Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : त्रिस्तरीय पंचायतीराज को 2500 करोड़ अनुदान देने की सिफारिश

संवाददाता, देवघर . शुक्रवार को रांची से राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन अमरेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य वित्त आयोग की ऑनलाइन बैठक की. इस बैठक में राज्य के हर जिले से पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. देवघर से जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी शामिल हुई. बैठक में राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन ने कहा कि 31 जनवरी को राज्य वित्त आयोग बैठक में राज्य भर के पंचायत प्रतिनिधियों से कई सुझाव आये थे. इस दौरान पंचायतीराज में फंड के अभाव में कई समस्याओं से अवगत कराया गया था. जिला परिषद सहित पंचायत की आय बढ़ाने के लिए फंड की आवश्यकता थी. आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 व वर्ष 2025-26 के लिए पूरे राज्य के 24 जिलों को कुल 2500 करोड़ रुपये का अनुदान राशि मुहैया कराने की सिफारिश की गयी है. यह राशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था, जिसमें जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत को राशि मुहैया करायी जानी है. राज्य प्रशासन अगर सिफारिश मंजूर कर लेती है, तो हर जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत अपनी आय बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर सकती है, साथ ही जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतें बैठक कर विकास योजनाओं का चयन का काम कर सकती है. जिप अध्यक्ष के प्रस्ताव पर जल्द बनेगी हाेर्डिंग टैक्स पर पॉलिसी (बॉक्स) बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने चेयरमैन एपी सिंह को सुझाव देते हुए कहा कि देवघर में जिला परिषद का आय बढ़ाने का ज्यादा स्रोत नहीं है. देवघर में श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्य से पर्यटक आते हैं, यहां ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग कंपनियों की होर्डिंग बगैर कोई टैक्स के लगा दिये जाते हैं. अगर जिला परिषद से ग्रामीण क्षेत्रों की होर्डिंग में टैक्स लागू कर दिया जाये तो जिला परिषद की आय बढ़ जायेगी. प्राप्त राशि से विकास कार्य किये जायेंगे. चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर आपका सुझाव पहले ही राज्य प्रशासन को भेज दिया गया है. राज्य प्रशासन के स्तर से होर्डिंग पर पॉलिसी बनते ही इसे देवघर में लागू किया जायेगा. हाेर्डिंग टैक्स से आय बढ़ेगी. वहीं चेयरमैन ने सत्संग में जिला परिषद की जमीन पर मार्केट काम्पलेक्स के लिए फंड देने की मांग की. बैठक में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह, सोनारायठाढ़ी प्रमुख पूनम देवी, सारठ के पथरड्डा पंचायत के मुखिया नंदकिशोर तूरी, मेदीनीडीह पंचायत की मुखिया सोनी देवी, डीपीएम प्रीतम कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : त्रिस्तरीय पंचायतीराज को 2500 करोड़ अनुदान देने की सिफारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरी मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बिंदापाथर. मंझलाडीह गांव में मारपीट व चोरी मामले में दो पक्षों की ओर से थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष मंझलाडीह निवासी वैद्यनाथ झा ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह जलाई गांव से धर्मराज पूजा कर वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में मंझलाडीह निवासी राम सिंह, गोपीनाथ सिंह, सुभाष सिंह, योगेन्द्र, दिनेश, इंद्रजीत, भगवत आदि ने मारपीट व गाली गलौज किया. वहीं, दूसरे पक्ष के सुभाष सिंह ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंझलाडीह गांव के वैद्यनाथ, जलाई गांव के सौरव महतो, गोविंद महतो, गौरचंद्र महतो, रविंद्र महतो, परितोष आदि ने जलाई गांव स्थित धर्मराज मंदिर का ताला तोड़कर रखे जेवरात व बर्तन चोरी कर ली गयी है. थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरी मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगायें दुकानदार : पुलिस इंस्पेक्टर

नाला. नाला थाना परिसर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों एवं ज्वेलरी दुकानों के मालिकों की बैठकहुई. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. पुलिस इंस्पेक्टर ने दुकानों की सुरक्षा को लेकर सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह किया. बताया कि अगर किसी के साथ अनहोनी या किसी प्रकार की घटना घटती है तो उसे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बहुत हद तक पता लगाया जा सकता है. अपरिचित या संदिग्ध व्यक्तिय नजर आए तो फौरन इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दें. रोजाना लेन-देन की राशि की जानकारी लेते कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से ज्यादा राशि दुकानों में न रखें. भीड़-भाड़ वाले जगहों में, तीखा मोड़ पर, विद्यालय के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने पर चर्चा की गयी. वहीं मुख्य सड़क के किनारे दुकानों के सामने जहां-तहां बाइक, साइकिल खड़ा कर देने के कारण सड़क जाम की स्थिति बन जाती है इस पर सबको ध्यान देने की आवश्यकता है. मौके पर टिंकू डोकानियां, रंजीत डोकानियां, कपूर लच्छीरामका, गौतम पाल आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगायें दुकानदार : पुलिस इंस्पेक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पारिवारिक विवाद को लेकर भाई ने बहन को चाकू मार किया घायल

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद को लेकर एक भाई ने बहन को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायल नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी अकलू राय की 19 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी बतायी जाती है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में घायल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मेरे भाई के द्वारा घर में शराब रखकर बेचा जाता है और वहीं शराब पीकर हो हल्ला हंगामा किया जाता है. इसी से मना करने पर शुक्रवार की शाम उसने घर में घुसने के साथ ही चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. घायल के पिता द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया. फिलहाल सदर अस्पताल में घायल का इलाज जारी है. वहीं समाचार प्रेषक तक प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी. विदित हो की पूर्व मे भी इस मोहल्ले में शराब बेचने को लेकर चाकू बाजी की घटना हो चुकी है. वहीं कई बार शराब तस्कर पुलिस पर भी छापेमारी के क्रम में हमला कर चुके हैं. चांदबरवा में मारपीट के दौरान कार से कुचलने की प्राथमिकी दर्ज मशरक. चांद बरवा गांव में मारपीट के दौरान मारुति कार से कुचलने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में दिखी पुलिस. जख्मी पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मशरक पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मामला मशरक के दुरगौली पंचायत अंतर्गत चांद बरवा गांव का है. पुलिस को घटना की लिखित सूचना देने वाले जख्मी आदित्य कुमार सिंह ने बताया है कि वे अपने भाई अजीत कुमार सिंह के साथ दरवाजे पर बैठे थे. तभी गांव के ही शुभम कुमार, पिता-मुकेश कुमार सिंह मारूती कार तेज एवं अनियंत्रित ढंग से चलाते हुए जान मारने के नियत से दोनों भाई को धक्का मार दिया. साथ ही शुभम कुमार के परिजनों द्वारा गाली-गलौज की गयी एवं जान से मारने की धमकी दी गयी. आवेदन के आधार पर मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पारिवारिक विवाद को लेकर भाई ने बहन को चाकू मार किया घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News: रामगढ़ में विवाह मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, ये है वजह

Crime News: गोला (रामगढ़), शंकर पोद्दार-रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी एक युवती की गुरुवार की रात भदानीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से शादी होनी थी. तय समय पर दूल्हा पक्ष बाराती के साथ कमता गांव पहुंचा था. इस दौरान वरमाला की रस्म हर्षोल्लास के साथ अदा की गयी. इसके बाद भोजन को लेकर दोनों पक्ष आपसे में भिड़ गए और मारपीट हो गयी. इसमें बाराती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. दूल्हा विवाह मंडप से उठकर चला गया. दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया. वर-वधू पक्ष में मारपीट, बाराती पक्ष के तीन घायल वरमाला के बाद बाराती खाना खाने के लिए चले गए. बरातियों के लिए खस्सी का मीट-भात बना हुआ था. कुछ बाराती भोजन कर रहे थे. इस बीच लोगों ने दूसरे समुदाय के तीन से चार लोगों के लिए मछली की मांग की. दुल्हन पक्ष वालों ने कहा कि मछली बनाने के लिए पहले से नहीं कहा गया था. इसलिए यहां मछली नहीं बनी है. इसी को लेकर कुछ बाराती नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने लगे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी. इसमें बाराती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. मारपीट की घटना के बाद दूल्हा विवाह मंडप से उठकर चला गया. घटना की सूचना गोला पुलिस को दी गयी. शुक्रवार सुबह दुल्हन पक्ष ने गोला थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की, लेकिन इस बीच दुल्हन ने ही शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन का शादी से इनकार दुल्हन का कहना था कि दूल्हा जब विवाह मंडप से उठकर भाग गया, तो वह मेरा जीवन भर का साथ क्या निभाएगा? बताया जाता है कि दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हा पक्ष को दहेज एवं तिलक स्वरूप कुछ रुपए दिये गए थे, लेकिन अब तक लेनदेन को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है. ये भी पढ़ें: Bokaro Forest Land: सुप्रीम कोर्ट ने DFO और RCCF के खिलाफ सजा सुनाने पर लगायी रोक, ये है वजह The post Crime News: रामगढ़ में विवाह मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, ये है वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी में कोरोना ने दी दस्तक, इतने मरीज हुए कोविड पॉजिटिव

Corona Case in UP: देश भर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश में कोविड के मरीजों की पुष्टि हुई है. दरअसल, यूपी के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि की गई कि संक्रमितों में 3 स्त्रीएं शामिल हैं. अस्पताल में इलाज जारी गाजियाबाद में पहला मामला बृज विहार की रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा में पाया गया. यह छात्रा दिल्ली में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर ही है. 18 मई को छात्रा को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हुई, जिसके बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची. इस दौरान डॉक्टर के सलाह पर जांच कराने पर वह कोविड पॉजिटिव निकली. फिलहाल, छात्रा को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. यह भी पढ़ें- इंसानों को खाया, भेजे का पिया सूप, नरभक्षी राजा कोलंदर को उम्र कैद यह भी पढ़ें- पाकिस्तान कृत्रिम देश… 75 साल बहुत जी लिया, अयोध्या में जमकर बरसे सीएम योगी Corona case in up बुजुर्ग दंपत्ति में मिला संक्रमण दूसरा मामला वसुंधरा निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति का है, जो हाल ही में 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे. 71 वर्षीय पति और 64 वर्षीय पत्नी दोनों में लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित पाए गए. दोनों का इलाज फिलहाल घर पर ही किया जा रहा है. चौथा मामला वैशाली की 37 वर्षीय स्त्री का है, जिसे पिछले चार से पांच दिनों से खांसी और जुकाम की शिकायत थी. डॉक्टर की सलाह पर जांच में वह भी कोरोना संक्रमित पाई गई, जिसके बाद मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है. डॉक्टर ने लोगों से की अपील मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अखिलेश मोहन ने जानकारी दी कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है. केवल एक मरीज को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. यह भी पढ़ें- यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 27 डिप्टी एसपी का ट्रांसफर, देखें लिस्ट The post यूपी में कोरोना ने दी दस्तक, इतने मरीज हुए कोविड पॉजिटिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब कोचिंग की दुनिया में छक्के लगाएंगे युवराज सिंह, विश्व कप विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Yuvraj Singh: क्रिकेट के दिग्गज और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य युवराज सिंह ने एक नई पारी की शुरुआत की है. इस बार उन्होंने प्रोलिथिक टैलेंट एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की है, जो एक नई एथलीट मैनेजमेंट फर्म है जिसका लक्ष्य हिंदुस्तान और वैश्विक स्तर पर स्पोर्ट्सों के विकास को फिर से पहचान दिलाना है. छक्के जड़ने की अपनी क्षमता और हिंदुस्तान की 2011 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मशहूर, दिग्गज युवराज सिंह हिंदुस्तान और उसके बाहर एथलेटिक्स विकास के लिए प्रोलिथिक टैलेंट के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. एजेंसी ने हिंदुस्तानीय क्रिकेट और आईपीएल के स्टार अभिषेक शर्मा को भी इस काम के लिए चुना है. Yuvraj Singh to hit sixes in world of coaching gets big responsibility करियर की शुरुआत में ही बड़ी जिम्मेदारी चाहते थे युवराज लॉन्च पर बोलते हुए और प्रोलिथिक में मेंटरशिप की भूमिका में शामिल होने पर, युवराज सिंह ने कहा, ‘जब मैं अपनी यात्रा पर पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे पता चलता है कि किसी भी स्पोर्ट्स करियर में जीवित रहने और सफल होने के लिए सही मार्गदर्शन, फिटनेस, आहार और मानसिक शक्ति कितनी महत्वपूर्ण है. हम प्रोलिथिक के साथ जो कुछ कर रहे हैं, वह कुछ ऐसा है जो मैं चाहता था कि मेरे पास तब होता जब मैंने शुरुआत की थी. एक टीम जो किसी एथलीट के समग्र विकास को देखती है, न कि केवल एक ब्रांड के रूप में. यह सहयोग अगली पीढ़ी को मानसिक रूप से तेज, मजबूत और अधिक तैयार रहने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है.’ Big congratulations to @YUVSTRONG12 and @IamAbhiSharma4 on the launch of #ProlithicTalent! Kicking off with Abhishek Sharma as the first signing and Yuvraj Singh as mentor, this fresh initiative is all set to shape the next generation of sports stars. pic.twitter.com/lDYDBN1G8n — Decode Sunrisers™ (@DecodeSunrisers) May 23, 2025 प्रोलिथिक प्रयास में निदेशक और 200 नॉटआउट सिनेमा के संस्थापक रवि भागचंदका ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि यह उद्यम परिवर्तनकारी होगा, क्योंकि हम सामूहिक रूप से प्रत्येक एथलीट में सर्वश्रेष्ठ लाने का प्रयास करते हैं. हम जिस रोमांचक मिशन पर निकलने जा रहे हैं, वह निश्चित रूप से गेम चेंजर होगा.’ न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के मालिक सागर खन्ना, जो अबू धाबी टी10 और मैक्स 60 कैरेबियन टूर्नामेंट जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग ले चुके हैं, ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य हमेशा स्पोर्ट्सों में उत्कृष्टता का समर्थन करना रहा है और अभिषेक जैसी उभरती प्रतिभाओं के साथ काम करने से हमें ऐसा करने में मदद मिलती है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रोलिथिक में, हम उभरते हुए एथलीटों को ध्यान केंद्रित करने, सुधार करते रहने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ प्रबंध निदेशक, पार्टनर, शाजमीन कारा ने भी साझा सहयोग पर व्यक्त किया, ‘हम केवल एथलीटों का प्रबंधन नहीं कर रहे हैं; हम महानता को अनलॉक कर रहे हैं. अभिषेक के साथ, हम कच्ची प्रतिभा का पोषण कर रहे हैं और सपनों को हवा दे रहे हैं. हमारी साझेदारी मार्गदर्शन से परे है, यह उत्कृष्टता की एक संयुक्त यात्रा है.’ ये भी पढ़ें… हिंदुस्तानीय स्टार दीप्ति शर्मा हुईं ठगी का शिकार, यूपी वॉरियर्स की साथी खिलाड़ी पर ही लगाया चोरी का इल्जाम शुभमन गिल के सिर ही सजने वाला है टेस्ट कप्तानी का ताज, रिपोर्ट में दावा The post अब कोचिंग की दुनिया में छक्के लगाएंगे युवराज सिंह, विश्व कप विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro Forest Land: सुप्रीम कोर्ट ने DFO और RCCF के खिलाफ सजा सुनाने पर लगायी रोक, ये है वजह

Bokaro Forest Land: रांची, राणा प्रताप-सुप्रीम कोर्ट ने बोकारो के चास के तेतुलिया मौजा की जमीन के मामले में डीएफओ व आरसीसीएफ को न्याय प्रक्रिया में अवरोध पैदा करने के लिए अवमानना का दोषी करार देने के फैसले को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की पीठ ने दो आइएफएस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना के मामले में सजा सुनाने पर रोक लगा दिया. इसके साथ ही 74.38 एकड़ भूमि पर यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया. अगली तिथि पर जमीन के वनभूमि होने से संबंधित दस्तावेज के साथ सक्षम पदाधिकारियों की ओर से आवश्यक दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए छह सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है. झारखंड प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती झारखंड प्रशासन ने हाईकोर्ट द्वारा बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार व क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) डी वेंक्टेश्वरला को अवमानना के मामले में दोषी करार देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उमायुष मल्टीकॉम प्रालि की अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) व क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) को दोषी करार दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में सजा नहीं सुनायी थी. इसके साथ ही दोषी करार दिये गये अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया था. ये भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: RIMS में एडमिट IAS विनय चौबे के लिए मेडिकल टीम गठित, खा रहे हैं घर का खाना 14 जुलाई को अगली सुनवाई अवमानना मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. प्राथी ने अवमानना याचिका दायर कर कार्रवाई करने की मांग की है. उसका कहना है कि तेतुलिया की 74.38 एकड़ जमीन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दिये गये फैसले को लागू करने में वन विभाग के अधिकारी अवरोध पैदा कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड की बेटियां बनेंगी IAS-IPS, खूंटी में हेमंत सोरेन के मंत्री रामदास सोरेन ने बताया स्पेशल प्लान The post Bokaro Forest Land: सुप्रीम कोर्ट ने DFO और RCCF के खिलाफ सजा सुनाने पर लगायी रोक, ये है वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Rate: ग्लोबल ट्रेंड से सोना हुआ मजबूत, चांदी लुढ़की, वायदा बाजार में लौटी रफ्तार

Gold Rate: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, इसके विपरीत चांदी लुढ़क गई. इस बीच वायदा बाजार की रफ्तार वापस लौट आई है. अखिल हिंदुस्तानीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों और अमेरिकी राजकोषीय नीतियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच 24 कैरेट सोना 100 रुपये चढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वैश्विक संकेतों और अमेरिका की नीतियों ने दिया समर्थन अखिल हिंदुस्तानीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है. अमेरिका में राजकोषीय अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने में अप्रैल के मध्य के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई है. कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने बताया कि यह तेजी मुख्य रूप से अमेरिका की फिस्कल चिंताओं के कारण है. चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 1,01,200 रुपये पर बंद हुई थी. वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत 0.46% बढ़कर 33.20 डॉलर प्रति औंस रही. वायदा बाजार में सोना-चांदी दोनों में लौटी तेजी मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा नए सौदों की लिवाली के चलते वायदा बाजार में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 527 रुपये यानी 0.55% की तेजी के साथ 96,063 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 9,786 लॉट का कारोबार हुआ. चांदी वायदा में भी उछाल वहीं, चांदी वायदा बाजार में भी तेजी रही. जुलाई डिलीवरी वाला अनुबंध 318 रुपये यानी 0.45% चढ़कर 98,114 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जिसमें कुल 17,222 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, यह तेजी कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने और मजबूत हाजिर मांग के कारण आई है. इसे भी पढ़ें: कभी 20 हजार की नौकरी करती थी पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूब से कमाई पर 4 बैंक खाते? अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिखा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 1.07% बढ़कर 3,329.65 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. वहीं चांदी भी 0.46% की तेजी के साथ 33.20 डॉलर प्रति औंस पर रही. कुल मिलाकर, वैश्विक आर्थिक हालात और अमेरिका में जारी अस्थिरता ने सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मजबूत किया है, जबकि चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है. इसे भी पढ़ें: World Bank से पाकिस्तान को मिलेगा 20 बिलियन डॉलर, हिंदुस्तान का पुरजोर विरोध The post Gold Rate: ग्लोबल ट्रेंड से सोना हुआ मजबूत, चांदी लुढ़की, वायदा बाजार में लौटी रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025: टॉप 2 के लिए GT, RCB, MI और PBKS के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी, देखें समीकरण

IPL 2025: आईपीएल 2025 का लीग चरण जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ रहा है, चीजें स्पष्ट होती जा रही हैं. 03 जून को इस बड़े टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. इससे पहले चार टीमें – गुजरात टाइटंस (GT), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि टॉप दो की टीमें कौन-कौन सी होंगी. बचे हुए लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद यह भी पता चल जाएगा कि कौन सी दो टीमों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है. प्रत्येक टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन केवल दो ही प्रतिष्ठित स्थानों का दावा कर सकते हैं जो क्वालीफायर 1 के लिए सीधा रास्ता प्रदान करते हैं. आइए उन समीकरणों पर नजर डालते हैं, जो दो टीमों को टॉप में पहुंचा सकती हैं. IPL 2025 Battle between GT RCB MI and PBKS for top 2 see equation गुजरात टाइटंस (GT) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हाल ही में 33 रन से हारने के बावजूद, जीटी एक मजबूत दावेदार बना हुआ है. 13 मैचों में 18 अंक और +0.602 के सराहनीय नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ, उन्हें 20 अंक तक पहुंचने के लिए अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है. हालांकि, शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए, जीटी अगर अपना आखिरी मैच हार भी जाता है तो प्रबल दावेदार होगा. बस उसे पीबीकेएस से जुड़े मैचों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙤𝙛𝙛𝙨 𝙎𝙚𝙘𝙪𝙧𝙚𝙙 🔢 Did your favourite team qualify for the Playoffs? 🤔#TATAIPL pic.twitter.com/LtiXumlWdq — IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आरसीबी के 12 मैचों में 17 अंक हैं, जिसका एनआरआर +0.482 है. दो मैच बचे हैं, दोनों में जीत से उनके 20 अंक हो जाएंगे, जिससे वे शीर्ष दो में जगह बनाने की गारंटी दे देंगे. हालांकि, एक जीत भी काफी हो सकती है, बशर्ते अन्य परिणाम उनके पक्ष में हों. शुक्रवार को आरसीबी का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है, जो रनों का अंबार लगाने के लिए जानी जाती है. अब यह देखना मजेदार होगा कि इस मैच का परिणाम क्या होता है. पंजाब किंग्स (PBKS) पीबीकेएस ने 12 मैचों में 17 अंक अर्जित किए हैं, लेकिन उसका एनआरआर +0.376 है, जो आरसीबी से कम है. ऐसे में उसे अपने बचे हुए दो मैच जीतने होंगे, जिससे उसके अंक 21 हो जाएंगे. ऐसा करने के बाद वह टॉप दो में आसानी से जगह बना सकता है. हालांकि, यह देखना होगा कि आरसीबी अपने दो में एक मैच हार जाए, तभी यह समीकरण काम करेगा. एक भी हार उनके अवसरों को खतरे में डाल सकती है, जिससे उनके आगामी मैच महत्वपूर्ण हो जाएंगे. मुंबई इंडियंस (MI) टूर्नामेंट के की शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बावजूद जिस प्रकार मुंबई इंडियंस ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाया, वह देखने लायक था. MI ने 13 मैचों में 16 अंक हासिल किए हैं और लीग में +1.274 पर सर्वश्रेष्ठ NRR बनाया हुआ है. अपने आखिरी मुकाबले को जीतकर एमआई 18 अंक बटोर सकता है और दूसरे टीमों के हारने के बाद वह टॉप दो में पहुंच जाएगा. उसे शीर्ष दो स्थान हासिल करने के लिए अभी भी अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा. फैंस को फाइनल मुकाबले का इंतजार आईपीएल 2025 में शीर्ष दो स्थानों के लिए दौड़ रोमांचक निष्कर्ष पर पहुंचने वाली है. जहां आरसीबी और जीटी को थोड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं पीबीकेएस और एमआई का अपने शेष मैचों में प्रदर्शन निर्णायक होगा. प्रशंसक रोमांचक अंत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि टीमें प्लेऑफ में टॉप दो स्थानों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. 03 जून को जब फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा तब फैंस उन दो टीमों को मैदान पर देखने के लिए बेकरार होंगे जो ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे. ये भी पढ़ें… हिंदुस्तानीय स्टार दीप्ति शर्मा हुईं ठगी का शिकार, यूपी वॉरियर्स की साथी खिलाड़ी पर ही लगाया चोरी का इल्जाम शुभमन गिल के सिर ही सजने वाला है टेस्ट कप्तानी का ताज, रिपोर्ट में दावा The post IPL 2025: टॉप 2 के लिए GT, RCB, MI और PBKS के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी, देखें समीकरण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top