) के नीचे सबवे बनाने का काम चल रहा था. इसी कारण शनिवार को रेलवे ने 7 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया. इससे यात्रियों को खासकर गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों को हुई परेशानी रेलवे का यह ब्लॉक सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया गया. पहले से जानकारी थी कि ब्लॉक 7:15 बजे से 2:15 बजे तक होगा, लेकिन बाद में समय थोड़ा बदल दिया गया. दो दिनों से अखबारों में इसकी सूचना दी गई थी, फिर भी कई लोगों को इसका पता नहीं चला और वे स्टेशन पहुंच गए. ट्रेनें बंद होने की समाचार मिलने के बाद यात्री प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और जहां जगह मिली, वहां बैठ गए. तेज गर्मी के कारण लोगों को और परेशानी हुई. भागलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को कम दिक्कत भागलपुर जाने वालों को थोड़ी राहत मिली क्योंकि सुबह जल्दी कुछ ट्रेनें चलीं. सुबह 7 बजे विक्रमशिला एक्सप्रेस और 7:05 बजे एक पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई. फिर 10:50 और 2:08 बजे भी दो ट्रेनें भागलपुर के लिए चलीं. लेकिन किऊल की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. सुबह 7:00 बजे के बाद उन्हें दोपहर 2:43 बजे तक कोई ट्रेन नहीं मिली. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कई ट्रेनें रद्द इस ब्लॉक की वजह से 9 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गईं. 6 ट्रेनें बीच में ही रोक दी गईं और 11 ट्रेनों का समय बदल दिया गया. कुछ ट्रेनें 3 से 5 घंटे देरी से चलीं. इसमें विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ और दुमका-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं. दानापुर-साहिबगंज, पटना-दुमका और गया-जमालपुर पैसेंजर जैसी ट्रेनें भी काफी देर से चलीं. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका The post Munger: जमालपुर-किऊल रेल लाइन पर इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन ठप, कई ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CUET UG Admit Card 2025 OUT: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2025 OUT in Hindi: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 24 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो आप अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं. CUET UG Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें. अब Download CUET UG Admit Card 2025 के लिंक पर जाएं. यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें. अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें. The post CUET UG Admit Card 2025 OUT: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jsca a division t20 league: तरणदीप सिंह का अर्धशतक, एल टाउन 52 रन से जीता

जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में स्पोर्ट्से गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को 52 रन से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाए. तरणदीप सिंह ने 57 गेंद में 83 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. प्रिंस कुमार और रवि शर्मा ने 47-47 रन बनाए. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी. अंजन नंदी ने 36 व वीर दास ने 32 रन बनाए. हैप्पी पनेसर ने तीन व सतवीर सिंह दो विकेट लिये. तरणदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jsca a division t20 league: तरणदीप सिंह का अर्धशतक, एल टाउन 52 रन से जीता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक से गिरकर दंपती सहित एक बच्चा घायल, रेफर

बोरियो. बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के रक्सी स्थान से आगे धोगड़ा के पास बाइक से गिरकर दंपती एवं उसके साथ एक बच्चा घायल हो गया. घायलों में पत्नी एवं शिशु को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बिहार के सिलहन के राजेश कुमार साह अपनी पत्नी बबली देवी (27) एवं अपने पुत्र राम कुमार (5) के साथ ससुराल राधानगर से लौटने के क्रम में धोगड़ा के पास सड़क पर स्टोन डस्ट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से गिर गये. बाइक से गिरकर तीनों घायल हो गए. घायलों में बबली देवी एवं पुत्र राम कुमार के सिर पर गंभीर चोट आयी है. मौके पर उपस्थित डॉ रोहित गौंड ने प्राथमिक उपचार किया. दोनों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है तीनों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक से गिरकर दंपती सहित एक बच्चा घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हल्दिया- बरौनी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी मामले का सुराग नहीं

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बदिया के निकट हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल की चोरी किये जाने के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इधर, घटना को लेकर आईओसी के अधिकारियों ने शनिवार को मधुपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है. वहीं, क्षतिग्रस्त किये गये पाइप लाइन की मरम्मत किये जाने के बाद घटनास्थल पर आईओसी का गार्ड व चौकीदार को तैनात किया गया है. जो पाइप लाइन का निगरानी कर रहा है. इधर मामले में पुलिस चोरी के अन्य घटनाओं के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. साथ ही साइबर सेल के अलावा मामले में अन्य थाना से भी मदद ली जा रही है. हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पायी है. बताते चले कि गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे बदिया के पास पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर टैंकर के माध्यम से तेल चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. बताया जाता है कि रात को क्रूड ऑयल पाइप लाइन का प्रेशर कम मिलने पर जसीडीह स्थित नियंत्रण कक्ष ने इसकी सूचना अपने विभागीय अधिकारियों समेत तत्काल पुलिस को दिया. इसके बाद आईओसी के कर्मी समेत पुलिस भी सक्रिय हुए, लेकिन घटना स्थल पर पुलिस व आईओसी के कर्मी के पहुंचने से पूर्व ही टैंकर लेकर तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य भागने में सफल रहे. मामले में विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हल्दिया- बरौनी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी मामले का सुराग नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेगा ब्लॉक के कारण साहिबगंज-जमालपुर के बीच कई ट्रेनें विलंब से चली

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत सुल्तानगंज और भागलपुर के बीच हो रहे सब-वे निर्माण को लेकर शनिवार को सात घंटे के ब्लॉक के कारण साहिबगंज से चलने वाली जमालपुर तक ईएमयू ट्रेन भागलपुर तक ही चली. मालदा से चलकर किउल जंक्शन को जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर तक ही चलायी गयी. रामपुरहाट से गया जानेवाली पैसेंजर ट्रेन को 30 मिनट विलंब से चलायी जा रही है. वहीं डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली को जानेवाली 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे विलंब से चली. ट्रेन का साहिबगंज में आगमन का समय 6:34 है. पर ट्रेन साहिबगंज से 12:16 पर प्लस स्थान की है. वहीं दानापुर से चलकर साहिबगंज को आनेवाली 13236 इंटरसिटी एक्सप्रेस का साहिबगंज में खुलने का निर्धारित समय 3:20 है. पर यह ट्रेन साहिबगंज में दानापुर से चलकर साहिबगंज संध्या 8:00 बजे पहुंची है, जो 8:30 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान किया. साहिबगंज से धुलियान को जानेवाली पैसेंजर का साहिबगंज से खुलने का निर्धारित समय 12:00 बजे है. यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे साहिबगंज से प्रस्थान की है. याद हो कि जमालपुर से किउल रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट को हटाने के उद्देश्य से सब वे का निर्माण किया जा रहा है. शनिवार को सुबह 9:30 बजे से संध्या 4:15 तक ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गय. जानकारी स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेगा ब्लॉक के कारण साहिबगंज-जमालपुर के बीच कई ट्रेनें विलंब से चली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी के मौसम में एटीएम बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

फतेहपुर. फतेहपुर बाजार स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के नीचे लगा एक मात्र एटीएम शनिवार को बंद होने से ग्राहकों को भारी परेशानी हुई. बैंक शाखा के इस एटीएम में बड़ी संख्या में लोग निकासी के लिए आते हैं, लेकिन सुबह से ही इसका शटर बंद देख लोग निराश होकर लौटते रहे. ग्राहकों ने बताया कि विवाह और अन्य पारिवारिक आयोजनों का समय चल रहा है, ऐसे में नकद की आवश्यकता अधिक होती है. शुक्रवार को भी कई लोगों ने पैसे फंसने और ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत की थी. शनिवार सुबह से ही एटीएम पूरी तरह बंद पड़ा मिला, जिससे लोग घंटों तक इंतजार करने के बाद भी पैसे नहीं निकाल सके. स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह शादी के खर्च के लिए पैसे निकालने आए थे, लेकिन एटीएम बंद होने से उन्हें लौटना पड़ा. वहीं अन्य ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी के मौसम में एटीएम बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

60 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

डुमरिया . मैगरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरिया डैंप के समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया निवासी महेंद्र यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मैगरा थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि देश मेंं चल रहे उथल-पुथल को लेकर क्षेत्र में थाने की पुलिस गश्ती पर थी, इसी बीच चंदरिया डैंप के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस को शक हुआ व उसे पकड़ लिया. उसके समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित शराब जब्त की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 60 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top