Hot News

May 21, 2025

समस्तीपुर

प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर की गई चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में मंगलवार को प्रधानाध्यापकों की एक मासिक बैठक सह समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा समिति का गठन 30 मई से पूर्व कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही यू डायस पोर्टल पर वर्ष 2022-24 एवं 2024– 25 में छात्रों की संख्या में प्रदर्शित हो रहे अंतर को समाप्त करने, इको एवं यूथ क्लब की प्रविष्टि विभागीय साइट पर करने सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में प्रधानाध्यापकों ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि विगत कई माह से सफाई एजेंसी द्वारा विद्यालयों में साफ –सफाई नहीं की जा रही है एवं बार-बार कहने पर भी विभाग के द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे विद्यालय स्वच्छता पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। मौके पर लेखापाल वीरेंद्र कुमार,प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, सुधीर कुमार झा,अभिषेक कुमार झा,अमरेंद्र कुमार द्विवेदी,अभिराम झा,आशुतोष झा,कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, महावीर राय, फिरदौस आलम,मिथिलेश कुमार सहित प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रकाश स्तंभ होते हैं। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ संस्कारवान बनाने में भी उनकी अप्रतिम भूमिका होती है।समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक पूरी तल्लीनता व शिद्दत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक पद पर दरभंगा जिले में चयनित होने पर अंगवस्त्र,पाग एवं अन्य सम्मान सामग्री प्रदान कर प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक अजय कुमार, संजीव कुमार, नागमणि आशुतोष, गंगा नारायण विद्यार्थी, राजेश्वर राम, अनामिका आनन्द,ज्योति सिंह,कंचन रानी, रेखा मिश्रा, रंजीत कुमार साहू, पिंकी कुमारी, गोविन्द कुमार, प्रिंस कुमार जायसवाल,रतीश कुमार झा,नीलम कुमारी, ममता कुमारी, शिखा अम्बष्ट, गायत्री कुमारी नीतीश कुमार, सीमा कुमारी, हरिकांत प्रकाश, शेखर प्रसाद, पूजा कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

समस्तीपुर

महाकवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती मनी 

नया विचार सरायरंजन : महान मानवतावादी कवि थे महाकवि सुमित्रानंदन पंत। यह बातें स्थानीय केएसआर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित कविवर सुमित्रानंदन पंत के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने कहीं। अध्यक्षता करते हुए डॉ. झा ने सुमित्रानंदन पंत की भक्ति कविता नवजीवन में जो चिर महान , सौंदर्य प्रेम और सत्य प्राण, की व्याख्या करते हुए कविवर पंत को महान मानवतावादी कवि बताया। इसके साथ ही प्राचार्य ने मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 1 से 10 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की। वहीं आगामी महीने में कोलकाता में आयोजित होने वाले नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खर्च पर छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए आह्वान किया।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो .अवधेश कुमार झा ने महाकवि सुमित्रानंदन पंत के, नौका विहार कविता को जीवन का महान दर्शन बतलाते हुए मानव जीवन को नौका विहार की तरह ही जीवन के दुख सुख एवं हर क्षण का आनंद लेते हुए जीवन व्यतीत करने के रहस्य से अवगत कराया। प्रो. झा ने स्पष्ट किया कि आज तक लोग दूज का चांद, पूनम का चांद और चौदहवीं का चांद से परिचित थे , लेकिन महाकावि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी नौका विहार कविता के द्वारा दसवीं के चांद को भी सुख्यात कर दिया है,इस बात को पूरी तरह स्पष्ट किया। प्रो.शेखर प्रसाद चौधरी ने महाकवि पंत के जीवन व्यक्तित्व एवं साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. हरे कृष्ण चौधरी के संचालन में, डॉ. नीलमणि झा,डॉ .उषा कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शर्देनन्दु कुमार झा,प्रो. मनोज कुमार झा, डॉ. भरत राय, डॉ.सुवंश कुमार चौधरी,प्रो.पवन कुमार चौधरी,प्रो.दीपक कुमार चौधरी,प्रो.देवेंद्र कुमार झा, डॉ. शोभा कांत झा, प्रो.अंकेश कुमार झा, डॉ.सी एम झा, डॉ. के के ठाकुर,पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रियांशु कुमारी,छोटी रानी,शबा परवीन,सोनी परवीन, अंजलि कुमारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रो.अभय कुमार झा,प्रो.अनिल कुमार झा,प्रो.ए के ठाकुर,प्रो.दयानंद चौधरी, प्रो.वाल्मीकि चौधरी,अमरकांत ईश्वर, दयानंद झा,मुकुंद कुमार, नेहा कुमारी, राजमणि कुमारी, कल्पना कुमारी, स्वाति कुमारी, सहित अधिकांश छात्र –छात्राएं एवं महाविद्यालयकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

Samastipur News- समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में पहलगाम हमले और भारत के जबाव का नाटक मंचन

नया विचार समस्तीपुर– वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर की प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं कॉलेज की एनएसएस इकाई ऑफिसर डॉ नीतिका सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस वॉलंटियर ने फिलहाल में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले के ऊपर ऐक्ट प्रस्तुत किया गया ,जिसके माध्यम से आतंकवाद के जो वीभत्स दुष्परिणाम सामने आते हैं उस पर सभी का ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही हिंदुस्तान द्वारा किए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नौ ठिकानों पर पलटवार कर मिशन सिंदूर को लीड कर रही विंग कमांडर व्योमीका सिंह और कर्नल सोफिया क़ुरैशी के माध्यम से नारी शक्ति की गरिमा को ऐक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने कहा आतंकवाद के गंभीर परिणामों और शांति, एकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर आतंकवाद के विरूद्ध संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रो, अरुण कुमार कर्ण, डॉ विजय कुमार गुप्ता,प्रो सुरेश शाह, प्रो रंजन कुमार, डॉ शालिनी, डॉ स्मिता झाँ , डॉ नीतिका सिंह ने अपने विचार के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाया। मंच संचालन का कार्य प्रिया ने किया। इस कार्यक्रम में प्रिया, मोती, अनुष्का, हिमांशी, कुमकुम ,शाम्भवी, मुस्कान, रिशा, नेहा, सृष्टि, दीपम, छोटी गुरिया, सपना, प्रज्ञा पुष्प, पूजा रानी ने ऐक्ट, स्पीच, संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या ने मेडल पहनाकर उनके हौसले को सराहा। एनएसएस ऑफिसर डॉ नीतिका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया,मौके पर सभी शिक्षक गण मौजूद थे ।कार्यक्रम का समापन देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करीमपुर में बस व मारुति वैन में भीषण टक्कर, दो महिलाओं समेत छह की मौत

सभी मृतक मारुति वैन में सवार थे प्रतिनिधि, कल्याणीनदिया जिले के करीमपुर थाना अंतर्गत कठलिया इलाके में मंगलवार सुबह एक बस और मारुति वैन में भीषण टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गयी. एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णानगर-करीमपुर राज्य राजमार्ग पर सुबह करीब सात बजे एक मारुति वैन सामने से आ रही बस से टकरा गयी. मारुति वैन में छह लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि मारे गये सभी लोग वैन में सवार थे. कृष्णानगर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मारुति वैन कृष्णानगर से कोलकाता जा रही थी. उन्होंने बताया कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके वैन से शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि कोलकाता से करीमपुर जाने वाली एक बस विपरीत दिशा से आ रही मारुति वैन से टकरा गयी. हादसे में मारुति वैन के परखच्चे उड़ गये. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच, बस के यात्री घटनास्थल पर उतर गये और वैन से घायल यात्रियों को निकालने लगे. उन्हें लहूलुहान हालत में निकाला गया और करीमपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया. एक अन्य व्यक्ति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर करीमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. चालक समेत मारुति वैन में सवार सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में दो स्त्रीएं भी शामिल हैं. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. बस में सवार कई यात्री घायल हो गये. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना निजी बस की तेज गति के कारण हुई. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना क्यों हुई? गति क्या थी? क्या ड्राइवर नशे में था? करीमपुर पुलिस निजी बस और मारुति वैन के बीच हुई टक्कर के मामले की भी जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करीमपुर में बस व मारुति वैन में भीषण टक्कर, दो स्त्रीओं समेत छह की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाक गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों का दौरा करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, मानस भुइंया और ममता बाला ठाकुर संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाल में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों का दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल बुधवार से शुक्रवार तक दौरा करेगा और इसमें तीन सांसद डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष और मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुइंया और पूर्व सांसद ममता बाला ठाकुर शामिल हैं. मंगलवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में पोस्ट किया कि मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जायेगा.पार्टी की ओर से बताया गया कि सीमापार हमलों से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए और अपने प्रियजनों को गंवा देने वाले परिवारों का दुख साझा करने के लिए यह यात्रा की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हिंदुस्तान के हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सेना की ओर से की गयी भारी गोलीबारी में चार बच्चों और एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोग मारे गये और 57 लोग घायल हुए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पाक गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों का दौरा करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फोन पर ममता से की बात संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक मंच पर हिंदुस्तान का पक्ष रखने के लिए विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. मंगलवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में पोस्ट किया कि “मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच में हिंदुस्तान का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारी (तृणमूल) ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद अभिषेक बनर्जी को नामित किया है. शांति, न्याय और वैश्विक सहयोग के प्रति हिंदुस्तान की प्रतिबद्धता को लेकर उनकी आवाज गूंजेगी. सूत्रों के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करने के बाद किया गया. बताया गया कि श्री रिजिजू ने सुश्री बनर्जी को मनाने के लिए फोन किया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में एक प्रतिनिधि उनकी पार्टी से भेजने के लिए उनकी राय मांगी. बातचीत के बात ही संसदीय कार्य मंत्रालय ने विदेश में हिंदुस्तान का पक्ष रखने वाले हिंदुस्तानीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले सांसदों के नामों में तृणमूल से अभिषेक बनर्जी के नाम पर मुहर लगा दी है. तृणमूल की तरफ से अब सांसद बनर्जी सर्वदलीय टीम का हिस्सा होंगे. इससे पहले, केंद्र ने तृणमूल सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उन सात राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के रूप में नामित किया था, जो विभिन्न देशों में दौरा करने वाले हैं. हालाकि, यूसुफ पठान ने बाद में इस प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने का फैसला किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी दोनों ने गत सोमवार को कहा था कि केंद्र प्रशासन को यह तय नहीं करना चाहिए कि कोई पार्टी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए किसे नामित करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

””पाकिस्तान जिंदाबाद”” के नारे लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा

कल्याणी. नदिया जिले में मंगलवार की रात एक दंपती की पिटाई कर दी गयी. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब कुछ युवक दंपती के घर के पास ””””पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद”””” के नारे लगा रहे थे. दंपती ने इसका विरोध किया तो युवकों उनकी पिटाई कर दी और वहां से चले गये. घटना सोमवार की रात नदिया जिले के चाकदा थाना क्षेत्र के कौतुपुर इलाके की है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के अनुसार, पिटे दंपती का घर जंगलग्राम नोतून रास्ता, मदनपुर पुलिस कैंप, चाकदा थाना क्षेत्र के कौतुपुर इलाके में है. सोमवार की रात विजय प्रशासन के घर के पीछे आम के बगीचे में कुछ युवक चिल्लाते रहे थे. विजय प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. इस पर युवक हिंसक हो गये. चंदना प्रशासन भी अपने पति की रक्षा के लिए वहां गयीं. उनकी भी युवाओं ने पिटाई कर दी. दंपती ने निमाई शेख, हसन शेख, इमरान मंडल और सैदुल शेख के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उससे पूछताछ की गयी है तथा अन्य की तलाश जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ””पाकिस्तान जिंदाबाद”” के नारे लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटाली : डकैती के आरोपी की चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद

कोलकाता. इंटाली में एक टैक्सी से 2.66 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार नौ आरोपियों में से एक नजरूल हुसैन उर्फ लालटू से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद किये हैं. यह राशि दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार थाना क्षेत्र स्थित घाटेश्वर दुर्गापुर इलाके से मिली है. इस बरामदगी के साथ ही पुलिस अब तक डकैती में लूटे गये कुल 2.66 करोड़ में से 1.48 करोड़ जब्त कर चुकी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नजरूल हुसैन से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसके बयान के आधार पर पुलिस उसकी चाची के घर पहुंची. वहां तलाशी अभियान के दौरान कमरे में एक गुप्त जगह से यह बड़ी रकम बरामद की गयी. पुलिस गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर शेष लूटी हुई राशि बरामद करने के प्रयास में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटाली : डकैती के आरोपी की चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: सब पापा का स्टेटस लगा रहे हैं, युद्ध में साथ होते, तो पापा को कुछ नहीं होता

= शहीद संतोष की मां के विलाप से दहल रहा पूरा गांव प्रतिनिधि, नवगछिया शहीद संतोष की मां के विलाप से पूरा गांव दहल रहा है. मां शीला देवी बिलखते हुए कह रही थीं कि हमरो बेटा काे दुश्मन ले लिया, हमको अपने बेटा को देखना है. बेटा को पढ़ाय-लिखाय के बड़ा किये थे. दुश्मनों ने मेरे बहु के मांग का सिंदूर उजाड़ दिया. पिता चंद्रदेव यादव गुमसुम हैं. किसी से कोई बात ही नहीं करते हैं. बस आने-जाने वालों को टकटकी लगाये देखते हैं. पत्नी साधना कुमारी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं. उनके मुंह पर पानी का छींटा मार कर आसपास की स्त्रीएं होश में लाती हैं फिर वह रोने लगती हैं. वह किसी से कोई बात ही नहीं करती हैं. बेटा कह रहा- दुश्मनों ने मेरे पापा का प्यार मुझ से छीन लिया पुत्री दीक्षा कुमारी रोते हुए कह रही हैं कि अभी सब कोई पापा का स्टेटस लगा रहे हैं. पापा जिस समय युद्ध कर रहे थे, उनके साथ कोई नहीं था. उस समय वह अकेले थे. पापा के साथ कोई होता, तो आज पापा को कुछ नहीं होता. पुत्र रोते हुए कहते हैं मेरे पापा का प्यार मिटा दिया. वहीं, भाई अभिनव कुमार के अनुसार पांच बजे सेना के अधिकारी का फोन आया कि आपके भाई आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गये. भाभी व शिशु भागलपुर में थीं. उनको पैतृक घर इस्माइलपुर के पछियारी टोला डिमाहा लेकर आये. चचेरे भाई पवन यादव कहते हैं कि चुटकी भर पाकिस्तान व उसके आतंकी हमारे भाई को शहीद कर देता है. प्रधानमंत्री से आग्रह है कि वे पाकिस्तान को ही मिटा दें, ताकि मेरे कोई सैनिक भाई फिर शहीद नहीं हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: सब पापा का स्टेटस लगा रहे हैं, युद्ध में साथ होते, तो पापा को कुछ नहीं होता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top