Hot News

May 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 करने के लिए अहान को निशाना बनाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धज्जियां उड़ा दूंगा

Border 2: सुनील शेट्टी लगातार हेरा फेरी 3 को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. इसके अलावा वह फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर भी चर्चा में है. इस फिल्म का हिस्सा एक्टर नहीं है, लेकिन उनके बेटे अहान शेट्टी काम कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बहुत गर्व है कि अहान फिल्म का हिस्सा है. अब उनका एक और इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे अहान को बिना मतलब टारगेट किया जाता है. यहां तक की बॉर्डर 2 करने पर भी कुछ लोग अहान पर सवाल खड़े कर रहे थे. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है. सुनील शेट्टी बोले- अहान शेट्टी के खिलाफ नेगेटिविटी… सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उनके बेटे अहान शेट्टी के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई गई और उसके खिलाफ नेगेटिव पेड आर्टिकल्स पब्लिश किए गए. जूम संग एक इंटरव्यू में इस बात पर एक्टर ने कहा कि मैंने अहान को सिर्फ एक बात कही कि इसके आगे फिल्में करो नहीं करो, ये फिल्म में जान लगा देना. क्योंकि ये फिल्म आपको हमेशा जिंदा रखेगी, ये आपके पिता को सालों तक जिंदा रखेंगे. 26 जनवरी और 15 अगस्त को हमें देखेंगे ही देखेंगे. जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा… सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि अहान ने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ को जाने दिया. बहुत सारी चीजें उसके हाथ से निकल गई ईगो के चक्कर में. उसे फिल्मों से हटाया दिया और बाग में उसे ब्लेम किया गया. अफवाह फैलाई गई कि वह महंगे बॉडीगार्ड्स के साथ आते हैं, पेड़ आर्टिकल्स पब्लिश किए गए. आज तक मैंने बात नहीं की है, पहली बार बोल रहा हूं. स्टोरीज बनाए गई कि अहान बॉर्डर करना चाहते हैं और लोग चाहते थे कि उनकी फिल्में बनें. यह सब हेरफेर किया गया था. अगर ये चीजें बढ़ तो मैं एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सबको एक्सपोज कर दूंगा. जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा. यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज The post Border 2 करने के लिए अहान को निशाना बनाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धज्जियां उड़ा दूंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gajakesari Yoga का होगा निर्माण, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Gajakesari Yoga today on 22 May 2025: आज 22 मई, गुरुवार है और यह ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. कल दिन का स्वामी ग्रह गुरु होगा और देवता भगवान विष्णु रहेंगे. गुरु ग्रह का गोचर मिथुन राशि में होगा, जबकि चंद्रमा कल कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा और गुरु के साथ चतुर्थ दशम भाव में होगा. इस प्रकार, चंद्रमा और गुरु मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे. इसके अतिरिक्त, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का संयोग और सुनफा तथा कला योग भी बनेगा. इस प्रकार, आज का दिन गुरु ग्रह और गजकेसरी योग के प्रभाव से कई राशियों की किस्मत बदलने वाला है. आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं. वृषभ राशि गजकेसरी योग के प्रभाव से आज गुरुवार 22 मई वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और रुका हुआ धन भी मिल सकता है. व्यापार में स्थिरता आएगी, विशेषकर बैंकिंग, कानून और प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों को सफलता मिलेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति से व्यापार के लिए लाभकारी सलाह प्राप्त हो सकती है. विदेश से भी लाभ के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा. कन्या राशि गजकेसरी योग के प्रभाव से गुरुवार 22 मई का दिन कन्या राशि के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा. कल व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. आप आने वाली चुनौतियों का बुद्धिमानी से सामना करेंगे और आपका आत्मविश्वास उन्हें धूल में मिला देगा. कल आपके विरोधी आपको कोई हानि नहीं पहुंचा सकेंगे. नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल जाएंगे. डीलिंग, लॉजिस्टिक्स, बीमा और सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अतिरिक्त लाभ के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में साझेदारी और विश्वास बना रहेगा. इसके अलावा, परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आप दोनों के बीच संतुलन बना रहेगा. मीन राशि गजकेसरी योग के प्रभाव से गुरुवार 22 मई का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा. लंबे समय से रुके कार्य संपन्न होंगे. कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. धन की प्राप्ति के साथ-साथ धन को संचित करने की क्षमता भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन ध्यान एवं भक्ति में लगा रहेगा. परिवार के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत बने रहेंगे. The post Gajakesari Yoga का होगा निर्माण, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पटना के दानापुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर, बाइक से घेरा फिर मार दी गोली

Bihar Crime: पटना. राजधानी पटना से सटे दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के पास बुधवार की शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने रौशन कुमार (24) की गोली मारकर हत्या कर दी. वह दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था. घटना के बाद अपराधी खगौल की ओर भाग गए. सूचना पाकर एएसपी भानू प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष कुमार रौशन पहुंच मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, परसा बाजार के पलंगा के मूल निवासी राकेश कुमार सिंह के पुत्र रौशन कोथवां स्थित अपने ननिहाल में रहता था. बुधवार की शाम में एक दोस्त के फोन आने के बाद घर से निकला. उसके साथ गांव के अंशू और रिशू भी था. हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामाले की जांच कर रही है. बीच सड़क पर सीने में मारी गोली रिशू ने बताया कि हम सभी वाटर पार्क में काम करते हैं. करीब 6 बजे शाम में अंशु के साथ बाइक से रौशन आया था. वह पहले वाटर पार्क में काम कर चुका था. बकाया रुपए लेने के लिए वह गया था. वहां से सभी एक ही बाइक पर बैठकर जाने लगे. मुस्तफापुर के पास पहुंचते की पीछे से केटीएम बाइक पर सवार तीन युवक आए और आगे से घेरते हुए बाइक रोकने को कहा. बाइक रोकते ही रौशन को खींचने लगे और एक युवक ने उसके सीने में गोली मार दी. सभी गमछा से मुंह बांधे हुए थे. गोली लगते ही रौशन पास खड़ा दोस्त गणेश के रिश्तेदार के किराये की कार में भागा. इसके बाद दोस्तों ने रौशन को लेकर सगुना स्थित निजी अस्पताल फिर अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहले भी मारी गयी थी गोली एएसपी भानूप्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों ने रौशन को मुस्तफापुर के पास गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल से घटना में हथियार और रौशन का बाइक बरामद हुआ है. उसे पूर्व में भी गोली मारी गयी थी. मामले की जांच की जा रही है. वहीं आपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना की समाचार पाकर रोते चिल्लाते हुए अस्पताल पहुंची रौशन की मां ने संगीता देवी ने चित्कार करते हुए बोली कि हमर बेटवा के बुल्ला आखिर जान मार ही देलक. संगीता ने बताया कि दो दिन से रौशन कहते हलक हमरा मार देतउ. आज दिनभर रौशन घर में हलक. फोन आइला पर वह निकलक. संगीता देवी ने बताया कि चार महीने पहले 28 जनवरी को लखनी-बिगहा में एक चाय नास्ता के झौपड़ीनुमा दुकान पर आपसी विवाद को लेकर बेटे रौशन कुमार को बुल्ला ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Bihar Crime: पटना के दानापुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर, बाइक से घेरा फिर मार दी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump Video : झगड़ालू ट्रंप का एक और वीडियो आया सामने, चिल्लाते दिखे इस देश के राष्ट्रपति पर

Donald Trump Video : व्हाइट हाउस में एक बार फिर इतिहास दोहराया गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच तीखी बहस देखें को मिली. यह टकराव ठीक वैसा ही था जैसा कुछ महीने पहले ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच देखने को मिला था. ताजा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा 19 मई को वॉशिंगटन पहुंचे थे, ताकि अफ्रीका-अमेरिका संबंधों को मजबूत किया जा सके. लेकिन व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान ट्रंप ने बातचीत का रुख बदला और उन्हें अचानक नस्लवाद के मुद्दे पर घेर लिया. देखें वीडियो. View this post on Instagram A post shared by The Washington Post (@washingtonpost) वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है. इस दौरान वे मूकदर्शक बने हुए हैं. रामफोसा ने जैसे ही इस आरोप को खारिज करना शुरू किया, ट्रंप ने एक वीडियो दिखाया. इसमें हजारों श्वेत किसानों की हत्या का दावा किया गया. Death, Death…ट्रंप चिल्लाए बैठक के दौरान ट्रंप ने मीडिया में छपे कुछ लेखों की कॉपियां रामफोसा को दिखाईं, यह वीडियो में साफ नजर आ रहा है. इन लेखों में अफ्रीका में श्वेत किसानों के नरसंहार का दावा किया गया था. ट्रंप ने जोर से “Death, Death…” कहा, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और बातचीत की दिशा बदल गई. The post Donald Trump Video : झगड़ालू ट्रंप का एक और वीडियो आया सामने, चिल्लाते दिखे इस देश के राष्ट्रपति पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain: बारिश का आफत जारी, इन राज्यों में लोगों का जीना हुआ मुहाल

Heavy Rain: देश के कई हिस्सों में तपती गर्मी से बेहाल लोगों को आखिरकार राहत मिली, लेकिन यह राहत अपने साथ कई मुसीबतें भी ले आई. दिल्ली-NCR समेत उत्तर, पश्चिम और दक्षिण हिंदुस्तान के कई राज्यों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ. जलभराव और ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई. ओलावृष्टि के चलते सड़कों पर फिसलन और जाम की स्थिति बन गई. कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल NCR में ही सात लोगों की मौत हुई है. मानसून दे रहा है दस्तक, लेकिन पहले ही भारी बारिश हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण हिंदुस्तान में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दे दी है. केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. पुणे और बंगलूरू जैसे शहरों में जलभराव के चलते सड़कें बंद हो गईं, और कई घरों में पानी घुस गया. पश्चिमी घाट और उत्तर हिंदुस्तान में असर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से लेकर कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र तक तेज हवाओं और भारी बारिश का असर देखने को मिला. वहीं हिमाचल प्रदेश में सुबह तेज धूप थी, लेकिन दोपहर होते-होते बारिश और ओलावृष्टि से अंधेरा छा गया. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया. तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट IMD ने चेतावनी दी है कि कर्नाटक, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है. तटीय और घाटी क्षेत्रों में 204.5 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. The post Heavy Rain: बारिश का आफत जारी, इन राज्यों में लोगों का जीना हुआ मुहाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने चली कछुए की चाल, कमाई ने खोले पत्ते

Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की नई रिलीज एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रेड ‘2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के साथ आगे बढ़ रही है. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पांस मिला है. अब फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं, और अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं, दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है. View this post on Instagram A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में वापसी की है, और इस किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ की कमाई की. अब तक हिंदुस्तान में फिल्म की कुल कमाई 155 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने दुनियाभर में 206.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह कलेक्शन फिल्म को इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार करता है. रेड 2 ने स्काई फोर्स, शैतान, सिकंदर, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई में पीछे छोड़ दिया है. अजय देवगन की इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड रेड- 155 करोड़ शैतान- 148.21 करोड़ सिंघम रिटर्न्स- 140.6 करोड़ गोलमाल 3- 106.64 करोड़ सन ऑफ सरदार- 105.1 करोड़ स्टारकास्ट और कहानी फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, रितेश देशमुख खलनायक का किरदार निभाएं हैं, जिसे दर्शकों ने खूब अच्छा रिस्पांस भी दिया है. फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार और काले धन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावा सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और रजत कपूर जैसे सशक्त कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बना दिया है. यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 42: 42वें दिन सनी देओल की ‘जाट’ हिट या फ्लॉप, कमाई में हुआ खुलासा The post Raid 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने चली कछुए की चाल, कमाई ने खोले पत्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Thunderstorm Video : जैसे ही बिजली गिरी कांप गए लोग, डरावना वीडियो आया सामने

Delhi Thunderstorm Video : दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. इस दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जलभराव हुआ और ट्रैफिक जाम हो गया. सोशल मीडिया पर बारिश के कई वीडियो वायरल हैं. इन वीडियो में एक बिजली गिरने का वीडियो भी है जो डरावना दिख रहा है. कृष्णा अग्रहरी नाम के एक्स यूजर ने लिखा– अभी-अभी मैंने अपने जीवन का सबसे भयानक तूफान देखा. बिजली मेरे बिल्कुल नजदीक गिरी. ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. अभी भी कांप रहा हूं. देखें वीडियो. Just witnessed the most terrifying storm of my life. Lightning struck right near me. Never seen anything like this before—still shaking. #storm #lightning #nature #DelhiRains #Ghaziabad pic.twitter.com/pO7DnBY6Wz — Krishna Agrahari (@KrishnaAgr72937) May 21, 2025 दिल्ली-एनसीआर में रात आठ बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया. तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरे. तेज हवाओं से पेड़, बिजली के पोल और बोर्ड गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई और इलाके अंधेरे में डूब गए. Just now Delhi witnessed a massive dust storm followed by rain and hail. The power of nature is on full display #delhirain ⛈️ “From dust storm to heavy rain and hail – #Delhi‘s weather is going to change dramatically tonight 🌪⚡️#delhirain #DelhiWeather pic.twitter.com/FLatYfSEap — Weatherman Uttam (@Gujarat_weather) May 21, 2025 दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद बुधवार शाम मौसम अचानक बदला. तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने राहत तो दी, लेकिन पेड़ गिरने, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी खड़ी कर दीं. मौसम में बदलाव से लोगों को ठंडक मिली. The post Delhi Thunderstorm Video : जैसे ही बिजली गिरी कांप गए लोग, डरावना वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में पाइपलाइन फटा, गैस लिकेज से मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एमआइटी रोड में बुधवार की रात सड़क किनारे बिछी अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन फट गया. जिसके बाद तेज आवाज के साथ रिसाव शुरू हो गया. गैस रिसाव की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. अचानक शुरू हो गया रिसाव सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि एक मंदिर के पास जेसीबी से काम कराया गया जा रहा था. इसी दौरान पाइपलाइन फट गयी. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया. हालांकि देर रात रिसाव को बंद किया गया. ALSO READ: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 19 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट IOCL के कर्मी भी पहुंचे, मरम्मत किया गया सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची. आग लगने के डर से लोग सहमे हुए थे. इसी बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गैस लीक कर रही पाइपलाइन के नीचे गड्डा खोद मरम्मत किया. इसके पहले भी दो मई को बियाडा फेज दो के पास पाइप लाइन फट गया था. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा में पीएनजी पाइप लाइन फटा. मची अफरा-तफरी. pic.twitter.com/TJZQG4awIr — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) May 22, 2025 माड़ीपुर में भी हुआ था लीकेज शहर के माड़ीपुर इलाके में इसी महीने 13 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क किनारे बिछी अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन में तेज आवाज के साथ रिसाव शुरू हो गया था. गैस रिसाव की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं थी. The post Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में पाइपलाइन फटा, गैस लिकेज से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे चेक करें? आसान तरीका यहां

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker in Hindi: राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे. लेकिन कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट की मदद से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. डिजिलॉकर एक प्रशासनी प्लेटफॉर्म है और यहां बोर्ड मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध कराता है. यहां आप 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर (RBSE 12th Result 2025 on Digilocker) पर देखने के स्टेप्स जानेंगे. RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: फॉलो करें ये आसान स्टेप्स सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें यदि आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन करें लॉगिन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं यहां आपको “Rajasthan Board of Secondary Education” का ऑप्शन दिखेगा “Class 12th Marksheet 2025” पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और वर्ष भरें आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या सेव कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Rajasthan 12th Result 2025 by Name: RBSE 12th का रिजल्ट नाम से कैसे चेक करें? देखें स्टेप्स SMS से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Rajasthan 12th Result 2025) RBSE के छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर एक तय मोबाइल नंबर पर भेजना होगा, जो बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा. साइंस रिजल्ट के लिए RJ12S और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. आर्ट्स रिजल्ट के लिए RJ12A और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. रोल नंबर भेजने के बाद, छात्र को उसके मोबाइल पर रिजल्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 12th Result 2025 OUT Soon: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2025 OUT Soon LIVE: आज इतने बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जल्द करें रजिस्ट्रेशन The post RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे चेक करें? आसान तरीका यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कूत्तों ने नोंच-नोंच कर निकाला लापता शख्स का मिट्टी में दबा शव, मां बोली- लव अफेयर में हुई हत्या

Bihar News: मुजफ्परपुर. बिहार के मुजफ्परपुर जिले के तुर्की थाना के छाजन गांव से 15 दिनों से लापता खेतिहर मजदूर जीतूराम (32) का सड़ा-गला शव घर से एक किमी दूर चौर में मिट्टी में दबा मिला है. पत्नी चंदा देवी ने तुर्की थाने में जीतू के गायब होने को लेकर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी. मिट्टी में दबे शव के कुछ अंगों को कुत्तों ने खींचकर बाहर निकाल दिया था. आरोपित का पूरा परिवार शव मिलने के बाद गांव छोड़कर फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है. पत्नी ने शव की पहचान की आसपास के गांव के लोगों ने सुबह शव को देखा. इसके बाद पूरे गांव में शव मिलने की समाचार फैल गई. इसपर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए. तुर्की पुलिस भी मौके पर पहुंची. जीतू की पत्नी चंदा देवी और उसके परिवार के लोग भी पहुंचे. चंदा ने कपड़े से शव की पहचान जीतू के रूप में की. मां उषा देवी ने आरोप लगाया कि जीतू का गांव के बगल की एक स्त्री से प्रेम प्रसंग था. मां ने किया हत्या करने का दावा उषा ने आरोप लगाया कि उसी स्त्री के परिवार वालों ने जीतू की हत्या कर शव दफना दिया है. पत्नी चंदा ने आरोप लगाया कि वह कई बार थाने जाकर सारी बात बताई, लेकिन पुलिस ने कहा कि बगैर किसी साक्ष्य के किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते है. इस तरह उक्त स्त्री के परिवार वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. जीतू को तीन शिशु हैं. चंदा अब भी गर्भवती भी बताई जा रही है. आरोपित का पूरा परिवार फरार शव मिलने के बाद तुर्की थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मैजिस्ट्रेट और एफएसएल की टीम को बुलाया गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को मिट्टी से निकाला गया. शव पूरी तरह गल चुका था. सर धड़ से अलग था. हार-मांस गल चुके थे. सर का कंकाल भी मिट्टी से बाहर निकला हुआ था. इस तरह कंकाल जैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. पुलिस ने चंदा देवी का बयान दर्ज किया है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post कूत्तों ने नोंच-नोंच कर निकाला लापता शख्स का मिट्टी में दबा शव, मां बोली- लव अफेयर में हुई हत्या appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top