Hot News

May 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई मौत, परिजनों ने घंटों किया हंगामा

बगहा. कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में प्रसव कराने आई बगहा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी एक 30 वर्षीय स्त्री की प्रसव पूर्व मौत हो गई है.जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हंगामा के बाद लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई.लेबर रूम में पैसा की मांग और लापरवाही के चलते हुई मौत की घटना ने झकझोर दिया है. एक सप्ताह पहले भी एक शिशु की मौत हो गई थी.लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया था. मृतक सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को परिजन विनोद कुमार एवं अनिल कुमार ने बताया की सोनी देवी पति दारोगा राम गुरुवार की सुबह प्रसव कराने आये थे. सुरक्षित प्रसव कराने को लेकर लेबर रूम से रुपये की मांग की गई. जिसे हम लोग देने में असमर्थ थे. उसके बाद सोनी को अस्पताल से रेफर कर दिया गया. इसी क्रम में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई. सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था. इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. बोले अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक इस बाबत कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.एसपी अग्रवाल ने बताया कि पैसे की बात बिल्कुल गलत है. अगर किसी ने पैसा मांगा है तो परिजन लिखकर दे. अवश्य कार्रवाई होगी. रही बात मौत होने की तो केस क्रिटिकल था. जिसे देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों द्वारा रेफर के बाद बेतिया न ले जाकर उसे स्टेशन वगैरह ले जाया गया है. जिससे विलंब के कारण उसकी मौत हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई मौत, परिजनों ने घंटों किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:आशा ने टीकाकरण व ओपीडी किया बाधित

Samastipur News: हसनपुर : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले 20 मई से हसनपुर प्रखंड के आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष रीना देवी की अगुवाई में हड़ताल पर हैं. तीसरे दिन आशा ने टीकाकरण कार्य को बाधित किया. ओपीडी के गेट पर बैठकर ओपीडी के कार्यों को बाधित किया. आशा कार्यकर्ता अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मानदेय वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. संघ के अध्यक्ष रीना देवी बताया कि हड़ताल 24 मई तक रहेगा. इसके बाद संघ के निर्णय के बाद अगली रणनीति बनाई जायेगी. मौके पर आशा देवी, नीरज रानी, शोभा देवी, बबिता सिन्हा, सावित्री देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी आदि थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:आशा ने टीकाकरण व ओपीडी किया बाधित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित को दी गयी विदाई, नये एसडीओ ने संभाला पदभार

Motihari:रक्सौल . अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में गुjqवार को एक कार्यक्रम के बीच हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित को विदाई दी गयी. बतौर अनुमंडल पदाधिकारी अपना कार्यकाल सफलता के साथ पूरा करने के बाद प्रशासन ने उनका तबादला नगर आयुक्त मुंगेर के पद पर कर दिया है. इस दौरान नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे. रक्सौल में अपने कार्यकाल को याद करते हुए सुश्री दीक्षित ने कहा कि रक्सौल में कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी और यहां की आम जनता से काफी स्नेह मिला है. वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सुश्री दीक्षित को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया. मौके अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी, कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे. इधर, नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में नागरिकों को प्रशासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिलें और प्रशासन की योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे. लोग अपनी किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव को लेकर मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित को दी गयी विदाई, नये एसडीओ ने संभाला पदभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने जरूरी : डीपीओ

Samastipur News: समस्तीपुर : इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन एवं बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में इको क्लब की सक्रिय सहभागिता एवं पर्यावरणीय पहल के लिए संचालित हरितशाला कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इको प्रिज्म के सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य से अवगत कराया. कार्यशाला के प्रारंभ में सभी 10 प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों की टीम ने बारी बारी से विगत कार्यशाला में तय किये गये लक्ष्यों की संप्राप्ति से संबंधित प्रस्तुति दी. सहोदय फाउंडेशन गया के अनिल एवं रेखा ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की. यूनिसेफ के प्रतिनिधि निकेत ने इको क्लब के कार्य एवं गठन पर प्रकाश डाला. इको प्रिज्म के प्रमुख अमिताभ नाथ ने बताया कि जिला स्तर से चयनित दस विद्यालयों की यह दूसरी कार्यशाला है जबकि 20 नये विद्यालयों को भी कार्यक्रम से जोड़ कर उनकी दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हो चुकी है. कार्यशाला की इको प्रिज्म के पंकज, उत्क्रमित मध्य विद्यायल लगुनियां सूर्यकंठ के एचएम सौरभ कुमार, मध्य विद्यालय धुरलख के एचएम श्रीनाथ ठाकुर, बेलपचरुखी के एचएम मुकेश कुमार, सिंघियाखुर्द के एचएम देवेंद्र चौधरी एवं धीरेन्द्र कुमार धीरज ने भी संबोधित किया. डीपीओ एसएसए मानवेंद्र राय ने बताया कि विद्यालयी बच्चों के व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण को शामिल करने एवं इको क्लब की गतिविधियों को समृद्ध करने की दृष्टि से जिले की शिक्षा विभाग एवं इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन की ओर से यह नवाचार किया गया है. मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के लिए इको क्लब छात्रों के बीच पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. इन क्लबों का उद्देश्य स्थायी जीवन के लिए आवश्यक मूल्यों और व्यवहारों को स्थापित करना है. छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने, मिशन लाइफ विषयों के साथ गठबंधन पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. मौके पर शर्मा सुषमा सुरेंद्र, जयंती कुमारी, रमेश कुमार, विमल कुमार, हर्षवर्धन प्रसाद, जूही कुमारी, सिकंदर महतो, तारकेश कुमार, पूजा कुमारी, अनुपम कुमारी, पी दिव्यांशी, कुंदन कुमार, अनुष्का, शिवम कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने जरूरी : डीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फूड फेस्टिवल में बच्चों ने विशिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

– पनोरमा पब्लिक स्कूल में फूड फेस्टिवल का आयोजन, प्रबंध संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर में गुरुवार को स्कूली बच्चों द्वारा ””फूड फेस्टिवल”” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया. बच्चों में सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों को बनाने की कला तथा उसके प्रति रुचि एवं ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा मिथिलांचल की पारंपरिक एवं विशिष्ट व्यंजनों की विविधता को प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने खुद विविध लजीज व्यंजनों को तैयार किया और उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों को परोसा गया. श्री मिश्रा ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी रचनात्मकता, मेहनत एवं आत्मविश्वास की खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और परंपरागत संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. उन्होंने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्थानीय गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फूड फेस्टिवल में बच्चों ने विशिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रीष्मावकाश के दौरान में परीक्षाओं में शिक्षकों की सहभागिता

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय ने सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को ग्रीष्मावकाश की अवधि 21 मई से 20 जून तक में विभिन्न निर्धारित परीक्षाओं में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में में पत्र लिखा है. पत्र में कुलसचिव ने कहा कि सत्र नियमितिकरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों की घोषित व ग्रीष्मावकाश की अवधि में संभावित प्रायोगिक, मौखिक, आंतरिक व सैद्धांतिक व अन्य परीक्षाओं के सुचारू संचालन व निष्पादन सुनिश्चित करने की आवश्यक से शिक्षकों से कार्य लिया जायेगा. ग्रीष्मावकाश में आवश्यक कार्य में कार्यरत शिक्षकों की सूची विभागाध्यक्ष व प्राचार्य, विश्वविद्यालय में समर्पित करेंगे व शिक्षकों को प्रावधानानुरूप लाभदेय होगा. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन सुनिश्चित किये जाने की जवाबदेही संबंधित विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य की होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रीष्मावकाश के दौरान में परीक्षाओं में शिक्षकों की सहभागिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सामान खरीदते समय कपड़े का थैला का करें उपयोग

पर्यावरण संरक्षण की सफलता को ले रेलवे ने चलाया जागरूकता अभियान प्रतिनिधि, झाझा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचआइ गिरीश कुमार सिंह की अगुवाई में जागरूकता अभियान की शुरुआत रेलवे परिसर में किया गया. उक्त अभियान में आरपीरफ, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय सहित अन्य रेलवे विभागों में पहुंचकर रेलकर्मियों के बीच स्वच्छता बनाने, पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलवायी गयी. उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने रेलवे स्टेशन के अप व डाउन प्लेटफार्म के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में मौजूद रेलयात्रियों को जागरूक किया. लोगों से प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की अपील की और कहा कि अगर कोई सामग्री की खरीदारी करते हैं तो कपड़ों का थैला का उपयोग करें. प्लास्टिक का उपयोग बंद करें. इसके अलावे पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए लोगों को अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया. सीएचआई ने लोगों को सुखा एवं गीला कचरा को अलग रखने के लिए भी कहा. सीएचआई ने बताया कि यह अभियान आगामी 5 जून तक चलेगा. जिसमें अलग-अलग तरीकों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता, आरपीएफ अधिकारी अनिता कुमारी, जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार समेत कई रेलवे पदाधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सामान खरीदते समय कपड़े का थैला का करें उपयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की माैत

नंदलाली निवासी लालकुन यादव की मौत से घर में पसरा मातम सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा नगर निगम स्थित नंदलाली गांव निवासी 52 वर्षीय लालकुन यादव की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार लालकुन यादव सत्तर गांव निवासी ठीकेदार मिथिलेश यादव के साथ मजदूरी करने माहिषी की तरफ गया था. शाम में घर लौटने के दौरान बनगांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया. जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान सहरसा में मौत हो गयी. मृतक के पुत्र बबलू कुमार ने बताया कि मिथिलेश यादव के साथ ही रोज मजदूरी करने जाता था. 21 मई की शाम में मिथलेश यादव ने फोन कर सदर अस्पताल आने को कहा. ज़ब सदर अस्पताल गया तो वहां पिता का मृत शरीर रखा हुआ था. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जिसे इलाज कराने लाया था. इतने कहकर ठीकेदार मिथिलेश वहां से भाग गया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. पत्नी रीता देवी, पुत्र बबलू कुमार व पवन कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना को लेकर गांव में भी शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को दस लाख मुआवजा देने की मांग की है. मशाल कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित सत्तरकटैया . प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न सीआरसी केंद्रों पर मशाल कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विधा के बच्चों ने भाग लिया. विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सीआरसी से 73 बच्चों को चयनित कर बीआरसी स्तरीय स्पोर्ट्स में भाग लेने भेजा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की माैत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सोनो अवैध बालू उत्खनन व ढुलाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस ने गुरुवार को कुहिला मोड के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही, ट्रैक्टर चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक खैरा थाना क्षेत्र के डहुआ गांव निवासी अजय कुमार है. सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसआइ मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जब दिवा गश्त पर थे, तभी उन्हें अवैध बालू ढुलाई के बाबत जानकारी मिली. कुहिला मोड के समीप उन्होंने बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोककर जब चालक से चालान मांगा, तब चालक चालान या अन्य संबंधित कागज नहीं दिखा पाया. एसआइ ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया साथ ही ट्रैक्टर चला रहे चालक अजय को भी गिरफ्तार कर थाना लाया. उसके विरुद्ध बालू के अवैध परिवहन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से बीएलओ को कराया अवगत

आगामी विधानसभा चुनाव को ले हलसी प्रखंड व बड़हिया के बीएलओ को दिया प्रशिक्षण हलसी/लखीसराय. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में विधानसभा क्षेत्र 168 लखीसराय के हलसी प्रखंड एवं नगर परिषद बड़हिया के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद एवं मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार द्वारा दिया गया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत बीएलओ को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. इस दौरान प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची का शुद्धिकरण, नये मतदाताओं का नामांकन, वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग व इआरओ नेट प्रणाली की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गयी. प्रशिक्षण के माध्यम से सभी बीएलओ आगामी निर्वाचन कार्यों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से संपन्न करेंगे. मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को उनके कार्यों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था. प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक जानकारी दी गयी. साथ ही निर्वाचन से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी टूल्स के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गयी है. मौके पर योगेंद्र राम, प्रमेश्वर चौधरी, पवन कुमार, ब्रजेश कुमार, अरविंद कुमार एवं अन्य बीएलओ उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से बीएलओ को कराया अवगत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top