Hot News

May 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशन के घटिया चावल की आपूर्ति, नहीं उठा रहे उपभोक्ता

चनपटिया. प्रखंड के उत्तरी घोघा पंचायत के परसौना गांव में घटिया चावल मिलने से उपभोक्ता राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं. इस कारण राशन उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. परसौना गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार इंद्रदेव पाण्डेय ने बताया कि उन्हें एसएफसी के गोदाम से खराब गुणवत्ता का राशन मिला है. पूरा राशन उनके गोदाम में उपलब्ध है. खराब गुणवत्ता के कारण उपभोक्ता राशन लेने से इंकार कर रहे हैं. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दामिनी कुमारी ने बताया कि पीडीएस दुकानदार की शिकायत मिली है. इनके गोदाम में उपलब्ध खराब चावल को बदला जाएगा. ताकि उपभोक्ताओं को ससमय राशन मिल सके. वहीं एसएफसी के एजीएम ने बताया कि सीएमआर से प्राप्त चावल की आपूर्ति डीलर को किया गया था. यदि चावल की गुणवत्ता खराब है तो उसे बदला जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राशन के घटिया चावल की आपूर्ति, नहीं उठा रहे उपभोक्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी की नीयत से नाबालिग युवती का अपहरण, तीन पर केस दर्ज

मैनाटांड़. पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का शादी के नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. इसमें तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है. अपहृत लड़की के पिता ने आवेदन देकर सुखदेव दास पर अपनी पुत्री को शादी के नीयत से भगा लेने का आरोप लगाया है. वहीं दर्ज प्राथमिकी में अपहर्ता के बारे में पूछने पर मदन दास और सोनिया देवी पर गाली देने और मारपीट कर भगा देने की बात कही गयी है. पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर अपहृत युवती की बरामदगी और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी की नीयत से नाबालिग युवती का अपहरण, तीन पर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विशुनपुरवा गांव में प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में प्रतिबंधित मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशुनपुरवा गांव निवासी है. मामले में शिकारपुर थाना के एएसआई साधू राम के बयान पर एफआइआर दर्ज की गई. एफआइआर में एएसआई ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि विशुनपुरवा ब्रह्म स्थान के पास प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ रखा है. त्वरित पहुंच कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा थाना लाया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से मांस मिला है. मांस कौन से जानवर का है पता नहीं लेकिन मांस को जब्त कर लिया गया.थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मांस को जब्त कर पशु क्रूरता निवारण विभाग को सूचित कर दिया गया है. मांस की जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विशुनपुरवा गांव में प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरहो पंचायत के कठरवा में 10 दिवसीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ मुखिया चंद्रिका देवी व रत्नेश कुमार ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पहले दिन का मैच सहरसा बनाम मुल्किया के बीच स्पोर्ट्सा गया. मुल्किया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 144 बनाया. मैच में ड्रॉ हुआ. इसके बाद सुपर ओवर स्पोर्ट्सा गया. सहरसा ने आठ रन बनाए. उसके जवाब में मुलकिया दो रन बनाकर आउट हो गयी. सहरसा की टीम ने जीत हासिल किया. मौके पर शशि यादव, जितेंद्र यादव, निरंजन कुमार, रणधीर यादव, कमलेश्वर यादव, सौरभ, मुन्ना, गौतम, नीतीश, चंदन, अर्जुन, कैलाश यादव, सचिंद्र, विपिन यादव, सुमन प्रसाद, अरुण यादव, सुदेश यादव, जयप्रकाश यादव, व्यवस्थापक रत्नेश कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रयास एक जून को करेगा प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

सहरसा . प्रयास के संस्थापक अविनाश शंकर बंटी एवं ई मणिभूषण सिंह ने बताया कि प्रयास एक जून को प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करेगा. प्रयास के इस मैराथन प्रयास में प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मुख्य सह आयोजक हैं. प्रयास के अध्यक्ष जफर पयामी एवं सचिव प्रताप कुमार ने इस निबंध प्रतियोगिता में सभी स्कूलों को बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया. इस प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के मुख्य पर्यवेक्षक एवं सलाहकार आनंद झा एवं विष्णु स्वरूप हैं. इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा दस तक के छात्र, छात्रा निशुल्क भागीदारी कर सकते हैं. कार्यक्रम के सलाहकार कमेटी में जफर पयामी, अवनीश कुमार वर्मा, इफ्तेखार आलम गुड्डु, विभूति कुमार, संतोष कुमार चुन्नू, सुदर्शन झा, सब्बीर आलम शामिल हैं. निर्णायक मंडल में अविनाश शंकर बंटी, ई मणिभूषण सिंह, प्रताप कुमार, मुख्तार आलम, रघुवंश झा, दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य शिक्षक एवं निदेशकों को शामिल किया गया है. नामजद अभियुक्त सहित शराबी गिरफ्तार पतरघट पतरघट पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त सहित एक शराबी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक कांड के नामजद फरार चल रहे अभियुक्त सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी स्थान जम्हरा निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. जबकि पतरघट निवासी मो मुस्ताक को नशा सेवन के आरोप में शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजे जाने की बात बतायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रयास एक जून को करेगा प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालू लदे पांच हाइवा व एक जेसीबी जब्त

टंडवा. बाहर से बालू मंगाने की आड़ में बालू का अवैध कारोबार जोरों पर है. इसी क्रम में अभियान चला कर टंडवा व पिपरवार थाना क्षेत्र से बालू लदे पांच हाइवा व एक जेसीबी को जब्त किया गया है. ट्रैक्टर मालिकों ने संदेह के आधार पर एनटीपीसी क्षेत्र से बालू लदे दो हाइवा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों के कागजात पर संदेह होने पर इसकी जानकारी खनन विभाग को दी गयी. दूसरी तरफ पिपरवार थाना क्षेत्र में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार व सीओ विजय कुमार ने किचटो से अवैध रूप से बालू उठाव करते तीन हाइवा व एक जेसीबी को जब्त किया है. अभियान में टंडवा थाना प्रभारी उमेश राम, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालू लदे पांच हाइवा व एक जेसीबी जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल श्रम रोकने को लेकर शहर में चलाया गया अभियान

संवाददाता, पाकुड़. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरीश चंद्र ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, गैरेजों में बाल श्रम विमुक्ति अभियान चलाया. इस संबंध सभी प्रतिष्ठानों में धारा-12क के तहत सूचना प्रदर्शित कराई गई और बाल श्रम के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया. इस अभियान मेंसंस्था जन लोक कल्याण परिषद के प्रोजेक्ट इंचार्ज कृष्णा कुमार यादव, एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के कम्युनिटी सोशल वर्कर प्रमिला टुडू, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य अभिजीत दे आदि शामिल थे. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में बाल श्रम रोकने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. बाल श्रमिक से कार्य करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों व होटल संचालकों से आग्रह किया है कि 14 वर्ष से कम के बच्चों से बाल श्रम ना कराएं. श्रम अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान, प्रतिष्ठान व होटलों में बाल श्रमिक मिले तो मालिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल श्रम रोकने को लेकर शहर में चलाया गया अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति ने सूर्य मंदिर में टेका मत्था

देव. पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ अंशुमान व न्यायमूर्ति रमेश चंद मातवीय ने सपरिवार शुक्रवार को प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान सूर्य नारायण का दर्शन-पूजन किया. देव सूर्य मंदिर पहुंचने पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार, सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय व सदस्य योगेंद्र सिंह ने दोनों न्यायमूर्ति का स्वागत किया. सूर्य मंदिर के पुजारी राजेश पाठक, सुभाष पाठक व अमित पाठक पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार कर भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना करवायी. इस दौरान सीओ व न्यास समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र व सूर्य मंदिर का प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत किया. एसआइ नीतू कुमारी व एसआई कौशल किशोर दूबे द्वारा उनकी यात्रा के मद्देनजर मंदिर और उसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी. न्यायमूर्ति डॉ अंशुमान व न्यायमूर्ति रमेश चंद मातवीय ने मंदिर की विशेषता कि जानकारी ली और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को लेकर उन्होंने सूर्य मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से बातचीत की. श्रद्धालुओं के लिए किये गये प्रबंधों की भी जानकारी ली. मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधा और प्रबंधों की सराहना की. न्यायमूर्ति ने कहा कि भगवान सूर्य नारायण के दर्शन के लिए देव सूर्य मंदिर आना हुआ है. दर्शन से मन प्रसन्न है. गौरतलब है कि यह मंदिर देव सूर्यमंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं. देव मंदिर में सात रथों से सूर्य की उत्कीर्ण प्रस्तर मूर्तियां अपने तीनों रूपों उदयाचल (प्रातः) सूर्य, मध्यांचल (दोपहर) सूर्य, और अस्ताचल (अस्त) सूर्य के रूप में विद्यमान हैं. पूरे देश में यही एकमात्र सूर्य मंदिर है, जो पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है. मंदिर के गर्भ गृह में भगवान सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु व महेश के रूप में विराजमान हैं. मंदिर में स्थापित प्रतिमा काफी प्राचीन है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति ने सूर्य मंदिर में टेका मत्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कबड्डी में उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र में स्थित स्कूलों में शुक्रवार को मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्रतिभा खोज के तहत रिसोर्स सेंटर 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन संचालक विनय कुमार चौबे व समन्वयक दीनदयाल तिवारी द्वारा किया गया. प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को पहचान कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है. कार्यक्रम का प्रारंभ रोमांचक कबड्डी स्पोर्ट्स से हुआ, जिसमें अंडर-14 व अंडर-16 में उच्च विद्यालय बसही बसावन, 10 प्लस टू उच्च विद्यालय सिसवार, मध्य विद्यालय बसावन, मध्य विद्यालय सिसवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी के छात्रों ने भाग लिया. अंडर-14 बालिका वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय सिसवार, अंडर-14 बालक वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी रही. अंडर-16 बालक वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी रही. मौके पर शारीरिक शिक्षक संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह के अलावा मध्य विद्यालय सिसवार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी से कमलेश यादव, रविशंकर सिंह, अवध कुमार सिंह, रुखसाना बानो, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाजअंसारी, वाशिल अहमद, रंजीत कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अशफाक अहमद, संदीप कुमार, अंशु कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक व गणमान्य मौजूद थे. …बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्रतिभा खोज के तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कबड्डी में उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर दो नामजद समेत पांच लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार घर में सो रही एक नाबालिग लड़की रात में शौच के लिए जगी, तभी बगल के ही दो मनचले युवकों ने मुंह में गमछा ठूंसकर घर के बगल में स्थित चौर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की के घर में नहीं होने की भनक लगते ही पीड़िता की मां ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलायी और बताया कि उसकी बेटी घर से गायब है. मोबाइल फोन के लोकेशन से पता चला कि घर के बगल में चौर में ही लड़की है. पुलिस ने परिजनों के सहयोग से लड़की को बेहोशी के हालत में वहां से बरामद कर लिया. इस संबंध में दो नामजद तथा दो-तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष राजेश रंजन घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top