Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Potato Lollipop: बारिश में पकौड़े-समोसे से अलग, बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी आलू लॉलीपॉप

Potato Lollipop: चाहे शाम का वक्त हो या बारिश का मौसम हर समय कुछ चटपटा खाने का मन करता है. खासकर बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ तीखा जैसे पकौड़े, समोसे खाने का मन करता है. हालांकि, हर बार यही चीजें खाना बोरिंग लगने लगता है. लेकिन इस आर्टिकल में आज आलू से एक शानदार चीज बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आलू लॉलीपॉप के नाम से जाना जाता है. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा क्या घर में टेस्टी आलू लॉलीपॉप कैसे बनाया जा सकता है? तो इस आर्टिकल में बनाने की विधि के बारे में बताया गया है, जिसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर अपने एक बार इस डिश को बना लिया तो आप इसे बार-बार बनाने के बारे में  सोचेंगे. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट बनने वाला है. पोटैटो लॉलीपॉप बनाने की सामग्री  आलू – 4 उबले हुए  ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच  अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच  हरी मिर्च, प्याज – 1(बारीक कटी हुई) हरा धनिया – 2 (बारीक कटा) नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच  लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच  गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच  चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच  तेल – तलने के लिए स्टिक या टूथपिक – लॉलीपॉप के लिए यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े  पोटैटो लॉलीपॉप बनाने की विधि  सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें.  मैश किए हुए आलू में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.  अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गोल आकार दें. इसके बाद एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी से घोल तैयार करें.  अब इस घोल में बने पोटैटो बॉल्स को डुबाएं.  फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेटे. इसके बाद हर बॉल्स में एक स्टिक या टूथपिक लगाएं.  अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें लॉलीपॉप डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.  अब तैयार हुए गरमा गरम पोटैटो लॉलीपॉप को हरी चटनी के साथ परोसें. The post Potato Lollipop: बारिश में पकौड़े-समोसे से अलग, बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी आलू लॉलीपॉप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarkari Naukri 2025: BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 113500, यहां तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2025: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. बता दें कि ये वैकेंसी जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से निकली है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को जम्मू कश्मीर एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा. जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 को शुरू हुई. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जून 2025 तक का समय मिला है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. Sarkari Naukri 2025 for BTech: जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jkssb.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद JKSSB JE Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें. आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें. JKSSB JE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें. एप्लीकेशन फीस जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य राज्य के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 600 रुपये देने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 500 रुपये जमा करने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. कितनी होगी सैलरी? JKSSB की तरफ से निकली इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर हर महीने 35,900 रुपये से 1,13,500 रुपये मिलेंगे. इसमें सैलरी पे लेवल 6E के तहत मिलेगी. बता दें कि इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगा. ये भी पढ़ें: बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आज है अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन The post Sarkari Naukri 2025: BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 113500, यहां तुरंत करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जो अपने बेहतरीन निर्देशन, शानदार अभिनय, आकर्षक कहानी और धांसू डायलॉग से फैंस का दिल जीत रही है. इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को लगभग सभी दर्शकों ने देख लिया है. हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और यह 2000 में रिलीज हुई थी. सालों बाद भी, मूवी के छोटे-छोटे क्लिप्स वायरल होते हैं और इसपर कई मजेदार चुटकुलें भी बनाए जाते हैं. हेरा फेरी 3 के लिए स्टार्स को मिली इतनी सैलरी फिल्म में सितारों की सैलरी की बात करते हुए, रियलिटी यूनिवर्स ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए फीस का खुलासा किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को सभी में सबसे ज्यादा फीस मिली. राजू के किरदार के लिए उन्हें 20 लाख रुपये मिले. उनके बाद, सुनील शेट्टी ने श्याम के किरदार के लिए लगभग 19-20 लाख रुपये लिए. परेश रावल को प्रतिष्ठित किरदार के लिए 16-17 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. स्टार्स ने निभाया था कौन सा रोल हेरा फेरी में श्याम की भूमिका में सुनील शेट्टी, राजू के किरदार में अक्षय कुमार और बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार में परेश रावल नजर आए थे. तीनों ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था. कहानी दो किराएदारों और एक मकान मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. तीनों को क्रॉस कनेक्शन के जरिए फिरौती के लिए कॉल करके पैसे कमाने का मौका मिलता है. हेरा फेरी ने कमाए थे इतने करोड़ कमाई की बात करें तो हेरा फेरी 3 ने अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की. इसे 7.5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म ने 24.5 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाया गया. परेश रावल ने छोड़ी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है.वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सच है, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों के कारण नहीं छोड़ा है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी कहा कि उन्होंने अचानक जाने का फैसला किया. इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है. यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका ‘पियर फराक वाली 2’ रिलीज, शिल्पी राज के साथ मचाया गर्दा The post Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chilli Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर, इतना टेस्टी कि बार बार खाने का मन करे

Chilli Paneer Recipe: क्या आप जानते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और फ्लेवरफुल चिली पनीर आप घर पर भी बना सकते हैं? जी हां, बिलकुल. रेस्टोरेंट जैसी खुशबू और स्वाद के साथ अब आप कभी भी चिली पनीर अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. फिर चाहे पार्टी हो, फैमिली डिनर या कुछ स्पेशल खाने का मन यह हर मौके को खास बना देगा. इसका मजेदार स्वाद और तड़का ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद इसे बार-बार खाने का मन करता है. तो आइये जानते हैं की आप कैसे घर पर रेस्टुरेंट स्टाइल चिली पनीर आसानी से बना सकते हैं. बैटर बनाने के लिए सामग्री कॉर्नस्टार्च – 2 टेबलस्पून मैदा – 3 टेबलस्पून अदरक पेस्ट – ½ चम्मच लहसुन पेस्ट – ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर/मीठा पपरिका – ¼ चम्मच नमक – स्वाद अनुसार पानी – ¼ कप (जरूरत अनुसार) पनीर तलने के लिए सामग्री तेल – 3 टेबलस्पून पनीर – 200-250 ग्राम (क्यूब्स में) चिली पनीर ग्रेवी के लिए सामग्री हरी प्याज (कटी हुई) – ⅓ कप हरी मिर्च – 2-3 (चीरी या कटी हुई) अदरक (बारीक कटा हुआ) – 2 चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 2 चम्मच शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई) सोया सॉस – 2 चम्मच रेड चिली सॉस – 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच चीनी – ½ से 1 चम्मच (जरूरत अनुसार) नमक – स्वाद अनुसार पानी – ½ से ⅔ कप (जरूरत अनुसार) कॉर्नस्टार्च – 1 टेबलस्पून पानी (कॉर्नस्टार्च घोलने के लिए) – 2-3 टेबलस्पून चावल या सफेद सिरका – ¼ से ½ चम्मच (ऑप्शनल) हरी प्याज के हरे हिस्से (कटा हुआ) – 2-3 टेबलस्पून चिली पनीर बनाने की विधि बैटर तैयार करना: एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और मैदा लें. इसमें बारीक कटा अदरक, लहसुन, कुटी काली मिर्च या काली मिर्च पाउडर, और थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें. स्वाद अनुसार नमक मिलाएं. अब थोड़ा पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें. पनीर तलना: पनीर के टुकड़ों को तैयार बैटर में डालें और अच्छे से कोट करें. एक पैन में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं. तले हुए पनीर को टिशू पेपर पर निकाल लें. ग्रेवी बनाना: उसी पैन में थोड़ा तेल रहेगा, उसमें बारीक कटा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. तेज आंच पर कुछ सेकंड भूनें. फिर उसमें कटा हरा प्याज डालें और थोड़ी देर भूनें. अब लंबी कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ मिनट हल्का पकाएं. सॉस बनाना: आंच धीमी करें और थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें. अब सोया सॉस और रेड चिली सॉस मिलाएं. थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें. एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर घोल बनाएं और इसे ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर थोड़ा चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालें. सॉस को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. पनीर मिलाना और फिनिशिंग: तले हुए पनीर को ग्रेवी में डालें और अच्छे से मिक्स करें. गैस बंद करें और अगर चाहें तो थोड़ा सफेद सिरका डालें. ऊपर से हरे प्याज का हरा हिस्सा डालें और हल्के से मिलाएं. परोसना: तैयार चिली पनीर को हरे प्याज से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें. ये भी पढ़ें: Cheese Balls Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी चीज बॉल्स, नोट करें रेसिपी ये भी पढ़ें: Red Sauce Pasta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल रेड सॉस पास्ता, आसान 3 स्टेप्स में The post Chilli Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर, इतना टेस्टी कि बार बार खाने का मन करे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tej Pratap : ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में तेज प्रताप यादव, मालदीव में दिखे ध्यान में लीन

Tej Pratap : पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव आजकल ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में हैं. तेज प्रताप इन दिनों विदेश यात्रा पर मालदीव गये हैं. वहां से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्रोच्चार सुनाई देता है, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देता है. धन, दौलत, सुख-समृद्धि, एश-ओ-आराम, वैभाव जैसे एश्वर्य को छोड़ मालदीव में शांति की तलाश करते तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. शांति जीवन में एक जरूरी चीज तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि शांति जीवन में एक जरूरी चीज है. इसके बिना जीवन में अफरा-तफरी फैल जाती है. ध्यान और आत्मचिंतन से सोच और भावनाओं की गहराई को समझने में मदद मिलती है. यह अपार संतोष देता है. उन्होंने आगे कहा कि बहते पानी की आवाज में अद्भुत शक्ति होती है. यह हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाती है और हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकती है. अपनी सीट बदलना चाहते हैं तेज प्रताप दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को 14 मई को 17 से 23 मई तक मालदीव जाने की अनुमति दी थी. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बिहार विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं और सभी दलों की नजर तेज प्रताप की नेतृत्वक गतिविधियों पर है. इधर ,तेज प्रताप यादव इस बार समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. इसी सीट से वे 2015 में जीत चुके हैं और अब पुनः वापसी की रणनीति बना रहे हैं. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Tej Pratap : ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में तेज प्रताप यादव, मालदीव में दिखे ध्यान में लीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Achyuta Samanta: अमेरिका में भारत को सम्मान, भारतीय शिक्षाविद अच्युत सामंत के नाम पर किया शोध संस्थान का नामकरण

Achyuta Samanta: अमेरिका के प्रतिष्ठित सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ने प्रसिद्ध हिंदुस्तानीय शिक्षाविद, समाजसेवी एवं कीट और कीस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के सम्मान में एक शोध संस्थान का नामकरण किया है. यह संस्थान है- अच्युत सामंत इंडिया इनिशिएटिव क्यूनी क्रेस्ट इंस्टिट्यूट. अमेरिकी छात्रों को हिंदुस्तान, विशेष रूप से ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सामंत के योगदान पर गहन शोध का अवसर प्रदान करेगा. इस अवसर पर डॉ सामंत ने कहा “यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ओडिशा, कीट और कीस-परिवार के लिए एक अत्यंत गौरव का क्षण है. सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ने शोध संस्थान का नामकरण उनके नाम पर किया है. The post Achyuta Samanta: अमेरिका में हिंदुस्तान को सम्मान, हिंदुस्तानीय शिक्षाविद अच्युत सामंत के नाम पर किया शोध संस्थान का नामकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका ‘पियर फराक वाली 2’ रिलीज, शिल्पी राज के साथ मचाया गर्दा

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘पियर फराक वाली 2’ के साथ धमाल मचाने लौटे हैं. इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाना 23 मई को MMB रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस धमाकेदार गाने को नहीं सुना है, तो यहां सुने ‘पियर फराक वाली 2’- View this post on Instagram A post shared by Priyanshu Singh (Rajput) (@priyanshusinghmusic) पियर फराक वाली 2 रिलीज इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की न्यू कमर शोना पांडे नजर आ रही हैं. यह पहले बार है जब वह पवन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. वहीं, अब दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं. ‘पियर फराक वाली 2’ के बारे में बात करें तो इस गाने को पवन सिंह और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर आवाज दी है. वहीं, बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने, जबकि इसका म्यूजिक कंपोज प्रियांशु सिंह ने किया है. गाने के पोस्टर को प्रियांशु सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले ही शेयर कर दिया था और इसके प्रति फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी थी. पवन सिंह की अपकमिंग फिल्में गानों के साथ-साथ पवन सिंह फिल्मों में भी धमाल मचाने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पावर स्टार’ 13 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। यह फिल्म पवन की रियल लाइफ से प्रेरित बताई जा रही है. इसके अलावा वह ‘बजरंगी’ फिल्म भी आने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह भी पढ़े: Dhadkan Re-Release: 25 साल बाद फिर सिनेमाघरों में गूंजी ‘धड़कन’, सुनील शेट्टी बोले- हमारी संस्कृति… The post Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका ‘पियर फराक वाली 2’ रिलीज, शिल्पी राज के साथ मचाया गर्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस माफ, आर्म्ड फोर्सेज के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप

LPU Jai Jawan Scholarship: जालंधर- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र के प्रति आभार दर्शाते हुए और एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने के अपने वचन को पूरा करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ‘जय जवान स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है. एलपीयू के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स में ऑनलाइन मोड में दाखिला लेने वाले सभी सक्रिय रक्षा और अर्द्धसैनिक कर्मियों के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ की जाएगी. जवानों के लिए नई पहल यह पहल हिंदुस्तान के 22 लाख सक्रिय रक्षा (सेना, नौसेना और वायु सेना) और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए है. एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यह हमारे बहादुर जवानों के निस्वार्थ समर्पण के लिए हमारा सम्मान है. उन्हें ज्ञान के साथ सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है. The post लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस माफ, आर्म्ड फोर्सेज के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Geetam Business School ने की नये प्रबंधन कार्यक्रमों की घोषणा, इंटरनेशनल कंसल्टिंग इमर्शन प्रोग्राम भी शुरू

Geetam Business School: विशाखापत्तनम- गीतम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस (GSB) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कई नये प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू किये हैं. डीन प्रो राजा पी पप्पू ने बताया कि जीएसबी अब बीकॉम के साथ अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एसीसीए सर्टिफिकेशन, एनएसइए के साथ मिलकर बीबीए (फाइनेंशियल मार्केट्स) और ब्लूमबर्ग व एनएसइ लैब्स के साथ बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) शुरू कर रहा है. इसके अलावा, आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन और एकेडमी ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए कार्यक्रम की शुरुआत की है. इंटरनेशनल कंसल्टिंग इमर्शन प्रोग्राम भी शुरू गीतम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना और यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के साथ इंटरनेशनल कंसल्टिंग इमर्शन प्रोग्राम भी शुरू किया है. एडमिशन डायरेक्टर एम जगदीश के अनुसार, यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश गेट-2025 परीक्षा के माध्यम से होगा. एमबीए के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं का स्कोर मान्य होगा. The post Geetam Business School ने की नये प्रबंधन कार्यक्रमों की घोषणा, इंटरनेशनल कंसल्टिंग इमर्शन प्रोग्राम भी शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : विशाल एनाकोंडा दिखा यहां, देखकर खड़ें हो जाएंगे आपके भी रौंगटे

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक विशालकाय एनाकोंडा अमेजन रेनफॉरेस्ट में नजर आ रहा है. वह पानी के ऊपर धीरे–धीरे तैरता दिख रहा है. संभवतः वीडियो को ड्रोन या हेलीकॉप्टर से रिकॉर्ड किया गया है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं. इस क्लिप को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खूब शेयर किया जा रहा है. लेकिन जैसे-जैसे इसे शेयर किया गया लोग सवाल भी पूछने– क्या यह असली था, या AI-जेनरेटेड डीपफेक? शेयर किए गए वीडियो में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. देखें वीडियो. एक बार फिर से अमेजन के जंगलों में बड़े एनाकोंडा सांप को देखा गया। pic.twitter.com/ssn0AjihQB — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 8, 2025 इस वीडियो को Dr. Sheetal yadav @Sheetal2242 नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि एक बार फिर से अमेजन के जंगलों में बड़े एनाकोंडा सांप को देखा गया. The post Viral Video : विशाल एनाकोंडा दिखा यहां, देखकर खड़ें हो जाएंगे आपके भी रौंगटे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top