Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: कई स्वदेशी हथियारों का हुआ इस्तेमाल, यह आत्मनिर्भर भारत का युद्ध

Operation Sindoor: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच 3 दिन तक चले युद्ध के दौरान कई स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल हुआ. यह युद्ध आत्मनिर्भर हिंदुस्तान का युद्ध था. ये बातें डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने रविवार को हैदराबाद में कहीं. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कई स्वदेशी आधारित तकनीकों का इस्तेमाल किया गया. यह युद्ध एक आत्मानिर्भर-आधारित युद्ध था. ‘डीआरडीओ विकसित एंटी-ड्रोन सिस्टम का हुआ सफल उपयोग’ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि डीआरडीओ और उद्योग दोनों द्वारा विकसित एंटी-ड्रोन सिस्टम का बहुत सफलतापूर्वक उपयोग किया गया था, क्योंकि बड़ी संख्या में ड्रोन आ रहे थे. ब्रह्मोस मिसाइल का उपयोग एक बहुत प्रभावी, सटीक और विश्वसनीय हथियार के रूप में किया गया था. #WATCH | Hyderabad | DRDO Former Chairman, G.Satheesh Reddy says, “Many indigenous based technologies were used in this war and this war was an atmanirbhar-based warfare… The anti-drone systems which developed both by DRDO and industry were very successfully used as huge number… pic.twitter.com/apNKt46qt3 — ANI (@ANI) May 11, 2025 लखनऊ में हर साल बनेगी 100-150 मिसाइलें उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को इसके विकास के दौरान और फिर बाद में परीक्षणों के दौरान इस पर अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया था. इसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी. जी सतीश रेड्डी ने कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं. राजनाथ सिंह ने हर साल ब्रह्मोस की 100-150 मिसाइलें बनाने के लिए लखनऊ में एक केंद्र का उद्घाटन किया है.’ इसे भी पढ़ें Operation Sindoor: एयर मार्शल एके हिंदुस्तानी ने बतायी पाकिस्तान की तबाही की कहानी ऑपरेशन सिंदूर में यूसुफ अजहर-अब्दुल मलिक समेत 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, ठिकाने भी तबाह, PC में बोले DGMO The post Operation Sindoor: कई स्वदेशी हथियारों का हुआ इस्तेमाल, यह आत्मनिर्भर हिंदुस्तान का युद्ध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने पर रामदास सोरेन सम्मानित

Jamshedpur news. ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर बैसाख पूर्णिमा के दिन प्रशासनी छुट्टी की घोषणा होने पर आदिवासी समाज ने झारखंड प्रशासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया. रविवार को माझी परगना महाल धाड़ दिशोम, अखिल हिंदुस्तानीय संताली शिक्षक संघ, अखिल हिंदुस्तानीय संताली प्राथमिक शिक्षक संघ, ओलचिकी हूल वैसी, बिदू चांदान सेवा गांवता समेत अन्य ने संयुक्त रूप से जेएन पैलेस घाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने में अहम योगदान देने के लिए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि अविलंब प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय से विश्व विद्यालयों तक में संताली भाषा एवं जनजातीय भाषा में पाठन-पठन कार्य आरंभ करने के लिए शिक्षकों कि बहाली की जाये, ताकि आदिवासी जनजाति समाज के लोगों को शिक्षा का लाभ मिल सके एवं उनका परिवार व समाज का सर्वांगीण विकास हो सके. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने आश्वासन दिया कि आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. शिक्षा के बिना कोई भी समाज का उत्थान नहीं हो सकता है. मौके माझी परगना महाल देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू, सुधीर कुमार सोरेन, फुदान मांडी, भुजांग टुडू, डुमका मुर्मू, हराधान मांडी समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने पर रामदास सोरेन सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने लाहौर का रडार सिस्टम किया तबाह, 30-40 पाक सैनिक, 100 आतंकी ढेर, DGMO राजीव घई का बयान

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, “आप सभी अब तक उस क्रूरता और नृशंस तरीके से परिचित हो चुके हैं, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की असमय हत्या कर दी गई थी. ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों और हमले की योजना बनाने वालों को दंडित करने और उनके आतंकी ढांचे को नष्ट करने के स्पष्ट सैन्य उद्देश्य के साथ की गई थी.” #WATCH | Delhi: DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai says, “It set into motion a very diligent and microscopic scarring of the terror landscape across the borders and the identification of terror camps and training sites. The locations that emerged were numerous, but as we… pic.twitter.com/46s0Arka6g — ANI (@ANI) May 11, 2025 9 आतंकवादी ठिकानें तबाह, 30 से 40 पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “9 आतंकी ठिकानों पर किए गए इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. जिसमें 4 बड़े आतंकवादी (मुदस्सर खास, हाफिज जमील, यूसुफ अजहर) भी शामिल हैं. डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, ” सीमा पार के आतंकी ठिकानों को बड़ी मेहनत और बारिकी से टारगेट किया गया. आतंकी शिविरों और प्रशिक्षण स्थलों की पहचान की गई. कई जगहें का चुनाव किया गया. लेकिन इनमें से कुछ आतंकी केंद्र अब मौजूद नहीं थे और हिंदुस्तान की कार्रवाई के डर से पहले ही खाली कर दिए गए थे. हमने तय किया कि केवल आतंकवादियों को ही निशाना बनाया जाए. 9 आतंकी ठिकाने, जिनकी पुष्टि हमारी विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने की थी उसे टारगेट किया गया. कुछ पीओजेके में थे, जबकि कुछ अन्य पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित थे. मुरीदके जैसे नापाक स्थान, लश्कर-ए-तैयबा का केंद्र, पिछले कई वर्षों से अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे कुख्यात लोगों को जन्म देता रहा है.” पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, “8-9 मई की रात को, उन्होंने (पाकिस्तान ने) सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान उड़ाए और कई सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के बड़े पैमाने पर असफल प्रयास किए. पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर उल्लंघन फिर से शुरू हुआ और भयंकर गोलीबारी हुई. पाकिस्तान ने नागरिक विमानों के आड़ पर किया हिंदुस्तान पर हमला एयर मार्शल एके हिंदुस्तानी ने बताया, “8 और 9 की रात को, 22:30 बजे से ही, हमारे शहरों पर ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों का व्यापक हमला हुआ, जो श्रीनगर से शुरू होकर नलिया तक गया. हम तैयार थे और हमारी हवाई रक्षा तैयारियों ने सुनिश्चित किया कि जमीन पर या दुश्मन द्वारा नियोजित किसी भी लक्षित लक्ष्य को कोई नुकसान न पहुंचे. हमने एक बार फिर लाहौर और गुजरांवाला में सैन्य प्रतिष्ठानों, निगरानी रडार साइटों को निशाना बनाया. ड्रोन हमले सुबह तक जारी रहे, जिनका हमने जवाब दिया. जबकि ड्रोन हमले लाहौर के नजदीक कहीं से किए जा रहे थे, दुश्मन ने अपने नागरिक विमानों को भी लाहौर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी, न केवल उनके अपने विमान बल्कि अंतर्राष्ट्रीय यात्री विमान भी, जो काफी असंवेदनशील है और हमें अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी.” The post Operation Sindoor: हिंदुस्तानीय सेना ने लाहौर का रडार सिस्टम किया तबाह, 30-40 पाक सैनिक, 100 आतंकी ढेर, DGMO राजीव घई का बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना DM का बड़ा फैसला, बढ़ती गर्मी के कारण इतने बजे के बाद स्कूल की पढ़ाई पर रोक

Patna DM Order: पटना जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों (प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक) में सुबह 11:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. 12 से 17 मई तक लागू रहेगा आदेश यह आदेश 12 मई 2025 से प्रभावी होगा और 17 मई 2025 तक लागू रहेगा. इस दौरान किसी भी विद्यालय में 11:30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा यह आदेश हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है. Patna dm order विद्यालय प्रबंधन को निर्देश आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को दोपहर 11:30 बजे के बाद पूरी तरह बंद करना होगा. साथ ही, आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका सभी विभागों को भेजी गई कॉपी इस आदेश की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल दंडाधिकारी, विकास पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post पटना DM का बड़ा फैसला, बढ़ती गर्मी के कारण इतने बजे के बाद स्कूल की पढ़ाई पर रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान, 35 से 40 पाक सैनिक ढेर, तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा

Operation Sindoor: थल सेना, वायु सेना और नौसेना के महानिदेशकों (DGMO) ने आज एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया. इस कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान पहुंचा है. ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि हिंदुस्तान की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 35 से 40 सैनिक और अधिकारी मारे गए हैं. डीजीएमओ ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से रणनीतिक और सटीक था, जिसकी योजना पहले से तैयार की गई थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही घुसपैठ और आतंकियों को समर्थन दिए जाने के जवाब में हिंदुस्तान ने यह कड़ा कदम उठाया है. #WATCH | Delhi: Air Marshal AK Bharti shows the detailed missile impact video at Muridke terror camp. #OperationSindoor pic.twitter.com/fzMCcCMCRn — ANI (@ANI) May 11, 2025 क्या है ऑपरेशन सिंदूर? ऑपरेशन सिंदूर एक सीमित लेकिन तीव्र और निर्णायक जवाबी कार्रवाई थी, जिसे हिंदुस्तानीय सेना ने अत्याधुनिक हथियारों और सटीक टारगेटिंग सिस्टम के साथ अंजाम दिया. इसका उद्देश्य सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों और हिंदुस्तानीय जवानों पर हो रहे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना था. पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह हिंदुस्तानीय सेना के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और सैन्य चौकियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का सम्मान करते हुए और सिर्फ आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करते हुए की गई. Also Read: ‘अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी होगा’, पीएम मोदी का कड़ा संदेश The post Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान, 35 से 40 पाक सैनिक ढेर, तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार लोग गिरफ्तार

संजय कुमार अभय/ Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने एक अवैध आर्म्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हथियार बनाने वाले पुनकिश बैठा के साथ अब तक चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष आलोक कुमार को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने इसुआपुर गांव में पुनकिश बैठा के घर पर रेड किया. छापेमारी के दौरान अवैध आर्म्स की फैक्ट्री को देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गये. पुलिस ने तत्काल पुनकिश बैठा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में पुलिस अधिकारी जुटे हैं. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. बताया गया है कि वह पिछले छह माह से अपने घर पर हथियार बनाने का काम कर रहा था. अब तक किन-किन लोगों को हथियार बनाकर सप्लाई किए हैं, इसकी पूछताछ और जांच जारी है. उसके द्वारा बनाए गए आर्म्स को टीनएज युवाओं को मनमाने रेट पर बेचा गया है. पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि उसे कई लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. मनियारा के तिलक में हथियार लहराने से हुआ खुलासा कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में आयोजित तिलक समारोह में मनीयारा गांव के हंसराज मांझी का पुत्र रिशु कुमार तथा बछराज मांझी का पुत्र विक्की कुमार द्वारा जश्न के दौरान हथियार लहराया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हथियार लहराने का यह वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ. पुलिस ने चौकीदारों से जानकारी ली. पहचान होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और तत्काल मनियारा गांव में हंसराज मांझी के घर पर छापेमारी की, जहां दोनों हथियार लहराने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दो देसी कट्टे उसके घर के पीछे से बरामद किए गये. सासामुसा के युवक ने बेचा था पिस्तौल पुलिस ने जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया. दोनों देसी पिस्तौल सासामुसा के विजेंद्र सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह उर्फ छोटू सिंह से खरीदने की बात सामने आई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सासामुसा में छापेमारी कर बजरंगी सिंह उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ये हथियार उसी के द्वारा बेचे गए हैं तथा ये हथियार इसुआपुर गांव के पुनकिश बैठा के घर पर बनाए जाते हैं. वहीं इन्हें बेचने के लिए देता है और स्वयं भी बेचता है. इसके बाद पुलिस ने इसुआपुर में छापेमारी कर अवैध आर्म्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. सैकड़ों की संख्या में आर्म्स बेचने की आशंका कुचायकोट पुलिस को मिले सफलता पूर पुलिस के वरीय अधिकारी काफी उत्साहित है. अरेस्ट किये गये आर्म्स बनाने वाले अपराधी से कड़ी पूछताछ चल रही है. पुलिस को आशंका है कि पिछले छह माह में सैकड़ों हथियार को बनाकर इलाके के मनबढ़ किश्म के युवकों को बेच चुका है. इसकी जांच चल रही है. Also Read: Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम The post Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad Road Accident: धनबाद में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल, गम में बदलीं समारोह की खुशियां

Dhanbad Road Accident: धनबाद-धनबाद जिले के इसरी में आज रविवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें झरिया के एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए सभी ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया. हादसे में खुशियां गम में बदल गयीं. ऑटो से सरिया जाने के दौरान हुआ हादसा इसरी में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से झरिया चार नंबर के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रविवार की सुबह झरिया के रहने वाले परिवार के सदस्य सरिया में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. धनबाद से ट्रेन के जरिए सभी हजारीबाग पहुंचे. यहां से वे ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान इसरी के पास टोचन वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो मौके पर ही पलट गया. ये भी पढ़ें: Comrade Mohan Bhai: नहीं रहे कॉमरेड मोहन भाई, RIMS को देह दान कर पेश की मिसाल, CPM नेताओं ने जताया शोक धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर सड़क हादसे में ऑटो पर सवार झरिया चार नंबर बस स्टैंड निवासी लालपरी देवी, रंजीत रवानी, गायत्री देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, रीना कुमारी, खुशबू देवी, रवि कुमार, अंशु कुमार और करीना कुमारी घायल हो गयीं. स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. ये भी पढ़ें: Road Accident In Dhanbad: धनबाद में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से गिरिडीह के 30 मजदूर घायल, 8 की हालत गंभीर ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट The post Dhanbad Road Accident: धनबाद में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल, गम में बदलीं समारोह की खुशियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Varun Dhawan Upcoming Movies: रोमांटिक फिल्म के बाद फौजी बन देश की सेवा करेंगे वरुण धवन, देखें पूरी लिस्ट

Varun Dhawan Upcoming Movies: साल 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को मेकर्स बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रही है. जनवरी 2025 से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. हिंदुस्तानीय सेना की ताकत और उनके संघर्ष पर बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आए थे. इसीबीच एक बड़ी अपडेट सामने आई कि वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 में कर्नल के किरदार में नजर आने वाले है. मिड डे की रिपोर्ट्स ने इस बात का खुलासा किया, जिसके बाद वरुण काफी सुर्खियां बटोर रहे है. कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म के बाद वरुण पहली बार हिंदुस्तानीय सेना के किरदार में नजर आने वाले है और फैंस उन्हें इस रूप में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है. तो आइए आज हम आपको वरुण धवन की आने वाली फिल्म की लिस्ट बताते है. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 12 सितंबर 2025 में रिलीज हो सकती है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्माता कारण जौहर है. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. साथ ही रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा, अभिनव शर्मा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और कई कलाकार शामिल है. इससे पहले भी वरुण जान्हवी कपूर के साथ ‘बवाल’ फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुके है और ये उनदोनों की साथ में दूसरी फिल्म है. बॉर्डर 2 अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित यह फिल्म सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ की सिक्वल है, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. कई साल बाद बीतने के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है. फिल्म में वरुण धवन कर्नल होशियार सिंह दहिया के किरदार में होंगे. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 में रिलीज हो सकती है. वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, मौनी रॉय और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन, इस किरदार से फैंस को करेंगे इंप्रेस The post Varun Dhawan Upcoming Movies: रोमांटिक फिल्म के बाद फौजी बन देश की सेवा करेंगे वरुण धवन, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिप अध्यक्ष ने सड़क का किया शिलान्यास

5- प्रतिनिधि, अररिया जिला परिषद अररिया के क्षेत्र संख्या 23 अंतर्गत बेलवा पंचायत वार्ड संख्या 02 मिल्लत नगर में रविवार को जिप अध्यक्ष आफताब अजीम ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. पंचम राज वित्त आयोग योजना अंतर्गत बनने वाली इस सड़क के निर्माण पर कुल 10 लाख रुपये खर्च होगा. इस शिलान्यास के मौके पर जिप अध्यक्ष का मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया व कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी लाभ होगा. मोहल्ले वालों ने खास तौर पर कहा कि अब यहां के लोगों को कीचड़ से राहत मिल जायेगी व खासकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले नमाजी को काफी राहत मिलेगी. जिला परिषद के प्रतिनिधि मुजाहिद हुसैन ने कहा कि इस सड़क के बनने से यहां के लोग उनके ऋणी हैं. ———– धूमधाम से मनायी गयी महर्षि मेंहीं की जयंती :6- प्रतिनिधि, भरगामा 20वीं सदी के महान संत ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती रविवार को भरगामा प्रखंड सहित आसपास के विभिन्न गांवों में बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर शिष्यों, स्कूली छात्र-छात्राओं व सत्संग प्रेमियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसमें उनके तैल चित्र को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर भक्ति गीतों व जयघोष के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया. प्रमुख गांवों महथावा, जयनगर, कुशमौल, शंकरपुर व रघुनाथपुर में स्थित सत्संग भवनों में सुबह से ही स्तुति. विनती, भजन-कीर्तन व सामूहिक ध्यान साधना का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने महर्षि मेंहीं जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उनके जीवन-दर्शन व शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका मार्गदर्शन आज भी जन-जन के लिए प्रेरणास्रोत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिप अध्यक्ष ने सड़क का किया शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला संवाद में स्थानीय समस्याओं को उठा रही है महिलाएं

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत नवादा में पहल ग्राम संगठन प्रतिज्ञा जीविका स्त्री ग्राम संगठन की ओर से स्त्री संवाद आयोजित की गयी. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, सामुदायिक समन्वयक सरिता कुमारी, बीपीएम सूरज कुमार दास, युवराज मंडल, अमर कुमार, रुक्मणी देवी वार्ड सदस्य, जीविका दीदी लक्खी, प्रतिमा कुमारी ने प्रशासन योजना की जानकारी दी. स्त्रीओ से सुझाव लिये गये. कौन सी योजना शुरू किया जाय. लोगों को लाभ मिले वार्ड नंबर पांच में जीविक प्रतिज्ञा नवादा चौक पर पुस्तकालय व विवाह भवन का निर्माण, नवादा चौक पर जीविका भवन का निर्माण, वार्ड नंबर छह में सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड नंबर तीन में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, उरांव टोला में सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड नंबर छह में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, रायपुर पंचायत भवन चौक समीप बस ठहराव, कामत टोला में समुदायिक शौचालय का निर्माण, ठाकुर चौहान के घर के बगल में हवा महल का निर्माण आदि की मांग की गयी. मौके पर रुक्मिणी देवी, सरिता देवी, रीना देवी, संकुलता देवी, रीता देवी, रेणु देवी सहित के लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री संवाद में स्थानीय समस्याओं को उठा रही है स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top