Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैन झेलकर पवेलियन में थे दिग्वेश राठी, फिर भी आया ‘नोटबुक सेलीब्रेशन’, बटलर को आउट कर बॉलर ने किया इशारा, Video

IPL 2025 GT vs LSG Akash Singh Dedicates Notebook Celebration to Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में किसी एक खिलाड़ी ने अगर सबसे ज्यादा फाइन झेला है, तो वो हैं लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी. वे एक ही सीजन में तीन बार फाइन भर चुके हैं. इतना ही नहीं अपनी सेलीब्रेश की आदत के कारण उन पर एक मैच का बैन भी लग गया. लीग के 64वें मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्पोर्ट्सने का मौका, तो नहीं मिला, लेकिन उनका सेलीब्रेशन जरूर आया. हालांकि यह सेलीब्रेशन उनके लिए डेडीकेट किया गया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने गुरुवार, 22 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जोस बटलर की गिल्लियां बिखेरकर सनसनी मचा दी. 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब आकाश ने बटलर को बोल्ड किया, तो उन्होंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी दिग्वेश सिंह राठी से प्रेरित होकर ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया.  आकाश सिंह गुरुवार को LSG की ओर से ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में मैदान में उतरे और उन्होंने ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. उन्होंने 3.1 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. यह घटना गुजरात की पारी के 10वें ओवर में घटी. ओवर की तीसरी गेंद पर आकाश ने शानदार स्लोअर बॉल डाली, जिससे बटलर पूरी तरह चकमा खा गए और उनकी स्टंप उड़ गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में बटलर ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.  गौरतलब है कि इस सीजन में दिग्वेश राठी अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ के चलते लगातार सुर्खियों में रहे हैं. पिछले मैच में लखनऊ और हैदराबाद के बीच अभिषेक शर्मा के साथ हुई तीखी नोकझोंक के बाद राठी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में अब आकाश सिंह ने यही जश्न दोहराया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. AKASH SINGH DEDICATES THE WICKET TO DIGVESH RATHI. 😂pic.twitter.com/uMnWxW2W0g — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 22, 2025 इससे पहले, मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, जबकि निकोलस पूरन 27 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की. शुभमन गिल ने लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. मार्श ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए, जबकि पूरन ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. इस धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत मार्श और पूरन दोनों ने इस सीजन में एलएसजी के लिए 500 रन पूरे कर लिए हैं. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात 202 रन ही बना सकी.  इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को टेंशन, एक ही दिन में 3 अंग्रेजों ने जड़ा शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ आया रनों का तूफान जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये कीर्तिमान हो गया ऐलान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा इस तारीख को होगी, कप्तान की रेस में ये आगे The post बैन झेलकर पवेलियन में थे दिग्वेश राठी, फिर भी आया ‘नोटबुक सेलीब्रेशन’, बटलर को आउट कर बॉलर ने किया इशारा, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग

Jaat vs Kesari Chapter 2: अप्रैल 2025 के महीने दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. एक सनी देओल की ‘जाट’ और दूसरी अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’. इन दोनों ही फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, रिलीज के बाद इनपर प्यार भी खूब बरसाया गया है. हालांकि, कमाई के मामले में दोनों ही फिल्मों ने कछुए की चाल चली है और 1 महीने बाद भी 100 करोड़ तक नहीं कमा पाई है. ऐसे में अब इनमें से फ्लॉप की राह पर किसने कदम बढ़ाए हैअन, आइए जानते हैं. जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिल्लर फिल्म ‘जाट’ ने 9.5 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आने लगी. गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित जाट इस साल की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों में से एक है और सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म. हालांकि, पहले नंबर ‘गदर 2’ का जलवा अब भी बरकरार है. फिल्म के कमाई की बात करें तो जाट ने अबतक 86.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. वहीं, इसके 100 करोड़ कमाने के आसार दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं. केसरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और अब इस फिल्म को भी रिलीज हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है. फिल्म ने रिलीज के दौरान खूब तारीफ बटोरी थी. वहीं, कमाई में इसकी हालत ठीक-ठाक ही रही. अब कलेक्शन की बात करें तो केसरी 2 ने अबतक 91.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ऐसे में इन दोनों आंकड़ों से यह साफ है कि जाट की नैया जल्द ही डूबने वाली है. वहीं, केसरी 2 अभी भी अपनी जगह पर पकड़ बनाए हुए है. यह भी पढ़े: Sunny Deol जाट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद इस फिल्म से करेंगे ओटीटी डेब्यू, वसूली तगड़ी फीस The post Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक मेष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी

Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 मई से 31 मई 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल. मेष साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा. सभी प्रकार की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. जो कार्य बिगड़ गए हैं, वे सुधरेंगे और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. जो अवसर मिल रहे हैं, उन्हें हाथ से जाने न दें, अन्यथा बाद में पछतावा होगा. साप्ताहिक मेष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी साप्ताहिक वृष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, तनाव का अनुभव करेंगे  साप्ताहिक मिथुन राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें साप्ताहिक कर्क राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी करियर/बिजनेस – आप अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. प्रशासनी नौकरी प्राप्त करने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करने से सफलता हासिल होगी.रिलेशनशिप:- भाई-बहन के बीच प्रेम में वृद्धि होगी, निकट संबंधियों से भेंट होगी. कई वर्षों से चल रहे आपसी मतभेदों से मुक्ति मिलेगी.हेल्थ:- तेलयुक्त भोजन से बचें और घर का बना खाना अधिक प्राथमिकता दें. दांत के दर्द से मानसिक तनाव होगा. साप्ताहिक सिंह राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा साप्ताहिक कन्या राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा साप्ताहिक तुला राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, चल रहे विवाद समाप्त होंगे साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी शुभ डेट:- 26,30,31शुभ कलर:- सफेद, नीला, बैंगनीशुभ दिन:– मंगलवार, गुरुवार, शनिवार साप्ताहिक धनु राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, रुके हुए कार्य सफल होंगे साप्ताहिक मकर राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, प्रेम में वृद्धि होगी साप्ताहिक कुंभ राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा  साप्ताहिक मीन राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी सावधानी:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, काफ़ी तेज़ी से वाहन न चलाए, नहीं तो किसी घटने का शिकार हो सकते है.उपाय:- नवरात्री में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें. The post साप्ताहिक मेष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मचेगी तबाही! समंदर से आ रही आफत, इन राज्यों के लोग हो जाएं सतर्क

Heavy Rain Alert: इस साल मौसम अपने ही रंग में नजर आ रहा है. देशभर में तापमान और बारिश के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 16 साल बाद पहली बार मानसून समय से पहले दस्तक देने जा रहा है और 25 मई तक केरल में इसकी एंट्री हो सकती है. यह समाचार किसानों के लिए एक शुभ संकेत मानी जा रही है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में हाल की बारिश ने उमस और तेज गर्मी से राहत दिलाई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक फिर से आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, हालांकि उमस लोगों को परेशान कर सकती है. अरब सागर में बन रहा दबाव, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने चेताया है कि अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग में एक लो-प्रेशर (कम दबाव) क्षेत्र बन गया है. जो अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. यह सिस्टम कोंकण-गोवा तट के पास सक्रिय है और अगले दो दिन तक वहां बना रहेगा. इसके कारण महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अगले 7 दिनों तक हल्की से तेज बारिश और आंधी-बिजली गिरने की संभावना है. 26 मई तक पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और विदर्भ में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश संभव. कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 28 मई तक आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान. पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 मई को धूल भरी आंधी, जबकि 25 और 26 मई को पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना है. क्या कहता है मौसम विभाग? IMD के अनुसार, मौसम में यह बदलाव मानसून के जल्दी पहुंचने और अरब सागर में बनने वाले दबाव से जुड़ा हुआ है। इसके चलते देश के कई हिस्सों में असमय बारिश और तेज हवाएं देखी जा रही हैं. 28 मई तक दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और लोगों को गर्मी के साथ-साथ तूफानी मौसम का भी सामना करना पड़ सकता है. The post मचेगी तबाही! समंदर से आ रही आफत, इन राज्यों के लोग हो जाएं सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक वृष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, तनाव का अनुभव करेंगे

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 मई से 31 मई 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल. वृष साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी. सामाजिक जीवन सुखद रहेगा, परिवार का साथ मिलेगा. विवादों से मुक्ति मिलेगी, सफलता आपके कदम चूमेगी. किसी भी कार्य को छोटा न समझें, हर कार्य को श्रद्धा के साथ करें. करियर/बिजनेस– आपको अपनी आंतरिक प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा. यह प्रतिभागी छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएँ बनी रहेंगी.रिलेशनशिप:-परिवार के प्रति संबंध मजबूत होंगे, नए दोस्तों से भेंट होगी. मित्रों का समर्थन प्राप्त होगा और घर में नए मेहमानों का स्वागत होगा.हेल्थ:- इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मन में बेचैनी बनी रहेगी. आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, फिर भी मानसिक रूप से कुछ तनाव का अनुभव करेंगे. शुभ डेट:– 25,27,30शुभ कलर:- सफ़द, पीला, हराशुभ दिन:- सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार सावधानी:- खानपान पर ज्यादा ध्यान दें, कार्यों को जल्दबाजी में न करें. नहीं तो कार्यों में असफलता मिल सकती है. छात्र अपने अध्यन- अध्यापन में अधिक ध्यान दें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतेंउपाय:- इस सप्ताह आप दुर्गा मंदिर जाकर मां की पूजा अर्चना करें. The post साप्ताहिक वृष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, तनाव का अनुभव करेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bangladesh Crisis : मुहम्मद यूनुस देंगे इस्तीफा? बांग्लादेश में बवाल

Bangladesh Crisis :बांग्लादेश में अंतरिम प्रशासन के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने हताशा में इस्तीफा देने की धमकी दी है. यह धमकी गुरुवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों और एक दिन पहले सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान द्वारा दी गई कड़ी चेतावनी के बाद दी गई है. इस बीच छात्र नेता युवाओं और इस्लामवादियों को ढाका में विरोध प्रदर्शन करने और सेना छावनी तक मार्च करने के लिए लामबंद कर रहे हैं. प्रशासनी विभागों के सूत्रों और सोशल मीडिया पर पोस्ट के अनुसार शुक्रवार की नमाज के बाद बवाल हो सकता है. मुहम्मद यूनुस ने चली चाल? यूनुस के इस्तीफे को सेना प्रमुख के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चाल के रूप में देखा जा रहा है, जो चुनाव कराना चाहते हैं. चुनाव जब भी होंगे, बांग्लादेश के वास्तविक प्रधानमंत्री के रूप में यूनुस का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने से लेकर स्त्री सुधारों को रोकने के अलावा मुजीबुर रहमान के धनमंडी 32 स्थित आवास को नष्ट कर दिया गया. इसके बाद छात्रों और इस्लामवादियों की भीड़ ने बांग्लादेश में अपना रास्ता बना लिया है. हर मामले में, यूनुस ने योजना बनाने में भले ही कोई भूमिका न निभाई हो, लेकिन वह चुपचाप इसमें शामिल रहे. नौकरी में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन ने शेख हसीना विरोधी आंदोलन का रूप ले लिया था, जिसके कारण प्रधानमंत्री को 5 अगस्त, 2024 को ढाका छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. वह अभी हिंदुस्तान में हैं. क्यों दी मुहम्मद यूनुस ने इस्तीफे की धमकी? पिछले वर्ष के आंदोलन के नेताओं में से एक और छात्रों द्वारा गठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने मामले पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस ने धमकी दी थी कि वह इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि वह वर्तमान नेतृत्वक माहौल और विरोध प्रदर्शनों के बीच अपना काम जारी रखने में असमर्थ हैं.  नाहिद इस्लाम ने यूनुस के हवाले से कहा, “मुझे बंधक बनाया जा रहा है… मैं इस तरह काम नहीं कर सकता. क्या सभी नेतृत्वक दल एक आम सहमति पर नहीं पहुंच सकते?” The post Bangladesh Crisis : मुहम्मद यूनुस देंगे इस्तीफा? बांग्लादेश में बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Birsa Zoological Park: बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत, डॉक्टरों ने ये बतायी मौत की वजह

Birsa Zoological Park| ओरमांझी, रोहित लाल महतो: राजधानी रांची के आरमांझी में स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद प्रियंका को तुरंत इलाज के लिए उद्यान के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश साहु के पास ले जाया गया. पशु चिकित्सक ने शेरनी प्रियंका का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा. लेकिन जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को प्रियंका का पोस्टमॉर्टम किया गया. शिशुदानी में संक्रमण से हुई मौत बता दें कि गुरुवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एम के गुप्ता के नेतृत्व में प्रियंका का पोस्टमॉर्टम हुआ. चिकित्सक दल ने उद्यान परिसर में ही शेरनी प्रियंका का पोस्टमार्टम किया. डॉ गुप्ता ने मौत का कारण मादा शेरनी के शिशुदानी में गंभीर संक्रमण होना बताया. इसकी गहन जांच के लिए मृत शेरनी के विभिन्न अंगों का सैंपल लेकर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है. डॉ गुप्ता के अनुसार हाइब्रिड नस्ल के वन्य जीव की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. साथ ही इन्हें संक्रमण का खतरा भी हमेशा बना रहता है. इनकी औसत उम्र भी लगभग 15 से 16 वर्ष ही होती है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 15 साल की थी प्रियंका मालूम हो कि मादा शेरनी के पोस्टमॉर्टम के दौरान जैविक उद्यान के पदाधिकारी कर्मचारी एवं कर्मी मौजूद थे. बताया गया कि शेरनी प्रियंका को साल 2014 में बन्नरघटा चिड़िया घर बेंगलुरु से बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था. जैविक उद्यान प्रबंधन ने मृत शेरनी प्रियंका की उम्र 15 वर्ष बतायी है. इसे भी पढ़ें 520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन करने के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्र-छात्राओं को देंगे सभी संसाधन झारखंड के लिए खुशसमाचारी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट प्रभात संवाद में बोले डॉ प्रशांत भल्ला- छात्र अपना लक्ष्य बड़ा रखें, शॉर्टकट नहीं तलाशें, सफलता अवश्य मिलेगी The post Birsa Zoological Park: बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत, डॉक्टरों ने ये बतायी मौत की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक कर्क राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी

Saptahik Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 मई से 31 मई 2025 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल. कर्क साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. आप किसी भी कार्य को ध्यानपूर्वक सीखने में रुचि लेंगे. आपको बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा, मां भगवती आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेंगी. जो कार्य बिगड़ गए हैं, वे सुधरेंगे और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. जो अवसर मिल रहे हैं, उन्हें अपने हाथों से जाने न दें, अन्यथा बाद में पछताने की नौबत आ सकती है. करियर /बिजनेस- आप अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. प्रशासनी नौकरी प्राप्त करने की संभावना है. प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करने से सफलता हासिल होगी.रिलेशनशिप:- चाचा-चाची के प्रति प्रेम में वृद्धि होगी, निकट संबंधियों से भेंट होगी. कई वर्षों से चल रहे आपसी मतभेदों से मुक्ति मिलेगी.हेल्थ:- तेलयुक्त भोजन से बचें. हमेशा प्रयास करें कि घर का बना खाना खाएं. घुटने के दर्द से मानसिक तनाव रहेगा. शुभ डेट:- 25,27,30शुभ कलर:- नीला, बैंगनी, कालाशुभ दिन:- मंगलवार, शनिवार, रविवार सावधानी:- आप अपने खान पान पर ध्यान दें. अपने गुस्से पर काबू रखें, बेवजह की बहसों से अपने आप को बचाएं.उपाय:- इस सप्ताह मां दुर्गा के मंदिर जाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. The post साप्ताहिक कर्क राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 मई से 31 मई 2025 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मिथुन साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह आप अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे. आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, और सभी इच्छाएं पूरी होंगी. माता रानी पर अडिग विश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. करियर /बिजनेस –पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. छात्र अपने करियर से संबंधित निर्णय ले सकते हैं. मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी.रिलेशनशिप:- आपके प्रति आत्मीयता में वृद्धि होगी, नए मित्रों से भेंट होगी. दोस्तों का समर्थन प्राप्त होगा और नए रिश्तेदारों का आगमन होगा.हेल्थ:- इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पोषक आहार का सेवन करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. शुभ डेट:– 26,28,1शुभ कलर:– नारंगी, पीला, सफ़ेदशुभ दिन:– सोमवार, गुरुवार, शनिवार सावधानी:- खानपान पर ज्यादा ध्यान दें, कार्यों को जल्दबाजी में न करें. नहीं तो कार्यों में असफलता मिल सकती है. छात्र अपने अध्यन अध्यापन पर अधिक ध्यान दें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतेंउपाय:- इस सप्ताह आप माता रानी के मंदिर जाकर शुद्ध प्रसाद अर्पण करें. The post साप्ताहिक मिथुन राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म भूल चूक माफ आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज को लेकर क दिनों से कंफ्यूजन चल रही थी कि ये ओटीटी या थिएटर्स में रिलीज होगी. हालांकि अब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बीते कई दिनों से राजकुमार और वामिका फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसमें रंजन नाम के शख्स की जिंदगी में एक दिन बार-बार आ जाता है. आइए आपको बताते हैं एक्स पर फिल्म को लेकर पब्लिक क्या कह रही है. एक्स पर भूल चुक माफ को लेकर क्या कह रही जनता फिल्म भूल चूक माफ का एक्स पर रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, एक मजेदार और बहुत इमोशनल सफर है भूल चूक माफ. ये फिल्म बहुत अच्छे से बनाई गई है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी सादा और दिल छू लेने वाली कहानी. वामिका गब्बी ने अच्छा काम किया है, लेकिन राजकुमार राव हमेशा की तरह कमाल के लगे हैं. Maddock Films के पास एक और हिट फिल्म है. इसे जरूर देखें और मजा लें. शानदार फिल्म है. एक अन्य यूजर ने लिखा, टाइमपास. कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह मनोरंजक नहीं है, लेकिन यह एक बार देखने लायक अच्छी फिल्म है. A hilarious and super emotional ride #Bhoolchukmaaf is a well made film. The simple story is the biggest strength of the film #WamiqaGabbi is good but @RajkummarRao is outstanding as usual. Maddock has another winner up their sleeves. Watch it and enjoy. Brilliant. pic.twitter.com/Zk2Nz4hs7V — Rishiraj Reviewzzzz (@RishirajNa90620) May 22, 2025 #BhoolChukMaafFirstReview 3/5⭐𝗧𝗶𝗺𝗲𝗽𝗮𝘀𝘀 “Despite being a Comedy movie it’s not Entertaining but, It’s a good one-time-watchable movie.”#BhoolChukMaaf (#BhoolChukMaafReview)#RajkummarRao, #WamiqaGabbi & #KaranSharma… pic.twitter.com/VRa3ztKMlz — Zohaib Shah 🇵🇰 (@Zohaib4Sweety) May 3, 2025 भूल चुक माफ में राजकुमार संग काम करने पर क्या बोली वामिका? वामिका गब्बी ने हाल ही में IMDb में आस्कम एच अदर एनीथिंग सेगमेंट में राजकुमार राव संग काम करने को लेकर कहा कि “उनके साथ काम करना मेरे सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था. मुझे समझ नहीं आता कि आपको क्या सलाह दूं, क्योंकि आपने जिंदगी में पहले ही सबक सीख लिए हैं. ये आपकी हमदर्दी, आपकी अच्छाई और खुलेपन में साफ दिखता है. आपके साथ काम करना बहुत खुशी की बात है, राज. यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज The post Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top