Hot News

May 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

Dhanbad News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिंदुस्तानीय जनता युवा मोर्चा व धनबाद सदर भाजपा मंडल ने संयुक्त रूप से बुधवार को सेंट्रल स्कूल सरायढेला थाना मोड़ से बिग बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. नेतृत्व कर रहे जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि हमारा तिरंगा हर बार आतंक के अंधकार पर विजय का प्रकाश बनकर लहरायेगा. ऑपरेशन सिंदूर उन वीरों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हिंदुस्तान माता की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है. वहीं संजीव अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक स्पष्ट संदेश है कि हिंदुस्तान अब केवल सहन नहीं, बल्कि पलटवार भी करता है. युवा मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि देश के वीर जवानों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी है. आज हर युवा के दिल में देशभक्ति की ज्वाला धधक रही है. मौके पर मुकेश पांडे, राजाराम दत्ता, रीता यादव, शुभम बनर्जी, तमाल राय, दीपक सिंह, राजू मालाकार, अरविंद सिंह, अनुपम शरण, बसंती सिंह, विशाल सिन्हा, जीत सोनी, नरेंद्र सिंह, धीरज तिवारी, विशाल मुखर्जी, जवाहर पांडे, अजय सिंह, श्रवण सिंह, जितेंद्र मालाकार, विकास साव, रंजीत चौबे, मोती महतो, अजय महतो, प्रमोद मंडल समेत दर्जनों भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रवीण हत्याकांड में धीरज सिंह की जमानत रद्द

धनबाद. कोयला ट्रांसपोर्टर और सेल कर्मी प्रवीण राय हत्याकांड में जमानत पर मुक्त आरोपी धीरज सिंह को बुधवार को अदालत से बड़ा झटका लगा. सूचक के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सूचक जयप्रकाश राय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने के बाद आरोपी धीरज सिंह की जमानत रद्द कर दी. सर्वोच्च न्यायालय ने धीरज सिंह को दो सप्ताह के अंदर निचली अदालत ने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है. अधिवक्ता जावेद ने बताया कि धीरज सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय ने चार अक्तूबर 2024 को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ मृतक प्रवीण के भाई जयप्रकाश ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. प्रवीण राय की हत्या पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला साउथ कॉलोनी में 14 जून 2023 को हुई थी. घटना के समय होटल संचालक राज किशोर सिंह भी वहां थे और उन्हें भी गोली मारी गयी थी. पुलिस ने खुलासा किया था कि प्रवीण राय की हत्या पुरानी रंजिश में हुई थी, धीरज सिंह और प्रवीण राय के बीच सालों से विवाद चल रहा था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने खुलासा किया कि धीरज सिंह ने यूपी से अमन यादव, सोनू गौड़ उर्फ पहलवान को प्रवीण की हत्या की सुपारी दी थी. 50 हजार का भुगतान नहीं करने पर पति के खिलाफ वारंट जारी धनबाद. भरण पोषण के 50 हजार रुपए के भुगतान को लेकर भूली थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी शबनम परवीन ने प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट धनबाद की अदालत में अपने पति मो शमशाद अंसारी के खिलाफ अर्जी दायर कर की है. अदालत ने उनकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को मो. शमशाद अंसारी के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी करने का आदेश दिया है. शबनम परवीन ने अपने अर्जी में कहा है कि 28 जून 2023 को झारखंड हाईकोर्ट रांची ने आदेश पारित कर पांडरपाला निवासी उसके पति मो. शमशाद अंसारी को आदेश दिया था कि वह चार माह के अंदर शबनम परवीन को बकाया राशि का भुगतान करे. इसके बावजूद शमशाद अंसारी ने बकाया राशि 50 हजार रुपये का भुगतान अबतक नहीं किया है. 28 फरवरी 2025 को एडिशनल जज फैमिली कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में विपक्षी को आदेश दिया थे कि वह अगले तीन माह में बकाया राशि का भुगतान कर दे. इसके बाद भी अबतक भुगतान नहीं हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रवीण हत्याकांड में धीरज सिंह की जमानत रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : नकटा दियारे में दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल का रैंप बनेगा

प्रमोद झा, पटना : दीघा के नकटा दियारा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल से रैंप बना कर कनेक्टिविटी दी जायेगी. सिक्स लेन पुल से कनेक्टिविटी होने से नकटा दियारा क्षेत्र में रहनेवाले को आने-जाने में सहूलियत होगी. इसके लिए बिहार प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर सिक्स लेन दीघा-सोनपुर पुल से नकटा दियारा तक एप्रोच रोड के रूप में एक अतिरिक्त रैंप बनाने का प्रावधान करने के लिए आदेश देने का अनुरोध किया है. ताकि दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल का लाभ नकटा दियारा क्षेत्र के लोगों को मिल सके. साथ ही आवागमन सुगम व सुरक्षित हो सके. नकटा दियारे में आवागमन का एकमात्र नाव सहारा पथ निर्माण मंत्री नितिन द्वारा केंद्रीय मंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि गंगा नदी के बीच में अवस्थित नकटा दियारा तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है. इस क्षेत्र में रहनेवाले लोगों का आवागमन का एकमात्र सहारा नाव है. बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. इससे हादसे की आशंका बनी रहती है. सिक्स लेन पुल से इस दियारा क्षेत्र तक एप्रोच रोड के निर्माण से लोगों को शहर तक पहुंचना आसान व सुरक्षित होगा. इस क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा. सिक्स लेन पुल का हो रहा निर्माण जेपी सेतु के समानांतर पश्चिम साइड में गंगा नदी पर बन रहा नया सिक्स लेन पुल दीघा व सोनपुर को जोड़ेगा. इसकी लंबाई 4.56 किलोमीटर है. सिक्स लेन पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु व जेपी सेतु पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है. नये पुल पर भारी वाहनों का भी परिचालन होने से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : नकटा दियारे में दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल का रैंप बनेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : नेवी कैप्टन से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार कुख्यात गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : नेवी के कैप्टन मो इमरान अली से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार कुख्यात अपराधियों को दीघा थाने की पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को डीएसपी-2 लॉ एंड ऑर्डर नीतीश चंद्र धारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार कुख्यातों में दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल का शत्रुघ्न कुमार उर्फ भीम, दीघा के बांसकोठी का पंकज कुमार, दीघा के गेट नंबर 93 के पास रहनेवाला लालू कुमार व कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर निवासी कुख्यात आरोपित विनोद कुमार उर्फ बिलायती शामिल हैंं. शत्रुघ्न कुमार पर पाटलिपुत्र, परसा, राजीवनगर, और दीघा में कुल सात मामले दर्ज हैं. 2019 में राजीव नगर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक में हुई डकैती में भी शत्रुघ्न शामिल था. वहीं, पंकज कुमार पर शास्त्रीनगर, अरवल, राजीव नगर, जीआरपी और दीघा थाने में छह मामले दर्ज हैं, जबकि लालू कुमार पर राजीव नगर, दीघा, कंकड़बाग और अगमकुआं थाने में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. विनोद कुमार उर्फ बिलायती पर छह मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक कार व चार मोबाइल बरामद किये गये हैं. जितनी बार थाना जाओगे, उतनी गोली मारेंगे मो इमरान अली आइटीआइ कॉलेज के सामने रहमत कंपाउंड में मकान बनवा रहे हैं. इसी दौरान 13 मई को चारों वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. अपराधियों ने कहा कि अगर रंगदारी नहीं दोगे, तो गोली खाने के लिए तैयार रहो. जितनी बार थाना जाओगे, उतनी गोली मारेंगे. 15 मई को फिर से चारों रंगदारी की मांग करने पहुंचे. इसके बाद फिर से मो इमरान ने दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. वादी के पिता की पूर्व में गोली मारकर हो चुकी है हत्या पूर्व में दीघा आइटीआइ कॉलेज गेट पर वादी के पिता डॉ मो अफजल की हत्या कर दी गयी थी. वहीं मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपितों में बिलायती भी शामिल है. कुछ दिन पहले ही जमीन कब्जा करने के विवाद में एक बुजुर्ग को घर में घुसकर बिलायती ने गोली मार दी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : नेवी कैप्टन से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार कुख्यात गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : पहली शादी छिपा की लव मैरेज, राज खुलने पर दूसरी पत्नी की कर दी हत्या, पति गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : दीघा थाना क्षेत्र में लेबर का काम करने वाले युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. स्त्री का शव दीघा के 83 नंबर गेट स्थित रघुनाथपुर के पास मिला है. बुधवार की सुबह जब स्त्री का शव स्थानीय लोगों ने देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत स्त्री की पहचान कुर्जी बालू पर किराये पर रहने वाली अनिशा कुमारी के रूप में हुई है. उसके पिता संतोष कुमार के बयान पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले जीतन राम को गिफ्तार कर लिया है. थानेदार ने बताया कि मृत स्त्री के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. जीतन ने मारपीट कर उसकी हत्या की है. अनिशा के साथ लगातार मारपीट करता था. थानेदार ने बताया कि आरोपित जीतन पहले से शादीशुदा था और यह बात छिपा कर उसने छह महीने पहले अनिशा से लव मैरेज किया था. मृत युवती की मां ने बताया कि उसकी हत्या मुंह में बालू डाल कर की गयी है. आंख व नाक से खून निकल रहा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार पति से पूछताछ की जा रही है. उसने कहा कि मुझसे गलती हो गयी है, लेकिन हत्या का कारण नहीं बताया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या कैसे हुई पता चला पायेगा. मृत स्त्री को पहचानने से किया था इन्कार जब पुलिस ने स्त्री के शव के शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया, तो वहां पर जीतन राम भी आया था. उस वक्त उसने अनिशा को पहचानने से इन्कार दिया. कहा कि मैं इस स्त्री को नहीं जानता हूं. बाद में खोजबीन के बाद मृत स्त्री के परिजनों के बारे में पता चला और पूरे मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल, छह महीने पहले जीतन ने अनिशा से लव मैरेज किया था. शादी के बाद अनिशा को पता चला कि जीतन शादीशुदा है और मुजफ्फरपुर में अपने घर पर पहली पत्नी को रखा है. इसकी जानकारी होने के बाद अनिशा और जीतन में विवाद शुरू हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : पहली शादी छिपा की लव मैरेज, राज खुलने पर दूसरी पत्नी की कर दी हत्या, पति गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिर अटका भुरकुंडा में लोकल सेल खुलने का मामला

भुरकुंडा. भुरकुंडा में लोकल सेल खोलने का मामला एक बार फिर अटक गया है. बुधवार को भुरकुंडा परियोजना कार्यालय में लोकल सेल के मुद्दे पर विभिन्न समितियों व प्रबंधन के बीच लंबी बैठक चली. सभी समितियों ने अपने पक्ष को रखा, लेकिन लोकल सेल में हिस्सेदारी को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन सकी. इसके कारण भुरकुंडा लोकल सेल खुलने का मामला फिर से ठंडे बस्ते में चला गया. परियोजना पदाधिकारी राकेश सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले हिस्सेदारी की मांग कर रहे राजस्व गांव देवरिया बरगांवा व दुंदूवा के प्रतिनिधि लोकल सेल में 10-10 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग कर रहे थे. इस पर बात नहीं बन सकी. बैठक में प्रबंधन की ओर से कहा गया कि जब तक हिस्सेदारी को लेकर समितियों में आपसी सहमति नहीं बन जाती है, तब तक लोकल सेल खोलने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जायेगी. इसलिए समितियां पहले आपस में सहमति बनायें. इसके बाद ही प्रबंधन द्वारा लोकल सेल मामले में पहल की जायेगी. मालूम हो कि विगत कई वर्षों से बंद भुरकुंडा लोकल सेल को खोलने के लिए पिछले वर्ष प्रयास शुरू हुआ था. लोकल सेल खोलने के लिए प्रबंधन भी कई स्टेप आगे बढ़ा था, लेकिन लोकल सेल में हिस्सेदारी के लिए करीब एक दर्जन समितियां खड़ी हो गयी. कई दौर की बैठकों के बाद भी समितियों में हिस्सेदारी के मसले पर सहमति नहीं बनने के कारण लोकल सेल का मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया था. इधर, कुछ दिनाें से एक बार फिर से लोकल सेल खोलने को लेकर प्रयास शुरू हुआ, लेकिन हिस्सेदारी को लेकर सहमति नहीं बन सकी. ऐसे में लोकल सेल खुलने के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है. बैठक में प्रदीप मांझी, झरी मुंडा, सरोज झा, रजलाल मुंडा, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र मांझी, शंकर मांझी, रावेल एक्का, रामदास बेदिया, वीरेंद्र यादव, दर्शन गंझू, रमन सिंह, कैलाश प्रसाद, विजय मुंडा, सन्नी बेसरा, मुकेश पासवान, बबन पांडेय, अमर यादव, राणा प्रताप सिंह, संतोष मांझी, आजाद अंसारी, जुगल पासवान, अजय साहू मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फिर अटका भुरकुंडा में लोकल सेल खुलने का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच

गुमला. नगर परिषद गुमला के तत्वावधान में टाउन हॉल गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की जांच की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी सार्जन मरांडी ने कहा है कि उपायुक्त ने पूर्व में सभी विभागों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में शत-प्रतिशत नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया जांच सुनिश्चित करें, ताकि जिले को गंभीर बीमारी से मुक्त कराया जाये. निर्देश के आलोक में नगर परिषद ने शिविर लगाया. कहा कि संदिग्ध मामलों को आगे की चिकित्सा जांच व परामर्श के लिए चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि नगर परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा. शिविर को सफल बनाने में सिटी मैनेजर हेलाल अहमद खान, रौनक पांडेय, मुन्ना कुमार, सुजीत राम, रवींद्र मांझी, संदीप उरांव समेत अन्य कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभायी. सड़क हादसे में स्त्री की मौत गुमला. सदर थाना के मुरकुंडा निवासी बसंत महतो की पत्नी रेखा देवी (47) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना के संबंध में बसंत महतो ने बताया कि बीते मंगलवार को वह स्कूटी से पत्नी के साथ राशन लेने के लिए डीलर के घर जा रहा था. इस दौरान चलती स्कूटी से रेखा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद रेखा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची गुमला पुलिस ने पंचनामा व शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिद्दी सी पीओ व संयोजक मंडली के बीच वार्ता, बनी सहमति

गिद्दी (हजारीबाग). मांगों को लेकर गिद्दी सी परियोजना पदाधिकारी व संयोजक मंडली के बीच बुधवार को परियोजना कार्यालय में वार्ता हुई. वार्ता में तीन मांगों पर सहमति बनी. कोलियरी प्रबंधन ने कहा कि मजदूरों की राशि को लेकर हाइवा लिफ्टरों से बातचीत की जायेगी. गिद्दी सी लोकल सेल के लिए एक-दो दिन के अंदर कोयले का ऑफर भेजा जायेगा. प्रबंधन ने कहा कि मैनुअल लोडिंग के सवाल पर आने वाले दिन में पुन: बैठक की जायेगी. प्रबंधन ने संयोजक मंडली की मांगों के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय लिया है. प्रबंधन के इस आश्वासन पर संयोजक मंडली ने गिद्दी सी में 22 मई से होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया है. वार्ता में पीओ मो शकील अख्तर, मैनेजर रामाशीष राम, मुखिया लखनलाल महतो, संयोजक मंडली के रतिलाल मरांडी, गणेश महतो, राजेश महतो, पप्पू सिंह, नेमन यादव, असलम अंसारी, कुदुस अंसारी, किनू मियां, इम्तियाज अंसारी, इसाक अंसारी, कुलेश्वर राम, श्रीनाथ महतो, कुमेश्वर महतो, राजू महतो, सुबोध महतो, रूपलाल चौधरी, हुसैनी मियां, नागेश्वर पटेल, तुलसी महतो, चंद्रदेव महतो, रति महतो, भुवनेश्वर बेदिया, जयलाल महतो शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गिद्दी सी पीओ व संयोजक मंडली के बीच वार्ता, बनी सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चितरपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार

चितरपुर. चितरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर शामिल हुए. इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. पार्टी के सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने की बात कही गयी. श्री अनवर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान है. इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें जितेंद्र बेदिया और मायल मुखिया फिरोज अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. शशिकांत सिंह, मालती देवी, देवचरण करमाली, गोपाल महतो, रमेश घासी, बालेश्वर राम, इम्तियाज अंसारी, इकबाल हुसैन, फैसल अहमद, आफताब हुसैन को महासचिव नियुक्त किया गया. श्री अनवर एवं प्रखंड अध्यक्ष श्री उल्लाह ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, दिनेश महतो, मो साजिद मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चितरपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुरली मनोहर अध्यक्ष व योगेंद्र साहू बने सचिव

गुमला. लायंस क्लब में लायंस क्लब ऑफ गुमला के नये सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इसमें मुरली मनोहर प्रसाद को अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी. वहीं योगेंद्र प्रसाद साहू को सचिव, कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र प्रसाद, रीजनल चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल व डॉक्टर शंकर लाल जाजोदिया को जोन चेयरपर्सन मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित पदधारी अपना कार्यभार एक जुलाई 2025 से संभालेंगे. वर्तमान के पदधारी 31 जून तक अपना कार्य का निर्वहन करेंगे. मौके पर अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल जाजोदिया, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल मुरली मनोहर प्रसाद, संजीव उर्वशी, बनवारी लाल अग्रवाल, महेश प्रसाद गुप्ता, दामोदर कसेरा बृज फोगला, ओमप्रकाश साहू, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, हेमंत कुमार, योगेंद्र प्रसाद साहू, शिव कुमार लाल, अशोक आनंद, अरुण कुमार केसरी, किरण जयसवाल, सत्यभामा अग्रवाल, अनुराधा प्रसाद, रीता गुप्ता, सरस्वती प्रसाद, राज लक्ष्मी आनंद समेत अन्य मौजूद थे. झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : प्रशांत गुमला. दान सेतु संस्था के फाउंडर प्रशांत उन्नीकृष्णन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में पहाड़, घने जंगल और ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है, जो हिंदुस्तान के प्राचीन इतिहास से जुड़ा है. अगर इन संसाधनों का सही तरीके से उपयोग और प्रचार किया जाये, तो झारखंड पर्यटन क्षेत्र में प्रमुख स्थल बन सकता है. कहा कि गुमला, नेतरहाट, बेतला और सिमडेगा जैसे इलाकों की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता को सही पहचान नहीं मिली. मोनोरेल नेटवर्क को पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यातायात प्रणाली पर काम किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुरली मनोहर अध्यक्ष व योगेंद्र साहू बने सचिव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top