Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Splendor को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने सिर्फ 61 हजार रुपये में लॉन्च किया माइलेज बाइक

Tvs Sport Self Start ES+ Launched: हिंदुस्तान की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी टीवीएस Sport मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. यह TVS की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है जो टीवीएस Star City+ से नीचे है. हीरो Splendor को टक्कर देने के लिए अब इस बाइक को नए आकर्षक रंगों के साथ बाजार में लाया गया है. यह भी पढ़ें: 3 दमदार Bikes 2 लाख रुपए से भी कम कीमत में खास आपके शान को बढ़ाने के लिए  इस बाइक के लॉन्च होने से हिंदुस्तान में बजट कम्यूटर सेगमेंट की मोटरसाइकिल में हीरो Splendor पर दबदबा बन सकता है. Splendor मोटरसाइकिल को चुनौती देने के लिए टीवीएस स्पोर्ट में बड़ा इंजन दिया गया है और इसे बेहतर प्रदर्शन के साथ कम कीमत में पेश किया है. TVS स्पोर्ट ES+ का इंजन और पावर टीवीएस ने इस बाइक में काफी बेसिक कंपोनेंट्स दिया है. इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स हैं. स्पोर्ट मोटरसाइकिल में ड्रम ब्रेक्स का दिया गया है. इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 112 किलोग्राम कर्ब वेट है. ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी क दिया गया है. यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये का भारी कैश डिस्काउंट, Car कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को खरीदने पर दे रही है इस मोटरसाइकिल की इंजन की बात करें तो इसमें 109.7cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. जो 8.08 bhp की पीक पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. टीवीएस स्पोर्ट को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, और इसकी टॉप स्पीड 90 km/h की है. The post Splendor को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने सिर्फ 61 हजार रुपये में लॉन्च किया माइलेज बाइक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम हमले के 96 घंटे के भीतर अटैक के लिए तैयार थी नौसेना, निशाने पर था कराची पोर्ट

Navy Ready to Attack: हिंदुस्तानीय नौसेना के डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन्स वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने रविवार को बताया कि पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तानीय नौसेना पूरी तरह तैयार थी. कैरियर बैटल ग्रुप पहलगाम हमले के 96 घंटे के भीतर, सतह से लड़ने वाली यूनिट्स, सबमरीन, और नौसैनिक विमानन संसाधन युद्ध की पूरी तैयारी के साथ तैनात थे. एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि हिंदुस्तानीय नौसेना की ताकतवर मौजूदगी ने पाकिस्तान को उसकी नौसेना और वायुसेना को बंदरगाहों और तटीय इलाकों तक ही सिमट कर रहने पर मजबूर कर दिया. 96 घंटों में नौसेना हो गई थी पूरी तरह तैयार – वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि हमने आतंकवादी हमले के 96 घंटे के भीतर अरब सागर में कई हथियारों की फायरिंग के दौरान समुद्र में रणनीति और प्रक्रियाओं का परीक्षण और परिशोधन किया. हमारे बल उत्तरी अरब सागर में निर्णायक और निवारक मुद्रा में पूरी तत्परता और क्षमता के साथ तैनात रहे, ताकि हम अपने चुने हुए समय पर कराची सहित समुद्र और जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला कर सकें. पाकिस्तान को कर दिया मजबूर वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि हिंदुस्तानीय नौसेना की तत्काल तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना और वायु सेना को काबू कर दिया. उन्हें बंदरगाहों के अंदर या तट के बहुत करीब रहने पर मजबूर कर दिया. वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि हमारी पाकिस्तान की गतिविधियों पर पूरी तरह से थी. उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिक्रिया पहले दिन से ही संतुलित, आनुपातिक, गैर-उग्र और जिम्मेदार रही. हिंदुस्तानीय नौसेना पाकिस्तान के किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का निर्णायक रूप से जवाब देने के लिए तैयार थी. #WATCH | Delhi: #OperationSindoor | Vice Admiral AN Pramod says, "In the aftermath of the cowardly attacks on innocent tourists at Pahalgam in Jammu and Kashmir by Pakistani sponsored terrorists on 22nd April, the Indian Navy's Carrier battle group, surface forces, submarines and… pic.twitter.com/ECYUWUpjoj — ANI (@ANI) May 11, 2025 कराची पर हमले की थी तैयारी वाइस एडमिरल प्रमोद ने बताया कि हमने ऐसे ठिकानों को लक्ष्य बनाने की तैयारी कर रखी थी, जिन पर ज़रूरत पड़ने पर हमला किया जा सके. जिनमें कराची भी शामिल था. पीसी में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय नौसेना अभी भी समुद्र में पूरी ताकत के साथ डटी हुई है और दुश्मनों की किसी भी शत्रुतापूर्ण हरकत का बेहद कठोर तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है. Also Read: सीजफायर तोड़ा तो छोड़ेंगे नहीं… ‘पाकिस्तान को भेजा हॉटलाइन संदेश’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डीजीएमओ The post पहलगाम हमले के 96 घंटे के भीतर अटैक के लिए तैयार थी नौसेना, निशाने पर था कराची पोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिन पहले दिल्ली से अपने घर लौटे मजदूर की गोली मारकर हत्या

चेरियाबरियारपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही पंचायत के सकरौली गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की समाचार से सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के अनुसार उक्त मनहूस समाचार रविवार को अहले सुबह लगभग 08 बजे जैसे ही परिजनों को मिली. घर में कोहराम मच गया. गोली लगने से हताहत युवक की पहचान उक्त गांव के वार्ड नंबर 04 निवासी स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा का पुत्र 32 वर्षीय चंदन शर्मा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है उक्त युवक एक ठेकेदार के अंदर दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था तथा एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही वह दिल्ली से घर लौटा था तथा शनिवार की संध्या लगभग 06 बजे घर से अचानक गायब हो गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा. तो परिजनों के द्वारा खोजबीन किया जाने लगा. परिजनों के अनुसार काफ़ी खोजबीन बाद देर रात तक युवक ना तो घर पहुंचा और न ही उसका कुछ अता-पता चल सका. वहीं सुबह सवेरे अपने खेतों को देखने के लिए पहुंचे इसी गांव निवासी किसान सुधीर महतो के द्वारा अपने खेत में शव को देखते ही उल्टे पांव वहां से भागे. तथा गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी. इस दौरान उक्त मनहूस समाचार जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दिया. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंझौल डीएसपी नवीन कुमार एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. तथा परिजनों एवं अन्य स्थानीय लोगों से बातचीत कर हताहत युवक के बाबत विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस दौरान घटना की सूचना पर जिला पुलिस कप्तान मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे. तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर परिजनों से हताहत के बाबत पुछताछ की गई. इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है. जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया है कि कल शनिवार को दोपहर मछली खरीदने के लिए घर से निकला था तथा मछली घर पहुंचा दिया था. शाम में भी हताहत युवक से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. लेकिन संध्या 06 बजे के बाद उससे बातचीत होना बंद हो गया था. इसके बाद से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. तभी सुबह लगभग 08 बजे युवक का पीठ में गोली लगी हुई शव मिल्की मौजा स्थित घर से महज़ 200 मीटर की दूरी पर मक्का खेत के बगल में होने की बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. शव देखने पर प्रतीत होता है कि अन्यत्र बुढ़ी गंडक नदी बांध के आस-पास हत्या कर शव को घसीटते हुए मक्का खेत में बगल में ला छोड़ दिया गया है. वहीं घटनास्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान प्रशासन ने घटनास्थल पर एफएसएलटी टीम को बुलाकर जांच कराई. तत्पश्चात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है. प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अज्ञात अपराध कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. फिलहाल विधि व्यवस्था की स्तिथि सामान्य बताई गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिन पहले दिल्ली से अपने घर लौटे मजदूर की गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इ-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, तीन हिरासत में

बरौनी. गढ़हरा थानाक्षेत्र में शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया. घटना गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पोखर के पास पुस्तकालय की छत पर की बतायी जा रही है. मृतक इ-रिक्शा चालक का पहचान गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पोखर वार्ड 12 निवासी विशेश्वर साह का लगभग 23 वर्षीय अविवाहित पुत्र राणा कुमार के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने गढ़हरा थाना को सूचना दिया. घटना की सूचना के बाद गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गये. इस दौरान आक्रोशित मृतक के परिजन मृतक का शव लेकर ठकुरीचक जीरोमाइल मुख्य सड़क को जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. आक्रोशित लोगों ने लगभग तीन घंटे से अधिक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान भीषण गर्मी में आम राहगीर काफी परेशान दिखे और यातायात प्रभावित रहा. हलांकि घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी बेगूसराय के निर्देश पर सदर डीएसपी टू को घटनास्थल पर भेजा गया. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से मृतक के परिजनों को शांत कर माहौल सामान्य किया गया और परिचालन सामान्य हो सका. वहीं गढ़हरा थाना पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर कानूनी औपचारिकता उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. किसी भी सूरत में घटना में शामिल अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक इ-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक के मां ने बताया कि इ-रिक्शा चलाकर बेटा शनिवार की रात 8 बजे घर आया था. उसकी शादी नहीं हुई थी. भतीजी को खाना बनाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया. इसके बाद वह कहीं बाहर से खाना लेकर आया. खाना खाकर हर दिन की तरह हाजीपुर पोखर के पास लाइब्रेरी की छत पर सोने चला गया. वह रोज वहीं सोता था. सुबह काफी देर तक जब युवक लाइब्रेरी के नीचे नहीं उतरा को भतीजा छत पर देखने गया तो मृतक राणा का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसका गला धारदार हथियार से रेत हुआ था. लोगों ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में ही शादी के मौके पर डीजे पर डांस करने के दौरान दोस्तों के साथ विवाद हुआ था. लोग आशंका जता रहे हैं कि इसी घटना के लेकर शायद युवक को पहले शराब पिलाया गया और बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी. वहीं सदर डीएसपी टू इमरान अहमद मौके पर पहुंचकर घटना की हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रहे हैं. वहीं एसपी के निर्देश पर डाॅग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खून से सना चादर, डिस्पोजेबल ग्लास और गमछा बरामद किया है. वहीं थानाध्यक्ष गढ़हरा ने बताया कि घटना को लेकर अभी आवेदन नहीं दिया गया है. हत्या मामले के हर बिन्दुओं की सघनता से जांच की जा रही है. जानकारों के मुताबिक गढ़हरा थाना पुलिस घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है. लोगों के अनुसार मृतक युवक राणा के माता पिता सड़क किनारे वर्षों से चाय की दुकान चलाते हैं. राणा पांच भाइयों में सबसे छोटा था. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इ-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, तीन हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मासूम को बचाने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत, गांव में मातम

बखरी. बखरी नगर क्षेत्र के रामपुर चौर में रविवार को एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामपुर निवासी वार्ड 16 निवासी स्वर्गीय जागेश्वर मुखिया के 51 वर्षीय पुत्र योगेंद्र मुखिया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव में एक बच्चा पानी में गिर गया था. जिसे बचाने के लिए योगेंद्र मुखिया ने साहसिक प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद पानी में डूब गए.जब तक ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकालते,तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गये हैं. बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा अभी अविवाहित है.घटना के बाद गांव में मातम का माहौल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक और नेतृत्वक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. इनमें विधायक सूर्यकांत पासवान,सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केसरी, भाजपा नेता राम शंकर पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, प्रोफेसर सुरेश सहनी, पार्षद प्रतिनिधि विजय मुखिया, राजकुमार मुखिया, पम्पू पासवान आदि ने इस घटना पर गहरा शोक जताया और प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मासूम को बचाने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत, गांव में मातम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग लगने से 50 झोंपड़ीनुमा घर जलकर राख, लाखों की क्षति

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत नप तेघड़ा वार्ड 27 में रविवार की दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगने की घटना से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की सूचना पर एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार प्रखंड पदाधिकारी के साथ मधुरापुर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर अविलंब राहत सामन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. घटना के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर छोटे ने बताया कि आग कि किस प्रकार लगी यह पता नहीं चल सका लेकिन आग के भयावह रूप ने लगभग 50 झोपड़ीनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया. और इस आपदा के कारण लगभग दो सौ से अधिक पीड़ित परिवार के सामने सिर छुपाने से लेकर भोजन तक के लाले पड़े हैं. हलांकि घटना कि सूचना पर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में लग गये और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया एवं बड़ा हादसा टाला जा सका. एसडीओ राकेश कुमार ने पीड़ित परिवार के सहायतार्थ अविलंब कम्युनिटी कीचन स्टार्ट करवाने, सभी पीड़ित परिवार को तत्काल प्लास्टिक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सभी पीड़ित परिवार को सूचीबद्ध करते हुए 20 हजार रूपया प्रति परिवार राहत सहायता राशि 24 घंटा के अंदर उपलब्ध कराने का सीओ तेघड़ा रवि रंजन को निर्देश दिया. एसडीओ तेघड़ा ने कहा लोगों को होने वाली समस्या के निदान के लिए प्रखंड पदाधिकारी मुस्तैद हैं. लगभग 50 घर आग लगने के कारण प्रभावित हुए हैं. पीड़ित सभी परिवार को प्रशासनी स्तर पर मिलाने वाल हरसंभव मदद उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं स्थानीय लोग इस आग लगने की घटना में लगभग पांच घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के फटने की बात बता रहें हैं. वहीं जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर हालात सामान्य हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. हलांकि इस आग लगने की घटना में किसी प्रकार से व्यक्ति और पशु के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं स्थानीय लोगों ने अविलंब पीड़ित परिवार को राहत सामग्री और सहयोग उपलब्ध कराने काी मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग लगने से 50 झोंपड़ीनुमा घर जलकर राख, लाखों की क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: सुबह टहलने निकली महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी

बक्सर . घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक स्त्री को बाइक सवार स्नैचरों की शिकार बन गईं. यह घटना नगर के समाहरणालय रोड स्थित इंडियन बैंक के पास रविवार को तड़के हुई. सुबह-सुबह सैर पर निकली स्त्री की गर्दन से बाइक सवार अपराधी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. खुद के साथ हुई से घटना से स्त्री हक्का-बक्का रह गई और तत्काल सहयोग के लिए लगे हाथ 112 नंबर की पुलिस को डॉयल की. हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले अपराधी भागने में कामयाब हो गए. पीड़ित स्त्री माया देवी शहर स्थित आदर्श नगर मुहल्ला निवासी उपेन्द्र नाथ सिंह की पत्नी है. इस मामले में माया देवी द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल चेन स्नैचरों की पहचान का प्रयास कर रही है. पीड़िता के अनुसार वह अल सुबह करीब टहलने के लिए घर से निकली थी. उसी दौरान समाहरणालय रोड स्थित इंडियन बैंक के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की सिकड़ी छिनकर तेज रफ्तार से अंबेडकर चौक की ओर भाग निकले. इससे उनके शरीर पर खरोंचें भी आ गईं हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: सुबह टहलने निकली स्त्री से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत 53 छात्राओं को मिला रोजगार

बक्सर. श्रद्धा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 53 छात्राओं को शनिवार को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया गया. यह आयोजन एक रोजगार मेले के रूप में संपन्न हुआ. जिसमें अदिति हेल्थकेयर, एम. आर. हेल्थकेयर और 2050 हेल्थकेयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्राओं का चयन किया. रोजगार मेले का उद्घाटन जिला कौशल प्रबंधक उत्पल कुमार ने किया. उन्होंने छात्राओं को उनके लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और करियर मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर श्रद्धा आश्रम ट्रस्ट की प्लेसमेंट मैनेजर नीलम कुमारी ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें जॉइनिंग लेटर प्रदान किए. संस्था के निदेशक रवि रंजन चौबे ने आश्वस्त किया कि आगे भी प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को नौकरी दिलाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी. संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर सहिस्ता प्रवीण ने बताया कि जो छात्राएं अब तक प्रशिक्षण से वंचित रह गई हैं. उनके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. वे जल्द से जल्द नामांकन करवा कर मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकती हैं. कार्यक्रम में स्टेट हेड राजेश कुमार, सेंटर मैनेजर मनोज रंजन, अभिनव मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत 53 छात्राओं को मिला रोजगार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

बिहारशरीफ. रहुई थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई भेंडा गांव के एक किसान की शिकायत के आधार पर की गई. थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले भेंडा गांव निवासी किसान शैलेंद्र प्रसाद से गांव के ही दो लोगों ने उनकी हार्वेस्टर मशीन से गेहूं मैजिनी के लिए रंगदारी की मांग की थी. इस संबंध में पीड़ित किसान ने रहुई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी लोहा यादव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,छह इंस्पेक्टर व 16 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर; खागा कोतवाल लाइनहाजिर

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर एसपी अनूप कुमार सिंह ने फतेहपुर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए छह निरीक्षकों व सोलह दारोगाओं को इधर से उधर किया है. जिसमें कौशांबी जिले से पुलिस लाइन आए राजकिशोर को बिंदकी कोतवाल का चार्ज दिया गया है. जबकि खागा कोतवाल इंस्पेक्टर हेमंत कुमार मिश्रा को फरियादियों की शिकायत पर लाइनहाजिर कर दिया गया.नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह को खागा कोतवाल बना दिया गया है. निरीक्षक राजकिशोर इससे पहले राधानगर के थाना इंस्पेक्टर रह चुके हैं. सुनील कुमार सिंह बने मीडिया सेल प्रभारी पीआरओ आजाद तोमर ने जानकारी दी कि निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि कौशांबी से ट्रांसफर आए दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस लाइन से डीसीआरबी के प्रभारी बनाए गए हैं. पुलिस लाइन से निरीक्षक जयशंकर तिवारी को नारकोटिक्स विभाग के सेल प्रभारी बनाया गया. पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर संगीता यादव को फतेहपुर शहर के लोधीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है. वहीं सब इंस्पेक्टर संजय परिहार को मझिलगांव चौकी प्रभारी खागा, राहुल कुमार को महिचा मंदिर चौकी प्रभारी खागा, सुमित देव पांडेय को चौकी प्रभारी शिवपुरी, रायसाहब यादव को प्रभारी चौकी अफोई सुल्तानपुर घोष, दिग्विजय सिंह को प्रभारी चौकी अमौली चांदपुर, आलोक तिवारी को लाइन्स से प्रभारी चौकी चंदापुर नरौली किशनपुर, अंकुश यादव को लाइन से प्रभारी चौकी जरौली असोथर, निकेत भारद्वाज को बिंदकी कस्बा चौकी प्रभारी, रोहित कुमार को प्रभारी चौकी खजुहा बिंदकी, राजेश कुमार सिंह को प्रभारी चौकी हसवा थरियांव बनाया गया है. The post यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,छह इंस्पेक्टर व 16 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर; खागा कोतवाल लाइनहाजिर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top