Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: घुटने में दर्द हो तो क्या करें? प्रभात खबर ऑनलाइन मेडिकल काउंसेलिंग में डॉ डीपी भूषण ने दी ये सलाह

Dhanbad News : घुटने में दर्द होने पर बजट घटाएं. रात में नी-कैप का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही शरीर को आराम दें. यह सुझाव शुक्रवार को नया विचार ऑनलाइन मेडिकल काउंसिलिंग में शहर के प्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी भूषण ने दिया. इस दौरान अधिकतर लोगों ने घुटने में दर्द के संबंध में सवाल पूछे. पाथरडीह से महेंद्र प्रसाद केशरी का सवाल : घुटनों में हमेशा दर्द रहता है, चलने पर आवाज भी आती हैं?डॉक्टर का जवाब : यह समस्या घुटनों में ग्रीस की कमी के कारण होती है. दर्द से आराम के लिए आराम करें. मालिश के साथ हिंज बेल्ट का इस्तेमाल लाभदायक साबित होगा. वजन पर कंट्रोल करने से घुटनों में दबाव कम होगा. दर्द से आराम के लिए रात में नी-कैप का इस्तेमाल करें. इससे राहत नहीं मिलने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ से चिकित्सीय परामर्श लें.धनबाद से अधिवक्ता अनूप कुमार साव का सवाल : बांया घुटने में हमेशा दर्द रहता हैं, चढ़ने में परेशानी होती हैं?डॉक्टर का जवाब : यह आर्थराइटिस से जुड़ी समस्या हैं. सीढ़ी पर चढ़ने से परहेज करें. नियमित रूप से फिजियोथेरेपी करें. मालिश, सेकाइ, पैरों से जुड़े कुछ व्यायाम करने से दर्द से आराम मिलेगा. इसके बाद भी दर्द से आराम नहीं मिलने पर चिकित्सकों की सलाह पर दवा ले सकते हैं. गांधी नगर से प्रदीप कुमार साह का सवाल : लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान हूं, घुटना मोड़ने में भी परेशानी होती हैं?डॉक्टर का जवाब : घुटने मोड़ने में परेशानी व दर्द होता है, तो उतार-चढ़ाव वाले रास्तों पर चलने से परहेज करें. सीढ़ी तो बिल्कुल नहीं चढ़ना हैं. शौच के वक्त कमोड का इस्तेमाल करें. यह सुनिश्चित करें कि घुटनों काे ज्यादा से ज्यादा आराम दिया जा सके. मांसपेशियों की मजबूती के लिए पैरों से जुड़े व्यायाम करें. पैरों की मालिश से दर्द से आराम मिलेगा. संभव हो तो हड्डी रोग विशेष चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें. चंद्रपुरा से निशा सिन्हा का सवाल : एक साल से पैर और दोनों हथेली में दर्द रहता हैं. सब्जी काटने में भी दर्द होता है?डॉक्टर का जवाब : यह थायराइड से जुड़ी समस्या हो सकती है. थायराइड होने पर इस तरह का दर्द हो सकता हैं. सबसे पहले थायराइड की जांच करायें. आरए फेक्टर बढ़ा होने पर तत्काल डीएम रूमेटोलॉजी से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करें. निरसा से आशीष चक्रवर्ती का सवाल : दोनों घुटनों में हमेशा दर्द रहता है. वहीं मांशपेशी में भी अकड़न की समस्या बनी रहती हैं?डॉक्टर का जवाब : यह घुटनों के कमजोर होने की ओर इशारा कर रहा है. घुटनों के साथ मांसपेशियां भी कमजोर होने की संभावना हैं. ज्वाइंट एस ट्रायो, विजिलेक रिच व पोलो कैप दवा का सेवन नियमित रूप से करें. संभव हो तो नजदीकी हड्डी रोग विशेष से भी परामर्श प्राप्त करें. दुग्दा से अलका देवी का सावल : चार माह से दोनों घुटने फूल जा रहे हैं. इसमें दर्द भी रहता है. इसके अलावा हाथों के ज्वाइंट में भी दर्द महसूस होता हैं?डॉक्टर का जवाब : घुटनों और हथेली के ज्वाइंट में दर्द के कारण का पता लगाना आवश्यक है. इसके लिए घुटने और हथेली का एक्स-रे करायें. इसके बाद ही बीमारी का पता लगाया जा सकता है. इस बीच घुटनों की मालिश करें और कैल्शियम का सेवन जरूर करें. इससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी. हीरापुर से जितेंद्र कुमार का सवाल : 15 साल पहले कोहनी की हड्डी टू गयी थी. ऑपरेशन के बाद तार लगाया गया था. अबतक तार अंदर हैं, क्या इसे निकाला जा सकता हैं?डॉक्टर का जवाब : 15 साल बहुत समय होता है. अगर दर्द की शिकायत नहीं है, तो तार को निकालना बेहतर होगा. हड्डी रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर तार को निकाल सकते हैं. बेरमो के तुपकाडीह से नितेश अड्डी का सवाल : पैर व हाथ के साथ नसों में हमेशा दर्द रहता हैं. दर्द की दवा खाने पर भी असर नहीं होता?डॉक्टर का जवाब : यह विटामिन की कमी से संभव है. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. खान-पान में बदलाव करते हुए फल, हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. विटामिन का इंजेक्शन लेना लाभदायक होगा. झरिया उपरकुल्ही से सना परवीन का सवाल : 10-12 वर्षों से मां के दोनों घुटनों में सूजन व दर्द रहता है. वर्तमान में उठाना-बैठना मुश्किल हो गया है?डॉक्टर का जवाब : यह आर्थराइटिस से जुड़ी समस्या हो सकती हैं. सबसे पहले आर्थराइटिस प्राफाइल की जांच करायें. इससे बीमारी का पता लगाया जा सकता है. इसके बाद ही आगे का इलाज शुरू कर पाना संभव होगा. झरिया से कृष्णा गुप्ता का सवाल : सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गया था. छह साल पहले ऑपरेशन कर प्लेट लगायी गयी हैं. इसमें दर्द रहता हैं. क्या प्लेट को निकालना ठीक रहेगा?डॉक्टर का जवाब : अभी प्लेट निकालना जल्दबाजी होगी. छह साल का समय ज्यादा नहीं होता. दर्द रहने का दूसरा कारण हो सकता हैं. एक्स-रे कर इसका पता लगाया जा सकता हैं. बोकरो से सीडी ठाकुर का सावल : बाइक से गिरने से कंधे में चोट आयी थी. उसके बाद से ही दर्द रहता हैं, एक्स-रे में कुछ नहीं निकला?डॉक्टर का जवाब : कंधे में चोट लगने का दर्द लंबे समय तक रहता है. किसी-किसी मामलों में दर्द एक से तीन साल तक रह सकता है. दर्द से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज करें. कैल्शियम, विटामिन डी व आयरन की दवा लें. इससे लाभ मिलेगा. गिरिडीह से श्याम प्रसाद यादव का सवाल : सड़क दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया था. प्लास्टर हटे एक साल से जयादा का समय हो चुका है. दर्द अब भी रहता हैं?डॉक्टर का जवाब : एक उम्र के बाद फ्रैक्चर का दर्द ठीक होने में समय लगता है. दर्द से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी की मदद लें. पैरों की मालिश, सेकाइ करें. संभव हो तो बेल्ट का इस्तेमाल करें. इससे दर्द से राहत मिलेगी.ऑनलाइन मेडिकल काउंसिलिंग में इन्होंने भी पूछे सवाल : धनबाद से प्रिंस कुमार दुबे, नथुनी पासवान, कतरास सोनारडीह से शशि कुमार शर्मा, कोलाकुसमा से रोहित चौधरी, पुराना बाजार से अजय कुमार साव. ये भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: RIMS में एडमिट IAS विनय चौबे के लिए मेडिकल टीम गठित, खा रहे हैं घर का

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाजीपुर: 1 लाख रुपए के लिए रची खुद के किडनैपिंग की साजिश, पुलिस से पाला पड़ते ही उगलने लगा सच

हाजीपुर, कैफ अहमद: नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार महारानी चौक निवासी गीता देवी के अपने पुत्र का अपहरण का शिकायत नगर थाना में किया. जिसमें उनके पुत्र मनीष कुमार की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण करने की बात बताई गई. मामलें की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया गठित टीम ने त्वरित कर्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अपहृत मनीष कुमार को हाजीपुर से सकुशल बरामद किया गया है. खुद रची थी साजिश प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया की बरामद युवक से पूछताछ के क्रम में युवक ने पहले अपहरण करने की मनगढ़ंत कहानी बताई, लेकिन पुलिस के सख्ती से पूछताछ के बाद युवक ने किसी के द्वारा अपहरण नहीं किये जाने की बात स्वीकार की तथा बताया कि अपनी बहन व भाई के शादी का कर्ज उतारने के लिए माँ का जमीन बेचने के लिए जानबूझकर फर्जी अपहरण का स्वांग रचकर, एक लाख रूपये की झूठी मांग का अफवाह फैलाकर मोबाईल बंद कर दिया था. मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी गौरतलब हो कि नगर थाना के हेला बाजार निवासी सुरेश राय की पत्नी गीता देवी ने नगर थाना में अपने पुत्र मनीष कुमार के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज प्राथमिकी ने बताया गया कि बीते 20 मई को मेरा बेटा मनीष कुमार मुझे बोलकर घर से निकला की काम करने के लिए पटना जा रहा हूं. उसके बाद शाम को लौटकर घर नहीं आया तो हम सभी कोई खोजबीन करने लगे लेकिन कोई पता नहीं चल सका. मनीष के मोबाइल नंबर से फोन आया और बोला कि गांधी चौक से तीन से चार आदमी मिलकर चार चक्का से उठा लिए और अपने साथ ले गए और एक लाख रुपए मांगने की बात बोलकर फोन काट दिया. इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब, दुबई, कतर के बाद अब लंदन जायेगा मुजफ्फरपुर का आम, लखनऊ की एजेंसी ने किया करार The post हाजीपुर: 1 लाख रुपए के लिए रची खुद के किडनैपिंग की साजिश, पुलिस से पाला पड़ते ही उगलने लगा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

World Bank से पाकिस्तान को मिलेगा 20 बिलियन डॉलर, भारत का पुरजोर विरोध

World Bank: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बाद पाकिस्तान को अब विश्व बैंक से भी करीब 20 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता मिलने वाला है. विश्व बैंक की ओर से यह राशि जून में मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है. हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ही हिंदुस्तान ने आईएमएफ से मिलने वाले पैसे का विरोध किया था और आईएमएफ से उसकी समीक्षा करने की अपील की थी. अब जब विश्व बैंक की ओर से पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देने की बात कही जा रही है, तो हिंदुस्तान इसका भी पुरजोर विरोध करेगा. विदेशी पैसों से गोला-बारूद खरीदता है पाकिस्तान हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलने वाले पैसों का यह कहते हुए विरोध किया था कि इस्लामाबाद ने पहले भी इन पैसों का इस्तेमाल हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए किया था. सूत्र ने कहा कि विकासशील देशों को बहुपक्षीय एजेंसियों की ओर से पैसा गरीबी उन्मूलन और विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दिया जाता है, लेकिन पाकिस्तान इसका दुरुपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहा है. स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के नाम पर पाकिस्तान को पैसा पाकिस्तान के भागीदारी ढांचे के तहत विश्व बैंक पाकिस्तान को दिए जाने वाले 20 अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज की समीक्षा अगले महीने कर सकता है. इस पर जनवरी में सहमति बनी थी. नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को 10 वर्षों की अवधि के लिए स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए यह रकम दी जानी है. सूत्र ने कहा, ”हम पाकिस्तान को दी जाने वाली विश्व बैंक की रकम का विरोध करेंगे.” हिंदुस्तान ने आईएमएफ के पैसों का भी किया था विरोध हिंदुस्तान ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान को आईएमएफ की ओर से 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का विरोध किया था. इस वित्त पोषण को रोका नहीं जा सका, क्योंकि एजेंडा पहले ही सभी सदस्यों को दिया जा चुका था. हालांकि, हिंदुस्तान के प्रयासों के कारण आईएमएफ ने पाकिस्तान पर 11 सख्त शर्तें लगाईं. युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को पैसा? सूत्र ने कहा, ”विकास के लिए किसी भी देश को धन मिले, हिंदुस्तान इसके खिलाफ नहीं है. लेकिन आईएमएफ से ऐसे वक्त में धन मिलना सही नहीं था, जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव था और युद्ध की स्थिति थी. साथ ही, पाकिस्तान का इतिहास लोगों के लिए नहीं, बल्कि हथियार खरीदने के लिए खर्च करने का रहा है.” बजट का 18% रक्षा पर खर्च करता है पाकिस्तान सार्वजनिक आंकड़ों को देखा जाए, तो पाकिस्तान अपने आम बजट का औसतन लगभग 18% ‘रक्षा मामलों और सेवाओं’ पर खर्च करता है, जबकि संघर्ष-प्रभावित देश भी औसतन इससे कहीं कम (अपने आम बजट का 10-14%) खर्च करते हैं.’’ इसे भी पढ़ें: IMF Pakistan Aid: आईएमएफ ने पाकिस्तान को क्यों दिया पैसा? फाइनेंशियल एजेंसी ने दी ये दलील आईएमएफ के पैसों से पाकिस्तान में बढ़ा हथियारों का आयात इतना ही नहीं, 1980 से 2023 तक पाकिस्तान के हथियारों के आयात में नाटकीय रूप से औसतन 20% से अधिक की वृद्धि हुई है. हथियारों के आयात में वृद्धि उन वर्षों में हुई, जब उसे आईएमएफ से पैसा मिला है. इसे भी पढ़ें: कभी 20 हजार की नौकरी करती थी पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूब से कमाई पर 4 बैंक खाते? The post World Bank से पाकिस्तान को मिलेगा 20 बिलियन डॉलर, हिंदुस्तान का पुरजोर विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एकेडब्ल्यूएमसी के डंपर ऑपरेटरों ने प्रबंधक से की वार्ता

Dhanbad News: एकेडब्ल्युएमसी के डंपर ऑपरेटरों ने कई समस्याओं लेकर शुक्रवार को बिजखामसं केंद्रीय सचिव छोटू सिंह के नेतृत्व में कोलियरी कार्यालय में प्रबंधक जयंत कुमार के साथ वार्ता की. वार्ता में ऑपरेटर व संघ के लोगों ने कहा कि ऑपरेटर को बिना गाड़ी बुक किये ही डीजल चोरी के आरोप में चार्जशीट दिया जा रहा है. कोलियरी में कोयला का उत्पादन बढ़ाने, कर्मियों को बरसात के पूर्व जूता देने आदि समस्याओं को प्रबंधक के समक्ष रखा गया. उसपर प्रबंधक ने सकारात्मक आश्वासन दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रबंधक नीतीश कुमार, अभियंता बीके महतो, यूनियन की ओर से संजय ठाकुर, कमल हरिजन, अजय चौहान, बीबी दास, बिनोद बेलदार, महबूब अंसारी, रियाज अंसारी, शमशुल अंसारी, संजीत सिंह, मोहन प्रसाद, आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एकेडब्ल्यूएमसी के डंपर ऑपरेटरों ने प्रबंधक से की वार्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोग घायल, रेफर

फोटो-16- सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक प्रतिनिधि, कोचस. थाना क्षेत्र के लहेरी स्टैंड के समीप शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर तेज गति से आ रही एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गयी. इस घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान रामपुर (कैमूर) निवासी रामानंद पासी और सोनभद्र (यूपी) निवासी ट्रक चालक जयशंकर प्रसाद के रूप में किया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार,ट्रैक्टर चालक अपनी वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शौच करने गया था. इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें ट्रैक्टर पर सवार सहित ट्रक चालक घायल हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोग घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ कल

खलारी. गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में 25 मई को सुबह नौ बजे से एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. गायत्री शक्तिपीठ डकरा के मिथिलेश प्रजापति ने बताया कि आयोजन पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति अभियान “मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण” को साकार करने के लिए किया जा रहा है. यज्ञ न केवल आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और चेतना के संचार का भी स्रोत बनेगा. आयोजकों ने सभी से समय पर पधारकर पूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है. गायत्री परिवार डकरा शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित एकदिवसीय गायत्री यज्ञ में भाग लेने के लिए समस्त श्रद्धालुओं, सत्पथ साधकों व संस्कृति प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ कल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच दिनों तक बारिश की संभावना, सामान्य रहेगा तापमान

:: मौसम विभाग की ओर से 28 मई तक का जारी किया गया पूर्वानुमान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से 28 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस अवधि में हल्की बारिश की संभावना बनी रहने की सूचना जारी की गयी है. बताया गया है कि 25 और 26 मई के आसपास कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. साथ ही औसतन 18 से 25 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. दूसरी ओर शुक्रवार की दोपहर उमस से लोग परेशान रहे. हालांकि सुबह शाम स्थिति सामान्य रही. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा. बारिश की संभावना से न केवल दिन के तापमान में कमी आएगी, बल्कि रातें भी अपेक्षाकृत ठंडी होगी. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से निजात मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच दिनों तक बारिश की संभावना, सामान्य रहेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधान परिषद की शिक्षा समिति विवि के वित्तीय मामलों की करेगी जांच

सर्किट हाउस में पहले विवि के अधिकारियों व इसके बाद शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति शनिवार को बीआरएबीयू में दो वित्तीय वर्ष में हुए भुगतान के रिकॉर्ड की जांच करेगी. समिति सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी. यहां विवि के सभी पदाधिकारियों को रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में विवि की ओर से किए गए क्रय व खर्च के साथ ही वेतन-पेंशन भुगतान का विवरण मांगा गया है. बैठक में विवि के कुलपति, कुलसचिव, वित्त परामर्शी व वित्त पदाधिकारी को बुलाया गया है. विवि में कर रहे हैं रिकॉर्ड तैयार विधान परिषद की ओर से इसकी जानकारी पूर्व में ही विवि को दी गयी थी. इसके बाद विवि में रिकॉर्ड तैयार करने की कवायद शुरू हो गयी थी. बिहार विधान परिषद के उप सचिव शंकर कुमार की ओर से विवि काे इस संबंध में पत्र भेजा गया था. यूएमआइएस के संचालन, करार व इसके कार्य की जानकारी ली जायेगी. आउटसाेर्सिंग एजेंसियाें के चयन, अनुबंध व काेटिवार पारिश्रमिक भुगतान, ऑटाेमेशन सिस्टम पर खर्च, पुस्तक व इ-बुक क्रय पर खर्च व उत्तर पुस्तिका के क्रय पर खर्च का ब्योरा मांगा गया है. 9 सदस्यीय समिति आयेगी इस बैठक के बाद समिति के सदस्य शिक्षा विभाग के अधिकारियाें के साथ बैठक करेंगे. जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के साथ ही तिरहुत प्रमंडल के उप शिक्षा निदेशक भी इस बैठक में रहेंगे. तिरहुत प्रमंडल के सभी जिलाें के डीइओ, डीपीओ स्थापना व कार्यपालक अभियंता पीएचइडी काे भी बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है. शिक्षा समिति के अध्यक्ष विधान परिषद के उप सभापति प्राे राम बचन राय हैं. इनकी अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति आयेगी. समिति के संयाेजक डाॅ संजीव सिंह है और सदस्य के रूप में डाॅ मदन माेहन झा, नवल किशाेर यादव, प्राे वीरेंद्र नारायण यादव, सर्वेश, निवेदिता सिंह, कुमार नागेंद्र व तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्राे संजय सिंह शामिल रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधान परिषद की शिक्षा समिति विवि के वित्तीय मामलों की करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने दबोचा, चार राज्यों में फैला रखा है नेटवर्क

: ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत की गयी कार्रवाई : भगवानपुर में एक मकान से करता था गिरोह को ऑपरेट : दो अपराधी को मुजफ्फरपुर व एक पटना से हुआ गिरफ्तार : 32 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड , पांच लैपटॉप भी बरामद संवाददाता, मुजफ्फरपुर साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने दबोचा है. आर्थिक अपराध इकाई पटना के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत मुजफ्फरपुर के साइबर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. दो साइबर ठगों को सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मनोकामना नगर स्थित एक किराये के मकान से व तीसरे की गिरफ्तारी पटना से की गयी है. उनकी पहचान पारू थाना के रसूलपुर निवासी मो. हुसैन, सरैया थाना के तिल बिहटा गांव के विपिन कुमार और शेखपुरा जिला के अरियारी थाना के करीमाबिगहा निवासी रोहित कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने तीनों के पास से 32 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, पांच लैपटॉप, एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक मदरबोर्ड, एक चेकबुक, दो आधार कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, दो पेन ड्राइव, तीन चार्जर, पैसे से लेन- देन से संबंधित तीन नोटबुक, एक माउस, एक एसएसडी, एक पिट्ठू बैग और बैंकों से संबंधित अन्य कागजात पता किया जा रहा है. गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधी ई कॉमर्स साइट पर अपनी फेक आइडी व नंबर अपलोड रखते थे. अगर किसी ग्राहक का पार्सल या कूरियर के फंसने पर उपभोक्ता गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर या आइडी सर्च करते थे तो इन साइबर अपराधियों का नंबर आ जाता था. फिर, साइबर अपराधी कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर उनसे पर्सनल सभी जानकारी पूछ लेता था. ऑर्डर व पार्सल कैंसिल होने या डिएक्टिवेट होने का भय दिखाकर उसको अपने झांसे में ले लेता है. फिर ग्राहक के मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल भेजकर उसके मोबाइल में इंस्टॉल करवा कर उसका सारा एक्सेस अपने कंट्रोल में कर लेता था. इसके बाद से जुड़े नंबर के आधार पर खाते से सारे रुपये उड़ा लेता था. साइबर अपराधियों के पास से बरामद पैसे के लेनदेन के नोट बुक में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है. इसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है. एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा ऑपरेशन साइबर प्रहार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उनके निर्देशन में कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही थी. सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मनोकामना नगर में एक मकान में संदिग्ध नंबर का लोकेशन मिला. साइबर डीएसपी सह थानेदार हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सिपाही द्विवेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य को शामिल किया गया. टीम जब भगवानपुर स्थित मकान में छापेमारी की वहां से दो साइबर अपराधी मो. हुसैन व विपिन कुमार को दबोचा गया. वहां से भारी संख्या में साइबर अपराध में प्रयुक्त, मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड , पैसा लेन देन से संबंधित नोट बुक बरामद किया गया. दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पटना में छापेमारी कर तीसरे अपराधी रोहित कुमार को दबोचा गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली व उड़ीसा समेत अन्य राज्यों से साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें दर्ज है. तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अन्य राज्यों से संपर्क साधा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने दबोचा, चार राज्यों में फैला रखा है नेटवर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंजरकट्टा उप डाकघर के डाकपाल राशि गबन के आरोप में निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

डाकपाल पर प्रशासनी रकम 04 लाख 40 हजार 838 रुपये गबन का आरोप नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पंजरकट्टा शाखा डाकघर के डाकपाल पर 04 लाख 40 हजार 838 रुपये प्रशासनी राशि गबन मामले में डाक अधीक्षक पूर्णिया द्वारा कार्रवाई करते हुए निलंबन कर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने का मामला सामने आया है. मामले में नरपतगंज पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपित डाकपाल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दर्ज प्राथमिकी में फारबिसगंज उप डाकघर में पदस्थापित डाक निरीक्षक जहांगीर आलम ने बताया कि पंजरकट्टा शाखा डाकघर के डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी पर प्रशासनी राशि गबन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार डाक अधीक्षक पूर्णिया के पत्रांक के अनुसार पंजरकट्टा शाखा डाकघर का अधिकतम कैश बैलेंस सीमा 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया था. शाखा डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी द्वारा अधिकतम सीमा से अधिक की राशि रखकर प्रशासनी राशि अपने निजी कार्यों में लगाकर दुरुपयोग करने की बात कही गयी. उसके बाद पत्र के माध्यम से डाकघर में मौजूद प्रशासनी रकम को अविलंब वापस करने के लिए निर्देश दिया गया था. दूरभाष पर भी प्रशासनी राशि लौटाने के लिए निर्देश किया जाता रहा, लेकिन कार्यरत शाखा डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी ने प्रशासनी रकम को अपने लेखा कार्यालय फारबिसगंज उप डाकघर को नहीं लौटाया. जब मामले की जांच की गयी तो उन्होंने प्रशासनी पैसे का उपयोग अपने निजी कार्य में कर लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार हिंदुस्तानी को फारबिसगंज उप डाकघर से निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद नरपतगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित डाकपाल के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंजरकट्टा उप डाकघर के डाकपाल राशि गबन के आरोप में निलंबित, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top