Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: प्यारे अनमोल बच्चे के लिए चुनें यादगार और प्रभावशाली नाम

Baby Names: शिशु के नाम का चुनाव करना किसी भी माता पिता के लिए जिम्मेदारी भरा काम होता है. शिशु के नाम के बारे में लोग शिशु के जन्म के पहले से ही सोचने लगते हैं. नाम का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है. इसलिए नाम रखते समय अर्थ का भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी हो जाता है. नाम को लेकर कई लोग अनेक तरह की सलाह भी देते नजर आते हैं. नाम को लेकर लोग ज्योतिष से भी सलाह लेते हैं और नाम का पहला अक्षर भी निकलवाते हैं. अगर आप भी अपने प्यारे से शिशु के लिए शुभ और सुंदर नाम को खोज रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में ऐसे मीनिंगफुल नाम को देख सकते हैं. तो आइए देखते हैं अंग्रेजी के R लेटर से शुरू होने वाले नामों के बारे में.  बेटी के लिए नाम की लिस्ट  रिधिमा- इस नाम का अर्थ होता है सुख, समृद्धि, प्रेम से भरा हुआ व्यक्ति.  रूपाली- इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या आकर्षक.  रंजना- इस नाम का अर्थ होता है हर्षित करने वाली, जो आनंद दे. राजनंदिनी– इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी या राजा की बेटी.  रिमझिम- इस नाम का अर्थ होता है बारिश की हल्की बूंदें.  बेबी नेम्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Baby Names: शिशु को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स बेटे के लिए नाम की लिस्ट  रविकिरण- इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण   रणविजय- इस नाम का अर्थ होता है युद्ध को जीतने वाला या विजयी रमन- इस नाम का अर्थ होता है जो प्यार हो, आकर्षक, प्रिय.  राजवीर- इस नाम का अर्थ है वीर राजा. ये नाम वीरता को दर्शाता है.  रुचिर- इस नाम का अर्थ होता है जो सुंदर है, आकर्षक, सुखद .   यह भी पढ़ें: Baby Names: बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं हटकर नाम, देखें ‘ह’ अक्षर से नामों की लिस्ट यह भी पढ़ें: Baby Names: प्यारे और नन्हे मेहमान के लिए रखें ‘I’ लेटर से शुरू होने वाला एक सुंदर और परफेक्ट नाम The post Baby Names: प्यारे अनमोल शिशु के लिए चुनें यादगार और प्रभावशाली नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

Corn Pakora: कॉर्न पकौड़ा एक बहुत स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश है, जिसे खाने के बाद ये हर किसी को जरूर पसंद आएगी. चाहे बारिश का मौसम हो या फिर एक समान दिन, ये पकौड़े चाय के साथ खाने के बाद बहुत ही बेहतरीन हो जाती हैं. इसका स्वाद और ताजगी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, खासकर बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों को. जब आपको झटपट और स्वादिष्ट कुछ बनाने का मन हो, तो कॉर्न पकौड़ा सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता और इसकी सामग्री भी आमतौर पर आपके घर में मिल जाती हैं. चलिए जानते हैं घर में कॉर्न पकौड़ा बनाने की विधि.  कॉर्न पकौड़ा बनाने की सामग्री  कॉर्न के दाने – 1 कप (उबले हुए) बेसन – 1/2 कप चावल का आटा – आधा  कप हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (ग्राइंड किया हुआ) हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ) अजवाइन – 1/4 छोटी चम्मच हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच नमक – स्वाद अनुसार तेल – तलने के लिए यह भी पढ़ें: Jal Jeera: गर्मी में रखना चाहते है खुद को तरोताजा, तो घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा  कॉर्न पकौड़ा बनाने की विधि  सबसे पहले उबले हुए मकई के दानों को अच्छे से ग्राइन्ड कर लें. ध्यान रहें, दाने थोड़े बड़े होने चाहिए ताकि पकौड़े में मजा आए.  अब एक बड़े कटोरे में मसले हुए मकई के दाने डालें. फिर इसमें बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे अच्छे से गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, तो इसमें छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर मिश्रण डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरे होने तक तलें.  जब पकौड़े अच्छे से तले जाएं और कुरकुरी हो जाएं, तो इन्हें किचन पेपर पर निकालकर इसका ज्यादा तेल सोख लें.  अब तैयार है आपके गरम-गरम कॉर्न पकौड़े इसे आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी The post Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगी सरकार की बड़ी पहल, यूपी के छह जिलों में होंगे अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कोर्ट, जानें क्या-क्या होगा खास

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी प्रशासन ने राज्य की न्यायिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी व सुगम बनाने की दिशा में अहम पहल की है. प्रशासन 6 जिलों में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना पर काम करना शुरु कर दिया है, जिसमें शामली, औरैया, हाथरस, महोबा, अमेठी और चंदौली जिले शामिल हैं. प्रशासन की तरफ से इस संबंध में व्यवस्थित खाका तैयार कर लिया गया है. परियोजना के अंतर्गत इन छह जिलों में कुल 195 न्यायालयों का निर्माण प्रस्तावित है, जिस पर लगभग 1346 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना को आगामी 18 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मिलेंगी ये सुविधाएं नए इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में एक ही स्थान पर मुख्य न्यायालय भवन, वकीलों के चैंबर, फैसिलिटी सेंटर, न्यायाधीशों और कर्मचारियों के आवास, स्पोर्ट्स सुविधाएं और पार्किंग जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इसके अलावा, परिसर में CCTV निगरानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था भी की जाएगी. सबसे ज्यादा हाथरस में 44, महोबा, औरैया और चंदौली में 37-37, शामली 23 और अमेठी में 17 कोर्ट का निर्माण किया जाएगा. यह भी पढ़ें- मजाक में कहा ‘मोटू’, जवाब में चली गोली, दो युवक घायल, जानें पूरा मामला यह भी पढ़ें- पाक सीमा से नजदीक हैं ये जिले, क्या यूपी तक पहुंच सकता है युद्ध का खतरा, जानिए हकीकत इतने मंजिल की होगी इमारत हर जिले में बनाए जा रहे कोर्ट कॉम्प्लेक्स की संरचना इस प्रकार होगी:- शामली में कोर्ट बिल्डिंग बेसमेंट, ग्राउंड और चार मंजिला होगी. औरैया में पांच मंजिला न्यायालय और सात मंजिला वकील चैंबर बनेगा. हाथरस में छह मंजिला कोर्ट बिल्डिंग और आठ मंजिला वकील चैंबर का निर्माण होगा. कुल इतने रुपए होंगे खर्च इन तीन जिलों में लगभग 692 करोड़ रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा. अमेठी और चंदौली में भी इसी तरह के न्यायिक परिसरों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 654 करोड़ रुपये होगी. इन परिसरों में न्यायिक कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे में चढ़ेगा पारा, अवध और पूर्वांचल के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट The post योगी प्रशासन की बड़ी पहल, यूपी के छह जिलों में होंगे अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कोर्ट, जानें क्या-क्या होगा खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैं समझता हूं कि…, रोहित शर्मा के संन्यास पर सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

Sourav Ganguly on Rohit Sharma Retirement: हिंदुस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उनके इस निर्णय से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. हिंदुस्तान के इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच स्पोर्ट्सने हैं, जिसके साथ ही हिंदुस्तान का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2025-27 का चक्र शुरू होगा. हालांकि रोहित के इस निर्णय से सौरव गांगुली का सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास के लिए यह सही समय है.  रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में स्पोर्ट्सा. इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 3 रन तो दूसरी पारी में 9 रन बनाए. इंडिया टुडे से बात करते हुए सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को उनके टेस्ट कैरियर के लिए बधाई दी. इसी बातचीत में उन्होंने कहा, संन्‍यास लेना व्‍यक्तिगत फैसला होता है. मैं समझता हूं कि रोहित शर्मा के लिए संन्यास लेने का सही समय था. उन्‍होंने हिंदुस्तान के लिए काफी क्रिकेट स्पोर्ट्सा है और मैं उन्‍हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”  गांगुली ने आगे कहा, “वो अच्‍छे लीडर हैं और इसलिए हिंदुस्तान के कप्‍तान बने. मुझे जरा भी हैरानी नहीं कि उन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हिंदुस्तान को दिलाया. उनका करियर शानदार रहा और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए.” Rohit sharma retirement सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात- रोहित अपने कैरियर में कुल 67 मैच स्पोर्ट्सने वाले रोहित शर्मा ने बुधवार, 7 मई  को इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात बताया. इतने सालों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए उन्होंने सबको शुक्रिया कहा. टी20 और अब टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी रोहित वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे. वैभव सूर्यवंशी का ‘चालीसा’ से गुणगान, IPL 2025 में शतक के बाद भक्ति रंग में क्रिकेट गाथा घटिया देश ने फिर… सीज फायर उल्लंघन पर बिफरे शिखर धवन, पाकिस्तान को लगाई लताड़ ‘बिना पछतावे के छोड़ दूंगा’, विराट कोहली के लिए ‘टफ है टेस्ट क्रिकेट’, संन्यास की आशंका के बीच पुराना बयान The post मैं समझता हूं कि…, रोहित शर्मा के संन्यास पर सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: चंपारण से एक साथ 4 नाबालिग लड़कियां लापता, सकते में पुलिस

Bihar News: बेतिया. बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव में कोहराम मचा है. इस गांव की चार नाबालिग लड़कियां एक साथ गायब हो गई हैं. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चियों की तलाश की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8 बजे चारों बच्चियां घर से मवेशियों के लिए चारा काटने निकली थीं. कुछ ही देर बाद उन्हें गांव के पीछे बगीचे में एक साथ बैठे हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद से वे चारों अचानक लापता हो गईं. लापता बच्चियों के नाम सोहना खातून (12 वर्ष), पिता –जुम्मन अंसारी नाज़िया खातून (11 वर्ष) पिता –मुन्ना अंसारी नेहा नेशा (9 वर्ष), पिता –भूटेली अंसारी साजहा बेगम (12 वर्ष ) पिता–मुस्तकीम अंसारी दोपहर बाद से शुरू हुई खोज परिजनों ने जब दोपहर तक बच्चियों को वापस आते नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. काफी देर तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने के बाद परिजनों ने संध्या 6 बजे नवलपुर थाने को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद पूरे सेमरी अंसारी टोला गांव में दहशत फैल गई है. लोग आशंकित हैं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज की चल रही जांच ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें चार बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस टीम सक्रिय है और शहर के विभिन्न इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. परिजनों से भी लगातार संपर्क कर हर संभव जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने अपहरण, भटकाव या अन्य किसी संभावित कारणों से भी जांच शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar News: चंपारण से एक साथ 4 नाबालिग लड़कियां लापता, सकते में पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Monsoon 2025 : अच्छी खबर! जल्दी आ रहा मानसून, झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा? जानें

Monsoon 2025 : इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जबकि आमतौर पर यह एक जून को आता है. यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो मानसून चार दिन पहले देश में प्रवेश कर जाएगा और झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी. केरल में जल्दी मानसून आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी यह तय समय से पहले पहुंच सकता है. इससे किसानों और जल संकट वाले क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है. झारखंड में कब पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से लगभग पांच दिन पहले पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर केरल में मानसून 31 मई या 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है. केरल से झारखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं, ऐसे में झारखंड में जून के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है. इससे पहले प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे मुख्य मानसून में बदल जाएगी. इस वर्ष झारखंड सहित देशभर में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. बिहार में कब पहुंचता है मानसून इस बार बिहार में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. पिछले साल मानसून पांच दिन देर से 20 जून को आया था और सामान्य से 20% कम बारिश हुई थी. 2023 में मानसून 12 जून को आया, फिर भी 23% कम बारिश दर्ज की गई. 2020 से 2022 के बीच मानसून 13 जून को पहुंचा था. बिहार में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1272.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन 2021 के बाद से अब तक सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है. इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद लोगों को है. मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग  के अनुसार, इस बार मानसून देश में चार दिन पहले पहुंच सकता है. इसके आधार पर मध्य प्रदेश में मानसून के अगले 15 से 18 दिनों के भीतर दस्तक देने की संभावना है. सामान्यतः राज्य में मानसून 15 जून को पहुंचता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसका आगमन 18 जून के बाद ही हुआ है. इस बार समय से पहले मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है. The post Monsoon 2025 : अच्छी समाचार! जल्दी आ रहा मानसून, झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा? जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes: अपनी परेशानी का गुस्सा दूसरों पर मत निकालो- जब क्रोध आए तो याद रखें जय किशोरी जी के ये शब्द

Jaya Kishori Quotes: समाज में हर कोई किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है. जीवन की इस दौड़ में कई बार हम अपनी परेशानियों से इतने घिर जाते हैं कि दूसरों पर गुस्सा निकालना आसान लगने लगता है. लेकिन मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका जया किशोरी जी का एक कोट आज के समय में लोगों को संवेदनशीलता और आत्मचिंतन की सीख देता है. Jaya Kishori Quote in Hindi: क्रोध नहीं करुणा से जीते जिंदगी Just be kind and just be respectful. क्योंकि जीवन में समस्या सबको है. आप अपनी परेशानियां का गुस्सा दूसरों पर निकालकर अपने आपको दूसरों से दुखी बताने का कार्ड नहीं स्पोर्ट्स सकते. – जया किशोरी Kindness and Respect Quotes in Hindi: समस्या तो सभी के जीवन में होती है Jaya kishori quote in hindi: क्रोध नहीं करुणा से जीते जिंदगी हर इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं. कोई आर्थिक संकट से गुजर रहा होता है, कोई मानसिक तनाव से. लेकिन जब हम दूसरों से मिलते हैं, तो हमें यह नहीं पता होता कि वे किस स्थिति से गुजर रहे हैं. ऐसे में अगर हम अपने क्रोध या निराशा को दूसरों पर थोपते हैं, तो यह केवल हमारे अंदर की नकारात्मकता को दर्शाता है. Also Read: Jaya Kishori Quotes: जिंदगी में मुकाम चाहिए तो अपना हक खुद लेना सीखो Jaya Kishori on Kindness and Respect: दयालुता और सम्मान क्यों जरूरी है? Jaya kishori on kindness and respect: दयालुता और सम्मान क्यों जरूरी है? जया किशोरी जी का यह विचार हमें बताता है कि हमारी समस्याएं हमें दूसरों से कठोर या रूखा बनने का अधिकार नहीं देतीं. दयालुता और आदर से न केवल हमारे रिश्ते बेहतर बनते हैं, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी संतुलित करता है. जब आप विनम्र और समझदार बनते हैं, तो आप दूसरों की परेशानियों को भी समझते हैं और एक सकारात्मक माहौल बनाते हैं. Also Read: Jaya Kishori Quotes: दूसरों की राय लेने से पहले खुद से पूछो – क्या मुझे मैं पसंद हूं? How to Control Anger in Tough Times: समस्या के समय क्रोध को कैसे नियंत्रित करें? How to control anger in tough times: समस्या के समय क्रोध को कैसे नियंत्रित करें? 1. गहरी सांस लेंजब गुस्सा आए, तो गहरी सांस लें और कुछ पल चुप रहें. इससे आपके विचार शांत होते हैं. 2. खुद से बात करेंअपने आप से सवाल करें- “क्या यह गुस्सा उचित है?” और “क्या इससे समस्या हल होगी?” इससे आपको तटस्थ सोचने में मदद मिलती है. 3. प्रतिक्रिया देने से पहले रुकेंकभी-कभी क्रोध में तुरंत प्रतिक्रिया देने से स्थिति और बिगड़ जाती है. पहले सोचें, फिर बोलें. 4. मेडिटेशन और प्रार्थनानियमित ध्यान और ईश्वर से संवाद आपके मन को स्थिर रखता है और क्रोध की तीव्रता को कम करता है. 5. अपनी भावनाएं लिखेंअगर बात करना संभव नहीं है, तो अपनी भावनाओं को लिख डालें. यह भी तनाव कम करने का प्रभावी तरीका है. Jaya Kishori Ji का यह विचार हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है जो अपने जीवन में शांति और संतुलन चाहता है. जब हम खुद को दूसरों से बेहतर दिखाने की होड़ में नहीं बल्कि समझदारी और दयालुता से पेश आते हैं, तभी हम एक सकारात्मक समाज की ओर कदम बढ़ाते हैं. इसलिए अगली बार जब आपको लगे कि दुनिया आपकी परेशानी नहीं समझ रही, तब बस इतना याद रखें – बस दयालु बनो और आदरपूर्ण रहो. Also Read: Jaya Kishori Quotes: अगर आपमें दिखने लगें ये 10 गुण तो समझिए भगवान दे रहे हैं अपना आशीर्वाद Also Read: Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी के अनुसार एक सच्चे घर की 5 मुख्य पहचानें The post Jaya Kishori Quotes: अपनी परेशानी का गुस्सा दूसरों पर मत निकालो- जब क्रोध आए तो याद रखें जय किशोरी जी के ये शब्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? विभाग का बड़ा अलर्ट    

Bihar Weather: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. साथ ही पछुआ हवा के कारण राजधानी पटना के साथ-साथ कई जिलों में लू की स्थिती बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पटना का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जोकि बीते 10 दिनों में पटना का सर्वाधिक तापमान दर्ज रहा. वहीं 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज जिला प्रदेश का सबसे गर्म जगह रहा. अगले दो दिनों में मौसम का हाल इस बीच बिहार में मौसम विभाग की ओर से दो दिनों के लिए बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में अगले दो से तीन दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा. गर्म पछुआ हवा के कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. यह भी अनुमान लगाया गया है कि, दक्षिण पश्चिम मानसून 13 गई के आस-पास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बढ़ने के आसार हैं.  9 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट इसके अलावा आज की बात करें तो, वैसे तो सभी जिलों में लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं. लेकिन, 9 जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन 9 जिलों में मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, पूर्णिया, सीतामढ़ी, बांका, सुपौल और गोपालगंज शामिल है. ऐसे में लगातार लोगों को घर में रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. साथ ही तबीयत पर कोई प्रभाव ना पड़े, इसे लेकर लगातार ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की जा रही है. Also Read: Bihar Chunav को लेकर कमर कसने में जुटी JDU, पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक The post Bihar Weather: अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? विभाग का बड़ा अलर्ट     appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: दोस्ती में छिपा दुश्मन, जानें चाणक्य से छिपे दुश्मनों की पहचान

Chanakya Niti: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हम भरोसा, प्यार और साथ ढूंढते हैं. लेकिन चाणक्य नीति कहती है कि हर दोस्त सच्चा नहीं होता. कई बार हमारे सबसे बड़े दुश्मन वही होते हैं जो हमारी जिंदगी में दोस्त बनकर आते हैं. इसलिए हमें यह समझना जरूरी है कि मीठा बोलने वाला हर इंसान आपका भला नहीं चाहता. ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि चाणक्य की नजर में छुपे हुए दुश्मनों की पहचान कैसे करें और खुद को कैसे सुरक्षित रखें. हर मुस्कुराता चेहरा दोस्त नहीं होता चाणक्य कहते हैं कि जरूरी नहीं जो हंसकर बात करे, वो आपका अपना हो. कई लोग दिखावे की मिठास के पीछे छिपा जहर लेकर आते हैं. ऐसे लोग मौके पर धोखा दे सकते हैं. इसलिए हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. असली दोस्त आपकी पीठ पीछे भी अच्छा बोले सच्चा दोस्त वही होता है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपकी इज्जत करे. अगर कोई दोस्त दूसरों के सामने आपकी बुराई करता है, तो वो दोस्त नहीं, छुपा हुआ दुश्मन है. चाणक्य कहते हैं की ऐसे लोगों से दूर रहना ही ठीक है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जब आता है बुरा वक्त, तब सामने आती है रिश्तों की असली पहचान ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में संकट है? अपनाएं ये चाणक्य के उपाय जो बार-बार आपका भरोसा तोड़े, उससे सावधान रहें अगर कोई बार-बार आपको धोखा देता है या आपकी बातों को दूसरों तक पहुंचाता है, तो वह विश्वसनीय नहीं है. चाणक्य नीति में कहा गया है कि अपने राज हर किसी को बताना मूर्खता है. ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना जरूरी है. असली दोस्त संकट में साथ खड़ा होता है मुसीबत के समय कौन साथ देता है, वहीं असली दोस्त होता है. जो केवल आपके अच्छे समय में साथ हो और बुरे समय में गायब हो जाए, वह आपका हितैषी नहीं है. चाणक्य कहते हैं कि सच्चे मित्र की पहचान बुरे समय में होती है. रिश्तों को परखना जरूरी है हर रिश्ते को समय और व्यवहार से परखें. दिखावे पर न जाएं, क्योंकि नकली रिश्ते अंदर से खोखले होते हैं. चाणक्य नीति में स्पष्ट कहा गया है कि बिना जांचे परखे किसी को भी नजदीक न मानें. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: दुश्मनों की हार तय है अगर अपनाओगे चाणक्य की ये पांच नीतियां ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार कौन से लोग कभी अमीर नहीं बन सकते? जानें कारण Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: दोस्ती में छिपा दुश्मन, जानें चाणक्य से छिपे दुश्मनों की पहचान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ceasefire : लाखों निर्दोष लोग मारे जाते, संघर्षविराम पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति को सराहते हुए दोनों देशों के नेतृत्व की प्रशंसा की. रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेताओं ने यह समझदारी दिखाई कि अब आक्रामकता रोकने का समय आ गया है. ट्रंप ने कहा कि इन नेताओं के साहसिक और विवेकपूर्ण कदमों से उनकी विरासत और भी मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष को रोकने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और भारी विनाश से भी बचा जा सकेगा. ट्रंप ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया. क्या कश्मीर का कोई समाधान निकाला जा सकता है: ट्रंप ट्रंप ने कहा, ‘‘लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. आपकी विरासत आपके साहसी कार्यों से काफी मजबूत हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका. हालांकि, इस पर चर्चा भी नहीं हुई है लेकिन मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने के लिए कदम उठाने जा रहा हूं. इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि…. क्या कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है. ईश्वर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें.’’ हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ गया तनाव हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए थे. इसके बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर हिंदुस्तानीय डीजीएमओ से फोन पर बात की. उन्होंने कहा, “उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.” विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं. The post Ceasefire : लाखों निर्दोष लोग मारे जाते, संघर्षविराम पर बोले डोनाल्ड ट्रंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top