Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले सप्ताह में 10वीं का परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस साल झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की गई थी और अब सभी छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. छात्रों की सुविधा के लिए JAC बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकेंगे. JAC Board 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें ? सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ‘JAC 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा. रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें. कब तक आएगा JAC Board 10वीं का रिजल्ट ? JAC बोर्ड द्वारा इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है. कॉपियों की जांच का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है. वहीं, परिणाम जारी होने से पहले टॉपर्स की सूची तैयार की जा रही है और रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट देखें और किसी अफवाह पर विश्वास न करें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से मिल जाएगी. Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई? Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला! The post JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rail Minister in Bihar: बिहार दौरे पर आये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जमालपुर पहुंचे, देंगे कई सौगात

Rail Minister in Bihar: पटना. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. गुरुवार देर रात वो पटना पहुंचे. रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को कई सौगात देंगे. इस दौरान वे एक साथ बिहार को रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. शुक्रवार (23 मई) को उनका पटना से मुंगेर तक रेल सफर भी शामिल है. रेल मंत्री सुबह पटना से मुंगेर के लिए स्पेशल सैलून से रवाना हुए. सुबह 11 बजे उनका रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे. रेल इंजन कारखाना जमालपुर का होगा कायाकल्प रेलवे सूत्रों की मानें तो रेल मंत्रालय ने रेल इंजन कारखाना जमालपुर का कायाकल्प करने की योजना बनाई है. एलएचबी कोच और वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी रेल इंजन कारखाना जमालपुर को मिल सकती है. वैगन पीओएच स्थल की नींव भी रेल मंत्री रखेंगे जिसके तहत प्रत्येक महीने करीब 545 से 800 वैगन की मरम्मत हो सकेगी. इसके अतिरिक्त रेल मंत्री जमालपुर वर्कशॉप के विभिन्न शॉप का निरीक्षण, शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी सौगात अश्विनी वैष्णव के इस दौरे को बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले बेहद महत्वपूर्ण दौरे के रूप में देखा जा रहा है. राज्य में रेलवे से जुडी कई परियोजनाओं को गति देने, नई परियोजनाओं की सौगात और अधिकारियों से गतिमान परियोजना का जायजा लेकर उसे शीघ्र पूरा कराना शामिल हो सकता है. इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में कई इलाकों को बड़ा फायदा हो सकता है. वहीं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से नई ट्रेनों की शुरुआत, अमृत हिंदुस्तान के तहत रेलवे स्टेशनों का विकास करने से जुडी घोषणाएं भी रेलमंत्री के दौरे में संभावित है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Rail Minister in Bihar: बिहार दौरे पर आये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जमालपुर पहुंचे, देंगे कई सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं…

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े के टाइम लूप में फंसने के इर्द-गिर्द घूमती है, जब राजकुमार राव का किरदार रंजन अपनी हल्दी में अटक जाता है. यह पहली बार नहीं है, जब राजकुमार कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में भूल चूक माफ की सफलता के बीच एक्टर ने कॉमेडी जॉनर में काम करने पर खुलकर बात की है. राजकुमार राव ने कहा कि “कॉमेडी करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे इस तरह के किरदार करना बहुत अच्छा लगता है.” कॉमेडी फिल्मों का अनुभव राजकुमार ने बताया कि 2017 की उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में लोगों ने उन्हें कॉमेडी करते देखा और उन्हें वो किरदार बहुत पसंद आया. उन्होंने कहा, “वह ऐसी फिल्म थी, जिसमें लोगों ने मुझे कॉमेडी करते देखा और उन्हें यह पसंद आया. मुझे इस पर काम करके वाकई मजा आया.” कॉमेडी भूमिकाओं के बारे में बात करते हुए, राव ने आगे अच्छी एक्रिप्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि किरदार को कितनी अच्छी तरह लिखा गया है.अगर स्क्रिप्ट मजबूत है, तो एक अभिनेता वास्तव में किरदार को जीवंत कर सकता है.” राजकुमार राव वर्कफ्रंट राजकुमार राव आखिरी बार विक्की विद्या और वो में दिखे थे. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में थीं. वहीं, उससे पहले एक्टर की स्त्री 2 सिनेमाघरों में आई थी, जिसने ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब जल्द ही राजकुमार राव ‘मालिक’ नाम की एक एक्शन फिल्म में दिखेंगे, जो 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी. यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: कम एडवांस बुकिंग के बावजूद क्या ‘भूल चूक माफ’ दे पाएगी दमदार ओपनिंग? जानें आंकड़ों की जुबानी The post Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यों बिगड़ रही है आपकी लव लाइफ? जानें कौन सा ग्रह है जिम्मेदार

Astro Tips, planet responsible for toxic relationship: रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है, लेकिन जब बिना किसी ठोस कारण के प्यार में कड़वाहट बढ़ने लगे, तो इसका कारण केवल व्यवहार या संचार की कमी नहीं, बल्कि ग्रहों की चाल भी हो सकती है. हिंदुस्तानीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका प्रभाव प्रेम संबंधों पर गहरा असर डालता है. यदि आपकी लव लाइफ में बार-बार समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, तो यह आवश्यक है कि आप इन ग्रहों की भूमिका को समझें. शुक्र (Venus): प्रेम का ग्रह शुक्र को प्रेम, रोमांस और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है. जब कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में होता है या राहु, केतु या शनि जैसे ग्रहों से प्रभावित होता है, तो व्यक्ति की प्रेम जीवन में असंतुलन उत्पन्न होता है. रिश्तों में भावनात्मक दूरी, आपसी समझ की कमी और आकर्षण का समाप्त होना – ये सभी अशुभ शुक्र के संकेत हो सकते हैं. लव एट फर्स्ट साइट में सबसे आगे रहती हैं इन राशियों की लड़कियां मंगल (Mars): आक्रोश और वाद-विवाद का संकेत मंगल ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन यदि यह ऊर्जा नकारात्मक रूप धारण कर ले, तो यह संबंधों में हिंसा, क्रोध और विवाद को बढ़ावा दे सकती है. “मांगलिक दोष” एक ऐसा ज्योतिषीय योग है जो विवाहित जीवन को प्रभावित कर सकता है. यदि कुंडली में मंगल गलत स्थान पर स्थित है, तो यह प्रेम संबंधों में अस्थिरता उत्पन्न कर सकता है. राहु और केतु: भ्रम और धोखे के ग्रह राहु और केतु छाया ग्रह माने जाते हैं, जो भ्रम, धोखा और मानसिक तनाव से संबंधित होते हैं. यदि ये ग्रह प्रेम भाव (पंचम भाव) या विवाह भाव (सप्तम भाव) में उपस्थित हों, तो व्यक्ति धोखाधड़ी या एकतरफा प्रेम का शिकार हो सकता है. ऐसे जातकों की प्रेम जीवन में अक्सर स्पष्टता की कमी और असुरक्षा बनी रहती है. शनि (Saturn): दूरी और देरी का कारक शनि को कर्म का ग्रह माना जाता है. यह परीक्षण और सीख का प्रतीक है. जब शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है, तो यह प्रेम संबंधों में दूरी, देरी और निराशा उत्पन्न कर सकती है. कई बार यह रिश्ते के टूटने की स्थिति भी पैदा कर सकती है, लेकिन साथ ही शनि सच्चे प्रेम की परीक्षा भी लेता है. समाधान क्या है? यदि आपको ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपकी प्रेम जीवन किसी ग्रह के प्रभाव में है, तो एक योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली का विश्लेषण कराना एक समझदारी भरा कदम होगा. कुछ उपाय जैसे रत्न धारण करना, मंत्र का जाप करना, व्रत रखना आदि ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं. The post क्यों बिगड़ रही है आपकी लव लाइफ? जानें कौन सा ग्रह है जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Liquor Scam: जेल में बंद आईएएस विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में किया गया भर्ती

Liquor Scam: झारखंड में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ आईएएस विनय चौबे की कल गुरुवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी. होटवार स्थित बिरसा मुंडा कारागार में बंद विनय चौबे का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया. जांच के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. शाम करीब 5:30 बजे उन्हें सेंट्रल इमरजेंसी में लाया गया, जहां उनकी जांच की गयी और सैंपल लिये गये. हाई बीपी और किडनी की समस्या से पीड़ित हैं विनय चौबे विनय चौबे को जांच के बाद मेडिसिन विभाग के डॉ ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया. विनय चौबे हाई बीपी और किडनी की समस्या से पीड़ित हैं. इससे पहले अदालत में आइएएस विनय चौबे की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई हुई थी, जिसके बाद जेल अधीक्षक को इलाज कराने का निर्देश दिया गया था. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें 3 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये 3 अन्य आरोपी इधर शराब घोटाला मामले में 21 मई को गिरफ्तार सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार सिंह को कल गुरुवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों को 3 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. तीनों आरोपी 3 जून तक होटवार स्थित बिरसा मुंडा कारागार में बंद रहेंगे. इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सबसे पहले 20 मई को वरिष्ठ आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. इसे भी पढ़ें Cannes Film Festival: कांस फिल्म फेस्टिवल में झारखंड की गूंज, लॉन्च हुआ संथाली फिल्म ‘सुंडी’ का पोस्टर मुख्यमंत्री सारथी योजना का असर, झारखंड के 45 युवाओं को मिला फॉक्सकॉन इंडिया में रोजगार Birsa Zoological Park: बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत, डॉक्टरों ने ये बतायी मौत की वजह The post Liquor Scam: जेल में बंद आईएएस विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में किया गया भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GST Scam: जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपये किये जब्त, 800 करोड़ का है स्कैम

GST Scam: ईडी ने जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये जब्त किये हैं. यह राशि 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किये गये कागजी कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा थी. इस दौरान ईडी ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया है. यह कोलकाता का कारोबारी शिव कुमार देवड़ा है. ईडी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी ईडी ने दो आरोपियो को रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ की थी. फिर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं आरोपी बता दें कि जीएसटी घोटाले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन आरोपी- जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता का कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा न्यायिक हिरासत में है. तीनों को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रखा गया है. फिलहाल, केवल शिवकुमार देवड़ा को ईडी ने रिमांड पर रखा है. मालूम हो ईडी ने उक्त मामले में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ईडी ने सात और आठ मई को रांची, जमशेदपुर और कोलकाता स्थित आरोपियों के ठिकानों पर रेड की थी. इस दौरान आरोपियों के मोबाइल, डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर जब्त किये गये थे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कौन है स्कैम का मास्टरमाइंड मामले की जांच के दौरान पता चला कि कोलकाता का कारोबारी शिवकुमार देवड़ा पूरे स्कैम का मास्टरमाइंड है. इसी के साथ मिलकर सभी आरोपी फर्जी इन्वॉयस बनाकर टैक्स चोरी किया करते थे. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने साथ मिलकर 14 हजार 325 करोड़ का फर्जी इन्वॉयस तैयार कर लगभग 800 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की थी. वहीं, मामले की छानबीन करते वक्त पता चला कि आरोपियों ने फर्जी इन्वॉयस बनाने के लिए 135 शेल कंपनियां बनायी है. ईडी द्वारा सभी कंपनियों की जांच की जा रही है. इसी जांच के दौरान शेल कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा 60 लाख रुपये को जब्त किया गया. क्या है पूरा मामला यह पूरा मामला 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले का है, जिसमें ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपियों के निर्देशन में 135 शेल कंपनियां काम करती थीं. इन कंपनियों के सहारे ही आरोपियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर पूरा घोटाला किया. घोटाले के मास्टरमाइंड शिवकुमार देवड़ा के निर्देशन में सात कागजी कंपनियां संचालित थीं. इन कंपनियों के जरिये उसने करीब 55.83 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया है. वहीं, अन्य आरोपियों में शामिल अमित और सुमित गुप्ता के निर्देशन में भी छह कागजी चल रही थी, जिसकी मदद से इन दोनों ने लगभग 47.51 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया था. इसी तरह जमशेदपुर से गिरफ्तार विक्की भालोटिया ने भी छह शेल कंपनियों के माध्यम से 15.95 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया था. इसे भी पढ़ें Illegal Clinics in Palamu: स्वास्थ्य विभाग की जांच में फर्जी क्लिनिकों का भंडाफोड़, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन निजी अस्पताल झारखंड HC ने BAU के वैज्ञानिकों को दी बड़ी राहत, 60 साल में रिटायरमेंट के आदेश पर लगायी रोक Cannes Film Festival: कांस फिल्म फेस्टिवल में झारखंड की गूंज, लॉन्च हुआ संथाली फिल्म ‘सुंडी’ का पोस्टर The post GST Scam: जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपये किये जब्त, 800 करोड़ का है स्कैम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : चचा ने तो शादी में कर दिया गर्दा डांस, दूल्हा-दुल्हन को दिया ‘तहलका आशीर्वाद’!

Viral Video : शादी में बुजुर्गों का आशीर्वाद दूल्हा-दुल्हन की नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बहुत ही खास होता है. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक चचा के वीडियो की खासी चर्चा हो रही है. वीडियो में चचा अनोखे और जोशीले अंदाज में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही. उनके अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया और इस आशीर्वाद को ‘तहलका आशीर्वाद’ का नाम सोशल मीडिया यूजर ने दे दिया. देखें क्या है वीडियो में ऐसा खास. Tehalka Ashirwad 😭 pic.twitter.com/uAr4FAqMNN — Naveen 🤍 (@naveenydv_post) May 21, 2025 क्या नजर आ रहा है वीडियो में वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच खड़े हैं. कपल आशीर्वाद ले रहा होता है और कैमरामैन वह पल कैप्चर कर रहा होता है. तभी चचा हाथ में नोट लिए झूमने लगते हैं और पूरी महफिल लूट लेते हैं. इससे माहौल हल्का-फुल्का और बेहद मनोरंजक हो जाता है. चचा कपल के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद तो देते हैं, लेकिन साथ ही मस्ती में थिरकने भी लगते हैं. उनके देसी अंदाज में नाचने से खुशी साफ झलकती है. यह मजेदार वीडियो X यूजर @naveenydv_post ने 21 मई को “तहलका आशीर्वाद” कैप्शन के साथ एक्स पर शेयर किया. अब तक इसे 59 हजार से ज्यादा व्यूज और 400 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इसपर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. The post Viral Video : चचा ने तो शादी में कर दिया गर्दा डांस, दूल्हा-दुल्हन को दिया ‘तहलका आशीर्वाद’! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, पाकिस्तान को लगा एक और झटका, अब PSL 2025 में नहीं मिल पाएगी ये सुविधा

Indian Pakistan Conflict Impact on PSL 2025: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के चलते PSL को शेड्यूलिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कैमरा उपकरणों की आवाजाही और यात्रा को कम करने के लिए मुल्तान में होने वाला एक मैच लाहौर शिफ्ट कर दिया गया और प्रोडक्शन टीम को अपनी उपस्थिति एक सप्ताह और बढ़ानी पड़ी. पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज की शुरुआत 25 मई को होनी थी, लेकिन अब यह तारीख पीएसएल के फाइनल के दिन के साथ टकरा रही है. इस कारण बांग्लादेश सीरीज को तीन दिन के लिए टाल दिया गया है और मैचों की संख्या भी पांच से घटाकर तीन कर दी गई है. पीएसएल के 10वें चरण को भी पूरा करने में पीसीबी को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान को पीएसएल के आगे के मैच बिना डीआरएस के कराने पड़ेंगे.  पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे मैच ‘हॉक आई’ और ‘डीआरएस’ तकनीक के बिना आयोजित किए जाने की तैयारी है क्योंकि इसके ज्यादातर तकनीशियन हिंदुस्तान से हैं और दोनों देशों के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष के बाद उनके लौटने की उम्मीद नहीं है. इस महीने की शुरुआत में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद के कारण निलंबित हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2025) के शेष मुकाबले अब निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) के बिना स्पोर्ट्से जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, तकनीक प्रदान करने वाली हॉक-आई टीम लीग के फिर से शुरू होने के बाद पाकिस्तान नहीं लौटी.  🚨 DRS will not be available for the playoffs and final of PSL X. – The Hawk-Eye crew didn’t travel back after the PSL resumption. pic.twitter.com/UzTMWg68vD — 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) May 21, 2025 एक फ्रेंचाइजी के विश्वसनीय सूत्र के अनुसार ‘हॉक आई’ और ‘डीआरएस’ तकनीक का प्रबंधन और संचालन करने वाली टीम पाकिस्तान नहीं लौटी है. सूत्र ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि पीएसएल के बचे हुए कुछ मैच अब बिना किसी डीआरएस के पूरे होंगे जो बोर्ड और टीमों के लिए बड़ा झटका है.’’ टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने के बाद स्पोर्ट्से गए शुरुआती पांच मैचों में किसी तरह का विवाद या समस्या सामने नहीं आई है. हालांकि PSL या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से DRS की अनुपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. PSL 2025 फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल के एलिमिनेटर मुकाबले में कराची किंग्स (KK) और लाहौर कलंदर्स (LQ) गुरुवार को गद्दाफी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. बुधवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने गत विजेता इस्लामाबाद यूनाइटेड को 30 रन से हराकर 2019 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई. अब इस्लामाबाद यूनाइटेड को शुक्रवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार के मैच के विजेता से भिड़ना होगा, जहां जीतने वाली टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ फाइनल स्पोर्ट्सेगी. बांग्लादेश सीरीज में भी किया बदलाव बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी तीन मैचों की घरेलू T20I सीरीज के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की. बांग्लादेश की टीम अब 25 मई को लाहौर पहुंचेगी, यानी पहले मैच से तीन दिन पहले. बांग्लादेश टीम के लिए 26 और 27 मई को अभ्यास सत्र निर्धारित किए गए हैं ताकि वे सीरीज के लिए अच्छी तैयारी कर सकें. तीन T20I मुकाबलों के लिए घोषित 16 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल नहीं हैं. CSK ड्रेसिंग रूम में धोनी से मिलने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, फिर से छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो रोहित-विराट के बाद शमी-बुमराह का झटका, टीम इंडिया की घोषणा से पहले आई बुरी समाचार, रिपोर्ट डीएसपी सिराज को स्लेजिंग पड़ी भारी, चले थे आंखे दिखाने, निकोलस पूरन ने दिखाए तारे, Video The post हिंदुस्तान से पंगा लेना पड़ा भारी, पाकिस्तान को लगा एक और झटका, अब PSL 2025 में नहीं मिल पाएगी ये सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jhal Muri Recipe: बिना गैस के तैयार करें स्ट्रीट स्टाइल झाल मुरी रेसिपी, जो बोरिंग शाम को बना दे मजेदार

Jhal Muri Recipe: शाम के समय में लोग जब काम से थककर वापस आते हैं तो रीलैक्स होने के लिए बाहर टहलने के लिए निकल जाते हैं. इसी टाइम पर लोग स्ट्रीट फूड का मजा लेते हैं. स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि ये एक अनहेल्दी ऑप्शन है क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल अधिक होता है मगर स्ट्रीट फूड में भी कुछ हेल्दी ऑप्शन आपको मिल सकते हैं. झाल मुरी हेल्दी भी है और टेस्टी भी है. इसे आप स्नैक्स के तौर पर घर पर आसानी से बना सकते हैं.  झाल मुरी बनाने के लिए सामग्री  मुरमुरा या मुरी- 2 कप  आलू- 1 उबला हुआ  प्याज- 1   हरी मिर्च- 2   टमाटर- 1  खीरा- बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच  मूंगफली- 2 चम्मच भुना हुआ   चना- एक चम्मच  सरसों तेल- 2 बड़े चम्मच  चाट मसाला- 1 चम्मच   भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच  धनिया पत्ती  नमकीन- 3 बड़े चम्मच  नमक- स्वादानुसार  काला नमक- आधा छोटा चम्मच  नींबू का रस- 1 चम्मच  यह भी पढ़ें- Mishti Doi: गर्मी में लें ठंडे स्वीट ट्रीट का मजा, मिष्टी दोई बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी झाल मुरी बनाने की विधि  झाल मुरी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, खीरा और टमाटर को बारीक काटकर रख लें. हरी मिर्च को भी काट लें. झाल मुरी बनाने के लिए सभी चीजों को एक जगह पर पहले से ही रख लें.  अब एक बड़े बर्तन में आप मुरी यानी मुरमुरा को डालें. मुरमुरा फ्रेश ही इस्तेमाल करें. अगर मुरमुरा क्रिस्पी नहीं है तो झाल मुरी अच्छे से नहीं बन पाएगी. अब मुरमुरा में आप मूंगफली और अंकुरित चना को डाल दें.  अब इसमें आप प्याज, खीरा और टमाटर को भी इसमें डालें. इसमें आप आलू को काटकर डाल दें. नमक और काला नमक को भी मिक्स कर दें. इसमें जीरा पाउडर और चाट मसाला को भी डाल दें.  अब इसके ऊपर आप सरसों के तेल को डालें. सरसों के तेल को स्किप नहीं करें. इससे ही यूनिक फ्लेवर आता है.  इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं. इसमें अपनी पसंद की नमकीन और नींबू के रस को भी डाल कर मिक्स करें. फिर इसमें आप धनिया के पत्तों को भी डाल दें. इसका सेवन तुरंत ही करें.  यह भी पढ़ें- Tomato Upma Recipe: टैंगी टमाटर और सूजी से बनाएं ब्रेकफास्ट में ये सुपर टेस्टी उपमा The post Jhal Muri Recipe: बिना गैस के तैयार करें स्ट्रीट स्टाइल झाल मुरी रेसिपी, जो बोरिंग शाम को बना दे मजेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

Bread Uttapam Recipes: हमारे किचन में अक्सर ब्रेड के कुछ स्लाइस बच जाते हैं, जो सूख जाते हैं या फिर बेकार चले जाते हैं. ऐसे में हम हमेशा सोचते है, इन बचे हुए ब्रेड का क्या करें? अगर आप भी यही सोचते रहते हैं, तो अब आपको परेशान होने कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको ब्रेड उत्तपम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है. ये न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि झटपट बनकर तैयार भी हो जाती है. इसे आप नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए आसानी से बना सकते हैं. इसके अलावा, ये रेसिपी खासतौर पर उन माता-पिता के लिए फायदेमंद है, जो अपने बच्चों को हर दिन कुछ अलग और पौष्टिक खिलाना चाहते हैं. चलिए जानते हैं ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि के बारे में.  ब्रेड उत्तपम बनाने की सामग्री  ब्रेड स्लाइस – 4 से 6  सूजी (रवा) – आधा कप दही – आधा कप पानी – आवश्यकतानुसार नमक – स्वाद अनुसार टमाटर, प्याज और हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ) शिमला मिर्च – आधा (बारीक कटी हुई) तेल – आवश्यकतानुसार यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि  सबसे ब्रेड के किनारे को काट, इसके सफेद भाग को पानी में डालकर सॉफ्ट कर ले.  अब एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर मिक्स  करके 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.  इसके बाद थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. फिर इसमें नमक, कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.  गरम तवे पर थोड़ा तेल लगाकर सॉफ्ट ब्रेड को रखें फिर उसके ऊपर से बने हुए पेस्ट को डालें और इसे सुनहरा होने तक पकाएं.  तैयार हुए ब्रेड उत्तपम को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.  यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े  The post Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top