Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parenting Tips: क्या आप भी बच्चों को नंबर और रैंक से आंकते हैं? जानिए सही तरीका

Parenting Tips: आज के समय में पेरेंट्स अपने बच्चों को अक्सर उनके नंबरों और रैंक से आंकते हैं. वे चाहते हैं कि बच्चा अच्छे नंबर लाए और टॉपर बने. लेकिन वह भूल रहे हैं कि इस दबाव से उनका मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित हो सकता है? बच्चों की काबिलियत को सिर्फ मार्क्स और रैंक से मापना गलत है. असल में, बच्चों को सिखाना चाहिए कि सफलता सिर्फ अंकों से नहीं, बल्कि उनके प्रयासों, समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण से आती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स बतांएगे जिनसे आप अपने शिशु को बिना नंबरों के दबाव के सही दिशा में बढ़ने में मदद कर सकते हैं. नंबर ही सब कुछ नहीं होते पेरेंट्स अक्सर बच्चों की काबिलियत को सिर्फ उनके नंबरों से मापते हैं. लेकिन असली सफलता इस बात में है कि बच्चा किस तरह की सोच और समझ विकसित कर रहा है. नंबर सिर्फ एक हिसाब है, लेकिन जीवन में सच्ची सफलता उनके आत्मविश्वास और सोच से आती है. बच्चों के कॉन्फिडेंस को कम न करें अगर आप हमेशा शिशु से नंबर की उम्मीद करेंगे, तो उसका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है. बच्चों को यह महसूस कराना जरूरी है कि वो अपने काम में अच्छे हैं, चाहे रिजल्ट जैसा भी हो. ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आपका बच्चा हमेशा झूठ बोलता है? जानिए इसका समाधान ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना वजह रोना और गुस्सा? बच्चों के ऐसे बिहेवियर को कैसे संभालें हर बच्चा अलग होता है पेरेंट्स को यह समझना चाहिए की हर शिशु की अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं. कुछ शिशु पढ़ाई में अच्छे होते हैं, तो कुछ अन्य क्षेत्रों में. उन्हें सिर्फ रैंक और नंबर से आंकना गलत है, क्योंकि ये शिशु के अन्य गुणों को नजरअंदाज करता है. रिजल्ट के बाद बात जरूर करें जब बच्चा किसी एग्जाम में अच्छा या बुरा करता है, तो उसे समझने की जरूरत होती है. रिजल्ट आने के बाद शिशु से उसकी मेहनत, संघर्ष और सीख पर बात करें, ना कि सिर्फ नंबरों पर. ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जिद को कैसे समझें और संभालें, शांत दिमाग से पेरेंटिंग करें ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को डांटने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है पछतावा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Parenting Tips: क्या आप भी बच्चों को नंबर और रैंक से आंकते हैं? जानिए सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Army: ‘मेरा सिंदूर देश के नाम’ आखों में आसूं, देखें वीडियों    

Indian Army: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में हिंदुस्तान प्रशासन ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें आतंकियों के नौ प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया गया और कई आतंकवादियों को मार गिराया गया. देश में बढ़ते तनाव को देखते हुए छुट्टी पर गए सभी सैनिकों को सीमा पर लौटने का आदेश दिया गया है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पाचोरा तहसील के खेड़गांव नंदिचे गांव के निवासी सैनिक मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल का उल्लेखनीय प्रसंग सामने आया है. मनोज की शादी 5 मई को यामिनी से हुई थी, लेकिन विवाह के तुरंत बाद उन्हें सेना में लौटने का निर्देश मिला. देशसेवा को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने पत्नी से वादा कर सीमा पर ड्यूटी के लिए प्रस्थान किया. मनोज के इस साहसिक फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है. “देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं” ये कहना है महाराष्ट्र के मनोज पाटिल की पत्नी का..मनोज शादी के तीन दिन बाद ही जंग के लिए वापिस ड्यूटी पर लौट गए। अभी तक फिल्मों में देखा था, नई नवेली दुल्हन भरी आंखों से अपने पति को जंग के मैदान में भारी मन से भेजती है।… pic.twitter.com/Kl2rbdoodP — Naina Yadav (@NAINAYADAV_06) May 9, 2025 जब मनोज को ड्यूटी पर लौटने का आदेश मिला, तब उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी. पचोरा रेलवे स्टेशन पर जब वे रवाना हो रहे थे, तो परिजन, रिश्तेदार और गांववाले भावुक हो उठे. उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन बेटे की देशभक्ति पर गर्व भी झलक रहा था. स्टेशन पर उपस्थित लोगों ने देखा कि दुल्हन यामिनी सिंदूर और आंसुओं के साथ विदा कर रही थीं. उन्होंने गर्व से कहा – “मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम.” सैनिक मनोज पाटिल की यह देशभक्ति और यामिनी का त्याग समाज में प्रेरणा का स्रोत बन गया है. यह घटना न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख भी देती है. इसे भी पढ़ें: 10 से 14 मई तक आंधी-तूफान-भारी बारिश का कहर, IMD का हाई अलर्ट The post Indian Army: ‘मेरा सिंदूर देश के नाम’ आखों में आसूं, देखें वीडियों     appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहली ट्रिपल सेंचुरी और 28 की उम्र में संन्यास, दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Bob Cowper: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज बॉब काउपर का रविवार को 84 वर्ष की उम्र में बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. काउपर ने 1964 से 1968 के बीच स्पोर्ट्से गए 27 टेस्ट मैचों में 48.16 की औसत से 2061 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे. महज 28 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर व्यवसायिक करियर को चुना. उनके परिवार में पत्नी डेल और बेटियाँ ओलिविया और सेरा शेष हैं.  बॉब काउपर एक बेहद प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो अपनी स्ट्रोक प्ले, धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और बड़ी पारियां स्पोर्ट्सने की क्षमता के लिए जाने जाते थे. उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर स्पोर्ट्सी गई 307 रनों की ऐतिहासिक पारी थी. यह न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट का पहला तिहरा शतक था, बल्कि इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज भी अपने पास बनाए रखे. उनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी साझा की.  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने अपने बयान में कहा, “बॉब काउपर के निधन की समाचार से हम गहरे दुख में हैं. वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व थे. बॉब एक शानदार बल्लेबाज़ थे, जिन्हें हमेशा MCG पर लगाए गए उनके ऐतिहासिक तिहरे शतक और 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई और विक्टोरियन टीमों पर उनके प्रभाव के लिए याद किया जाएगा.” Australian cricket has lost a legend in Bob Cowper, the man who scored the first Test triple hundred on Australian soil. Full story: https://t.co/tDXD349nhY — cricket.com.au (@cricketcomau) May 11, 2025 विक्टोरिया की ओर से बॉब ने 83 प्रथम श्रेणी मैच स्पोर्ट्से और अपनी घरेलू टीम के सुनहरे दौर में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कुल 27 टेस्ट मुकाबलों में शिरकत की, जिसमें उन्होंने 46 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 46.84 की बेहतरीन औसत से 2061 रन बनाए. इस दौरान उनके खाते में पांच शतक और दस अर्धशतक शामिल रहे. केवल 28 साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया. बाद में काउपर ने आईसीसी मैच रेफरी के तौर पर भी सेवाएं दीं और क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक रहे. 2023 में उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान के लिए “मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित किया गया.  स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक, इस रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, श्रीलंका के फाइनल में मचाया तहलका इंग्लैंड में भारी पड़ेगा विराट का फैसला, नवजोत सिद्धू ने बताया- सही सोच से क्या गलत कर रहे कोहली? इंग्लैंड दौरे से डर रहे विराट कोहली! रिटायरमेंट आशंका पर काउंटी क्रिकेट ने चिढ़ाया, लोगों ने लगाई क्लास The post ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहली ट्रिपल सेंचुरी और 28 की उम्र में संन्यास, दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम आवास पर चली 2 घंटे मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

PM Modi High Level Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार को एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. यह अहम बैठक करीब दो घंटे चली. यह बैठक सैन्य कार्रवाई रोकने पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सहमति बनने के एक दिन बाद हुई. बैठक के बीच में ही वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी  दी कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. इसके बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर सहमति की शर्तों का उल्लंघन करने का शनिवार रात आरोप लगाया था और उससे इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से ‘गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया था. स्थिति अब शांत हो गई है लेकिन कई सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग कई दिनों तक जारी रही गोलाबारी और ड्रोन संबंधी घटनाओं के कारण अब भी आशंकित हैं. The post पीएम आवास पर चली 2 घंटे मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

New Web Series: ओटीटी पर रिलीज होते ही मच गया बवाल, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

New Web Series: गांव की कहानी पर बनी वेब सीरीज पंचायत और दुपहिया लोगों को बहुत पसंद आई है. ये दोनों सीरीज दर्शकों के दिल को छू गई है. इसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर एक और गांव की कहानी पर बनी सीरीज ने दस्तक दे दी है, जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हो रही है. 9 मई को रिलीज इस सीरीज का नाम ग्राम चिकित्सालय है, जिसने आते ही ओटीटी को अपने कब्जे में ले लिया है. IMBD पर भी इस सीरीज को 7.6 रेटिंग मिली है. इस सीरीज को पंचायत के मेकर्स ने बनाया है, जिसकी कहानी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करती है. झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करते है गांववाले ग्राम चिकित्सालय एक कॉमेडी सीरीज है, जिसकी कहानी में भटकंडी नामक गांव की कहानी पर बनाई गई है. इस गांव में चेतक कुमार नाम का एक झोलाछाप डॉक्टर है, जिस पर सभी गांव के लोग भरोसा करते है. इसी बीच गांव में डॉक्टर प्रभात सिन्हा की पोस्टिंग हो जाती है. जब वो गांव पहुंचता है, तो गांव की स्वयं व्यवस्था देख हैरान रह जाता है क्योंकि वहां की हालत बहुत खराब रहती है. डॉक्टर प्रभात गांव की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से सेटअप करता है. कोशिश करने के बाद भी गांव वाले उनसे इलाज नहीं कराते है क्योंकि उन्हें झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा रहता है. कॉमेडी के साथ मिलेगा इमोशनल टच इसके बाद डॉक्टर प्रभात पूरे गांव में घूमकर सभी को यह बताता है कि गांव का चिकित्सालय खुल गया है, जिसे जो भी परेशानी है उनसे इलाज करवा सकते है. हालांकि गांव वाले उनकी बातों को अनदेखा कर देते है. इसके बाद डॉक्टर प्रभात के साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी जिंदगी अजीब सा मोड़ ले लेती है. कॉमेडी के साथ इस सीरीज में हल्का इमोशनल सीन को भी जोड़ा गया है, जो इसे और भी ज्यादा खास और शानदार बना रहा है. इस सीरीज के 5 एपिसोड है. डायरेक्टर राहुल पांडे के साथ टीवीएफ ने इसका निर्माण किया है. ये भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: अब ओटीटी पर नहीं देख पाएंगे राजकुमार राव की मूवी, बुरी फंसी फिल्म The post New Web Series: ओटीटी पर रिलीज होते ही मच गया बवाल, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीजफायर के बाद लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की उड़ानें फिर शुरू, श्रीनगर फ्लाइट पर मौजूदा रोक

India Pakistan Conflict: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ के लिए हवाई सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं. 16 मई से इन उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, लखनऊ से श्रीनगर की सीधी फ्लाइट अभी भी संचालन में नहीं आएगी और फिलहाल स्थगित ही रहेगी. किशनगढ़ के लिए फिर से शुरु हुई हवाई सेवा लखनऊ से राजस्थान के किशनगढ़ के लिए हवाई सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है. स्टार एयर की फ्लाइट संख्या S5-223 रोजाना शाम 5:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरती है और शाम 7:05 बजे किशनगढ़ पहुंचती है. वहीं किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली फ्लाइट S5-222 दोपहर 3:55 बजे रवाना होती है और शाम 5:15 बजे लखनऊ में लैंड करती है. इन उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी शुरुआती कीमत फिलहाल ₹3499 तय की गई है. यह भी पढ़ें- नहीं बढ़ाई गई यूपी बोर्ड की फीस, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दावे को बताया फर्जी यह भी पढ़ें- योगी प्रशासन की बड़ी पहल, यूपी के छह जिलों में होंगे अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कोर्ट, जानें क्या-क्या होगा खास चंडीगढ़ के लिए शुरु हुई उड़ानें इंडिगो की लखनऊ-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा फिर से शुरू हो गई है. फ्लाइट संख्या 6E-6552 रोजाना शाम 7:10 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है और रात 8:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है. वहीं चंडीगढ़ से लखनऊ लौटने वाली फ्लाइट 6E-146 सुबह 7:10 बजे रवाना होती है और 8:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करती है. इन उड़ानों की टिकट बुकिंग 16 मई से शुरू हो चुकी है. श्रीनगर के लिए उड़ाने रहेंगी रद्द लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए चलने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान फिलहाल बंद कर दी गई है. यह सेवा 30 मार्च को शुरू हुई थी, जिसमें फ्लाइट 6E-6945 सुबह 5:20 बजे लखनऊ से उड़ान भरती थी और 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी. वापसी में फ्लाइट 6E-6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे रवाना होकर 7:40 बजे लखनऊ लौटती थी. हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई. जहां पहले 180 यात्री सफर करते थे, वहीं यह संख्या घटकर केवल 35 रह गई. मांग में इस कमी को देखते हुए फिलहाल इस सेवा को निलंबित कर दिया गया है. अभी इस रूट पर उड़ान दोबारा शुरू करने को लेकर कोई तिथि तय नहीं हुई है. यह भी पढ़ें- मजाक में कहा ‘मोटू’, जवाब में चली गोली, दो युवक घायल, जानें पूरा मामला The post सीजफायर के बाद लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की उड़ानें फिर शुरू, श्रीनगर फ्लाइट पर मौजूदा रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan War: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

India Pakistan War: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर और उसके कुछ ही घंटों बाद हुए उल्लंघन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने न सिर्फ हिंदुस्तानीय सेना की सराहना की, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए. पायलट ने यह भी मांग की कि संसद में 1994 वाला प्रस्ताव दोहराया जाए, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर (PoJK) को हिंदुस्तान का अभिन्न हिस्सा माना गया था. सचिन पायलट ने हिंदुस्तानीय सेना की तत्परता और मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा,“हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुनिया की किसी भी सेना से कम नहीं हैं. 24 घंटों में हालात तेजी से बदले हैं. सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह तैयार और सतर्क रही है.” #WATCH | Delhi | Congress leader Sachin Pilot says, “…The Indian armed forces have again shown that they are second to none… The chain of events in the last 24 hours has changed rapidly. We were surprised by the fact that US President Donald Trump announced the ceasefire, it… pic.twitter.com/tcXTYzSemp — ANI (@ANI) May 11, 2025 ट्रंप के बयान पर जताई हैरानी पायलट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा किए जाने पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, “हमें हैरानी हुई कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बार सीजफायर की घोषणा की. यह पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी नेता ने ऐसा बयान सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया पर दिया. इस पोस्ट की भाषा और मंशा पर गौर करना जरूरी है.” The post India Pakistan War: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: हाई स्पीड ट्रक ने ले ली मासूम की जान, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले   

Road Accident: बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर सरैया गांव में रविवार को हादसा हुआ, जिसमें 6 वर्षीय मासूम रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी प्रदीप शर्मा के पुत्र के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया.  ट्रक चालक को पुलिस ले गई थाने हादसे की समाचार फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक के शीशे तोड़ डाले. बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इधर, सूचना मिलने पर तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक व चालक को थाने ले जाया गया.  परिजनों के बीच मचा कोहराम थानाध्यक्ष ने बताया कि, परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर, मासूम की मौत की समाचार मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि, तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगे और इस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए. (मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट) Also Read: Indo-Nepal Border: हिंदुस्तान-नेपाल बॉर्डर पर तैनात ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ क्या है ? बन चुकी है सुरक्षा की नई दीवार The post Road Accident: हाई स्पीड ट्रक ने ले ली मासूम की जान, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले    appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चलती कार में हुआ गैंगरेप,रात भर एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे दरिंदे ,युवती की हुई मौत

UP NEWS: नौकरी के लिए घर से निकली थी दो युवतियां जिन्हें नौकरी का झांसा देकर युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया. जिसके बाद कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पीने के लिए कहा और न पीने पर जान से मारने की धमकी दी बियर पिलाने के बाद युवतियों से छेड़छाड़ की. विरोध करने पर दरिंदो ने मेरठ क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कार में सवार तीनों युवकों ने दूसरी युवती के साथ चलती कार में मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से लगभग शाम 6 बजे के करीब युवतियों को पहले कार में बैठाया फिर आरोपी तीनों युवक रातभर हाईवे पर घूमते रहे. इस दौरान आरोपियों की गाड़ी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से होकर गुजरी. रास्ते में कई टोल प्लाजा पड़ते हैं और हाईवे पर लगे कैमरे भी सामने आए होंगे लेकिन उसके बाद भी कहीं निगाह में नहीं आ सके दरिंदे. धक्का देकर चलती कार से फेंका नीचे आरोपी युवक संदीप और अमित किशोरियों को कार में बैठाने के बाद सीधा गाजियाबाद पहुंचे. जहां लोनी निवासी उनका साथी गौरव मिला उसको भी साथ लिया. फिर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे. एक्सप्रेसवे से उतरते हुए बागपत सीमा में घुसे. वहां से मेरठ पहुंचकर दरिंदो ने एक युवती को चलती कार से धक्का देकर नीचे फेक दिया. जिसके बाद मेरठ शहर से होते हुए बुलंदशहर के हाईवे पर पहुंच गए. हाईवे पर ही दूसरी युवती से कार में ही तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. फिर हापुड़ और बुलंदशहर के रास्ते अगले दिन प्रातः करीब सात बजे खुर्जा पहुंच गए. वहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को कार से उतारे और किसी को बताई तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग निकले. एसएसपी बुलंदशहर का कहना है पीड़िता की तहरीर के अनुसार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जिस युवती को चलती कार से मेरठ में धक्का देकर फेंक दिया गया था, उसकी मौत हो चुकी है.उसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मेरठ पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. The post चलती कार में हुआ गैंगरेप,रात भर एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे दरिंदे ,युवती की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

परसा गांव में भीषण आगलगी कांड में 6 घर जलकर राख 10 लाख से अधिक की क्षति

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर । प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के परसा उतरवारी टोल वार्ड एक में अचानक से आग की लपट उठी वही देखते ही देखते आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। 6 घरों को आग अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहेड़ी,और सिंघिया फायर ब्रिगेड को दिया। आग की लपट इतनी भयंकर थी कि जब तक ग्रामीण और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया तब तक 6 घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखें नगद, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा सहित अन्य खाने-पीने का सामान जल गया। लोगों ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में 6 गाय और एक दर्जन से अधिक बकरी भी जल जाने की जानकारी दी है। इस घटना में उपेंद्र मंडल , गाजो मंडल , रामनारायण मंडल, जनता कुमार, सुमन कुमार ,अजय कुमार का घर जल गया है। आगलगी की घटना की सूचना शिवाजीनगर अंचल अधिकारी को दी गई है। घटनास्थल पर पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने पहुंचकर अग्नि पीड़ित को सांत्वना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा मिलने वाली मुआवजा जल्द ही दिलाया जाएगा अग्नि पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top