Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : मजदूरों ने दूसरे दिन भी किया टूल डाउन आंदोलन

ललपनिया, तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में काम करने वाले मजदूरों ने शुक्रवार को चार घंटा और शनिवार को आठ घंटा टूल डाउन आंदोलन किया. वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति का मनमाना निर्णय थोपने के खिलाफ आंदोलन का आह्वान ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) द्वारा किया गया. यूनियन कार्यालय ललपनिया में शनिवार को यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि मजदूरों को पहले से मिल रही सुविधाएं समाप्त की जा रही है. श्रमायुक्त झारखंड के निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गेंद केवट, उप महासचिव समीर कुमार हलदार, जागेश्वर शर्मा, देवानंद प्रजापति, झल्लू हांसदा, मुकुंद साव, वाली वारसी, मनोज तुरी, मोईन अंसारी, फूलचंद मुर्मू, राममूर्ति मुंडा, इमाम गजल, तौहीद अंसारी, नारायण महतो आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : मजदूरों ने दूसरे दिन भी किया टूल डाउन आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं का अविलंब समाधान करे बीएसएल प्रबंधन : डॉ लंबोदर

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी से गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शनिवार को मुलाकात की. विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं से लेकर अतिक्रमण सहित अन्य पर विस्तृत चर्चा की. डॉ लंबोदर ने विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. डॉ महतो ने बताया कि बीएसएल में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवाओं के आंदोलन में जान गंवाने वाले प्रेम महतो (32) के आश्रित को अस्थायी नियोजन पर पर वार्ता हुई थी. लेकिन, दुर्भाग्य है अब तक नियोजन पर योगदान नहीं हो पाया है. इसपर डीआइ ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है. गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर हुई चर्चा डॉ महतो ने बताया कि मृतक की प्रतिमा स्थल चिन्हित करके अविलंब प्रतिमा स्थापित करने, गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जैसे मुद्दों पर बात हुई. इस संदर्भ में भी सेल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल पर भरोसा दिया है. मृतक प्रेम महतो के हत्या के आरोपियों को चिह्नित कर करवाई पर बात हुई. हैसाबातु जलापूर्ति योजना में सेल द्वारा बिजली आपूर्ति की जाये डॉ महतो ने मांग की कि झारखंड प्रशासन की जलापूर्ति योजना हैसाबातु जलापूर्ति योजना में सेल द्वारा बिजली आपूर्ति की जाये. साथ हीं, गरगा डैम में श्मशान घाट पर शेड का निर्माण कराया जाय. मुख्य रूप से मृतक प्रेम कुमार महतो के आश्रित भाई प्रशांत कुमार, भीम महतो, अमित कुमार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : विस्थापितों की समस्याओं का अविलंब समाधान करे बीएसएल प्रबंधन : डॉ लंबोदर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : शिकायतों का अब ससमय होगा समाधान, कर्मियों को मिलेगी राहत

बोकारो, बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को शिकायत प्रबंधन नामक एक वेब आधारित एप्लिकेशन लॉन्च किया. ऐप का उद्देश्य टाउनशिप में सिविल अनुरक्षण से संबंधित शिकायतों का ससमय समाधान करना है. इससे कर्मियों को राहत मिलेगी. यह सुविधा उपयोगकर्ता को अधिक दक्षता के साथ अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म, पारदर्शिता व समय पर निवारण सुनिश्चित करते हुए रख-रखाव से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने, ट्रैक करने और हल करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिये बनाया गया है. यह पहल स्मार्ट प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यस्थल के बुनियादी ढांचे और कर्मचारी सुविधा को बढ़ाने के लिए बीएसएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है. एंड्रॉइड व आइओएस के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ऐप ऐप एंड्रॉइड व आइओएस के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. बीएसएल, बीपीएससीएल, एसआरयू, जेजीओएम, कोलियरीज आदि जैसी सहयोगी इकाइयों के बीएसएल टाउनशिप में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी अपने स्टाफ नंबर, कर्मचारी आइडी के माध्यम से पंजीकरण कर सिविल अनुरक्षण से संबंधित दैनिक शिकायतों को हल करने के लिये ऐप का प्रयोग कर सकते हैं. कर्मियों का इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. ये थे मौजूद मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवा-सिविल) राज कुमार पात्रो के साथ वरीय अधिशासी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : शिकायतों का अब ससमय होगा समाधान, कर्मियों को मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब मौखिक बदलैन जमीन को मिली कानूनी मान्यता

बिहारशरीफ. बिहार प्रशासन ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बदलैन (भूमि आदान-प्रदान) की प्रक्रिया को कानूनी मान्यता दे दी है. अब यदि दो किसान आपसी सहमति से जमीन का आदान-प्रदान करते हैं और कोई विवाद नहीं है, तो वे इस लेन-देन को वैध करते हुए भूमि स्वामित्व खाता खोल सकेंगे. यह आदेश बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली, 2025 के तहत जारी किया गया है. बदलैन एक पारंपरिक प्रथा है, जिसमें दो या दो से अधिक किसान आपसी सहमति से अपनी जमीन का आदान-प्रदान करते हैं. हालांकि अब तक यह प्रक्रिया मौखिक समझौतों पर आधारित थी, जिससे जमीन का कानूनी उपयोग या बिकवाली संभव नहीं थी. नये नियम के अनुसार, यदि दोनों किसान लिखित सहमति देते हैं, तो उनकी जमीन को कानूनी मान्यता मिल जायेगी. अब बदलैन जमीन का नाम भूमि स्वामित्व रजिस्ट्री में दर्ज होगा. किसान इस जमीन को गिरवी रखकर बैंक से लोन ले सकेंगे. जमीन को कानूनी तौर पर बेचा जा सकेगा. पुराने भूमि विवादों को भी इस नियम के तहत सुलझाया जा सकेगा. दोनों किसान अपनी सहमति निरीक्षकों की टीम को देंगे. टीम यह सुनिश्चित करेगी कि जमीन पर किसी का अवैध कब्जा नहीं है. इसके बाद भूमि स्वामित्व खाता खोला जाएगा और जमीन को वैध माना जायेगा. बभिनयावां के किसान अर्जुन प्रसाद ने इस फैसले को बड़ी राहत बताते हुए कहा कि पहले लोग फीस और पंजीकरण से बचने के लिए मौखिक समझौता करते थे, लेकिन अब कानूनी मान्यता मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ होगा. यह निर्णय बिहार के हजारों किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य प्रशासन की किसान-हितैषी नीतियों को दर्शाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब मौखिक बदलैन जमीन को मिली कानूनी मान्यता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : 22 साल पुराने मामलों का हुआ निबटारा

औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय व दाउदनगर अनुमंडलीय न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में नौ माह के नये वाद से लेकर 22 साल पुराने मामले का निबटारा सुलह के आधार पर कराया गया. इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कुमार, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल, जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक, बीमा के पदाधिकारी, अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा वादकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्रतिरक्षा प्रणाली के उपमुख्य अभिनंदन कुमार ने किया. अतिथियों का स्वागत प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि अगर किसी का वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होता है, तो इसका लाभ सिर्फ वादकारी को ही नहीं होता है. बल्कि, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित न्यायालय पर भी मुकादमों का बोझ कम होता है और यह कई तरह की विधि व्यवस्था को कायम रखने में सहायक होता है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों पुराने विवाद को दरकिनार करते हुए निस्तारण करने की जरूरत है. कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जन-जन तक लाभ पहुंचाकर अपने उद्देश्यों को सार्थक बना रहा है. जिला जज द्वारा वादों के निस्तारण के लिए गठित सभी बेंचों का भ्रमण करते हुए अद्यतन जानकारी प्राप्त की गयी, जिसके कारण वादकारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा. जिला जज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में जो गतिविधियां दो-तीन दिनों से चल रही है उसमें लोग प्रशासन एवं प्रशासन के निर्देशों का अक्षरश: और पूरा-पूरा पालन करें. क्योंकि जो भी निर्देश दिये जा रहे हैं वह देशहित और सुरक्षाहित दोनों के लिए है. हम सभी का परम कर्तव्य हो जाता है कि हमसभी देश के सेनाओं के साथ खड़ा रहें. लोक अदालत में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभ लोगों ने उठाया. 947 वादों का निबटारा, 2.94 करोड़ का समझौता राष्ट्रीय लोक अदालत में 947 वादों के निबटारा के साथ कुल दो करोड़ 94 लाख तीन हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया. सात पारिवारिक मामले, आपराधिक सुलहनीय मामलें से संबंधित 102 वाद, एनआइ एक्ट के दो मामले में आठ लाख 60 हजार का समझौता किया गया. इसके साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से संबंधित 213 वाद, टेलीफोन के पांच तथा बैंक ऋण से संबंधित 618 मामले का निस्तारण करते हुए कुल दो करोड़ 85 लाख 25 हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया. इस तरह कुल 947 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल लगभग दो करोड़ 94 लाख तीन हजार 800 रुपये का समझौता कराया गया. सालों पुराने वाद के निबटारे से मिला लाभ पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बेंच नंबर सात पर शुभांकर शुक्ला के कोर्ट का नया वाद मुफस्सिल थाना कांड संख्या -347/24, जीआर -291/24 का वाद जो बीएनएस की धारा -126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) में 12 सितंबर 24 को दर्ज करायी गयी थी. इसमें बेला निवासी सूचक शिवपूजन मेहता ने प्रशासनी जमीन पर प्रशासनी विद्यालय बनने से रोकने का केस देवेंद्र मेहता और अजीत कुमार पर किया था, जिसे सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया. इसी तरह बेंच नंबर दोपर एसीजेएम तीन कोर्ट के वाद बारुण थाना कांड संख्या-128/03, जो सूचक रिसियप विशुनपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने अजय सिंह, विनय सिंह,रतन सिंह, रंजय सिंह पर 16 अगस्त 2003 को दर्ज करायी थी. इसमें सूचक ने कहा था कि अभियुक्त को पैसा कर्ज में दिया था. वापस मांगने पर मारपीट की गयी थी, जो भादंवि की धारा 341, 447, 323, 379, 504 (34) में 10 फरवरी 2004 को संज्ञान लिया गया था. इस 22 साल पुराने वाद का निबटारा भी लोक अदालत में दोनों पक्षकारों ने सुलह के आधार पर किया. अधिक से अधिक उठायें लाभ राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसपी अंबरीश राहुल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला विधि के संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय सहित अन्य ने संबोधित किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में सभी की भूमिका एवं सहयोग की सराहना की. राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने में प्राधिकार के उप प्रमुख विधिक रक्षा परामर्श प्रणाली अभिनंदन कुमार, कर्मी सुनील कुमार सिंह, परशुराम कुमार सिंह, संजय कुमार, टेक्निकल, अर्पणा सहाय, सुनील कुमार सिन्हा, और सहयोगी नवरतन कुमार, गीता कुमारी, कुंदन कुमार सहित सभी अर्धविधिक स्वयं सेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : 22 साल पुराने मामलों का हुआ निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी की प्रताड़ना के मामले में फरार भागलपुर के सबौर में पदस्थापित बीसीओ गिरफ्तार

शेखपुरा. स्त्री प्रताड़ना के मामले में तीन माह से फरार चल रहे भागलपुर के सबौर ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बीसीओ को स्थानीय स्त्री थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी का नेतृत्व स्त्री थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर रिशु कुमारी ने किया. गिरफ्तार बीसीओ जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी भागीरथ सिंह का पुत्र विकास कुमार बताया गया है. इस बाबत स्त्री थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि तीन माह पहले गिरफ्तार बीसीओ ने अपने परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से अपनी पत्नी वर्षा रानी के हाथ पैर रस्सियों से बांधकर तथा मुंह पर पट्टी लगाकर उसे किसी अज्ञात वाहन पर लादकर उसकी हत्या करने की नियत से शेखपुरा जिले के बाऊघाट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर भागने में तब सफल हो गया था. जब रात्रि में पुलिस गश्ती दल उस ओर जा रही थी. बाद में सड़क किनारे पड़ी विवाहिता को बाऊघाट थाना पुलिस उठाकर बंधन मुक्त किया था. बरामद स्त्री जिले के गबय गांव निवासी और सेवानिवृत बैंक कर्मी शिवनरेश सिंह की पुत्री बतायी गयी. बाद में पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय स्त्री थाना में प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का एक कांड अंकित किया गया था. इस मामले में आरोपित पति फरार चल रहा था. उन्होंने बताया पुलिस सब इंस्पेक्टर रिशु कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम भागलपुर पहुंचकर ब्लॉक ऑफिस सबौर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जिसे शनिवार को पुलिस निगरानी में यहां लाया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. अंबाबिघा गांव से चोरी हुई टोटो के साथ चोर गिरफ्तार अस्थावां. स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबाबिघा गांव से कुछ दिन पहले चोरी हुई टोटो को बरामद करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय गांव निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है. पिछले माह अंबाबिघा गांव से एक टोटो की चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी टोटो मालिक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अस्थावां थाना में दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार टोटो की बरामदगी में लगी हुई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहारशरीफ के मोगलकुआं मुहल्ले से चोरी की गयी टोटो के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पत्नी की प्रताड़ना के मामले में फरार भागलपुर के सबौर में पदस्थापित बीसीओ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.47 करोड़ रुपये के मामलों का निबटारा

बिहारशरीफ. शादी-विवाह के मौसम के बावजूद जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जबरदस्त भीड़ देखी गई. लोगों ने अपने मामलों का शीघ्र निपटारा कराने के लिए बड़ी संख्या में भाग लिया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ चौधरी ने लोक अदालत में अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया. राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ 47 लाख रुपये के मामलों का निपटारा किया गया. बैंकों के 304 मामले (1.81 करोड़ रुपये) और बिजली विभाग के 119 मामले (11.12 लाख रुपये) सुलझाये गये. 1,392 ट्रैफिक चालान मामले निपटाये गये. 88 सुलहनीय मामले और 195 ग्राम कचहरी मामले भी सुलझाये गये. प्रधान जिला जज अमिताभ चौधरी ने बैंक अधिकारियों से ऋण वसूली में संवेदनशीलता दिखाने की अपील की. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने कहा कि लोक अदालत निशुल्क और सुलभ न्याय प्रदान करती है, इसलिए लोग इसका लाभ उठाएं. जज रणविजय कुमार, अनूप सिंह, योगेंद्र शुक्ला सहित कई अधिवक्ताओं ने मामले निपटाने में सहयोग किया. हेल्प डेस्क बनाकर लोगों की सुविधा का ध्यान रखा गया. इस लोक अदालत में लोगों ने न केवल अपने विवाद सुलझाए, बल्कि मुस्कुराते हुए घर लौटे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.47 करोड़ रुपये के मामलों का निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 359 मामले का हुआ निबटारा

हिलसा. शनिवार को हिलसा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. जिसमें पक्षकारों के बीच हुए समझौते के आधार पर 359 मामलो का निष्पादन किया गया. सबसे अधिक बैंक से संबंधित 480 मामले में 192 मामले का निष्पादित हुआ. इन मामलों के निष्पादन में 28,19,879.00 रुपये का रिकभरी हुआ. बिजली विभाग से संबंधित 148 मामले में 59 मामले का निष्पादन हुआ. इन मामलों के निष्पादन में 2,34,000.00 रुपये का रिकवरी हुआ. माप तौल विभाग से संबंधित 5 में से 2 निष्पादन हुआ. इन मामलों के निष्पादन में 10000 रुपये का रिकवरी हुआ. जबकि बीएसएनएल से संबंधित 5 में 2 मामले का निष्पादन हुआ. जिसमे 2,557.00 रुपये का रिकवरी हुआ. वही आपराधिक मामले 178 मामला में से 71 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया. बिजली विभाग द्वारा हिलसा अनुमंडल के विभिन्न थाना में प्राथमिकी दर्ज मामले 83 में से 33 मामले का निपटारा हुआ. इस मामला में 230000 रुपए सेटलमेंट हुआ. राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह के आधार पर मामले को निष्पादित कराने के लिए अहले सुबह से ही लोगों की आवाजाही कोर्ट परिसर में होने लगी थी. समझौता योग मामलों के निष्पादन के लिए सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया था. जैसे ही सुनवाई सुबह 8 बजे से शुरु हुई वैसे ही लोगों में अपने-अपने मामले को निष्पादित कराने की होड़ मच गयी. अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी शोभना स्वेतांकी की देखरेख में गठित सात न्यायपीठ में मामले की सुनवाई हुई. न्यायपीठ में न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय, रघुवंश नारायण, हेमन्त कुमार, शोभना स्वेतांकी, अभिजीत राय, निशांत रंजन, दिवाकर राम, सुनवाई में नॉन ज्यूडिशियल मेंबर सदस्य के रूप में संदीप कुमार, रामुदेश प्रसाद, मुकेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार रंजन, विजय कुमार के अलावा आशीष रंजन, बालमुकुंद कुमार का सहयोग सराहनीय रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 359 मामले का हुआ निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 दिन से लापता युवक का शव पंचायत सरकार भवन से बरामद

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के पंचायत प्रशासन भवन के स्त्री शौचालय से एक अज्ञात शव बरामद किया गया. शव की पहचान मिंटू कुमार उर्फ मिठू यादव (35 वर्ष), पिता परशुराम यादव के रूप में हुई है, जो बीते 10 दिनों से लापता थ. मिंटू 2021 के बहुचर्चित पांच हत्याकांड का इकलौता चश्मदीद गवाह था और उसकी सुरक्षा में पुलिस ने तीन होम गार्ड्स की ड्यूटी लगा रखी थी. गायब होने की जानकारी पहले दी गयी थी : मृतक के भतीजे रोहित कुमार के अनुसार, मिंटू 30 अप्रैल से लापता थे. परिवार ने 2 मई को छबीलापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी, जबकि छह मई को गुमशुदगी की विधिवत एफआईआर दर्ज की गयी थी. 10 मई को बदबू फैलने पर पंचायत प्रशासन भवन के शौचालय की जांच की गयी, जहां से उसका शव लटका हुआ मिला. शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था. सुनियोजित हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच : परिजनों का आरोप है कि यह हत्या सुनियोजित ढंग से की गयी है. उन्होंने कहा कि चार अगस्त 2021 को 50 बीघा जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में मिंटू चश्मदीद था और उसी केस में 30 अप्रैल को जुवेनाइल कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी, जो टल गयी थी. इस बीच मिंटू की हत्या कर दी गयी. छबीलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि शव की जानकारी एक अज्ञात कॉल से मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वरीय अधिकारियों को सूचित किया. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. 2021 का खूनी संघर्ष फिर चर्चा में : गौरतलब है कि 4 अगस्त 2021 को लोदीपुर गांव में 50 बीघा जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें धीरेंद्र यादव, यद्दु यादव, महेश यादव, पिंटू यादव और शिवपाल यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी. वहीं मिंटू सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. मिंटू के सिर में गोली लगी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया और इस मामले में मुख्य गवाह बना. इस घटना के बाद मिंटू को खतरा देखते हुए पुलिस ने उसकी सुरक्षा में तीन होमगार्ड की तैनाती की थी, जो 24 घंटे उसके घर के पास मुस्तैद रहते थे. इसके बावजूद मिंटू की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. न्यायालय से मिली थी सख्त सजा : इस हत्याकांड में बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय ने 21 अक्टूबर 2024 को 15 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. इनमें भोला यादव, चिंता देवी, महेंद्र यादव सहित कई नामी आरोपित शामिल थे. वहीं, दो नाबालिगों के विरुद्ध मामला किशोर न्याय परिषद में विचाराधीन है. स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल आश्चर्य की बात यह है कि पंचायत प्रशासन भवन रोज खुलता था और वहां नियमित गार्ड की मौजूदगी रहती थी, फिर भी 10 दिनों तक शव अंदर लटका रहा और किसी को भनक नहीं लगी. इससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है. पुलिस बोली, जल्द होगा खुलासा पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है, जिसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. वरीय अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है और जांच तेज कर दी गयी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 दिन से लापता युवक का शव पंचायत प्रशासन भवन से बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी

गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर में अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि शुक्रवार को मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुछ युवा अवैध हथियार लहराते हुए देखे गये. इसका सत्यापन सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर सिंह ने किया. जांच से ज्ञात हुआ कि अवैध हथियार के साथ समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से रामपुर निवासी मो शहाबुद्धीन का पुत्र मो सद्दाम द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार का प्रदर्शन किया गया. उक्त मामले में आरोपित के घर छापेमारी की गयी तो फरार हो गया. जिसके मामले में सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर सिंह के आवेदन पर मो सद्दाम के विरुद्ध गोगरी थाना में कांड संख्या 120/25 दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top