Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेइ की रोकथाम के लिए नयी लाइन लिस्टिंग जारी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम कदम उठाया है. अब जेइ से पीड़ित बच्चों की लाइन लिस्ट में यह जानकारी भी जोड़ी जायेगी कि संबंधित शिशु को जेइ का टीका (वैक्सीन) लगा था या नहीं.स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, सूबे के सभी जिले में जेइ से प्रभावित नये मरीजाें की लाइन लिस्ट में यह जाेड़ा जायेगा. वीबीडीसी डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि यह पहल इसलिए की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि जिन बच्चों को जेइ हुआ है, उनमें से कितनों को वैक्सीन लगी थी. इससे टीकाकरण की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सकेगा और भविष्य की रणनीति बेहतर तरीके से बनायी जा सकेगी. विभाग के अनुसार, पिछले वर्षों में जेइ के मामलों में कमी आयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेइ की रोकथाम के लिए नयी लाइन लिस्टिंग जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

samastipur : परसा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख

शिवाजीनगर . थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 1 में शनिवार रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया. अगलगी घटना में लाखों रुपये मूल्य के घरेलू सामान जलकर बर्बाद हो गये. घर के अंदर बंधी पांच गाय और आधा दर्जन से अधिक बकड़ियाें की झुलसकर मौत हो गई. लोगों ने सीओ व अग्निशामक को सूचना दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. मुखिया पति रामपुकार मंडल व पंसस सरोज कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. घटना में गांव के उपेंद्र मंडल, राजेंद्र मंडल, राम नारायण मंडल, सुमन मंडल, जनता कुमार और अजय कुमार के घर के अंदर रखे लाखों के कीमत वस्तु सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये. मुखिया राज कुमारी देवी ने सीओ वीणा हिंदुस्तानी को सूचना देते हुए पीड़ित परिवारों को प्रशासनी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post samastipur : परसा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : विद्युत पोल पर तार में लगी आग, एक घंटे तक निकलती रही चिंगारी

बासोपट्टी. बासोपट्टी बाजार में शनिवार को विद्युत पोल पर तार में आग लग गयी. इस कारण तार से करीब एक घंटे तक चिंगारी निकलती रही. पुलिस को सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआइ मुन्ना कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल बिजली बंद करायी, उसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. वहीं, बीते शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे बासोपट्टी बभनदई चौक के निकट मुख्य सड़क पर 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिर गया. जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी. उस समय मुख्य सड़क पर स्कूल बस सहित कई वाहन गुजर रही थीं. सूचना पर तार को दुरुस्त कर बिजली चालू कराया गया. बताते चलें कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण आलू प्याज के दुकान सहित मोटरसाइकिल गैरेज पूरी तरह जल कर राख हो गया था. विद्युत कर्मियों का कहना है कि विद्युत ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड के कारण समस्या आने लगी है. कई लोगों ने बताया कि कोई अनहोनी घटना के बाद भी विद्युत विभाग के जेई कॉल रिसीव नहीं करते है. कोई बिजली मिस्त्री भी नहीं सुनते. स्थानीय लोगों ने बाजार सहित अन्य जगहों पर विद्युत तार दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ओमप्रकाश अकेला ने बताया कि बाजार में रविवार को विद्युत तार दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है. जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : विद्युत पोल पर तार में लगी आग, एक घंटे तक निकलती रही चिंगारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपने बाइक में Petrol खत्म होने पर परेशान न हो, ये जुगाड़ लगाएं गाड़ी अपने-आप चलने लगेगी।

Useful Tricks While Bike Runs Out of Petrol: बाइक में कई बार रास्ते में ही पेट्रोल खत्म हो जाता है. बाइक सवारों को अक्सर देखा गया है कि रास्ते में तेल खत्म हो जाने पर वे बाइक को धक्का लगातें हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले बाइक का टैंक चेक करे. लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां बदल जाती हैं. यह कुछ टिप्स आप जान लें ताकी किसी भी बाइक सवार को परेशानी न हो सके. अगर रास्ते में चलते-चलते कभी बाइक में तेल खत्म हो जाए तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर बाइक को थोड़ी दूर तक आसानी से चला सकतें है. यह भी पढ़ें: Splendor को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने सिर्फ 61 हजार रुपये में लॉन्च किया माइलेज बाइक चोक का इस्तेमाल करें अगर आप ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, तो चोक का इस्तेमाल कर सकते हैं. चोक का उपयोग कर पेट्रोल पंप तक पहुंचा जा सकता है. ध्यान रहे पेट्रोल पंप बहुत दूर नही हो. चोक का उपयोग उपयोग करने से फ्यूल टैंक के सरफेस पर बचा हुआ तेल इंजन तक पहुंच जाता है, जिससे बाइक को स्टार्ट करना आसान हो जाता है. हालांकि, यह सुविधा अभी के मोटरसाइकिलों में उपलब्ध नहीं होती है. यह भी पढ़ें: 3 दमदार Bikes 2 लाख रुपए से भी कम कीमत में खास आपके शान को बढ़ाने के लिए बाइक को एक तरफ झुकाकर स्टार्ट करें आप अपने बाइक को एक तरफ झुकाकर भी स्टार्ट कर सकतें है और इसके अलावा बाइक को साइड में हल्का झुकाना चाहिए. जिससे संभावना होती है कि टैंक के कोनों में बचा हुआ पेट्रोल नीचे फ्यूल पाइप लाइन तक पहुंच सकता है और बाइक स्टार्ट हो सकती है. इस जुगाड़ से कई बार बाइक को 500 मीटर से 1 किमी तक भी ले जा सकतें है और पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा सकते हैं. The post आपने बाइक में Petrol खत्म होने पर परेशान न हो, ये जुगाड़ लगाएं गाड़ी अपने-आप चलने लगेगी। appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buddha Purnima 2025 : बुद्ध पूर्णिमा 2025, इस विधि से करें पूजा

Buddha Purnima 2025 : बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाई जाती है. यह हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लिए अत्यंत पावन दिन होता है. 2025 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण – तीनों घटनाएं एक ही तिथि पर घटित हुई थीं, इसलिए यह दिन त्रिपथगामी माना जाता है:- – बुद्ध पूर्णिमा पूजन विधि – स्नान एवं संकल्प प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र स्नान करें. स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और शांत चित्त से व्रत व पूजा का संकल्प लें. – घर में बुद्ध प्रतिमा की स्थापना भगवान बुद्ध की मूर्ति या चित्र को साफ स्थान पर स्थापित करें.. प्रतिमा के पास दीपक, धूप, पुष्प, जल कलश, फल एवं प्रसाद रखें.. – ध्यान और बुद्ध वंदना ध्यान करें और ‘बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि’ मंत्र का जाप करें.. यह त्रिरत्न की शरणागति है, जो आत्मशुद्धि का मार्ग दर्शाती है. – पंचशील और धम्मपद का पाठ पंचशील (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह) का स्मरण करें. बुद्ध उपदेशों व धम्मपद का पाठ करें जिससे आत्मज्ञान की दिशा में अग्रसर हो सकें. – दीप और धूप अर्पण भगवान बुद्ध को दीपक और धूप अर्पण करें. पुष्पों से श्रृंगार करें और मधुर बुद्ध भजन गाएं. – दान-पुण्य का महत्व गरीबों को अन्न, वस्त्र व दवा दान करें. गौ सेवा, बालसेवा और रोगी सेवा इस दिन विशेष फल देती है. – बौद्ध विहार में सेवा यदि संभव हो तो नजदीकी बौद्ध विहार जाकर वहां दीपदान, सत्संग और भोजन दान करें. यह भी पढ़ें : Surya Dev : रविवार को क्यों देते हैं सूर्य देवता को जल यह भी पढ़ें : Mangalwar Upay : मंगलवार की शाम का चमत्कारी उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न यह भी पढ़ें : इस मूलांक वालों की चमकती है किस्मत, राहु बना देता है रातोंरात अमीर बुद्ध पूर्णिमा आत्मबोध, करुणा और शांतिपथ का प्रतीक पर्व है. इस दिन हम अपने जीवन में अहिंसा, सत्य और ध्यान का समावेश करें तो जीवन सुखमय हो सकता है. The post Buddha Purnima 2025 : बुद्ध पूर्णिमा 2025, इस विधि से करें पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heat Wave: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 8 जिलों में 16 मई तक चलेंगी गर्म हवाएं, 74,500 ट्यूबवेल खराब

Heat Wave in Jharkhand: झारखंड के संताल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. पाकुड़ और गोड्डा जिले का उच्चतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिले का भी अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई. रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. बोकारो थर्मल में 10.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. देवघर समेत 8 जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संताल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहा. दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं. पाकुड़, गोड्डा और सरायकेला का तापमान 41.6 डिग्री रविवार को पाकुड़, गोड्डा और सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जमशेदपुर और डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 259 करोड़ रुपए से होगी खराब ट्यूबवेल की मरम्मत भीषण गर्मी की वजह से झारखंड में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब हो गये हैं. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि खराब ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपए तय किये गये हैं. उन्होंने कहा, ‘पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बताया कि एक अप्रैल तक लगभग 74,500 ट्यूबवेल खराब थे.’ इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 11 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, अपने शहर का यहां देखें रेट झारखंड में डीजीपी के मुद्दे पर नेतृत्व गरमायी, बाबूलाल मरांडी और विनोद पांडेय में वार-पलटवार सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास Bokaro News: फुसरो शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं, नीलामी से लाखों कमाता है नगर परिषद The post Heat Wave: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 8 जिलों में 16 मई तक चलेंगी गर्म हवाएं, 74,500 ट्यूबवेल खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन चीजों से अभी ही बना लें दूरी नहीं तो सुख चैन सब उजड़ जाएगा

Gita Updesh: गीता उपदेश में जीवन के सुधार के लिए कई ऐसी बातें बतायी गयी है जिसे मनुष्य ने आत्मसात कर लिया उनकी लाइफ बन जाएगी. इसमें बताया गया है कि कैसे एक इंसान अपने जीवन को अच्छे रास्ते पर चला सकता है और किन चीजों से उन्हें बचना चाहिए. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कुछ ऐसी चीजों से दूर रहने की भी सलाह दी है, जिनसे जीवन में दुख, अशांति और नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं वे कौन सी बातें हैं. अपनी मेहनत की कमाई का भोजन खाएं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जो भोजन हम मेहनत से कमाते हैं, वही हमें खाना चाहिए. अगर कोई इंसान धोखा देकर या किसी और का हक मारकर खाना खाता है, तो वह न सिर्फ गलत है बल्कि उसका बुरा असर शरीर और मन दोनों पर पड़ता है. इसलिए ईमानदारी से कमाए हुए धन से ही अपना घर चलाना चाहिए और भोजन करना चाहिए. Also Read: Bengali Baby Names: प्राणों से प्यारी बेटी के लिए नाम खोजने में अब नहीं होगी परेशानी, यहां मिलेंगे एक से एक ऑप्शन गलत तरीके से कमाया गया पैसा करता है नुकसान भागवत गीता में कहा गया है कि अगर कोई इंसान धोखा देकर या गलत तरीकों से पैसा कमाता है, तो वह पैसा टिकता नहीं है और परेशानियां लेकर आता है. ऐसा धन परिवार, समाज और खुद उस इंसान के लिए भी हानिकारक होता है. इसलिए हमेशा सच्चाई और ईमानदारी से धन कमाना चाहिए. पराई स्त्री को मां जैसा सम्मान करें भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि किसी और की पत्नी या स्त्री पर गलत नजर डालना पाप है. इससे न सिर्फ उस इंसान का जीवन खराब होता है, बल्कि आत्मा को भी नुकसान होता है. इसलिए हर पराई स्त्री को मां जैसा मान-सम्मान दें. Also Read: प्यार के लिए तरस जाते इन 3 राशियों के लोग, अगर कर लिये यह उपाय तो चमक जाएगी तकदीर The post इन चीजों से अभी ही बना लें दूरी नहीं तो सुख चैन सब उजड़ जाएगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची सिटीजन फोरम की बैठक में समस्याओं का अंबार, पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड-35 के लोग

Ranchi Citizen Forum Meeting: रांची-रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड-35 के इलाही नगर (पुंदाग) में दीपेश निराला की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित स्थानीय लोगों ने फोरम के पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड-35 के इलाही नगर में पानी की भारी समस्या है. प्रतिदिन केवल एक टैंकर पानी नगर निगम द्वारा दिया जा रहा है. वह भी साफ पानी नहीं है. शाम तक पानी स्टोर रखने पर पानी पीला रंग का हो जाता है. यहां पर नाली का निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था. ठेकेदार ने आधा-अधूरा छोड़ दिया है. इससे नाली का पानी सड़क पर बहता है. इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है. जल जमाव होता है. लोग परेशान रहते हैं. रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने जल्द नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग की, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके. इलाके में स्पोर्ट्स का मैदान या पार्क भी नहीं लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में स्पोर्ट्स का मैदान या पार्क नहीं है और ना ही कोई तालाब है. स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब पड़ी हुई है, जिसका मेंटेनेंस नहीं हो रहा है और वर्ष 2022-23 में पाइपलाइन बिछाकर घरों में नल का कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी है. इस फोरम के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को रांची नगर निगम का टोल फ्री नंबर और वार्ड-35 के सुपरवाइजर तथा सुपरवाइजर का नंबर दिया. सभी समस्याओं को लिखित रूप से रांची नगर निगम के प्रशासक को अवगत कराने के लिए पत्राचार का निर्णय लिया गया. ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड में कहां है पुलिसवालों का गांव? शिबू सोरेन के एक फैसले ने बदल दी थी किस्मत बैठक में ये थे उपस्थित रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 3 के वार्ड समिति सदस्य संदीप कुमार, रेणुका तिवारी, सहित वार्ड 35 के सहसंयोजक विनय कुमार और रशीद अहमद, मोहम्मद रिजवान, शहंशाह खान, मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, रेयाजुल अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, साहब अंसारी, साहिल अंसारी, रेयायुल अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद दानिश आलम, मोहम्मद खुर्शीद, अरशद अंसारी, मोहम्मद नौशाद अंसारी, अब्दुल कुदुस खां, मोहम्मद इस्लाम, अनायत करीम, हसरत अंसारी, दानिश राजा, शमशाद अहमद समेत अन्य बैठक में उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन रशीद अहमद ने किया. ये भी पढ़ें: झारखंड के बोकारो में दिनदहाड़े 80 साल के बुजुर्ग की हत्या, BSL GM के पिता को बेरहमी से चाकू से गोद डाला The post रांची सिटीजन फोरम की बैठक में समस्याओं का अंबार, पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड-35 के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: राजस्थान में 14 मई तक होगी बारिश, झारखंड-बिहार में Heat wave की चेतावनी

Rain Alert: हिंदुस्तान मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने बताया कि राज्य के कुछ भागों में आगामी दो से तीन दिन कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 13 मई से व पूर्वी राजस्थान में 14 मई से अधिकांश स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना आगामी दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है. बिहार और बंगाल में 15 मई से हीट वेव की शुरुआत बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में 15 मई, 2025 तक उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है. झारखंड और उत्तर ओडिशा में 13 मई, 2025 से उष्ण लहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है. 12 और 13 को यहां होगी बारिश उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान में 12 मई, 2025 तक और पश्चिम एवं मध्य हिंदुस्तान में 13 मई, 2025 तक वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, इसके बाद तीव्रता में कमी आने की संभावना है. पूर्वोतर हिंदुस्तान में 15 मई तक होगी भारी बारिश पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में 11 से 15 मई, 2025 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. The post Rain Alert: राजस्थान में 14 मई तक होगी बारिश, झारखंड-बिहार में Heat wave की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: डेढ़ करोड़ से मेंटेनेंस होगी भागलपुर की ये सड़क, इस दिन खुलेगा टेंडर का टेक्निकल बिड

Bihar News: भागलपुर शहर को झारखंड से जोड़ने वाले हाइवे एनएच 133E के खिरीबांध से ढाका मोड़ यानी, किमी 04 से किमी 37 तक सड़क का मेंटेनेंस कार्य एनएच विभाग करायेगा. हालांकि, यह सड़क फोरलेन निर्माण के लिए प्रस्तावित है. लेकिन, इसकी न तो जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकी है और न ही टेंडर फाइनल हो सका है. इस वजह से हाइवे को कम से कम चलने लायक बनाया जायेगा. मुख्यालय से मंजूरी मिलने के साथ विभाग ने एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एनएच विभाग करायेगा एजेंसी के माध्यम से मेंटेनेंस हाइवे के मेंटेनेंस कार्य पर विभाग 01 करोड़ 60 लाख 26 हजार 215 रुपये खर्च करेगा. इससे पहले भी मेंटेनेंस कराया गया था. लेकिन, अभी अब इसपर 40 एमएम अलकतरा की परत चढ़ायी जायेगी. दरअसल, इस मार्ग पर वाहनों का लोड कुछ ज्यादा है. भारी वाहनों के आवागमन में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है. मेंटेनेंस कराना बेहद जरूरी बताया गया है. बता दें कि यह सड़क पहले आरसीडी के अधीन था और यह ओपीआरएमसी मेंटेनेंस पॉलिसी से सड़क को दुरुस्त करा रहा था. हाल के कुछ माह पहले इस सड़क को आरसीडी ने एनएच विभाग को हैंडओवर किया है. इसके बाद से सड़क का रखरखाव से लेकर निर्माण की जिम्मेदारी अब एनएच विभाग की है. 15 मई को खुलेगा टेक्निकल बिड मेंटेनेंस कार्य के टेंडर का टेक्निकल बिड 15 मई को खोला जायेगा. इसमें जितनी भी एजेंसियां भाग लेंगी, उन सभी के कागजातों का मूल्यांकन कर फाइनेंसियल बिड खोली जायेगी. बिड रेट जिनका सबसे कम होगा, उन्हें मेंटेनेंस कराने की जिम्मेदारी सौंप दी जायेगी. Also Read: मुजफ्फरपुर में आग का कहर, तीन महीने में 316 परिवार हुए बेघर, छह लोगों की दर्दनाक मौत The post Bihar News: डेढ़ करोड़ से मेंटेनेंस होगी भागलपुर की ये सड़क, इस दिन खुलेगा टेंडर का टेक्निकल बिड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top