Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरौथा गांव से लापता विवाहिता तीन दिन बाद पहुंची थाना

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बरौथा गांव से लापता विवाहिता तीन दिन बाद थाना पहुंची, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. विदित हो कि बरौथा गांव के लालू यादव का पुत्र शिवम कुमार ने गांव के ही युवती बुलबुल कुमारी पिता कारू यादव से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली था, जिसके बाद एक पुत्र को जन्म दिया था. इस दौरान शिवम कुमार के माता-पिता विवाहिता को अपनाने से इनकार कर रहे थे. जिसके बाद सामाजिक पहल पर फिर बुलबुल कुमारी को उसके ससुराल वालों ने अपने घर में प्रवेश करने की इजाजत दी. जहां ससुराल में नवजात शिशु को लेकर दस दिन भी नहीं रही थी कि रात्रि में ही नवजात शिशु को छोड़कर अचानक विवाहिता घर से लापता हो गयी. घटना के बाद बुलबुल कुमारी के मां पिंकी देवी और पिता करू यादव को जब इसकी जानकारी हुई तो थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पुत्री बुलबुल कुमारी की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही रही थी कि शुक्रवार को अचानक लापता विवाहिता थाना पहुंच गयी. बुलबुल कुमारी ने बताया कि ससुराल में सास और पति के द्वारा प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से भगा दिया था. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरौथा गांव से लापता विवाहिता तीन दिन बाद पहुंची थाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

– 10 जून तक नामांकन के लिए आवेदन का समय मुंगेर- मुंगेर विश्वविद्यालय ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन को लेकर शुक्रवार शाम से ही पोर्टल खोला गया है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. वहीं आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके अनुसार नामांकन लिया जायेगा. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के नये सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:जल जमाव से निजात को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक

Samastipur News: विभूतिपुर : स्थानीय विभूतिपुर गांव में मदरसा के निकट जलजमाव की समस्या से निजात पाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता पूर्व पंसस क्रांति कुमार ने की. इसमें गांव के शिवाला से लेकर बांध तक के सड़क निर्माण कार्य को अधूरा रखना ही जलजमाव का कारण बताया गया. लोगों ने इस समस्या से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया. साथ ही आंदोलन की रूप रेखा तैयार की. मौके पर सुनील कुमार पूर्वे, राजा पूर्वे, नवीन पूर्व, कैलाश पासवान, शिवदानी कापर, रोहित कुमार, मो. असलम, मो. सलमान, मो. हसमत, मो. बशीर, मो. हासिम, मो. परवेज, मो. तबरेज, दीपक कापर आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:जल जमाव से निजात को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:ताजपुर में निकली गयी तिरंगा यात्रा

Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के मोतीपुर ठाकुरबाड़ी से एनडीए कार्यकत्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं विवेक साहू, कुमार समर्पण, सुशील चौबे, सुरेश राय, सुरेश साह, अमरेश साहू, अनिकेत कुमार अंशु, प्रिंस सैनी, कृष्ण मोहन गुप्ता, मोहन मल्लिक, प्रमोद कुशवाहा, राजीव सूर्यवंशी, ज्ञान शंकर कौशल, उदयचल गिरी, धन्नू राय, मुन्ना दास, गौरव कुमार, राजेश कुशवाहा, हेमंत सिंह, संजय सिंह, प्रद्युमन कुमार, विकाश छेदी, मो. तनवीर, मो. जाहिद, विनय साहू, अमलेश ठाकुर, धर्मेंद्र पासवान, संतोष दास, रौशन कुमार, रविन्द्र सिंह, संजीव कुमार, वैद्यनाथ साह, संजय केशरी, विजय पासवान, अशोक पासवान, संगीता देवी, शोभा देवी, रीता कुमारी, सत्येंद्रनाथ झा, विकास सिंह, प्रवीण पंडित, राजा कुमार, नरेश ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:ताजपुर में निकली गयी तिरंगा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:बैठक में गूंजी नल-जल, बिजली, जलजमाव समेत अन्य समस्याएं

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड मनरेगा सभा भवन में बीस सूत्री की पहली बैठक हुई. अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने की. बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने प्रखंड व पंचायत में लगने वाले शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर वंचित लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचें इसको लेकर सदस्यों को जागरूक करने की अपील की. सदस्यों ने रहटौली के विद्यालय की समस्या, उप स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों के नहीं रहने से पंचायत के लोगों को इलाज में होने वाली परेशानी, प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के विभिन्न वार्डों में महीनों और वर्षों से बंद पड़े नल-जल से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. सदस्यों ने बताया कि नल-जल समस्या को लेकर पीएचडी के पदाधिकारी को शिकायत करने के बाद भी इस गर्मी में नल-जल की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. दसौत पंचायत में सड़क पर हमेशा होने वाले जल जमाव से निजात दिलाने, रानी पड़ती पंचायत सहित अन्य पंचायतों में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही पशुओं का टीकाकरण कार्य समय पर नहीं होने एवं परसा पंचायत में वर्षों से विद्युत पोल का मेंटेनेंस कार्य नहीं होने से विद्युत पोल और तार सड़क पर झुके रहने और शिकायत के बाद भी प्रखंड के विद्युत जेई और कर्मी द्वारा अनदेखी करने की बात कही गयी. बैठक समाप्ति पर पीएम आवास योजना में नये लाभुकों का नाम जोड़ने और जियो टैग करने की एवज में वसूली और पीएचसी में स्त्रीओं को प्रसव के बाद दवा के नाम पर मनमाने पैसा लेने, जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर मनमाने रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने निदान की अपील की. मौके पर प्रमुख डॉ गोबिंद कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा हिंदुस्तानी, सीडीपीओ प्रियंका, बीपीआरओ राजू कुमार, पीओ रजनीश कुमार, पीएचसी प्रभारी अमित कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, उपाध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, सदस्य अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह, सरोज कुमार, ललित झा, निर्दोष सिंह, रामपुकार मंडल, मो. ओबैश करनी, अरुण कुमार मुखिया, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर लाल, बिजली जेई आकाश वर्मा, प्रखंड नाजिर संजय कुमार, कृषि समान्वयक मणिकांत चौधरी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:बैठक में गूंजी नल-जल, बिजली, जलजमाव समेत अन्य समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुरूम-गायघट्टा पथ चौड़ीकरण में लापरवाही, आक्रोश

बलिया बेलौन कदवा व आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कुरूम, बलिया बेलौन भाया सालमारी गायघट्टा पथ का चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से होने के कारण्ग्र ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने उक्त सड़क का चौड़ीकरण निर्माण कार्य में संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा जगह- जगह सड़क खोद कर छोड़ देने से यातायात में परेशानी हो रही है. पथ निर्माण विभाग के अधिकारी इसका अवलोकन नहीं करते हैं. सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण सड़कों से धूल उड़ रही है. करोड़ों की राशि से सड़क चौड़ीकरण की जा रही है. संवेदक और विभाग के अधिकारी उदासीन रवैया दिखाये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा पंचायत स्तर के योजनाओं पर सब की नजर रहती है. सूचना पट नहीं लगाया गया है. कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने बताया की कुरूम, गायघट्टा पथ का चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी. दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है. सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से हजारों लोगों को इस का लाभ मिलेगा. रोजगार का अवसर बढ़ेगा. सड़क चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में समय सीमा के अन्दर पूरा करना होगा. कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्थिति के बारे में जानकारी लेने की बत कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुरूम-गायघट्टा पथ चौड़ीकरण में लापरवाही, आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कारी कोसी बांध पर बसे कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करें

– डीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, वस्तु स्थिति से कराया गया अवगत कटिहार मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी ने मनिहारी प्रखंड के कारी कोसी बांध पर बसे गंगा कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करने को लेकर मां जानकी पुनर्वास समिति आश्रम के तत्वाधान में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में चार बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए संस्थापक राजेश गुरनानी ने कहा कि प्रथम विस्थापितों की सूची अनुमोदित .है जो पहले 323 परिवारों की थी. बाद में 272 हो गयी. जबकि अर्जित की जाने वाली भूमि 13.18 एकड़ है. जिसमें लगभग 500 परिवार पुनर्वासित हो सकते हैं. दूसरे तथ्य के रूप में तत्कालीन प्रधान सचिव व्यास जी द्वारा पूर्व सांसद स्व युवराज सिंह के प्रयासों व संवेदना से अवगत होते हुए कटिहार प्रशासन के सम्मुख कड़वे सच को शब्दों में उल्लेखित करते हुए कहा कि एक तय समय सीमा के अंदर इन सभी को पुनर्वासित करके उन्हें सूचित किया जाय. इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठोस आश्वासन के उपरांत तत्कालीन आपदा मंत्री लेसी सिंह ने भू अर्जन के लिए आवश्यक राशि भी उपलब्ध करा दी. जो कि अब तक कटिहार जिला प्रशासन के पास है. पुनर्वास की धीमी प्रक्रिया से विवश होकर जब कटाव पीड़ित उच्च न्यायालय पटना में जनहित याचिका दायर की. जिसका नंबर सीडब्लूजेसी संख्या 18915/ 2019 का आदेश भी तीन माह के अंदर पुनर्वासित करने का था.कहा, जब जमीन उपलब्ध है. राशि उपलब्ध है. कोर्ट का ऑर्डर भी गंगा कटाव पीड़ितों के पक्ष में है. बिहार प्रशासन का संवेदनात्मक व्यवहार व तकनीकि बाधाएं दूर हो चुकी हैं. प्रतिनिधि मंडल में आचार्य विद्यासागर शास्त्री अटल, खगेंद्र साह, रामलाल पासवान, कैलाश भगत, तारा देवी शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कारी कोसी बांध पर बसे कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ललवामोड़ गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत ललवामोड़ गांव में आग लगने से एक घर की सारी संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार ललवामोड़ गांव में वार्ड संख्या 14 के निवासी महेंद्र मांझी के घर में गुरुवार की रात अज्ञात तरीके से आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. इस दौरान महेंद्र मांझी के घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि घरेलू सामग्री जलकर बर्बाद हो गया. गनिमत कहे कि आग लगने के बाद घर के अंदर सोये महेंद्र मांझी और उसके परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. आग लगने की शोर पर दौड़े ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग से लगभग पचास हजार की क्षति होने का अनुमान लगाया गया हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया अंकित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव प्रशासनी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया. मुखिया द्वारा घटना की जानकारी अंचल प्रशासन को दे दी गयी है. सीओ जुगनू रानी ने बताया कि घटनास्थल पर प्रभारी अंचल निरीक्षक को आग से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ललवामोड़ गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव बने सोनू

कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सोनू खान जैकी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का महासचिव नियुक्त किया गया है. यह घोषणा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 21 मई को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गयी. नियुक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की स्वीकृति प्राप्त है. वे अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास जैसे मुद्दों को लेकर लगातार सड़क से सोशल मीडिया तक संघर्षरत रहे हैं. उनकी साफ छवि, जनसंपर्क कौशल, स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया. मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जज़्बे के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव बने सोनू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुलाई तक एक लाख परिवार को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य

-वंचित परिवार को स्वयं सहायता समूह में जोड़ने का अभियान शुरू कटिहार जीविका कटिहार की ओर से जिले के सभी 16 प्रखंडों में छूटे हुए परिवार को स्वयं सहायता समूह में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. जीविका के राज्य कार्यालय के दिशा निर्देश के आलोक में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों से छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूह में जोड़कर पूर्ण अच्छादन सुनिश्चित किया जाना है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक इंद्रशेखर इंदु ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई माह के अंत तक समूह से वंचित सभी परिवारों को समूह में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. ताकि स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए परिवारों को विभिन्न प्रशासनी योजनाओं का लाभ ससमय पहुंचाया जा सके. इसके लिए जिले में नामित राशन कार्डधारी परिवारों को चिन्हित कर समूह में जोड़ने का प्रावधान किया गया है. इस कार्य को ससमय पूरा करने के लिए पंचायत स्तरीय समूह गठन दल का निर्माण किया जायेगा. जिसमें पंचायत स्तरीय जीविका कर्मी, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह की सामुदायिक साधन सेवी शामिल होगी. ग्रामीण क्षेत्र के समूह में समावेशन की स्थिति के सत्यापन अथवा आकलन के लिए स्थानीय जीविका मित्र एवं अन्य कैडर द्वारा किया जायेगा. इस क्षेत्र के राशन कार्डधारी के समावेशन के लिए सत्यापन के बाद पंचायत स्तरीय समूह गठन दल द्वारा समूह का गठन किया जायेगा अथवा पुराने समूह में छूटे हुए परिवार को जोड़ा जायेगा. जिले में अबतक 36000 समूह का गठन डीपीएम ने बताया कि वर्तमान में जीविका कटिहार द्वारा जिले के सभी 16 प्रखंडों में अब तक 36000 से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है. जिसमें लगभग चार लाख 40 हजार परिवारों को जोड़ा गया है. इस अभियान के तहत लगभग एक लाख से अधिक परिवारों को स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जा सकेगा. स्वयं सहायता समूह में जुड़कर स्त्रीएं सामाजिक, आर्थिक एवं नेतृत्वक स्तर पर जागरूक हुई है. जिससे समाज में एक अलग बदलाव नजर आया है. समूह की सहायता से ही आज जिले के लाखों स्त्रीएं रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में समाज को आथिर्क बल देने मे अहम भूमिका निभायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जुलाई तक एक लाख परिवार को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top