Hot News

May 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट

National Lok Adalat 2025: रांची-झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने लोहरदगा न्यायमंडल से आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसके बाद रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज एसएस फातमी समेत अन्य उपस्थित थे. न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि वादों (मामलों) के त्वरित निष्पादन में अधिवक्ताओं और मध्यस्थों की भूमिका अहम होती है. राष्ट्रीय लोक अदालत वादकारियों के लिए सुलभ और निःशुल्क न्याय पाने का एक माध्यम है. इसमें कुल लंबित मामले 34666 और प्रीलिटिगेशन के 293638 मामलों का निबटारा किया गया. 1395920987 रुपए का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 58 बेंच का हुआ था गठन रांची डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 39 एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया. न्यायिक दंडाधिकारियों, बैंक, इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ पूर्व में बैठकें की गयी थीं. इसके बाद वादकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नोटिस भेजा गया, ताकि वे अपने मामलों का निबटारा करा सकें. पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभुकों के बीच न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने चेक का वितरण किया. उन्होंने वाहन दुर्घटना मुआवजे के तौर पर मदेश्वर पांडे को 98,87,965 रुपये का चेक सौंपा. पीड़ित मुआवजा के रूप में न्यायुक्त ने रानी देवी को 5,00,000 का चेक प्रदान किया. न्यायायुक्त ने दिव्यांगजनों सोनू गोप और वसीम खान को व्हील चेयर दिया. अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने झारखंड पीड़ित मुआवजा के तहत कुल 25 पीड़ितों के बीच 68,00,000 रुपए का चेक दिया. इसके साथ ही वाहन दुर्घटना मुआवजा में न्यायिक पदाधिकारियों ने पीड़ितों के बीच 73,55,851 रुपए के चेकों का वितरण किया. ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने आज व्यवहार न्यायालय में दो दिनों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन किया. इस हेल्थ चेकअप कैंप में वादकारियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों, व्यवहार न्यायालय रांची के कर्मचारी और उनके परिवार निःशुल्क हेल्थ चेकअप करा सकेंगे. राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन पर ये भी थे उपस्थित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर एजेसी-15 अमित शेखर, एजेसी -2 यशवंत प्रकाश समेत अन्य अपर न्यायायुक्तगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन समेत सभी न्यायिक दंडाधिकारीगण और रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, एलएडीसीएस के सदस्यगण, अधिवक्तागण, कर्मचारी, पीएलवी समेत अन्य उपस्थित थे. उद्घाटन कार्यक्रम संचालन डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने किया. ये भी पढ़ें: Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़ The post National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘यह घबराने का समय नहीं है’, IPL 2025 निलंबन के बाद पंजाब किंग्स की अपील

India Pakistan Tension: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. इन परिस्थितियों के कारण शुक्रवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) को बीच में ही स्थगित कर दिया गया. पठानकोट (धर्मशाला से 85 किमी) और जम्मू (197 किमी से थोड़ा अधिक दूर) पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला होने के बाद ब्लैकआउट प्रोटोकॉल लागू होने के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच रद्द कर दिया गया. फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और खिलाड़ियों और प्रशंसकों को जल्दी से मैदान से बाहर निकाला गया. धर्मशाला हवाई अड्डा बंद था, इसलिए दोनों टीमों और उनके स्टाफ सदस्यों को दिल्ली ले जाने के लिए विशेष वंदे हिंदुस्तान ट्रेन की व्यवस्था की गई. This is not the time to panic Punjab Kings appeal after IPL 2025 suspension मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के बाद, पंजाब स्थित फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर हिंदुस्तानीय रेलवे को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और मीडिया से कठिन समय के दौरान जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए आग्रह किया. बयान में कहा गया, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और पंजाब किंग्स क्रिकेट संचालन से जुड़े सभी लोग सुरक्षित हैं. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों के खिलाड़ियों, कोचों, परिवारों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई, आईपीएल, हिंदुस्तानीय रेलवे, पुलिस, राज्य प्राधिकरणों और हमारी आंतरिक संचालन टीम को हार्दिक धन्यवाद.’ Grateful to all for swift action ensuring everyone’s safety! 🙌🏻 Standing together – Desh ke Vaaste 🇮🇳 pic.twitter.com/o9R4RFxXxC — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 9, 2025 जल्द ही जारी होगा आईपीएल का नया शेड्यूल बयान में आगे कहा गया, ‘हम मीडिया से भी विनम्र अपील करते हैं कि कृपया रिपोर्टिंग को शांत, तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण बनाए रखें. यह घबराने या शोर मचाने का समय नहीं है. यह सावधानी और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का समय है.’ शुक्रवार दोपहर को बीसीसीआई ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा पार तनाव के कारण चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया. हिंदुस्तानीय बोर्ड ने पुष्टि की कि टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों के बारे में आगे की जानकारी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के परामर्श से स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद यथासमय घोषित की जाएगी. बीसीसीआई ने हिंदुस्तानीय सेना की जमकर की तारीफ बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, ‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है. हम हिंदुस्तान प्रशासन, सशस्त्र बलों और अपने देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा और प्रेरणा देते हैं, क्योंकि वे हाल के आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब देते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट राष्ट्रीय जुनून बना हुआ है, लेकिन राष्ट्र और इसकी संप्रभुता, अखंडता और हमारे देश की सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है. बीसीसीआई हिंदुस्तान की सुरक्षा के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में अपने निर्णय लेगा.’ ये भी पढ़ें… Cricket: ऐसा अजूबा पहले नहीं हुआ! 10 के दसों खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट, जानें क्या है कारण फाइनल में भिड़ेंगे हिंदुस्तान और श्रीलंका, विश्वकप पर रहेंगी नजरें, कैसी है दोनों टीमों की तैयारी? इन चार शहरों में रीशेड्यूल हो सकता है IPL 2025, BCCI इस योजना पर कर रहा काम The post ‘यह घबराने का समय नहीं है’, IPL 2025 निलंबन के बाद पंजाब किंग्स की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India-Pak Conflict: दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर, भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए तैयार

India-Pak Conflict: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की. दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा. बैठक में पश्चिमी सीमा पर तनाव के बाद उपजे हालात की समीक्षा की गयी. यह बैठक ऐसे समय में की गयी, जब हिंदुस्तानीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला कर पाकिस्तान के रडार यूनिट, एयरबेस और हथियार डिपो को नष्ट कर दिया. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और नौसेना प्रमुख शामिल हुए. बैठक में मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की गयी.  पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तान ने 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी समूहों के 9 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इस हमले में लगभग 100 आतंकी मारे जाने की बात कही जा रही है. हिंदुस्तान की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान लगातार हिंदुस्तानीय क्षेत्र में ड्रोन और हवाई हमले की कोशिश कर रहा है. हिंदुस्तानीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर रही है. बीती रात भी पाकिस्तान के हिंदुस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले की कोशिश की. पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में हिंदुस्तानीय सेना के पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइल हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया.  शर्तों के साथ हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के साथ किया सीजफायर पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थे और जरूरी निर्देश दे रहे थे. प्रधानमंत्री पहले ही हिंदुस्तानीय सेना को कार्रवाई की खुली छूट दे चुके थे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से हिंदुस्तान के सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हिंदुस्तान के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे दूर करने का प्रयास जारी रहा.  शनिवार को अमेरिका के विदेश मंत्री ने हिंदुस्तानीय समकक्ष एस जयशंकर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिफ मुनीर से बातचीत की. सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री को साफ कहा कि हिंदुस्तान किसी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में अगर हिंदुस्तान में आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध मानकर कार्रवाई करेगा. हिंदुस्तान के हमलों से परेशान पाकिस्तान लगातार अमेरिका से सीजफायर के लिए गुहार लगा रहा था.अमेरिका की ओर से दोनों देशों के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और एनएसए प्रमुख से बातचीत की गयी और सीजफायर पर सहमति बनी. शाम को पाकिस्तान के विदेश मंत्री की घोषणा के बाद हिंदुस्तान के विदेश सचिव ने भी शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की. दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन(डीजीएमओ) की 12 मई को बातचीत होगी.  The post India-Pak Conflict: दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर, हिंदुस्तान और पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ceasefire: क्या होता है सीजफायर, जब दो देशों के बीच बंद हो जाती है गोलाबारी

Ceasefire: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों ने सीजफायर यानी युद्धविराम पर सहमति जता दी है. इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले की जानकारी साझा की. ट्रंप ने बताया कि बीते 48 घंटों के दौरान उन्होंने और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद किया, जिसके बाद यह संघर्षविराम समझौता संभव हो सका. pic.twitter.com/lRPhZpugBV — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025 हिंदुस्तान की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी रोकने पर सहमति बना ली है और यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है. #WATCH | दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे हिंदुस्तानीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष हिंदुस्तानीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर… pic.twitter.com/l0UUTEWMsZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025 क्या होता है सीजफायर? सीजफायर का मतलब होता है . “गोलीबारी बंद करना”. यह एक अस्थायी या स्थायी समझौता हो सकता है, जिसमें दो या अधिक पक्ष यह तय करते हैं कि वे अब एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीजफायर को युद्धविराम के नाम से भी जाना जाता है. यह आमतौर पर तब लागू होता है जब संघर्षरत पक्ष आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहते हैं या फिर किसी तीसरे देश या संस्था की मध्यस्थता से तनाव को कम करना चाहते हैं. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच अक्सर एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर तनाव बना रहता है, जहां गोलीबारी और घुसपैठ की घटनाएं आम हैं. 2003 में दोनों देशों के बीच पहली बार औपचारिक सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन समय-समय पर इसका उल्लंघन होता रहा है. हालिया सीजफायर को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें अमेरिका जैसे वैश्विक ताकतवर देश की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है.यह समझौता ना सिर्फ दोनों देशों के बीच शांति बहाली की उम्मीद जगाता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लाखों नागरिकों को भी राहत की सांस देता है. अब देखना यह होगा कि यह युद्धविराम कितना स्थायी साबित होता है. Also Read: कंगाल पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिया 1 बिलियन डॉलर का ऋण? The post Ceasefire: क्या होता है सीजफायर, जब दो देशों के बीच बंद हो जाती है गोलाबारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2032 तक भारत में दौड़ेगीं 12.3 करोड़ Electric गाड़ियां! जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य

Electric Vehicles in India: हिंदुस्तान समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की रफ्तार में तेजी बढ़ रही है. हिंदुस्तान की बात करें तो हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया है कि साल 2032 तक हिंदुस्तान में 12.3 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी. देश की इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (IESA) और कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशंस (CES) ने मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें पर्यावरण के अनुकूल और नेट जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना की बात की गई है. फेम-2 स्कीम जैसी प्रशासनी नीतियां इस लक्ष्य को बढ़ावा देने वाली है. यह भी पढ़ें: अगर आप लाख रुपये महीने का कमाते हैं, तो ये 10 SUV आपके शान को बढ़ाने वाली है नेट जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य IESA और CES की रिपोर्ट में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने से प्रदूषण को कम कर पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी. जिससे साल 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने का लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा. यह लक्ष्य हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी साथ ही 2030 तक 30 फीसदी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सड़क पर लाना भी संभव होगा. प्रशासन की फेम-2 जैसी योजनाओं से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा है.  प्रशासनी योजनाओं का मिलेगा लाभ हिंदुस्तान प्रशासन पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है. प्रशासन का कहना है कि साल 2030 तक ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें.  इसके लिए प्रशासन कई तरह की योजनाएं चला रही है. यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान के तीन महाशक्तिशाली ड्रोन हार्पी, हेरॉन और रूस्तम, जानें कैसे करेगा दुश्मनों का सर्वनाश IESA और CES की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन की फेम-2 योजना इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद को बढ़ावा देने में मदद कर रही है. इस योजना के तहत लोगों को इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर सब्सिडी दी जा रही है. साथ ही चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भी पैसे दिए जा रहे हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए और पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है. The post 2032 तक हिंदुस्तान में दौड़ेगीं 12.3 करोड़ Electric गाड़ियां! जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम व एसपी की मौजूदगी में आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया गया जागरूक

सहरसा . जिला मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय पूरब बाजार में शनिवार को बच्चों व शिक्षकों के बीच जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद यादव, प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार सहित रतन कुमार गुप्ता, विश्वजीत कुमार, राकेश कुमार सिंह, अंकुल कुमार, कुंदन कुमार, सिंपल कुमारी ने बच्चों एवं मौजूद लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षा की जानकारी दी. साथ ही मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया. जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय के बारे में बच्चों एवं शिक्षकों को सुझाव दिया. वहीं विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त अग्निशमन कर्मियों द्वारा अलग-अलग प्रखंड नवहट्टा, सौरबाजार, महिषी के ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से सुरक्षा, बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का प्रशासनी संपर्क नंबर एवं लीफलेट वितरण किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम व एसपी की मौजूदगी में आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया गया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

बनमा ईटहरी . शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुंदीचक मोड़ से आगे पुलिया के समीप पुअनि त्रिलोकी नाथ प्रसाद व थाने के सशस्त्र बल के द्वारा एक पिट्ठू बैग लेकर जा रहे युवक को देखा गया. जिसने पुलिस को देखने के बाद भागने का प्रयास किया. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में बैग में 750 एमएल का इंपीरियल ब्लू का 10 बोतल रखा हुआ मिला. इसके बाद उसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर की पहचान मुंदीचक गांव निवासी लूटन शर्मा के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है. बताते चलें कि बेहतर पुलिसिंग के कारण क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले कम हो रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news.अनियंत्रित यात्री बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, चार की हालत गंभीर, रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur news. रायरंगपुर. एक यात्री बस शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर खाई में जाकर गिर गयी. इस घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गये. इनमें से चार गंभीर रूप से घायल लोगों को रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बहलदा थाना क्षेत्र के जारीटांडी से करंजिया जाते समय अपू नामक यात्री बस संख्या ओडी 05 जेड 4445, सुबह करीब 7:15 बजे जियालदा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर खाई में जा गिरी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस से यात्रियों को बचाना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर बहलदा थाना प्रभारी भास्कर प्रधान मौके पर पहुंचे और अन्य पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रायरंगपुर अस्पताल पहुंचाया. डिप्टी कलेक्टर सौम्यरंजन प्रधान के साथ एडीएम भी वहां पहुंचे. बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार थे. घायल यात्रियों का रायरंगपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि तीन स्त्रीएं रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती हैं. अन्य दो यात्रियों में चित्रसेन दलाई और विकास दलाई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बारीपदा जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती स्त्रीओं में सगड़भंगा गांव निवासी यशोदा मुंडा (25), पद्मिनी सिंह (50) तथा कॉलेज छात्रा सबिता सोरेन, लखिया मुर्मू, (19), कपूरा सारेन (12) हैं. विजयबासा गांव के बस चालक कन्हेई महाकुड़ और हेल्पर सुनापोशी गांव के सानंदा पात्रा को भी रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बहलदा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है. सूचना के बाद मयूरभंज सांसद नवचरण माझी और रायरंगपुर विधायक जलेन नाएक रायरंगपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर चालक ने बताया कि बस को शुक्रवार रात वाहन मालिक ने किराये पर दिया था. नींद आने के कारण उसने बास पर नियंत्रण खो दिया और यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news.अनियंत्रित यात्री बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, चार की हालत गंभीर, रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा किया हंगामा

मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को मिला खराब भोजन, की शिकायत सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर में शनिवार को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों ने खराब भोजन मिलने की शिकायत की. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रथम चरण के कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिषी प्रखंड अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के भाग संख्या 1 से 64 तक के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी अर्थात बीएलओ को जो भोजन उपलब्ध कराया गया, वह बेहद ही निम्न दर्जे का था. भोजन मिलने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा हंगामा किया. मौजूद बीएलओ ने साफ तौर पर भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो भोजन उपलब्ध कराया है, वह गुणवत्ता विहीन है. बीएलओ ने कहा कि कार्यक्रम में उपलब्ध कराये गये भोजन से गंध आ रही थी. इस तरह का भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है. सभी बीएलओ ने इस बात की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन से भी की. जिसके बाद बीडीओ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये बीएलओ को स्थानीय बाजार से नाश्ता मंगा उपलब्ध करवाया गया. जिसके बाद सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी शांत हुए. इस बाबत बीडीओ जयकिशन ने बताया कि भोजन खराब होने की शिकायत मिली थी. सभी को नाश्ता मंगा खिला दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

पाकुड़. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है. डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निबटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिले में तैयार है. स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. बताया कि कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने यह बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य के सभी प्रशासनी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द करने का निर्देश दिया है. वहीं अस्पतालों के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top