Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : बारात आये लोगों पर ईंट पत्थर से हमला, तीन लोग घायल

घोसी. नगवां गांव में शुक्रवार की रात बारात आये लोगों के साथ ईंट-पत्थर से मारपीट की गयी. मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी व्यक्ति में बेलागंज थाना क्षेत्र के नेऊरी गांव के नरेश यादव, मोनु कुमार एवं अंकुश कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि नगवां गांव निवासी रामकृत यादव के पौत्री का शादी संपन्न होनी थी. उसी में बेलागंज थाना क्षेत्र के नेऊरी गांव से बारात आया था. उस बारात में डीजे बज रहा था. बताया जाता है कि डीजे बजने के दौरान डीजे से बज रहे गाना का लैपटॉप नगवां गांव के कुछ लोगों द्वारा छीनने का प्रयास करने लगा. जब बारात पक्ष के द्धारा इसका विरोध किया गया, तो नगवां गांव के कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इस घटना की जानकारी घोसी थाने की पुलिस को दिया गया. सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन शुरू कर दिया गया. इस दौरान घोसी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया है. इस सिलसिले में बारात पक्ष के लोगों द्वारा घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : बारात आये लोगों पर ईंट पत्थर से हमला, तीन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : मिंटो शेड गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान गयी जान

जहानाबाद. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर शुक्रवार की शाम मिंटो शेड गिरने से गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोर्ट एरिया के रहने वाले नरेंद्र कुमार (60 वर्ष) के रूप में की गई है जिन्होंने पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया. बताते चलें कि जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार की शाम मिंटो शेड एकाएक भरभराकर गिर पड़ा था जिसमें मजदूर समेत चार लोग घायल हो गए थे. घायलों में एक की स्थिति गंभीर थी जिन्हें विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया था. इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. हादसे में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के रहने वाले देवशरण यादव के पुत्र नीतीश कुमार, कोर्ट एरिया के मिश्री प्रसाद के पुत्र नरेंद्र कुमार, टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ गांव निवासी कारू यादव के पुत्र बूंदी लाल यादव एवं महादेवबिगहा के रहने वाले सुबोध कुमार जख्मी हो गए थे. सभी मजदूर काम खत्म कर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कोर्ट हॉल स्टेशन पर बैठे थे. इसी क्रम में यात्री सेट का छज्जा भरा भरा कर गिर पड़ा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : मिंटो शेड गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. विवाहिता की हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले में प्राथमिकी

जंदाहा. जंदाहा थाना के भान बोरहा गांव में बीते शनिवार को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक नव विवाहिता की हत्या कर शव बोरा में रखकर फेंक दिए जाने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में मृतका बुलबुल कुमारी उर्फ गुंजा कुमारी के पिता पातेपुर थाना के धनकौल निवासी मनोज कुमार पंडित ने जंदाहा थाना के भान बोरहा निवासी कुंदन कुमार, कृष्णा देवी, मनोज कुमार, टुनटुन पंडित, मनीषा कुमारी एवं डमण् सुदेश्वर पंडित के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपनी पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भान बोरहा निवासी कुंदन कुमार पंडित के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था. शादी के 6 माह बाद से ही उनकी पुत्री के साथ अक्सर ससुराल के लोग 5 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर मारपीट एवं गाली गलौज कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. बताया गया है कि उनकी पुत्री 2 माह की गर्भवती भी थी. इसी बीच बीते 7 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर ससुराल वालों ने शव बोरा में बांधकर मकई के खेत में फेंक दिया है. सूचना पर जब वह अपने ग्रामीणों के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे, तो ससुराल के घर से सभी लोग फरार थे. घटना की सूचना पर पहुंची जंदाहा थाना पुलिस ने उसके घर से करीब 200 मीटर पश्चिम स्थित एक मकई के खेत से एक बोरा में बंद उनकी पुत्री का शव बरामद किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. विवाहिता की हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अपराधी धराये

जहानाबाद . जिले की पुलिस को एसटीएफ के सहयोग से दो बड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार दोनों अपराधी पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे जिसमें वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिले की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार रंजीत यादव कुख्यात अपराधी रहा है, जिस पर जिले के मखदुमपुर, पटना के पालीगंज थाने में गंभीर कांड दर्ज हैं. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर का रहने वाला धनेश यादव का पुत्र रंजीत कुमार यादव बताया जाता है, जो पुलिस की नजरों में टॉप-10 अपराधियों में वांछित अपराधी रहा है और वह पुलिस की नजरों से बचकर भागा-फिर रहा था जिसे 9 मई को एसटीएफ एवं जहानाबाद पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि वर्ष 2020 के फरवरी माह में मखदुमपुर में गैस एजेंसी के कर्मी के साथ लूटपाट हुई थी जिसमें 13 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिए थे जिसमें वह फरार चल रहा था. वहीं ओकरी थाना के कांड में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मंटूष उर्फ ननका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ एवं जहानाबाद पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में फरार अपराधी को पुलिस ने महाराष्ट्र के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मंटुष नालंदा जिले के चिकसौरा थाना अंतर्गत भवानीबिगहा गांव का रहने वाला रामसागर यादव उर्फ बोचू यादव के पुत्र बताए जाते हैं, जिसे पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है. शनिवार को दोनों अपराधी के गिरफ्तार होने के बाद जिले की पुलिस ने काफी राहत की सांस ली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अपराधी धराये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : झपटमार ने छात्र का छीना मोबाइल

घोसी. नगर पंचायत के बैरामसराय गांव के समीप शुक्रवार की संध्या साइकिल पर सवार होकर जा रहे एक छात्र को मोबाइल छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में बेलई गांव के मो असरफ खान ने बताया कि मैं बीए का परीक्षा देकर जहानाबाद से घोसी आये थे और घोसी से अपने साईकिल पर सवार होकर अपने घर बेलई जा रहे थे. उसी दौरान बैरामसराय गांव के समीप पीछे से एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति आया और मेरे हाथ में लिए मोबाइल झपट कर ले लिया और और मुझे साईकिल पर से धकेल दिया जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ा और बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति मेरे मोबाईल लेकर उत्तर दिशा की ओर चला गया. पीड़ित मो असरफ द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : झपटमार ने छात्र का छीना मोबाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : डिहुरी गांव में घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी

हुलासगंज. बौरी पंचायत अंतर्गत डिहुरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में करीब तीन लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. घटना गांव के श्रीकांत शर्मा के घर में हुई. गांव के उप मुखिया गौतम कुमार और पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि श्रीकांत शर्मा और उनका बड़ा बेटा दिल्ली में रहते हैं. घर पर उनकी पत्नी, छोटा बेटा रोहित कुमार और बहू रहते हैं. शुक्रवार को रोहित अपने एक मित्र के साथ देवघर दर्शन के लिए गया हुआ था. इसी बीच रात करीब 1 बजे चोर घर में पीछे से घुस आया. चोरों ने रोहित की पत्नी के कमरे का दरवाजा खटखटाया. स्त्री ने पहले टेलीफोन से अपने पति को संपर्क करने की कोशिश की, पर कॉल रिसीव नहीं हुआ. जब दोबारा दरवाजा खटखटाया गया, तो उन्होंने सोचा कि शायद उनकी सास, जो ग्राउंड फ्लोर पर थीं और दिन में चोटिल हो गयी थीं, उन्हें बुला रही हों. इसी भ्रम में उन्होंने दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही चोरों ने स्त्री पर हमला कर दिया. संयोगवश इसी दौरान रोहित कुमार ने दोबारा फोन किया, लेकिन पत्नी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने अपनी मां को फोन कर जानकारी ली. जब उनकी मां ऊपर पहुंचीं, तो देखा कि बहू फर्श पर बेहोश पड़ी थी. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. रोहित कुमार ने देवघर जारहे रास्ता चकाई से ही लौट गया. रोहित कुमार रास्ते से ही अपने दोस्तों को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी. ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश स्त्री को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. चोरी गये सामान में दो सिकड़ी, 12 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल, तीन चांदी के कटोरे, ढोलना, जिउतिया और अन्य कीमती सामान शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : डिहुरी गांव में घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. मां भारती की रक्षा के लिए एक भाई कश्मीर, तो दूसरा अरुणाचल की सीमा पर तैनात

महुआ. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात हैं. इस बीच देश की विभिन्न सीमाओं पर हमारे सैनिक सीना ताने खड़े हैं और पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. ऐसे ही एक किसान परिवार के दो बेटे देश की दो विभिन्न सीमाओं पर देश कार्य के लिए तैनात हैं. युद्ध के तनाव के बीच दोनों के परिजन गौरवान्वित हैं. महुआ प्रखंड के रुसुलपुर मोबारक पंचायत के रुसुलपुर भगवान गांव के रहने वाले दोनों सगे भाई देशसेवा के लिए तैनात हैं.स्थानीय रामप्रवेश सिंह तथा गृहिणी राजकुमारी देवी के बेटे उदय कुमार और अजय कुमार हिंदुस्तानीय सेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहे है. बड़े बेटे उदय कुमार वर्ष 2015 में तो छोटे बेटे 2021 में सेना में भर्ती हुए थे. आज दोनों दो राज्यों में देश सेवा कर रहे है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान- पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में आपरेशन सिंदूर पर कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानियों से लोहे ले रहे अजय कुमार ने बताया कि मुझे बचपन से ही आर्मी मैन बनने का शौक था. पहले बड़े भाई उदय कुमार की भर्ती 2015 में हुई, तो वर्दी में देखकर मैं काफी गौरवान्वित महसूस किया कि मेरे भैया देश सेवा कर रहे है. तब से मैं और ज्यादा मेहनत करने लगा, इसी दौरान 2021 में मुझे भी सफलता मिली और फौज में भर्ती हो गया. भर्ती होने के बाद मुझे राजस्थान के जयपुर में ज्वाइन कराया गया. अब मैं जम्मू कश्मीर के उड़ी में कार्यरत हूं. जहां पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेकर हिंदुस्तान माता की सेवा कर गर्व महसूस कर रहा हूं. अजय ने बताया कि कश्मीर का अच्छा माहौल है. मां हिंदुस्तानी की सेवा करना सबके नसीब में नहीं है. हम जवानों को हौसला है कि आतंकियों को मार गिराकर दिल्ली के लालकिला से लाहौर और इस्लामाबाद तक हिंदुस्तान माता की जय जयकार लगाते रहेंगे.माता राजकुमारी देवी और पिता रामप्रवेश सिंह ने दोनों बेटे को फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने पर गौरवान्वित होकर बताया कि दोनों भाई मां हिंदुस्तानी के बेटे है. जब भी हिंदुस्तान पर दुश्मन आंख दिखाते हैं, तो मेरे दोनों लाल करारा ज़बाब देंगे. आज बड़े बेटे उदय कुमार अरुणाचल प्रदेश तो छोटे अजय कुमार जम्मू कश्मीर में तैनात होकर देश सेवा कर रहे है. मुझे अपने बेटों पर गर्वा है कि शेर की तरह दहाड़ मारकर आतंकियों को मंसूबे पर पानी फेर रहे है. आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि दोनों भाई दुश्मनों को छक्के छुड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. गांव के लाल की बॉर्डर पर तैनाती से गांव वालों को गर्व रूसुसलपुर भगवान गांव के दो सगे भाइयों को देश के दो अलग अलग राज्यों में सीमाओं पर तैनात होकर देश सेवा करने से ग्रामीण गौरवान्वित हैं. पंचायत के मुखिया विजय पासवान ने बताया कि मेरे पंचायत के लिय गर्व की बात है कि आज किसान के बेटे जम्मू कश्मीर में तैनात होकर आतंकियों को जवाब दे रहे है. वही पूर्व मुखिया दिनेशचंद्र भूषण, सरपंच प्रेम पासवान ने बताया कि किसान के बेटे अजय कुमार का बचपन से ही फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने का शौक था. घर परिवार के साथ- साथ हम ग्रामीणों का सीना आज गर्व से चौड़ा हो रहा है कि मेरे बीच के रहने वाले दो सगे भाई आतंकियों से डटकर सामना कर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं. उदय और राकेश के जज्बे को सलाम करते हुए ग्रामीण अशोक पासवान, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, राजीव कुमार, ई.अभय कुमार, विद्यासागर, गणेश पासवान, जदयू नेता राजकुमार सिंह, दीपक कुमार दीपू, पूर्व मुखिया जवाहर राय, समाजसेवी दिलीप राय, डा. नंदलाल राय, प्रो. लक्ष्मण राम, अकिलदेव सिंह, आमोद सिंह के साथ अन्य लोगों बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. मां हिंदुस्तानी की रक्षा के लिए एक भाई कश्मीर, तो दूसरा अरुणाचल की सीमा पर तैनात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

काको . शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर कई लोगों का अतिक्रमण हटाया गया तथा मुख्य बाजार में सड़क किनारे व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से रखी गयी गिट्टी को जब्त किया गया. यह कार्रवाई कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के नेतृत्व में की गयी जिसमें काको थाने की पुलिस भी मौजूद रही. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया की कुछ व्यापारी सड़क के किनारे निर्माण सामग्री गिट्टी, बालू आदि अवैध रूप से जमा करके सड़क का अतिक्रमण कर रखा था जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी तथा इससे आम आदमी को भी काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी. हालांकि नगर पंचायत ने ऐसे लोगो को पहले ही कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन उन लोगों पर जब इसका कोई असर नहीं पड़ा, तब प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा. वहीं अतिक्रमण के खिलाफ किये गये कार्रवाई में सड़क के किनारे गिरायी गयी गिट्टी को जब्त कर लिया गया. मौके पर मौजूद दुकानदारों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें गिट्टी हटाने के लिए थोड़ा समय दिया जाये जहां उनकी अपील को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने उन्हें 24 घंटे का समय देते हुए स्पष्ट कहा कि इस अवधि के अंदर गिट्टी नहीं हटाई गई तो नगर पंचायत द्वारा उसे जब्त कर जुर्माने की वसूली की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंकिस्तान’, सीजफायर होते ही संसद बुलाने की रखी मांग

Bihar Politics: पटना. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होते ही नेतृत्वक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान को आतंकिस्तान बताया है. उन्होंने सेना को धन्यवाद देने के लिए प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है. समस्त हिंदुस्तान का हो साझा संदेश तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक तिथिवार और बिंदुवार जानकारी देते हुए देश को भरोसे में लें, ताकि समस्त हिंदुस्तान के लोग संसद के माध्यम से एक स्वर एक ध्वनि में हिंदुस्तानीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को धन्यवाद देते हुए विभिन्न पहलुओं पर विचार रखें और आतंक की प्रयोगशाला चलाने वाले देश “आंतकिस्तान“ को समस्त हिंदुस्तान वर्ष से एक साझा संदेश जाए”. युद्धविराम पर बनी सहमति बीते 6 और 7 मई की मध्य रात्रि से शुरू हुई हिंदुस्तान और पाकिस्तान की लड़ाई 10 मई को अमेरिका की हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है. हिंदुस्तान के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि आज शाम पांच बजे से दोनों देश आकाश,जल और थल से तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंकिस्तान’, सीजफायर होते ही संसद बुलाने की रखी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: सीतामढ़ी में बड़ा सड़क हादसा, मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत

Road Accident: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना भूतही थाना क्षेत्र में एक हाईवा ने ई-रिक्शा को लपेटते हुए सड़क के नीचे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल खून से सना हुआ हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ई-रिक्शा सवार चार लोग नेपाल जा रहे थे. मृतकों की पहचान राज किशोर प्रसाद के इंजीनियर पुत्र चंदन कुमार, उनकी मां बिना देवी और ई-रिक्शा के चालक राजेंद्र महतो के रूप में की गई है. वहीं, चंदन कुमार की चाची उर्मिला देवी घायल हो गईं हैं, उनका पैर कट चुका है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. हाइवा चालक गिरफ्तार घटना उस समय घटी जब सभी लोग मैबी (सहियारा थाना क्षेत्र) से नेपाल जा रहे थे, जहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए वे यात्रा कर रहे थे. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि सड़क खून से सनी हुई थी. तीनों शव अत्यधिक क्षत-विक्षत स्थिति में थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवा के चालक और उप चालक को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, और स्थानीय लोगों ने सड़क पर दोबारा आवागमन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की. हाईवा के चालक ने बताया कि वह कन्हौली सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहे थे और लौटते समय यह हादसा हुआ. जांच में जुटी पुलिस भूतही थाना अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शवों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. हादसे के बाद, भूतही थाना अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने शवों को वाहन में लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके अलावा, पुलिस और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयासों से सड़क पर यातायात जल्दी ही सामान्य किया गया. भूतही पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और घायल स्त्री का इलाज जारी रहेगा. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Road Accident: सीतामढ़ी में बड़ा सड़क हादसा, मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top