Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP News : कार से उतरने के बाद महिला के साथ ये क्या करने लगे भाजपा नेता?

MP News : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक नेता का एक स्त्री के साथ आपत्तिजनक अवस्था में कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स को सत्तारूढ़ दल हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया जा रहा है. हालांकि, भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उक्त नेता का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी है. कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आए नेता महासभा ने एक बयान में कहा कि धाकड़ को पद से हटा दिया है. धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित हैं. कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है. वीडियो में धाकड़ एक स्त्री के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है. धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है. परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का पंजीयन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है. बीजेपी नेता धाकड़ से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. सोशल मीडिया पर धाकड़ को भाजपा के नेता के रूप में पेश किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, ‘‘धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘धाकड़ की पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत की सदस्य हैं. धाकड़ अगर ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बन गया हो तो मालूम नहीं है.’’ The post MP News : कार से उतरने के बाद स्त्री के साथ ये क्या करने लगे भाजपा नेता? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आत्मनिर्भरता व स्वदेशी प्रणालियों का विकास समय की मांग : डॉ बीके दास

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद में गुरुवार को ‘आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र : शिक्षा जगत की भूमिका’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं के विकास में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम का आयोजन डीन, नवाचार, इनक्यूबेशन व उद्यमिता (आइआइइ) कार्यालय द्वारा किया गया. स्वागत भाषण में आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा व अनुसंधान की अहम भूमिका है. इसे रक्षा विकास से जोड़ा जाना चाहिए. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार प्रणाली) के महानिदेशक डॉ बीके दास ने उद्घाटन भाषण में कहा कि आत्मनिर्भरता व स्वदेशी प्रणालियों का विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने 22 मई, 1989 को हिंदुस्तान द्वारा पहली अग्नि बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद किया व बताया कि हिंदुस्तान ने मिसाइल व विमान निर्माण जैसे क्षेत्रों में एएमसीए व एलसीए के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है. डॉ दास ने कहा कि रक्षा बजट में तीन सौ प्रतिशत की वृद्धि के चलते तकनीकी विकास को नयी दिशा मिली है. उन्होंने आधुनिक युद्ध की बदलती परिभाषा पर प्रकाश डालते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण दिया व बताया कि कैसे ड्रोन स्वार्म व लेज़र-आधारित एंटी-ड्रोन तकनीक भविष्य की लड़ाइयों का हिस्सा बन रही हैं. उन्होंने हिंदुस्तान को रक्षा तकनीक के निर्यातक के रूप में स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया. डॉ दास ने संस्थान की शोध व नवाचार क्षमताओं की सराहना करते हुए इसे भविष्य के रक्षा परिदृश्य में एक मजबूत स्तंभ बताया. इस अवसर पर डीआरडीओ के फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट निदेशालय के वैज्ञानिकों ने शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग और परियोजना वित्तपोषण की संभावनाओं पर व्याख्यान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आत्मनिर्भरता व स्वदेशी प्रणालियों का विकास समय की मांग : डॉ बीके दास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बसेरिया पांच नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तोड़फोड़, फायरिंग

केंदुआ. बुधवार की देर रात पत्थरबाजी व फायरिंग कर बसेरिया पांच नंबर भू धंसान अग्नि प्रभावित क्षेत्र में ओबी भराई का काम कर रही कंपनी विष्णु कंस्ट्रक्शन के एक एक्सावेटर, तीन हाइवा टीपर गाड़ियों का शीशा तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में ओबी भराई के काम में लगे हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी बाल-बाल बच गये. इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने इस संबंध में गोंदूडीह ओपी में लिखित शिकायत कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संतोष कुमार यादव के अनुसार बसेरिया 5 नंबर भू धसान अग्नि प्रभावित क्षेत्र में विष्णु कंस्ट्रक्शन कंपनी को ओबी भराई का काम आवंटित हुआ था. विष्णु कंस्ट्रक्शन ने पेटी कांट्रेक्ट पर यह काम गोंदूडीह में कोयला खनन कर रही हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया है. बुधवार की रात साइट पर ड्यूटी में तैनात सुपरवाइजर वीरेंद्र सैनी ने फोन कर जानकारी दी कि मुंह पर गमछा बांधे व हथियार से लैस आठ-दस अपराधी साइट पर पहुंचे थे. वे गाली गलौज कर काम बंद करने को कह रहे थे और पत्थरबाजी करने लगे. फायरिंग भी की. इससे एक एक्सावेटर व तीन हाइवा टीपर का शीशा टूट गया. कार्य चालू रखने पर दुबारा आने की बात कहते हुए सभी कुसुंडा तेतुलमारी लाइन की ओर पैदल ही चले गये. इस संबंध में गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने कहा कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बसेरिया पांच नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तोड़फोड़, फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News :बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौट रही महिला को वाहन ने लिया चपेट में, मौत

Dhanbad News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व एनएच 19 पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग स्त्री की मौत रात को ही हो गयी. गुरुवार की सुबह परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव सौंप दिया. मृतका 65 वर्षीया बुजुर्ग स्त्री हलोदी हेंब्रम तिलाबनी ग्राम पंचायत के बागदुडीह चिटाही आदिवासी टोला की रहने वाली थी. उसके पुत्र की शादी 29 मई को है. उसके कारण निमंत्रण कार्ड बांट कर मेहमान घर से अपने घर लौट रही थी. उसी दौरान बुधवार शाम बरवापूर्व हटिया मोड़ पर बारिश के कारण हाथ में छतरी लिये सड़क पार कर रही थी. उसी समय निरसा की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक कंटेनर ने अनियंत्रित होकर स्त्री को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दी. उनके घटनास्थल पहुंचे एवं तत्काल उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात को ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद घर में हो रही शादी की तैयारी की खुशी गम में बदल गयी. ग्रामीणों का कहना है कि स्त्री अपने छोटे पुत्र सुधीर हेंब्रम की शादी धूमधाम के साथ करने के लिए अपने स्तर से ही मेहमानों को निमंत्रण कार्ड बांटने में जुटी हुई थी, लेकिन हादसे के बाद घर में मायूसी छा गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News :बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौट रही स्त्री को वाहन ने लिया चपेट में, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: निबंधित अस्पतालों में बंद होगा आयुष्मान योजना से इलाज

धनबाद. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने धनबाद समेत राज्यभर में आयुष्मान हिंदुस्तान योजना से निबंधित अस्पतालों में मरीजों का इलाज बंद करने की चेतावनी दी है. आइएमए प्रदेश कमेटी की रांची में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इसमें आइएमए ने बताया कि धनबाद समेत राज्यभर में इस योजना से लगभग 750 निजी अस्पताल निबंधित हैं. सभी अस्पताल पूर्व में अपने खर्च पर मरीजों का इलाज करते हैं. इससे अस्पतालों पर वित्तीय बोझा बना रहता है. प्रशासन की ओर से मरीजों के इलाज के लिए किये जाने वाले भुगतान को लेकर अस्पताल संचालकों में असंतोष है. अस्पतालों का लंबे समय से भुगतान लंबित है. वही कुई मामलों में भुगतान में बड़ी कटौती की जा रही है. 12 फरवरी से भुगतान हैं बंद आइएमए ने बताया कि राज्य में विगत 12 फरवरी 2025 से आयुष्मान योजना से इलाज के एवज में निजी अस्पतालों को मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मार्च 2024 से धनबाद समेत राज्यभर के 212 अस्पतालों का भुगतान लंबित है. इससे अस्पतालों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में सभी निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से मरीजों का इलाज बंद करने का निर्णय लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: निबंधित अस्पतालों में बंद होगा आयुष्मान योजना से इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइकोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का एक्शन: छह अवैध आरा मिलें सील

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन और मोहनपुर इलाकों में अवैध रूप से चल रही छह लकड़ी मिलों को कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश के बाद वन विभाग ने बंद कर दिया है. विभाग ने इन मिलों में मौजूद लकड़ी और उपकरणों को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दांतन में एक और मोहनपुर में पांच लकड़ी मिलें अवैध तरीके से चलायी जा रही थीं. इन मिलों के खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट में मामला चल रहा था और अदालत ने इन्हें बंद करने का आदेश जारी किया था. अदालत के निर्देश के बाद वन विभाग तुरंत हरकत में आया. एक अभियान चलाकर सभी छह अवैध लकड़ी मिलों को बंद कर दिया गया. मिलों से बरामद अवैध लकड़ियों और उपकरणों को जब्त कर वन कार्यालय ले जाया गया है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में यदि कोई भी लकड़ी मिल अवैध तरीके से चलायी जा रही होगी, तो उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइकोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का एक्शन: छह अवैध आरा मिलें सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे का ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान

खड़गपुर. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में खड़गपुर रेल मंडल ने “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है. यह अभियान 22 मई से पांच जून 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है. इस गहन अभियान का लक्ष्य पूरे मंडल में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और ठोस सुधार सुनिश्चित करना है. अभियान के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना बनायी गयी है. सभी रेलवे कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर होने वाली गतिविधियों में सहयोग करेंगे, और गतिविधियों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं. अभियान की प्रमुख गतिविधियां: स्टेशनों पर पोस्टर, पैम्फलेट और डिजिटल सामग्री का उपयोग कर स्टील/पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक लंचबॉक्स और बोतलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जायेगा तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के निषेध के लिए पर्यावरण जागरूकता बढ़ायी जायेगी. रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुनर्चक्रण प्रथाओं और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा. रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ‘अपनी पानी की बोतल खुद ले जाने’ के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे. प्लेटफार्मों पर अपशिष्ट पृथक्करण डिब्बे सुनिश्चित किये जायेंगे और यात्रियों को उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाये जायेंगे. रेलवे स्टेशनों पर पीए सिस्टम के माध्यम से प्लास्टिक की बोतलों और अन्य वस्तुओं के सीमित उपयोग के लिए यात्रियों का सहयोग मांगा जायेगा. इन गतिविधियों के अलावा इस मंडल के रेलवे स्कूलों में ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ विषय पर विभिन्न प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. डीसीए/खड़गपुर, स्काउट्स एंड गाइड्स और विभिन्न गैर प्रशासनी संगठनों के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेलवे का ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृद्ध दंपती ने कीटनाशक खाकर कर ली आत्महत्या

प्रतिनिधि, खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत केशपुर के आनंदपुर थाना के कोटा गांव में एक वृद्ध दंपती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत दंपती का नाम सुशांत पात्र (68) और लतारानी पात्र (62) है. उनकी तीन संतान हैं. बड़ा बेटा गांव में ही रहता है, जबकि छोटा बेटा दक्षिण 24 परगना जिले में रहता है. बेटी का भी विवाह हो चुका है. करीब 15 वर्षों से वृद्ध दंपती का अपने संतानों से कोई संपर्क नहीं था. दोनों अकेले रहते थे. गुरुवार को उनके घर का दरवाजा बंद था. बार-बार बुलाने पर भी अंदर से कोई आवाज ना आने से ग्रामीणों ने वृद्ध दंपती के बडे़ बेटे को इस बारे में जानकारी दी. ग्रामीणों ने मिलकर मकान का दरवाजा तोड़ा. कमरे में वृद्ध दंपती मृत अवस्था में पडे़ थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चिकित्सकों के अनुसार कीटनाशक खाने से वृद्ध दंपती की मौत हुई है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मानसिक अवसाद और शारीरिक दुर्बलता से तंग आकर वृद्ध दंपती ने आत्महत्या की. पुलिस घटना की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृद्ध दंपती ने कीटनाशक खाकर कर ली आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: डीवीसी पुटकी के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी, शहर में गहराया बिजली संकट

Dhanbad News: दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) पुटकी ग्रिड में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से शहर में बिजली संकट गहरा गया है. डीवीसी के अधिकारियों के अनुसार उनके पुटकी ग्रिड में लगे 80 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आयी है. इसकी वजह से इस ट्रांसफॉर्मर से जेबीवीएनएल को होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गयी है. गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे पुटकी ग्रिड के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के बाद डीवीसी ने जेबीवीएनएल को होने वाली बिजली सप्लाई भी आधी कर दी है. बता दें कि डीवीसी के पुटकी ग्रिड से मिलने वाली बिजली पर जेबीवीएनएल के गोधर, जोड़ाफाटक, पुटकी, भूली, नावाडीह, करकेंद सबस्टेशन निर्भर हैं. ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी से इन सभी सबस्टेशन संबंधित इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता सीधे तौर पर हो रही कटौती से प्रभावित होंगे. वहीं हीरापुर, धैया, हाउसिंग कॉलोनी समेत अन्य सबस्टेशनों को भी डीवीसी के पुटकी से बिजली मिलती है. हालांकि, गोविंदपुर के कांड्रा से बिजली मिलने की वजह से इन इलाकों में कटौती का असर कुछ कम है. आधी बिजली मिलने से रोटेशन पर शुरू हुई बिजली सप्लाई व्यवस्था : डीवीसी पुटकी से आधी बिजली मिलने के कारण आधे से ज्यादा शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था रोटेशन पर आ गयी है. दोपहर लगभग 12 बजे डीवीसी के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के बाद से ही कंपनी की ओर से रिस्ट्रिक्ट पावर सप्लाई शुरू कर दी है. जरूरत से आधी बिजली मिलने से शहर के बड़े इलाकों में दोपहर से ही एक-एक घंटे के रोटेशन पर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गयी है. विभिन्न इलाकों में लोड अत्याधिक होने पर उक्त इलाके में दो से तीन घंटे के रोटेशन पर लोगों को बिजली मिल रही है. ट्रांसफॉर्मर मरम्मत में लगेंगे कुछ दिन : डीवीसी के अधिकारियों ने पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी की मरम्मत में कुछ दिनों का वक्त लगने की संभावना जतायी है. अधिकारियों के अनुसार खराबी आने के बाद पावर ट्रांसफॉर्मर की स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया गया है. अब तक खराबी का पता नहीं चला है. शुक्रवार को फिर से खराबी का पता लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर डीवीसी ट्रांसमिशन के अधिकारियों को रांची से बुलाकर मरम्मत कार्य किया जायेगा. डीवीसी पाथरडीह में आयी खराबी 30 घंटे के बाद भी नहीं हो सकी दुरुस्त बुधवार को डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड में आयी खराबी 30 घंटे के बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है. डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड से जेबीवीएनएल के सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन को बिजली मिलती है. ऐसे में पाथरडीह ग्रिड से बिजली नहीं मिलने से जेबीवीएनएल के अधिकारी गोविंदपुर के आमाघाटा से पावर लेकर प्रभावित इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं. सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन के विभिन्न इलाकों में भी बुधवार की दोपहर से रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की जा रही है. जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कहा कि डीवीसी के पुटकी ग्रिड के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के कारण रिस्ट्रिक्ट पावर सप्लाई की जा रही है. डीवीसी से जेबीवीएनएल को आधी बिजली मिलने से रोटेशन पर बिजली सप्लाई व्यवस्था शुरू की गयी है. खराबी कब तक दूर होगी, इसके संबंध में अब तक कोई जानकारी डीवीसी की ओर से उपलब्ध नहीं करायी गयी है. हमारा प्रयास है कि लोगों को कम-से-कम बिजली कटौती का सामना करना पड़े. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: डीवीसी पुटकी के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी, शहर में गहराया बिजली संकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रेलवे की संपत्ति में लग रही सेंध, आउटसोर्स कर्मी ही करा रहे चोरी

Dhanbad News: रेलवे की ओर से कई काम को आउटसोर्स किया गया है. यहां प्राइवेट एजेंसियों को काम दिया गया है. इन्हीं एजेंसी के कतिपय कर्मचारी रेलवे की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं. दो माह में चार मामले सामने आ चुके हैं. रेलवे का लोहा से लेकर डीजल तक की चोरी पकड़ी गयी है. ट्रेन के मेंटेनेंस से जुड़ा काम रेलवे यार्ड में होता है. लेकिन, यहां काम करने वाले अधिकांश कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होता है. कई कर्मचारियों के पास आई कार्ड तक नहीं होता है. कर्मचारियों की मॉनिटरिंग भी सही से नहीं हो रही है. इसका फायदा निजी कंपनियों के कर्मचारी उठा रहे हैं. इससे रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी है. बड़ी आसानी से सेंध लगने लगा है. कोचिंग से होती है चोरी : रेलवे के संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेवारी आरपीएफ को दी गयी है. लेकिन, आरपीएफ एक हद तक ही काम कर पा रही है. जांच के दौरान यार्ड में आरपीएफ व रेल कर्मचारियों के बीच विवाद भी हुआ था. लेकिन, रेलवे यार्ड, कोचिंग रेलवे के सामान की चोरी के लिए सबसे बेहतर जगह बन गया है. केस स्टडी-1 पांच अप्रैल को चोरी की रेल संपत्ति (मूल्य करीब 7,000) के साथ पांच अभियुक्त को पकड़ा गया था. इसमें राणा प्रताप पासवान (आउटसोर्सिंग कर्मचारी सह संगठित गिरोह का मुखिया) समेत अन्य थे. इनके खिलाफ आरपीएफ ने मामला संख्या 07/25, दिनांक 05.04.25, यू/एस – 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. केस स्टडी-2नौ अप्रैल को सिंदरी मार्शलिंग स्टेशन में रात्रि में प्रतिनियुक्त प्राइवेट कंपनी के चौकीदार एवं कर्मचारी द्वारा रेल परिसर से रेलवे का लोहा व केबल की चोरी की गयी. बीकेवाई-एचइडब्ल्यू (जेवी) कंपनी, कोलकाता के द्वारा प्रतिनियुक्त अहमद अली उर्फ भानु अली, वायरमैन सह सुपरवाइजर साथ रात्रि चौकीदार के रूप में प्रतिनियुक्त तीन स्थानीय व्यक्तियों पवन सिंह, रोहित मंडल तथा मोहित कुमार यादव को रेलवे के कॉपर केबल के साथ पकड़ा गया था. पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०सं० 08/25, दिनांक 10/04/25, यू/एस 3आरपी(यूपी) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. केस स्टडी-3 17 मई को सीआईबी ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में थ्रू लाइन से अवैध वसूली करते एक व्यक्ति को पकड़ा. उसने पार्किंग एजेंसी का कर्मी होने का दावा किया. इसके बाद टीम ने पार्किंग लेने वाले को बुलाया, लेकिन वह सामने नहीं आया. बाद में उसके खिलाफ कार्रवाई की गयी. केस स्टडी-420 मई को आरपीएफ टीम ने कोचिंग डिपो में बायोटैंक सफाई के लिए आउसाेर्सिंग कंपनी थारू एंड संस में सुपरवाइजर के पद कार्यरत शिबू रविदास, वर्ष 2016 से धनबाद कोचिंग डिपो में आउटसोर्सिंग स्टाफ रहा नीरज कुमार साव, धनबाद रेलवे यार्ड में स्पेशल ड्यूटी के लिए पूर्व में आ चुका है विपुल कुमार झा समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ कांड संख्या 14/25 दिनांक 20 मई अंतर्गत धारा 3आरपी(यूपी) एक्ट दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रेलवे की संपत्ति में लग रही सेंध, आउटसोर्स कर्मी ही करा रहे चोरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top