Hot News

May 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं आपको मौत की नींद में न सुला दे चावल, ज्यादा राइस खाने वालों को हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारियां

Rice Side Effects: अगर आप राइस लवर हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि ये सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही हानिकारक भी. अगर चावल अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे दिल की बीमारी समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती है. क्योंकि चावल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे सेहत के लिए खतरनाक होता है, खासकर जब इसे रोज ज्यादा मात्रा में खाया जाए. किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है चावल चावल में आर्सेनिक नाम का एक जहरीला तत्व प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. यह गुर्दे (किडनी) और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है. ब्लड शुगर बढ़ा सकता है चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे इसे खाने के बाद ब्लड शुगर जल्दी बढ़ जाता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चावल कम खाना चाहिए. Also Read: Health Tips: गर्मियों में की गयी ये गलतियां बनती है आपके मोटापे का कारण, भूलकर भी न दोहराएं गठिया मरीजों की बढ़ा सकता है समस्या चावल में फाइटेट्स और प्यूरीन जैसे तत्व भी होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ये गठिया मरीजों की समस्याओं को और बढ़ा सकते है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है. जब ज्यादा चावल खाते हैं तो शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स यानी वसा (फैट) बढ़ने लगती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है. इससे दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है. डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म पर असर ज्यादा चावल खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है. चावल में मौजूद ग्लूकोज की अधिकता से इंसुलिन लेवल बिगड़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा और बढ़ जाता है. वजन बढ़ता है चावल में फाइबर कम होता है, जिससे पेट तो भर जाता है लेकिन कैलोरी जल्दी नहीं जलती. इससे वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापे का खतरा हो सकता है. दिल की बीमारियां बढ़ती हैं रोज सफेद चावल खाने से दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसमें पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या लाल चावल खाएं, क्योंकि ये दिल के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं. Also Read: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे The post कहीं आपको मौत की नींद में न सुला दे चावल, ज्यादा राइस खाने वालों को हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: वर्दी की मर्यादा भूले सिवान के दारोगा जी, बार बालाओं संग ठुमके लगाते वीडियो वायरल, हो गया एक्शन

Video Siwan, अरविंद कुमार सिंह: सिवान के जीरादेई थाना के डायल 112 पर प्रतिनियुक्त पुअनि और चालक का पचरूखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में आर्केस्ट्रा में नर्तकी संग डांस करते हुए एक वीडियो प्रसारित हो रहा है. इसके सूचना जैसे ही एसपी को मिली उन्होंने मामले की जांच कर पुअनि विनोद कुमार को निलंबित कर दिया. चालक रूपेश कुमार सिंह को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ ईआरएसएस पटना वापस किया गया है. मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि दस मई को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो व्यक्ति जो पुलिस वर्दी में थे उनका शादी समारोह में शामिल होकर नर्तकी संग डांस का वीडियो प्रसारित हुआ था. क्या बोले एसपी एसपी अमितेश कुमार ने बताया, “मेरे निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू चंदन कुमार द्वारा उक्त प्रसारित वीडियो की जांच एवं सत्यापन की गई. जांच के क्रम में दोनों व्यक्तियों की पहचान जीरादेई थाना के डायल 112 पर प्रतिनियुक्ति पुअनि विनोद कुमार एवं चालक रूपेश कुमार सिंह के रूप में की गई. जिनके द्वारा दिनांक आठ मई को अपने कर्तव्य पथ से अनुपस्थित होकर पचरूखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में आर्केस्ट्रा देखने का कार्य किया जा रहा था. इस संबंध में मेरे द्वारा पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार को किए गए कृत्य, अपने कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, मनमानेपन के परिचायक हेतु तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया. साथ ही चालक रूपेश कुमार सिंह को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ ईआरएसएस पटना वापस किया गया.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार The post Video: वर्दी की मर्यादा भूले सिवान के दारोगा जी, बार बालाओं संग ठुमके लगाते वीडियो वायरल, हो गया एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident In Dhanbad: धनबाद में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से गिरिडीह के 30 मजदूर घायल, 8 की हालत गंभीर

Road Accident In Dhanbad: तोपचांची (धनबाद)-तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लेदाटांड़ मोड़ पास रविवार को तोपचांची से कतरास की ओर जा रही पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गयी. घटना में वैन में सवार 30 मजदूर घायल हो गये. इसमें आठ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही एनएचएआइ के कर्मी एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायल मजदूरों को सीएचसी साहोबहियार (तोपचांची) पहुंचाया. घायल मजदूरों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसएसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है. ये मजदूर हैं घायल सभी घायल मजदूर गिरिडीह जिले के मधुबन, पीरटांड़ व डुमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसमें नारायण गोड़ा, नवासार, चूटरुग बेड़ा के अनिल मुर्मू, मंझली देवी, लखी देवी, सोमरा हेंब्रम, हीरालाल, दुर्गा हेंब्रम, पंकज मुर्मू, दासो, चडय मरांडी, मालती देवी, रीतलाल मरांडी, दिनेश हेंब्रम, रीतलाल मुर्मू, चांदमुनी देवी, बिरजू मुर्मू, बिजू मरांडी, देवती देवी, सोनाधी सोरेन आदि शामिल हैं. ये भी पढ़ें: Comrade Mohan Bhai: नहीं रहे कॉमरेड मोहन भाई, RIMS को देह दान कर पेश की मिसाल, CPM नेताओं ने जताया शोक घटनास्थल व सीएचसी में मची चीख-पुकार घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी. घटना में घायल लोग दर्द से कराह रहे थे. वैन पलटने के बाद मजदूर सड़क पर काफी दूर तक रगड़ाते चले गये. एक साथ 30 घायलों को तोपचांची सीएचसी लाये जाने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. चिकित्सकों व कर्मियों ने जहां-तहां लिटा कर घायलों की मरहम पट्टी की. सभी घायल चीख व चिल्ला रहे थे. घायलों की संख्या अधिक होने के कारण धनबाद से आधा दर्जन एंबुलेंस तत्काल मंगायी गयी. एंबुलेंस चालक व एटेंडेंट घायलों की मरहम पट्टी कर रहे थे. ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट गिरिडीह से कोयला काटने दो हजार मजदूर आते हैं कतरास घायल एतवारी बेसरा ने बताया कि गिरिडीह से कोयला काटने के लिए दो हजार मजदूर वाहनों से बाघमारा, भाटडीह, कतरास, सोनारडीह, बरोरा आदि क्षेत्र में जाते हैं. प्रति मजदूर एक हजार रुपए मजदूरी दी जाती है. इस काम के लिए डुमरी, मधुबन, पीरटांड़, खुखरा थाना क्षेत्र से एजेंट के माध्यम से पिकअप वैन से मजदूरों को लाया जाता है. ये भी पढ़ें: पलामू में हजरत दाता पीर बख्श की मजार पर सालाना उर्स, शानदार कव्वाली पर झूमे लोग, चादरपोशी कर मांगी दुआ The post Road Accident In Dhanbad: धनबाद में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से गिरिडीह के 30 मजदूर घायल, 8 की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Split AC से टपक रहा पानी? इन आसान तरीकों से खुद से करें ठीक, बच जाएंगे पैसे

Tips and Tricks: Split AC की ठंडी-ठंडी हवा इस भीषण गर्मी में राहत देने का काम करती है. लेकिन इस राहत के बीच अगर Split AC से पानी टपकने लगे तो फिर अलग ही सिरदर्द हो जाता है. आमतौर पर मौसम में नमी हो जाने के कारण Split AC से पानी टपकना शुरू हो जाता है. ऐसे में इसे ठीक करने के लिए सीधे लोग घर पर मैकेनिक बुला लेते हैं और पैसे बर्बाद कर देते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आपका एसी भी ठीक हो जाएगा. दरअसल, Split AC में कुछ गड़बड़ी होने के कारण उसमें से पानी लीक होने लगता है. जिसे आप खुद से ठीक कर सकते हैं. और तो और इसके लिए आपको किसी भी औजार की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में. किराए के मकान में एसी लगवाना मुश्किल? Portable AC है बेहतरीन विकल्प, जानिए फायदे ड्रेनेज पाइप की सफाई करें Split AC से पानी बाहर निकालने के लिए उसमें ड्रेनेज पाइप लगाया जाता है. ऐसे में लंबे समय तक पाइप की सफाई नहीं होने पर धूल-मिट्टी और कचरा पाइप के अंदर जम जाता है और जिस कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता है. जिसके चलते पानी Split AC से लीक होने लगता है. ऐसे में जब भी आपका एसी लीक हो तो आप पहले उसके ड्रेनेज पाइप को चेक कर लें. अगर पाइप कचरे के कारण ब्लॉक हो गया है तो फिर उसे साफ कर लें. अगर पाइप ज्यादा पुराना हो गया है तो आप उसे बदल कर नया भी लगा सकते हैं. एयर फिल्टर की सफाई AC के अंदर मौजूद एयर फिल्टर भी जब ज्यादा गंदा हो जाता है तो वह ठंडी हवा के फ्लो को रोक देता है. जिसके कारण एसी के अंदर बर्फ जमने लगती है औ जब वह बर्फ पिघलती है तो पानी एसी से टपकने लगता है. इसे ठीक करने के लिए बस आपको एयर फिल्टर को निकाल कर पानी से साफ करना है. साफ होने के बाद ना तो बर्फ जमेगी और ना ही पानी टपकेगा. एसी को दीवार से झुका कर फिट कराएं अक्सर लोग एसी को घर में लगवाते दौरान उसकी फिटिंग पर ध्यान नहीं देते. जिस वजह से भी एसी से पानी निकलने लगता है. ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हमेशा एसी की फिटिंग सही तरीके से करवाएं. एसी की फिटिंग अगर दीवार से हल्की पीछे की ओर हो तो एसी से पानी नहीं टपकेगा. कम टेंपरेचर पर एसी चलाने से बचें कम टेंपरेचर (16 से 18 डिग्री) पर एसी चलाने से उसके अंदर बर्फ जमने लगती है. जो बाद में पिघलती है और फिर पानी एसी से टपकने लगता है. ऐसे में एसी को कम टेंपरेचर पर ज्यादा न चलाएं. 24 से 26 डिग्री पर एसी चलाने से एसी से पानी नहीं टपकता और रूम भी ठंडा रहता है. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें टेक टिप्स की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post Split AC से टपक रहा पानी? इन आसान तरीकों से खुद से करें ठीक, बच जाएंगे पैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: आरा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में यूपी के हाइवा चालक की मौत

Road Accident: आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर धनगाई थाना क्षेत्र के बजरंग चौक के समीप रविवार को गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे में हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा टंडा कला गांव निवासी रामजन्म कुमार का 23 वर्षीय पुत्र जय किशन है. सड़क हादसे में यूपी के हाइवा चालक की मौत मृतक के साथी धीरज पाल ने बताया कि वह 15 दिन पूर्व घर गया था. शनिवार की शाम करीब सात बजे उसने अपने पिता रामजन्म कुमार से मोबाइल पर बात की थी और कहा था कि मैं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अरौला से ट्रक पर गिट्टी लोड कर बिहार के मोतिहारी जा रहा हूं. इसी बीच रविवार को बजरंग चौक के समीप एक चालक अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर पंचर हुए टायर को बदलने के लिए नीचे उतरा था. इस दौरान उसका गिट्टी लदा हाइवा सड़क किनारे ट्रक में टकरा गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन धनगाई थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां निर्मला देवी, एक बहन अमृता कुमारी एवं एक भाई सोनू कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां निर्मला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. Also Read: Bihar News: पिस्तौल लहराकर डांस करते हुए शिशु का वीडियो वायरल, जांच में जुटी जहानाबाद पुलिस The post Road Accident: आरा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में यूपी के हाइवा चालक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी में जल्द शुरू होगी 50,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, असिस्टेंट टीचर के इतने पद खली

UP Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही शिक्षकों के 50,000 से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. फिलहाल आयोग को बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों से रिक्त पदों का अधियाचन (अनुरोध) मिलने का इंतजार है. इसी सिलसिले में आयोग अब तक इन तीनों विभागों के अधिकारियों के साथ आठ बार बैठक कर चुका है. (UP Teacher Recruitment) जून में खाली पदों का अनुरोध मिलने की उम्मीद तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) में हुई बैठक के दौरान उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रिक्तियों का अधियाचन भेज दिया जाएगा. वर्तमान में गैर प्रशासनी महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं. UPESSC सूत्रों की मानें तो माध्यमिक शिक्षा विभाग भी जून के अंतिम सप्ताह तक गैर प्रशासनी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) के खाली पदों का अधियाचन (मांग) सौंप देगा. (TGT PGT Recruitment) यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ तक बदली तस्वीर, 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला यह भी पढ़ें- Vyomika Singh Husband: लखनऊ की बेटी हरियाणा की बहु… जानें कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पति TGT, PGT के इतने पद खाली अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में इस समय कुल 24,859 शिक्षकों के पद खाली हैं, जिनमें से 20,745 पद TGT और 4,384 पद प्रवक्ता (PGT) के हैं. इसके अलावा, बेसिक शिक्षा विभाग में भी करीब 27,000 सहायक अध्यापकों (Assistant Teacher) के पद रिक्त हैं. चयन आयोग ने इन सभी रिक्तियों का अधियाचन संबंधित विभागों से मांगा है. अगर बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग समय पर रिक्तियों का ई-अधियाचन आयोग को भेज देते हैं, तो जल्द ही 50 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए विज्ञापन जारी किया जा सकता है. (UP Assistant Teacher Vacancy) यह भी पढ़ें- Viral Video: खून की होली, बेटे ने दौड़ाकर मारी गोली, वीडियो वायरल The post यूपी में जल्द शुरू होगी 50,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, असिस्टेंट टीचर के इतने पद खली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू में हजरत दाता पीर बख्श की मजार पर सालाना उर्स, शानदार कव्वाली पर झूमे लोग, चादरपोशी कर मांगी दुआ

हुसैनाबाद(पलामू), नौशाद- पलामू जिले के चर्चित हजरत दाता पीर बख्श का दो दिवसीय सालाना उर्स संपन्न हो गया. इस मौके पर मजार पर दोनों समुदायों के लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सुख-शांति की दुआ मांगी. समाजसेवी इब्राहिम सेठ के सौजन्य से शानदार कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, समाजसेवी शेर अली, उर्स कमिटी के अध्यक्ष एजाज हुसैन, सायरा बानो और सुहाना खान ने संयुक्त रूप से किया. सभी धर्म के लोगों की आस्था का है केंद्र-विधायक हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि दाता साहब का मजार सभी धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां बिना रोक-टोक के हर कोई बाबा के मजार पर माथा टेकने आता है. मान्यता है कि यहां पर मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है. मौके पर सायरा बानो ने कहा कि उनकी खुशकिस्मती है कि वे दाता पीर बख्श साहब की नगरी की बहू हैं. पिछले 22 वर्षों से उर्स के मौके पर बाबा की दरबार में हाजिरी लगाती आ रही हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ऐजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने की. संचालन ज़ाकिर अली उर्फ राज अली ने किया. कव्वाली का हुआ शानदार मुकाबला उर्स के मौके पर कव्वाली का आयोजन हुआ. मशहूर कव्वाल बाबू साबरी और कव्वाला रौनक परवानी के बीच शानदार मुकाबला हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाल बाबू साबरी ने हमद और नात ए पाक पेश कर किया. इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का समापन दोनों कलाकारों ने शहीद-ए-कर्बला की शान में कव्वाली पेश कर किया. मौके पर ये थे मौजूद मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एस आई बीरेंद्र मेहता, उर्स कमिटी के सचिव आरजू खान, मन्नान खान, अमीन खान, राजू खान, मुन्ना खान, इसरार खान, नजीर खान, बब्लू हुसैन, महताब खान, गुड्डू अंसारी अफरोज आलम, बसपा के वरिष्ठ नेता अजय हिंदुस्तानी, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, मुन्ना कुमार देव, विनय सिंह यादव, असगर खान, सद्दाम खान, अशद हुसैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट The post पलामू में हजरत दाता पीर बख्श की मजार पर सालाना उर्स, शानदार कव्वाली पर झूमे लोग, चादरपोशी कर मांगी दुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्तर प्रदेश में भीषड़ गर्मी का कहर,आगे के दिनों में तापमान बढ़ने की चेतावनी

UP WEATHER NEWS: उत्तर प्रदेश निवासियों को अब जबरदस्त गर्मी सताने वाली है. प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदलाव आया है. रविवार की तरह ही सोमवार को भी यहां मौसम इकदम साफ रहने वाला है. इस दौरान दिन में तेज धूप खिलेगी. वहीं,शाम में सूरज ढलते ही रात के मौसम में हल्की ठंड महसूस होगी. इस वक्त अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है. यह गर्मी आने वाले दिनों में लोगों को और परेशान कर सकती है. मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के आखिरी दिनों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. भले ही यूपी में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कोई चेतावनी नहीं जारी की है, लेकिन आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में उछाल मरते देखा जाएगा. समग्र राज्य का मौसम आज उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि कुछ पूर्वी और मध्य जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 11 से 15 मई के बीच तापमान में लगातार वृद्धि होगी और कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है. कुछ जिलों में 70 किमी/घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. प्रयागराज मौसम रिपोर्ट (11 मई 2025) अधिकतम तापमान: 39°C न्यूनतम तापमान: 26°C आसमान: मुख्यतः साफ वातावरण: गर्म और शुष्क बारिश की संभावना: कम आगामी 5 दिन का पूर्वानुमान विशेष चेतावनी: 15 मई को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है. लखनऊ मौसम रिपोर्ट (11 मई 2025) अधिकतम तापमान: लगभग 40°C न्यूनतम तापमान: लगभग 26°C आसमान: मुख्यतः साफ वातावरण: शुष्क और गर्म बारिश की संभावना: नहीं सूर्यास्त: शाम 6:44 बजे सूर्योदय (12 मई): सुबह 5:21 बजे आगामी सप्ताह का मौसम चेतावनी: मौसम विभाग ने चेताया है कि लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाओं और लू का प्रभाव रहेगा. तापमान 43°C के ऊपर बने रहने की संभावना है. सुझाव और सावधानियाँ गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकलें.अधिक मात्रा में पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से बचें. हल्के, सूती कपड़े पहनें और टोपी या छाता इस्तेमाल करें.बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को गर्मी से विशेष रूप से बचाएं. The post उत्तर प्रदेश में भीषड़ गर्मी का कहर,आगे के दिनों में तापमान बढ़ने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘नहीं संभल रहा देश तो दीजिए इस्तीफा, मुझे बनाइए रक्षामंत्री’, पप्पू यादव की पीएम मोदी से डिमांड

हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच पिछले एक हफ्ते के दौरान से चल रही तनातानी के बीच बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बड़ा डिमांड कर दिया है. शनिवार को दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया सांसद ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट पर हम सीजफायर लागू कर देते हैं. जो देश अमेरिका के ट्वीट पर चले, उस देश के प्रधानमंत्री को अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है. ऐसे पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर ये देश आप लोगों से नहीं चल रहा, तो कुछ दिनों के लिए हमें ही रक्षा मंत्री और गृह मंत्री बना दीजिए.  पप्पी का पीएम से सवाल, आप पीछे क्यों हटे?  रविवार को अर्जुन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सांसद पप्पू यादव ने  सीजफायर के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी और प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हमने तनाव से सीजफायर लागू होने के बाद तक क्या खोया और क्या पाया? हमने अब तक जनता को खोया, सैनिकों की जानें गईं और जवानों का मनोबल कमजोर किया है. जब हमने सैनिक को फ्रीडम दे दिया, तो बिना तीनों फोर्सेज को बुलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर सीजफायर क्यों लागू किया? जब देश का विपक्ष आपके साथ है, तो फिर आप क्यों पीछे हटे?  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें अमेरिका से भीख मांगना बंद करें प्रशासन: पप्पू  पाकिस्तान ने हमेशा झूठे वायदे किए, उसके ऊपर कैसे इतनी आसानी से भरोसा कर लिया गया? आतंकियों को खत्म करने में हमें पूरी दुनिया का सपोर्ट लेना चाहिए था. मैं थर्ड वर्ल्ड वॉर नहीं चाहता, मगर हम आतंकियों को सपोर्ट करने वालों को भी चैन से नहीं रहने देंगे. हमारी जमीन हमें चाहिए. मैं प्रशासन से फिर ये आग्रह करता हूं कि आप अपनी बात पर कायम रहें, अमेरिका से भीख मांगना बंद करें. देश के लोगों की यह मांग है कि हमें पीओके और पाकिस्तान से आतंकियों का खात्मा हो. इसे भी पढ़ें: Bihar: चिलचिलाती धूप में अचानक पटना की सड़कों पर उतरे CM नीतीश कुमार, अधिकारियों की लगा दी क्लास The post ‘नहीं संभल रहा देश तो दीजिए इस्तीफा, मुझे बनाइए रक्षामंत्री’, पप्पू यादव की पीएम मोदी से डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के इस मंदिर में एक बार जरूर टेके माथा, पूरी होती है हर एक मनोकामना

Baba Baidyanath Dham : झारखंड में एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर है, जहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है. देश के हर कोने से श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूरी करने आते है. यह मंदिर देवघर जिले में स्थित है. इस मंदिर को बाबा बैद्यनाथ धाम के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित है. मान्यता है कि इस शिवलिंग में जल चढ़ाने मात्र से ही बाबा आपकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं . इसी कारण इस शिवलिंग को कामना लिंग भी कहा जाता है. एक साथ मिलता है शिव और शक्ति का आशीर्वाद बाबा बैद्यनाथ धाम को 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. इस ज्योतिर्लिंग की एक सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का इकलौता शिव मंदिर है, जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं. इसी कारण इसे शक्तिपीठ भी कहा जाता हैं. यहां भक्तों को एक साथ शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद मिलता है. बाबा धाम में रोजाना भक्तों का तांता लगा रहता है. इस मंदिर में कई बड़े राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. झारखण्ड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें श्रावण मास में उमड़ती है भारी भीड़ बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. कई किलोमीटर नंगे पांव चलकर श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचते हैं. इस दौरान देवघर में भव्य श्रावणी मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश के कोने-कोने से शिव भक्त बाबा की नगरी पहुंचते हैं. विशेषकर सोमवार के दिन मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी होती है. जलाभिषेक करने के लिए भक्त इन लंबी कतारों में घंटो खड़े रहते हैं. इसे भी पढ़ें महंगाई की मार, कल से महंगा हो जायेगा मेधा दूध, यहां देखिये नयी कीमत “देश का पहला ऐसा राज्य बना झारखंड, जहां 10 दिनों से खाली है DGP का पद” – बाबूलाल मरांडी झारखंड में है प्रसिद्ध सिद्धपीठ, बेहद रहस्यमय और अनोखी है यहां मां की प्रतिमा The post झारखंड के इस मंदिर में एक बार जरूर टेके माथा, पूरी होती है हर एक मनोकामना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top