Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: संगठित अपराध रोकें व गैंगस्टर्स की करें गिरफ्तारी : एसएसपी

धनबाद. जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग हुई. उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मुकदमों की जांच में तेजी लाने और यथाशीघ्र सभी मामलों की चार्जशीट समर्पित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त दुष्कर्म, स्त्री व बाल उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले की निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया. स्त्री सुरक्षा को लेकर सभी थानों को बेहद संवेदनशील रहने को कहा. संगठित अपराध के खिलाफ करे कार्रवाई एसएसपी ने जिले में हालिया घटित संगठित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अपराधियों व गैंगस्टरों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं चोरी, चेन छिनतई व साइबर अपराध में संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये. बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी डीएन बंका, रजत मणिक बाखला, आशुतोष सत्यम, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शंकर कामती, डीएसपी संजीव कुमार समेत तमाम पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: संगठित अपराध रोकें व गैंगस्टर्स की करें गिरफ्तारी : एसएसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : झरिया में दस घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान, जलापूर्ति भी बाधित

Dhanbad News : इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से झरिया कोयलांचल के लोग त्रस्त हैं. गुरुवार को दस घंटे बिजली गुल रही. झरिया व आसपास के क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. प्रति दिन 10 घंटे पर बिजली गुल हो जाती है. उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली व मच्छरों के प्रकोप से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. बिजली की बदहाली से नाराज झरिया शहर के व्यवसायियों की एक बैठक कपड़ा पट्टी में हुई. बैठक में खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, श्रीकांत अंबष्ट, शिवचरण शर्मा, मधुसूदन अग्रवाल, पवन खरकिया सहित सभी सदस्यों ने विरोध जताया. बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र गुप्ता ने की. झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता स्वरुप कुमार बक्शी का कहना है कि आंधी पानी आने से बिजली तार में तकनीकी गड़बड़ी हुई है. जिसे ठीक कराने में लगे हुए हैं. फिलहाल डीवीसी पुटकी से ब्रेकडाउन होने से बिजली संकट गहरा गयी है. बिजली आपूर्ति बाधित से जलापूर्ति रही ठप: झरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति बाधित रही. जिससे लोगों को कुआं, तालाब व अन्य स्थानों से पानी लाकर घरेलू काम काज किया गया. इस संबंध जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कनीय अभियंता आशुतोष राणा का कहना है कि घंटों बिजली गुल होने से जलापूर्ति बाधित रही. बिजली बहाल होने पर जलापूर्ति सुचारू की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : झरिया में दस घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान, जलापूर्ति भी बाधित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : भारतीय क्लब के सदस्यों ने एसबीआई के मुख्य प्रबंधक के साथ की बैठक

Dhanbad News : हिंदुस्तानीय क्लब कतरास में बैठक गुरुवार को डॉ मृणाल की अध्यक्षता में हुई. उसमें मुख्य अतिथि एसबीआइ कतरास शाखा के मुख्य प्रबंधक उमाशंकर वर्मा उपस्थित थे. बैठक में डॉ मृणाल ने बैंक प्रबंधन से सीएसआर के तहत सहयोग की अपील की. मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, प्रभात मिश्रा, विजय कुमार ,राजीव रंजन, नवदीप गुप्ता, विनय सिंह, उमेश ऋषि ,नारायण शर्मा, अधिवक्ता जयदेव बनर्जी, रणधीर कुमार बर्मन, वसीम शिवनाथ विश्वकर्मा, मुन्ना सिद्दीकी, अरविंद कुमार झा, जयचंद्र, संजय सिंह, मो वसीम, एमडी साहब, सुरेश प्रसाद, सुशील कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हिंदुस्तानीय क्लब के सदस्यों ने एसबीआई के मुख्य प्रबंधक के साथ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 36 माह में पूर्ण होनी थी योजना, 34 माह में आधा काम भी नहीं हुआ पूर्ण

Dhanbad News :पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बाघमारा प्रखंड संपूर्ण आच्छादन ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज-2 का कार्य फंड के अभाव में रुक गया है. इस योजना को 36 माह में पूरी करनी थी. लेकिन, 34 माह में आधा काम भी पूर्ण नहीं हुआ है. पाइपलाइन बिछाने का काम तो अब तक शुरू भी नहीं हुई है. 135 गांव में नल से जल शुरू करने की योजना बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के 135 गांवों में जलापूर्ति किये जाने को लेकर इस योजना का शिलान्यास 4 जुलाई 2022 को गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं बाघमारा के तत्कालीन विधायक ढुलू महतो ने की थी. 34 माह बीत चुका है. योजना पूरी कर प्रशासन को सौंपने का समय महज 2 माह ही बचे हैं. जबकि अभी तक कार्य आधा भी नहीं हो पाया है. विभाग के अभियंता के अनुसार 200 करोड़ में अभी तक मात्र लगभग 17 करोड़ का ही काम हुआ है. बाकी का काम प्रशासन द्वारा योजना के लिए राशि निर्गत किये जाने के बाद ही आगे बढ़ेगी. विभाग के कनीय अभियंता मोहन मंडल ने बताया कि सिविल वर्क लगभग पूर्ण हो चुका है. जबकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य अभी बाकी है जो फंड के अभाव में नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है. आवेदन के आलोक में राशि जल्द निर्गत होने की संभावना है. 12 स्थानों पर चल रहा जलमीनार का काम योजना से जलापूर्ति के लिए बाघमारा क्षेत्र के 12 स्थानों पर जलमीनार का कार्य लगभग पूरा होने को है. कुछ जगहों पर जल उठाने के लिए संप हाउस का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है. योजना के लिए पाइप बिछ जाने से अगले वर्ष तक गांवों में जल की समस्या समाप्त हो जाती, परंतु योजना का काम रुक जाने से क्षेत्र के ग्रामिणों की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है. इस भीषण गर्मी में महुदा क्षेत्र के लिए तेलमोच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना, पाथरगड़िया ग्रामीण जलापूर्ति योजना, महुदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना भी लगभग फेल ही समझा जाये. क्योंकि ग्रामीणों को इन योजनाओं से कभी भी नियमित पानी नहीं मिल पाया है. क्षेत्र के अधिकांश चापाकल भी खराब पड़े हैं. इनकी मरम्मत नहीं होने की वजह से ग्रामिणों की परेशानी बढ़ती जा रही है. कुआं एवं तालाबों की स्थिति भी अच्छी नहीं है. आने वाले कुछ दिनों में महुदा क्षेत्र के ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भयानक जल संकट का सामना करना पड़ेगा. कई जगहों पर जल जीवन मिशन योजना के तहत सोलर पंप से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन वह भी नियमित नहीं हो पा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 36 माह में पूर्ण होनी थी योजना, 34 माह में आधा काम भी नहीं हुआ पूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : भारतीय सेना ने पाक को किया नेस्तनाबूद : शत्रुघ्न महतो

Dhanbad News : महुदा बाजार में गुरुवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. पेट्रोल पंप से शुरू हुई यात्रा मारवाड़ी पट्टी होते हुए महुदा थाना के समीप पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी. सभा में विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों के नेस्तनाबूद कर दिया. मौके पर सांसद ढुलू महतो भी कुछ देर के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. मौके पर धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, कार्तिक महतो, जितन रवानी, राजीव सिंह, संपद घोषाल, शिबू महतो, हिमांशु शेखर रवानी, दिलीप सिंह,अजय दास, किशुन महतो, कैलाश रवानी, फूलचंद रवानी, दिनेश प्रमाणिक,आदर कुमार मिश्रा, पवन कुमार तिवारी, हराधन गयाली, बिरजू रवानी, घनश्याम महतो, विकास अग्रवाल, विनोद रवानी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हिंदुस्तानीय सेना ने पाक को किया नेस्तनाबूद : शत्रुघ्न महतो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : नशे की हालत में नाबालिग होटल में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप की आशंका

संवाददाता, पटना : दीघा थाने के पोलसन रोड नंबर-4 स्थित शुभ सेशन होटल में गुरुवार की शाम एक नाबालिग लड़की नशे की हालत में मिली. उसके साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस के समक्ष उसने तीन युवक मंथन, आशीष व माधव के नामों की जानकारी दी है. तीनों राजीव नगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में जुटी है. दीघा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की होटल में मिली है. वह दो दिन पहले घर से निकली थी. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. उसका 164 के तहत बयान दर्ज किया जायेगा और फिर मेडिकल जांच भी करायी जायेगी. इसके बाद ही यह कहा जा सकता है कि उसके साथ क्या घटना हुई है. सहेली ने लाया था होटल में नशे की हालत से उबरने के बाद लड़की ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ होटल में आयी थी, जहां उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया. इसके कारण उसकी हालत बेहोशी जैसी हो गयी. इसके बाद उसे केवल इतनी याद है कि तीन युवक उसके बगल में आकर सो गये थे. उसके बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं है. लड़की का आरोप है कि युवकों को होटल वाले पहचानते हैं. मंथन ने होटल वालों को मारने-पीटने की धमकी दी, तो उन लोगों ने कोई आइडी प्रूफ नहीं लिया. वह एक दोस्त के साथ होटल में आयी थी. उसकी दोस्त होटल में छोड़ कर दूसरी जगह चली गयी थी. तीनाें युवक उसे छोड़ कर निकल गये. इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली, तो काफी नशे में थी. इधर, नशे में युवती को देख कर लोगों ने पुलिस को कॉल कर दिया. इसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची और युवती को दीघा थाने पर लाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : नशे की हालत में नाबालिग होटल में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : अब 200 बेड का होगा पटना एम्स का ट्रॉमा सेंटर, 220 बेड का कैंसर सेंटर भी बनेगा

पटना. एम्स पटना में 87 बेड के ट्रॉमा सेंटर को बढ़ा कर अब 200 बेड करने की तैयारी है. यहां लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनाया जायेगा. यह प्रदेश के बड़े ट्रॉमा सेंटर में शामिल हो जायेगा. इससे बड़ा दिल्ली में 400 बेड और भोपाल एम्स में 300 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है.इसी कड़ी में पटना एम्स में भी विस्तार करने के प्रस्ताव पर स्टेंडिंग फाइनांस कमेटी की मुहर लग गयी है. इसके साथ ही कैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी सेंटर भी तैयार किया जा रहा है. इसमें निर्माण दो चरणों में किया जायेगा. पहले चरण में करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह प्रस्ताव केंद्रीय वित्त विभाग को भेजा गया है. दूसरे चरण की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी को दी जायेगी. एम्स पटना के ट्रॉमा सेंटर में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां गंभीर मरीजों की संख्या में आये दिन इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कैंसर मरीजों के लिए 200 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 20 वेंटिलेटर युक्त आइसीयू बेड वाला ऑन्कोलॉजी सेंटर बनाया जायेगा. इसमें डेडिकेटेड ऑन्को-पैथोलॉजी, सायटोलॉजी लैब, एडवांस मशीनरी और आधुनिक जांच की सुविधाएं होंगी. पीएमसीएच में चार साल बाद कल से इको जांच की सुविधा पीएमसीएच में मरीजों को शनिवार से तीन नयी सुविधाएं मिलने जा रही हैं. इनमें इको, इसीजी की नयी मशीनों के अलावा दो विभागों के ओपीडी की सुविधा नयी बिल्डिंग में मिलने जा रही है. गुरुवार को बीएमआइसीएल की ओर से संबंधित मशीनों की सप्लाइ पीएमसीएच को कर दी गयी.पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने कहा कि नयी बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर शनिवार से पीएमआर (शारीरिक चिकित्सा व पुनर्वास) और कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग का ओपीडी भी चलेगा. मरीजों का पंजीकरण आरएसबी भवन के पास बने नये काउंटर से किया जायेगा. अब तक छह विभागों का ओपीडी नयी बिल्डिंग में शुरू हो चुका है, जिनमें औषधि, जेराट्रिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु, पीएसएम और दंत रोग विभाग शामिल हैं. इसके साथ ही अब इनकी संख्या आठ हो जायेगी. इसके अलावा इको की एक व तीन इसीजी मशीन इंस्टॉल कर ली गयी हैं. वहीं, सूत्रों की मानें, तो करीब चार साल बाद पीएमसीएच में इको मशीन से जांच की सुविधा मिलने जा रही है, क्योंकि बीते चार वर्ष से इको मशीन खराब पड़ी थी़ ऐसे में हृदय के मरीजों को आइजीआइसी और आइजीआइएमएस में जाकर इको जांच करानी पड़ती थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : अब 200 बेड का होगा पटना एम्स का ट्रॉमा सेंटर, 220 बेड का कैंसर सेंटर भी बनेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : एलएनजेपी के 400 बेड वाले अस्पताल व हेल्थ विवि का उद्घाटन अगस्त में

संवाददाता, पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राजवंशी नगर स्थित 400 बेड के एलएनजेपी अस्पताल और हेल्थ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन अगस्त में प्रस्तावित है. उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसकी तैयारी राज्य आयुष समिति कर रही है. स्वास्थ्य मेला इस वर्ष जून में लगेगा. इसमें आम लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य जांच व परामर्श की सुविधा मिलेगी. मंत्री ने बताया कि राज्य में एएनएम नर्सों को एक माह में नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. साथ ही आयुष चिकित्सक, सीएचओ, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां भी पूरी की जायेंगी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को विकास भवन स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित 1,775 एंबुलेंसों के समुचित रखरखाव का निर्देश दिया गया है. जल्द ही इसकी संख्या बढ़ा कर 1,850 की जायेगी. राज्य भर में स्थापित 123 ऑक्सीजन प्लांट एक माह में चालू करने का लक्ष्य है.उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान का निर्देश दिया. साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (एचडब्लूसी) पर हीमोग्लोबिन, मधुमेह, मलेरिया, एचआईवी, डेंगू सहित 12 प्रमुख जांचों के लिए कीटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया. समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सहर्ष भगत, बीएमएसआइसीएल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : एलएनजेपी के 400 बेड वाले अस्पताल व हेल्थ विवि का उद्घाटन अगस्त में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्र भी शारदीय और बासंतीय फसल का नाम अपनाये: विजय

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऋतु के अनुसार हिंदी भाषा में फसल मौसम का नामांकरण की अपील की है. उन्होंने कहा है कि शारदीय शब्द खरीफ की, वसंतीय फसल रबी की और ग्रीष्म कालीन फसल गरमा की सरल भाषा है. हमारे किसान फसल कटनी के समय के अनुसार अपनी मातृभाषा और नक्षत्रों का उपयोग सामान्यतः करते हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने पत्र के माध्यम से अपील किया है कि हमारे किसान जिस भाषा का उपयोग करते हैं उसी भाषा को हमें अपनाना चाहिए. साथ ही मुगलकालीन भाषा अब हमें छोड़ देनी चाहिए क्योंकि यह हमारी विरासत को कमजोर करता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम ‘एक देश, एक कृषि, एक टीम’ के मंत्र के साथ एक दिशा में आगे बढ़ेंगे. साथ ही कृषि को विकसित बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केंद्र भी शारदीय और बासंतीय फसल का नाम अपनाये: विजय appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Rail News- नरकटियागंज स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रोटरी क्लब, नरकटियागंज द्वारा प्रदान किया गया व्हील चेयर

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :आज समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी क्लब, नरकटियागंज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर प्रदान की गई। यह कार्य सांसद, वाल्मीकिनगर सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने अपने करकमलों से इस सुविधा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (मरेप्र) विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  अनन्या स्मृति तथा मंडल अभियंता/समन्वय संजय कुमार सहित समस्तीपुर मंडल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे कर्मचारी एवं रोटरी क्लब, नरकटियागंज के सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सांसद सुनील कुमार ने यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “रोटरी क्लब जैसे सामाजिक संगठन जब जनसेवा में आगे आते हैं, तो यह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद होता है। रेलवे और समाज के सहयोग से हम जनकल्याण की दिशा में बड़े कदम उठा सकते हैं।”रोटरी क्लब, नरकटियागंज के पदाधिकारियों ने बताया कि व्हील चेयर की व्यवस्था वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा स्वास्थ्य कारणों से असमर्थ यात्रियों के लिए की गई है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सहज और सम्मानजनक हो सके।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top