Hot News

May 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी से शराब पीकर चले दो युवक विश्वंभरपुर में धराये

सासामुसा. विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में सलेहपुर चेक पोस्ट पर चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने यूपी से शराब पीकर झूमते आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव निवासी अजय कुमार और बलिवन रायमल गांव निवासी देवेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है. दोनों युवक शराब के नशे में झूमते हुए चेकपोस्ट पर पहुंचे, जहां पुलिस को उन पर संदेह हुआ. पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करायी. इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बॉर्डर इलाके में लगातार गश्ती व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post यूपी से शराब पीकर चले दो युवक विश्वंभरपुर में धराये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक-टाटा मैजिक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

प्रतिनिधि, तोरपा तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर खासुआ टोली स्थित विनोद भवन के पास गुरुवार को बाइक और टाटा मैजिक के बीच हुई टक्कर में युवक रौशन सुरीन (18 वर्ष) की मौत हो गयी. वह कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता महुआ टोली का रहने वाला था. घटना के समय वह संत जोसेफ इंटर काॅलेज तोरपा में पढ़ रहे अपने दो दोस्तों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने जा रहा था. दोस्त सरिता निवासी राम देवाशीष और सोदे निवासी कर्ण लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों संत जोसेफ इंटर काॅलेज तोरपा में पढ़ते हैं. रोशन गुरुवार को दोनों दोस्तों को अपनी बाइक से तोरपा के डिग्री से श्री हरि स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचाने जा रहा था. तोरपा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से कुछ दूर पहले विनोद भवन के पास टाटा मैजिक मिनी ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गयी. इससे तीनों लोग घायल हो गये. तीनों को रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोशन सुरीन को मृत घोषित कर दिया. राम देवाशीष और कर्ण लोहरा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया. देवाशीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. कर्ण लोहरा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक-टाटा मैजिक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:भाजपा की बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने पर चर्चा

Samastipur News: ताजपुर : स्थानीय जनता मैदान स्थित काली मंदिर में दोनों मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा व विवेक साहू की अध्यक्षता में बैठक की गयी. संचालन मंडल महामंत्री धनु कुमार राय ने किया. इसमें मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश के नेताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. मौके पर अनिकेत कुमार अंशु, सुरेश साह, सुरेश राय, राजकुमार पंडित, मकसूदन राय, धर्मेंद्र कुमार साह, मुकेश पासवान, मुन्ना दास, प्रिंस सैनी, संजीव कुमार, विजय पासवान, सुनील राम, आनंद गुप्ता, धर्मेंद्र राय, रंजन कुमार राय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:भाजपा की बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने पर चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा बिजली का मुद्दा

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक हुई. अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सर्वेन्दू कुमार शरण ने की. संचालन प्रमोद सहनी ने किया. प्रमुख सानिया नेहा ने उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों का अभिवादन किया. विधायक प्रतिनिधि राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बधाई दिया. अध्यक्ष ने बताया गया कि बैठक के जरिये केंद्र और राज्य प्रशासन की चल रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक हो रहे क्रियान्वयन की समीक्षा की जानी है. अधिकारियों एवं कर्मियों से उसमें पारदर्शिता लाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया. बीडीओ अरुण कुमार निराला ने हर घर नल का जल, बिजली, नाली-गली, बाल विकास परियोजना, आवास योजना, कल्याण विभाग आदि के मुद्दे पर चर्चा के लिये उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया. बैठक शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने आवाज बुलंद शुरू करना शुरू किया. शोर-शराबे के बीच चकपहाड़, चकसिकन्दर, गुनाई बसही, सोंगर, हरपुर भिंडी आदि पंचायत में बिजली की बेहद खराब व्यवस्था पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की. बताया कि जर्जर पोल और तार से बिजली आज भी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है जो की दुर्घटना का सबब बनता नजर आ रहा है. गुनाई बसही के सदस्य चौधरी सहनी ने बताया कि लटकते तार की चपेट में आने से मौरा खुर्द में रामसिंगारी देवी की मौत हो गई. सदस्य पंकज सिंह ने राशन कार्ड बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी के मुद्दे को उठाया. स्वच्छता को लेकर सदस्य उदय कुमार चौधरी ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है. आवास योजना में धांधली का मुद्दा उठा. सदस्य अरमान अली ने सदस्यों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ लेने को कहा. पिंटू कुमार गिरी ने बताया चकपहाड़ में बिजली का तार काफी नजदीक लटका हुआ जो घटना को आमंत्रण दे रहा है. कल्याण पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने प्रशासन द्वारा चलायी जा रही 22 योजनाओं की जानकारी दी. सदस्यों ने स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्था पर सवाल उठाया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंशुल कुमार, बीएओ संजय कुमार, सीडीपीओ कुमारी वर्तिका सुमन, चन्द्रशेखर आजाद, ज्ञान भास्कर, काजल कुमारी, अनिल सिंह कुशवाहा, कृष्णदेव राय, बिलटू सहनी, एमओ अमरनाथ पाठक, बिजली जेई उत्तम कुमार, मंजू देवी, प्रभात कुमार सिंह, एएसआई नागेंद्र कुमार, मो. अकबर मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा बिजली का मुद्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Samastipur News: समस्तीपुर: उजियापुर थाना क्षेत्र बदौलिया पंचायत के मालती गांव में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक स्त्री ने बुधवार शाम जहर खा लिया. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के डायल 112 की टीम उसे गंभीर हालत में लेकर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भर्ती कराया. देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान मालती गांव के ही सुनील कुमार पटेल के पत्नी 33 वर्षीय रीता देवी की रुप में हुई है. स्थानीय पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुटी है. गुरुवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इधर, मृतका के परिजनों ने पड़ोस के एक युवक के द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रीता को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रीता को किया जा रहा था ब्लैक, पड़ोस के एक युवक पर आरोप उजियापुर थाना क्षेत्र के बदौलिया पंचायत के मालती गांव के निवासी 33 वर्षीय रीता देवीअपने पति और बच्चों के साथ मायके में रहती थी. वर्ष 2005 में पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार पटेल से उसकी शादी हुई थी. वर्ष 2008 में रीता अपने पति के साथ मायके आ गयी. रीता के पति घर जमाई हैं. वह अपने ससुराल में ही कारपेंटर का काम करते हैं. उसके तीन पुत्री और एक पुत्र है. मृतका के पति सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पिछले कई माह से मालती गांव में पड़ोस का रहने वाला एक युवक रीता को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था. वह बार बार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था और जबरन रीता को मोबाइल पर उसके साथ बातचीत करने का दबाब बना रहा था. बुधवार शाम इसी बात को लेकर पड़ोसी युवक और रीता के बीच विवाद बढ गया. जिसके बाद आरोपित के परिजन उसके घर आए और रीता को गाली गलौज व मारपीट किया. आवेश में रीता ने जहर खा लिया और उसने स्वयं पुलिस के डायल 112 पर इसकी सूचना दी. उस वक्त रीता के पति कार्यस्थल पर कारपेंटर का काम पर थे. स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वह तुरंत अपने घर आए. देखा कि पुलिस के डायल 112 की टीम उनके घर पर को है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से आनन फानन में पत्नी को गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष संजय सिंह बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया. आवेदन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:ब्लैकमेलिंग से तंग आकर स्त्री ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ग्वालपाड़ा . अरार थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय. यह जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जीवछपुर वार्ड नंबर सात थाना भर्राही निवासी किशोर साह के लड़का गणेश कुमार को छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया. गणेश कुमार के विरुद्ध अरार थाना में कांड 174/23 दर्ज है. कांड के अभियुक्त गणेश कुमार के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. वारंटी गणेश कुमार थाना पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने सहयोगी बलों के साथ छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करें बीएलओ – बीडीओ

बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर प्रतिनिधि, खैरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम जमुई के आदेशानुसार, गुरुवार को प्रखंड कार्यालय खैरा के सभागार में 240-सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के 90 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा. साथ ही, जिन लोगों की आयु नाम जोड़ने के योग्य हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करें. वहीं मृत, दोहरी प्रविष्ट या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित करें. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ मास्टर ट्रेनर भोला जी, मनोज कुमार सिंह, रामजी दास एवं भास्कर कुमार ने प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया तथा बीएलओ के कर्तव्य और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. सभी उपस्थित बीएलओ से संबंधित शपथ पत्र भी भरवाया गया. अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करें बीएलओ – बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शोकाकुल परिजनों से मिल पप्पू यादव ने जतायी संवेदना

पूर्णिया. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की. सांसद सबसे पहले बनमनखी थाना अंतर्गत चकला वार्ड नं०-04 पहुंचे, जहां पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वनाथ यादव के पुत्र रिंकू यादव के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना जतायी. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है. इसके पश्चात पप्पू यादव बनमनखी रेलवे स्टेशन रोड निवासी प्रगति गुप्ता के घर पहुंचे, इनके पिता हरिनारायण प्रसाद गुप्ता का हाल ही में निधन हो गया था.सांसद ने परिजनों से भेंट कर इस दुःखद क्षण में उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी. इसके बाद सांसद ने जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर बाजार वार्ड नं०-10 निवासी बिनोद कुमार भगत के आवास जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया.उन्होंने मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं और संवेदनशीलता के साथ समाज के हर वर्ग का साथ निभायें. सांसद ने पूर्व पार्षद के पुत्र के निधन पर जताया शोक पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्व पार्षद पवन राय के सुपुत्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पवन राय न केवल एक जनप्रतिनिधि रहे हैं, बल्कि उनके परिवार से उनका आत्मीय और पारिवारिक संबंध रहा है.पप्पू यादव ने कहा कि, यह दुखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. यह सिर्फ पवन राय के परिवार की नहीं, बल्कि हमारे लिए भी एक पारिवारिक क्षति है. दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदना परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे. उन्होंने कहा कि युवा बेटे का यूं असमय चले जाना अत्यंत ही वेदनादायक है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि समाज को ऐसे समय में एकजुट होकर शोकसंतप्त परिवार का संबल बनना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शोकाकुल परिजनों से मिल पप्पू यादव ने जतायी संवेदना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं में अनुप्रिया को रैंक 1, चार लड़कियों को 99.6%, देखें टॉपर्स लिस्ट

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर चुके हैं. राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है. आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा है. राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने कमाल कर दिया है. कक्षा 12वीं में राजस्थान की चार लड़कियों ने रैंक 1 हासिल किया है. इसमें अनुप्रिया, प्रगति, प्रियंका और उर्मिला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स स्ट्रीम नाम पिता का नाम प्रतिशत अंक साइंस प्रीति राजेश कुमार 99.80% आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60% आर्ट्स प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60% आर्ट्स प्रियंका राम चंद्र 99.60% आर्ट्स उर्मिला मकर राम 99.60% कॉमर्स कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20% RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Released: प्रोविजनल मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. कॉमर्स स्ट्रीम में इस बार 99.07% छात्र सफल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कॉलेज में एडमिशन या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य होगी. डिजिटल सुविधा के कारण अब रिजल्ट देखना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है. Rajasthan Board 12th Result 2025 LIVE Update: Direct Link RBSE 12th Arts Result 2025 Declared: 97.78% छात्र सफल राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,65,346 छात्र सफल हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.78% दर्ज किया गया है. The post Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं में अनुप्रिया को रैंक 1, चार लड़कियों को 99.6%, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्मृति शेष : वैज्ञानिक सोच और साहित्यिक अभिव्यक्ति का संगम थे नार्लीकर

-आशुतोष 
कुमार ठाकुर- Jayant Vishnu Narlikar : हिंदुस्तान में विज्ञान की कथा कहना, उसे रोचक बनाना और फिर उसमें कल्पना की उड़ान भर देना कोई आसान काम नहीं था. लेकिन जिस तरह एक सितारा अपनी खुद की ऊर्जा से जगमगाता है, उसी तरह डॉ जयंत विष्णु नार्लीकर ने विज्ञान को भाषा और साहित्य की जमीन पर लाकर बिठा दिया. जब यह समाचार मिली कि नार्लीकर साहब नहीं रहे, तो एक झुरझुरी-सी आयी, मानो बचपन की किसी दीवार पर टंगी विज्ञान की कोई तस्वीर गिर पड़ी हो. उनकी कहानियां, उनकी कल्पनाएं, उनके लेख जैसे हमारे भीतर की किसी झील में प्रतिबिंब की तरह हमेशा थिरकते रहे. वह मराठी में लिखते थे, लेकिन उनकी पहुंच भाषाओं से परे थी. जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई, 1938 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था. उनके पिता गणितज्ञ और मां संस्कृतज्ञ थीं. उनके घर में ही तारों और छंदों की दोहरी परंपरा बहती थी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने गणित में स्नातक किया. वहां के घाटों पर वह जिन तारों से परिचित हुए, वही शायद उन्हें कैम्ब्रिज तक ले गये. कैम्ब्रिज में उन्होंने महान खगोलविद् फ्रेड हॉयल के साथ मिलकर गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांतों पर शोध किया. उस दौरान स्टीफन हॉकिंग्स उनके सहपाठी थे. लेकिन अगर आप ध्यान से देखें, तो पायेंगे कि नार्लीकर की लेखनी में हॉकिंग्स की उदासी नहीं, बल्कि एक गहरी हिंदुस्तानीय जिज्ञासा है. जैसे वह यह जानना चाहते हों कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति के पहले कौन-सा प्रश्न पूछा गया था. वर्ष 1972 में, नार्लीकर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआइएफआर) में प्रोफेसर बने. वर्ष 1988 में उन्होंने इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आइयूसीएए) की स्थापना की, जो आज हिंदुस्तान में खगोलशास्त्र और खगोलभौतिकी के अध्ययन का प्रमुख केंद्र है. उनका उद्देश्य था कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि आम जनता तक पहुंचे. डॉ नार्लीकर ने विज्ञान को जनभाषा दी. वह केवल विज्ञान के व्याख्याता नहीं थे, वह उसके कवि थे. उनकी विज्ञान फंतासी कहानियां विज्ञान को मनोरंजन नहीं, बल्कि विमर्श बनाती थीं. ‘वामन परत न आला’ की, जिसे अंग्रेजी में ‘द रिटर्न ऑफ वामन’ के नाम से जाना गया, कथा ही नहीं, उसका संरचनात्मक सौंदर्य भी अद्वितीय है. यह कथा नहीं, एक प्रतीक है. विज्ञान यहां केवल पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि नायक बन जाता है. ‘टाइम मशीन ची किमया’, ‘प्रेषित’, ‘यक्षांची देणगी’, ‘अभयारण्य’ और उनकी चर्चित पुस्तकें ‘वायरस’ तथा ‘ए टेल ऑफ फोर सिटीज’-हरेक किताब में उनकी दृष्टि के अलग-अलग कोण नजर आते हैं. ये कहानियां भविष्य की आशंकाओं, वर्तमान की जटिलताओं और अतीत की स्मृतियों को जोड़ती हैं. वर्ष 2014 में साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित ‘ए टेल ऑफ फोर सिटीज’ उनके लेखन का चरम था. इसके हिंदी अनुवाद से नयी पीढ़ी को डॉ नार्लीकर की अद्भुत कल्पनाशक्ति से परिचय हुआ. उनके लिए विज्ञान केवल डाटा नहीं था, वह एक अनुभव था. जिस तरह कोई कवि कविता में स्मृति की सिलवटें खोलता है, उसी तरह नार्लीकर विज्ञान में संभावना की परतें उघाड़ते थे. उनका लेखन प्रशिक्षित वैज्ञानिकों और जिज्ञासु बच्चों के बीच एक सेतु था. वह मराठी में लिखते थे, लेकिन उनकी भाषा में एक ऐसी पारदर्शिता थी, जो किसी भी भाषा की दीवार को पार कर पाठकों के हृदय तक पहुंच जाती थी. उनके शब्दों में विज्ञान था, लेकिन वह गणित की कठिन परिभाषा नहीं, एक कहानी की तरह सरल, सहज और आत्मीय रूप में प्रकट होता था. डॉ नार्लीकर का जीवन वैज्ञानिक सोच, साहित्यिक अभिव्यक्ति और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संगम था. उनकी लेखनी ने विज्ञान को आम लोगों के लिए सुलभ और रोचक बना दिया. उनकी कहानियां न केवल वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित होती थीं, बल्कि उनमें मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक संदेश भी निहित थे. डॉ जयंत नार्लीकर का निधन न केवल एक वैज्ञानिक के सुदीर्घ जीवन का अंत है, बल्कि एक युग का समापन भी है. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान और साहित्य के माध्यम से प्रेरित करती रहेगी. उनकी कहानियां, उनके विचार और उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जिज्ञासा, कल्पना और ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती. (ये लेखक के निजी विचार हैं.) The post स्मृति शेष : वैज्ञानिक सोच और साहित्यिक अभिव्यक्ति का संगम थे नार्लीकर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top