Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: पूर्णिया जिले में इस दिन होगी भारी बारिश, कल का मौसम भी जानिए…

Bihar Weather: प्री मानसून की बारिश से पूर्णिया का मौसम बदला हुआ है. सुबह बारिश की कुछ बूंदें गिरी तो दिनभर बादलों की आंख मिचौली चलती रही. कभी तेज धूप तो कभी बादलों के छा जाने से बारिश के आसार बनते रहे लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई. मौसम ऐसे ही दिनभर खुशनुमा बना रहा. पूर्णिया में अलगे 24 घंटे के मौसम की जानकारी आ गयी है. पूर्णिया में अगले 24 घंटे का मौसम मौसम विज्ञानियों की मानें तो पूर्णिया का मौसम अगले 24 घंटे ऐसा ही बना रहेगा. जबकि 25 मई के बाद हल्की राहत की गुंजाइश बन रही है. इस बीच शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में भारी बारिश शुरू, भागलपुर-मुंगेर और कोसी-सीमांचल का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा? पूर्णिया में बारिश के आसार पूर्णिया में अभी प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है. पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो 25 मई तक पूर्णिया के कुछ- कुछ जगहों पर तेज आंधी, हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वैसे, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में 26 मई तक झमाझम बारिश के संकेत दिए गये हैं. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/snCdTsXM6D — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) May 23, 2025 शनिवार का मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार 24 मई को बारिश की संभावना 80 फीसदी बतायी है. बताया गया कि पूरे दिन बारिश के हालात बने रहेंगे.रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इधर, इस बारिश का असर शहर की चहल-पहल पर अब तक नहीं है लेकिन कई मुहल्लों में जलजमाव जरुर हो गया है. The post Bihar Weather: पूर्णिया जिले में इस दिन होगी भारी बारिश, कल का मौसम भी जानिए… appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग लगातार जारी, आज हुई टिकट चेकिंग में 96805 रुपये का जुर्माना वसुला गया

नया विचार समस्तीपुर–  महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 23.05.25 को पुनः समस्तीपुर मण्डल के चकिया, मोतिहारी एवं सगौली स्टेशनों पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 18 TTE एवं 05 RPF स्टाफ को लगाया गया था। चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 63311/12557/15215/75213/19038/15216/15274/,63314/12558 को चेक किया गया एवं कुल 268 मामलों से ₹90805/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष लालगाडी से टिकट चेकिंग करायी जा रही है. 

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक में दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में कल्याण, आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन कोषांग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा अंबेडकर समग्र सेवा की समीक्षा एवं प्रगति के विषय में जिला कल्याण पदाधिकारी से पृच्छा की गई तथा निर्देश दिया गया की समग्र सेवा कैंप में प्राप्त विभिन्न आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को स्त्री पर्यवेक्षिका का रोस्टर यथाशीघ्र अनुमोदित करवाते हुए जितने भी लंबित भर्ती प्रक्रिया है उनको करने का निर्देश दिया गया ।दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अंतर्गत विभिन्न लाभूको को ट्राट साइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण की समीक्षा की गई तथा सभी पात्र लाभूको को वितरित करने हेतु सहायक निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न पेंशन की समीक्षा की गई तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ससमय पेंशन से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडे, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री आकाश ,जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रसून परिमल सहित सभी संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू

माधव 19 मुजफ्फरपुर. प्रथम राज्यस्तरीय जूनियर लगोरी (पिट्ठू) अंडर-19 (बालक) प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर टीम का दो दिवसीय चयन शिविर किलकारी जिला स्कूल के मैदान में शुरू हुआ. इसमें विभिन्न स्कूलों के 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. यह जानकारी जिला लगोरी संघ के संयोजक उत्पल रंजन ने दी. बताया कि शनिवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जूनियर टीम चुनी जायेगी. यह 25 मई को बेगूसराय में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जायेगी. चयनकर्ताओं में किलकारी की सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी स्नेहा रानी, जिला लगोरी संघ के संयोजक उत्पल रंजन, कुन्दन सिंह, धीरज भारद्वाज, किलकारी स्पोर्ट्स प्रशिक्षक विकास सिंह मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमआइटी के 65 विद्यार्थी गेट में सफल

माधव-11 मुजफ्फरपुर. एमआइटी के 65 विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में सफलता प्राप्त की है. सफल छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ एमके झा ने सम्मानित किया. कॉलेज के गेट प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अमित वर्मा ने बताया कि 65 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.सिविल ब्रांच से सबसे अधिक 22 छात्रों ने सफलता पायी है. विभाग के समन्वयक प्रो मनोज कुमार ने बताया कि आइटी के अमिय कुमार ने पूरे हिंदुस्तान में कंप्यूटर साइंस में 42वां रैंक पाया है. दिव्यांशु ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 वां स्थान प्राप्त किया.बिहार में दिव्यांशु ऐसे एकमात्र छात्र हैं जिन्होंने दो-दो गेट पेपर में ऑल इंडिया रैंकिंग में 100 के अंदर रैंक पायी है. रजिस्ट्रार डॉ रजनीश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो दीपक चौधरी ने बताया कि गेट स्कोर कार्ड के आधार पर कुछ अच्छे पीएसयू में बिना परीक्षा के नियुक्ति होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमआइटी के 65 विद्यार्थी गेट में सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमदाहा में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से मारकर किया घायल

दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में चल रहा प्राथमिक उपचार कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा बाजार स्थित गोपालगंज टोला में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट में जमदाहा निवासी फंटूश यादव की 25 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी व बद्री मंडल की 18 वर्षीया पुत्री सुनिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी मामी व भगिनी को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जमदाहा निवासी शिव मंडल ने बताया कि उसका मंझला बेटा रतन मंडल, उसकी पत्नी सुगनी देवी व पुत्र रौनक कुमार ने मिलकर पहले गाली-गलौज किया. विरोध करने पर हथौड़ी व लोहे के रॉड से सिर पर प्रहार कर गुंजन देवी व सुनिता कुमारी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. विदित हो कि परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद व कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है. कटोरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमदाहा में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से मारकर किया घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला से चेन लूट मामले में दोषी को तीन साल की सजा

सहरसा. साल 2024 के एक मामले में सदर थाना में दर्ज मामले के दोषी को 3 साल का कारावास एवं दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी.|प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चंदन ठाकुर की अदालत ने एक स्त्री से सोने की चेन लूट के मामले में दोषी पाये गये अभियुक्त को सजा सुनायी है. यह मामला वादिनी मंदोदरी देवी पत्नी सत्यनारायण महतो, सहरसा द्वारा दर्ज कराया गया था. घटना 19 अप्रैल 2024 को दोपहर लगभग 12 बजे की है. जब वह अपने पोते को स्कूल से लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी. जैसे ही वह अपने घर के सामने ई-रिक्शा से उतरी और चालक को किराया देने लगी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आकर उनके गले से जबरन 25 ग्राम सोने की चेन लूटकर फरार हो गये. मामले की सुनवाई के दौरान सशक्त अभियोजन का संचालन करते हुए सहायक अभियोजन पदाधिकारी रामप्रकाश कुमार ने साक्ष्य और गवाहों के माध्यम से अभियुक्त की संलिप्तता सिद्ध की. जिसमें अनुसंधानकर्ता विक्की रविदास पुलिस अवर निरीक्षक सदर थाना सहरसा सहित सूचक एवं पीड़ित की गवाही करा कर मामले को सभी युक्ति युक्त संदेहों से परे साबित करने में सफल रहे. अदालत ने हिंदुस्तानीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) एवं 411 (चोरी की संपत्ति रखना) के तहत अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनायी. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे अपराधों पर कठोर दंड देकर ही समाज में कानून का भय और न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखा जा सकता है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जुर्माना न देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री से चेन लूट मामले में दोषी को तीन साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये गये टास्क

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सदभावना भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंडल कमेटी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तरीय कमेटी बनाें. विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महामंत्री राजू कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष भगत, रंजीत साह, कैलाश सिंह, भरत सिंह के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये गये टास्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल

प्रतिनिधि, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केवली गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गये. घायलों को लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने सभी को सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में एक पक्ष से प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार और नंदनी देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से बिछो यादव घायल है. घायल प्रवेश कुमार ने बताया कि एक साल पूर्व केवली गांव निवासी बिछो यादव के पुत्र मुन्ना यादव को बिजली बिल जमा करने के लिए 5000 रुपये दिये थे, लेकिन उसने बिजली बिल जमा नहीं किया. पैसा मांगने पर मुन्ना यादव गाली-गलौज करता था. इसी रंजिश में शुक्रवार को जब मैं खेत जा रहा था तभी बिछो यादव, मुन्ना यादव सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया. दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत की गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Trump Bans Foreign Students At Harvard: ट्रंप का बड़ा वार, हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर बैन, चीन ने दी सख्त चेतावनी

Trump Bans Foreign Students at Harvard: अमेरिका ने हार्वर्ड को नए विदेशी छात्रों को दाखिला देने से रोका है, जिससे चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हांगकांग विश्वविद्यालय ने प्रभावित छात्रों को आमंत्रित किया है. यह कदम अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के साथ अपनी पुरानी तनातनी को एक नया मोड़ दे दिया है. ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को एक सख्त निर्णय लेते हुए यह ऐलान किया कि अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय नए विदेशी छात्रों को दाखिला नहीं दे सकेगा. इसके अलावा, वर्तमान में हार्वर्ड में पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी किसी अन्य मान्यता प्राप्त अमेरिकी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होना पड़ेगा, अन्यथा उनकी कानूनी स्थिति खतरे में पड़ सकती है और उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना हो रही है, खासकर चीन ने इस कदम पर सख्त आपत्ति जताई है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि शैक्षणिक आदान-प्रदान दोनों देशों के लिए लाभकारी रहा है और अमेरिका का इस सहयोग को नेतृत्वक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों से अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचेगा और उसकी वैश्विक साख कमजोर होगी. इसे भी पढ़ें: किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना मजहब हैं? हिंदू या मुसलमान चीन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह विदेश में पढ़ने वाले अपने छात्रों और शोधकर्ताओं के अधिकारों और हितों की पूरी तरह से रक्षा करेगा. गौरतलब है कि हर साल बड़ी संख्या में चीनी छात्र हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई के लिए जाते हैं. वर्ष 2024 में हार्वर्ड ने कुल 6,703 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला दिया था, जिनमें से 1,203 छात्र चीन के थे. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद हांगकांग स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (HKUST) ने एक सकारात्मक कदम उठाया है. इस विश्वविद्यालय ने हार्वर्ड के उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को खुला निमंत्रण दिया है जो इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं. संस्थान ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि वह इन छात्रों को बिना किसी शर्त के प्रवेश देगा और उनकी शिक्षा को सुचारू रूप से जारी रखने में हरसंभव सहायता प्रदान करेगा. यह पूरा घटनाक्रम न केवल अमेरिका की शैक्षणिक स्वतंत्रता और वैश्विक भूमिका पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शिक्षा को लेकर वैश्विक नेतृत्व कितनी संवेदनशील हो चुकी है. The post Trump Bans Foreign Students At Harvard: ट्रंप का बड़ा वार, हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर बैन, चीन ने दी सख्त चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top