Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंगनबाड़ी शिक्षिका को केंद्र में बंद कर जताया विरोध

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली के चुपी चर आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका पर खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह बच्चों के अभिभावकों ने जमकर विरोध किया. गुस्साये अभिभावकों ने शिक्षिका को आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शिक्षिका को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में कीड़ा और घुन लगे अनाज से बच्चों के लिए खाना बनाया जा रहा था. इसको लेकर कई बार समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन शिक्षिका ने इसे नजरअंदाज किया. इससे नाराज होकर आज उन्होंने विरोधस्वरूप शिक्षिका को केंद्र में बंद कर दिया. हालांकि, शिक्षिका का कहना है कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आंगनबाड़ी शिक्षिका को केंद्र में बंद कर जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीरभूम में तस्करी से बचायी गयीं 27 गायें, 15 लोग हुए गिरफ्तार

बीरभूम. गुरुवार को सुबह जिला प्रवर्तन शाखा(डीइबी) की टीम ने तारापीठ रामपुरहाट सड़क मार्ग पर विशेष अभियान चला कर पशु तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए चार पिकअप वैन से 27 गायों को छुड़ा दिया. साथ ही पशु तस्करी के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. चारों पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक तस्करी के आरोपी गायों को गाड़ी में लाद कर झारखंड से आकर बीरभूम होते हुए मुर्शिदाबाद जानेवाले थे. लेकिन उससे पहले ही ये लोग गायों के साथ गिरफ्तार कर लिये गये. गुरुवार को सुबह पिकअप वैन में मौजूद गायों को देख कर डीइबी के अधिकारियों को संदेह हुआ. फिर वाहनों को रोक कर पूछताछ की गयी. गायों के ले जाने के लिए वैध कागजात मांगे गये, जो आरोपी चालक व अन्य लोग नहीं दिखा पाये. उसके बाद चारों पिकअप वैन के चालक व खलासियों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीरभूम में तस्करी से बचायी गयीं 27 गायें, 15 लोग हुए गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga : विवाद शांत कराने गये पुजारी को पीटा, पुलिस तैनात

Darbhanga : सिंहवाड़ा. नगर पंचायत भरवाड़ा में बाइक की ठोकर के बाद हो रहे विवाद को सुलझाने गए मंदिर के पुजारी को पीटकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी पुजारी प्रशांत कुमार हिंदुस्तानी उर्फ मुन्ना को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्रशांत मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे थे, इसी बीच यह घटना हुई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ-टू ज्योति कुमारी, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की पड़ताल की. एसडीपीओ-टू ने बताया कि अभी किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि बाइक से ठोकर लगने के बाद काजी मोहल्ला भरवाड़ा पठान टोली शंकरपुर से आए एक ही पक्ष के युवक मंदिर के सामने विवाद कर रहे थे. हाथापाई की स्थिति देख मंदिर परिसर से पुजारी निकट वहां पहुंचे. दोनों को समझाने लगे. इसी बीच विवाद कर रहे युवक ने इनपर हमला कर दिया. हमले की जानकारी मिलते ही दोनों ओर से लोग जमा होने लगे. अतरवेल-भरवाड़ा पथ पर अपरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सदल-बल वहां पहुंचे. मामले को शांत करा दिया. शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. एसडीपीओ भी पहुंची. मामले की पड़ताल की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga : विवाद शांत कराने गये पुजारी को पीटा, पुलिस तैनात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : कार्यशाला में बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

बेनीपट्टी. मेघदूतम सभागार में गुरुवार को हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 32-बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ का तृतीय चरण के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह-एसडीएम के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के शुरुआती सत्र में समन्वयक ललित कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षण के महत्व, बीएलओ के संवैधानिक अधिकार व कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के निर्वाचन संबंधि विविध प्रावधानों तथा निर्वाचक निबंधन नियम 1960 के विषय में बताया. प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने बीएलओ के अधिकार और कर्तव्यों के संबंध में सभी पहलुओं पर जानकारी दी. मौके पर मो. जावेद, जूली कुमारी, प्रीति कुमारी, रेणु कुमारी, चंदा कुमारी, अमित कुमार, रंधीर कुमार व मकसूद आलम मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : कार्यशाला में बीएलओ को दिया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga : युवक की हत्या कर शव गायब करने की आशंका

Darbhanga : सदर. भालपट्टी थाना क्षेत्र के रन्ना गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवक को शादी का झांसा देकर घर बुला कर उसकी हत्या कर दिये जाने की चर्चा है. हत्या के बाद शव को गायब कर दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी है. डॉग स्क्वायर्ड की मदद से चौर, तालाब समेत आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार प्रेषण तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था. केवल पुलिस को घटनास्थल के बगल में सड़क किनारे मिट्टी के नीचे गड़ा एक मोबाइल बरामद हुआ है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने जांच के दौरान घर में मौजूद लड़की की नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक किसी दूसरे गांव का रहने वाला था. ग्रामीणों का कहना है कि वह तारालाही निवासी था. युवक व लड़की की मुलाकात पहले जेल में हुई थी. लड़की का भाई और युवक दोनों किसी आपराधिक मामले में एक ही जेल में बंद थे. वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई. जेल से रिहा होने के बाद युवक लड़की के घर आने-जाने लगा. इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया. बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व लड़की ने युवक को शादी के बहाने घर बुलाया. ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की रात लड़की व उसके परिजनों ने युवक की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर घर की छत पर छिपाया, लेकिन बुधवार को शव को वहां से ठिकाने लगा दिया गया. सूचना पर भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. घर की तलाशी ली तो वहां हत्या का कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला. शक के आधार पर लड़की की नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की अपनी मां व तीन बहनों के साथ घर में शराब बेचने का धंधा करती थी. परिवार के सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग व आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. शव बरामद होने तक मामले की पुष्टि नहीं की जा सकती. भालपट्टी थानाध्यक्ष ने कहा कि शव की तलाश में जुटे हैं. शव मिलने के बाद मामले की असलियत सामने आएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga : युवक की हत्या कर शव गायब करने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga : मुर्गा फार्म से 304 लीटर विदेशी शराब बरामद

Darbhanga : हायाघाट. हायाघाट थाना की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर धोबोपुर बंसारा गांव में नाथू चौधरी के मुर्गा फार्म में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. मुर्गा फार्म के एक रूम में 304 लीटर विदेशी शराब रखी हुई थी. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी नाथू चौधरी फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि तस्कर चौधरी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga : मुर्गा फार्म से 304 लीटर विदेशी शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : कचहरी सचिव के द्वितीय चरण के काउंसलिंग में 12 अभ्यर्थी चयनित

मधुबनी. ग्राम कचहरी सचिव के 18 पद के लिए गुरुवार को नगर भवन में काउंसलिंग हुई. जिसमें 16 कचहरी चयनित सचिव को नियोजन पत्र दिया गया. वहीं, 6 कचहरी सचिव का पद रिक्त रह गया. इससे पहले ग्राम कचहरी सचिव पद के 73 पद के लिए बीते 11 अप्रैल को प्रथम चरण कि काउंसलिंग हुई थी. जिसमें 55 अभ्यर्थी को ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए चयनित हुआ था. वहीं 18 कचहरी सचिव पद रिक्त रह गया था. कचहरी सचिव के छह पद रह गया रिेक्त आठ प्रखंड के कचहरी सचिव के 18 पद के लिए हुई काउंसलिंग में सबसे अधिक बाबूबरही प्रखंड के पांच ग्राम कचहरी के सचिव पद के लिए हुई. अंधराठाढ़ी प्रखंड के लिए 2 ग्राम कचहरी सचिव, बिस्फी प्रखंड में 2, फुलपरास में 2, लदनियां में 3, बेनीपट्टी में 1 , पंडौल में 2 एवं मधवापुर में 1 ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए काउंसलिंग हुई. जिसमें बाबूबरही प्रखंड के भूपट्टी ग्राम कचहरी सचिव के लिए उपस्थित अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र का मिलान नही रहने के कारण काउंसलिंग नहीं हो सकी, जबकि सतधारा ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए उपस्थित अभ्यर्थी को अनुभव प्रमाण पत्र नही रहने के कारण काउंसलिंग नही हो सकी. लदनियां प्रखंड के डलोखर व मधवापुर प्रखंड के मधवापुर के लिए अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित नहीं रहने के कारण पद रिक्त रह गया. पंडौल प्रखंड के सरिसबपाही इस्ट ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए उपस्थित अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र काउंसलिंग में उपस्थित नहीं करने के कारण चयनित नहीं हुआ. फुलपरास प्रखंड के रामनगर ग्राम कचहरी पद के लिए उपस्थित अभ्यर्थी को आधार मिलान नहीं होने से होल्ड पर रखा गया. मौके पर उपस्थित कार्यपालक सहायक संजय कुमार, गणेश कुमार, सचिव अखिलेश कुमार सहित सरपंच सहित पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : कचहरी सचिव के द्वितीय चरण के काउंसलिंग में 12 अभ्यर्थी चयनित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga : लूट मामले का आरोपित मधुबनी से गिरफ्तार

Darbhanga : केवटी. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के पोखरशाम गांव में छापेमारी कर लूट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि कोयलास्थान निवासी किराना दुकानदार राजनंदन यादव ने 13 अक्तूबर 2024 को लूट का मामला दर्ज कराया था. बताया था कि दुकान बंद कर घर जाने के दौरान रात में हवाई अड्डा के निकट दो बाइक सवार घेरकर बाइक व एक मोबाइल लूटकर फरार हो गया. इस बावत थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि लूट मामले में शामिल रोशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा वे घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रहे. चोरी से बिजली जलाते तीन धराये, कांड अंकित केवटी. बिजली विभाग के जेइ कमलेश कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने रैयाम थाना क्षेत्र के छाछा गांव छापेमारी कर तीन घरों में चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ लिया. जेइ ने बताया कि छात्रा निवासी दिगु झा, परम ठाकुर तथा रामसागर पासवान आवासीय घर में चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे. इन सभी पर आर्थिक दंड लगाने के बाद रैयाम थाना में मामला दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में मानव बल राहुल कुमार झा, सूरज कुमार तथा सकलदेव यादव शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga : लूट मामले का आरोपित मधुबनी से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्याह्न भोजन में अनियमितता मामले में 27.66 लाख रुपये की होेगी वसूली

:: निदेशक ने डीइओ को दिया निर्देश, 20.85 लाख रुपये की पूर्व में की जा चुकी है वसूली :: 2015 से 2017 के बीच का है अनियमितता का मामला, बच्चों की अधिक उपस्थिति दिखा की गई थी गड़बड़ी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रशासनी स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित की जा रही मध्याह्न भोजन योजना में 8-10 वर्ष पूर्व की गई अनियमिता मामले में अबतक पूरी राशि की वसूली नहीं की जा सकी है. इसको लेकर मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने डीइओ को पत्र भेजा है. कहा है कि 19 मई को योजना की समीक्षा की गई है. इस दौरान जिले की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 27.66 लाख रुपये की वसूली की जानी शेष है. कहा गया है कि राशि की वसूली कराएं या अपील या आवेदन व विभागीय कार्यवाही के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं. इसके बाद एमआइएस में इसका आंकड़ा अपडेट करने काे कहा गया है. बता दें कि मुजफ्फरपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों के औचक निरीक्षण में मध्याह्न भोजन के संचालन में अनियमितता पकड़ी गयी थी. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम थी, लेकिन रजिस्टर पर अधिक उपस्थिति दिखाकर उस अनुसार मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की जा रही थी. इसपर संबंधित प्रधानाध्यापकों से राशि की वसूली का विभाग ने निर्देश दिया था. मुजफ्फरपुर जिले में 48.51 लाख रुपये की वसूली की जानी थी. अबतक 20.85 लाख रुपये की वसूली की गई है. 11 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां 86 हजार रुपये की वसूली के विरुद्ध अपील किया है. शिवहर और शेखपुरा में शत प्रतिशत की गई वसूली : 38 जिलों में हुई अनियमितता के बाद कुल 10 करोड़ रुपये की वसूली की जानी थी. शिवहर और शेखपुरा जिले में शत प्रतिशत राशि की वसूली की गयी है. सबसे अधिक वसूली शेष वाले जिलों में अररिया में 39.95 लाख, सहरसा में 38.89 लाख, सीतामढ़ी में 37.12 लाख, मधेपुरा में 37.43, बेगुसराय में 34.49 रुपये की वसूली की जानी है. 4.73 करोड़ की वसूली की जानी शेष है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्याह्न भोजन में अनियमितता मामले में 27.66 लाख रुपये की होेगी वसूली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga : मशाल सरीखे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में आयेगी निखार

Darbhanga : अलीनगर. सीआरसी सह मवि नरमा की ओर से पंचायत प्रशासन भवन परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय संकुल स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. उद्घाटन दरभंगा पूर्वी भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू, कर्नल बीके सिंह व दिनेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पप्पू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्पोर्ट्स के प्रति रुचि बढ़ती है. उनकी प्रतिभा का विकास होता है. शिशु अपनी कौशल निखारने का अवसर प्राप्त करते हैं. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स प्रतियोगिता न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारती है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. केवल जरूरत है उन्हें पहचानने और निखारने की. उन्होंने समस्तीपुर जिले के ताजपुर के वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाएं मौजूद हैं. इस अवसर पर विद्यालय के एचएम रामलखन दास, पंसस पुरुषोत्तम सिंह, अमित सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga : मशाल सरीखे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में आयेगी निखार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top